Friday, March 19, 2021

3 वर्ष से फरार व तीन हजार रूपए का ईनामी आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त मे|

·        अनैतिक देह व्यापार के अपराध मे फरार आरोपी पर उद्घोषित था 03 हजार का ईनाम।

 

इंदौर दिनांक 19 मार्च 2021 पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा इंदौर पुलिस को समस्त प्रकार के फरार तथा लंबित मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ करने के साथ ही अनसुलझी वारदातों के संबंध में पतारसी करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविंद तिवारी द्वारा क्राईम ब्रांच इंदौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर के नेतृत्व में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु समुचित दिश निर्देश क्राइम ब्रांच टीम को प्रभारियों को दिये गये थे।

 

            क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार फरार आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में सूचना संकलन के दौरान क्राईम ब्रांच को  जानकारी प्राप्त हुई थी कि थाना तिलकनगर के अपराध क्रमांक 306/18 धारा 3,4,5,6,7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम एवं 376,376(1),370,370-ए,343,347,323 भादवि के मामले में फरार आरोपी दीपक पिता कैलाश सोंलकी निवासी- 157 गोकुल नगर कनाडिया रोड बायपास के पास ,इंदौर घटना दिनांक से ही फरार था। आरोपी की पतारसी पुलिस द्वारा की जा रही थी, जिसकी गिरफ्तारी हेतु 03 हजार के नगद ईनाम की उद्घोषणा भी जारी की गई थी।

 

            इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुये मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने आरोपी को बाम्बे हास्पिटल के पास से पकड़ा, जो उपरोक्त प्रकरणों में पिछले 3 वर्षों से फरार था। आरेपी को पकड़कर थाना तिलकनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया है जिसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही थाना तिलकनगर पुलिस द्वारा की जा रही है।

· दोपहिया वाहन चोर गोलू पंचर, क्रॉईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में ।

 

·        आरोपी से थाना एम.जी.रोड क्षेत्र से चुराई हुई  02 एक्टीवा वाहन बरामद ।

 

·        आरोपी नशे की लत के लिये करता था वाहन चोरी  ।

 

इंदौर -दिनांक 19 मार्च 2021-  पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा संपत्ति संबंधी वारदातों,  वाहन चोरी तथा चोरी नकबजनी संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर में वाहन चोरी की घटनाओं की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

           

            इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सदर बाजार क्षेत्र में सन्दिग्ध अवस्था मे खडा है जो 02 एक्टीवा वाहन को बेचने की फिराक में है । मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर मुताबिक योजना के ,02 एक्टीवा वाहन  सहित आरोपी 1.गोलू पंचर उर्फ शाहरुख खांन पिता इलियास खांन उम्र 28 साल नि. 31 अहिल्या पल्टन इन्दौर को पकड़ा । जिसके कब्जे से थाना एम.जी. रोड क्षेत्र से दिनांक 07/02/2021 को चोरी की गई 1.) होन्डा एक्टीवा न. एम.पी.09 एस.आर. 0697 इन्जिन नम्बर -JF50E70380088 ,चैसिस नम्बर - ME4JF501HD7380048 माडल 2013 तथा  थाना एम.जी. रोड क्षेत्र से ही दिनांक 19/02/21 से चुराई हुई  2.) होन्डा एक्टीवा न . एम.पी. 09 एस.पी. 4023 इन्जन नम्बर JC44E2460813, ME4JC447MC8350163  , मांडल 2012  कुल कीमती करीबन -80,000/ रुपये की बरामद हुई । आरोपी अपनी नशे की लत के लिए करता था वाहन चोरी की वारदात।

            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिससे शहर की अन्य वाहन चोरियों आदि के संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।


Thursday, March 18, 2021

· सिटीजन कॉप एप्प ( Citizen Cop Application ) में प्राप्त शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही ।

 


•      कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर में आज 119 गुम मोबाईल फोन आवेदकों को किये गये सुपुर्द ।

•      बरामद मोबाईल फोन कीमती लगभग 20 लाख रूपय

•      गुम मोबाईल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा अन्य राज्यो से किये गए बरामद ।

•      वर्ष 2020-2021 मे गुम मोबाईल की शिकायतों में 3569 मोबाईल फोन की पतासाजी अपराध शाखा द्वारा की गई जिन्हे आवेदकों को सुपुर्द किया गया ।

