Saturday, April 10, 2021

ऑनलाइन ठगी की घटना पर तुरंत कार्यवाही कर, क्राइम ब्रांच द्वारा कराये आवेदक के रूपए वापस।

 

हेल्पलाइन पर पर प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्यवाही कर, नेत्रहीन भूतपूर्व शिक्षक को   दिलाये उनके एसबीआई एकाउंट से गए कुल 65,000 रुपए वापस।

                            

इंदौर दिनांक 10 अप्रेल 2021  पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री मनीष कपूरिया (शहर) इंदौर द्वारा लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले अपराधियों की पहचान कर,  विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) इंदौर श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन  में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा ऑनलाईन ठगी की शिकायत की जांच हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है जिसमें रोजाना विभिन्न माध्यमों से शिकायत प्राप्त होती हैं।  

            इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा ऑनलाइन ठगी व सायबर फ्राड के रोकथान मे सहायता हेतु सायबर हेल्पलाइन चलायी जा रही है जिसमे प्रतिदिन फोन के माध्यम से आवेदको द्वारा अपनी फ्रॉड संबंधी शिकायत दर्ज कराई जाती है। इसी अनुक्रम में आवेदक रमेश सैनी जो की नेत्रहीन होकर रिटायर्ड शिक्षक है के द्वारा सायबर हेल्पलाइन पर फोन कर कहा की, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के एसबीआई एकाउंट से अंगूठा निशानी लगाकर कुल 65,000 रु का गलत आहरण कर लिया है, उक्त शिकायत दर्ज कराई गई थी।

            शिकायतकर्ता द्वारा हेल्पलाइन पर दर्ज शिकयत मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा तत्काल फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल को कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया, फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल टीम द्वारा आवेदक रमेश सैनी से 65,000 रु का गलत आहरण के संबंध मे सपूर्ण जानकारी लेकर त्वरित कार्यवाही हेतु एसबीआई बैंक से संपर्क कर उक्त फ्राड ट्रांजेक्शन की जानकारी ली, तो ज्ञात हुआ की उक्त आहरण आधार कार्ड नंबर पर आधारित AEPS जिसमे धारक के अंगूठा निशानी की आवश्यक्ता होती है के माध्यम से हुआ है, किन्तु आवेदक द्वारा इस तरह का कोई आहरण नही किया गया था। कोई अन्य आधार कार्ड आवेदक के खाते से लिंक हो गया था जिस कारण आवेदक के खाते से 6़5000/- रूपये का गलत आहरण हुआ है। उक्त शिकायत मे संबंधित बैंक से गलत आहरण रुकवाकर पुनः आवेदक के खाते मे रूपये वापस करवा दिये। आवेदक रमेश सैनी जो की नेत्रहीन होकर रिटायर्ड शिक्षक है के द्वारा द्वारा क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा की गयी इस कार्यवाही की सराहना की व धन्यवाद दिया ।

            सभी को सूचित किया जाता है की किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने एकाउंट, क्रेडिट कार्ड, वॉलेट की व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी, पिन, सीवीवी आदि किसी को ना दे अन्यथा आप ठगी के शिकार हो सकते है। इस तरह की घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना पर दे या इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित सायबर हेल्प लाइन न 7049124445 पर सूचित करे।

· थाना बाणगंगा क्षेत्र का जिलाबदर बदमाश, क्रॉईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।

 


·         आरोपी पर इंदौर शहर के विभिन्न थानों सहित जिला धार के थाना कुक्षी एवं बाग में पंजीबद्ध हैं, कुल 21 अपराध।

·         आरोपी की अपराधिक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए किया गया था 6 माह के लिए जिलाबदर।

 

इंदौर दिनांक 10 अप्रेल 2021- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर में फरार,ईनामी एवं सक्रिय गुंडे बदमाशो व जिलाबदर अपराधियों की धरपकड हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर मे फरार, ईनामी एवं जिलाबदर आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु टीमों को निर्देशित किया गया था ।

