Friday, February 12, 2021

o राजमार्ग पर लूट की वारदात करने वाले आरोपीयो को थाना किशनगंज पुलिस द्वारा पकडा गया ।


o   लूट की वारदात मे लुटी गई मोटर सायकय, मोबाईल व घटना मे प्रयुक्त चाकु व मश्रुका जप्त किया गया ।

o   लूट व चोरी के 11 दो पहिया वाहन बरामद किये गये ।

o   चोरी के वाहन खरीदने वाले दो व्यक्ति भी पुलिस के हत्थे चढे ।

 

इन्दौर दिनांक 12 फरवरी 2020 - पुलिस थाना किशनगंज क्षेत्र से गुजरने वाले राजमार्गों पर लूट की वारदात घटित करने वाले अपराधियों की धरपकड करतें हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया के द्वारा निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचन्द जैन के मार्गदर्शन में एसडीओपी महू श्री विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व मे प्रभावी कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना किशनगंज द्वारा इस तरह की वारदात करने वाले बदमाशो की पतारसी कर थाना किशनगंज पर पंजीबद्ध लूट के अपराध क्रमाकं 42/21 धारा 392 भादवि के अज्ञात आरोपी को पकडने मे सफलता प्राप्त की है ।

                उक्त निर्देशों के तारतम्य में राजमार्गों पर लूट की घटनाओ को रोकने हेतु थाना किशनगंज के पुलिस टीम के द्वारा सतत् पेट्रोलिंग के लिए लगाया गया। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को दो युवक मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक एमपी 09 वीक्यु 2588 की नम्बर प्लेट में काले रंग की टेप चिपका कर लूट की नियत से संदिग्ध अवस्था में मोटर सायकल सवारो को रोकने की कोशिश करते गंभीर नदी पुलिया राउ पीथमपुर मेन रोड पर ग्राम भैसलाय के पास दिखाई पडे।

                                संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उन्हे रोकनें का प्रयास किया तो उनके द्वारा दोनो आरक्षको के साथ झूमा झटकी कर चकमा देकर नावदा पंथ रोड पर भागने लग।े जिससे दोनो आरक्षक दोनो आरोपियो के सहित रोड किनारे स्थित गहरे गढ्ढा व झाडियो में गिरे परन्तु फिर भी उक्त आरक्षको के द्वारा अपनी सूझबूझ व साहस का परिचय देते हुए उक्त दोनो आरोपियो को धर दबोचा। परन्तु आरोपीगण अपने आप को पुलिस वाला बताने लगे और एक ऐसा मोबाईल हैण्ड सेट आरोपी कपिल ने अपने पास से निकाला जो हुबहु वायरलेस मेन पेक सेट जैसा दिखाई दे रहा था। आरक्षको ने बडी मुश्किल से इलाके में तैनात अन्य पुलिस टीमों को मौके पर बुलाकर आरोपीगण को पुलिस हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त की । नाम पता पुछते दोनो आरोपीगण ने अपना नाम रवि पिता किशोर यादव उम्र 22 साल नि.नावदा पंथ चन्दन नगर जिला इन्दौर तथा कपिल पिता गंगाराम सोलंकी उम्र 20 साल नि.श्रीराम तलावली थाना चन्दननगर जिला इन्दौर का होना बताया। जिनसे पुछताछ करनें पर लूट की वारदात को अंजाम देने के लिये राजमार्ग पर घूमना बताया। आरोपियो के कब्जे से थाना किशंगज के अपराध क्रमाकं 42/21 धारा 392 बादवि में लूटी गई मोटर सायकल स्टार सीटी प्लस क्र.एमपी-09 क्युएन-9210 व मोबाईल सेमसंग कंपनी एम-11 माडल व घटना में प्रयुक्त चाकू तथा मोटरसायकल क्र. एमपी-09 वीक्यु-2588 जप्त की गई है।

