Wednesday, June 2, 2021

· थाना खुड़ैल क्षेत्र के घने जंगल में भारी मात्रा में बन रही अवैध व जहरीली शराब को पकडने मे पुलिस थाना खुडैल को मिली सफलता।

 

·        पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, भारी मात्रा में अवैध शराब व बनाने वाली सामग्री को किया जप्त।

 

इंदौर - दिनांक 02 जून 2021- श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थ की गतिविधियो में संलिप्त बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री महेश चन्द जैन के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक (महू) श्री पुनीत गेहलोत, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री अजय वाजपेयी द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगा, इनमें संलिप्त लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतु दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा जंगल में छुपकर भारी मात्रा में अवैध व जहरीली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर, 3 आरोपियों को अवैध शराब व उसे बनाने के सामान सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

            इसी तारतम्य में दिनांक 01.06.2021 को पुलिस थाना खुडैल को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी भुरी घाटी के पास नाले में कुछ लोग अवैध रूप से बड़े लेवल पर शराब बनाने का काम कर रहे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराकर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें बनाई गई। पुलिस टीमों ने मुखबिर के बताये स्थान भुरी घाटी ग्राम बंजारी के घने जंगल मे पहुँचकर झाडियो मे छिपकर देखा तो जंगल से निकले सूखे नाले में तथा नाले के किनारे 4 लोग हाथ भट्टी की शराब बनाते दिखाई दिये । पुलिस फोर्स द्वारा चारो तरफ से आरोपीगणो की घेरा बन्दी की जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा जिनसे नाम पता पूछे तो अपना नाम 1. भारत पिता नूरा भील उम्र 50 साल निवासी भूरीघाटी ग्राम बंजारी थाना खुडैल जिला इन्दौर, 2.जितेन्द्र पिता भारत भील उम्र 25 साल निवासी भूरीघाटी ग्राम बंजारी थाना खुडैल जिला इन्दौर, 3.बंटी पिता लच्छा भील उम्र 40 साल निवासी भूरीघाटी ग्राम बंजारी थाना खुडैल जिला इन्दौर बताया। एक व्यक्ति घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गया जिसका नाम पता पूछने पर आरोपी बंटी ने भागने वाला व्यक्ति को अपना भाई मुंशीया बताया। पुलिस टीम ने आस पास देखा तो चारो तरफ नीले प्लास्टिक के ड्रम दिखे तथा दो जलती हुए भट्टीयां दिखाई दी। प्लास्टिक के नीले रंग के ड्रमो में चैक किया तो उनमे देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब से भरे होना पाये गये जिसमे 230 लीटर करीबन कच्ची हाथ भट्टी की शराब भरी हुई थी। शराब बनाने के उपकरण तथा दो लोहे के ड्रम, 5 किलो यूरिया , 50 ग्राम हरिया थोथा व 22 प्लास्टिक के ड्रमो मे घोल दुर्गंध व बदबूदार ( लहन ) भरा हुआ पाया गया ।

            पुलिस ने उक्त अवैध शराब व सामग्री को जप्त कर, तीनों आरोपी भारत, जितेन्द्र तथा बंटी भील को गिफ्तार कर,  आरोपीगणो के विरूद्द अपराध धारा 34 (2), 49 ए आबकारी अधिनियम का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया है। पुलिस ने तत्परता दर्शाते हुए समाज के लिए घातक जहरीली शराब को जंगल से ही जप्त कर, आरोपियों को पकड़ने की सफलतम कार्यवाही की गई है।

            उक्त सराहनीय कार्य मे पुलिस थाना खुडैल के उनि कृष्णा पद्माकर, उनि विक्रम सोलंकी , उनि ज्योति राजपूत , प्र.आर , 2795 घनश्याम , आर .246 हरि शर्मा , आर .2453 नवीन , आर .2811 मलखान आर .449 दिनेश , आर .3103 पारस , आर .183 सागर , आर .1371 संदीप , सैनिक सोदन तथा रक्षित केन्द्र इंदौर के पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 163 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 02 जून 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 01 जून 2021 के सुबह से आज दिनांक 02 जून 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 163 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

