Saturday, May 8, 2021

· कोरोना महामारी के समय में अवैध रूप से आवश्यक रेमडेशिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते तीन व्यक्ति पकडाये ।

 


·         एक रेमडेशिविर की कम्पनी कीमत करीबन 3,000/- रुपये हैं जिन्हे ऊँची कीमत में बेचने की फिराक में थे ।

·         बांग्लादेश की Incepta Pharmaceuticals lim. कम्पनी का बना हुआ Ninavir Remdesivir नामक इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे थे ।

इंदौर दिनांक 08 मई 2021- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री मनीष कपुरिया द्वारा इंदौर शहर में हो रही रेमडेशिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी एवं अवैध बिक्री के संबंध में पतारसी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर में हो रही रेमडेशिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी एवं अवैध बिक्री की घटनाओं की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु क्राईम टीमों को निर्देशित किया गया था।

इसी कड़ी में थाना सांवेर क्षेत्र अंतर्गत तीन व्यक्ति रेमडेशिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी एवं अवैध बिक्री की फिराक में घुमने की सूचना प्राप्त हुई सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना सांवेर की संयुक्त टीमों के द्वारा सांवेर में अवैध रेमडशिविर इंजेक्शन बेचने वाले व्यक्तियों से रेमडेशिविर का सौदा किया गया योजना के मुताबिक तीन व्यक्तियों को पकडा जिनका नाम 1. टीपू पिता अनवर खान उम्र 29 वर्ष नि स्कीम न 78 इंदौर स्थाई पता वार्ड न 01 सांवरे रोड इंदौर 2. शाहरुख पिता युसुफ शाह उम्र 23 वर्ष नि ग्राम कजलाना तह सांवरे इंदौर 3. जफर पिता कुदुस खान उम्र 23  वर्ष नि वार्ड क्रमांक 07  सांवरे इंदौर को पकडा जिनके कब्जे से एक रेमडेशिविर इंजेक्शन कम्पनी कीमत करीबन 3,000/- रुपये के बरामद किये । एक रेमडेशिविर इंजेक्शन को उक्त आरोपीगण से 17,000/- रुपये में क्राईम टीम द्वारा खरीदने की बात की गई  उन व्यक्तियों द्वारा खण्डेलवाल तिराहा सांवेर पर जैसे ही आरोपियों द्वारा इंजेक्शन दिखाया गया उसी समय थाना सांवेर एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा बेचने के लिए डील की गई । आरोपी टीपू पिता अनवर खान मानपुर डायग्नोस्टिक कोविड सेन्टर तेजपुर गडबडी पुलिया के पास इंदौर में ड्युटी डाँक्टर के पद पर काम करता हैं आरोपी जफर पिता कुदुस खान ग्लोबल हेल्थ केयर प्रा.लिमि. बडोदरा गुजरात मेडिकल कोडिंग के पद पर करीब 18 माह से काम कर रहा हैं ।  आरोपी टीपू खान पूर्व में भी इंदौर शहर मे काफी ऊँची कीमतो पर कई रेमडेशिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर चुका हैं । जिसके संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं ताकि उक्त आरोपियों के द्वारा कितने रेमडेशिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी किन किन लोगों / अस्पतालों / संस्थाओं की सहायता से कितने लोगो को की हैं इस बात का खुलासा किया जायेगा । उक्त तीनो आरोपियान योजनाबद्ध तरीके से रेमडेशिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे थे । उक्त आरोपियों के द्वारा कोविड-19 महामारी के लिये इलाज हेतु उपयोग की जाने वाली रेमडेशिविर इंजेक्शन को अवैध रुप से संग्रह कर कालाबाजारी की गई । आरोपियों के  विरुद्ध थाना सांवेर में अपराध क्रमांक 220/2021 धारा 188 भादवि, 3 महामारी अधिनियम 1897, 24 मध्यप्रदेश राज्य आयुर्विज्ञान परिषद एक्ट (1956 & 1958) का कायम कर विवेचना में लिया गया हैं ।




CHAMPION OF THE DAY


 

8 MAY, 2021

 

Dr. Dinesh Acharya,

 

Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों और परिवार की सेहत व सुरक्षा हेतु पुलिस लाइन इंदौर मे स्थापित पुलिस कोविड केयर सेंटर की स्थापना में सक्रिय भूमिका एवं संक्रमित व्यक्तियों की चिकित्सा सेवा मे विशेष योगदान के लिए श्री डाॅ दिनेश आचार्य को किया गया CHAMPIONS of the Day के रूप मे सम्मानित

 

वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते संकटपूर्ण समय में पुलिसकर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स का ध्यान रखते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा कोविड संक्रमित पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजन को आकस्मिक प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए जिला पुलिस लाईन इन्दौर में पुलिस कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई हैं। जिसका उद्घाटन प्रदेश के गृहमंत्री महोदय मान श्री नरोत्तम मिश्रा ने किया था ।

पुलिस कोविड केयर सेंटर की स्थापना से लेकर संक्रमित मरीजों के ईलाज तथा उनकी देखभाल तक में श्री डाॅ दिनेश आचार्य जी के द्वारा अपना अमुल्य और सक्रिय योगदान दिया जा रहा है।

                डाॅ दिनेश आचार्य जी की उम्र 64 वर्ष है एवं आपके द्वारा सन् 1980 मे एमजीएम मेडिकल काॅलेज इन्दौर से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में पुलिस अस्पताल इन्दौर में वर्ष 2004 से कार्यरत है।

                वर्ष 1987 मे नौकरी की शुरूआत खरगोन जिलें के सिरवेल महादेव से 15 किमी दुर जंगल मे झोपडे मे नया अस्पताल शुरू किया था। आपके द्वारा 10 वर्ष तक जनजातिय एवं ग्रामीण इलाकों मे कार्य किया। जहां पहुचनें के लिए कोई साधन उपलब्घ ना होने के कारण 15 किमी पैदल या बैलगाडी के माध्यम से जाना होता था। समय पर  बिजली नही होने के कारण तथा पानी की व्यवस्था नही होने से झरनें के पानी से काम चलाना पडता था, जिस पर भी आपके द्वारा कई कठिनाईयों को सामना करतें हुए अनुभव प्राप्त किया।

                 श्री आचार्य जी का कहना है कि जब भी उन्हे कडवें अनुभव हुए तो उन्होनें केवल ईमानदारी, निष्ठा और निस्वार्थ सेवा भाव एवं सच्चाई के बल पर ही सभी समस्याओं से पार पा लिया। तथा अपनें जीवन में ईमानदारी एवं सच्चाई से कभी समझौता न करतें हुए किसी भी अनुचित दबाव के आगे झुककर कार्य नही किया।

                श्री आचार्य जी के द्वारा इस उम्र मे भी किये जा रहें सराहनीय कार्य के लिए श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, श्रीमान आईजी महोदय एवं श्रीआईजी सर द्वारा पुलिस विभाग के पुलिसकर्मियों के लिए किये जा रहे इस अमुल्य योगदान के लिए प्रशंसा की गई हैं।

                इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में श्री दिनेश आचार्य जी द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day के रूप में सम्मानित करती हैं। 


   

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 251 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 08 मई 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 07 मई 2021 के सुबह से आज दिनांक 08 मई 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 251 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

224 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 मई 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 224 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 07 मई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के सामनें और एलोरा महारानी रोड इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, इरफान, सतीश और गफ्फार खां, सदा यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 मई 2021 कों 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रामकृष्ण बाग कालोनी प्लाट खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राजा कदम, अजय, अमृत, संजय, आकाश कदम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 1900 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 07 मई 2021 कों 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कैलाश काछी के कुए के पास ग्राम बहिरामपुर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, हरीसिंह, विकास गडरिया, बद्रीलाल, मासुम मंसुरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 820 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध शराब सहित, 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 07 मई 2021 कों 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर/6 महालक्ष्मी नगर इन्दौर सें अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, एमआर 6 227 महालक्ष्मी नगर इन्दौर निवासी हेमराज पिता पदमसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 मई 2021 कों 12.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भंडारी ब्रिज के नीचे एमआर 4 रोड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 17 विकास नगर इन्दौर एमआयजी इन्दौर निवासी शुभम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 7200 रूपये कीमत की 16 लीटर 200 एमएल अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 07 मई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बजरंग मंदिर के पास नेहरू वन ग्राम खंडवा रोड और पप्पु राजौरिया का खेत असरावद खुर्द इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नेहरू वन ग्राम खंडवा रोड इन्दौर निवासी लोकेश मोरे और ग्राम असरावदखुर्द थाना तेजाजी नगर निवासी मनीष चैधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 07 मई 2021 कों 12.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बक्षीबाग सरकारी स्कुल के ग्राउंड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 58 प्रजापत नगर थाना द्वारकापुरी निवासी शुभम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 1260 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 07 मई 2021 कों 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपिया के घर के सामनें ग्राम पितावली इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम पितावली निवासी अनिता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 300 रूपयें कीमत की 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 07 मई 2021 कों 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चाकु वाले चैराहें के पास पेड की आड में से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, डोंगरगांव मंहु निवासी गुड्डु उर्फ पुनमचंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 300 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 07 मई 2021 कों 03.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पिगडंबर पुलिस लाईन के पीछे सन सिटी कालोनी लेबर रूम ग्राम पांदा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, आकाश, अखिलेश, लखन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 475000 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 07 मई 2021 कों 15.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोकन्या जोशीगुराडिया कच्चा रास्ता इमली के पेड के नीचे इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम जोशी गुराडिया निवासी राजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 3000 रूपयें कीमत की 30 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 07 मई 2021 कों 0.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वीआईपी ढाबा के सामनें चंबल रोड गौतमपुरा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, पवन प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 2875 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध भांग सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 07 मई 2021 कों 11.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 25/3 आलापुरा इन्दौर से अवैध रूप से भांग ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 25/3 आलापुरा निवासी श्यामा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 2 किलों अवैध भांग जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 मई 2021 कों 23.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जीएनटी मार्केट धार रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें मिलें, 436 इंदिरा नगर इन्दौर निवासी विशाल पिता राजेश ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Friday, May 7, 2021

