Tuesday, June 8, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा कोरोना महामारी के बाद होने वाली समस्याओं ब्लैक/व्हाईट फंगस के प्रति जागरूक करनें के लिए किया गया वेबिनार का आयोजन।

 

विशेषज्ञ डाॅक्टर्स द्वारा ब्लैक/यलों फंगस बारे मे आवश्यक जानकारी देते हुए बताएं इनसे बचने के उपाय।

 

इन्दौर दिनांक 08 जून 2021 - इन्दौर पुलिस द्वारा कोरोना महामारी के बाद होनें वाली समस्याओं ब्लैक/यलों फंगस के प्रति लोगों मे जागरूकता लानें के उद्देश्य से ‘‘FUNGS- Fear, Facts & Faith" विषय पर विशेषज्ञ डाॅक्टर्स से चर्चा के लिए वेबिनार का आयोजन आॅनलाईन गूगल मीट के माध्यम से आज दिनांक 08.06.21 को पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया की विशेष उपस्थिति में किया गया।

 

            उक्त वेबिनार में डाॅ गुनवंत यशलाहा ईएनटी स्पेशलिस्ट एवं श्री डाॅ अदित्य अग्रवाल आई स्पेशलिस्ट, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविंद तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, कार्यक्रम की सहसंयोजक श्रीमती रचना जौहरी एक्जीक्युटिव प्रोड्यूसर वाॅक प्रोडक्शन, अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों व उनके परिजन सहित आम नागरिकों द्वारा भी इसमें भाग लिया गया।

 

            इस दौरान कार्यक्रम का संचालन करतें हुए कार्यक्रम की संयोजक श्रीमति मनीषा पाठक सोनी व श्रीमती रचना जौहरी द्वारा विशेषज्ञ डाॅक्टर्स से सभी का परिचय करवाते हुए सभी का स्वागत किया गया तथा आज के वेबिनार मे पोस्ट कोविड समस्याओं एवं ब्लैक/यलों फंगस के प्रति लोगों मे जागरूकता लानें के उद्देश्य से संबंधित विषय पर चर्चा के लिये सभी को आमंत्रित किया गया।

 

            उक्त वेबिनार के मुख्य अतिथि डीआईजी इंदौर श्री मनीष कपूरिया जी द्वारा दोनों अतिथि विशेषज्ञ डाॅक्टर्स का स्वागत करते हुए, उन्हें पुलिस विभाग के लिये अपना अमूल्य समय निकालने व वर्तमान समय में इस बीमारी के प्रति जो लोगों में डर व जानकारी का अभाव है उसे दूर करने के लिये, अतिथि डाॅक्टर्स का धन्यवाद दिया गया। साथ ही उन्होंने डाॅक्टर्स से पूछा कि जो लोग कोरोना संक्रमित नहीं है उनके इस बीमारी से ग्रसित होने की क्या संभावना है और पुलिस जो कि फ्रंटलाईन पर रहकर कार्य करती है वह किस प्रकार इससे बची रहे।

           

            अतिथि विशेषज्ञ डाॅ. आदित्य अग्रवाल ने वेबिनार में चर्चा करते हुए सर्वप्रथम पुलिस सहित सभी फ्रंटलाईन वर्कर द्वारा विगत वर्ष से पूरे कोरोना काल में किये गये कार्याे की सराहना करते हुए कहा कि, इस बीमारी से संक्रमितों से व उनके क्षेत्रों से सबसे पहले सामना इन फ्रंटलाईन वारियर्स का ही होता है, यह हम डाॅक्टर्स के पास तो बाद में पहुंचते है।

            श्री अग्रवाल द्वारा ब्लैक/व्हाईट फंगस व कोरोना के बाद होने वाली शारीरिक समस्याओं के बारें में बताते हुए बताया कि, ब्लैक फंगस बीमारी उन्हीं को होने की ज्यादा संभावना है जो किसी गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, एड्स, किडनी, आर्गन ट्रांसप्लांट आदि से पीड़ित रहे हो या वर्तमान में कोरोना हुआ हो व उन्हें ज्यादा मात्रा में स्टेरायड दिया गया हो या लंबे समय तक जो हाॅस्पिटल में भर्ती रहे हो, या जिनका शुगर लेवल अत्यधिक अनियंत्रित हो आदि कारणों से जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गयी हो उन्हें ही इस बीमारी होने की संभावना होती है। अतः सामान्य लोगों को इस बीमारी के कारण डरने की जरूरत नहीं है, क्यांेकि इस बीमारी का वायरस कोई नया नहीं है यह बरसो से हमारे वातावरण में है, लेकिन वर्तमान में कोरोना के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण इसके ज्यादा केसेस सामने आ रहे है, जबकि सामान्य लोगों में यह बीमारी होने की संभावना न के बराबर है।

