Friday, June 18, 2021

ऑनलाईन धोखाधड़ी, बैकिंग व फायनेंशियल फ्राॅड की रोकथाम हेतु, बैंको व पुलिस के बेहतर समन्वय के साथ कार्यवाही के लिये हुआ, ऑनलाईन कार्यशाला का आयोजन

  

इन्दौर-दिनांक 18 जून 2021- वर्तमान समय में बढ़ते सायबर अपराधों एव ऑनलाईन ठगी की रोकथाम एवं पुलिस व बैंक द्वारा बेहतर आपसी तालमेल व समन्वय के साथ नई तकनीकों का प्रयोक करते हुए कार्य करके, इन अपराधों पर नियत्रंण पाया जा सके इसी को ध्यान में रखते हुए, एचडीएफसी बैंक के सहयोग से इन्दौर पुलिस के लिये एक ऑनलाईन कार्यशाला आयोजन आज दिनांक 18.06.2021 को वेबमैक्स पर ऑनलाईन किया गया। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक  इंदौर ज़ोन इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र की विशेष उपस्थिति में इन्दौर पुलिस के अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

 

            उक्त कार्यशाला में एचडीएफसी बैंक की ओर से श्री सुनिल पंजवानी (ज़ोनल हेड-एमपी ज़ोन), श्री अर्नव सूरी (ज़ोनल हेड-काॅरर्पोरेट सेलरी), श्री प्रतीक शर्मा (ब्रांच बैकिंग हेड), सुश्री आयुषी तिवारी (एरिया एक्यूएशन हेड-एमपी ज़ोन) के साथ में जिला इन्दौर के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट व कंसलटंट आईएएमएआई श्री रक्षित टंडन से वर्तमान परिदृश्य में बढ़ते ऑनलाईन ट्रान्जेक्शन के कारण, सायबर अपराधियों द्वारा की जाने वाली ऑनलाईन ठगी व धोखाधड़ी की वारदातों की रोकथाम एवं इनसे बचने के लिये ध्यान में रखने वाली आवश्यक जानकारियां प्राप्त की एवं इनमें महत्वपूर्ण चर्चा की गयी।

 

            आईजी इन्दौर ज़ोन श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि सायबर क्राईम अब आर्गेनाइज्ड क्राईम बन चुका है, इस प्रकार के अपराधों को अंजाम देने के लिये गैंग दिन-प्रतिदिन नये-नये तरीके अपनाकर, लोगों के साथ सायबर क्राईम कर रहे है। अतः पुलिस व बैंक बेहतर आपसी समन्वय व तालमेल के साथ काम करे तो, इन वित्तिय ऑनलाईन अपराधों पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होने बैंक व पुलिस द्वारा मिलकर नई तकनीकों का उपयोग कर कार्य करने की आवश्यकताओं पर जोर दिया गया।

 

            इस वेबिनार में साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट व कंसलटंट आईएएमएआई श्री रक्षित टंडन जी ने सायबर अपराधों, बैकिंग व वित्तिय फ्राड के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी, जिसमें प्रमुख रूप से वर्तमान परिवेश में बदलते हुये सायबर अपराध के स्वरूप, सायबर अपराध के प्रकार- जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म- फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सऐप, यूट्यूब, स्काईप, ईमेल से संबंधित समस्त प्रकार के अपराध, आनलाईन बैकिंग फ्रॉड, यूपीआई आधारित फ्राॅड, विभिन्न वाॅलेट्स से होने वाले अपराध आदि के बारें में विस्तार से बताया। सायबर अपराधों की विवेचना के दौरान किस प्रकार से विभिन्न तकनीकों का उपयोग कर, Digital Evidence collection कर सकते है, इसके बारें में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।

 

            साथ ही हम अपने डाटा को कैसे सुरक्षित रख सकते है इस पर भी चर्चा करते हुए, उक्त धोखाधड़ी हेतु कानूनी प्रावधान एवं उनका नयी तकनीको का उपयोग कर बेहतर तालमेल से, इन ऑनलाईन अपराधों पर नियत्रंण हेतु की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गयी।