 

इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना बाणगंगा का जिलाबदर अंकित पिता लक्ष्मीनारायण नि जयहिन्द नगर इंदौर का बाणगंगा क्षेत्र में घुम रहा हैं  मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर मुताबिक योजना के आरोपी अंकित उर्फ छोटा अंकित पिता लक्ष्मीनारायण कैतले उम्र 26 वर्ष नि  133 जयहिन्द नगर बाणगंगा इंदौर को जिलाबदर अवधि में प्रतिबंधित क्षेत्र में घुमते पकडा । आरोपी लूट करने, मारपीट करने, अवैध वसूली करने, चाकूबाजी,अवैध हथियार रखने, अवैध जहरीली शराब बेचने,  जैसे अपराध कारित करने का आदतन बदमाश हैं बदमाश शहर के थाना बाणगंगा, मल्हारगंज, रावजी बाजार, एम.जी.रोड,छत्रीपुरा, हीरानगर, सदर बाजार तथा जिला धार के थाना कुक्षी एवं बाग में कुल 21 अपराध पंजीबद्ध हैं । आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं जन सामान्य में शांति बनाये रखने के लिए न्यायालय जिला दण्डधिकारी, जिला इंदौर के आदेश क्रमांक / 631 / री –ए / निष्कासन / 2020 इंदौर दिनांक 23.10.2020 से 06 माह के लिये इंदौर तथा उसके सीमावर्ती जिलों से जिलाबदर किया गया था किन्तु बदमाश द्वारा उक्त आदेश की अवेलना कर क्षेत्र में घूम रहा था, जिस पर पुलिस द्वारा पकड़ा गया। आरोपी थाना बाणगंगा का जिलाबदर होने से आरोपी बदमाश अंकित उर्फ छोटा अंकित पिता लक्ष्मीनारायण कैतले के विरुद्ध थाना बाणगंगा पर अपराध क्र. 529/21 दिनांक 10/04/2021 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधि.1990 की धारा 14 के तहत् गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 136 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 10 अप्रैल 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 के सुबह से आज दिनांक 10 अप्रैल 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 136 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

32 आदतन व 49 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 32  आदतन व 49 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी एवं 105 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 को 01 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी एवं 105 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्टे/जुएंे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 को 19.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मैकेनिक नगर झंडा चैक के पास गुमटी की आड मे से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलेते हुऐ मिले, सचिन पिता लक्ष्मण, श्रवण कुमार, आशिष सिंह, देवा पिता बाबुलाल को पकडा गया। इनके कब्जे संेें 4000 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 कों 15.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंदिर के पास टपालघाटी खंडवा रोड इदंौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले, ग्राम सिमरोल निवासी विनोद कों पकडा गया। इनके कब्जे संेें 520 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 कों 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुराई मोहल्ला बगीचे के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 34 रावजी बाजार मेन रोड निवासी चेतन उर्फ काला को पकडा गया। इसके कब्जे संेें 250 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 कों 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 29 भोई मोहल्ला इन्दौर निवासी लक्ष्मीबाई को पकडा गया। इसके कब्जे संेें 290 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आदर्श बिजासन नगर चैकसे धर्मशाला के पास इन्दौर सें अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 24/11 परदेशीपुरा निवासी सुनील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 कों 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मजदुर चैक बजरंग नगर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 132 महादेव नगर इन्दौर निवासी मीठालाल पवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 5725 रुपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 को 19.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उमरीखेडा पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, उमरीखेडा सपेरा कालोनी निवासी मुलीबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 600 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झुलेलाल नगर और केट रोड पीथमपुर टी फाटा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मदनी होटल के पास एबीरोड निवासी बिंदलाल शाहनी और 432 बालदा कालोनी निवासी दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कलेक्टर चैराहा और गाडी अड्डा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 23/3 मुराई मोहल्ला निवासी सचिन और 07 गाडी अड्डा निवासी रितिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 36 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 को 11.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुलिया की आड से ग्राम सोनगिर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम सोनगिर निवासी लाखन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1350 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धारनाका छोटी पुलिया के पास नाले किनारे और लुनियापुरा सरकारी पानी की टंकी के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 2170 लुनियापुरा मंहु निवासी मोहित उर्फ मनल और 2167 लुनियापुरा निवासी धीरज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम रोल काकंरिया थाना मानपुर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, रोल कांकरिया निवासी मुकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1500 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 को 02.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांवेर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 34 पे्रमनगर देवास रोड उज्जैन निवासी राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 15 पेटी अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 कांें 14.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडला बंगाली खजराना इन्दौर अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, कनाडिया गांव निवासी दीपक को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 कांे 06.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पापा बेकरी के पास चैराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 418/3 शांति नगर मुसाखेडी निवासी सावन पिता रामा बिल्लौरे को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 को 11.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिले, राहुल उर्फ राजकुमार पिता सत्यनारायण को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गाडी अड्डा न्यु ब्रिज के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिले, 13 हाथीपाला बाबु का खेत निवासी चंदन और 23/3 मुराई मोहल्ला निवासी शुभम फुलेरिया को पकडा गया। इसके कब्जें से पृथक पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2021 को 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बडा बांगडदा रोड गांधी नगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिले, सरकारी स्कुल के पीछे गांधी नगर निवासी सौरभ राजकमल को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध संतुर जप्त किया गया ।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


