Saturday, July 17, 2021

o नकली पुलिसकर्मी बनकर फरियादी से 4 हजार रूपयें मांगनें वालें, 03 आरोपी पुलिस थाना रावजी बाजार की गिरफ्त में।

 


o   पुलिस टीम द्वारा मानवाधिकार आयोग एंव एंण्टी करपशन एंड मीडिया इंवेस्टीगेशन के कार्ड जप्त किये गये।

 

इन्दौर दिनांक 17 जुलाई 2021 - पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा शासकिय सस्थाओं के फर्जी कार्ड बनाकर शहर में लुट खसोट करनें वालें आरोपियों के विरूध्द कार्यवाही करनें के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री महेशचंद्र जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम जोन-1) श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री दीषेश अग्रवाल के द्वारा थाना प्रभारी रावजी बाजार श्रीमति सविता चौधरी एवं उनकी टीम को उचित दिशा निर्देश देकर कार्यवाही के लिए लगाया।

                इस कडी मे कार्यवाही के दौरान सूचना प्राप्त हुई की तीन व्यक्ति अपने आप को पुलिस वाला बताकर ननहक कुमार पिता महेन्द्र मूखिया उम्र 25 साल नि. गोनाही पोस्ट आफीस मठिया पूर्वी चम्पारण बिहार हाल मु. 9/2 मोती तबेला इन्दौर को डरा धमका कर रूपये की मांग कर रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करतें हुए मौके पर पहुचकर 1. महेश पिता नथ्थु सिंह राय नि. जे 74 पंचशील नगर इन्दौर, 2. जितेन्द्र पिता उदयरामं कपूर नि. 526 ग्राम दतोदा माली मोहल्ला  खण्डवा रोड इन्दौर व  3. शक्ति पिता महेन्द्र सिंह ठाकुर  नि. जे 74 पंचशील नगर इन्दौर को पकडकर, पीडित ननहक कुमार को साथ लेकर थाने लाया गया। पीडित ननहक कुमार ने बताया कि महेश पिता नथ्थु सिंह राय, जितेन्द्र पिता उदयरामं कपूर व शक्ति पिता महेन्द्र सिंह ठाकुर अपने आप को पुलिस वाला बता कर बच्चे से काम करवाने का आरोप लगाकर 4 हजार रूपये की मांग कर रहे थें। फरियादी की रिपोर्ट पर उपरोक्त आरोपियो के विरूध्द  अपराध क्रं 209/2021 धारा 385.419.170 भादवि का पजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है।  आऱोपियो से HUMAN RIGHTS COUNCIL OF INDIA  ANTI CORRUPTION AND MEDIA INVESTIGATION के कार्ड जप्त किये गये है जिनकी जांच करायी जायेगी।

                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रावजी बाजार श्रीमती सविता चौधरी, उप निरीक्षक ब्रजेश शर्मा , आर. 1609 मुकेश, आर.3230 विनोद जाट, आर.3733 आशीष शर्मा, आर.1677 आशीष किराड़े की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 106 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 17 जुलाई 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2021 के सुबह से आज दिनांक 17 जुलाई 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 106 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया, जिसके अंतगर्त-

36 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 36 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