सूने घरो को निशाना बनाकर चोरी करने वाला एक शातिर चोर, चोरी की मोटरसाइकिल सहित पुलिस थाना हीरानगर की गिरफ्त में ।

 

आरोपी के कब्जे से चोरी की 01 मोटर साईकल, 01 एलईडी टीवी तथा 01 गैस की टंकी  बरामद ।

 

इन्दौर- दिनांक 18 जून 2021- शहर में चोरी/ नकबजनी, मोबाईल/ वाहन चोरी, संपत्ति संबंधी अपराध आदि पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक  (शहर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा इन अपराधों में संलिप्त अपराधियो की पतारसी कर इनके विरुद्ध कडी व प्रभावी कार्यवाही के लिए इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री आशुतोष बागरी, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन 3 श्री शशिकान्त कनकने व नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी हीरानगर अभय नेमा द्वारा अपने थाने की टीमों को थाना क्षेत्र मे नकबजनी, चोरी, मोबाईल लूट करने वाले अपराधियो की पतारसी कर वारदातो पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियो की धरपकड करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर टीमों को लगाया गया था ।

 

                         इसी कडी मे कार्यवाही के दौरान पुलिस थाना हीरा नगर की टीम को  दिनांक 18.06.2021 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा इन्दौर पर एक लडका एक काले रंग की बजाज पल्सर मोटर न. एम.पी.09 क्यू एन. 7909 पर एक लाल रंग की इंडियन कम्पनी की गैस टंकी को लिए संदिग्ध अवस्था में खडा हैं। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उससे उक्त गाडी के कागजात एवं टंकी के संबंध में पूछताछ करते कोई जवाब नहीं दे पाया तथा हिकमत अमली से पूछताछ करते गाडी एवं टंकी चोरी का होना बताया। उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम बादल पिता दिलीप अतुदे जाति बलाई उम्र 19 साल निवासी 108 न्यु अंजलीनगर पुलिस थाना विजयनगर जिला इन्दौर का होना बताया है। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर थाने लाया गया, उसके पास स्थित मोटरसायकल थाना हीरानगर के अपराध क्रमांक 395/21 धारा 379  भादवि मे चोरी होना पायी गयी।  आरोपी से अन्य चोरियो के संबंध में पूछताछ करते सूने मकान से एलईडी टीवी भी चोरी करना बताया जिस पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। आरोपी से अन्य चोरियो के संबंध मे भी पूछताछ  की जा रही है। 

             उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे उप निरीक्षक ओंकार सिंह आर. विनोद पटेल, आर. रेवाशंकर चौहान. आर. अनिल जायसवाल , आर. अशोक कुमार, आर. विजय सिंह की सराहनीय भुमिका रही है ।

• मोबाईल चोरी करने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना सदर बाजार की गिरफ्त में।


आरोपियों के कब्जे से करीब 25000 रुपए कीमत के दो मोबाइल जप्त।


इंदौर दिनांक 18 जून 2021- पुलिस थाना सदर बाजार पर दिनांक 17.06.2021 को फरियादी  इकरान खान पिता इनयत उल्ला खान नि .98 / 1 जूनारिसाला इंदौर ने आकर बताया कि दिनांक 15.06.21 की रात्री करीबन 00.30 बजे खाना खाकर सो गया था। मेरे दो मोबाइल फोन वीवो वी -09 एवं नोकिया 2720 तथा एक पर्स जिसमे पैन कार्ड , आधार कार्ड , वोटर कार्ड ड्रायविंग लायसेंस तथा दो एटीएम कार्ड कोई अज्ञात बदमाश हाथ डालकर रखे स्थान से चुराकर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर से अप.क्र .214 / 21 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सदरबाजार श्री सुनील श्रीवास्तव द्वारा मोबाइल चोरो को पकड़ने एवं घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया गया। 


कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति कम रुपये पैसो मे मोबाइल बेचने के लिए नगीना होटल बडवाली चौकी पर खड़े है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बताये स्थान पर पहुंचे जहां पर घेराबंदी कर दो व्यक्तियो को पकडा। जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम समीर उर्फ बगुला पिता साकिर शाह उम्र 20 साल नि .5 / 2 जूनारिसाला इंदौर एवं सोहेल उर्फ टेटा पिता अब्दुल खालिद उम्र 19 साल निगली नं .01 जूनारिसाला इंदौर का होना बताया। पूछताछ में यहां आने का का कारण पूछने पर कोई संतोषप्रद जवाब नही दिया तथा भागने की कोशिश करने लगे। शंका होने पर तलाशी लेने पर दोनो के पास से एक एक मोबाईल मिले जिनके मोबाइल नम्बर पूछते नहीं बता पाये। पूछताछ मे दिनांक 15.06.2021 को इकरान के घर से चोरी करना बताया। मोबाईल वीवो वी -09 एवं दूसरा नोकिया 2720 का मिले जिनकी बाजार कीमत करीबन 25000 रुपये है जिनकी चोरी गई मश्रुका से मिलान करते उक्त अपराध मे चोरी गई मश्रुका होना पाया गया मश्रुका को जप्त किया एवं आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायलय पेश कर अन्य चोरी गये मोबाइल व अन्य चोरियो के बारे मे पी.आर.न्यायालय से लिया जावेगा । पुलिस थाना सदरबाजार की टीम द्वारा रिपोर्ट के कुछ घंटो बाद ही चोरी का पर्दाफाश कर चोरो को गिरफ्तार कर चोरी गये मोबाइल जप्त किया गया ।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सदर बाजार श्री सुनील श्रीवास्तव एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 46 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 18 जून 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 17 जून 2021 के सुबह से आज दिनांक 18 जून 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 46 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

04 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 जून 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 10 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 जून 2021 को 01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 10 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 17 जून 2021 कों 23.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम कुराडाखेडी निर्माणाधिन खुला मकान इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, हेमप्रकाश, रजत, बिंदेश्वर, बबलु, प्रहलाद मीणा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 17 जून 2021 को 02.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मायाखेडी कांकड के पास खाली मैदान इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मायाखेडी कांकड लसुडिया इन्दौर निवासी धर्मेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 8000 रूपयें कीमत की 80 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 17 जून 2021 कों 22.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन ईमली बस स्टेंड के पीछे अभिनव नगर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, अभिनव नगर पालदा निवासी नीरज पिता राजेश धीमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1800 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 17 जून 2021 कों 12.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हिंकारगिरी रोड पर भेरू बाबा का मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 14 डी सपना जायसवाल का मकान नगीन नगर इन्दौर निवासी राजेश उर्फ गोलु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 17 जून 2021 कों 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुजरखेडा होली चैक मंहु इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, माय के मंदिर के पास राज मोहल्ला मंहु निवासी मुन्ना उर्फ जितेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 17 जून 2021 कों 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सेंटर पांईट ब्रिज के नीचे मांगलिया इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, विनय यादव, शिवम भास्कर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3500 रूपयें कीमत की 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 17 जून 2021 कों 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजपुरा पंचायत भवन के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम राजपुरा इन्दौर निवासी आशाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 जून 2021 कों 23.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खातीपुरा रेल्वे क्रासिंग के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, दीपु किराना के पडोस मे भोलेनाथ धाम कालोनी इन्दौर निवासी नंदकिशोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 17 जून 2021 कों 12.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केलोद करताल फाटा थाना तेजाजी नगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, ग्राम पंचायत के पास मोरोद निवासी लोकेश उर्फ रेहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 17 जून 2021 कों 15.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विदुर नगर चैराहा देशी शराब की दुकान के सामनें इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 350 नदंन नगर धार रोड इन्दौर निवासी राकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 17 जून 2021 कों 11.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कबीर चैक गोमा की फेल इन्दौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 931 लक्ष्मी बेकरी के सामनें भागीरथपुरा इन्दौर निवासी राज रघुवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 17 जून 2021 कों 23.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कटकटपुरा मेन रोड इन्दौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, इसाक कालोनी खजराना निवासी सलमान पिता जाकिर हुसैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Thursday, June 17, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 39 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 17 जून 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 16 जून 2021 के सुबह से आज दिनांक 17 जून 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 39 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