            वहीं डाॅ. गुणवंत यशलहा ने इस बीमारी के तकनीकी पक्ष समझाते हुए, प्रारंभिक लक्षणों नाक में सूखापन, आंखो में दर्द व सूजन, लगातार सिर में या आंखो में या जबड़े आदि में दर्द होना के बारें में बताते हुए, इन्हें शुरूआती समय में ही पहचानने व डाॅक्टर्स से उचित सलाह लेकर, इस बीमारी के लिये करवाई जाने वाली आवश्यक जांचो आदि के बारें में विस्तृत रूप से बताया गया।

            डाॅक्टर्स ने कहा कि बीमारियों से बचाव ही उसका सबसे बड़ा ईलाज है, इसलिये हम सभी सर्वप्रथम कोरोना से बचाव हेतु अपनाई जाने वाली सावधानियां- मास्क पहनना, सोशल डिस्टेसिंग रखना समय-समय पर हाथ धोते रहना इन बातों का ध्यान रखें। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें, जिसके लिये पर्याप्त नींद ले, संतुलित आहार ले, रोज व्यायाम/योग आदि करें, जलनेति करें।

            उक्त वेबिनार में जुड़े सम्माननीय लोगांे द्वारा भी इस बीमारी से जुड़ी हुई अपनी विभिन्न बातों को पूछा, जिनका विशेषज्ञ डाॅक्टर्स द्वारा बड़े ही रोचक व सरल तरीके से जानकारी देकर, सभी की जिज्ञासाओं पर उचित परामर्श दिया गया।

           

            उक्त वेबिनार में वर्तमान समय की परिस्थितियों पर आधारित इतनी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिये, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरंविद तिवारी द्वारा दोनो विशेषज्ञ डाॅक्टर्स को धन्यवाद देते हुए, उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा सभी से कहा कि ‘‘बचाव ही सुरक्षा है’’ इस बात को ध्यान में रखते हुए, सभी आवश्यक सावधानियांे को अपनाते हुए, अपना सामान्य जीवन जिएं और इन बीमारियों से डरकर नहीं डटकर मुकाबला करें।





अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपी पुलिस थाना हीरानगर की गिरफ्त में।


o पुलिस थाना हीरानगर द्वारा 24 घण्टों के अन्दर अंधे कत्ल का पर्दाफाश करतें हुए 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार ।


o आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 03 चाकू, हत्या मे प्रयुक्त मोटर साईकिल एवं मृतक की मोटर साईकल बरामद ।

 

इन्दौर दिनांक 08 जून 2021 -पुलिस थाना हीरानगर पर दिनांक 07.06.2021 को सुबह सूचना प्राप्त हुई थी कि विशाल चैकसे के ईट के भट्टे भानगढ पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पडी है। उक्त सूचना पर हीरानगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अज्ञात मृतक के शव को अभिरक्षा मे लेकर, उक्त घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। 


घटना की गंभीरता को देखतें हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा तत्काल ही अज्ञात मृतक की पहचान कर घटना का पर्दाफाश करने एवं इनमें लिप्त आरोपियों की पतारसी कर गिरफ्तार करनें के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री आशुतोष बागरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-3 श्री शशिकान्त कनकने के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा इन्दौर श्री निहित उपाध्याय द्वारा मौके पर पहुंच कर थाना प्रभारी हीरानगर श्री अभय नेमा के नेतृत्व मे 03 पुलिस टीमों का गठन कर तीनो टीमों को प्रथक प्रथक कार्य सौंपते हुए अज्ञात मृतक की पहचान करने व उसके हत्यारों को पकडने के निर्देश देकर कार्यवाही के लिए लगाया गया।


  पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करतें हुए घटना की सूचना प्राप्त होने के 05 घण्टे के भीतर ही अज्ञात मृतक की पहचान कर ली गई, जिसकी पहचान मृतक संदेश शर्मा पिता ललित शर्मा उम्र 21 साल निवासी बजरंग नगर इन्दौर के रूप मे हुई जो रविवार दिनांक 06.06.2021 के दोपहर 12.00 बजे अपनी मोटरसाईकिल लेकर घर से निकला था और गायब था। इसके उपरान्त पुलिस टीम द्वारा मृतक संदेश शर्मा की हत्या और हत्या मे लिप्त बदमाशो की पतारसी हेतु युध्द स्तर पर प्रयास किये। इस दौरान सूचना प्राप्त हुई कि श्रीकृष्ण एनक्लेव उज्जैन रोड इन्दौर सोनू उर्फ बटेरी विश्वकर्मा पिता हरिनाथ विश्वकर्मा उम्र 18 साल से संदेश शर्मा का झगडा हुआ था इस आधार पर सोनू उर्फ बटेरी को तलाश कर पुलिस अभिरक्षा मे लेकर गहनता से पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ संदेश शर्मा की हत्या करना स्वीकारा। हत्या के दो दिन पूर्व संदेश शर्मा की महिला मित्र को सोनू विश्वकर्मा द्वारा फोन कर बातचीत की गई थी जिससे संदेश शर्मा बहुत नाराज हो गया। तब संदेश शर्मा ने शनिवार के दिन सुबह हीरानगर मेन रोड पर सोनू विश्वकर्मा को गिराकर उसके साथ मारपीट की एवं उससे पांच हजार रुपये छीन लिये इस बात से सोनू विश्वकर्मा संदेश शर्मा से गुस्सा होकर बदला लेने की योजना बनायी। उसने अपने साथी ललित उर्फ केला गुरू पिता गोविन्ददास चैरसिया उम्र 19 साल निवासी गौरीनगर, अजय पिता रामप्रकाश यादव उम्र 18 साल निवासी जनकपुरी कालोनी एमआर 10 इन्दौर, संजय पिता गणेश अहिरवार उम्र 23 साल निवासी भाग्य लक्ष्मी कालोनी इन्दौर, रितिक उर्फ लड्डू पिता दिलीप सिसोदिया उम्र 20 साल निवासी गौरीनगर इन्दौर के साथ योजना बनाकर संदेश शर्मा को श्रीकृष्ण वाटिका एम.आर.10 पर बुलाया। वहां से नशा करवाने का कहकर संदेश की पल्सर मोटरसाईकिल व सोनू की मोटरसाईकिल से भानगढ ईट भट्टे पर जाकर संदेश शर्मा की सोनू विश्वकर्मा, ललित चैरसिया व संजय अहिरवार द्वारा चाकूओ के कई वार कर हत्या कर दी गई। लड्डू व अजय यादव द्वारा संदेश के हाथ पैर पकडे गये इसके बाद सभी आरोपी घटना स्थल से भागकर अपने अपने घर चले गये मुख्य आरोपी सोनू विश्वकर्मा उज्जैन भाग गया। सभी आरोपी सोनू, संजय, अजय, ललित उर्फ केला गुरू, रितिक उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल व मृतक संदेश शर्मा की पल्सर मोटरसाईकिल व हत्या मे प्रयोग किये गये हथियार आरोपियों की निशादेही पर जप्त कर लिये गये है। प्रकरण मे थाना हीरानगर मे अपराध क्रमांक 387/21 धारा 302, 201 भादवि का पंजीबद्ध कर सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है । 

उक्त अंधे कत्ल का पर्दाफाश करनें मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री अभय नेमा, उनि. कमलकिशोर, उनि संजय धुर्वे,  प्र.आर. 898 विनोद पटेल, आर. 3315 इमरत यादव, आर. 1277 विशाल जादौन, आर. 265 विजयसिह गौर, आर. 1546 जितेन्द्र मण्डलोई, महिला आर. सूर्यावती, सैनिक मुद्रिका तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला पूर्व इदौर द्वारा नगद ईनाम देने की घोषणा की गई है ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 54 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 08 जून 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 07 जून 2021 के सुबह से आज दिनांक 08 जून 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 54 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

16 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 जून 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


जुआ/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 07 जून 2021 को 12.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मी निवास होटल के पास बस की आड मे नवलखा इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेजतें हुए मिलें, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, सहराज, नीरज सेन, करामत खां, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 800 रूपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त कियें गयें। 

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 07 जून 2021 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ढाबली नर्सरी कालोनी रेल्वे पटरी के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ढाबली थाना लसुडिया जिला इन्दौर निवासी लखन मकवाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 10000 रुपयें कीमत की 86 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 07 जून 2021 कों 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कनाडिया बासपास ब्रिज के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम डेरिया आभा चैकी कमलापुर जिला देवास निवासी माखनसिंह पिता रायसिंह सेंधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300  रुपयें कीमत की 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 07 जून 2021 कोंे 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदनी चैक रंगवासा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, चांदनी चैक रंगवासा निवासी इंद्रजीत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 07 जून 2021 कोंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शासकीय स्कुल के पीछे ग्राम सोलसिंदा और ओम सांईराम रेस्टोरेंट के पास इन्दौर उज्जैन रोड सांवेर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम सोलसिंदा तह सांवेर निवासी गोपाल और वार्ड क्र 2 चंद्रभागा सांवेर जिला इन्दौर निवासी पुरन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1830 रुपयें कीमत की 3 लीटर व 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 07 जून 2021 कोंे 21.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्रम शिविर के पास स्नेहलतागंज इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 19/5 सुल्तान मैरिज गार्डन की गली मे कमेटी हाल खजराना निवासी शोएब को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 जून 2021 कोंे 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्मशाला के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 19/1 गोमा की फेल इन्दौर निवासी सागर पिता रतनलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध बांक जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 जून 2021 कोंे 12.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेन रोड शंकर कुम्हार का बगीचा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 25/1 शंकर कुम्हार का बगीचा इन्दौर निवासी हरीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध तलवार जप्त की गई।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 07 जून 2021 कोंे 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधा गोविंद का बगीचा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, राधा गोविंद का बगीचा इन्दौर निवासी अजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 07 जून 2021 कोंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केसर बाग रोड ब्रीज के नीचे और रेती मंडी चैराहा का पास होटल सेंसेशन के पीछे इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, अहिरखेडी थाना द्वारकापुरी इन्दौर निवासी रानासिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें पृथक-पृथक अवैध छुरा जप्त किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 07 जून 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नीमवाली बाई की दुकान के पास विनोबा नगर इन्दौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 10/1 विनोबा नगर शांति नगर के पास इन्दौर निवासी विकास सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 जून 2021 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्मशाला के पास इन्दौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 246 लालापुरा इन्दौर निवासी राहुल पिता नारायण वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Monday, June 7, 2021