*डिलीवरी बाय बनकर लूट के इरादे से चाकू समेत घर मे घुसे बदमाशों को, पुलिस थाना जूनी इंदौर ने रंगे हाथ पकडा


 

*आरोपियों ने टीवी पर क्राइम पेट्रोल देख कर बनाई थी वारदात की योजना।*


इन्दौर- दिनांक 09 अप्रेल2021- पुलिस उप महानिरीक्षक  इंदौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन एवं अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम झोन.1 श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक जूनीइन्दौर श्री दीशेष अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए कालोनी के लोगो से सतत संपर्क बनाया गया है एवं पुलिस के नम्बर आम जनता मे दिये गये है तथा उन्हे आसवस्त किया कि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत फोन कर सूचना दी जावे।


इसी तारतम्य में आज दिनांक 09.04.2021 के 11.00 बजे करीब दिन में 85 पलसीकर कालोनी मे दो बदमाश लूट के इरादे से आये तथा एक ने डिलेवरी बाय बनकर गेट नॉक किया तथा कहा कि कबीर का पार्सल आया है।

महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला तो बदमाश महिला को कब्जे में लेकर अन्दर ले गया तथा चाकू अडाकर लूट के इरादे से बोला कि जो भी माल है तुरन्त बाहर निकाल इतने में महिला चिल्लाई तो बेटी मान्या ने मा को बचाने की काशिश की तो बदमाश ने मान्या को थप्पड मारा । महिला ने बेटी मान्या उम्र 7 वर्ष से बोला की बाहर से अंकल को बुलाकर ला बच्ची भागकर बाहर गई तो बदमाश ने फोन कर बाहर खडे अपने सार्थी को बोला की बेबी इस आउट, बच्ची ने पडोसियों को बुलाया उसी दौरान पुलिस को भी सूचना दे दी गई तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुच गई तथा बदमाश को कब्जे में लिया गया। बदमाश के पास एक धारदार चाकू कटर एवं मुंह पर चिपकाने का टेप भी मिला है,