12 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 जून 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 01 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 जून 2021 को 01 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 01 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 जून 2021 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर कर्बला कुए के पास खजराना इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, पटेल नगर खजराना निवासी सुनीता राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कल दिनांक 16 जून 2021 कों 10.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास पिपल्याहाना काकड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, पिपल्याहाना काकड निवासी आकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 16 जून 2021 कों 11.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम रोजडी कांकड सरकारी स्कुल के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम रोजडी निवासी महेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 16 जून 2021 कों 09.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी धर्मेंद्र के पास तिंछा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, तिंछा निवासी धर्मेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 200 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 16 जून 2021 कों 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कटक्या रोड माता जी के मंदिर के पास थाना सांवेर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, धरमपुरी सांवेर निवासी रोहित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 33300 रूपयें कीमत की 63 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 16 जून 2021 कों 18.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हेमिल्टन रोड जुना तुकोगंज इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 113 आकाश नगर द्वारकापुरी निवासी कीर्तन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध तलवार जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 जून 2021 कों 12.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बादल का भट्टा बाणगंगा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 83 सुभाष कालोनी जय हिंद नगर इन्दौर निवासी अंकित पिता जमुनालाल कुमायु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 16 जून 2021 कों 02.02 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई मंदिर के पास संचार नगर चैराहा कनाडिया रोड इन्दौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 222 सुनील यादव का मकान बैंक आॅफ बडौदा के पीछे कनाडिया रोड इन्दौर निवासी रमेश पिता मांगीलाल सुतार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 जून 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुयश विहार कालोनी और भानगढ रोड इन्दौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, सुयश विहार कालोनी निवासी विनय और 144 बडी भमौरी निवासी आकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 16 जून 2021 कों 22.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कटकटपुरा मेन रोड इन्दौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 2/5 कटकटपुरा इन्दौर निवासी मो समीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 16 जून 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, राहुल, ईश्वर, जितेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, June 16, 2021

· अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 2 आरोपी, पुलिस थाना रावजी बाजार की गिरफ्त मे ।

 

·        आरोपियों के कब्जे से कुल 54.6 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत हैं लगभग 5 लाख रूपये।

·        आरोपियो से विस्तृत पूछताछ जारी, ब्राउन शुगर के सौदागरो का खुलासा संभावित ।

 

इन्दौर - दिनांक 16 जून 2021-  शहर में अवैध मादक पदार्थो वीडियो पर अंकुश लगाने के लिए, इनकी तस्करी करने वाले आरोपियो की धरपकड व आरोपियो के विरूद्ध विधि संगत आवश्यक कार्यवाही करने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री महेशचंद जैन के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम जोन1) श्री राजेश व्यास व नगर पुलिस अधीक्षक श्री दिशेष अग्रवाल के निर्देशन मे थाना रावजी बाजार द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियो को गिरफ्त मे लिया गया है।

 

                पुलिस थाना रावजी बाजार को दिनांक 16 जून 2021 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्तियो नरसिंह मंदिर के पीछे नाले के किनारे के पास हरसिद्धी इंदौर मे अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने के लिए खडे हैं। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां से दो संदिग्ध 1. सचिन उर्फ बजरंगा पिता राम सिंह मीणा उम्र 20 साल नि.दुले सिंह का मकान मोहन नगर आगर रोड़ उज्जैन तथा 2. सोनू उर्फ जला पिता तुलसीराम बोराड़े उम्र 28 साल नि.54/1 उर्दू स्कूल के पास मोती तबेला इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा। जिनकी विधिवत तलाशी लेते आरोपी सचिन के कब्जे से अवैध रूप से 29.4 ग्राम ब्राउन शुगर व आरोपी सोनू के कब्जे से अवैध रूप से 25.2 ग्राम ब्राउन शुगर कुल 54.6 ग्राम ब्राउन शुगर , जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 5 लाख रूपये हैं, जप्त की गई ।।

