Wednesday, March 10, 2021

· उपरोक्त प्रकार के मामलो में फरार सरगना का साथी, सलीम उर्फ गफ्फार खान क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।

 ·        प्रापर्टी हड़पने के उद्देश्य से महाराष्ट्र के हस्ट्रीशीटर बदमाशों की गैंग, प्रापर्टी मालिकों पर कई राज्यों में षणयंत्रपूर्वक दर्ज करवा रही थी झूंठे आपराधिक प्रकरण।

·        बलात्कार, हत्या का प्रयास, मादक पदार्थों की तस्करी, जैसे मामलों में शिकायकर्ता बन गैंग का सरगना गुर्गो के माध्यम से गोवा, असम व महाराष्ट्र सहित म0प्र0 में दर्ज करवा रहा था मिथ्या प्रकरण।

·        जांच व विवचेना के दौरान प्रकरण में मिथ्या व कूटरचित साथ्यों के पाये जाने से हस्ट्रीशीटर बदमाशों की गैंग पर दर्ज हुये काउण्टर प्रकरण।

·        पूर्व में शेर के नाखूनों की तस्करी के मामले में भी पकड़ा जा चुका था आरोपी।

 

इंदौर - दिनांक 10 मार्च 2021- पुलिस उपनिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री मनीष कपूरिया द्वारा फरार आरोपिय़ां की धरपकड करने हेतु तथा सूचीबद्ध  व निगरानीशुदा बदमाशों की गतिविधयों पर नजर रख विधिसंगत कार्यवाही करन हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में (क्राईम ब्रांच) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था जिसके द्वारा इंदौर शहर के सीमावर्ती जिलों व अन्य राज्यों से फरार सूचीबद्ध बदमाश आरोपी सलीम उर्फ गफ्फार खान निवासी इंदौर को पकड़ा जोकि अंतराज्यीय अपराधी तथा निगरानीशुदा बदमाश है। उक्त आरोपी असम, गोवा एवं धामनोद जिला धार के प्रकरणों में फरार चल रहा था।      

         क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी सलीम उर्फ गफ्फार खान कई राज्यों से फरार चल रहा है जो विगत एक दो दिन से इंदौर आया हुआ है मुखबिर की सुचना पर ग्रीन पार्क कालोनी चंदन नगर क्षेत्र में कार्यवाही करते हुये उपरोक्त आरेपी को पतारसी कर गिरफ्तार किया गया है जोकि थाना धामनोद जिला धार के प्रकरण में भी फरार पाये जाने से उसे अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना धामनोद के सुपुर्द किया गया है। आरोपी के संबंध में गोवा पुलिस व असम पुलिस को भी सुचना दी गई है जिनके द्वारा प्रोडक्शन वारंट जारी कर आरोपी की औपचारिक गिरफ्तारी ली जावेगी क्योकि आरोपी उपरोक्त राज्यों के अपराधों में फरार चल रहा था।

             घटना का विवरण इस प्रकार है कि किशोर काकूमल केसवानी तथा दीपक केसवानी मूलरूप से जिला ठाणे महाराष्ट्र  राज्य के रहने वाले हैं जिनके द्वारा अनावेदक अनिल भगवानदास जयसिंघानी, गफ्फार खाँ, अनिल राजवानी तथा हीरो केवलरमानी व अन्य के विरूध्द यह शिकायत की गई है कि अनावेदकगणों द्वारा आवेदकगणों के विरूध्द मध्यप्रदेश राज्य में झूठा  प्रकरण (जैसे झूठा रेप केस, झूठा हत्या के प्रयास का केस) संबंधी केस दर्ज कराने का प्रयास किया गया है, अतः षड्यंत्र में शामिल लोगों के विरूध्द अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने हेतु आवेदक ने आवेदन पत्र प्रस्तुत किया

                उपरोक्त मामले की जांच क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा की गई जिसमें यह बात प्रकाश में आई कि आवेदक की उल्लास नगर मे स्थित प्रापर्टी को जबरन दबाव डालकर हथियाने का प्रयास करने वाले लोग असफल रहे तो उल्लास नगर के रहने वाले अनावेदक अनिल भगवानदास जयसिंघानी को प्रापर्टी हथियाने के क्रम में शामिल कर लिया गया जोकि स्थानीय थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है तथा उसके विरूद्ध कई प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

                वर्ष 2015 में बदमाश अनिल जयसिंघानी, आवेदक की प्रापर्टी को प्राप्त करने की नियत से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हस्तक्षेप कर रहा था  तथा उसने आवेदकगणों से जान से मारने की धमकी देकर विवाद किया था तब आवेदक द्वारा महाबलेश्वर जिला सतारा थाने में रिपोर्ट कराई गई थी। बाद आवेदक द्वारा ’’किसी साजिश व झूठा केस में उसके अथवा उसके परिजनों को षणयंत्रपूर्वक फंसाये जाने की आषंका को लेकर बदमाश जयंसिघानी के विरूद्ध शिकायत संबंधित थाने, DCP व अन्य सरकारी कार्यालयों में दी गई थीं।