बदमाश का नाम पता पूछते अपना नाम गोरांश पिता प्रदीप उम्र 18 साल निवासी 86 बी सुदामा नगर इन्दौर बताया एवं उसका साथी जो बाहर था उसका नाम  हिमांशु पिता हरीश रोहरा उम्र 19 साल निवासी जी 9 कामक्षा अपार्टमेंट फुटी काठी इन्दौर बताया जो मौके से भाग गया था, तत्काल घेरा बंदी कर उसे भी पकड लिया गया ।आरोपीयों से पुछताछ  में पता चला कि हिमांशु की मा पूर्व में फरियादीया के यहां काम करती थी इसलिए हिमांशु को पता था कि महिला दिन में कब अकेली रहती है। आरोपी द्वारा यह भी बताया कि टीवी पर क्राईम पेट्रोल देखकर उन्होने इस प्रकार की घटना को कारित करने का इरादा बनाया एवं एक दिन पहले ही नया चाकु, कटर, मुंह पर चिपकाने का टेप एवं अन्य सामान खरीदा था जिसे भी जप्त किया गया है। आरापियों से अन्य प्रकरण में भी पुछताछ की जा रही है। 


उक्त शातिर बदमाशों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना जूनीइन्दौर निरीक्षक आर.एन.एस. भदौरिया, सउनि अमर सिंह, आर. 3176 बाबूलाल, आर. 1169 विवेक की सराहनीय भूमिका रही।

Friday, April 9, 2021

· अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते आरोपी पुलिस खजराना की गिरफ्त में।


·        आरोपी से कुल 01 किलो 200 ग्राम गांजा, कीमती लगभग 30,000-/- रूपये का बरामद।

·        आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी, गाँजे के सौदागरों के खुलासा सम्भावित

 

इंदौर दिनांक 09 अप्रेल 2021 - शहर में अवेध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले आरोपियो की धरपकड व आरोपियो के विरूध विधिसंगत आवश्यक कार्यवाही करने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपुरिया द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पुर्व) श्री आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पुर्व) (जोन-2) श्री राजेश रघुवंशी व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह राठौर के निर्देशन मे थाना खजराना द्वारा 01 किलो 200 ग्राम अवेध गान्जा के साथ आरोपी को गिरफ्त मे लिया गया।

                दिनांक 8 अप्रैल 2021 रात्री को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति तमन्ना इलेक्ट्रॉनिक के पास खजराना मे अवेध मादक पदार्थ गान्जा की तस्करी करने खडा हैं। सूचना पर विश्वास कर फिरोज पिता दिलावर पटेल उम्र 21 साल निवासी 4, अशर्फी नगर खजराना इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा जिसकी विधिवत तलाशी लेते 01 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 30,000-/- रूपये का जप्त किया ।

                उक्त पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र 365/2020 धारा 8/20 ndps act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी के विरूध विधिक कार्यवाही पुर्ण की गई। आरोपी से बारीकी से पूछताछ जारी हैं, जिससे गांजा के सौदागरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही हैं। आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हैं आरोपी सरिये संटींग का कार्य करता हैं तथा अशिक्षित हैं।

                उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा,  उप निरीक्षक रितेश यादव , आर जिशान खान, आर विनोद यादव,  आर पंकज जाधव का सराहनीय भुमिका रही।


*अवैध शराब के साथ आरोपी थाना सिमरोल की गिरफ्त में।

 

 *आरोपी से अवैध शराब 15 पेटी कुल 153 वल्क लीटर कीमती 73620 रूपए  जप्त । 


इंदौर दिनांक 08 अप्रेल 2021 पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपुरिया द्वारा शहर मे अवैध शराब व मादक पदार्थ संबंधी अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद्र जैन  के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री शशिकांत कनकने ,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अजय वाजपेयी द्वारा थाना क्षेत्र मे अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान सिमरोल पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम तिंछा का गौरव बलाई बेरछा गांव के जंगल मे अवैध शराब रखे हुए है  मुखबिर की सूचना पर थानासिमरोल  की टीम ने मुखबिर के बताये स्थान को घेराबंदी कर *आरोपीयों के कब्जे से 15 पेटी अवैध शराब सहित आरोपियांन 1. गौरव सोलंकी पिता कमल सोलंकी उम्र 25 साल नि ग्राम तिंछा  15 पेटी अवैध जिसमे 09 पेटी गोआ व्हिस्की 06 पेटी वास्को 60000 बियर केन कुल 153 वल्क लीटर कीमती 73620 रुपये की  शराब को जप्त कर आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया गया है ।पूछताछ मैं आरोपी गौरव ने सिमरोल निवासी निगरानी गुंडा ब्रजपाल बाथम से शराब खरीदना बताया गया जिसे मामले मे सहअभियुक्त बनाया गया है ।