CHAMPION OF THE DAY


 

7 MAY, 2021

 

Dr. Rajesh Sahay, Zonal S.P. (Special Branch),

 

Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.

 

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों और परिवार की सेहत व सुरक्षा हेतु पुलिस लाइन इंदौर मे स्थापित पुलिस कोविड केयर सेंटर की स्थापना में सक्रिय भूमिका एवं संक्रमित व्यक्तियों की चिकित्सा सेवा मे विशेष योगदान के लिए श्री डाॅ राजेश सहाय जी जोनल एसपी (स्पेशल ब्रांच) को किया गया CHAMPIONS of the Day के रूप मे सम्मानित

 

वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते संकटपूर्ण समय में पुलिसकर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स का ध्यान रखते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा कोविड संक्रमित पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजन को  आकस्मिक प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए जिला पुलिस लाईन इन्दौर में पुलिस कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई हैं। जिसका उद्घाटन प्रदेश के गृहमंत्री महोदय मान श्री नरोत्तम मिश्रा ने किया था ।

पुलिस कोविड केयर सेंटर की स्थापना से लेकर संक्रमित मरीज़ों के ईलाज तक में श्री डाॅ राजेश सहाय जी के द्वारा अपना अमुल्य और सक्रिय योगदान दिया जा रहा है।जबकि उनकी पत्नी duty हेतु दूसरे राज्य गई हुई हैं और बेटा भी कोविड पॉज़िटिव होकर ईलाजरत है ।

                डॉक्टर राजेश सहाय जी वर्ष 2002 बैच के सीधी भर्ती के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं । 

आपके द्वारा एमबीबीएस की डिग्री गांधी मेडिकल काॅलेज भोपाल एवं एमडी एनेस्थिसिया की डिग्री महात्मा गंाधी मेमोरियल मेडिकल कालेज से प्राप्त की गई है।

कई बार इन्दौर, रतलाम पदस्थापना के दौरान सडक दुर्घटनाओ मे घायल लोगों को स्वयं ही चिकित्सकीय प्राथमिक उपचार देकर जान भी बचायी है।

रतलाम मे एक चार वर्षीय बच्चा जो कि बोरिंग हाॅल मे गिर गया था, उसकी त्वरित मदद करतें हुए डॉक्टर सहाय ने जान बचाई।

                आपके द्वारा पुलिस विभाग में कार्यरत् रहतें हुए भी कई नवाचार किये गये । आपने करीबन 50 से अधिक अंधे कत्लों, करीबन 70 से अधिक लूट, आॅनलाईन फ्राॅड, नकली नोट, चिटफंड से सबंधित करीबन 22 अपराधों का खुलासा किया ।

                अपने सेवाकाल के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों से अनेक प्रशंसा पत्र, 2 सिंहस्थ मेडल व केंद्रीय गृह मंत्रालय से 01 उत्कृष्ट सेवाओं मेडल से आपको सम्मानित किया गया है।

                इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में श्री राजेश सहाय जी द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day के रूप में सम्मानित करती हैं।

 



कोविड संक्रमण में जीवन रक्षक दवाओं तोशी एवं रेमडेसिविर की कालाबाजारी करनें वालों पर पुलिस का प्रहार

 


·       पुलिस टीम द्वारा अब तक 4 प्रकरण में 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

·       आरोपियों से अब तक 14 इंजेक्शन करीबन 05 बाक्स फेवीफ्लु जप्त।

·       आरोपी गैंग की लिंक सुरत गुजरात मे पकडाये नकली रेमडेसिविर  फेक्ट्री से जुडी, गुजरात पुलिस के साथ मिलकर की जा रही है जांच