        इसके बाबजूद आवेदकगणों को झूँठे मामले में फंसाने का प्रयास किया तथा अनिल जयंसिघानी द्वारा गफ्फार खान व अन्य की मदद से थाना अंजुना बीच गोवा पुलिस थाने में आवेदक किशोर काकुमल के विरूध्द पंजीबध्द एक महिला मित्र के माध्यम से अपराध  धारा 328, 376 ताहि का दर्ज करा दिया।

         किशोर काकुमल द्वारा जमानत पर बाहर आने के बाद उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान ही अपनी बेगुनाही के सबूत गोवा पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किये गये जोकि रेप का झूठा पाया गया तथा मामले में गोवा पुलिस के द्वारा अंतिम रिपोर्ट खारिजी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की गई। लेकिन झूठे केस में फंसाये जाने की साजिष के चलते अनावेदकगणों पर अपराध पंजीबध्द कर लिया गया था जिसमें अब तक हीरो केवलरमानी, महिला तुलिका कटारे तथा महेश तन्ना की गिरफ्तारी की गई थी, लेकिन गफ्फार खान, जयसिघानी व उसने अन्य साथी अभी भी फरार चल रहे थे जिनके विरूद्ध गैर जमानती वांरट जारी था।

       आरोपी अनिल जयसिंघानी ने गुजरात हाई कोर्ट के समक्ष ईडी के द्वारा जारी गैर जमानती वांरट निरस्त करने के लिए फर्जी दस्तावेज का उपयोग किया गया था इसमें थाना सोला पुलिस स्टेशन अहमदाबाद गुजरात में अपराध धारा-465, 467, 468, 471, 193 ताहि का दर्ज किया गया था जिसमें आवेदक का भतीजा दीपक केसवानी प्रकरण का फरियादी है। अतः किशोर काकुमल केसवानी को विदित हुआ कि अनिल जयसिंघानी अपने संपर्क वाले लोगो से असम राज्य में सांठगाठ कर आवेदक के परिजनों पर झूठा अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की फिराक में है। तो आवेदक द्वारा ऐसे अपराध पंजीबध्द होने की आंशका के संबंध में असम राज्य मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव गृह विभाग, पुलिस महानिदेशक को आवेदन पत्र व ई-मेल दिए गए लेकिन थाना सीलापाथार पुलिस जिला देमाजी असम के पुलिस अधिकारी राजा सरकार आवेदक के आफिस मुंबई गिरफ्तारी हेतु आए, तब आवेदक व उसके पार्टनर नंद जेठानी व अमर जेठानी के विरूध्द मादक पदार्थ (कोकीन) का प्रकरण असम में पंजीबध्द होना पता चला।मामले की जांच पड़ताल के बाद साक्ष्य के आधार पर केसवानी व जेठानी परिवार के नाम उन्मोचित किये गये तथा साजिषकर्ताओं के विरूध्द थाना सीलापाथार पुलिस में अपराध धारा-120 बी 211,384 ताहि का पंजीबध्द किया गया जो अपराध विवेचना में है।

      यह कि थाना अजुंना गोवा पुलिस के द्वारा, जब पंजीबध्द अपराध धारा 384, 420, 465, 467,468, 471, 474, 109, 114,115, 182, 193, 195, 199, 200, 205, 201, 120 बी, 34 ताहि में रही आरोपिया अनामिका उर्फ तुलिका कटारे की गिरफ्तारी की गई थी तब पुलिस रिमांड के दौरान तुलिका कटारे के द्वारा आवेदक के विरूध्द रची गई साजिश का घटना क्रम बताया गया कि किस तरह गोवा व असम राज्य में झूठा केस बनवाया गया। इसके अलावा मध्यप्रदेश में भी तुलिका कटारे के माध्यम से आवेदक व उसके भतीजे दीपक केसवानी के विरूध्द हत्या के प्रयास का केस पुलिस के माध्यम से बनवाने का प्रयास किया गया परन्तु सफल नहीं हो सकी। उपरोक्त मामलों में आरोपी अनिल जयसिंघानी का साथी गफ्फार खान रहा जिसकी तलाश कई राज्यों की पुलिस को थी