मामले मे थाना सिमरोल पर दोनों आरोपियो पर अपराध क्रमांक क्र.128/21 धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधि.1915 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीयों से पूछताछ की जा रही है।

कार्यवाही मैं थाना प्रभारी धर्मेन्द्र शिवहरे उपनिरी विकास ,asi संजीव तिबारी  शर्मा ,आर रीतेश,  आर कमल की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 163 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 



इन्दौर-दिनांक 09 अप्रैल 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2021 के सुबह से आज दिनांक 09 अप्रैल 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 163 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

32 आदतन व 55 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 32  आदतन व 55 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


05 गैर जमानती, 43 गिरफ्तारी एवं 108 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 अप्रैल 2021 को 05 गैर जमानती, 43 गिरफ्तारी एवं 108 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्टे/जुएंे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 19 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2021 को 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लिम्बोदी मैदान के पास इदंौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलेते हुऐ मिले ,लिम्बोदी मैदान के पास निवासी चेतन ,सुरज, सुनिल, केा पकडा गया। इनके कब्जे संेें 4090 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2021 को 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बीलावली तालाअ के पास इदंौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलेते हुऐ मिले, सबिर, सहीद, बाबूलाल, मांे. आसिफ, अब्दुल, अकरम, असलम, साजिद कों पकडा गया। इनके कब्जे संेें 2610 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2021 कों, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खण्डवा रोड लिम्बोद इदंौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलेते हुऐ मिले, इमरान, नरेन्द्र ,आकश, युसुफ, लवकुमार, प्रकाश, कों पकडा गया। इनके कब्जे संेें 5910 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।


पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2021 कों, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गौरीनगर केला गोडाउन के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 1436/4 गौरीनगर निवासी गोलू यादव और 1071 न्यू गौरी नगर निवासी धनी चैरसिया को पकडा गया। इसके कब्जे संेें 470 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडवानी प्लाजा के पास इन्दौर सें अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सविदनगर निवासी सुमित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1330 रुप्ये कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2021 कों 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरनाल पटेल के पास परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, बृजपाल और गौरव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 7़3620 रुप्यें कीमत की 153 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2021 को 16.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गा्रम नरलाय धार रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गा्रम नरलाय निवासी लक्ष्मण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1200 रुपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम रावद टी.डी. एस कालोनी के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम रावद निवासी निहालसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डीपीएस स्कुल के पास और शमशान घाअ के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, आदित्य मंडलोई और बिंदलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 26500 रुपयें कीमत की 30 क्वाटर और एमपी 09 सीएस 8702 वाहन अवैध शराब जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2021 कांें 12.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वाइन शाप के पास इन्दौर अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 214 नया बसेरा निवासी विनय को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2021 कांे 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिचैली मर्दाना के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, वाटर पार्क के पास निवासी सुनील खटक को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2021 को 1.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बापट चैराहा सुखलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिले, आईडिया मल्टी के पास निवासी दुर्गेश अहिरवार को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया ।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Thursday, April 8, 2021

o थाना लटेरी जिला विदिशा के हत्या के अपराध में फरार दो आरोपी क्रॉईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।

 

o   करीब एक वर्ष से छीपकर काट रहे थे फरारी।

            

इन्दौर दिनांक 08 अप्रैल 2021 - शहर मे अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रण हेतु फरार एवं ईनामी आरोपियों की धरपकड कर, प्रभावी कार्यवाही करनें के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपुरिया द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर मे फरार एवं ईनामी आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु क्राइम ब्रांच की पुलिस टीमों को समुचित दिशा निर्देश देकर कार्यवाही के लिए लगाया।

