Thursday, February 25, 2021

लॉकडाउन में N-95 मास्क उपलब्ध कराने के नाम पर इंदौर, पुणे, मुंबई आदि शहरों के व्यापारियों से ऑनलाइन लाखों रुपए ठगने वाली गिरोह, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।

 

v चार आरोपी गिरफ्तार।

v गिरोह का सरगना है 24×कैफे का संचालक, अपने यहां काम करने वाले वेटर के बैंक खाते का कमीशन पर ठगी के लिये किया प्रयोग।

v परिचितों से 500 रूपये प्रति नग के हिसाब से खरीदे थे सरगना ने मोबाईल सिम कार्ड।

v जबलपुर की कंपनी के नाम का दुरूपयोग कर लोगों को झांसे में ले ठग रहा था।

v गुमराह करने के लिये गूगल प्ले स्टोर से voice converter application डाउनलोड कर खुद लड़की की आवाज में करता था बातें।

v google just dail पर सर्च कर निकाले कई शहरों के व्यापारियों के नम्बर, मास्क उपलब्ध कराने का किया वादा, खातों में लाखों जमा कराकर कारित की धोखाधड़ी।

 

इंदौर-दिनांक 25 फरवरी 2021- पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर  में ऑनलाईन धोखाधड़ी/षणयंत्र एवं छलपूर्वक कारित की जाने वाली ठगी की वारदातों पर अंकुश लगाने व पूर्व में घटित घटनाओं के अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर उनकी धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में ऑनलाईन ठगी/धोखाधड़ी की शिकायतों पर कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम का गठन कर उसको आवश्यक कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देष दिये गये।

घटना का विवरण इस प्रकार है कि :

           आवेदक शुभम बोहरा पिता मनीष बोहरा निवासी 65 हुकुमचंद्र मार्ग थाना मल्हारगंज द्वारा लिखित शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था जिसने शिकायत आवेदन पत्र में आरोप लेख किया था कि उसे कोरोना काल में वर्ष 2020 में मास्क की जरूरत थी जिसके लिये उसके पास अज्ञात व्यक्ति मोबाईल फोन से संपर्क कर, स्वयं को जानकी नगर रोड सर्वादय नगर जबलपुर में स्थित योगेन्द्र हर्बल्स नामक संस्थान से बात करना बताया तथा कहा कि वह मास्क उपलब्ध करा सकता है जिसके लिये आवेदक ने व्हाट्सऐप पर मास्क के साईज व गुणवत्ता देखे तथा उन दोनों के मध्य परस्पर 69 हजार रूपये में मास्क का सौदा तय हुआ जिसके चलते आवेदक को मुहैया कराये गये खाते में आवेदक द्वारा मास्क खरीदी हेतु 69 हजार रूपये की राशि जमा कर दी गई। बाद ना तो आवेदक को मास्क मिले और ना ही बार बार संपर्क करने पर उस व्यक्ति द्वारा आवेदक की धनराशि लौटाई गई अतः आवेदक ने पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई जिसकी जांच क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा की गई जांच में पाया कि जिसके नाम से पंजीकृत मोबाईल सिम से फोन कॉल पर बातचीत की गई थी 1. सुनील सैनी पिता कन्हैयालाल सैनी निवासी 45 बी एमआर 9 देवकी नगर इंदौर हाल मुकाम कर्बला कुआँ के पास खजराना इंदौर और बैंक खाता धारक जिसके खाते में 69 हजार रूपये राशि जमा कराई गई थी 2. नाम मोहित दुबे पिता रमाशंकर दुबे निवासी 7 ए ई विजयनगर स्कीम नम्बर 54 इंदौर स्थाई निवासी ग्राम टीला बुजुर्ग जिला सागर म0प्र0 द्वारा आवेदक शुभम बोहरा को मास्क उपलब्ध कराने के नाम पर संगनमत होकर 69 हजार की छलपूर्वक धोखाधड़ी कारित की गई अतः उपरोक्त घटनाक्रम के परिपेक्ष्य में थाना क्राईम ब्रांच इंदौर में अपराध क्रमांक 12/21 धारा 420, 406, 34 भादवि का मामला पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया साथ ही उपरोक्त मामले में आरंभिक तौर पर ज्ञात आरोपी मोहित दुबे तथा सुनील सैनी को क्राईम ब्रांच की टीम ने पतारसी कर गिरफ्तार किया जिनसे पूछताछ की गई तो आरोपी सुनील सैनी ने बताया कि उसका दोस्त जिसका नाम सुमित सालुंके निवासी खजराना है उसको 500 रूपये प्रति सिम के हिसाब से पैसा लेकर, स्वयं के आधार कार्ड पर 05 सिम खरीद कराई थी जिसका उपयोग सुमित सांलुके एवं उसके परिचित हिमांशु पिता सुरेश पटेल द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है।