14 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी एवं 38 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 जुलाई 2021 को 14 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी एवं 38 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बडगोंदा द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2021 को 18.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राकेश पाटीदार का खेत इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुएं मिले, देवकरण, मनीष, जितेंद्र, राकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 8360 रूपयें ताश पत्ते जप्त किये गयें।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2021 को 15.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रहलाद मालविय के मकान के पीछे मानकर मोहल्ला ग्राम कम्पेल इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुएं मिले, महेश, शानू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 460 रूपयें ताश पत्ते जप्त किये गयें।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आम वाला रोड की दुसरी गली चदंन नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, आम वाला रोड दुसरी गली चदंन नगर निवासी इमरान और लोहा गेट हाजी सहाब के पास चदंन नगर निवासी खालीद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 950 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेडिसन होटल के पास सर्विस रोड और मंगल सिटी के पीछे खाली मैदान इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, अंम्बिकापुरी वेलोसिटी टॉकिज के पास खजराना इन्दौर निवासी कौशिक पिता ओमप्रकाश मोखले और आनंद माथुर सभागृह के पीछे जैन साहब का मकान इन्दौर निवासी शेरसिंह पिता गरिबा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2021 कों 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, चमार मोहल्ला खजराना निवासी गीताबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2021 को 20.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भानगढ रोड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 667 न्यु गौरी नगर इन्दौर निवासी दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 800 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2021 कों 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचायत भवन के पास नेहरू वन ग्राम इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, नेहरू वन ग्राम इन्दौर निवासी राजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रुपये ंकीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ कल दिनांक 16 जुलाई 2021 कों 09.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहरू नगर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नेहरू नगर इन्दौर निवासी मंजु पिता प्यारेसिंह राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 4500 रुपये कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2021 कों 13.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंहु पिथमपुर रोड भाटखेडी फाटा किशनगंज इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, न्यु मंहु डोंगरगांव थाना बडगौंदा निवासी इरशाद उर्फ बादशाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिलें, सुनील, संतोष, अमरसिंह को पकडा गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2020 कांें 23.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर के पास भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, म न 613 शिव मंदिर के पास भागीरथपुरा इन्दौर निवासी राहुल उर्फ कालु पिता मुलचंद गुंदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरी जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2021 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 9 दरगाह के पास खाली मैदान इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, एमआर 9 दरगाह वाली गली के पास खाली मैदान इन्दौर निवासी अमन पिता देवीसिंह सिसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया। 

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2021 कों 23.50 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर निरंजनपुर नई बस्ती नाले के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, म न 121 एस 2 स्कीम न 78 इन्दौर निवासी रवि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 जुलाई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर नाले किनारे भागीरथपुरा और सरकारी स्कुल के पास भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 649 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी उमेश उर्फ उमा और 524 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी अनिल पिता गजाधर माली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Friday, July 16, 2021

o थाना चदंन नगर क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध अवस्था मे मिली युवति के साथ हुई घटना का पर्दाफाश।

 

o      पुलिस टीम द्वारा आरोपी को छोटा उदय नगर गुजरात से पकडा।

 

 

दिनांक 16 जुलाई 2021 - दिनांक 04.07.2021 को थाना चंदन नगर क्षेत्र में 22-23 वर्षीय एक नवयुवती बदहवास हालात में मिली थी तथा उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं होने के कारण पूछताछ करने पर कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रही थी। युवती की अवस्था को देखकर प्रथम दृष्ट्या यह आंशका प्रतीत हो रही थी कि उसकी इस अवस्था का किसी/किन्हीं असामाजिक तत्वों द्वारा लाभ उठाया गया है। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों एवं महिला अधिकारियों द्वारा युवती की काउंसलिंग कर उसे मेडीकल परीक्षण हेतु भेजा तथा लगातार उससे बात कर घटनाक्रम का पता लगाने का प्रयास किया गया परन्तु कई घंटों की कोशिश के बाद भी युवती कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पाई।

                युवती की मेडीकल रिपोर्ट एवं बदहवास अवस्था को देखते हुए थाना चंदन नगर पर धारा 376-डी, 511, 323 भादवि का शून्य पर कायम किया गया। चूँकि युवती की दिनांक 03.07.2021 की शाम 7 बजे के करीब थाना बेटमा पर गुमशुदगी कायम थी। अत युवती की गुमशुदगी शुमार कर थाना बेटमा पर मूल अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

                 प्रकरण की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया के द्वारा घटना की पतारसी कर, घटना का पर्दाफाश करनें के निर्देश दियें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद्र जैन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महू श्री पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में एसडीओपी देपालपुर श्रीमति नीलम कन्नौज के द्वारा थाना प्रभारी बेटमा श्री संजय शर्मा के नेतृत्व में विवेचना टीम का गठन कर कार्यवाही करनें के लिए लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा 5 जुलाई से लगातार 13 जुलाई तक बेटमा से सागौर, बेटमा से चंदन नगर तक के रास्ते के दोनों और लगे प्रत्येक सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक की। प्रत्येक पेट्रोल पम्प पर पूछताछ की और रोड़ किनारे लगे चाय पानी की दुकान/गुमटियों तथा सैकड़ों ऑटो रिक्शा वालों से पूछताछ की।