                इस कडी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि नायता मुण्डला बायपास पर थाना लटेरी जिला विदिशा के अपराध क्रमांक 79/2020 धारा 294, 147, 148, 149, 342, 302 450, 299 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट में फरार आरोपियान घुम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर मुताबिक योजना के आरोपी 01. राजे खां पिता इस्माईल खां उम्र 36 वर्ष नि. योगेश जैन का मकान आदिनाथ स्टेट नायता मुण्डला इंदौर स्थाई नि. ग्राम मलनिया पोस्ट सोनखेत थाना लटेरी जिला विदिशा, 02. अब्दूल रज्जाक उर्फ छोटू पिता  इस्माईल खां उम्र 23 वर्ष नि. योगेश जैन का मकान आदिनाथ स्टेट नायता मुण्डला इंदौर स्थाई नि. ग्राम मलनिया पोस्ट सोनखेत थाना लटेरी जिला विदिशा को पकडा जिनसे उक्त अपराध के संबंध में पूछताछ करते अपराध करना कबूल किया। घटना का सूक्ष्म विवरण इस प्रकार हैं कि घटना दिनांक 14.05.2020 के शाम करीब 06 से 07 बजे के बीच की हैं जिसमें फरियादी नवाब के भतीजे हसीन खां से आँख फोडने की पुरानी रंजीश को लेकर शहजाद खां व उसके साथी राजे खां, पप्पू खां, छोटू खां, अब्दूल रहमान उर्फ बल्ला, अब्दूल सलाम उर्फ बाबर, गुड्डू खा, बन्टी उर्फ शाकिर खां, मंगल खां गाली गलौच करने लगे हसीन खां द्वारा गाली गलौच करने से मना किया तो सभी आरोपियान एक मत होकर हसीन खां को लाठी डंडे से मारपीट करने लगा तथा हसीन खां को अपने घर ले जाकर भी मारपीट की। मारपीट मे आई चोटो के कारण हसीन खां की मृत्यु अस्तपताल मे हो गई। इस घटना पर थाना लटेरी में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। उक्त अपराध में अभी तक आरोपियान के साथीदरान 01. शहजाद पिता  इस्माईल खां उम्र 42 वर्ष नि. ग्राम मलनिया पोस्ट सोनखेत थाना लटेरी जिला विदिशा 02. अब्दूल रहमान उर्फ बल्ला पिता  इस्माईल खां उम्र 30 वर्ष नि सदर 03.अब्दूल सलाम उर्फ बाबर पिता  इस्माईल खां उम्र 28 वर्ष नि सदर 04. गुड्डू खा पिता  इस्माईल खां उम्र 20 वर्ष नि सदर एवं आरोपी राजे खां का भतीजा 05. बन्टी नि सदर गिरफ्तार किये जाकर न्यायायिक हिरासत में लटेरी जेल में बंद हैं। राजे खां एवं अब्दूल रज्जाक उर्फ छोटू का माननीय देवेन्द्र सोलंकी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रैणी  लटेरी जिला विदिशा (म.प्र.) के न्यायालय के आर.टी.ओ. 110/2020 धारा 294, 147, 148, 149, 342, 302 ,450, 299 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट में दिनांक 30.09.2020 को जारी गिरफ्तारी वारन्ट होने एवं उक्त अपराध थाना लटेरी जिला विदिशा का होने से दोनो फरार आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना लटेरी जिला विदिशा के सुपुर्द किया गया हैं।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 184 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 08 अप्रैल 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 के सुबह से आज दिनांक 08 अप्रैल 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 184 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