                उक्त पर से आरोपियो के विरुद्ध अपराध धारा 8/21 ndps act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपियो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण की गई । आरोपियो से बारीकी से पूछताछ जारी हैं, जिससे ब्राउन शुगर के अन्य सौदागरों  आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।

 

                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रावजी बाजार श्रीमती सविता चौधरी,उप निरीक्षक ब्रजेश शर्मा, आर.395 विजय तिवारी,आर. 1609 मुकेश,आर.1677 आशीष किराडे,आर.676 धर्मेन्द्र पाठक,आर.2429 विनीत राजपूत,आर.770 तरसेम सिंह,आर.3709 जबर सिंह,आर.2421 विश्वेन्द्र सिंह व  राधेश्याम की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 39 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 16 जून 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 15 जून 2021 के सुबह से आज दिनांक 16 जून 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 39 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

05 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 जून 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गिरफ्तार एवं 01 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जून 2021 को 01 गिरफ्तार एवं 01 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 15 जून 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुसलमान मोहल्ला फारूख के घर के पीछे राऊ और कुम्हार मोहल्ला इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, फारूक, हैदर, मोसीन और मो रहिश, चदंन, हारून को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 1250 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 15 जून 2021 कों 16.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाजार चैक सांवेर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, बडी मस्जिद के पास सांवेर निवासी आजम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 260 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 जून 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाकिजा रोड खजराना और सलीम मंसुरी की गली अशर्फी नगर खजराना इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गैलेक्सी पार्क थाना तेजाजी नगर इन्दौर निवासी अभिनव उर्फ अब्बु और अशर्फी नगर इन्दौर निवासी रईस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 15 जून 2021 कों 20.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम अजनोद आरोपी का घर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम अजनोद निवासी लीलाधर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रूपयें कीमत की 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 15 जून 2021 कों 03.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना सिमरोल के सामनें इंदौर खंडवा रोड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 89 बुद्ध नगर थाना राजेंद्र नगर निवासी रामप्रसाद और पूजा पति रामप्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 141750 रूपयें कीमत की 270 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 15 जून 2021 कों 22.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम तकीपुरा पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम तकीपुरा इन्दौर निवासी लक्ष्मण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1780 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 15 जून 2021 कों 01.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुभाष स्कुल के सामनें जनता कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 9/98 जनता कालोनी इन्दौर निवासी धर्मेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 15 जून 2021 कों 13.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबू मुराई कालोनी के सामनें एयरपोर्ट का खाली मैदान इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 109/7 बाबू मुराई मोहल्ला निवासी अमित उर्फ पीटर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 15 जून 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम फुलकराडिया सरकारी स्कुल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, ग्राम फुलकराडिया निवासी राजेश और राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे पृथक-पृथक अवैध छुरें जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Tuesday, June 15, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 37 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 15 जून 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 14 जून 2021 के सुबह से आज दिनांक 15 जून 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 37 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

03 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 जून 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।



01 गिरफ्तार, 02 गैर जमानती 05 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जून 2021 को 01 गिरफ्तार, 02 गैर जमानती 05 जमानती वारण्ट तामील 01 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 14 जून 2021 कों 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संघवी कालेज के पास में इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, जावेद खान, अन्सार पटेल, वसीम, सलीम, मोहम्मद , मोहम्मद पिता शाहरुक , जफर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 1350 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