       अतः आरोपी सुनील के कथनों से पुलिस टीम को यह पता लगा कि मामले में धोखाधड़ी कारित करने वाले अन्य लोग हिमांशु व सुमित हैं जिनके द्वारा सुनील सैनी के सिम कार्ड व मोहित दुबे के खाते का दुरूपयोग कर लोगों को छलपूर्वक ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।

इसके मोहित दुबे से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह पूर्व में विजयनगर में 24 ×कैफे पर वेटर की नौकरी करता था जिसका मालिक हिमांशु पटेल था अतः हिमांशु पटेल ने मोहित दुबे से ऑनलाईन मासिक वेतन जमा कराने के लिये महिन्द्रा कोटक बैंक में ऑनलाईन खाता खुलवाने के लिये दस्तावेजों की मांग की थी अतः हिमांशु पटेल ने मोहित दुबे के नाम से ऑनलाईन खाता खोल लिया था। तत्पशचात् उस खाते का नम्बर व समस्त जानकारी हिमांशु पटेल को थी जोकि वेतन जमा करने के साथ ही कई जगहों के पेमेण्ट मोहित दुबे के खाते में जमा कराता था बाद में मोहित दुबे से पैसे निकलवा कर खुद ले लेता था लेकिन जब मोहित को विदित हुआ कि यह पैसा अवैध तरीके से उसके खाते में आ रहा है तब वह हिमांशु पटेल से खाते का दुरूपयोग करने के बदले में ठगी से प्राप्त रूपयों में से कुछ राशि लेने लगा। अतः उपरोक्त मामले में 3. सुमित सालुंके उर्फ बल्लू पिता रामदाय उम्र 25 वर्ष निवासी 20/02 विश्वनाथ धाम एमआर 09 खजराना इंदौर 4. हिमांशु पिता सुरेश पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी 137 श्याम नगर सुखलिया इंदौर को आरोपी बनाया गया तथा उपरोक्त दोनों को भी पतारसी कर प्रकरण सदर में गिरफ्तार किया गया।

      आरोपी हिमांशु असल सरगना है जिसने सर्वप्रथम अपने परिचितों के नाम की कई सिम कार्ड 500 रूपये प्रति सिम के हिसाब से प्राप्त कीं व अपने यहां कैफे 24 नक्षत्र गार्डन के पास इंदौर में काम करने वाले वेटर के नाम से खाता खुलावाकर उसकी जानकारी ली। उसके बाद शातिर आरोपी ने गूगल से  एम-95 मास्क के कुछ फोटो डाउनलोड किये तथा google just dail   पर सर्च कर कपड़ा, मेडिकल तथा मास्क की दुकान वाले व्यवसायियों के नम्बर हासिल किये तथा उन्हें फोन कॉल कर एन-95 मास्क उपलब्ध कराने का कहकर आर्डर बुक किये व इंदौर, मुंबई, पुणे सहित कई शहरों के व्यापारियों से ऑनलाईन पैसे अपने यहां काम करने वाले वेटर के खाते में जमा करवाये। बाद ना किसी को कोई मास्क की डिलीवार पहुंचाई ना किसी के पैसे वापस किये, जब डिलीवरी ना मिलने पर पैसे वापस मांगने हेतु लोगों द्वारा फोन किया गया तो आरोपी ने बड़ी ही चतुराई से गूगल प्ले स्टोर से voice converter application  डाउनलोड किया तथा खुद उस एप्प के जरिये लड़की की आवाज में लोगों जबाब देना शुरू किया कि वह कंपनी की मैनेजर बात कर रही है ट्रांसपोर्ट की समस्या के चलते माल नहीं भेजा जा सका जोकि शीघ्र ही उपलब्ध करा दिया जायेगा। इस प्रकार कई दिनों तक लोगों को गुमराह कर आरोपी ने पैसे ठग लिये।

            मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें आरोपी सुनील कार ड्राईवर है तथा आरोपी मोहित चॉकलेट बनाने वाली कंपनी में काम करता है आरोपी सुमित बी कॉम पास है जोकि स्टाम्प पेपर बनाने का कार्य नंदा नगर इंदौर में करता है व आरोपी हिमांशु कैफे संचालक है। विस्तृत पूछताछ जारी है।

"युवाओ में जोश देशभक्ति का हो, परन्तु सड़को पर तेज गति का न हो" एनसीसी कैडेट्स के बीच ट्रैफिक पुलिस ने पहुंच कर, यातायात जागरूकता में की यह बात।