     इसी क्रम मे थाना धामनोद जिला धार मे भी अनिल जयसिंघानी ,सलीम उर्फ गफ्फार खान व अन्य लोगो के द्वारा षणयंत्रपूर्वक किशोर काकुमल केशवानी के विरुद्ध अप धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कराया गया था परंतु विवेचना के दौरान उक्त अपराध षणयंत्रपूर्वक पंजीबद्ध कराया जाने के साक्ष्य पाये जाने से उक्त प्रकरण मे धारा 120_बी  भादवि का इजाफा किया जाकर अनिल जयसिंघानी व गफ्फार खान व अन्य लोगो को धामनोद पुलिस के द्वारा आरोपी बनाया गया और उक्त प्रकरण मे ही धामनोद पुलिस द्वारा गफ्फार खान की गिरफ्तारी की गई है।

                पूर्व में भी आरोपी सलीम उर्फ गफ्फार खान को थाना क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा वर्ष 2017 में वन्य जीव सरक्षंण अधिनियम 1972 के तहत गिरफ्तार किया जाकर दो नग शेर के नाखून जब्त किये गये थे।


राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नैचिंग करने वाली गिरोह के चार सदस्य क्राइम ब्रांच इंदौर और छोटी ग्वालटोली पुलिस की सँयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार ।


·        आरोपियों से 16 एंड्रॉयड मोबाइल फोन हुए बरामद।

·        सरगना स्नैचिंग के मोबाइल अपने साथियों के मार्फ़त देहाती इलाकों में बेच कर कमाता था मुनाफा।

·        सरगना अहाते के आसपास घूमने वाले नशाखोरों से भी बातों में उलझा कर छीन लेता था मोबाइल।

·        विस्तृत पूछताछ जारी, कुछ आरोपियों के पूर्व से दर्ज है आपराधिक रिकॉर्ड।

 

इंदौर- दिनांक 10 मार्च 2021- श्री पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही चोरी/नकबजनी व स्नैचिंग संबंधी अनसुलझी वारदातों की पतारसी हेतु इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उपरोक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री गुरुप्रसाद पाराशर द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम का गठन कर उसको मोबाईल/चैन स्नैचिंग तथा अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये थे।

                क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति चोरी के मोबाईल खरीदने बेचने के लिये थाना छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में एकत्रित होने वाले हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने थाना छोटी ग्वालटोली पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये पतारसी कर 04 आरोपियों को पकड़ा जिनके पास से स्नैचिंग के 16 एण्ड्रायड मोबाईल फोन बरामद हुये हैं। पकड़े गये आरेपियों के नाम 1. वीरेन्द्र उर्फ विजय राजावत पिता जगदीश राजावत निवासी आजादनगर इंदौर 2. आकाश सक्सेना पिता राजू सक्सेना निवासी मालवीय नगर इंदौर 3. वीरेन्द्र उर्फ मनोहर पिता कल्याण सिंह चौहान निवासी छोटी ग्वालटोली इंदौर 4. आयुष उर्फ भय्यू निवासी मूसाखेडी आजादनगर इंदौर हैं ।जिसमें आरोपी वीरेन्द्र राजावत सरगना है जोकि सुनसान इलाकों में विचरण करते हुये अथवा राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाईल छीन लेता था तथा कई बार ज्यादा नशे में शराब अहाता के आसपास घूमने वाले लोगों को बातों में उलझा कर उनके भी मोबाईल फोन गायब कर देता था। आरोपी कई माह से इस प्रकार मोबाइल स्नेच कर खरीदने बेचने की गतिविधियों में संलिप्त है।

                आरोपी वीरेन्द्र राजावत इस प्रकार के मोबाईल फोन को सस्ते दामों में अपने अन्य साथियों को बेच देता था आरोपी आयुष एवं वीरेन्द्र चौहान इससे सस्ते दामों में मोबाईल खरीदकर अपने देहाती क्षेत्रों के गांवो में बेच देते थे।

                चारों आरोपियों को पकड़कर 16 मोबाईल फोन बरामद किये हैं जिसमें कई महँगी कीमतों के एंड्रॉइड मोबाइल फोन हैं। धारा 401 भादवि के तहत थाना छोटी ग्वालटोली में मुकदमा कायम किया गया है तथा आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 114 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 10 मार्च 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 के सुबह से आज दिनांक 10 मार्च 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 114 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

18 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी एवं 82 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 मार्च 2021 को 03 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी एवं 82 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऐं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के सामनें सियागंज और संजय सेतु पार्किंग इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, मदीना नगर बाबा होटल के सामनें आजाद नगर इन्दौर निवासी सलमान और 21 चंपाबाग थाना जुनी इन्दौर निवासी मो सलमान को पकडा गया। इसके कब्जे संे नगदी एवं सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मैजिक स्टेंड गोकुल नगर चैराहा कनाडिया रोड इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, किराना के पास मनसुख किराना के पास निवासी रघुवीर सिंह को पकडा गया। इसके कब्जे संे नगदी एवं सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, जगदीश, मंजु, कदम को पकडा गया। इसके कब्जे संे 885 रूपयें नगदी एवं सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शनि मंदिर के पास ग्राम मोरोद खंडवा रोड और नेमावर ब्रिज के नीचे इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, श्यामलाल धनेरा, धरमसिंह मस्करा, अशोक मुजाल्दे और जितेंद्र ठाकुर, भैय्यु उर्फ नीरज पिता मुन्नालाल यादव, शाहरूख खान को पकडा गया। इसके कब्जे संे 1900 नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

  पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 को 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रेम कुमारी हास्पीटल के सामनें फुटपाथ इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 190 सांवरिया नगर इन्दौर निवासी विक्की पिता संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 775 रूपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 15 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 को 13.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पालीवाल नगर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 59 सहयोेग नगर सिरपुर थाना चदंन नगर इन्दौर निवासी दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 को 15.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्मशाला के पास नेहरू नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 448/5 नेहरू नगर इन्दौर निवासी हेमंत उर्फ लाला पिता दशरथ मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मंसुर खान, आसिफ खान, रितिक, अंकित जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विश्रांति चैराहा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 372/26 नंदा नगर इन्दौर निवासी संजय उर्फ संजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1500 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, रोहित पिता गोविंद सिंह राजावत, अनिल पिता श्रीलाल राजा, चेतन पिता अमृतलाल साहु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 900 रूपयें कीमत की 09 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 को 15.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहरू नगर राऊ इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जातें/बेचतें हुए मिलें, पाटनीपुरा इन्दौर निवासी बिंदलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 को 10.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतिक्षा ढाबे के पास रिंग रोड इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नई बस्ती राहुल गांधी नगर इन्दौर निवासी मोनु पिता ताराचंद मनसारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1200 रुपयें कीमत की 18 पाव अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिंदोडा रोड नावदा पंथ धार रोड इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, इंद्रप्रस्थ पांच बंगला सिंदोडा निवासी कृष्णा और केशव नगर जुल्फीकार टेंट हाउस के पास इन्दौर निवासी आवेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 को 11.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बछौडा रोड आशिष के खेत के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गणेश घाट बडनगर जिला उज्जैन निवासी सुनील केवट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 7000 रुपयें कीमत की 39 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध भांग सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 को 14.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालका माता मंदिर के पास वीआईपी रोड इंदौर से अवैध रूप से भांग ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 18/2 छीपा बाखल इन्दौर निवासी रघुवीर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से सुजुकी क्र एमपी 09 वीआर 1115 एवं 3000 रुपयें कीमत की 6 किलो अवैध भांग जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से भांग ले जाते/बेचतें हुए मिलें, संदीप श्रीवास्तव, अजय लोधवाल, लखन जारवाल, विरेंद्र गुप्ता को पकडा गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 16 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 कांें 12.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लोखडे पुल के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, ऋषि नगर गली न 4 बाणगंगा इन्दौर निवासी अभय पटेल को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर के पास नवलखा बस स्टेंड और दवा बाजार पार्किंग इन्दौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 105 कौशल्यापुरी चितावद थाना भवंरकुआ निवासी सौरभ यादव और 52/7 शंकरबाग रावजी बाजार इन्दौर निवासी तरूण जरिया को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकु एवं छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 कांें 12.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गीत नगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 119 गीता नगर इन्दौर निवासी क्रिस्ताफोर को पकडा गया। इनके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 कांें 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेघदुत गार्डन सर्विस रोड इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 81 उदापुरा पढंरीनाथ इन्दौर निवासी मो जैद पिता मो अमजद को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया ।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 कांें 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर निवासी राजु पंवार को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, शाहरूख शेख, सोहेल, मोईन खान, गुलजेर उर्फ समीर को पकडा गया। इसके कब्जें से अवैध हथियार जप्त किया गया ।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 कांें 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डमरू उस्ताद शिव मंदिर के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 157/11 लाल गली परदेशीपुरा इन्दौर निवासी अजय को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया ।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 कांें 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शांति नगर देशी कलाली के सामनें मुसाखेडी इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिले, 512 इंदरिश नगर मुसाखेडी इन्दौर निवासी धर्मेंद्र को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया ।

पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 कांें 16.0 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हिम्मत नगर पालदा खाली मैदान के पास रोड इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिले, बिरजु पिता सुरज परमार को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध तलवार जप्त की गई ।

पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वेद ख्यालीराम का बगीचा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिले, ख्यालीराम का बगीचा इन्दौर निवासी आकाश पिता अशोक शर्मा और सम्राट पिता रामस्वरूप को पकडा गया। इसके कब्जें से अवैध हथियार जप्त कियें गयें ।