·       पकडे गये सभी आरोपियों के विरूद्ध की जा रही है रासुका की कार्यवाही।¬

 

इन्दौर दिनांक 07 मई 2021 - कोरोना महामारी मे जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी को रोकनें तथा इनमें लिप्त आरोपियों की पतारसी कर कडी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री आशुतोष बागरी के द्वारा कार्ययोजना तैयार कर अति पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन श्री राजेश रघुवंशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर श्री राकेश गुप्ता के नेतृत्व मे पुलिस टीमों को कार्यवाही के लिए लगाया गया है। जिसमें पुलिस थाना विजय नगर अंतगर्त पंजीबद्ध अपराध क्र 473/21 दिनांक 30.04.21, अपराध क्र 474/21 दिनांक 01.05.21, अपराध क्र 481/21 दिनांक 0.05.21, अपराध क्र 483/21 दिनांक 07.05.21 मे कोविड महामारी मे उपयोग आने वाली जीवन रक्षक दवाये रेमडेसिविर, फेवी फ्लू की कालाबाजारी मे 11 लोगो को गिरफ्तार किया गया हैं।

                कोविड जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी अभियान के अंतगर्त थाना विजय नगर टीम को जानकारी मिली थी कि रेमडेसिविर इंजेक्शन 35000 से 40000 रूपयें मे सुनियोजित ढंग से ब्लेक मे व्हाट्स काल पर बेच रहा हैं। पुलिस टीम द्वारा उक्त सूचना पर मुखबिर के माध्यम से जाल बिछाया गया जिसमें दिनांक 06-07.05.21 की मध्य रात्री मे जानकारी मिली की दो व्यक्ति रेमडेसिविर ब्लेक मे मेदांता, भंडारी, अपोलो हास्पीटल, के आसपास ग्राहको को देने के लिए आ रहे है और रोबोट चैराहे पर खडे है। पुलिस टीम द्वारा सूचना पर मौके पर पहुचकर देखनें पर दो व्यक्ति एक्टिवा पर खडे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया। और रात्री मे कफ्र्यु के दौरान घुमनें का कारण पुछनें पर संतोषजनक जबाव नही दिया जाने से उनकी तलाशी ली गई, जो दाये बाये पेंट की जेब मे से 02 रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले जिनसे बिल, डाक्टर की पर्ची तथा अन्य दस्तावेज मागने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। पुछताछ पर अपना नाम आनंद झा पिता अशोक झा उम्र 27 साल निवासी ग्राम गंगुली थाना बनीपट्टी मधुबनी बिहार हाल पता 212 मानवता नगर कनाडिया इन्दौर का होना बताया तथा एसएनजी अस्पताल मे हाउस किपींग के पद पर काम करना बताया। तथा अन्य आरोपी ने अपना नाम महेश पिता बसंतलाल चैहान उम्र 41 साल निवासी कृष्णा होम्स बिल्हेरी नर्मदा कालोनी जबलपुर हाल पता बी 2/4 114 पार्ट 2 नैनौसिटी लसुडिया इन्दौर बताया और तलाशी पर जेब से 02 रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले आरोपी ने स्वंय को ड्युटी डाक्टर होना बताया। तलाशी मे पाये गये रेमडेसिविर इंजेक्शन के संबंध में कोई कागज व दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गये तथा बताया कि हाउस किपींग के सुपर वाइजर के साथ मिल कर उक्त इंजेक्शन को ब्लेक मे बेचना स्वीकार किया। आरोपीगण का कृत्य धारा 420/188 भादवि, 3 महामारी अधिनियम 1897, 3/7 आवश्यक वस्तु अधि.1955 का दंडनीय पाये जाने से आरोपीगण को गिरफ्तार कर मोके से 04 रेमडेसिविर, 2 मोबाईल, 01 दुपहिया वाहन जप्त किया गया। आरोपीगण से पूछताछ करनें पर कई लोगो को 35 हजार से 40 हजार रूपयें मे इंजेक्शन बेचना स्वीकार किया जिनसें अन्य पूछताछ की जा रही हैं।

                पूर्व मे दर्ज अपराध क्र 474/21 दिनांक 30.04.21 मे जप्त इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ मे आरोपी से जानकारी मिली कि आरोपी धीरज एवं दिनेश को रेमडेसिविर इंजेक्शन आरोपी प्रवीण और असीम भाले द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे थे। आरोपी असीम भाले को उक्त इंजेक्शन आरोपी सुनील पिता रावेंद्र मिश्रा द्वारा सूरत, गुजरात स्थित इंजेक्शन की नकली अवैध फेक्ट्री से उपलब्ध करवाये जा रहे थे इस सबंध मे गुजरात पुलिस के साथ मिलकर विवेचना की जा रही हैं

                उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उनि प्रहलाद सिंह, आर 3328 भरत, आर 2917 अनुदीप, आर 797 लेखराज, आर 3295 उमाशंकर, आर 1410 निलेश, आर 3931 उत्कर्ष, आर 3952 महेश, आर दुष्यंत, आर अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 237 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 07 मई 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 मई 2021 के सुबह से आज दिनांक 07 मई 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 237 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

05 आदतन व 227 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 मई 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 227 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 06 मई 2021 कों 13.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भमौरी प्लाजा के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 154 सुमती नगर इन्दौर निवासी अमिन पिता हरून खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 मई 2021 कों 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आदित्य गेटवे होटल के पास एम आर 10 इन्दौर सें अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 51 ए हीरानगर इन्दौर निवासी अनिरूद्ध उर्फ गौतम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 06 मई 2021 कों 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भेरू बाबा मंदिर के सामनें खाली मैदान मे हिम्मत नगर पालदा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 106 हिम्मत नगर पालदा निवासी रूस्तम पिता मनीष मोहनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 500 रूपये कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 06 मई 2021 कों 10.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नई आबादी किराना की दुकान के पास हातोद इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नई आबादी हातोद निवासी सोनु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 06 मई 2021 कों 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कदवाली खुर्द बिसाखेडी रोड तिराहा ग्राम कदवाली खुर्द इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम पानोड थाना लसुडिया निवासी सुखदेव हरिजन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 2200 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Thursday, May 6, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 338 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 06 मई 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 05 मई 2021 के सुबह से आज दिनांक 06 मई 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 338 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

319 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 मई 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 319 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 05 मई 2021 कों 23.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिजली की खंबे के नीचे मधुमिता गैस एजेंसी के पास बिचैली हप्सी रोड इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, नरेंद्र पिता दयाराम कोगे, राकेश पिता लक्ष्मण रैकवार, बलराम पिता विजय कुमार, संदीप पिता महेश तिवारी, सागर पिता प्रताप नेकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 1250 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 05 मई 2021 कों 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव नगर मैदान मुसाखेडी इन्दौर सें अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गली न 2 शांति नगर मुसाखेडी निवासी शिवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 05 मई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी स्कुल के सामनें ग्राम रालामंडल और रालामंडल चैराहा तिल्लौर रोड कैलाश की दुकान के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, पटेल मोहल्ला ग्राम रालामंडल थाना तेजाजी नगर इन्दौर निवासी चेतन पटेल और रालामंडल पटेल कालेज के सामनें निवासी गोविंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 1830 रूपये कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 05 मई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदनी चैक रंगवासा राऊ और गोया तालाब के पास रंगवासा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, चांदनी चैक रंगवासा राऊ निवासी लीलाबाई और गोया तालाब के पास रंगवासा निवासी लीलाबाई राजा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 05 मई 2021 कों 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर त्रिवेणी नगर गली न 6 के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 115 त्रिवेणी नगर चितावद निवासी कृपाल पिता दुखीराम बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 2115 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 मई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सात सैफी नगर और 380 बाल्दा कालोनी इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 7 सेठी नगर इन्दौर निवासी विकास पिता भोलाराम कुंडे और 380 बाल्दा कालोनी इन्दौर निवासी विकी पिता ताराचंद यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 5705 रूपयें कीमत की 59 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 05 मई 2021 कों 21.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुट्टा बार के सामनें सिलीकान सिटी इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, फ्लेट न 407 सिलीकान सेल्टर सिलीकान सिटी निवासी मयंकसिंह परिहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 4700 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 05 मई 2021 कों 07.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हाट मैदान मंहु इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, जे 2865 टीचर कालोनी मंहु निवासी सुधीर सिंदे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 150 रूपयें कीमत की 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 05 मई 2021 कों 18.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर क्षिप्रा नदी पुल के पास ग्राम भोंडवास थाना क्षिप्रा से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम लसुडिया परमार थाना क्षिप्रा निवासी अरविंदसिंह यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 200 रूपयें कीमत की 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 05 मई 2021 कों 19.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छोटा बेटमा पेट्रोल पंप के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 205 रामानंद नगर धार रोड थाना चदंन नगर निवासी ललीत पिता सुखलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 05 मई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स नार्थ तोडा पर से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिलें, नार्थ तोडा निवासी मनी और भानू को पकडा गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, May 5, 2021