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों और परिवार की सेहत व सुरक्षा हेतु पुलिस लाइन इंदौर मे स्थापित पुलिस कोविड केयर सेंटर की स्थापना में सक्रिय भूमिका एवं संक्रमित व्यक्तियों की चिकित्सा सेवा मे विशेष योगदान के लिए श्री डाॅ एसएल पिपलिया को किया गया CHAMPIONS of the Day के रूप मे सम्मानित

 

CHAMPION OF THE DAY

 

07 JUNE, 2021

 

Dr. S.L Pipliya,

1'st BN. Unit Hospital Indore

 

Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.

 

वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते संकटपूर्ण समय में पुलिसकर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स का ध्यान रखते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा कोविड संक्रमित पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजन को आकस्मिक प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए जिला पुलिस लाईन इन्दौर में पुलिस कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई हैं।

पुलिस कोविड केयर सेंटर की स्थापना से लेकर संक्रमित मरीजों के ईलाज तथा उनकी देखभाल तक में श्री डाॅ पिपलिया जी के द्वारा अपना अमुल्य और सक्रिय योगदान दिया जा रहा है।

 

            श्री पिपलिया जी के द्वारा इस उम्र मे भी किये जा रहें सराहनीय कार्य के लिए श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, श्रीमान पुलिस महानिरिक्षक एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरिक्षक द्वारा पुलिस विभाग के पुलिसकर्मियों के लिए किये जा रहे इस अमूल्य योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की गई हैं।

 

            इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में श्री पिपलिया जी द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day के रूप में सम्मानित करती हैं।



· अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले दो तस्कर, क्राईम ब्रांच इंदौर व थाना परदेशीपुरा की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार।

·        आरोपियों के कब्जे से 03 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) व एक हीरो मोटर सायकल जप्त।

·        आरोपियों के विरूद्ध पहले से पंजीबद्ध है कई अपराध।

 

इंदौर दिनांक 07 जून 2021 श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र  एवं श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक(शहर) श्री मनीष कपुरिया द्वारा इंदौर शहर मे अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय संलिप्त व्यक्तियो के विरुध्द आपरेशन प्रहार के तहत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पुर्व) श्री आशुतोष बागरी एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्यालय) श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा थाना परदेशीपुरा व थाना अपराध शाखा की टीम को गठित किया गया एवं प्राप्त निर्देश के पालन मे लगाया गया ।

 

                            उक्त तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय व उपयोग मे संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनिय रुप से लगातार असुचना संकलन करते मुखबिर द्वारा बताया की भण्डारी ब्रिज के निचे एम.आर. 04 रोड इंदौर पर दो व्यक्ति मोटर साईकल पर अवैध मादक पदार्थ बेचने वाले है, मुखबिर की सुचना को सही मानते हुए क्राईम ब्रांच व थाना परदेशीपुरा की टीम संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान भण्डारी ब्रिज के निचे एम.आर. 04 रोड इंदौर पर दो व्यक्ति काले रंग की स्पलेण्डर मोटरसाईकल एम.पी.09-क्यू.एस.9684 पर आते दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकडने पर अपना नाम 1. रितीक पिता उमेष नागर उम्र 20 साल निवासी 17/38 सोमनाथ की नई चाल इंदौर  2. दीपक पिता राजु सिकरवार उम्र 20साल निवासी 55 बर्फानीधाम,सोलंकी नगर इंदौर का होना बताया एवं आरोपीयों के पास से सफेद पन्नी की तलाषी लेने पर उसमे 03 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ(गांजा) होना पाया।

 

        आरोपीयों से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) कुल 03 किलो 100 ग्राम (कुल किमती  20,000/- रूपए) व एक दो पहिया वाहन काले रंग का (किमती 50,000 रूपए ) जप्त कर, दोनो आरोपीगणों के विरुद्ध थाना परदेशीपुरा पर अपराध क्रमांक 361/21 धारा 08/20 एन.डी.पी.एस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया, आरोपी रितीक पिता उमेष नागर के विरूद्ध पहले से पंजीबद्ध है 03 अपराध व दीपक पिता राजु सिकरवार के विरूद्ध पहले से पंजीबद्ध है 11 अपराध, प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपियो से अवैद मादक पदार्थ गांजा के स्त्रोत व क्रय विक्रय के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।

मांगलिया देसी कलाली में संदिग्ध रूप से ड्रमों में भर कर रखी अवैध शराब पर, क्राइम ब्रांच इंदौर का छापा