25 आदतन व 86 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 25 आदतन व 86 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गैर जमानती, 47 गिरफ्तारी एवं 107 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अप्रैल 2021 को 03 गैर जमानती, 47 गिरफ्तारी एवं 107 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्टे/जुएंे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जगन्नाथ धर्मशाला के पास छावनी इदंौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, जगन्नाथ धर्मशाला के पास इन्दौर निवासी दीपक कोे पकडा गया। इनके कब्जे संेें 390 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 को 20.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालका माता मंदिर के सामनें बिजली के खंबे के नीचे खजराना इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, असरफी नगर खजराना निवासी आसिफ बेग को पकडा गया। इसके कब्जे संेें 310 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 को 22.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इलेवन ढाबे के पास एमआर 11 रोड इन्दौर सें अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, दीपक पिता कैलाश नरवरिया, अरविंद पिता लक्ष्मणसिंह रघुवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 80 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 कों 10.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुलकर्णी का भट्टा नाले के पास परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 965 कुलकर्णी का भट्टा इन्दौर निवासी अभिनाष मेरावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 को 21.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडे पावर हाउस के पीछे झांझर खंडवा रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, बडे पावर हाउस के पीछे असरावद झांझर खंडवा रोड  इन्दौर निवासी संतोष चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रुपयें कीमत की 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 को 10.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला राऊ इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, बाडी मोहल्ला राऊ निवासी निर्मला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजमोहल्ला सब्जी मंडी इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 69 रविदासपुर छत्रीपुरा निवासी धर्मेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2100 रुपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, दिलीप पिता श्रीनारायण, दिनेश पिता दौलजीराम जाट, अशोक पिता रामकिशन बागरी, शिवसिंह चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 का 14.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चैईथराम सब्जी मंडी के सामनें अमितेश नगर झोपडी इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ताराबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 05 लीटर अवैध जहरीली जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध भांग सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तंबोली बाखल गली मे भेरू बाबा मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप भांग ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 1/3 तंबोली बाखल निवासी अंकित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रूपयें कीमत की 500 ग्राम अवैध भांग जप्त की गई।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।े


अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 कांें 20.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडा मदरसा के सामनें आम रोड खजराना इन्दौर अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 19 सी अशरफ नगर खजराना इन्दौर निवासी मोसिन को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 कांे 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शांति नगर कालानी के सामनें इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, गली न 17 मयुर नगर मुसाखेडी इन्दौर निवासी राकेश बारिक को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 को 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राऊ बायपास लक्की बग्गा पेट्रोल पंप के आगे इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिले, ग्राम पंगारा सिद्धीगंज जिला सिहोर निवासी दीपक बारेला को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 को 12.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मनुश्री नगर मल्टीयों के पास छोटा बांगडदा रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिले, 126 सी नगीन नगर एरोड्रम निवासी लेखराज उर्फ गोलु को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध फालिया जप्त किया गया ।

आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 को 12.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रमाबाई नगर काम्पलेक्स के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 5 रमाबाई नगर निवासी शक्तिसिंह हाडा पिता अशोकसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 अप्रैल 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, शेखर पिता अंतरसिंह परमार, शुभम पिता मनोहर सोलंकी, दीपक पिता सुरेश सिंह, विशाल पिता विनोद मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



Wednesday, April 7, 2021

वाहन चैकिंग के दौरान शातिर वाहन चोरो को, पुलिस थाना तुकोगंज ने किया गिरफ्तार

 ·        आरोपियो के कब्जे से  चोरी के 08 दोपहिया वाहन कीमत करीवन 3 से 4 लाख रुपये की जप्त की गयी

·        आरोपियों ने इन्दौर शहर के कई थाना क्षेत्रो मे की गयी चोरी की वारदाते

           

इंदौर दिनांक 07 अप्रेल 2021 इन्दौर शहर में वाहन चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा प्रभावी कार्यवाही के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री आशुतोष बागरी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन 1 श्री जयवीर सिंह भदौरिया व नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री हरीश मोटवानी को क्षेत्र में वाहन चोरी रोकने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था । उक्त निर्देशों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