                 प्रकरण को गंभीरता से लेकर संयुक्त संचालक एफएसएल राऊ से अनुरोध कर प्राथमिकता के आधार पर जाँच करवाई गई। जॉच पर से वैज्ञानिक साक्ष्यों स्लाईड में सीमन की उपस्थिति पाई जाने पर संदेह से परे यह प्रमाणित हुआ कि युवती के साथ यौन दुराचार की घटना हुई है। जिस पर से प्रकरण में धारा 511 हटाई जाकर धारा 376(2) एल का इजाफा किया गया लगातार दिन - रात की मेहनत के पश्चात् नावदा पंथ पेट्रोल पम्प के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में से एक कैमरे में युवती लेहगिंग व अंतवस्त्र उतरे हुए जाती हुई दिखती है। थोड़ी देर बाद ही एक आदमी बनियान पहने हुए युवती के पीछे जाते दिखता है। उस आदमी का पता करनें पर विजय गुप्ता पिता फूलचंद्र गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी मूलत रू जौनपुर जो कि ड्राइवरी करता है एवं ड्राइवरी करते गुजरात की ओर ट्रक लेकर जाना पता चलने पर एक टीम गुजरात तरफ रवाना की गई। और संदेही ड्राइवर विजय को छोटा उदयपुर के पास से पकड़ा जाकर बेटमा लाकर पूछताछ की गई। लगातार कई घंटों की पूछताछ व उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के बाद आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके द्वारा सड़क किनारे अकेली जा रही युवती के साथ बलात्कार किया गया है। पुलिस द्वारा संदेही विजय को आरोपी पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा प्रकरण को जघन्य चिन्हित अपराध की श्रेणी में लिया जाकर शीघ्र विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय पेश किया जावेगा ।

                 पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर ( पश्चिम ) श्री महेश चंद जैन द्वारा इस सनसनीखेज अज्ञात अपराध का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम अति. पुलिस अधीक्षक महू श्री पुनीत गेहलोद एवं एसडीओपी देपालपुर श्रीमती नीलम कनौज को प्रशंसा पत्र तथा थाना प्रभारी बेटमा श्री संजय शर्मा, आर. 887 रवि तिवारी एवं उनकी टीम को रूपये 10000 ( दस हजार ) के नकद ईनाम से पुरस्कृत किया गया है ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 104 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 16 जुलाई 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2021 के सुबह से आज दिनांक 16 जुलाई 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 104 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया, जिसके अंतगर्त-

27 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 27 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी एवं 39 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जुलाई 2021 को 04 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी एवं 39 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2021 को 0.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिन्सी मैदान के पास इन्दौर से ताश पत्तेें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुएं मिले, हमीद, मोहम्मद, मोहम्मद जफर, इरफरान, सोहेल, गुलाब नबी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2600 रूपयें ताश पत्ते जप्त किये गयें।

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2021 को 21.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लिम्बांेेदी गेट के पास से इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 88 भावना नगर खण्डवा निवासी किशोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2145 रूपयें ताश पत्ते जप्त किये गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संयोगिजागंज द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2021 को 12.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा बस स्टेण्ड के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, छावनी के पास निवासी जग्गा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से  2310 रुप्ये कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साई मंदिर के पास और बडी ग्वालटोली के पास पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, दिनेश और , कुलदीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2021 को 14.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नदंा नगर के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 171/2 नंदा नगर के पास निवासी प्रहलाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1500 रूपयें कीमत की 1500 गा्रम अवैध भांग जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2021 कों 18.30 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला के पास खजराना से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, खजराना निवासी मोहन हरियाले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 200 रुपये ंकीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल कल दिनांक 15 जुलाई 2021 कों , मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  गा्रम दुधिया उमरिया के पास  इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, जितेन्द्र दायमा और पदम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 4500 रुपये कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बागरी मोहल्ला के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  संतोषी बाई और शिवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 800 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2020 कांें 17.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, विशाल टावर के पास निवासी सन्नी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2020 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  निरंजनपुर के पास से अवैध रुप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, निरंजनपु निवासी हंेमत उर्फ छोटू और शिवकुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध छुरा जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2021 को 12.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  रुस्तम का बगीचा के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, हरीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया। 

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2021 कों 22.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 09 के पास से इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, जागृति नगर निवासी गौरव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आजादनगर के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, आशीष और कार्तीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2021 कों 17.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर के पास लिम्बोदी के पास से इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, लिम्बोदी निवासी सुनीलं को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 15 जुलाई 2021 कों 21.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  अर्बन हाट के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, संदीप और जयन्त को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