•      आई फोन, वन प्लस , सेमसंग , रेडमी , विवों , ओप्पो आदि कम्पनीयों के मंहगे मोबाईल फोन भी हुये बरामद ।

•      शहर में बढ़ा है , Citizen Cop Application पर Online Complaint करने की ओर जनता का भरोसा ।

 

इंदौर -दिनांक 18 मार्च 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक ( शहर ) इंदौर श्री मनीष कपूरिया ने इंदौर पुलिस द्वारा संचालित की जा रही " सिटीजन कॉप एण्ड्रायड फोन एप्लीकेशन के विषय में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री अरविद तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री गुरु प्रसाद पाराशर को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देश के पालन मे सायबर सेल द्वारा सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए वर्ष 2020-2021 की शिकायतों का निराकरण कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । गुम मोबाईल फोन जो कि इंदौर तथा देश व प्रदेश के विभिन्न शहरों में चल रहे थे , उन्हें बरामद किया गया । कुल 119 मोबाईल फोन जप्त किये गये हैं जिसमें लाखों रूपये की कीमत के मंहगे मोबाईल फोन शामिल हैं । बरामद मोबाईल फोन में 04 वन प्लस , 28 सेमसंग , 14 ओप्पों , 29 वीवों , 23 रेडमी , 02 मोटोरोला , 01 हॉनर , 01 माइक्रोमेक्स , 10 रियल मी , 02 नोकिया , 04 टेक्नो एवं 01 आई फोन कम्पनियों के हैं ।

 

इदौर पुलिस क्राईम बाच ( Crime Branch ) द्वारा संचालित की जा रही " सिटीजन कॉप एप्लीकेशन ( Citizen Cop Application ) वास्तव में एक Android Phone Application है जिसे आमजन द्वारा Google Play Store के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है । इस एप्लीकेशन में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के संपर्क नम्बर के अलावा , अन्य महत्वपर्ण फीचर जैसे किसी घटना के संबंध में सीधे ऑनलाईन शिकायत | अथवा पुलिस तक सूचना पहुचाये जाने हेतु Report a dent , और किसी वस्तु के चोरी अथवा गुम होने पर पुलिस में Online Complaint दर्ज कराये जाने हेतु Report lost article की सुविधा मुहैया कराई गई है । Report lost article में मोबाईल फोन अथवा अन्य वस्तु के गुमने पर सीधे इस फीचर के माध्यम से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है , जिसमें आवेदक को आनलाईन ही शिकायत क्रमांक सहित रिपोर्ट से संबंधित रसीद प्राप्त होती है , जिसका उपयोग वह मोबाईल में गुम हुई सिम को बंद कराने , अथवा नई सिम प्राप्त करने के लिये कर | सकता है । इस कार्यप्रणाली की ऑनलाईन पद्धति होने से आवेदक को अब थाने अथवा अन्य कार्यालयों में गुम मोबाईल का आवेदन नही देना होगा । आवेदक द्वारा की गई संपत्ति गुम / चोरी होने की शिकायत पर क्राईम ब्राच की सायबर सेल टीम द्वारा ऑनलाईन शिकायत के परिपेक्ष्य में पतारसी की जाती है , जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2020-2021 में कार्यवाही करते हुये 3569 मोबाईल फोन की पतारसी की जाकर आवेदकों को उनके मोबाईल सुपुर्द किये गये हैं ।

119  मोबाईल फोन आवेदकों को आज पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय में सुपुर्द किये जा रहे हैं , जिससे आमजन में ऑनलाईन शिकायत के प्रति जागरूकता आए तथा यह विश्वास हो कि , ऑनलाईन शिकायत के माध्यम से भी उनकी गुम वस्तु प्राप्त हो सकती हैं । गुम मोबाईल फोन की शिकायतो मे कार्यवाही करते हुये यदि आवेदक का मोबाईल फोन गुम होने के बाद चलना नही पाया जाता है , या फिर किसी वजह से खराब हो जाता है तो ऐसी स्थिति में मोबाईल सर्च नही हो पाता है । मोबाईल फोन गुम होने के बाद अगर उपयोग नहीं किया जाता हो तो उसे दुढना सम्भव नही है । " इंदौर पुलिस द्वारा आमजनता से यह अपील की जाती है कि “ सिटीजन कॉप ' एण्ड्रायड फोन एप्लीकेशन का उपयोग कर आपराधिक गतिविधियों की सूचनायें तथा इससे संबंधित शिकायतें घर बैठे सीधे ऑनलाईन पद्धति के माध्यम से पुलिस तक पहुँचाये । इससे न केवल आपके समय की बचत होगी , बल्कि आपकी शिकायतों अथवा सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये पुलिस को मदद मिलेगी ।