            इसी तारतम्य मे थाना प्रभारी तुकोगंज के बताए अनुसार टीम के द्धारा थाना क्षेत्र स्थित व्यवसायिक क्षेत्र की पार्किंग, माँल की पार्किंग, सिल्वर माँल ,56 दुकान, तथा अन्य क्षेत्रो मे लगातार भ्रमण किया जा रहा है, साथ ही साथ काफी सघनता व बारिकी से वाहन चैकिंग की जा रही है । दिनांक 07-04-2021 को थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान मोटर सायकल MP42-MK-4843 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति को पकडा जिससे उसका नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम मयंक पिता कमलेश जैन उम्र 25 वर्ष पता 11 जैन मंदिर के सराफा बाजार खंडवा तथा स्वतंत्र वर्मा पिता बनवारीलाल वर्मा उम्र 22 वर्ष पता 990 संजय नगर नेपानगर जिला बुरहानपुर का होना बताया जिनसे उक्त मोटर सायकल के आनर व कागजात के संबंध में पूछताछ करते पुलिस को गुमराह करने के कोशिश करने लगे जो कि शंका होने पर पूछताछ थाने लेकर आये जिनसे काफी बारिकी से पूछताछ करते दोनो व्यक्यितो के द्धारा उक्त मोटर सायकल चोरी को श्रीवर्धन काम्पलेक्स आरएनटी मार्ग इन्दौर से चोरी करना स्वीकार किया, जिन्हे गिरफ्तार किया जाकर उनसे अन्य वाहन चोरी की वारदातो के संबंध पूछताछ किया गया । पूछताछ के दौरान इनके द्धारा इन्दौर शहर के अन्य थाना क्षेत्रो से भी वाहन चोरी करने की वारदात को स्वीकार किया एवं जिनके कब्जे से 07 मोटर सायकले कीमत करीवन 3 से 4 लाख रुपये की बरामद की गयी ।

       आरोपीगणो के द्धारा बताये गये अनुसार एक मोटर सायकल को दीपक पिता भगवान सिंह पवार उम्र 32 निवासी सी-74 पुर्नवास थाना मानधाता जिला खंडवा को बेचा था, जिसे भी प्रकरण मे आरोपी बनाया जाकर विविधत गिरफ्तार किया गया । आरोपीगणो से अन्य वारदातो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है ।

        उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक कमलेश शर्मा व  उनकी टीम के उनि देवीदयाल बघेल, सउनि आर आर पटेल, आर 3465 संजीव धाकड , आर 1500 लोकेश गाथे, आर 1221 किशोर सांवलिया तथा की अहम भूमिका रही ।

अवैध शराब के साथ आरोपी थाना आजाद नगर व क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।

 

आरोपियों से अवैध शराब  जप्त ।

 

इंदौर दिनांक 07 अप्रेल 2021- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपुरिया द्वारा शहर मे अवैध शराब व मादक पदार्थ संबंधी अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर मे अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था।

            इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी की थाना आजाद नगर क्षेत्र में मुसाखेड़ी चौराहे मे पानी की टंकी के पास दो लड़के एक सफेद थेली मे देशी शराब लेकर बेचने के लिये खडे हुये है । मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना आजाद नगर की संयुक्त टीम ने मुखबिर के बताये स्थान को घेराबंदी कर आरोपीयों के कब्जे से 06 पेटी अवैध शराब सहित आरोपियांन 1. धर्मेन्द्र पिता राम मनोहर यादव उम्र 25 साल नि.56/3 श्रीराम नगर मुसाखेडी इंदौर 2. आशिष उर्फ बारीक पिता महेश सोलंकी उम्र 21 साल नि.पानी टंकी के पास शिव नगर इंदौर को पकड़ा।

            थाना आजाद नगर द्वारा उक्त गिरफ्तार शुदा दोनों आरोपियों पर अपराध क्रमांक क्र.270/21 धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधि.1915 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीयों से पूछताछ की जा रही है।