10 आदतन व 109 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 जून 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 109 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 21 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 01 जून 2021 कोंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुप्ता बेकरी पीछे हरि फाटक मंहु और मुकेरी मोहल्ला दरगाह के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, फुलचंद, गोपाल, ओमप्रकाश, मन्नुलाल, गणेश, जितेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 17200 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 01 जून 2021 को 23.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुर्बान पहाडी के पास जगंल मे टापरी इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, कृष्णा, नवीनचंद्र, प्रवीण, देवेंद्र, संजय, हुसैन, अब्दुल रजक, मो आकिब, सुमित, सईद उर्फ काना, जीतु पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 70000 रूपयें नगदी, 1 कार, 15 मोटर सायकल व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

  पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 01 जून 2021 को 0.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेश मंदिर के पास बिजली के खंबे के नीचे बाग मोहल्ला गौतमपुरा इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, आशिक खान, गोलु उर्फ सलमान पठान, बाबू, गोवर्धन गारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 1140 नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 22 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 01 जून 2021 को 0.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अरंडिया बासपास लसुडिया के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मालवा मिल अनाज मंडी इन्दौर निवासी विशाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2200 रुपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 जून 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों कंे पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, संतोष, भीम परमार, गंगाबाई, सुमित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 800 रुपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 01 जून 2021 कों 02.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खाली मैदान के पास मित्र बंधु नगर कनाडिया रोड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, जे 133 कंचन अपार्टमेंट एलआईजी कालोनी इन्दौर निवासी नवीन पिता धनराज सिंहा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 जून 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, दीपक उर्फ कालू पिता बनेसिंह, बब्बु उर्फ विकास पिता सिताराम, अर्जुन पिता रामेश्वर दयाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 01 जून 2021 कों 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला राऊ इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सुरेश जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 01 जून 2021 कोंे 13.30 बजें,  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कर्बला मैदान नाले के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 96 पैलेस कालोनी निवासी रोहित उर्फ उज्जवल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2250 रुपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 01 जून 2021 कोंें 12.50 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राहुल गांधी नगर आंगनवाडी इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 91 राहुल गांधी नगर इन्दौर निवासी निलेश पिता मदनलाल तवंर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2760 रुपये कीमत कीं 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 01 जून 2021 कोंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ओमनी स्कुल के सामनें जवाहर टेकरी और सहयोग नगर रोड खेडापति हनुमान मंदिर रोड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मोहन बंजारे की खदान के पास दुर्गा नगर जवाहर टेकरी इन्दौर निवासी बलराम और व्यास नगर हनुमान मंदिर के पास इन्दौर निवासी कमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 01 जून 2021 कोंें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हाट मैदान मंहु और जेल चैराहा के पास तेलीखेडा मंहु इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, हाट मैदान मंहु निवासी सुनील ताइडे और 149 तेलीखेडा मंहु निवासी शैलेस बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 01 जून 2021 कोंे 17.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इन्दौर खंडवा रोड तलाईनाका चैराहा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, पावर हाउस के पीछे थाना तेजाजी नगर इन्दौर निवासी औंकार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2000 रूपयें कीमत की 20 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 01 जून 2021 कोंे 16.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बंजारी भुरी घाटी नाला जगंल इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, भारत पिता नुरा, जितेंद्र पिता भारत, बंटी पिता लच्छा, मुंशीया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 38100 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 जून 2021 कोंे 12.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रोबोट चैराहा खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 44 चित्रहार नगर इन्दौर निवासी कमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Tuesday, June 1, 2021

अति. पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रणजीत सिंह देवके को सेवानिवृत्ति पर, इन्दौर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

 