• -रेमडेसिवीर इंजेक्शन की ब्लेक मार्केटिंग करने वाले क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में ।


-थाना क्राईम ब्रांच इंदौर व थाना सांवेर की संयुक्त कार्यवाही मे कुल 3 आरोपी मौके से गिरफ्तार।

-तीनों आरोपीगणों से मौके से कुल 2 नग रेमडेसिवीर इंजेक्शन , एक कार, तीन मोबाईल एवं नगदी रूपए जप्त।

-जरूरत मंद एवं आम जनता की मजबूरी का फायदा उठाकर अवैध धन लाभ हेतू उक्त रेमडेसिवीर इंजेक्शन ऊंची कीमत पर बेचने की फिराक मे थे ।

o -जप्तशुदा रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कीमत करीब 10,000 रूपए ।

-गिरफ्तारशुदा आरोपी मे से एक है प्रायवेट पैथौलोजी लेब मे काम करने वाला लेब टैक्नीशियन।


इन्दौर दिनांक 05 मई 2021 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपुरिया द्वारा इन्दौर (शहर) मे हो रही रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबजारी एवं तस्करी एवं अवैध बिक्री के संबध मे पतारसी एवं निगरानी हेतू निर्देशित किया गया था उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री महेशचंद जैन एवं पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबजारी एवं तस्करी एवं अवैध बिक्री की घटनाओं की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ ऐसे आरोपीगणों की धरपकड कर आवश्यक कार्यवाही हेतू इन्दौर जिले के थानों के साथ थाना क्राईम ब्रांच इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था । 

            इसी कड़ी में थाना क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सांवेर क्षैत्र मे कुडाना फाटा वाईन शाप चौराहे के आसपास एक सफेद रंग की बिना नंबर की कार मे तीन लडके घूम-घूम कर उनके पास रखे रेमडेसिवीर इंजेक्शनों को विक्रय करने हेतू ग्राहकों एवं मरीजों की तलाश मे है । 

              उक्त सूचना पर विश्वास कर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने थाना सांवेर के साथ संयुक्त कार्यवाही करते मुखबिर के बताए स्थान कुडाना फाटा वाईन शाप चौराहे थाना सांवेर जिला इन्दौर पर पहुंचे तो एक बिना नंबर की सफेद रंग की होंडा कंपनी की एक्सेंट कार दिखी जिसे घेरा बंदी कर पकडा जिसमे ड्रायवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हैदर अली पिता मशकूर अली उम्र 21 साल निवासी गिरवर रोड तालाब के पास शाजापुर (म.प्र.) होना बताया इसके अतिरिक्त उसके साथ बैठे दो अन्य व्यक्ति ने अपने नाम क्रमशः वसीम पिता यूसूफ खान उम्र 38 साल निवासी दरगाह के सामने ग्राम सांवेर जिला इन्दौर एवं अशरद पिता ईशाक खान उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 5 ग्राम सांवेर जिला इन्दौर होना बताया एवं उक्त तीनो व्यक्तियों की तलाशी लेते उनके कब्जे से कुल 2 नग रेमडेसिवीर इंजेक्शन वायल की कीमत करीब 10,000 रूपए एवं तीन नग मोबाईल हैंडसेट एवं नगदी रूपए कुल 1100 रूपए बरामद हुए । 

         उक्त संबध मे तीनो आरोपीगणों से मौके पर रेमडेसिवीर इंजेक्शन को अपने आधिप्तय मे रखने संबधी वैध लायसेंस, दस्तावेज, क्रय करने का बिल, कोविड पासिटीव मरीज संबधी सर्टिफिकेट प्रमाण पत्र के बारे मे पूछते इनमे से कोई भी दस्तावेज एवं क्रय विक्रय का बिल या रिकार्ड होना नही पाया गया । 

          इसी क्रम मे तीनों आरोपीगणों मे से वसीम ने पूछताछ मे बताया कि उसने किसी कछालिया वाले से 10 नग रेमडीसिवर इंजेक्शन कुल 2,50,000/-  मे खरीदे से जिसमे से 6 नग इंजेक्शन परिजन को लगवा दिया था बचे 4 रेमडीसिवर इंजेक्शन मे से 2 नग हैदर अली को 30,000/- रूपए प्रति नग के हिसाब से ब्लेक मे बेच दिया था एवं 2 नग रेमडीसिवर इंजेक्शन गांव के ही अशरद खान (कंपाउडर लेब टैक्नीशियन) के माध्यम से विक्रय करने हेतू वाटसएप पर कई लोगों को भेज दिया था जिनसे रूपयों का मोल भाव का सौदा चल रहा था हैदर अली ने पूछताछ मे बताया कि वह वसीम से 2 रेमडीसिवर इंजेक्शन लेकर 40,000/- रूपए प्रति नग के हिसाब से अन्य कोविड पासिटीव मरीज ग्राहकों को विक्रय करना स्वीकार किया । सभी ने पूछताछ मे आपस मे मिलकर आज दिनांक तक 30 से अधिक रेमडीसीवर इंजेक्शन बेच कर रूपए कमाना स्वीकार किया है । 