इंदौर- दिनांक -25 फरवरी 2021- क्योकि देशभक्ति से वीरगति मिलती है और तेज गति हमें दुर्गति की ओर ले जाती है । घर से वाहन लेकर निकलो तो इतना जरूर याद रखो की आपका कोई घर पर इंतजार कर रहा है जिनका जीवन आपके बिना अधूरा है । यह बात होलकर साइंस कॉलेज परिसर में एनसीसी कैडेट्स को यातायात जागरूकता सेमिनार के तहत सिपाही सुमन्त सिंह कछावा ने कही।

            इंदौर यातयात पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में  सड़क हादसो में कमी आये और लोग सड़क सुरक्षा की गम्भीरता को समझे इस उद्देश्य से  लगातार जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं । इसी के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आज दिनांक 25 फरवरी 2021 को यातायात पुलिस के आरक्षक सुमन्त सिंह कछावा द्वारा एनसीसी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा व दूसरो की मदद के विषय पर युवा कैडेट्स को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। 2-एमपी आर्मड स्क्वार्डन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल सलिल बिष्ट के नेतृत्व में कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप का आयोजन होलकर साइंस कॉलेज परिसर में किया जा रहा है , कैडेट्स को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एनसीसी अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें यातायात सिपाही सुमन्त सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को कहा कि आप देश का भविष्य है और अपने माता पिता का सहारा है यदि एक छोटी सी चूक की वजह से आप अपनी जान से हाथ धो बैठते है , तो देश को तो हानि होगी ही साथ ही आपके माता पिता का जीवन अत्यंत दुखदाई हो जाता है । सोचिए उन परिवारों पर क्या बीतती होगी जिन्होंने अपने बच्चों को असमय और अप्रिय सड़क दुर्घटनाओं में खो दिया । अपनो के जाने का गम जिंदगी भर रहता है । आज का युवा आधुनिकता की दौड़ में और दूसरों से आगे निकलने की होड़ में ये भी भूल जाता है कि उसका अपना कोई घर पर इंतजार कर रहा है । सड़क दुर्घटना में गम्भीर चोट की वजह से भारत देश मे हर साल लाखों युवाओ के सपने चूर हो जाते है और मानसिक तनाव का शिकार बन जाते । समय रहते हम सड़क सुरक्षा संसाधनों के महत्व को समझ जाएं तो खुद का और दूसरों का जीवन बचाया जा सकता है ।

सिपाही सुमन्त सिंह ने पंक्तियों के माध्यम से जागरूकता सन्देश दिया कि -

·         सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का सन्देश जन जन तक पहुचाना होगा और यातायात नियमो को जिम्मेदारी से अपनाना होगा।

·         वक्त से पहले घर से निकलने की आदत को हमारे दैनिक जीवन में जोड़ना होगा और सड़क पर आकर समय की बचत करने की आदत छोड़ना होगा ।

·         जब हम सड़कों पर चलें तब हमें अनुशासन दिखाना होगा व खुद की सुरक्षा वह दूसरों की सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए वाहन चलाना होगा ।

·         दुर्घटनाग्रस्त की मदद के लिए आगे आना होगा और गोल्डन आवर्स में उसे अस्पताल पहुचाना होगा।

 

            युवा कैडेट्स को सिपाही सुमन्त सिंह ने हेलमेट व सीट बेल्ट दुर्घटना के दौरान कैसे काम करता है ? और कैसे जीवन बचाता है ? जानकारी को प्रैक्टिकल के माध्यम से बताया । इस अवसर पर  एनसीसी अधिकारियों द्वारा सुमंत सिंह को केडेट्स को सकारात्मक ऊर्जा व सड़क सुरक्षा सन्देश देने के लिए सम्मानित किया गया । यातायात पुलिस की तरफ से यातायात मार्गदर्शिका किताब व सड़क सुरक्षा संदेश पंपलेट का भी वितरण किया गया ।

 

            इस मौके पर लेफ्टिनेंट निर्मल मेड़तवाल , लेफ्टिनेंट द्रोण मिश्रा , राजेंद्र चौधरी , रिसालदार पीतम सिंह , पी आई स्टाफ एस डी एम सुरेंदर सिंह , मधु एन , अंग्रेज सिंह , हवलदार सन्दीप , क्वार्टर मास्टर सूर्यभान मौजूद रहे ।

 

            लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता व सड़क सुरक्षा हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा । ताकि प्रत्येक वर्ष सड़क हादसों में हो रही जनहानि को कम किया जा सके ।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 310 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 25 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 25 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 310 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