इन्दौर दिनांक 01 जून 2021- पुलिस विभाग में 38 वर्षो की सफलतम सेवा देने वाले अति. पुलिस अधीक्षक यातायात इन्दौर श्री रणजीत सिंह देवके की सेवानिवृत्ति पर, पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में आज दिनांक 01.06.2021 को विदाई समारोह आयोजित किया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में, पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री महेशचंद जैन, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर श्री अरविंद तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक महूं श्री पुनीत गेहलोद, अति. पुलिस अधीक्षक (प्रो/सु) श्री अनिल पाटीदार, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी सहित उप पुलिस अधीक्षकगण एवं रक्षित निरीक्षक व कार्यालय के स्टाफ ने, सेवानिवृत्त होने वाले अति. पुलिस अधीक्षक यातायात इन्दौर श्री रणजीत सिंह देवके को भावभीनी व यादगार विदाई दी गयी।

 

            श्री रणजीत सिंह देवके जी का जन्म ग्राम रवड़दा कुक्षी जिला धार में हुआ था, इन्होनें एमए (अर्थशास्त्र) में शिक्षा प्राप्त कर, वर्ष 1983 में सूबेदार के पद पर जिला उज्जैन में नियुक्त होकर, पुलिस विभाग में अपनी सेवा की शुरूआत की तत्पश्चात रक्षित निरीक्षक झाबुआ, यातायात निरीक्षक इन्दौर, पदोन्नति पर डीएसपी आरएपीटीसी इन्दौर, एसडीओपी सबलगढ़ मुरैना, एसडीओपी जोबट अलिराजपुर, डीएसपी (एजेके) अलिराजपुर, डीएसपी लाईन देवास, डीएसपी से पदोन्नत होकर वर्ष 2014 में पीटीसी इन्दौर में अति. पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हुए। फरवरी 2019 में अति. पुलिस अधीक्षक यातायात इन्दौर में पदस्थ होकर, अपने सेवाकाल के पूरे अनुभव के आधार पर जिला इन्दौर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने में व यातायात नियमों के पालन करने के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिये नित नये प्रयास कर, पुलिस विभाग को जाते-जाते भी अपना सर्वोत्तम देने में ही लगे रहें। आज सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्होंने पुलिस विभाग में अपनी 38 साल की सेवा के अनुभव व विशेष पलों को सबके साथ साझा किया।

 

            कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा श्री रणजीतसिंह देवके जी का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए उन्हें शाल श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट करते हुए, उन्होने जो पुलिस विभाग में अपनी अभिन्न सेवाएं दी गयी है, उसके लिये धन्यवाद दिया गया साथ ही उनके भविष्य के लिये मंगल कामना की गयी। तथा इस अवसर पर कहा कि ये पुलिस परिवार अब भी उनका परिवार है, आप सेवा से निवृत्त हो रहे है इस पुलिस परिवार से नहीं। आप जब चाहे यहां आकर अपनी समस्याएं व अपने अनुभव आदि हमसे साझा कर सकते है और साथ ही अपनी उत्कृष्ठ सेवाओं व अनुभव के आधार पर अपने साथीगणों के मार्गदर्शक बन सकते है। आप ने पूरी तन्मयता से इस विभाग को अपनी अभिन्न सेवाएं दी है, अब आप जीवन की इस नयी पारी को भी अपने परिवार के साथ पूरे उत्साह व उल्लास के साथ जियें, ऐसी शुभकामनाएं दी गयी।




थाना संयोगितागंज के धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी, क्रॉईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।

 

▪️ प्रॉपर्टी के नाम करोड़ो की धोखाधड़ी कर आरोपी, करीब 02 वर्ष से छिपकर काट रहा था फरारी ।

▪️ आरोपी के विरुद्ध थाना जूनी इंदौर एवं अन्नपूर्णा में भी दर्ज हैं,  प्रॉपर्टी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के अपराध ।

इंदौर- दिनांक 1 जून 2021 - पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर में फरार एवं ईनामी अपराधियों की धरपकड हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर मे फरार एवं ईनामी आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था । 

         इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच इंदौर को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना संयोगितागंज इंदौर के अप.क्रं. 262/19 धारा 420,467,468,471,120बी भादवि के अपराध में फरार उद्घोषित आरोपी संजीव पिता स्व.कैलाशचंद कानुनगो उम्र 59 साल नि. 473 वी.आय.पी परस्पर नगर थाना राजेन्द्र नगर इंदौर, घटना दिनांक से ही फरार चल रहा है।

 सूचना पर कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा इंदौर द्वारा उक्त आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी संजीव कानुनगो ने पूछताछ में बताया कि सन् 2017 में आरोपी संजीव कानुनगो ने खुर्शीद खान नि. एमजी रोड ट्रेजर आईलेड के सामने से स्वयं की गाडी अड्डा वाली जमीन खसरा नं. क्रमांक 386/2  के लिये 2 करोड़ रू में सौदा किया था खुर्शीद खान ने आरोपी संजीव कानुनगो को कहा कि मैं नगद भुगतान नहीं कर सकूंगा मैं आपको 20 फ्लेटों का एग्रीमेंट कर देता हूॅ जैसे ही फ्लेट बिकेंगे आपको आपका पैसा दे दुंगा। आरोपी संजीव कानुनगो का आंद्रा बैंक छावनी में खाता है फरियादी खुर्शीद खान का खाता भी इसी ब्रांच में है आरोपी संजीव कानुनगो का फरियादी के खाते से फरियादी के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 13 लाख 5 हजार रू निकाल लिये थे जिस पर से फरियादी खुर्शीद खान ने थाना संयोगितागंज पर आरोपी के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध कायम करवाया आरोपी संजीव कानुनगो अपराध कायम होने के दिनांक से ही फरार चल रहा था काफी समय तक पुलिस की पकड़ में न आने से आरोपी पर 10,000 रू. का इनाम की भी उद्घोषणा की गई थी। 

आरोपी संजीव कानुनगो पूर्व में भी प्रॉपर्टी की धोखाधड़ी के अपराध में थाना जूनी इंदौर व थाना अन्नपूर्णा में अपराध पंजीबद्ध हो चुके है। आरोपी को पकड़कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना संयोगितागंज के सुपुर्द किया।

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों की सेहत व सुरक्षा हेतु पुलिस लाइन इंदौर मे स्थापित पुलिस कोविड केयर सेंटर के सफल क्रियान्वयन में निरंतर रूप से अपनी अभिन्न सेवा देने के लिए एएनएम श्रीमती माधवी चौधरी को किया गया CHAMPIONS of the Day के रूप मे सम्मानित।

 CHAMPION OF THE DAY 

01JUNE 2021 

Mrs. Madhavi Choudhary

ANM, Police Unit Hospital, DRP Line, Indore

श्रीमती माधवी चौधरी जी द्वारा वर्तमान के इस महामारी के कठिन दौर में पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों की स्वास्थ्यगत समस्याओं के निदान व उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बनाए गए पुलिस कोविड केयर सेंटर में सक्रिय रहते हुए दिन रात मेहनत कर संक्रमित मरीजों के ईलाज एवं उनकी देखभाल में सक्रिय भूमिका में रहते हुए, एएनएम के रूप में निरंतर अपनी सेवाएं दे रही हैं।  

 श्रीमती माधवी चौधरी जी, ने वर्ष 1995 में एएनएम के पद पर  कालाकुंड में पदस्थ होकर अपने इस सेवा कार्य की शुरूआत की, इसके बाद वर्ष 1999 से  2020 तक मोहता नगर उप स्वास्थ्य केन्द्र इंदौर में आकर यहां के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी। फरवरी 2020 से वर्तमान तक ये डीआरपी लाइन स्थित पुलिस यूनिट हॉस्पिटल में एएनएम के रुप में कार्यरत हैं। अतः अपनी इसी योग्यता व अनुभव का उपयोग कर ये वर्तमान में डीआरपी लाइन में स्थित यूनिट हॉस्पिटल में ईलाज कराने आने वाले पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों की उचित देखभाल एवं चिकित्सा परामर्श में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 