                उक्त आरोपियो से थाना किशनगंज के अन्य अपराधो में पुछताछ की गई जिसमें आरोपियो के द्वारा थाना क्षेत्र के राउ पीथमपुर राजमार्ग पर ही फरियादियो से पेशाब करने के दौरान चोरी की गई मोटर सायकलो के बारे में पूंछतांछ करने पर अपराध क्रमांक 577/20 धारा 379 भादवि व अपराध क्रमांक 467/20 धारा 379 भादवि में चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक डच् 09 टत् 6175 एवं डच् 09 फग् 2411 को बरामद किया गया।  उक्त दोनो मोटर सायकले आरोपी कपिल व रवि ने अपने रिस्तेदारों मुकेश उर्फ बालमुकंद बागरी तथा अंतर सिंह बागरी को बेचना बताया था। सूचना की तस्दीक करने पर मुकेश तथा अंतर सिंह बागरी दोनो से चोरी की मोटर सायकले बरामद की गई। दोनो को चोरी की मोटर सायकल खरीदने के अपराध में गिरफ्तार किया गया ।

                                 आरोपीगण पिछले 08 माह से लगातार थाना क्षेत्र व आसपास लूट व मोटर सायकल चोरी का अपराध कर रहे थे। आरोपी कपिल डायल 100 की गाडी का चालक रह चुका है। पुलिस के तोर तरिके से वाकिफ होने के कारण आरोपी गण को पकडने व पूंछताछ के दौरान काफी हुज्जत व कठनाई का सामना करना पडा है। पूंछतांछ के बाद आरोपियो  के द्वारा चोरी की गई अन्य 08 मोटर सायकलो को बरामद करने में पुलिस थाना किशनगंज की अलग अलग टीमों को सफलता प्राप्त हुई है। साथ ही पुलिस द्वारा चोरी के वाहन ओने -पोने दामो पर खरीदने वाले बदमाश बालमुकुन्द उर्फ मुकेश पिता राजाराम परमार उम्र 29 निवासी ग्राम देवराखेडी देपालपुर हाल सिरपुर काकड बजरंग नगर व अंतर सोलंकी पिता कल्याण सोलंकी उम्र 30 निवासी ग्राम अचाना जिला धार को भी गिरफ्तार किया गया है।

                इस प्रकार पुलिस के द्वारा सूझबूझ व साहस पूर्वक कार्य करते हुए ना सिर्फ लूट की घटना को होने से रोका साथ ही पूर्व में की गई लूट व चोरियों के अपराधों की पतारसी एवं लगभग 4 लाख रूपये के मश्रुका की बरामदगी करने में सफलता प्राप्त किया ।

 

                उक्त कार्यवाही में आर. 594 सुभाष चैहान व आर. 1888 रामेश्वर गुर्जर का विशेष सराहनीय योगदान रहा है । दोनो आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पश्चिम) श्री महेशचन्द जैन द्वारा उनके साहस और जुझारूपन के लिये 10,000/- रूपये के नगद इनाम से पुरूष्कृत किया गया  है ।





सांवेर पुलिस की सजगता से बिछडे बालक को परिजनो तक पहुचाया

 


 

इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2021- आज दिनांक 11/01/21 को थाना सांवेर पर करीब शाम 5 बजे चतरबाई पति शयाम नट नि. अलवाासा ने हाजिर थाना आकर बताया कि मे अलवासा रहती व पोते पिहू पिता प्रताप सोलकी को लेकर हाट बाजार मे लेकर सांवेर आई थी जो कि मेरा हाथ छूट जाने के कारण भीड़ भाड होने से कही चला गया काफी ढूडने पर भी नही मिल रहा है थाने पर सूचना मिलते ही ड्यूटी आफिसर उनि सपना डोडिया ने थाना प्रभारी को अवगत करा हमराह बल को लेकर तुंरत हाट बाजार पहुचे  व तलाश की व लाउड स्पीकर से अनाउंस कर भरसक प्रयास किए व संपूर्ण कस्बा, मंदिर मस्जिद, बस स्टैण्ड, होटल, ढावो पर तलाश करते हुए धरमपुरी, रिंगनोदिया मे तलाश करते हुए टोल नाके पर जानकारी ली बाद बारोली चौराहै पर उक्त बालक दिखा ।...जिसका नाम पूछते अपना नाम पिहू बताया  बाद बालक को लेकर अलवासा पहुचे जहा बालक को दादी चतर बाई के सुपुर्द किया.... परिजनो ने सांवेर पुलिस का आभार माना!