            तत्पश्चात उक्च तीनो आरोपीगण (1) हैदर अली पिता मशकूर अली उम्र 21 साल निवासी गिरवर रोड तालाब के पास शाजापुर (म.प्र.) (2) वसीम पिता यूसूफ खान उम्र 38 साल निवासी दरगाह के सामने ग्राम सांवेर जिला इन्दौर एवं (3) अशरद पिता ईशाक खान उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 5 ग्राम सांवेर जिला इन्दौर* का कृत्य गंभीर अपराध से दंडनीय पाए जाने से उपरोक्त तीनो आरोपीगणों के विरूध्द थाना सांवेर जिला इन्दौर पर अपराध क्रमांक 214/21 धारा 188 भादवि व महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 व म.प्र. राज्य आयुर्विज्ञान परिषद एक्ट 1956-57 की धारा 24 का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है । 

        आरोपीगणों व्दारा उक्त रेमडेसिवीर इंजेक्शन मूल रूप से किनसे लिए एवं किन-किन को सप्लाय किए तथा प्रकरण मे सांवेर पैथालाजी लेब व अन्य किसी अस्पताल की भुमिका के संबध मे पूछताछ एवं विवेचना की जाना शेष है जिसमे अन्य आरोपीगणों के नाम सामने आने की संभावना है ।  

         उक्त तीनो आरोपीगणों को रंगे हाथों पकडकर रेमडेसिवीर इंजेक्शन बरामद करने मे थाना प्रभारी सावेंर निरीक्षक श्री अनिल सिंह चौहान ,उनि मनोज कटारिया थाना सावेंर , सउनि गोविंद सिंह थाना सांवेर एवं थान CRIME BRANCH INDORE की टीम के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है ।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 292 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 05 मई 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 04 मई 2021 के सुबह से आज दिनांक 05 मई 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 292 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

01 आदतन व 272 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 मई 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 272 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


जुआं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 04 मई 2021 कों 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मल्हार आश्रम मैदान के पास खेत में से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, निलेश, रूपेश, दिलीप, कालू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 580 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 15 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 04 मई 2021 कों 10.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कासलीवाल गोदाम के पास संजय नगर इन्दौर सें अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 476 अंजनी नगर इन्दौर निवासी मनीष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2200 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 04 मई 2021 कों 07.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खालसा चैक सुलभ शौचालय के पास लसुडिया इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 67 संविद नगर थाना तिलक नगर इन्दौर निवासी राकेश पिता फुलकिशोर जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 5680 रूपये कीमत की 5.25 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 मई 2021 कों 21.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यादव बोरिंग के पास न्याय नगर सी सेक्टर खजराना इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 233 तपेश्वरी बाग खजराना निवासी धनजंय कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 04 मई 2021 कों 20.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के पास टिगरिया राव कांकड कनाडिया रोड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, टिगरिया राव कांकड कनाडिया रोड इन्दौर निवासी मनोज परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 04 मई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रार्थना तोल कांटा के पीछे पालदा और तीन ईमली चैराहा ब्रीज के नीचे इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 83 मयुर नगर गली न 6 मुसाखेडी निवासी इंद्रजीत उर्फ इंदर पिता मानसिंह राजपुत और 413 ए आनंद वेली चितावद इन्दौर निवासी रमेश पिता गुलाबराय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 4000 रूपयें कीमत की 42 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ट्रेजर टाउन के सामनें और महादेव नगर छापरी आरोपी के टापरे के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 207 महादेव नगर निवासी राजा और सुनील दा का खेत महादेव नगर छापरी इन्दौर निवासी शिवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 3770 रूपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 04 मई 2021 कों 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चित्रकुट नगर मेन रोड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, जे 64 दिग्विजय मल्टी इन्दौर निवासी विशाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 3500 रूपयें कीमत की 35 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 04 मई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, जितेंद्रसिंह, राजा, अखिलेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 04 मई 2021 कों 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एबी रोड गवली पलासिया इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, अर्पित, ऋषभ, आदित्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 7800 रूपयें कीमत की 2 बाटल अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Monday, May 3, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 261 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 03 मई 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 02 मई 2021 के सुबह से आज दिनांक 03 मई 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 261 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