 

                 "Citizen COP"

 

   मोबाईल गुमने / चोरी होने पर शिकायत करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया से अपनी शिकायत दर्ज करें । ( Process or complaint ) -

 

• play स्टोर से सिटीजन कॉप एप डाउनलोड करें ( Download ) |

• खोए / चोरी की शिकायत विकल्प का चयन करें ( Select Option ) |

• एग्री करें ( Agree ) | खोई / चोरी हुई वस्तु का चुनाव करें- MOBILE + SIM CARD ( Select ) |

•पूर्ण फार्म भरें ( Fill Complete Form ) |

• बिल / थाने की शिकायत कॉपी , की फोटो अपलोड करें एवं वैकल्पिक नंबर दर्ज करें ( Upload Photo ) |

• सबमिट करे ( Submit ) |

• कन्फर्म करें ( Confirm ) |

• कंप्लेन नंबर सेव करें ( Save ) | • मोबाईल मिलने पर आपके द्वारा शिकायत में दर्ज ALTERNATE मोबाईल नम्बर पर सूचित किया जायेगा ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 104 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 18 मार्च 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 के सुबह से आज दिनांक 18 मार्च 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 104 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

26 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


08 गैर जमानती, 40 गिरफ्तारी एवं 131 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 मार्च 2021 को 08 गैर जमानती, 40 गिरफ्तारी एवं 131 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऐं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 को 16.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झलकारी देवी द्वार गली न 01 नेहरू नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, अंजनी नगर बडी भमौरी इन्दौर निवासी मुकेश पिता शिवनारायण मेवाडा को पकडा गया। इसके कब्जे संे 780 रुपयें नगदी एवं सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 को 10.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केट रोड बस स्टाफ विुदर नगर चैराहा के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, श्रद्धा सबुरी कालोनी इन्दौर निवासी भारत को पकडा गया। इसके कब्जे संे 350 रुपयें नगदी एवं सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ज्ञानगंगा परिसर नंदानगर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 396/4 सर्वहारा नगर इन्दौर निवासी प्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1425 रूपये कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 को 17.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वाल्मिकि नगर मे कुए के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सुनील यादव का मकान नंदा नगर इन्दौर निवासी जितेंद्र उर्फ जितु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रुपयें कीमत की 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 को 11.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास नेहरू नगर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, संजय नगर राऊ निवासी अनिल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1400 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 को 14.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पंचायत भवन के सामनें बेटमा देपालपुर रोड ग्राम तकीपुरा इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम तकीपुरा इन्दौर निवासी लालसिंह उर्फ लाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 0.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चिमन बाग चैराहा शनि मंदिर के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, कांदबरी नगर सिलीकान सिटी राऊ निवासी शुभम पाटिल को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 13.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पालीवाल नगर इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, पाटीदार मोहल्ला खजराना निवासी मो नौशाद को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 13.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास विकास नगर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 370 पुलिस चैकी के पास रूस्तम नगर इन्दौर निवासी लखन पिता सुंदरलाल माथने को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध फालिया जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनीदेवी मैदान इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 215 आदर्श नगर बिजासन इन्दौर निवासी महेंद्र को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध बंका जप्त किया गया।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 18.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर नाले के पास भागीरथपुरा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 475 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी चेतन उर्फ चीकु पिता धर्मपाल को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 18.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शमशान घाट के पास तेजाजी नगर इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, नई बस्ती तेजाजी नगर इन्दौर निवासी राजेश उर्फ राजा पिता रामेश्वर तंवर को पकडा गया। इसके कब्जें से अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 13.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास पालदा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 83 दुर्गा नगर आजाद नगर इन्दौर निवासी कार्तिक पिता कमल शर्मा को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 12.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शकंरगंज तिराहा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 105 शकंरगंज जिंसी निवासी कन्नु उर्फ कन्हैय्यालाल को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 17.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के पास राजेंद्र नगर भीम नगर इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 79 भीम नगर मल्टी राजेंद्र नगर निवासी चेतन पिता रतन नाडे को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2021 कांें 14.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी स्कुल के पास थाना गांधीनगर इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, गांधीनगर इन्दौर निवासी धर्मेंद्र पिता सुखराम को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, March 17, 2021