 77 आदतन व 29 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 77 आदतन व 29 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 44 गिरफ्तारी एवं 94 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को   07 गैर जमानती, 44 गिरफ्तारी एवं 94 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 16 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को 11.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मजदूर चैक टीन शेड के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, चैनसीग, राहुल, धर्मेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 330 रुपयंे नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजीव नगर खजराना से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, इमरान, अकरम, शाहिद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 460 रुपयंे नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोलेनाथ मंदिर के पास समाजवाद नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, समाजवाद नगर निवासी तुषार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 150 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडागंणपति सिटी बस स्टाॅप, इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, गोंविन्द नगर निवासी संदीप और उमाशंकर चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को 16.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चंबल नाका गौतमपुरा, इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, चंबल नाका निवासी राकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 950 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थाना द्वाराकापुरी द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को 22.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विदुरनगर चैराहा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें,  221 सेक्टर डी स्कीम नंबर निवासी धर्मेन्द्र ैको पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 250 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 31 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा विवेकानदं स्कूल के पास और एमआर 10 नाले के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, रोशन अंबारे और अमरजीत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2000 रुपयें कीमत की 2600 रुप्यें कीमत की 36 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, रिक्कू, कमल, आदेश, लोकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 17500 रुपयें की 17 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदनी चैक रंगवासा इन्दौर सें अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 60 पंचशील नगर इन्दौर निवासी चांदनी चैक रंगवासा निवासी लीलाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को 22.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माता मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  228 जबरन कालोनी के पास इन्दौर निवासी बबीता बाई कों पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  सुशील, सुभाष, रुपसिंह भेरुलाल, मोहन , संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 5100 रुपयें कीमत की 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, रेखा ,कफील, मांगीलाल, मोहिनी, शंकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें स े3000 रुपयें कीमत की 35 लीटर व 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, राहुल, राजेन्द्र, आशा, दौलत, राकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1600 रुपयें 17 क्वाटर 20 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  नरेन्द्र,रमेश, भेरुसिहं पवन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1530 रुपयें कीमत की 36 लीटर अवैध शराब जप्त की गई

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को  23.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बसान्द्रा हातोद से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें बसान्द्रा निवासी मुकेश गोस्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 8000 रुपयें कीमत की 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 कांें 0.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बावडी वाले हनुमान मंदिर के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें,  147 शीतल नगर निवासी कपिल को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया ।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 कांें 13.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नोबल स्कूल के पास खजराना इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, एमआईजी निवासी विशाल चैहान कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 कांें 19.5 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कस्तूरबाग्राम बैंक आॅफ इण्डिया के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 246 शांतिनगर निवासी कमल कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना जुनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 कांें 11.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जूनी इंदौर ब्रिज के पास सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें हरिजन कालोनी निवासी सनी पिता मनोहर कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 कांें  21.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भाट मोहल्ला इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें 43/1 मोती तबेला निवासी आनन्द शर्मा कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 कांें 14.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मटन मार्केट वाली गली सुलभ कंपलेक्स इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें  लाबरिया निवाी साकिर कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना राजेन्द्र नगर  द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 कांें 4.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चैईथराम सब्जी मण्डी के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें  लाबरिया निवासी साकिर कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 कांें 13.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गूजरखेडा पुलिया के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें  162 संेट मेरी स्कूल के पास निवासी इरशाद कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 484 चन्दननगर इन्दौर निवासी नितीन और गणेश रवि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2021 को 21.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें महेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।








Wednesday, February 24, 2021

अजमेर से इंदौर आ रहे परिवार की कार का मध्य रात्रि के समय डीजल हुआ खत्म, पुलिस की डायल-100 टीम ने सहायता कर सुरक्षित रवाना किया

  

इंदौर- दिनांक 24 फरवरी 2021- राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में  दिनाँक 24-02-2021 को  सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर थाना बेटमा के अंतर्गत बेटमा ग्राम के पास जंगल इलाके मे कॉलर की गाड़ी खराब हो गई है, जिनके साथ मे और भी लोग है, रात में सुनसान होने से सभी परेशान हो रहे हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100  द्वारा उक्त सूचना प्राप्ति पर इंदौर के थाना बेटमा क्षेत्रअंतर्गत की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र.35 को सूचना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ प्रधान आरक्षक सुनील बामनिया, सैनिक सरदार सिंह और पायलेट उज्वल शर्मा द्वारा मौके पर पहुँचकर बताया कॉलर अज़ान ख़ान जो परिवार के साथ अजमेर से इंदौर आ रहे थे जिनकी कार का रास्ते मे डीजल खत्म हो गया था, जिस कारण राज ज्यादा होने से और सुनसान इलाका होने से उन्होंने पुलिस सहायता मांगी थी।