पुलिस चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 09 मार्च 2021 कांें 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खेडापति हनुमान मंदिर के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिले, 293/3 पंचमुर्ती नगर इन्दौर निवासी आकाश पिता गोपाल ओव्हाल को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध संतुर जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Tuesday, March 9, 2021

इन्दौर पुलिस के विवेचना अधिकारियों ने जाना, महिलाओं के विरूद्ध लैंगिक अपराध में फोरेंसिक साक्ष्यों का महत्व

 विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में उपरोक्त विषय पर बनाई, एक पुस्तक का भी किया गया विमोचन

 

इन्दौर - दिनांक 09 मार्च 2021- महिला अपराधों में त्वरित कार्यवाही व इन प्रकरणों में वैज्ञानिक साक्ष्यों का उपयोग कर, विवेचना को और बेहतर व गुणात्मक तरीके के कर, अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.03.21 को पुलिस कंट्रोल रूम पलासिया में क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला इन्दौर के सहयोग से इन्दौर पुलिस द्वारा महिलाओं के विरूद्ध लैंगिक अपराध में फोरेंसिक साक्ष्यों का महत्व विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

            उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री अरविंद तिवारी एवं अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी की विशेष उपस्थिति में क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला इन्दौर के प्रभारी श्री विनोद लोकरे, वैज्ञानिक अधिकारी श्री इन्द्रपाल सिंह ठाकुर, वैज्ञानिक अधिकारी श्री अविनाश पुरी, वैज्ञानिक अधिकारी सुश्री अनुभा गंग, वैज्ञानिक अधिकारी श्री विवेक, श्री पवन द्वारा जिला पुलिस बल के सहायक उप निरीक्षक से निरीक्षक स्तर के विवेचना अधिकारियों को महिला अपराधों में फोरेंसिक साक्ष्यों के महत्व के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

            उक्त सेमिनार में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो एवं क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी विवेचना अधिकारियों को बताया कि, महिला अपराधों को गंभीरता अत्यंत गंभीरता से लिया जाना चाहिए। हर स्तर पर बारीकी से जांच होनी चाहिए, इसमें थोड़ी सी चूक भी अपराधी के बचाव में सहायक हो सकती है। सभी प्रकार के अपराधों एवं महिला अपराधों में फोरेंसिक साक्ष्य अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है अतः इन्हें सहेजने व अपराधों की विवेचना में इनका प्रयोग करने में पूर्ण सावधानी बरतनी चाहिए तथा जांच के दौरान सभी वैज्ञानिक पहलुओं का विशेष ध्यान रखना चाहिये।   महिलाओं/बालिकाओं से हुए यौन अपराधों की जांच में लोगों के कथन, नक्शा मौका, जब्ती पंचनामा, पीड़ित महिला के कपड़े, रक्त व उससे संबंधित अन्य सामान, संदेही/आरोपी के कपड़े, रक्त, बाल व अन्य सामान आदि साक्ष्यों का संकलन, घटना स्थल के निरीक्षण के समय की बारीकियों के बारे में बताया। साथ ही इन प्रकरणों में डीएनए परीक्षण किस प्रकार सहायक हो सकता है, आदि के संबंध में भी विस्तृत रूप से समझाया गया।

            अधिकारियों ने सभी विवेचना अधिकारियों से कहा कि, वे जांच करते समय पीड़ित महिला से व्यवहार व मौका पंचनामा बनाने में सावधानी बरतें। पीड़िता से पूछताछ करते समय मानवीय पहलुओं का भी ध्यान में रखें।

            इस अवसर पर महिलाओं के विरूद्ध लैंगिक अपराध में फोरेंसिक साक्ष्यों का महत्व, विषय पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालती, विशेषज्ञों द्वारा बनाई गयी एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सउनि (एम) श्री हरेन्द्र साटम द्वारा किया गया तथा सउनि (एम) श्री महेंद्र बैंडवल का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार वैज्ञानिक अधिकारी श्री अविनाश पुरी द्वारा व्यक्त किया गया।






इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 266 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 09 मार्च 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 के सुबह से आज दिनांक 09 मार्च 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 266 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

32 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


05 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी एवं 132 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 मार्च 2021 को 05 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी एवं 132 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऐं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 18 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 को 23.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोती तबेला मस्जिद पानी की टंकी के के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें मेहबूब ,जावेद ,जाहिद, सईद ,सैय्यद , मोसिन याकुब को पकडा गया। इसके कब्जे संे नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

 किये गये।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 को 14.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सोहराब कालोनी के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें ममृताज ,नाजिम, फिरोज, को पकडा गया। इसके कब्जे संे 870नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