 इन्होनें विगत वर्ष भी पूरे कोरोना काल में पुलिस कर्मियों एवं पुलिस परिवार के स्वास्थगत उपचार एवं उचित परामर्श व उनकी देखभाल में पूरे जी जान से लगी हुई थी । ये जब से ही लगातार इस वैश्विक महामारी के दौर में प्रतिदिन इंदौर पुलिस के पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों की स्वास्थ्य समस्याओं के निदान हेतु यूनिट हॉस्पिटल में अपनी निरंतर सेवाएं दे रही हैं। साथ ही वर्तमान में पुलिस कोविड केयर सेंटर में भी मरीजों की देखभाल में पूर्ण समर्पण के भाव से जी जान से जुटी हुई है।

इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में श्रीमती माधवी चौधरी जी द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day के रूप में सम्मानित करती हैं।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 243 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 


इन्दौर-दिनांक  01 जून 2021 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 31 मई 2021 के सुबह से आज दिनांक 01 जून 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 243 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

16 आदतन व 176 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 31 मई 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन व 176 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 .151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 25 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 31 मई 2021 कोंे 20.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेकरी गली शिव मंदिर के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मो, सिदकी , सौरव, फराज, समीर, मोइन, मो फेजान, मो. फजान अनस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 3220 नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 31 मई 2021 को 18.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवेन्द्र नगर के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें,ें, शिवाजी , योगेश, गणेश, भागवत, भगवान, नदंलाल, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 1990 नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

 

पुलिस थाना महूु द्वारा कल दिनांक 31 मई 2021 को 20.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यादव मोहल्ला के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सूरज, सोनू, गण्ेाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 450 नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।





अवैध शराब सहित, 26 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 31 मई 2021 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों कंे पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, राजेश, दिलीप, रीना अशोक और विक्की को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 4500 रुप्यें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 31 मई 2021 कों 0.0 बजें ,मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहरु नगर के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 427/2 मालवीय नगर निावासी राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 31 मई 2021 कों, 22.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, अभिषेक,उदय, घनश्याम, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1860 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर 6 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एराड्रोम द्वारा कल दिनांक 31 मई 2021 कोंें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 155 कैसलीवाल का खेत के पास से इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 23 शुभम पैलेस निवासी राहुल, अनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से जुपीटर ईजीईक3009685 और 41 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 31 मई 2021 कोंे 5.20 बजें  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धारनाका के पास अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, अमन, सुनिल, अनुज, कैलाश अजय, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 191250 रुपयें कीमत की 450 लीटर  अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 31 मई 2021 कोंें 13.0 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गा्रम दुधियाा रोड के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  मुसाखेडी निवासी सुरेश, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 4000 रुप्ये कीमत कीं 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 31 मई 2021 कोंे 17.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम टिगरिया राव के पास कनाडिया के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मुसाखेडी निवासी सुनील परमार  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रूपयें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदंेशीपुरा द्वारा कल दिनांक  31 मई 2021 कोंें 05 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, परदेशीपुरा के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, पालिया के पास निवासी नीलीश केा पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1425 रुपये ंकीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 31 मई 2021 कोंे 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कोहिनुर कालोनी के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सफीक नजमा, साहीन, सगुफता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राव द्वारा कल दिनांक 31 मई 2021 कोंे 13.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पपया पटेल के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, श्रीराम नगर निवासी किशोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 31 मई 2021 कोंे 16.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 17 दुर्गा का बगीचा के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, राकेंश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2530 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 31 मई 2021 कोंे 17.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम नं. 155 खाली प्लाट के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, विक्रम सिंह राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 24 क्वाटर एक एक्टीवा एमपी09यूएन 0889 अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




Monday, May 31, 2021

o अवैध शराब सहित चार आरोपी पुलिस थाना महु द्वारा गिरफ्तार

 

            o   आरोपियों से 1,91,250 रूपयें कीमत की 450 लीटर एवं दो कार जप्त की गई।

 