अवैध शराब सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 14 जून 2021 को 23.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जूना रिसाला के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 89 कन्जर मोहल्ला निवासी यासमीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2250 रुप्ंाये 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर  द्वारा कल दिनांक 14 जून 2021 कों 16.05 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देपालपुर के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम पिपलोदा निवासी मोतीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 14 जून 2021 कों, 2.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लसुडिया के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, व्रन्दावन सब्जी मण्डी के पास निवासी धमेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे पिस्टल हथियार अवैध जप्त कियें ।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 14 जून 2021 कों 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बब्बू नेता वाली गली के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, मो, साजिद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध तलवार जप्त किया गया।


पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 14 जून 2021 कों 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नयापुरा गौतमपुरा के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, नयापुरा गौतमपुरा निवासी मोहम्मद हुसैन और अकरम शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे दो रिवाल्वर अवैध जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


ऽ सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 14 जून 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नया बसेरा के पास से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिलें,  डैटल कालेज के पास निवासी रविन्द्र को पकडा गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


































Monday, June 14, 2021

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों की सेहत व सुरक्षा हेतु पुलिस लाइन इंदौर मे स्थापित पुलिस कोविड केयर सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल में निरंतर रूप से अपनी अभिन्न सेवा देने के लिए स्वच्छता प्रहरी, श्रीमती सीमा खरे को किया गया CHAMPIONS of the Day के रूप मे सम्मानित।

 CHAMPION OF THE DAY 


14 JUNE, 2021 


Mrs. Seema Khare

Swacchataa Prahari, DRP Line,District Police Indore,



श्रीमती सीमा खरे द्वारा वर्तमान के इस महामारी के कठिन दौर में पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों की स्वास्थ्यगत समस्याओं के निदान व उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बनाए गए पुलिस कोविड केयर सेंटर में सक्रिय रहते हुए दिन रात मेहनत कर संक्रमित मरीजों के ईलाज एवं उनकी देखभाल में सक्रिय भूमिका में रहते हुए निरंतर अपनी सेवाएं दे रही हैं।  इन्होंने इस कोरोना काल में जब की कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही थी और लोगों में भय का वातावरण था, ऐसी स्थिति में भी इन्होनें प्रतिदिन 12-12 घंटे कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बीच रहकर उनकी देखभाल की एवं उनकी जरूरतों का ध्यान रखा गया।


श्रीमती सीमा जी वर्तमान में डीआरपी लाइन स्थित यूनिट हॉस्पिटल में  स्वच्छता प्रहरी (सफाई कर्मचारी) के रूप में कार्यरत हैं और यहां ईलाज कराने आने वाले पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों की उचित देखभाल एवं साफ सफ़ाई के कार्य की महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं तथा यूनिट हॉस्पिटल और कोविड केयर सेंटर में अपनी निरंतर सेवाएं दे रही हैं।

इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में श्रीमती सीमा खरे द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day के रूप में सम्मानित करती हैं।



· शातिर मोबाइल चोर, अवैध शराब के साथ पुलिस थाना हीरा नगर की गिरफ्त में।

 ·        दो वाहन चोर को भी पुलिस थाना हीरा नगर ने किया गिरफ्तार।

 

·        आरोपियो के कब्जे से चोरी की एक मोटर सायकल, एक एक्टिवा तथा 07 मोबाइल फोन बरामद।

 

इंदौर - दिनांक 14 जून 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर मे अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु, अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिये इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री आशुतोष बागरी, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जो़न-3 श्री शशिकान्त कनकने व नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी हीरानगर अभय नेमा द्वारा थाने की टीमों को थाना क्षेत्र मे अवैध शराब की तस्करी करने, नकबजनी, चोरी, मोबाईल लूट करने वाले अपराधियो की पतारसी कर वारदातो पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियो की धरपकड करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देकर लगाया गया था।