Thursday, July 15, 2021

· दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोर को उनके नाबालिक साथी के साथ पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा किया गिरफ्तार।

 

·        चोरी के वाहनों से अवैध जहरीली शराब की तस्करी करते हुए आए, पुलिस की गिरफ्त में ।

 

·        आरोपियों के कब्जे से चोरी की 06 मोटर साईकल एवं 02 एक्टीवा सहित कुल 08 दुपहिया वाहन बरामद ।

 

·        आरोपियो ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी करना बताया ।

 

इन्दौर दिनांक 15 जुलाई 2021 - पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर मे चोरी/नकबजनी, वाहन चोरी तथा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी आदि अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इनमें सनलिप्त अपराधियो की पतारसी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री आशुतोष बागरी व अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन3 श्री शशिकान्त कनकने के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री निहित उपाध्याय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार थाना प्रभारी हीरानगर श्री अभय नेमा एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे विशेष अभियान चलाकर वाहन चोरों की एक गैंग को पकड़कर शहर के विभिन्न थानो से चोरी किये दोपहिया वाहनो को जप्त  करनें में सफलता प्राप्त की है।

                पुलिस थाना हीरानगर की टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर दिनांक 14.07.2021 को दो अलग-अलग स्थानो पर सघन चेकिंग व गश्त के दौरान जहरीली शराब ले जा रहे 02 बदमाशो को घेराबंदी कर पकडा जा कर, उनके पास से 5-5 लीटर जहरीली शराब जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान पूछताछ करनें पर आरोपियों ने अपना नाम 1. संदीप डावर पिता घनश्याम डावर जाति भील उम्र 20 साल निवासी 557 न्यू गौरीनगर पुलिस थाना हीरानगर जिला इन्दौर स्थाई पता 23 उमरिया कालोनी पुलिस थाना किशनगंज जिला इन्दौर, 2. लखन उर्फ विकास पिता बबलु नामदेव उम्र 21 साल निवासी कंण्ल्डिपुरा मल्हारगंज इन्दौर का होना बताया। वाहनो के संबंध में पूछताछ करनें पर हीरो होण्डा मोटरसाइकल सीबीजेड थाना हीरानगर व होन्डा एक्टिवा थाना मल्हारगंज से चोरी करना बताया। उक्त जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीमों द्वारा प्रथक-प्रथक गंभीरता व कड़ाई से गहन पूछताछ की तो चोरी के 04 अन्य वाहन भी अलग - अलग थाना क्षेत्रो से चोरी करना बताया जिन्हें जप्त किया गया तथा अभियुक्तो के नाबालिग साथी के कब्जे से भी 02 मोटर साईकल चोरी की जप्त जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार आरोपियों से 6 मोटरसाइकिल एवं दो एक्टिवा वाहन सहित कुल 8 दोपहिया वाहनों को विधिवत जप्त किया गया है जप्त वाहनो की कुल कीमत लगभग 05 लाख रुपये है। आरोपियो के विरुद्ध थाना हीरानगर के अलावा अन्य थानो पर भी विभिन्न किस्म के आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे अन्य वाहन चोरी आदि की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

                उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री अभय नेमा व उनकी टीम के सउनि राजूलाल, सउवि किशनलाल, प्र.आर. विनोद पटेल, प्र.आर. महेन्द्र, आर. इमरत यादव, आर. विशाल जादौन, आर. सुनील बाजपेई, आर. जितेन्द्र गोयल, आर. मुकेश जादौन, आर. विजय सिंह, आर. अनिल परमार तथा आर. संदीप मण्डलोई की सराहनीय भूमिका रही ।

· खेलते-खेलते घर से निकलकर रास्ता भटकी 03 वर्ष की मासूम बच्ची को, थाना राजेंद्र नगर व डायल-100 द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से परिजनों से मिलवाया।

·        सोशल मीडिया के दिखे सकारात्मक परिणाम, घर से गायब हुई तीन साल की मासूम सोशल मीडिया की मदद से तीन घंटे में घर पहुंची,

·        पुलिस के साथ रहवासियों ने भी दिखाई सक्रियता 

 