 किये गये।

पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 8 मार्च 2021 को 15.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कानूनगो बाखल गली इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें,मनोज, निखील,विशाल,लखन,आनंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  रूपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थान छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गंगवाल बस स्टैण्ड इन्दौर से सटटे की गतिविधियोे मे लिप्त मिलें, चंनदनगर निवासी वसीम पिता अवरार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 700 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थान पलासिया द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गायत्री मंदिर के पास कनाडिया इन्दौर से सटटे की गतिविधियोे मे लिप्त मिलें, कनाडिया इन्दौर निवासी राहुल राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 120 रुप्यें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थान बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेश धाम कालोनी के पास इन्दौर से सटटे की गतिविधियोे मे लिप्त मिलें, गणेश धाम कालोनी इन्दौर निवासी इंशान खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 105 रुप्यें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विनोबा चैराहा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, विनोबा चैराहा निवासी अरुण अज्ञैर अभि डोगारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1440 रुपयेे कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्मशाला के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  228 लालापरुा इन्दौर निवासी लोकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 20 क्वाटर 1500 अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 51/02 स्कीम चैराहे पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मेघदूत नगर निवासी विक्की को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1400 रुप्यें कीमत की 22 थेली अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 को 0.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईटी मकान इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 233 जनता क्वाटर नितिन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 को 17.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोेहल्ला असरावद खुर्द इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें,चमार मोेहल्ला असरावद खुर्द इन्दौर कृष्णा बाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रूपयें कीमत की 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 को 17.5 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  लसल बाउन्ड्री के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले /बेचतें हुए मिलें, 469/170 ़ऋषि कालोनी निवासी दीपक यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर तालाव दरगाह इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 217 गोवर्धन पैलेस निवासी सन्नी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 23000 रुपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 कांें 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर होली चैक विनोबा नगर इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, विनोबा नगर कालोनी इन्दौर निवासी  संजय पाल को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 कांें 11.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  विकाश नगर बगीचा के पास इन्दौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 170 सोमनाथ के पास इन्दौर निवासी सूरज को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 कांें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  बापट चैराहा सुखलिया और चन्द्रगुप्त मोर्य इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, दिनेश, तुषाल को पकडा गया। इनके कब्जें से एक अवैध छुरे जप्त किया गया ।

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 कांें 1.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जी.पी ओ. चैराहा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, रामबाग बक्सी निवासी पवन डागर को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया ।

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विजयनगर और भुसामण्डी के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, मोहनलाल सांवले और रोहन उर्फ गोलू को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध हथियार जप्त किया गया ।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार मिल के पास और भण्डारी ब्रिज इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, सचिन ओैर विनोद को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध हथियार जप्त किया गया ।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विकाश नगर और नगीन नगर इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें,  सन्नी और राहुल को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध हथियार जप्त किया गया ।

पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महावर नगर और दशहरा मैदान इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिले ंआशीष और रितिक को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध पृथकः- पृथक हथियार जप्त किया गया ।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 कांें 12.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजनगर पुलिस चैकी के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिले पंचमुर्ति नगर निवासी सन्तोष को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया ।

पुलिस द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आई ब्लक और देशी कलाली के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिले  रिंकु और अजय को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया ।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।






Monday, March 8, 2021

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इन्दौर पुलिस द्वारा आयोजित किया गया महिला पुलिस के लिये विशेष टाॅक शो

 

महिला पुलिस अधिकारियों ने बेबाकी से रखी अपनी बात

 

आज दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदौर पुलिस द्वारा विभाग की महिला पुलिस सदस्यों के लिए एक विशेष कार्यक्रम टाॅक शो का आयोजन किया गया,  जिसमें पुलिस स्टाफ की महिला अधिकारियों/कर्मचारियों को संवाद कौशल एवं वर्क लाइफ बैलेन्स और उनके हेल्थ इश्यूज पर चर्चा की गयी।

 

                पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री मनीष कपूरिया जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद्र जैन, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री आशुतोष बागरी, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविंद तिवारी की विशेष उपस्थिति में अति. पुलिस अधीक्षक मनीषा पाठक सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज सुश्री पूर्ति तिवारी  सहित जिला पुलिस बल इन्दौर की निरीक्षक से आरक्षक तक की महिला अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुई। उक्त टाॅक शो में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्य से विशेष योगदान देने वाली विशिष्ठ महिलाएं- सेन्ट्रल लेब की डाॅयरेक्टर-डाॅ. विनिता कोठारी, वाॅक प्रोडक्शन हाउस की श्रीमती रचना जौहरी एवं प्रसिद्ध मीडिया कंटेट राईटर सुश्री मुक्ति मसीह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

 

                कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए श्रीमती मनीषा पाठक सोनी ने कार्यक्रम के उद्देश्य वाक्य- ‘‘खाकी में छुपे रंग अनेक, एक में अनेक- अनेक में एक’’  के बारें में कहा कि हम सभी महिलाएं पुलिस के रूप में खाकी में एक है लेकिन हम सभी अपनी व्यक्तिगत व सामाजिक जीवन में विभिन्न भूमिकाएं निभा रही है और उन सभी भूमिकाओं को निभाते हुए, अपने कर्तव्य की सर्वोच्च भूमिका इस एक खाकी के रूप में निभाकर, समाज में महिलाओं के लिये दोहरी भूमिका अदा कर रहीं है।

 

                इस अवसर पर डीआईजी श्री मनीष कपूरिया जी ने कहा कि, नारी अपने आप में श्रेष्ठ है क्योंकि वह अपने घर के हर मोर्चे को बखूबी संभाल ही रही वरन बाहर भी समाज में हर क्षेत्र में अपना अभिन्न योगदान दे रही है। उन्होंने सभी महिला पुलिस अधिकारियों को कहा कि, पुरातन समय से ही हमारे यहा महिलाओं को शक्ति स्वरूपा कहा जाता है और आप सभी पुलिस में है तो वाकई में शक्ति है, आप सभी को स्वयं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए, समाज की शोषित व पीड़ित महिलाओं/बच्चियों की मदद करें, उनमें आत्मविश्वास जगायें साथ ही इस मौके पर उन्होनें प्रख्यात कवि श्री जयशंकर प्रसाद की कविता-

               

                फूलों की कोमल पंखुड़िया, बिखरें जिसके अभिनंदन में।

                मकरंद मिलाती हों अपना स्वागत के कुंकुम चंदन में........।।

    की पंक्तियां सुनाकर सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गयी।   

 

                पुलिस अधीक्षक पूर्व, पुलिस अधीक्षक पश्चिम व पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने भी सभी महिला पुलिस अधिकारियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए, सभी को पूर्ण आत्मविश्वास व जोश के साथ जीवन में आगें बढ़ने की प्रेरणा दी। पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद्र जैन ने कहा कि महिलाएं अपने को कभी भी कमतर न समझे व हर मामलें में पुरूषों से श्रेष्ठ है, बस वह अपने कर्तव्य को पूर्ण दृढ़ आत्मविश्वास से करें तथा उन्होंने कहा कि, पुलिस में तो महिलाएं, पुरूष अधिकारियों से भी ज्यादा अधिकार रखती है, क्योंकि कई मर्तबा चैकिंग आदि में पुरूषों को महिला पुलिस को साथ रखने की बाध्यता होती है, महिला पुलिस अधिकारियों को नहीं। महिलाएं घर व बाहर दोनों ही मोर्चो पर श्रेष्ठ भूमिकाएं निभा रही हैं।       

 

                इस कार्यक्रम में कोरोना काल की चुनौतियों और उसमें महिला पुलिस के कार्य व भूमिका को दर्शाती मीडिया पर्सन व डायरेक्टर सुश्री मुक्ति मसीह द्वारा बनाई गयी एक विडियों शार्ट फिल्म ‘‘जीते हैं चल’’ का प्रदर्शन किया गया साथ ही इन्दौर पुलिस के सोशल मिडिया ऐप सिटीजन काॅप एप्लीकेशन पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु विभिन्न फीचर्स पर आधारित शार्ट फिल्म जो कि, वाॅक प्रोडक्शन द्वारा बनाई गयी है, का भी प्रदर्शन किया गया।

                उक्त टाॅक शो के दौरान श्रीमती रचना जौहरी द्वारा संवाद कौशल और वर्क लाइफ बैलेंस पर अपने वक्तव्य दिये गये तथा डाॅ विनिता कोठारी द्वारा महिला पुलिस के स्वास्थ्य और जागरूकता विषय पर सभी को महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भी अपने कार्य के दौरान अपने अच्छे कार्यो व चुनौतियों के अनुभवों को आपस में साझा किया गया तथा हम महिलाओं के लिये किस प्रकार और बेहतर माहौल बना सकते है इस पर परिचर्चा की गयी।

 

                इस मौके पर विगत समय में पुलिस के लिये किये जा रहे अच्छे कार्यो में मदद करने  व पुलिस का सकारात्मक पहलू समाज में लाने में अभिन्न भूमिका निभाने वालें विशेष अतिथियों डाॅ. विनिता कोठारी, श्रीमती रचना जौहरी, सुश्री मुक्ति मसीह, श्री अभिषेक सिसौदिया, श्री अभिषेक मसीह को डीआईजी इन्दौर द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा किया गया तथा अंत में सभी का आभार श्रीमती मनीषा पाठक सोनी द्वारा व्यक्त किया गया।










इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 105 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 08 मार्च 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 के सुबह से आज दिनांक 08 मार्च 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 105 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

32 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 32 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 44 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 मार्च 2021 को 03 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 44 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऐं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 15 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को 12.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाला का बगीचा पानी की टंकी के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 415 लाला का बगीचा इन्दौर निवासी बंटी उर्फ मनीष पिता सुरेश चैहान को पकडा गया। इसके कब्जे संे 430 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाहर शाह वली दरगाह मैदान बिजली के खंबे के नीचे खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अरफाज, शाहरूख, शाहरूख, रईस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1750 रूपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थान बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को 13.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मजदुर चैक झोपड के पीछे दीपमाला इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रोहित पिता गणेश राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर होल्कर सांइस काॅलेज पट्टी भंवरकुआं चैराहा मैजिक स्टेंड इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मुकेश पिता मुन्नालाल जोशी, मनीष पिता ओंकारलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दुर्गा नगर खेडापति मंदिर के पीछे खाली ग्राउंड इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शेखर, प्रवीण, रोहित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर क्रिसेंट वाटर पार्क के सामनें पहाडी ग्राम उमरिया थाना खुडैल इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शहजाद पिता मो रफीक, करीम पिता अ हमीद, रहुप पिता अ वहीद, ईरशाद पिता रफीक खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी एवं ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 18 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को 14.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्यामाचरण शुक्ला नगर चैराहा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, रितेश पिता छीतर बामनें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1850 रुपयेे कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भानगढ सरकारी स्कुल के पास और ग्राम शकरखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, शकरखेडी इन्दौर निवासी सुरेश और सचिन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 36 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम अलवासा इन्दौर निवासी ग्यारसीबाई पति मुलचंद और शिवकंठ नगर गली न 6 इन्दौर निवासी दिलीप पिता पप्पु शर्मा और सुरेंद्र पिता गोटीराम अहिरवार और सावन पिता राधेश्याम परमार और अजय पिता महेश राठौर और आनंद मुवेल और मोनु पिता कैलाश विश्वकर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को 19.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपियों के घर के सामनें चमेली देवी कालेज के पीछे असरावद खुर्द इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, चमेली देवी कालेज के पीछे असरावद खुर्द इन्दौर निवासी रेखाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रूपयें कीमत की 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को 17.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर घर के सामने ओटले बाडी मोहल्ला राऊ इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, बाडी मोहल्ला राऊ निवासी संजु पिता मुकेश जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 320 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को 20.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माणिक बाग ब्रीज के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, व्यंकटेश मार्केट निवासी दिलीप बिजआ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 4200 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को 20.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पास गांग्लाखेडी इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गांग्लाखेडी निवासी सोनू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 250 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को 19.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम कुडाना नई बस्ती के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम कुडाना तह सांवेर निवासी बसंत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

  पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को 11.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तालाब की पाल ग्राम गढी थाना खुडैल इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम गढी थाना खुडैल निवासी कराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें 700 रूपयें कीमत की 7 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भेरूबाबा मंदिर के पास ग्राम दौलतबाग चिकलोंडा के बीच कच्ची सडक इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, एमपी 04 सीवी 1553 का चालक एवं एक अन्य साथी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से क्र एमपी 04 सीवी 1553 मोटर साइकिल और 164475 रूपयें कीमत की 333 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध भांग सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डमरू उस्ताद चैराहा इन्दौर पर पान की गुमठी के पास इन्दौर से अवैध रूप भांग ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 60/6 लाल गली परदेशीपुरा इन्दौर निवासी महेश पिता लक्ष्मण सिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रुपयें कीमत की 1 किलो अवैध भांग जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुलजार चैकी के पास और माणिक बाग ब्रीज के पास इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, गौरव, अजय को पकडा गया। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।





अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 कांें 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी वाल नगर सर्विस रोड इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, रामकृष्णबाग कालोनी इन्दौर निवासी विनय उर्फ सोनु को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 कांें 14.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्मशाला के पीछे सुलभ काम्पलेक्स के सामनें लाला का बगीचा इन्दौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 125 लाला का बगीचा रामु सिंधी की दुकान के पास इन्दौर निवासी शंकर पिता विष्णु जारवाल को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2021 कांें 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मारूती नगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, शुभम उर्फ चोटी को पकडा गया। इनके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 कांें 13.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कागदीपुरा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 120 टाट पट्टी बाखल इन्दौर निवासी शहनवाज पिजा जहीर हुसैन को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया ।

पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2021 कांें 12.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अयोध्यापुरी कोदरिया इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, अयोध्यापुरी कोदरिया इन्दौर निवासी हरीश लोट को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध फालिया जप्त किया गया ।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।