 

प्रकरण में आबकारी विभाग द्वारा की जा रही है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही

 

इंदौर - दिनांक 07जून 2021 श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री मनीष कपुरिया द्वारा शहर मे अवैध शराब व मादक पदार्थ संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु इंदौर पुलिस को प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर मे अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था।

            दिनांक 07/06/2021 की सुबह थाना क्राईम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मांगलीया क्षैत्र मे देशी शराब की कलाली के अंदर ड्रमों मे एवं पानी के कैंपरो मे अवैध रूप से शराब भरी रखी है जिसे कलाली के अंदर ही रखे खाली क्वाटर मे भरकर वहीं से ढक्कन लगाकर कलाली के कांउटर से ही विक्रय किया जा रहा है। उक्त सूचना पर विश्वास कर क्राईम ब्रांच की टीम व्दारा घेराबंदी कर मांगलीया की देशी शराब की दुकान पर दबिश दी गई जिसमे कलाली के अंदर ही एक कमरे मे कुल 7 ड्रमों मे एवं 2 छोटी ड्रमों मे भरी हुई अवैध शराब रखी मिली तथा पास ही शराब के खाली क्वाटर व ढक्कन भी रखे पाए गए इसके अतिरिक्त दो 15 लीटर के 2 पानी के कैंपर भी घटना स्थल पर रखे पाए गए उक्त दोनो कैंपरों मे पानी की जगह एक कैंपर मे सफेद देशी दुबारा शराब एवं दूसरे कैंपर मे देशी मसाला लाल शराब भरी हुई थी ।

                  उक्त घटना स्थल मांगलीया देशी शराब की दुकान मे कार्यरत एवं उपस्थित कर्मचारीयों से नाम पता पूछते उन्होने अपना नाम क्रमशः (1) कमल शुक्ला पिता गणेश प्रसाद शुक्ला उम्र 36 साल निवासी 6/1 मुखर्जी नगर बाणगंगा जिला इन्दौर (2) मुन्नासिंह पिता ओमकार नाथ सिंह ठाकुर उम्र 40 साल निवासी 105/3 स्कीम नंबर 78 जिला इन्दौर (3) रामचंन्द्र यादव पिता भगवति प्रसाद उम्र 41 साल निवासी 18 अवंतिका नगर थाना बाणगंगा जिला इन्दौर होना बताया उक्त देशी शराब की दुकान मे तलाशी के दौरान अवैध रूप से खुली ड्रमों मे रखी हुई कुल 1500 लीटर देशी शराब अवैध रूप से रखी हुई मिली जिसके संबध मे प्रारंभिक रूप से पूछने पर उक्त अवैध अवैध शराब कलाली मे 17 अप्रेल को आग लग जाने से क्ववाटर जलने के कारण ड्रमो मे भरकर रखना बताया , मामला संदेहास्पद एवं संवेदनशील होने के साथ देशी शराब की शासकीय दुकान का होने से मौके पर आबकारी विभाग की टीम को बुलाया गया जिस पर जिला इन्दौर के कन्टोलर  ADO श्री व्दिवेदी जी एवं अधिकारी संतोष सिंह मौके पर टीम सहित निरीक्षण पर आए जिनके व्दारा प्राथमिक रूप से पूछताछ कर जांच की गई। घटना स्थल उक्त कलाली के अंदर का ही है जहां संदिग्ध रूप से खुली हुई 1500 लीटर देशी शराब मिली है इसलिए मामले की अग्रिम वैधानिक कार्यवाही आबकारी विभाग व्दारा ही की जावेगी एवं प्रकरण की पूरी फाईल बनाई जाकर दंडात्मक कार्यवाही हेतू जिला दंडाधिकारी इन्दौर के समक्ष प्रस्तुत करने का दिशा निर्देश प्राप्त होना बताया ।

            तत्पश्चात आबकारी विभाग की टीम व्दारा मौके से आबकारी अधिनियम एवं शासन के लायसेंस नियमो का उल्लंघन पाए जाने पर ड्रमों मे भरी हुई 1500 लीटर देशी शराब जप्त कर कन्ट्रोल रूम भेजी गई एवं घटना स्थल पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही एवं स्टाक रजिस्टर का मिलान किया जा रहा है प्रथम दृष्टया मामला गंभीर होने से बारिकी से जांच की जा रही है जप्तशुदा शराब की जांच fsl लैब से कराए जाने हेतू सैंपल जप्त किए गए जिसमे जांच रिपोर्ट आने पर ही उक्त शराब की शुद्धता एवं मिलावट व जहरीली होने के संबध मे स्पष्ट अभिमत लिया जा सकेगा, उल्लंघन होने पर शराब ठेकेदार का लायसेंस तक निरस्त होने की भी संभावना है जिसका निर्णय जिला दंडाधिकारी (कलेक्टर) महोदय इन्दौर के प्रकरण के अवलोकन एवं आदेश उपरांत ही लिया जावेगा । 