08 आदतन व 239 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 मई 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 239 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गिरफ्तारी एवं 08 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 मई 2021 को 03   गिरफ्तारी एवं 08 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 02 मई 2021 कों 13.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 174/3 लालापुरा पाटनीपुरा के सामनें इन्दौर सें अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 174/3 लालापुरा पाटनीपुरा इन्दौर निवासी राहुल पिता कमल हंस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 02 मई 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेघदुत गार्डन सर्विस रोड शौचालय के पास और मांगलिक भवन के पास खाली ग्राउंड विजय नगर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 13 मारूती नगर इन्दौर निवासी गोविंद पिता जगन्नाथ चैहान और 150 सुरेश विहार कालोनी इन्दौर निवासी लोकेश पिता रवि पाटिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 3230 रूपये कीमत की 35 क्वाटर क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 02 मई 2021 कों 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहरू नगर राऊ इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नेहरू नगर राऊ निवासी देवा पिता राजाराम मालविय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2021 कों 15.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अन्नपुर्णा स्वीट्स के सामनें सुदामा नगर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 46 चांदमारी कंपाउंड चदंन नगर इन्दौर निवासी मुकेश उर्फ मुक्का को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 4320 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 02 मई 2021 कों 14.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डी सेक्टर 71 सिरपुर तालाब के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 150 कंडिलपुरा गोकुलगंज निवासी रितेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 7560 रूपयें कीमत की 16.8 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 02 मई 2021 कों 0.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चैईथराम चैराहा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सचिन यादव, गिरीश उर्फ सोनू, प्रमोद शुक्ला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 106875 रूपयें कीमत की 207 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 02 मई 2021 कों 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम खेडी सिहोद थाना मानपुर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, शेरपुर निवासी अजित जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 5020 रूपयें कीमत की 8.12 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2021 कों 19.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर क्षिप्रा नदी पुल के पास ग्राम भोंडवास थाना क्षिप्रा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, उदयसिंह दरबार के घर के पास थाना लसुडिया निवासी विनोद पिता भगवान सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 02 मई 2021 कों 12.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भूसामंडी सर्विस रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, कुशवाह नगर कुये वाली गली थाना बाणगंगा निवासी सुमित पिता देवकांत उर्फ बच्चा झां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें सें एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कल दिनांक 02 मई 2021 को 12.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पिपल्याहाना तालाब की पाल इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 90 चैहान नगर इन्दौर निवासी गोलु उर्फ ब्रिजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


• कोरोना महामारी में अवैध शराब परिवहन करने वाले तीन आरोपी क्रॉईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।


क्राइम ब्रांच व थाना राजेंद्र नगर की संयुक्त कार्रवाई।

आरोपियों द्वारा टवेरा गाडी से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था ।

आरोपियों से अवैध देशी शराब की 23 पेटी कुल किमती   करीबन 106875 /- की जप्त ।


इंदौर दिनांक 02 मई 2021 -पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर मैं अवैध शराब व मादक पदार्थ संबंधी अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर मे  अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था। 


इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना राजेन्द्र नगर  क्षेत्र में  में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा हैं मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना राजेन्द्र नगर की टीमों द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते  हुये मुखबिर के बताये स्थान पर मुताबिक योजना के घेराबंदी कर एक टवेरा गाडी जिसमे तीन व्यक्ति तथा अवैध देशी शराब पकडी वह नाम पूछने पर अपना नाम 1. सचिन पिता गुलाबसिंह यादव उम्र 35 वर्ष नि 10/3 परदेशीपुरा इंदौर 02. गिरीश उर्फ सोनू पिता परमानंद चौधरी उम्र 35 वर्ष नि 121/09 नंदा नगर इंदौर 03. प्रमोद पिता बलदेवप्रसाद शुक्ला उम्र 42 वर्ष नि 1770 ओमेक्स टाउनशिप लसुडिया इंदौर का बताया आरोपियों के कब्जे से  09 पेटी मदिरा प्लेन एवं 14 पेटी देशी मदिरा मसाला कुल 23 पेटी देशी शराब , 207 लीटर कीमती करीबन 106875 रुपये की पकडी उक्त सभी आरोपियों एवं अवैध शराब मय टवेरा गाडी MP70B0112 के थाना राजेन्द्र नगर को अग्रिम कार्यवाही हेतु ले जाया गया  जिस पर थाना राजेन्द्र नगर  में अपराध 375/21 धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व आरोपियों से पूछताछ की जारी रही है।