            पुलिस डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ द्वारा डीजल की व्यवस्था कर उन लोगों को सुरक्षित रवाना किया गया।




स्पा सेंटर का आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा संचालित करने वाले अड्डे पर क्राईम ब्रांच इंदौर व महिला थाना की संयुक्त टीम ने की छापामार कार्यवाही।

 

·        

·          अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 12 युवतियों व 09 युवकों सहित कुल 21 आरोपी गिरफ्तार संचालक भी हुआ गिरफ्तार।

·          विजयनगर क्षेत्र में ATOMS SPA सेंटर पर की गई कार्यवाही।

·          25 मोबाईल, नगदी व अन्य यौनाचार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री भी हुई बरामद।

·          देशी - विदेशी युवतियाँ से कराया जा रहा था यौन कृत्य का गोरखधंधा।

 

इंदौर-दिनांक 24 फरवरी 2021 -  पुलिस उपमहानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर में अवैध रूप से स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार व यौन कृत्य का कारोबार संचालित करने वाले आरोपियों के संबंध में आसूचना संकलित कर कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जिला इंदौर श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा एक स्पेशल टीम का गठन कर उसको इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से समुचित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे।

 

        इसी कड़ी में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना विजयनगर क्षेत्र में Atoms Spa सेंटर में अवैध रूप से बॉडी मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक यौन कृत्य व देह व्यापार की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है जिसमें देशी-विदेशी युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा है।

 

        प्राप्त सूचना की पुष्टि हेतु क्राईम ब्रांच ने रैकी की जहां पर कुछ गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं अतः वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना क्राईम ब्रांच व महिला थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा दिनांक 23.02.2021 को Sagun Arcade के प्रथम तल में स्थित ATOMS Spa सेंटर में छापामार कार्यवाही की गई जहां मौके पर केबिन में कई युवक- युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिलेतथा कुछ आपत्तिजनक यौन सामग्री भी बरामद हुई। कार्यवाही में 12 युवतियों व 09 युवकों को मौके से हिरासत में लिया गया जिसमें देशी विदेशी युवतियां शामिल है तथा स्पा संचालक सहित ग्राहक भी दबोचे गये जोकि यौनाचार से अवैध लाभ अर्जित कर देह व्यापार का अड्डा, स्पा सेंटर की आड़ में संचालित कर रहे थे।

गिरफ्तार किये गये युवकों में से 1. संजय पिता प्रहलाद वर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी 18/02 संविद नगर इंदौर उक्त स्पा सेंटर का कर्ता धर्ता है जिसके द्वारा जिस्मफरोशी के कारोबार को संचालित किया जा रहा था। शेष युवकों के नाम 2.सचिन पिता शशि नायर पिपलिया राव भोलाराम मार्ग भवरकुआं इंदौर 3. अनिल पिता सुदरलाल भंसाली थादंला जिला झाबुआ 4. प्रदीप पिता जे0पी0 शर्मा शिवसिटी थाना राउ इंदौर 5. नितेश राधेश्याम सोलंकी निवासी थांदला जिला झाबुआ 6. योगेष गौड़वे पिता किशन गौड़वे निवासी गणेश नगर इंदौर 7. अजय धाकड़ पिता लक्ष्मण नेहरूनगर एमआईजी इंदौर 8. नरेन्द्र सेन पिता पन्नालाल सेन  अन्नपूर्णा इंदौर 9. मयूर पिता किषोर जुसैजा निवासी द्वारिकापुरी इंदौर के हैं।

 

      मौके पर कार्यवाही करते हुये टीम ने पाया कि अलग अलग केबिन में ग्राहकों के साथ सभी युवतियां निर्वस्त्र अवस्था में थी जहां पर यौन क्रिया में प्रयोग होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी मिली तथा संचालक संजय वर्मा ने स्वीकारा कि वह टोकन देकर ग्राहकों को अंदर भेजता था जहां 2 से 3 हजार रूपये कमीशन युवतियों को देह व्यापार के लिये देता था तथा ग्राहकों से 5 से 10 हजार रूपये वह वसूलता था। इंदौर के अलावा कुछ युवतियां ए मोंगसेम सिब बानराटसाथानी थाईलैण्ड की रहने वाली हैं तथा कुछ भोपाल व देवास की भी महिलायें शामिल है जोकि अनैतिक देह व्यापार के कृत्य में लिप्त थी। थाईलैण्ड की युवतियों के पास से वीजा बरामद नहीं हुये है अतः इस संबंध में पूछताछ जारी है कि वह कैसे भारत आकर  रह रही थी। स्पा संचालक के मालिक का नाम जिन्नी राजन निवासी छतरपुर म0प्र0 का होना ज्ञात हुआ है जिसकी तलाश जारी है।