इन्दौर दिनांक 31 मई 2021 - पुलिस महानिरीक्षक महोदय इन्दौर झोन इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया के द्वारा शहर में अवैध् शराब विक्रय करने वाले लोगो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे । उक्त् निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचन्द जैन एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री पुनित गेहलोद के मार्गदर्शन मे एस डी ओ पी महू श्री विनोद शर्मा के द्वारा थाना प्रभारी मंहु श्री दिलीप कुमार पुरी  के  नेतृत्व मे पुलिस  टीम  गठित कर कार्यवाही के लिए समुचित दिशा निर्देश दिये गये।

                उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को दिनांकः- 31.05.2021 मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि डिजायर कार क्रमांक MP09–WE 0640 एवं हुंडई एसेंट कार क्रमांक CG 07-ZD 9749 मे अवैध शराब भरकर पीथमपुर तरफ से महू आ रहे है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर सूचना पर धारनाका बडी पुलिया के पास महू पहुचे जो दो कार वाहन डिजायर कार क्रमांक MP09–WE 0640 एवं हुंडई एसेंट कार क्रमांक CG 07-ZD 9749 पीथमपुर तरफ से आ रही थी जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडा वाहन मे बैठे लोगो के नाम पता पुछने पर उन्होने अपने नाम दृ डिजायर कार के चालक ने अपना नाम कैलाश पिता राम भरोसे सोनी उम्र 45 साल निवासी 228 बाबु मुरई कालोनी एरोड्रम रोड इंदौर एवं दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम सुनिल पिता सुभाष झोपे उम्र 34 साल निवासी 379 प्रजापत नगर चंदन नगर इंदौर के होना बताये। तथा हुडई एसेंट कार के चालक ने अपना नाम अनुज पिता तेजबहादुर सिह पवार उम्र 35 साल निवासी सी 9 छत्रछाया कालोनी पीथमपुर एवं कार मे साईड मे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अमन उर्फ अम्मु पिता सुनिल यादव उम्र 28 साल निवासी काली माता मंदिर के पास सुतारखेडी के होना बताये । बाद डिजायर कार क्रमांक MP09–WE 0640 की  तलाशी लेते कार के अन्दर 30 पेटी देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 270 लीटर किमती करीबन 1,14,750 रूपये की होना पायी गयी एवं हुंडई एसेंट कार क्रमांक CG 07-ZD 9749 की तलासी लेते  कार के अन्दर 20 पेटी देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 180 लीटर किमती करीबन 76,500 रूपये की होना पायी गयी। चारो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से कुल 450 लीटर शराब किमती 1,91,250 रुपये एवं दो वाहन डिजायर कार किमती 04 लाख एवं हुडई एसेंट कार किमती 03 लाख  कुल जप्तशुदा मश्रुका किमती  8,91,250 रुपये का जप्त किया गया। जप्तशुदा शराब के संबंध मे पृथक पृथक पुछताछ करने पर चारो आरोपीयो ने बताया कि  हमे उक्त शराब अजय पिता मांगीलाल जायसवाल निवासी पुनर्वास कालोनी धरमपुरी जिला धार एवं बंटी पिता श्रीकृष्ण जायसवाल निवासी धरमपुरी जिला धार ने दी है । आरोपीयो के विरुद्ध थाना महू पर  अपराध क्रमांक 194/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है जिसमे चार आरोपी मौके से गिरफ्तार किये गये एवं दो आरोपी बंटी एवं अजय फरार है ।बंटी जायसवाल एवं अजय जायसवाल शराब तस्कर है एवं लगातार इंदौर शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रो मे भी लगातार शराब सप्लाई करवाते है ।दोनो की तलास जारी है । गिरफ्तारशुदा चारो आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा ।

      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलिप कुमार पुरी ,सउनि. मेहताब सिह, सउनि. यतिन्द्र मिश्रा, प्रआर. 2418 मुकेश, प्रआर. 2190 योगेश रघुवंशी, आर. 2726 बलराम, आर. 357 अखिलेश यादव, आर. 3899 सुबोध, आर. 887  रवि तिवारी, आर. 355 गोकुल, आर. 3195 सुरेश का सराहनीय योगदान  रहा।