थाना राजेन्द नगर क्षेत्र स्थित ओमेक्स हिल्स में हुई डकैती का पर्दाफाश । ▪️ आरोपी पुलिस थाना राजेंद्र नगर की गिरफ्त में।

 ▪️ पडोसी बिल्डिग के नौकर ने हीं अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था डकैती की घटना को अंजाम।


▪️ डकैती में शामिल  नौकर के साथ वारदात को अजाम देने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार।


इंदौर- दिनांक 17 मार्च 2021- थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र अंतर्गत ओमेक्स हिल्स कॉलोनी में दिनांक 11 व 12 मार्च 21 की  मध्य रात्रि के समय एक गंभीर वारदात हुई थी जिसमें पांच आरोपियों ने घर में घुसकर गंभीर चोट पहुंचाते हुए मोबाइल फोन एक अंगूठी और 3000 रूपये ले जाने की वारदात को अंजाम दिया था 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायण चारी मिश्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया व  पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षेत्र श्री महेश चंद जैन ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा निर्देश देते हुए उक्त घटना के खुलासे के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई । अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन 2 के  मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा ,नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज तथा थाना प्रभारी राजेंद्र नगर अमृता सिंह सोलंकी के नेतृत्व में विभिन्न टीमें गठित की गई टीमों के द्वारा लगातार प्रयास करते हुए बड़ी संख्या में सीसीटीवी फुटेज तथा घटना के संबंध में अन्य तकनीकी साक्ष्य का संकलन तथा विश्लेषण किया गया । इस दौरान विभिन्न मुख्य सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर रेड आदि कार्रवाई की गई पुलिस की टीमें लगातार घटनास्थल व आस पास के क्षेत्र में सक्रिय रही 4 टीमों के अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों के जवान जिन्होंने इस दिशा में कार्य किया है उनकी विशेष टीम गठित कर पुराने इस प्रकार के अपराधियों की लोकेशन रेकॉर्ड आधी खंगाला गया । 

    पुलिस के लगातार प्रयासों तथा  डीआईजी इंदौर श्री मनीष कपूरिया, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन के मार्ग निर्देशन के चलते पुलिस की टीम आरोपियों तक पहुंचने में सफल हुई । घटना की रात्रि में थाना राऊ क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा पेरेडाईज हाउंसिग बोर्ड तथा अवधपुरी कालोनी मे भी इस प्रकार के बदमाशों की सूचना प्राप्त हुई पुलिस को वहां के फुटेज भी प्राप्त हुए इसी दौरान कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी साक्ष्य प्राप्त होने से यह स्पष्ट हो गया कि कुछ बदमाशों का लोकेशन क्षेत्र में रहा है क्योंकि ओमेक्स हिल्स और इन कॉलोनियों के मध्य ज्यादा दूरी नहीं है ।  अतः पुलिस की शंका और बढ़ गई   ।  इसी आधार पर पुलिस के व्दारा लगातारा चैकिंग सर्चिंग अभियान प्रारम्भ किये गये । आस पास से संदिग्धो को पकडा जाकर विस्तृत पूछताछ की गई , जिसमें उसने बताया की वारदात की योजना करीब 4 दिन पहले बनाई गई थी। उसने कहा कि जब वह अपने गांव गया और पास के ही गांव के पुराने चोरों से बोला कि मैं जिस कॉलोनी में काम करता हूं वहां एक इंजीनियर रहता है। उसके घर में काफी पैसा है तो एक के बाद एक करते करीब 9 लोग उसकी बातों में आए और फिर वारदात वाली रात को दिन में ही ये लोग इंदौर आ गए थे। ये साथ में एक जिंदा मुर्गा लेकर आए थे। इनके लिए शराब की व्यवस्था नौकर ने की। जहां नौकर काम करता था उसी बिल्डिंग में गांव से लाए गए मुर्गे को काटकर पकाया और फिर शराब पी । राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपियों (1) सुरेश पिता गुमान सिहं मावी नि. पिपरानी बाल पलिया थाना टांडा जिला धार, (2) दिलिप पिता बेर सिहं अलावा नि. सदर अलावा, (3) पार सिहं पिता मगर सिंह निवासी करचट पुजारिया फालिया थाना टांडा जिला धार (4) लीम सिहं नन्दसिंह बास्केल नि. धावडदा खडकिया पुरा फलिया जिला धार को गिरफ्तार किया जाकर घटना मे उपयोग कि गई मोटरसाइकिल, एक चाकू, एक दराता,  एक टामी, एक लोहे की राड एवं 2700 रूपये नगदी बरामद की गई । शेष पांच आरोपियो की तलाश जारी है, जिन्हें जल्द  ही गिरफ्तार किया जावेगा । 