                इसी कडी मे कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना हीरा नगर की टीम को दिनांक 13.06.2021 को मुखबिर की सूचना मिली थी की एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध शराब व चोरी आदि की गतिविधियों में संलिप्त है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां मुखबिर के बताये हुलिये अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति आसमानी रंग की हाफ टी शर्ट व काले रंग का लोवर पेन्ट पहने है तथा होण्डा एक्टिवा क्रमांक MP-09/ SM-4317 पर, सफेद प्लास्टिक की केन मे अवैध शराब विक्रय के उद्देश्य से मिला, जिसने पूछताछ पर अपना नाम हर्ष पिता प्रकाशचंद्र काले उम्र 22 साल निवासी 06 सेठी संवाद नगर भमौरी बताया। पुलिस ने इसके कब्जे से 05 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की शराब तथा जप्त एक्टीवा की डिक्की की तलाशी में कुल 07 मोबाइल फोन कीमती लगभग 1 लाख रुपये मिलें, जिनके संबंध में पूछताछ करने पर उक्त मोबाइल चोरी करना बताया, जिसके कब्जे से इन्हें भी जप्त किया गया।

                थाना हीरानगर के एक अन्य प्रकरण में चुराई गयी 01 मोटर सायकल के साथ दो आरोपियों- 1. छतर सिंह पिता रामसिंह उम्र 35 साल नि. 422 स्लाईस 1 स्कीम न. 78 इंदौर तथा 2. सर्वदा पिता रामबरन बलाई उम्र 30 साल नि. लाहिया कालोनी इंदौर को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से जब्त की गयी है तथा गिरफ्तार आरोपियो से जप्त किये गये मोबाइल फोन एवं चोरी की गाडियों के संबंध में तथा अन्य वारदातों के संबंध में सघनता से पूछताछ की जा रही है

                उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना हीरानगर के उप निरीक्षक किशोर कुमार अरने, आर. मुकेश जादौन, आर. रविशंकर पाल, आर. विजय सिंह गौर, आर. बृजेश मीणा, आरक्षक इमरत यादव की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 64 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 14 जून 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 13 जून 2021 के सुबह से आज दिनांक 14 जून 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 64 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

15 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 जून 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।



जुआं खेलतें हुए मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 13 जून 2021 कों 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भूरी टेकरी के पास में इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विजय, लखन, विमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 200 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 जून 2021 कों 16.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जोशी मोहल्ला के पास में इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, दिनेंश, अन्नू, राहुल, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।


पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 13 जून 2021 कों 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्रीकृष्णा कालोनी के पास में इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मुकेश, मोहन, मंगल, आशीष, शुभम, श्माय, रमेश, रमेभ, अकिंत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 8000 नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।




आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं

अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 जून 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महक वाटिका खजराना के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, लक्ष्मण, मांगी बाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 700 रुप्ंाये 7 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 जून 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाण्ेश्वर कुण्ड के पास बांणगंगा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, पारस , आकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 4000 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 13 जून 2021 कोंे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सुकलाल ,दिलीप, संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1500 रूपयें कीमत की 13 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 13 जून 2021 कों 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झलारिया रोड के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, श्याम , राकेश, विजय, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 24000 रुप्यें कीमत की 240 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 13 जून 2021 कों 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भानगढ पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 06 सेठी नगर के पास निवासी हर्ष काले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 13 जून 2021 कों, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवास नाका चैराहे के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, शिवराज औश्र आदिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे पृथक - पृथक हथियार अवैध जप्त कियें ।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 जून 2021 कों 13.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लालगली परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 286 परदेशीपुरा इन्दौर निवासी हमीद खाॅ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।


पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 13 जून 2021 कों 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुटकेशवर मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 32/3 अर्जुनसिंह नगर निवासी सलमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे एक अवैध सतुर जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 13 जून 2021 कों 23.50 बजेें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संचार नगर चैराहा के पास इन्दौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, अंकित इंगलें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Sunday, June 13, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 56 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 13 जून 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 12 जून 2021 के सुबह से आज दिनांक 13 जून 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 56 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