कुल जप्त मश्रुका :-

 1) 1500 लीटर देशी शराब कुल किमती करीबन 14,00,000/-






थाना संयोगितागंज के धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार 10 हजार का इनामी आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।


√ प्रॉपर्टी के नाम करोड़ो की धोखाधड़ी कर आरोपी करीब 02 वर्ष से छिपकर काट रहा था फरारी।

√ आरोपी के विरुद्ध थाना देपालपुर में भी दर्ज है,प्रॉपर्टी के नाम पर लोगो से धोखाधड़ी करने के अपराध।


इंदौर -दिनांक 07 जून 2021- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर मैं फरार एवं ईनामी अपराधियों धरपकड हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर मे फरार एवं ईनामी आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

                    इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच इंदौर को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना संयोगितागंज इंदौर के अप.क्रं. 262/19 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि के अपराध में फरार उद्घोषित आरोपी राहुल पिता महेंद्र जैन उम्र 31 साल नि.139 हॉस्पिटल रोड शारदा गली नागदा जिला उज्जैन घटना दिनांक से ही फरार चल रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा इंदौर द्वारा उक्त आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। इसके पहले उक्त अपराध में मुख्य आरोपी संजीव कानुनगो को पकड़कर अपराध शाखा इंदौर द्वारा थाना संयोगितागंज के सुपुर्द किया गया था इसी प्रकरण में अन्य आरोपियो की तलाश जारी थी जिसमे आरोपी राहुल जैन को पकड़कर थाना संयोगितागंज के सुपुर्द किया ।

        आरोपी  ने पूछताछ में बताया कि सन् 2017 में आरोपी राहुल जैन आंध्रा बैंक छावनी में लोन काउंसलर के पद पर कार्य करने के लिए आया था उसी दौरान आरोपी संजीव कानुनगो ने खुर्शीद खान नि. एमजी रोड ट्रेजर आईलेड के सामने से स्वयं की गाडी अड्डा वाली जमीन खसरा नं. क्रमांक 386/2  के लिये 2 करोड़ रू में सौदा किया था खुर्शीद खान ने आरोपी संजीव कानुनगो को कहा कि 20 फ्लेटों का एग्रीमेंट कर देता दिया एवम फ्लेट बिकने पर मिलने वाले पैसे देने का कहा था आरोपी संजीव कानुनगो का आंद्रा बेंक छावनी में खाता है फरियादी खुर्शीद खान का खाता भी इसी ब्रांच में है। आरोपी संजीव कानुनगो का फरियादी के खाते से फरियादी के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर रू निकाल लिये थे जिस पर से फरियादी खुर्शीद खान ने थाना संयोगितागंज पर आरोपियों के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध कायम करवाया आरोपी राहुल जैन अपराध कायम होने के दिनांक से ही फरार चल रहा था काफी समय तक पुलिस की पकड़ में न आने से आरोपी पर 10,000 रू. का इनाम की भी उद्घोषणा की गई थी। आरोपी राहुल जैन पूर्व में भी प्रॉपर्टी की धोखाधड़ी के अपराध में थाना देपालपुर में अपराध पंजीबद्ध हो चुका है आरोपी को पकड़कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना संयोगितागंज के सुपुर्द किया।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 127 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 



इन्दौर-दिनांक 07 जून 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 के सुबह से आज दिनांक 07 जून 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 127 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

07 आदतन व 66 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 66 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गिरफ्तारी एवं 03 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जून 2021 को 02 गिरफ्तारी एवं 03 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआ/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 37 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 को 0..0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माता मंदिर के पास औलेट पर दंेवीइन्द्रा नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेजतें हुए मिलें, सुरेन्द्र सिंह राठोर , विकाश, नितिन, मनोज, विजय, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 1200 रूपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त कियें गयें। 

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 कों, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आर्दश व्याम शाला वाली गली के पास और पाटनीपनुरा से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेजतें हुए मिलें, नितेश, रितेश, शुभम, बन्टी, राजेश, संतोष, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 2325 रुप्यें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त कियें गयें। 


पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 कों, 20.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हजारी बाग मैदान के पास खजराना से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेजतें हुए मिलें,, लक्का , लोकेश, महेश, विवेक, किाश, का्रंति, माधव ,सतीश, राजेश, संजय, रिंकु, राजेश पिता छगनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 24360 रुप्यें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त कियें गयें। 


पुलिस थाना परदंेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 कों,ं मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों सें से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेजतें हुए मिलें,पूनम, मनोहर, उमाशंकर, अनिल, शैलेन्द्र, सुरेश, मनोज, फिरोज,राजु, उमेश, योंगेश, चिंटु, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें रुप्यें 2110 रुप्यें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त कियें गयें। 


आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 को 19.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्टार चैराहे के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 398 राम कृष्णा बाग निवासी संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1600   रुप्यें कीमत की 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदंेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 कों 18.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदंेशीपुरा के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 17/4 परदेशीपुरा निवासी उमेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1890  रुपयें कीमत की 18  क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 कोंे 21.15  बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पावर हाउस के पा खण्डवा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, खण्डवा निवासी ओंकार सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रुपयें कीमत की 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 कोंे 18.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला राऊ के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, बाडी मोळल्ला निवासी सुभम पिता सुरेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रुप्यें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना महु द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 कोंे 23.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जाशी मोहल्ला महु के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, महु निवासी मोहित चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 200 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशंनगंज द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 कोंें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर करोदिया और फोरलेन के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, राजू , रुपेश , दुले, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें हीरो मेस्ट्रो एमपी 09क्यू 9852 व 40400 रुप्ेयं कीमत की 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बडगांैदा द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 कोंें, 1945 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मीविहार के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गवली पलासिया निवासी अंतरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिंमरोल द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 कोंें, 16.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बस स्टेण्ड गवालू तिराहा के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  अनिल पिता कैलाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें 1560 रुपयें कीमत की 09 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 कोंें, 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बायपास झलारिया के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, जेतपुरा निवासी कैलाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।




आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 कोंे 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 9 रोड के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, विकाश नगर निवासी नरेन्द्र सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध तलवार जप्त किया गया।

पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 कोंे 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लुनियापरा के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, काकरपुरा गांव के पास निवासी सिया राम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 कोंे 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिचोली मदौना के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, मोहम्मद नबील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 06 जून 2021 कोंे 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इमली बाजार चैराहे के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, कामरान शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध चाकु जप्त किया गया।



आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




Sunday, June 6, 2021

दो पहिया वाहन चोरी करनें वाला आरोंपी पुलिस थाना महू की गिरफ्त में


o कुल 05 लाख रुपये कीमत की 06 मोटरसाईकिल जप्त

इन्दौर दिनांक 06 मई 2021 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपूरिया व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचन्द जैन द्वारा दो पहिया वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगानें तथा इनमें लिप्त आरोपियों पतारसी कर धरपकड हेतू निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री पुनित गेहलोद द्वारा एस डी ओ पी महू श्री विनोद शर्मा को सम्पत्ति संबंधी अपराधो में प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुए है।

दिनाँक 04.06.2021 की मध्य रात्रि फरियादी शाहिद खान निवासी सात रास्ता महू की मोटरसाईकिल पल्सर एमपी 09 क्युई 1209 घर के सामनें से कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना महू पर अपराध क्रं 215/2021 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। थाना प्रभारी महू निरीक्षक दिलीप पुरी के नेतृत्व में महू थाना पुलिस टीम गठित कि गई जिसनें लगातार महू शहर में स्थान बदल बदल कर चेकिंग की गई। किशनगंज चेकिंग पाईंट पर चेकिंग के दौरान उक्त वाहन को आरोपी 01. आकाश पिता दीपक वर्मा उम्र 18 साल निवासी बंगीचा न. 30 गुजरखेडा महू के पास देखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। और आरोपी के पास से मोटरसाईकिल पल्सर एमपी 09 क्युई 1209 जप्त की गई तथा आरोपी से विस्तृत पुछताछ की गई जिसमे उसने अपने साथ एक अन्य साथी का भी होना बताया। जिसने मंहू शहर मे कई स्थानों से वाहन चोरी करना एवं उन वाहनो से घूमना बताया तथा जब उस वाहन को चलाते चलाते जिज्ञासा खत्म होने पर कही सुनसान इलाके में छोड देना व दूसरा नया वाहन चोरी कर उसका उपयोग करना बताया। आरोपी द्वारा शहर के अन्तर्गत कुल 06 मोटरसाईकिल चोरी की थी जिनकी कीमत लगभग 05 लाख रूपयें है। आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा। घटना के विस्तृत विवरण निम्नानुसार है - 

1. दिनांक 04.06.2021 की रात्रि गोकुलगंज से मोटरसाईकल पल्सर 160 सीसी क्र. एम पी.09 व्हीसी 5635 चोरी की गई। जिसे चलाते समय पुलिस द्वारा पकडा गया । 

2. दिनांक 02.06.2021 की रात्रि फरियादी शाहीद खान निवासी सात रास्ता महू की मोटरसाईकल पल्सर 200 एनएस क्रमाँक एम पी09 क्यू ई 1203 को फरियादी के घर के बाहर सात रास्ता से चोरी की गई। जिसे थाना महू के अपराध क्र 215/2021 धारा 379 भादवि के तहत आरोपी द्वारा बताये जाने पर किशनगंज ब्रीज के नीचे से जप्त किया गया । 

3. दिनांक 02.06.2021 की रात्रि फरियादी शाहीद खान निवासी सात रास्ता महू के परिचित मुकेश वर्मा की मोटरसाईकल पेशन प्लस एम पी.09 एमएक्स 1427 को फरियादी के घर के बाहर सात रास्ता से चोरी की गई। जिसे थाना महू के अपराध क्र 215/2021 धारा 379 भादवि के तहत आरोपी द्वारा बताये जाने पर किशनगंज ब्रीज के नीचे से जप्त किया गया । 