· पुराने बंद हुए नोट को तंत्र मंत्र व्दारा वर्तमान चलित नए नोट मे बदलने वाले आरोपीगण, क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में ।


·         पांचों आरोपीगणों से मौके से  500 रूपए व 1000 रूपए के पुराने नोट कुल 3,76,000/- नगदी रूपए जप्त

·         आरोपीगण तांत्रिक क्रिया करके उक्त पुराने नोट को नए चलित नोटों मे बदलवाने की बना रहे थे योजना ।

 

 इंदौर - दिनांक- 31 मई 2021 -  श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इन्दौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा इन्दौर शहर में अवैध गतिविधियो पर कडी नजर हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर मे अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था।

 

             इसी कड़ी में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना मानपुर क्षैत्र मे  मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 5 व्यक्ति मानपुर में हाईवे किनारे पर बने मुंशी ढाबे के पीछे खेत मे बैठकर योजना बना रहे है उन सभी के पास भारत शासन व्दारा बंद किए संदिग्ध पुराने 5001000 के नोट जो चलन से बाहर हो चुके है अपने अपने पास रखे है और उन नोटो के वर्तमान चलित 500 के नोटों मे बदलने हेतू कोई योजना बना रहे है ।

           उक्त सूचना पर विश्वास कर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने थाना मुखबिर के बताए स्थान मंशी ढाबे के पास मानपुर जिला इन्दौर क्षैत्र मे दबिश की कार्यवाही करते पांच संदेहीगणों को घटना स्थल से पकडा गया जिनके नाम पता पूछते उन्होने अपना नाम क्रमश : (1) अमृतलाल पिता रामलाल यादव उम्र 59 साल निवासी ग्राम पुनासा  थाना नर्मदानगर जिला खंडवा म.प्र. (2) भूपेन्द्र पिता मोहन सिंह चौहान उम्र 38 साल निवासी ग्राम उमरदा थाना पंधाना जिला खंडवा  (3) लोकेश पिता बद्री लाल जाट उम्र 28 साल निवासी ग्राम सलकनपुर थाना नालछा जिला धार (4) करण पिता पिराजी भील उम्र 38 साल ग्राम छटिया थाना तिरला जिला धार (5) रोहित जाट पिता रमेश जाट उम्र 20 साल निवासी ग्राम सलकनपुर थाना नालछा जिला धार के होना बताया ।

 

            उक्त पांचो संदेही आरोपीगणओं को मुखबिर सूचना से अगवत कराते सभी की जामा तलाशी लेते उनके आधिप्तयो मे क्रमशः (1) अमृतलाल के कब्जे से 1000 के 136 नोट व 500 रूपए के पुराने 80 नोट कुल 1,76,000/- (एक लाख छियत्तर हजार रूपए)  एवं (2) भूपेन्द्र के कब्जे से 1000 के 40 नोट व 500 रूपए के पुराने 20 नोट कुल 50,000/- (पचास हजार रूपए) एवं (3) लोकेश जाट के कब्जे से  1000 के 40 नोट व 500 रूपए के पुराने 20 नोट कुल 50,000/- (पचास हजार रूपए) एवं (4) करण के कब्जे से 1000 के 40 नोट व 500 रूपए के पुराने 20 नोट कुल 50,000/- (पचास हजार रूपए) एवं (5) रोहित के कब्जे से 1000 के 40 नोट व 500 रूपए के पुराने 20 नोट कुल 50,000/- (पचास हजार रूपए) मिले बाद उक्त संदेहियो से पुराने बंद हुए उक्त भारतीय नोट के बारे मे पूछताछ करते कभी कुछ कभी कुछ बताने लगे काफी पुछताछ करने पर भी कोई संतोषप्रद उत्तर नही दे पाये जो उक्त बंद हुए भारतीय रुपए संदेहीगणों के पास मिले वह अब चलन मे नही है । इस हेतु धारा 5/7 THE SPECIFIED NOTE (CESSATION OF LIABILITES) ACT 2017 अन्तर्गत उक्त बंद हुए भारतीय रूपए के नोट उपरोक्त पाचों संदेहीगणों से कुल 3,76,000/- रूपए (तीन लाख छियत्तर हजार रूपए) जो वर्तमान मे उपयोग मे नही है जप्त किए गए ।