इन्दौर-दिनांक 15 जुलाई 2021-  पुलिस की डायल-100 को फ़ोन के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र में   बिजलपुर इलाके में एक तीन साल की बच्ची है जो रो रही है और कुछ बता नहीं पा रही है , उक्त बालिका को इलाके में पहले कभी देखा नहीं गया, मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने सूचना तस्दीक के बाद आस पास इलाके में पूछताछ की लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका, वही मासूम भी अपने निवास के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकी।

            इस प्रकार के नाबालिक बच्चों के गुमने आदि संवेदनशील प्रकरणों में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा सक्रियता एवं गंभीरता पूर्वक कार्रवाई किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में, उक्त मासूम 3 वर्ष की बालिका के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद जैन के मार्गदर्शन में अपुअ श्री प्रशांत चौबे एवं न.पु.अ से मिले निर्देशों का थाना राजेंद्र नगर द्वारा कढ़ाई से पालन करते हुए, मासूम को राजेंद्र नगर थाने लाकर चाइल्ड लाइन की टीम को सूचना दी गई और उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी गई  

            राजेंद्र नगर थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया का सदुपयोग किया और उसी की मदद से बच्ची के परिजनो के बारे में तीन घंटे में ही जानकारी मिल गई। राजेंद्र नगर थाना इलाके में जितनी भी कॉलोनी है लगभग सभी के whatsapp ग्रुप बने हुए है , इन सभी ग्रुप में थाना प्रभारी अमृता सोलंकी ने बच्ची के फोटो के साथ बच्ची की जानकारी प्रसारित कर दी थी । मासूम की बुआ इलाके में ही एक घर में काम करने गई हुई थी ,उसी दौरान घर के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर फोटो देखा और उसका जिक्र किया, तो अचानक जिज्ञासावश बच्ची की बुआ ने जब फोटो देखा तो वह अपनी भतीजी को पहचान गई, और तत्काल थाना प्रभारी राजेंद्र नगर से सम्पर्क करने के बाद थाने पहुँच गई 

            बालिका के पिता सुबह काम पर जाते वक़्त अपनी बेटी को  अपनी बहन (बच्ची की बुआ) के घर छोड़ कर चले गए थे, इस दौरान मासूम अपनी दो अन्य बहनो के साथ खेल रही थी, और खेलते खेलते वह दूर निकल गई और बिछड़ गई, हालांकि वह अपने और माता पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी 

            थाने पर चॉकलेट एवं अन्य  माध्यम से थाना प्रभारी ने बालिका को बातों में उलझाकर घर के पते के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया,लेकिन वही नहीं बता सकी, इस दौरान चाइल्ड लाइन की टीम भी मौजूद रही और जानकारी जुटाने का प्रयास किया। हालांकि सोशल मीडिया सकारात्मक परिणाम देखने में आया, कि ग्रुपों में संदेश वायरल होने के महज तीन घंटे के अंदर ही बालिका के परिजनों की तलाश पूरी हो गई और मासूम को परिजनों के सुपुर्द कर दिया, , इस दौरान स्थानीय रहवासियों ने भी सक्रियता के साथ सहयोग किया। 

            इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेंद्र नगर श्रीमती अमृता सोलंकी, डायल-100 स्टाफ सउनि श्याम जोशी, पायलट सोनू डोडिया एवं थाना राजेंद्र नगर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 85 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 15 जुलाई 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2021 के सुबह से आज दिनांक 15 जुलाई 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 85 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया, जिसके अंतगर्त-

29 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 29 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