4. दिनांक 12.05.2021 की रात्रि फरियादी ताह फिरोज शाह निवासी मेन स्ट्रीट महू की मोटरसाईकल बजाज पल्सर 200 सीसी क्रमाँक एमपी. 09 एनयू 0652 को आईडीबीआई् बैंक के सामनें से चोरी की गई। जिसे दो दिन चलाने के बाद शनि मंदिर के सामनें आँटा चक्की के पास रख दिया था ।  

5. दिनांक 16.05.2021 की रात्रि फरियादी संजय अग्रवाल निवासी सिमरोल रोड महू की मोटरसाईकल हीरो होण्डा स्प्लेडर क्रमाँक एम पी .09 एमपी.3812 को फरियादी के घर के सामनें से चोरी की गई । जिसे एक दिन चलाने के बाद दिनाँक 17.05.2021 को शनि मंदिर के सामनें रख दिया था । 

6. दिनांक 23.05.2021 की रात्रि फरियादी रुपेश चैधरी निवासी बगीचा नं 57 सिमरोल रोड महू की मोटरसाईकल बजाज डिस्कवर क्रमाँक एमपी. 09 एनआर 0589 को फरियादी के घर सामनें चोरी करते समय पुलिस गस्त मोबाईल आने पर वाहन छोडकर मौके से भाग गये थे। उक्त वाहन को पुलिस द्वारा पता तलाश कर फरियादी रुपेश चैधरी के सुपुर्द कि गई थी । 

 उक्त वाहन चोर अलग अलग वाहनों से घूमने की आदत के कारण रात्रि में वाहन चोरी करते है आरोपी आकाश दिन में शहर में घूमकर नये नये वाहन पसंद करता है व वाहन कि रेकी कर रात्रि में उसका साथी दोनो मिलकर उसे चोरी करने जाते है। स्पेशल चाबी से वाहन का लाँक खोलकर उसे डायरेक्ट कर स्टार्ट कर चोरी करते है। विगत दो माह से उक्त दोनो आरोपी महू में लगातार इस प्रकार की घटनायें कर रहे थे।  


उक्त वाहन चोरों द्वारा की गई अनेक वाहन चोरी का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी महू निरीक्षक दिलीप पुरी, उनि देवेश पाल, प्रआर 590 राकेश चैहान, प्रआर 553 विजय यादव,  प्रआर 2858 सज्जन सिह, आर 3937 शंकर, आर 1014 अलोक, आर 229 श्याम, आर 239 ब्रम्हानंद, आर 3757 धर्मेन्द्र, आर 3624 वसीम खान, का सराहनीय योगदान रहा है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 185 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 06 जून 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 के सुबह से आज दिनांक 06 जून 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 185 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

04 आदतन व 163 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 163 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गिरफ्तारी एवं 03 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जून 2021 को 02 गिरफ्तारी एवं 03 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआ/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 को 0.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेकरी गली झंडा चैक बिजली के खंबे के नीचे इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेजतें हुए मिलें, विनय पिता इंदल वर्मा, दीपक पिता रामभरोसे वर्मा, नितेश पिता ओमप्रकाश, रोशन पिता कमलसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 1000 रूपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त कियें गयें। 

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 को 19.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहिल्यापुरा गजानंद टावर के पास इन्दौर से सटट्े की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 15 अहिल्यापुरा इन्दौर निवासी गौरव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें नगदी एवं सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें। 


आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आस्था टाकिज के पास मेन रोड और सुलभ काम्पलेक्स के पास रूस्तम का बगीचा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 60 मांगीलाल की चाल इन्दौर निवासी मयुर पिता शांतिलाल धाकड और 122/2 रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी सोनु पिता ओमप्रकाश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के पास लोहा मंडी निरजंनपुर और रेल्वे पटरी के पास केलोद कांकड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, प्रिंस शरद जैन और रोहित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3800 रुपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 कोंे 23.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर किराना दुकान के पास ग्राम बिसनखेडा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम बिसनखेडा इन्दौर निवासी संदीप पिता राजेश चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रुपयें कीमत की 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 कोंे 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 125 भानगढ चैराहा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 125 भानगढ चैराहा निवासी खुबचंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 कोंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदनी चैक रंगवासा और बाडी मोहल्ला राऊ इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, चांदनी चैक रंगवासा निवासी रीनाबाई और बाडी मोहल्ला राऊ निवासी सीताबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1000 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 कोंे 11.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम न 103 के पास स्थित नाले के किनारे इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 157 अमितेष नगर इन्दौर निवासी संजय उर्फ संजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 कोंे 01.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भुसामंडी तिराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 72 सुन्दर नगर बर्फानी धाम के पीछे निवासी आकाश पिता जियालाल कौचक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 जून 2021 कोंे 16.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दरगाह मैदान सुलभ काम्पलेक्स के पास खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 12 हबीब कालोनी खजराना निवासी संतोष सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।