 

 

सभी 09 युवक व 12 महिलाओं कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे लगभग 25 मोबाईल फोन, नगदी व अन्य आपत्तिजनक सामग्री जप्त की गई है। आरोपियों के विरूद्ध महिला थाना जिला इंदौर में अपराध क्रमांक 45/21 धारा 3, 4, 5, 6 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया है।

 




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 141 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 24 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 24 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 141 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

 44 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 44 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


06 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी एवं 85 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को   06 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी एवं 85 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को 23.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडा गणपति टेंपो स्टेंड के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, अभिषेक, अंकित पिता नरेंद्र दुवें, गणेश सिंह, अतीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को 17.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहिल्या पल्टन इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 28 अहिल्य पल्टन निवासी शौकत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 150 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को 19.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर क्षिप्रा नदी का ब्रीज के पास एबी रोड बुडी बरलई थाना क्षिप्रा इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, सुनवानी रोड क्षिप्रा देवास निवासी कैलाश पिता मुरलीधर जोशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 505 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध शराब सहित, 33 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा बस स्टेंड के पास टील शेड की आड में इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, तिल्लौर बुजुर्ग थाना खुडैल जिला महेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2000 रुपयें कीमत की 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को 22.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई मंदिर के पास विनोबा नगर इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 21 विनोबा नगर इन्दौर निवासी गजेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को 04.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संजय उपवन अम्बेंडकर नगर इन्दौर सें अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 60 पंचशील नगर इन्दौर निवासी गौरव पिता मुकेश जोशी कों पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को 14.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एबी रोड तलावली चांदा स्थित नट बोल्ट तिराहा इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम ढबली इन्दौर निवासी हरिकृष्ण उर्फ हरिकिशन पिता रामस्वरूप शर्मा और सिंगापुर सांई सिटी लसुडिया इन्दौर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतु पिता रामबाबु जैसवाल कों पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 30000 रुपयें कीमत की 60 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को 16.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 342 चमार मोहल्ला खजराना निवासी सुलोचना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 200 रुपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, देवश्री कालोनी इन्दौर निवासी रामकन्या पति गोविंद चैहान और शगुनबाई पति रामचंद्र चैहान और अलवासा निवासी पुजा पिता रामलाल चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 900 रुपयें कीमत की 9 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार बालवाडी के पास भील कालोनी मुसाखेडी इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 351/1 बालवाडी के पास भील कालोनी मुसाखेडी इन्दौर निवासी सावन भाबोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सर्विस रोड बायपास तेजाजी नगर इन्दौर निवासी रामा डावर और असरावद खुर्द इन्दौर निवासी पुजा और ग्राम मांचल निवासी सावित्रीबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1150 रुपयें कीमत की 13 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 30 गफुर खां की बजरिया इन्दौर के सामनें गली में से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 30 गफुर खां की बजरिया इन्दौर निवासी सरला बाई और नेताजी सुभाष मार्ग इन्दौर निवासी राकेश नागर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1200 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तिरूपति नगर झोपड पट्टी के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 109 नयापुरा एयरपोर्ट रोड इन्दौर निवासी जितेंद्र उर्फ गट्टु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1800 रूपये कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, आगंनवाडी के पास जवाहर टेकरी धार रोड इन्दौर निवासी राकेश और 28 हनुमान नाका उज्जैन हाल जवाहर नगर इन्दौर निवासी सुशील और 103 नावदा पंथ धार रोड इन्दौर निवासी सुभाष और श्रीराम तलावली इन्दौर निवासी रूपसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 6200 रुपयें कीमत की 81 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर ओटला ऋषि पैलेस कालोनी और दिग्विजय मल्टी के पीछे इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 249 ऋषि पैलेस इन्दौर निवासी सुनील और आनंद नगर झोपड पट्टी थाना राजेंद्र नगर निवासी राजू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2800 रूपये कीमत की 39 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 कंो 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पेशंन पुरा नाले के पास महु से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, बगीचा न 140 पेशंनपुरा इन्दौर निवासी दीन दयाल पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2160 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 कों 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांतेर रोड किशनगंज इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम सांतेर इन्दौर निवासी कैलाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1500 रुपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बडगोंदा द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सांईनाथ गार्डन मंहु निवासी अविनाश और केलाद निवासी राहुल और निनीपुरा धार निवासी सुरेश और ग्राम मांगलिया निवासी रामेश्वर और अन्नपुर्णा विस्तार कालोनी कोदरिया निवासी कमल उर्फ भूरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम पांडला टोकखुर्द निवासी मुकेश पिता बद्रलाल मंडलोई और सोलसिंदी क्षिप्रा निवासी देवीसिंह पिता चेनसिंह कीर और इंद्रा नगर मांगलिया निवासी आकाश पिता राजेश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को 07.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बावल्या आरोपी के घर के पीछे थाना खुडैल से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम बावल्या खुर्द थाना खुडैल निवासी रामचदंर सुर्यवंशी पिता बोदर जी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डमरू उस्ताद चैराहा आम रोड और सुगनीदेवी कालेज ग्राउंड परदेशीपुरा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, महेश यादव नगर थाना बाणगंगा निवासी राजु और सुगनीदेवी कालेज ग्राउंड परदेशीपुरा इन्दौर निवासी प्रदीप यादव को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध तलवार व चाकू जप्त किया गया ।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 कांें 12.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बीमा अस्पताल के पीछे इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 455 विश्व बैंक कालोनी चिमनगंज उज्जैन निवासी दिनेश कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास टपालघाटी खंडवा रोड और तेजाजी नगर ब्रिज के नीचे खंडवा नाका इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 234 राजरानी नगर चोईथराम मंडी इन्दौर निवासी कमलेश डाबर और राजरानी नगर थाना राजेंद्र नगर निवासी कमलेश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फुटीकोठी परिसर हनुमान मंदिर के पीछे और तवंर धर्मशाला सुदामा नगर ई सेक्टर इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 2740 ई सुदामा नगर इन्दौर निवासी जितेंद्र उर्फ कल्ला और 1202 द्वारकापुरी इन्दौर निवासी अंशुल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