10 आदतन व 28 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 जून 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 28 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गिरफ्तारी एवं 05 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 जून 2021 को 04 गिरफ्तारी एवं 05 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 12 जून 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गुलशन पिता नारायण रसीले, राजेश पिता बाबूराव घोडके, रविद्र पिता रामस्वरूप पाल, ऋषिराज पिता लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव, निसीत पिता विनोद श्रीवास्तव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 12 जून 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नयापुरा रंगवासा राऊ और बाडी मोहल्ला राऊ इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नयापुरा रंगवासा निवासी राधाबाई पति भेरूलाल मंडोड और बाडी मोहल्ला राऊ निवासी संगीताबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 800 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 12 जून 2021 कोंे 02.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिकंदराबाद कालोनी पुल के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 15 वी बटालियन महेश गार्ड लाईन इन्दौर निवासी उमेश शाही को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 5500 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 12 जून 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सेंटर पांईट ब्रिज के नीचे राऊखेडी और आम रोड अर्जुन बरोदा चैराहे के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सिंधी कालोनी जुनी इन्दौर निवासी सोनु बिरयानी और व्यास नगर थाना एरोड्रम निवासी विपीन चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 12 जून 2021 कों 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर काला सुरा फाटा बेटमा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 55 बी शिक्षक नगर गली न 3 एयरपोर्ट थाना एरोड्रम निवासी वैभव पिता रमेशचंद्र यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1840 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 12 जून 2021 कों 08.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी स्कुल के पास विनोबा नगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 8 मनोरमागंज गीता भवन इन्दौर निवासी मोहित पिता पारस लोठ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे एक अवैध तलवार  जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 जून 2021 कों 12.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लालगली परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 100/6 परदेशीपुरा इन्दौर निवासी विक्रम उर्फ विक्रांता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 12 जून 2021 कों 12.10 बजेें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सागर विहार कालोनी गार्डन के पास इन्दौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 151 जय बजरंग नगर इन्दौर निवासी राजेंद्र चैधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


थाना खजराना क्षेत्र का जिलाबदर बदमाश असलम उर्फ मच्छी, क्रॉईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।

 




आरोपी के विरुद्ध विभिन्न प्रकार के  कुल 11 अपराध हैं पंजीबद्ध।


इंदौर - दिनांक 12 जून 2021-             पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर मैं फरार,ईनामी एवं जिलाबदर अपराधियों धरपकड हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर मे फरार/ ईनामी एवं जिलाबदर आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था । 


इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना खजराना का जिलाबदर बदमाश असलम उर्फ मच्छी नि अशरफी नगर खजराना इंदौर,  जिलाबदर अवधि में खजराना क्षेत्र में घुम रहा हैं  मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर मुताबिक योजना के आरोपी असलम उर्फ मच्छी पिता भैय्यू रमजानी 30 वर्ष नि अशरफी नगर खजराना  हाल मंसूरियों के बंगलो के सामने हाजी बा का मकान हबीब कालोनी  खजराना इंदौर को जिलाबदर अवधि का उलंघन करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में घुमते पकडा । आरोपी मारपीट, वाहन चोरी,अवैध हथियार रखने, अवैध वसूली करने, सट्टा लेने, डकैती की योजना बनाने, जैसे अपराध कारित करने का आदतन बदमाश हैं। बदमाश के विरूद्ध शहर के थाना खजराना में कुल 11 अपराध पंजीबद्ध हैं । आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं जन सामान्य में शांति बनाये रखने के लिए न्यायालय जिला दण्डधिकारी, जिला इंदौर द्वारा आरोपी को दिनांक 26.11.2020 से 01 वर्ष के लिये इंदौर तथा उसके सीमावर्ती जिलों से जिलाबदर किया गया ।

 उक्त आरोपी थाना खजराना का जिलाबदर होने से आरोपी के विरुद्ध थाना खजराना पर अपराध क्रमांक 533/2021 धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।