सांवेर पुलिस की तत्परता से विशेष अभियान के तहत आज बिछडे बालक को शकुशल परिजनो से मिलाया और परिजनो को हियायद दी गई की बालक बालिकाओ का विशेष ध्यान रखे|



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 119 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 12 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 119 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


32 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 32 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


06 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी एवं 107 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 फरवरी 2021 को  06 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी एवं 107 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के सामनें चितावद काकड और प्रशांत होटल की गली नौलखा मैन रोड इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, म न 119 चितावद काकड इन्दौर निवासी भागीरथ पिता स्व लक्ष्मण चैहान और शीतल नगर कुशवाह नगर इन्दौर निवासी मोनु पिता दीपचंद रिमझा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 720 रुपयें व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2021 को 21.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ऋषि पैलेस खाली प्लाट गली न 02 इंदौर ताश पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलेते हुऐ मिलें, सुनील, पवन, शुभम उर्फ पप्पु, सोनू, कांहा, किशन, जगदीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1600 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2021 को 23.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवनगर कम्युनिटी हाल के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 15.01 देवनगर इन्दौर निवासी आनंद उर्फ लांचर पिता दिलीप मेवाती को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2021 को 18.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 14 ईशाक कालोनी खजराना निवासी रईस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतिक्षा ढाबे के पीछे रिंग रोड पिपल्याराव इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, अहीर काकड पारदी मुहल्ला थाना द्वारकापुरी इन्दौर निवासी रत्न पिता रूमसिंह और 206, 307 राहुल गांधी नगर इन्दौर निवासी रवि पिता राजु सितोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 8000 रुपयें कीमत की 60 लीटर एवं 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2021 को 20.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कंडिलपुरा नाले के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, बंटी पहलवान का मकान कंडिलपुरा इन्दौर निवासी रतन पिता रामसिंह गौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1530 रुपयें कीमत की 18 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2021 को 10.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर के मल्टी अहीरखेडी इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 55/56 अहिरखेडी इन्दौर निवासी दिनेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1000 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2021 को 16.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उदयराय मोहल्ला की तलाई के पास हातोद इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, उदयराय मोहल्ला हातोद इन्दौर निवासी मनोहर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1600 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2021 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मनाली रेस्टोरेंट के सामने दिलीप नगर रोड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सुनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, थाना मक्सी जिला शाजापुर निवासी जीवनसिंह और ग्राम पानोड थाना सांवेर जिला इन्दौर निवासी विरेंद्रसिंह और ग्राम अजनोद थाना सांवेर इन्दौर निवासी पवन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 4930 रुपयें कीमत की 58 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2021 को 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिंधीपुरा फांटा बेटमा सागोर रोड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सिंधीपुरा इन्दौर निवासी पप्पु पिता कालू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2021 कांें 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बलाई मोहल्ला मुसाखेडी इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 33 मालविय मोहल्ला मुसाखेडी इन्दौर निवासी राहुल कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोंगज द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नील कमल टाकीज के पास सुनसान जगह और राजकुमार ब्रिज के नीचे नगर निगम गोदाम वल्लभनगर इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, बी एफ 33 स्कीम न 54 सिक्का स्कुल इन्दौर निवासी राम पिता देवीलाल चैहान और संजीब नगर तालाब के पास खजराना खेडी एमजीएम स्कुल के पास इन्दौर निवासी राहुल पिता शिवराम बागदरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2021 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 10 ब्रिज के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, ग्राम पिपल्या रामदास सिहोर निवासी गगनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


Thursday, February 11, 2021

घर से दुकान के लिए निकला 04 वर्षीय बालक घर का रास्ता भूला, डायल-100 टीम त्वरित कार्रवाई कर बच्चे को परिजन से मिलवाया।

  

इंदौर दिनांक 11 फरवरी 2021- राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 11-02-2021 को सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर थाना परदेशीपुरा के अंतर्गत मालवा मिल चौराहे के पास मे एक 04 वर्षीय बच्चा मिला है ,जो घर का रास्ता भटक गया है। उक्त सूचना प्राप्ति पर इंदौर जिले की थाना परदेशीपुरा क्षेत्र अंतर्गत डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र.24 को सूचना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक जितेन्द्र सिंह और पायलेट दिलीप राठौर द्वारा मौके पर पहुँचकर बच्चे को अपने संरक्षण मे लिया गया। बच्चे को साथ लेकर आस-पास सभी जगह परिजन की तलाश एवं पूछताछ  की गई, इसी दौरान टीम को बच्चे के परिजन उसे ढूंढते हुए मिले। जिन्हे बच्चे द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।

            डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ से प्राप्त जानकारी अनुसार आशीष योगी का 05 वर्षीय पुत्र आरव, जो घर से दुकान जाने के लिए निकला था लेकिन रास्ता भटककर घर से दूर चला गया था जिसको देखे जाने पर स्थानीय लोगों ने उसकी सूचना पुलिस की डायल-100 सेवा को दी । टीम द्वारा बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है । अपने बच्चे को पाकर परिजन पाकर खुश हुए एवं उन्होंने पुलिस की डायल-100 सेवा की प्रशंसा कर, पूरी टीम को धन्यवाद दिया गया।

 

अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाला आरोपी, पुलिस थाना हीरा नगर गिरफ्त मे

 

इंदौर- दिनांक 11 फरवरी 2021- शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व इन गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरूद्ध इन्दौर पुलिस द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया के निर्देशाुनसार निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री आशुतोष बागरी, अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-3 श्री शशिकान्त कनकने एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

 

            पुलिस थाना हीरानगर को आज दिनांक 11.02.21 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहा है। तत्काल पुलिस टीम गठित की जाकर सूचना की तस्दीक हेतु थाना हीरनगर क्षेत्र भानगढ रोड इन्दौर पर भेजकर तस्दीक कराई गयी। टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि मुखबीर के बताये हुलिये के अनुसार एक ब्यक्ति काले रंग की जीन्स का पैन्ट तथा सफेद काले फुल वाला सर्ट पहने एक सफेद बोरी लेकर खडा मिला। जिसको हमराही फोर्स तथा पंचानो की मौजूदगी मे घेरा बंदी कर पकडा गया, नाम पता पूछने पर उस ब्यक्ति ने अपना नाम दीपक उर्फ दीपू निवासी न्यू हीरानगर सुखलिया इन्दौर का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर सफेद बोरी मे कुल 5 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ अवैध गांजा कीमती 200000/-रुपये ( दो लाख रुपये ) का मिला, जिसे जप्त किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है तथा उससे उक्त अवैध गांजे के स्त्रोत के बारें में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

         उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना हीरानगर के उपनिरी.कमल सिंह रघुवंशी, आरक्षक विशाल सिंह जादोन, आर.विनोद पटेल, आर.इमरत यादव , आर.सुनील बाजपेयी, आर. महेन्द्र राठौर तथा आर.संतोष वर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।

 

 

70 करोड़ की 70 किलो एम.डी. ड्रग्स के मामले में तीन अन्य आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर ने किये गिरफ्तार।


·        पुलिस रिमांड लेकर की जायेगी विस्तृत पूछताछ।

 

·        मामले में अब तक 25 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी।

 

इन्दौर -दिनांक 11 फरवरी 2021- मध्यप्रदेश में शासन के दिशा निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा विभिन्न प्रकार के मनोत्तेजक ड्रग्स सप्लाय करने वाले तस्करों व ड्रग्स पैडलरों के खिलाफ अभियान ’’प्रहार’’ चलाया जा रहा है।  पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इंदौर जोन इंदौर द्वारा इंदौर जोन के समस्त जिलों में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने हेतु जिले के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया था जिसमें अन्य राज्यों के तस्करों तथा ड्रग्स सप्लायरों के विरूद्ध आसूचना संकलित कर कार्यवाही करने के लिये समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे। पुलिस उपमहानिरीक्षक (शहर) इंदौर  श्री मनीष कपूरिया द्वारा पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविन्द तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) जिला इन्दौर श्री गुरु प्रसाद पाराशर को पूर्व में 70 किलो एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए आरोपियों के संदर्भ में दर्ज प्रकरण की विवेचना और पतारसी हेतु योजनाबद्ध तरीके से समुचित कार्यवाही करने के लिये दिशा निर्देश जारी किये गये थे जिनके द्वारा थाना प्रभारी को अन्य लोगों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।

 

ज्ञातव्य है कि दिनांक 05 जनवरी 2021 को क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा हैदराबाद तेलंगाना व इंदौर म0प्र0 के ड्रग्स तस्करों को पकड़ा गया था जिनसे 70 करोड़ रूपये कीमत की 70 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी जिनके विरूद्ध थाना क्राईम ब्रांच में अपराध क्रमांक 01/21 धारा 08/22, 8/25, 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा विवेचनाधीन है।

 