05 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 36 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जुलाई 2021 को 05 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 36 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2021 को 23.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अंतिम चौराहा के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 261 डी राजनगर इन्दौर निवासी राकेश पिता रमेश राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 230 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध शराब सहित, 14 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2021 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विनोबा नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 480 मुलचंद का बाडा विनोबा नगर इन्दौर निवासी मुकुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 63 शुभम पैलेस छोटा बांगडदा इन्दौर निवासी प्रथम सोलंकी और 23 उमरिया कालोनी किशनगंज इन्दौर निवासी संदीप डावर और कंडिलपुरा मल्हारगंज इन्दौर निवासी लखन उर्फ विकास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुखलिया गांव मेन रोड बाणगंगा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सुखलिया गांव मेन रोड निवासी ललिता और संगीताबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 600 रूपयें कीमत की 6 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, दिनेश मोरे, शिवकन्याबाई, कलाबाई, रितिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ कल दिनांक 14 जुलाई 2021 कों 10.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एबी रोड मुक्ती धाम के सामनें श्रमिक कालोनी रोड राऊ इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, एबी रोड मुक्ती धाम श्रमिक कालोनी रोड राऊ निवासी बिन्दलाल जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1350 रुपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ईगल सिड्स के सामनें एबीरोड ग्राम पीरकराडिया और सेंटर पांइट ब्रीज के पास राऊखेडी मांगलिया इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, चंद्रभान पिता विश्वेंश्रवरी पाल और अनिल पिता मन्नुलाल गेहलोद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से मो सा क्र एमपी 09 क्यु जेड 3096 एवं 5000 रूपयें कीमत की 96 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2021 को 22.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुरतीपुरा पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सुरतीपुरा निवासी ओमप्रकाश पिता विश्राम बिरला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1000 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2020 कांें 12.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टीआई माल बिग बाजार के सामनें एबी रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 18 जम जम नगर खजराना निवासी समीर खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया ।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2020 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो से अवैध रुप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, अनुराग, लोकेश रावत, आकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना चंद्रावतिगंज द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2020 कांें 14.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम दयाखेडा आरोपी सुनिल के घर के सामनें इन्दौर से अवैध रुप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, ग्राम दयाखेडा थाना चंद्रावतिगंज निवासी सुनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध बंक्का जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2021 को 13.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर निरंजनपुर नई बस्ती के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, विनय पिता हेमराज बिजरोलिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया। 

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुभाष नगर पानी की टंकी परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, संदीप उर्फ संजु और मुकेश उर्फ गोलु कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2021 कों 18.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भानगढ रोड नाले के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, कंडीलपुरा गोकुल गंज म न 15 मल्हारगंज निवासी आयुष उर्फ हनी वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चदंन नगर चौराहा सर्विस रोड इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, असलम और संतोष गंधारें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माता मंदिर के पास नयागांव इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, नयागांव निवासी राकेश पिता पुंजा और संतोष पिता सुरेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2021 कों, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रातंर्गत विभिन्न स्थानों इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें  दीपक, नरेन्द्र, राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, July 14, 2021

 इंदौर पुलिस ने की निराश्रित मानसिक दिव्यांग महिला की मदद,

 

निराश्रित महिला का पुनर्वास कर, पहुचाया उसे सेवा आश्रम


इन्दौर दिनांक 14 जुलाई 2020 - पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था आदि की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी व अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी समय-समय पर किया जाता रहा है। इसी क्रम में इंदौर पुलिस ने एक और सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए अपना मानवीय दृष्टिकोण दिखाया। पिछले कुछ समय से डीआईजी ऑफिस रीगल चौराहे के आस पास एक मानसिक दिव्यांग महिला निराश्रित रूप से रह रही थी।  उक्त महिला के पुनर्वास व उसके परिजनों आदि की जानकारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी द्वारा थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली को निर्देशित किया गया था जिस पर थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली द्वारा उप निरीक्षक टीना शुक्ला को इस संबंध में कार्यवाही के लिए लगाया गया था।

उक्त महिला के पुनर्वास के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली की उप निरीक्षक टीना शुक्ला व प्रधान आरक्षक सपना सोनसले द्वारा उक्त महिला से पिछले कई दिनो से लगातार बातचीत करने का प्रयास करते हुए, उससे धीरे-धीरे पहचान बढ़ाई, जिस पर उक्त दिव्यांग महिला द्वारा अपना नाम रानी पति ज्ञानचंद बताया और पहले वह नारी निकेतन उज्जैन में रही थी, जहां उसका अपेडिक्स का ऑपरेशन हुआ था यह भी बताया। इस पर उपनिरीक्षक टीना द्वारा नारी निकेतन उज्जैन से उक्त महिला के संबंध में संपर्क किया तथा और जानकारी निकाली  तो पता चला कि वह हाटपिपल्या चापड़ा के पास मिशन अस्पताल पर कहीं रहती थी, उसके पति का नाम ज्ञानचंद, ससुर का नाम ठाकुर प्यारेलाल, उसके दो बेटे दीपक व मोहित नाम के है। उक्त महिला रानी को उज्जैन के नारी निकेतन में रखने के लिये संपर्क करने पर, उन्होने कहा कि वे उज्जैन संभाग की महिलाओं को ही रखते है, अतः उसके लिये इन्दौर में ही कही व्यवस्था की जावें। 