उक्त आरोपीयो कि गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी राजेन्द्रनगर निरी. अमृता सोंलकी, उनि. गोकुर अजनेरिया, उनि. सचिन त्रिपाठी, प्र.आर. प्रदीप बघेल, प्र.आर. महेन्द्र चौहान, आर. सतीश, आर. संजय, आर. ऋषिकेश, एवं न.पु.अ कार्यालय के आर. अमन श्रीवास्तव एवं आर. धर्मेन्द्र राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

आईआईएम इन्दौर ने सिखाएं महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन के गुर

  

पुलिस परिवार की महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता हेतु, इंदौर पुलिस द्वारा आयोजित की गयी प्रशिक्षण कार्यशाला

 

इंदौर - दिनांक 17 मार्च 2021- पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों के आर्थिक व शैक्षणिक विकास हेतु मध्य प्रदेश शासन व पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश पुलिस, श्री विवेक जौहरी के निर्देशाुनसार अति. पुलिस महानिदेशक वेलफेयर श्री विजय कटारिया के मार्गदर्शन में भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर से समन्वय स्थापित कर, प्रबंधन के अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण करवाया जाएगा। जिसकी शुरुआत पुलिस परिवार की महिलाओं के वित्तीय प्रबंधन के प्रशिक्षण के साथ हो रही है। इसी के तहत ही पुलिस परिवार की महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से जिला पुलिस बल इंदौर द्वारा भा.प्र.सं. इन्दौर (IIM Indore) व सामाजिक संस्था अर्थसंगिनि के सहयोग से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतज्र्योति का आयोजन आज दिनांक 17 मार्च 2021 को पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर में किया गया। जिसका शुभारंभ निदेशक आईआईएम इंदौर प्रोफेसर श्री हिमांशु राय के मुख्य आतिथ्य एवं पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया जी की अध्यक्षता में किया गया।

            उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री आशुतोष बागरी, पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेशचंद्र जैन की उपस्थिति में, आईआईएम इंदौर के श्री नवीन राय, संस्था अर्थ संगिनि की सुश्री शानू मेहता, सुश्री स्मिता टूटेजा, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम ज़ोन-1 श्री प्रशांत चौबे सहित बड़ी संख्या में जिला बल इंदौर एंव पीटीसी इंदौर के पुलिस परिवार की महिलाएं व बच्चियां सम्मिलित हुई।

            उक्त कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला की रूपरेखा बताई गयी वहीं डीआईजी इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा कहा कि, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इन्दौर पुलिस परिवार के लिये हो रहा है, जिसमें आईआईएम जैसा संस्थान हमारा मार्गदर्शन कर रहा है, यह हमारे लिये बड़े ही सौभाग्य की बात है। इस कार्यशाला में पुलिस परिवार की महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, उन्हें वित्तीय प्रबंधन के साथ ही उघमशीलता के प्रारंभिक गुण भी सिखाने के प्रयास किये जायेगें।

            इस अवसर पर आईआईएम इंदौर के निदेशक श्री हिमांशु राय ने बताया कि आईआईएम अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अर्थसंगिनी संस्था के साथ मिलकर पुलिस परिवार की महिलाओं को वित्तीय साक्षरता हेतु उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उन्होनें कहा कि वहीं घर, परिवार व देश सच्चे अर्थो में आत्मनिर्भर है, जिसकी महिलाएं भी अपने आप में जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो, और जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर व सुदृढ़ होगी तो वह घर व देश भी आर्थिक रूप से और ज्यादा उन्नत होगा। महिलाएं जब अपने घर की सभी व्यवस्थाओं व घर की उन्नति का उत्तरदायित्व इतने अच्छें से निभाती है तो उन्हें अपने स्वयं के विकास के प्रति भी उतना ही जागरूक रहने की आवश्यकता है।