             पांचो आरोपीगणों का कृत्य धारा- 5/7 THE SPECIFIED NOTE (CESSATION OF LIABILITES) ACT 2017 अन्तर्गत दण्डनीय होने से थाना क्राईम ब्रांच जिला इन्दौर पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाकर अनुसंधान किया जा रहा है । पाचों आरोपीगण व्दारा इतनी बडी मात्रा में पुराने बंद हुए नोट कहां से लाये थे, इसके सम्बध में पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 481 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 31 मई 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 30 मई 2021 के सुबह से आज दिनांक 31 मई 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 481 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

01 आदतन व 448 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 मई 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 448 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 .151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 16 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 30 मई 2021 को 18.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संयोगितागंज के पास इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें मिलें, मनीष, राकेश, जितेन्द्र, दीपक, अमित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 2200 नगदी व ताश पत्त्ेंा जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 30 मई 2021 को 21.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रामबाग के पास इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें मिलें, आकाश, सन्नी, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 1260नगदी व ताश पत्त्ेंा जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 मई 2021 को 19.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वैभव लक्ष्मी नगर के पास इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें मिलें, हरिशंकर, गोविंद, राोहित, आकाश, राजेंन्द्र, पवन, जितेन्द्र, निक्की, सहिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 7150 नगदी व ताश पत्त्ेंा जप्त कियें गयें।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 14 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना तंकोगज द्वारा कल दिनांक 30 मई 2021 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 144/1 कबीट चैक कंे पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें 144/1 कबीट चैक निवासयी मनोजै पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2100 प्यें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दनांक 30 मई 2021 कों 0.0 बजें ,मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाटनीपुरा के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 242 पाटनीपुरा निवासी सुशील ,अशंमन को पकडा या। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 18000 कीमत की 360 लीटर व 3 बोतल अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 30 मई 2021 कों, 22.10 बजें मुखबिर से मलीं सूचना के आधार पर पालदा के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले ाते/बेचतें हुए मिलें, पालदा निवासी लालाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3000 रुपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 30 मई 2021 कों 10.50 बजें मुखबिर े मिलीं सूचना के आधार पर 445 सुदामानगर के पास से इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें ुए मिलें, 254 रिषि पैलेस कालोनी निवासी अजय, विकास, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 30 मई 2021 कोंे 12.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोण्डवास मण्डलावदा के पास सें अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, निरंजनपुर निवासी मोहन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2200 रुपयें कीमत की 22 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 30 मई 2021 कोंें 0.0 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चैपाटी चैराहे के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 254 रायल रेसिडैन्संी के पास निवासी जयप्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1400 रुप्ये कीमत कीं 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना ंखजराना द्वारा कल दिनांक 30 मई 2021 कोंें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खजराना के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, आयुष और सुनील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रूपयें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 मई 2021 कोंें 23.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, भण्डारी व्रिज के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 392 कुलकर्णी का भट्टा के पास निवासी मोहन केा पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1400 रुपये ंकीमत की 18 पाव अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 30 मई 2021 कोंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खण्डवा रोड के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गणेश और सुभाष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 9000 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर 30 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 30 मई 2021 कोंे 12.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवगंुराडिया खुडैल के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, देवगंुराडिया निवासी अनिल, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 600 रूपयें कीमत की 16 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 30 मई 2021 कोंे 13.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम नं. 78 के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, स्कीम नं. 78 निवासी गोलू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 मई 2021 कोंे 12.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें 36 बंशीप्रेस की चाल निवासी गणेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना किंशनगंज द्वारा कल दिनांक 30 मई 2021 को 13.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पिगडम्बर चैराहे पास इन्दौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, लाकेश ,शानू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।