Monday, February 22, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 134 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 21 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 134 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

 17 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


22 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 48 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को   22 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 48 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 28 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 11 निशान शोरूम सर्विस संेटर के पास खाली प्लाट पर लाईट रोशनी मे इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, आकाश ओझा पिता प्रदीप ओझा, प्रेम पिता कपिलदेव यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 1960 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडला बंगाली कालोनी पानी की टंकी के पास खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, मो शाबीर, मो इरफान, मो रियाज, मो आशिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 1360 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को 22.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिजली के खंबे के नीचे संघवी कालेज इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, अब्दुल शाह, समीर, फरदीन शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 1650 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को 22.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुनसिंह गौहर नगर काम्पलेक्स के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, विक्की, विनोद, दिपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 1510 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 10 ब्रिज नाले के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, सुनील यादव, मोहित उर्फ कालू, नीलेश बारेसा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नया कब्रस्तान के पास तलाब के किनारे नायता मुंडला तेजाजी नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, असमल, अनवर, कल्लु और राजा पटेल, अली पटेल, मोमीन पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 3810 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को 22.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उमंग पार्क के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 13 जनता कालोनी मल्हारगंज निवासी सतपाल खुडिवाल और 35/1 बी विघा पैलेस एरोड्रम निवासी विकास यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 400 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को 15.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जोशी मोहल्ला मंहु इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, अजय गौहर, चिन्ना उर्फ मैथ्युस, अनुप यादव, संजय गौहर, राजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 370 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध शराब सहित, 23 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडी ग्वालटोली मेन रोड पुरानी कलाली के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, बडी ग्वालटोली इन्दौर निवासी विनय उर्फ लल्ला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुन प्याऊ के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गली न 02 परदेशीपुरा इन्दौर निवासी कमलेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, म न 31 गुलमोहर कालोनी खजराना इन्दौर निवासी राहुल और तंजीम नगर हारून नेता का मकान खजराना इन्दौर निवासी वसीम बंडल और 89 गणराज नगर खजराना इन्दौर निवासी ओमप्रकास और 204 इंदिरा एकता नगर मुसाखेडी इन्दौर निवासी अभिषेक कों पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 800 रूपयें कीमत की 8 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, द्वारकाधाम कालोनी गोवर्धन चैधरी का मकान मांगलिया इन्दौर निवासी पंकज राव और बजरंग नगर लसुडिया इन्दौर निवासी प्रशांत और 205 थाना लसुडिया इन्दौर निवासी वंश उर्फ सन्नी तिवारी कों पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 62 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ज्ञान गंगा परिसर नंदा नगर और एमआर 4 भंडारी पुल के नीचे इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 51 कुलकर्णी का भट्टा इन्दौर निवासी विक्की उर्फ विकास और वेलकम फर्नीचर धार रोड निवासी पूनम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 3285 रुपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आमवाला चैराहा और बीमा अस्पताल के पीछे इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 22 भाग्यलक्ष्मी कालोनी इन्दौर निवासी नितीन राजपुरे और ग्राम भौंरासला इन्दौर निवासी यश त्रिवेदी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को 20.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार आरोपी के मकान के सामने रंगवासा राऊ इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, विजय परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को 21.0 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महालक्ष्मी भोजनालय भक्त प्रहलाद नगर इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 7 भक्त प्रहलाद नगर इन्दौर निवासी अमरसिंह उर्फ तरबल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 95 पदमालय कालोनी छोटा बांगडदा इन्दौर निवासी श्याम पंडित और 107 पंचवटी नगर एयरपोर्ट रोड इन्दौर निवासी सुभाष पिता नारायण लोधी और ग्राम छोटा बांगडदा पाल के पास इन्दौर निवासी जयराम पिता कनीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 62 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को 18.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फुटीकोठी चैराहे के पास हनुमान मंदिर के पास सर्विस रोड इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 89 ब्रज विहार कालोनी इन्दौर निवासी आकांक्ष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 25720 रूपये कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को 17.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खान नदी किनारे ग्राम मुंडला हुसैन थाना क्षिप्रा इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम मुंडला हुसैन निवासी बहादुर पिता केसरसिंह चैधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1400 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम तकीपुर इन्दौर निवासी सीताराम और ग्राम मुरखेडा निवासी बद्री और ग्राम जलालपुरा इन्दौर निवासी उदयराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 कांें 14.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महक वाटिका के सामने खजराना इन्दौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 245 रामकृष्ण बाग कालोनी गली न 1 सेक्टर ए खजराना निवासी प्रिंस उर्फ सुलेमान को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया ।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 कांें 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भारत पेट्रोल पंप के पास कनाडिया रोड इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, डायमंड कालोनी कनाडिया रोड इन्दौर निवासी रवि कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, आई 12 दिग्विजय मल्टी इन्दौर निवासी राहुल पिता विजयसिंह सिसोदिया और एफ 88 दिग्विजय मल्टी निवासी कमल दायमा पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध तलवारे जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को 20.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार सब्जी मंडी माता मंदिर के बगल में से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 86 कुलकर्णी का भट्टा पीपल की चाल निवासी राम पिता करणसिंह यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Sunday, February 21, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 92 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 इन्दौर-दिनांक 21 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 20 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 92 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