            प्रोफेसर श्री हिमांशु राय एवं सुश्री शानू मेहता व सुश्री स्मिता टूटेजा द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को बताया कि वे किस प्रकार आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती है एवं अपना वित्तीय प्रबंधन कर, किस प्रकार से घर के बजट को और सुचारू रूप से चला सकती तथा अपनी बचत को बढ़ा सकती है। वहीं  श्री नवीन जी ने महिलाओं को स्वयं की ताकत पहचानने के साथ ही वे किस प्रकार अपने आय के साधनों को बढ़ाने के लिये अपनी रूचि के हिसाब से छोटे छोटे लघु उद्योग लगा सकती है बताया और उन्हें उसका मैनेजमेंट सिखाते हुए, उत्पादों के लिये किस प्रकार बाजार स्थापित करें इसके भी गुरूमंत्र दिये गये। सभी विषय विशेषज्ञों ने महिलाओं को कहा कि आप सभी गृहणी है तो एक कुशल प्रबंधक है, वे अपने इस गुण को अपने स्वयं व परिवार की आर्थिक उन्नति के लिये उपयोग करते हुए स्वयं आर्थिक आत्मनिर्भर बनने की कदम की ओर शुरुआत करें। 

            कार्यक्रम का सफल संचालन अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे द्वारा किया गया तथा सभी का आभार पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद्र जैन  द्वारा व्यक्त किया गया।










इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 144 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 इन्दौर-दिनांक 17 मार्च 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 के सुबह से आज दिनांक 17 मार्च 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 266 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

20 आदतन व 33 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 आदतन व 33 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 47 गिरफ्तारी एवं 122 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 01 गैर जमानती, 47 गिरफ्तारी एवं 122 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऐं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 25 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से इन्दौर ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मदन दीपक, शिशिपाल, अजय, अन्नू, रमेश, मुकेश ,आनन्द, चन्दू, सोनू, प्रदीप, केदार, गोपाल, कैलाश,को पकडा गया। इसके कब्जे संे 1920 रुपयें नगदी एवं वं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 16.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अम्बे चैक अम्बेडकर नगर से इन्दौर ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विधाधर प्रिंस, माधव, मनोज, को पकडा गया। इसके कब्जे संे 720 रुपयें नगदी एवं वं ताश पत्तें जप्त किये गये।


पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 15.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ़़़ऋषि पैलेस कालोनी और गुरुशंकर नगर के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, भीम राकेश, बाबु, महेन्द्र, जितेन्द्र, राहुल को पकडा गया। इसके कब्जे संे 2950 रुपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 15.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विदूर नगर चैराहा के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, महेश गगन, को पकडा गया। इसके कब्जे संे 900 रुपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना महु द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महु के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्राम को पकडा गया। इसके कब्जे संे 940 रुपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 14.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कमला नेहरु स्कूल के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 66/3 मुराई मोहल्ला इंदौर निवासी नंदकिशोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जल्ला कालोनी तेली मजिस्द के पास और पेटल नगर  इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, जल्ला कालोनी तेली मजिस्द निवासी जाहिद और सोहेल खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रुपयें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुपर कोरिडोर के पास बाणगंगा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सी एम 200 सुखलिया निवासी संदीप सेन पिता गोपीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रुप्यें कीमत की 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 23.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चदंननगर पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 392 चांदमारी ईट भट्टा निवासी शैलेन्द को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 को 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार ग्राम मण्डलावदा तिराहा इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  ग्राम मण्डलावदा निवासी यशपाल सिंह, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1200 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 कांें 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जयसवाल धर्मशाला के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, ग्राम हवीबपुरा धनोरा निवासी श्रवण को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया ।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 कांें 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडा मदरसा के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, खजराना निवासी नरेन्द्र को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 कांें 0.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम दुधिया खुडैल पर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, ग्राम दुधिया खुडैल निवासी सूरज राव को पकडा गया। इसके कब्जें से अवैध छुरा जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल मार्केट गौरी इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें,  आतिष और विकाश को पकडा गया। इसके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 कांें 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाल पट्टी राऊ इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, पाल पट्टी निवासी मनोज को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 कांें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना ़क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, मुरली, विकाश, संजु को पकडा गया। इसके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 कांें,0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  भैरुबाबा मंदिर के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें 7/5 बाबू मुराई कालोनी निवासी मनीष को पकडा गया। इसके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2021 कांें, बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशरबाग ब्रीज के पास और चैईथराम चैराहा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें विष्णु मुकाती और प्रकाश को पकडा गया। इसके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।