उप निरीक्षक टीना द्वारा उक्त महिला के पुनर्वास हेतु इन्दौर के कई आश्रमों में संपर्क करने पर, सामाजिक कार्यकर्ता श्री यश पाराशर ने उक्त मानसिक दिव्यांग महिला को निराश्रित सेवा आश्रम एरोड्रम पर उनके रहने आदि की व्यवस्था करवाई गयी है। महिला रानी अब उसके जैसे ही लोगों के बीच रहकर खुशी से रह रही है। थाना ग्वालटोली की उपनिरीक्षक सुश्री टीना शुक्ला व महिला प्रधान आरक्षक सपना सोनसले द्वारा संवेदनशीलता एवं अपने कर्तव्यों के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए उक्त सेवा भाव से उक्त निराश्रित दिव्यांग महिला के पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। पुलिस द्वारा उक्त महिला के परिवारजन का पता लगाकर उनसे संपर्क करने का प्रयास भी किया जा रहा है।





 इंदौर पुलिस की बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा की गयी शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चैकिंग


इन्दौर-दिनांक 14 जुलाई 2021-  पुलिस महा निरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में, इंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने व इंदौर शहर को सुरक्षित रखने के उद्‌देश्य से तथा महत्वपूर्ण दिवस व त्यौहार आदि को दृष्टिगत रखते हुए, शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चैंकिंग लगातर की जाती है।


इस कड़ी में आज दिनांक 14.07.2021 को शहर की सुरक्षा के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा शहर के नौलखा बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, एयरपोर्ट, खजराना गणेश मंदिर व अन्य प्रमुख महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की विशेष व सघन चैकिंग, पुलिस डॉग की सहायता से एवं एच.एच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा की गयी।







इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 95 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 14 जुलाई 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2021 के सुबह से आज दिनांक 14 जुलाई 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 95 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया, जिसके अंतगर्त-

25 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 25 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


05 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 51 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जुलाई 2021 को 05 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 51 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



जुआं खेलतें हुए मिलें, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2021 को 13.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  झुग्गी झोपडी  के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, झंवर सिंह, सरकास , मोरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 630 रूपयें नगदी व जाश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2021 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला राऊ के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, कांजल और लीलाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1900 रूपयें कीमत की 600 रुप्यें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2021 कों 20.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जनता कालोनी के पास पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 365/2 जनता कालोनी निवासी पप्पु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2500 रुप्ये कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2021 को  11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रामबाग चैराहा क पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 225 जबरन कालोनी के पास निवासी मोनू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500रूपयें कीमत की 500 ग्राम अवैध भांग जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनंगंज कल दिनांक 13 जुलाई 2021 कों, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शानि मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, साीनू, दिनेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2520 रुप्ये कीमत की 19 क्वाटर व 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2021 कों, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील मोहल्ला लिम्बोदी खण्डवा के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ज्ञानी और सुनिल परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 650 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2021 को 22.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालका माता मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, कालका माता मंदिर निवासी सुजल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1400 रूपयें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 08आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2020 कांें 22.0 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  कासलीवाल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, संजय नगर निवासी राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2020 कांें 23.05 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो से अवैध रुप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, सुधाशु, तरुण, देवंेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2020 कांें 21.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दरगाह के पास खजराना इन्दौर से अवैध रुप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 125/3 जूना रिसाला के पास निवासी साहेल खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेशीपरुा द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2020 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गतं विभिन्न स्थानो से अवैध रुप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें,  जयन्त और दीपक तथा आाशिष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध छुरे जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2021 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के पास नार्थ तोडा इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें,  मों इरसाद और सलमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया। 

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2021 कों 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाहर शाह दरगाह के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, खजराना निवासी बाबर शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2021 कों 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जूनारिसाला के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें  जूना रिसाला के पास निवासी सकील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेशीपरुा द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2021 कों 17.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  विश्रान्ति चैराहे के पास से इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें 179 जीवन की फेल के पास निवासी दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस थाना बांणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2021 कों 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भागीरथपुरा के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें भागीरथपुरा निवासी सुनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2021 कों, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रातंर्गत विभिन्न स्थानों इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें  दीपक, नरेन्द्र, राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।





पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।