 16 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 37 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 फरवरी 2021 को   01 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 16 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2021 को 19.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संजय उपवन अम्बेडकर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, अम्बेडकर नगर निवासी शिवपूजन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2021 को 22.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अंशुल चैराहा इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 152 शिवाजी नगर निवासी संजय कोल्हे को पकडा गया। 1400 रुपयंे किमत की 1 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2021 को 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान टेकरी असरावद खुर्द इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, हनुमान टेकरी निवासी सरिता कों पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2021 को 13.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास नेहरुनगर इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नेहरुनगर निवासी कमलेश पिता बंशीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1200  रुप्यें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जग्गा का बगीचा के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, राजेश, पिंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 361 क्वाटर च 61 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार नगीन नगर पुलिया इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 76 डी नगीननगर निवासी दिनेश पुरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2021 को 18.30 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन मोहल्ला पलासिया इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, हरिजन मोहल्ला पलासिया इंदौर निवासी रवि देवडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1500 रुपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2021 को 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील मोहल्ला जोशी गुराडिया इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम जोशीगुराडिया निवासी राकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 800 रूपयें कीमत की 8 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2021 को 13.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उंडेल कांकड खुडैल इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम जोशी गुराडिया निवासी राकेंश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षे़त्रातर्गत विभिन्न स्थानों ंइन्दौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, सचिन, कुणाल ,कपिल, संजय कोल्हे को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध हथियार जप्त किया गया ।

पुलिस थाना तेजाजी द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2021 कांें 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 75 गणराज नगर खजराना निवासी विकास कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त कियें गयें ।

पुलिस थाना क्राइम ब्रांच द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2021 कांें 4.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजेन्द्र नगर इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, प्रकाश, पियुष, रवि, राजेन्द्र पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध 29 पिस्लट ,09 जिंदा पिस्टल राउंड व 05 जिन्दा कारतूस 04 हैंडसेंट 04 नग 22 देशी कटटे  जप्त कियें गयें ।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 20 फरवरी 2021 को 2.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिचैली हप्सी ब्रिज के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 60 पंचशील नगर निवासी गौरव जोशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।