 पुलिस रिमाण्ड की गई आरोपियों से पूछताछ में जिन संलिप्त लोगों के नाम प्रकाश में आये है, विवेचना दल की टीम द्वारा उनकी  लगातार पतारसी की जा रही है इसी कड़ी में आज 03 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए टीम ने अब अब तक कुल 25 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

 

1. जुनेद पिता इमदाद कुरेशी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी थाना चंदन नगर इंदौर

 

2. ईशान उर्फ इसरार पठान पिता इरफान पठान उम्र 20 वर्ष निवासी व्यक्ति मोहल्ला सदर बाजार इंदौर

 

3. फ़ैज पिता अमजद शेख उम्र 19 वर्ष निवासी भिस्ती मोहल्ला थाना सदर बाजार इंदौर

 

मामले का विवरण इस प्रकार है कि पूर्व में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा ड्रग तस्करी के मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था उनमें आरोपी नाजिम एवं रहीस के द्वारा पूछताछ में इन तस्करों के नामों का खुलासा किया गया था जिनको टीम ने आज दबोचा है आरोपियों को धारा 8/ 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत क्राइम ब्रांच के प्रकरण क्रमांक 01/21 में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जुनैद के कब्जे से एक मोबाइल फोन हैंडसेट को जप्त किया गया है। आरोपी जुनैद ने आरंभिक पूछताछ में पुलिस टीम को बताया कि वह कक्षा आठवीं तक पढ़ा है तथा पूर्व में सलून पर काम करता था साथ ही विगत 5 वर्षों से गांजा चरस एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर रहा था आरोपी ने बताया कि उसने नाजिम से संपर्क कर कई बार ड्रग्स खरीदी है इसके अलावा नाजिम को आवश्यकता होने पर अन्य तस्करों से संबंध स्थापित कर जुनैद ने उसको एमडी ड्रग्स मुहैया कराई थी आरोपी ने बताया कि पन्नी के पाउच में वह 10 से लेकर 50 ग्राम तक ड्रग्स एक बार में क्रय विक्रय करता था।

 

आरोपी ईशान ने बताया कि वह कक्षा आठवीं तक पढ़ा है तथा लिफ्ट वेल्डिंग का काम करता है उसने आगे बताया कि उसके साथियों के साथ वह एमडी ड्रग्स का नशा करने का आदी हो गया था एवं कई बार उसने आरोपी नाजिम एवं अन्य लोगों के संपर्क में आकर ड्रग्स की खरीदी बिक्री की है जिसमें वह सीधे सप्लाई के साथ ही कमीशन के तौर पर भी ग्राहकों की खोज करता था।

 

मोहम्मद फैज सदर बाजार का रहने वाला है जो कि पूर्व में फर्नीचर का काम करता था आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एमडी ड्रग्स का नशा करने का आदी हो गया था तथा ड्रग्स खरीदने के लिए पैसों की आवश्यकता होने पर ड्रग्स की खरीदी बिक्री में भी सम्मिलित हो गया था जिसने पूछताछ में कई अन्य संलिप्त लोगों के नाम का कबूले हैं।

 

           आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया जाकर विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से विस्तृत पूछताछ की जाएगी तथा प्रकाश में आये अन्य लोगों की पतारसी की जाएगी।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 233 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 

इन्दौर-दिनांक 11 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 11 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 233 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-          

 36 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 36 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई

07 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी एवं 111 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 फरवरी 2021 को  07 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी एवं 111 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार


      पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2021 को 10.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनीदेवी कालेज के पास ग्राउण्ड इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 217/2 सर्वहारा नगर निवासी रोहित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 130 रुपयें व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

      पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2021 को 17.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नायता मुण्डला कांकड इंदौर ताश पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलेते हुऐ मिलें, हेमराज ,मुबारिक शाह ,पर्वतसिंह, मोहम्मद ,आशिक ,जय मीणा, असलम मौलाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 4700 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।   

     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं

     

अवैध शराब सहित, 10 आरोपी गिरफ्तार

      पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2021 को 21.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  त्रिवंेणी अस्पताल के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 347/2 गीता चैक पाटनीपुरा इंदौर निवासी सचिन उर्फ बारीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।   

      पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोया रोड खजराना और पाकीजा रोड इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 407 खातीपुरा निवासी आकाश और अनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रूपयें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।    

     पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रातर्गत विभिन्न स्थानो इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मुन्ना ,आशीष, परिमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2000 रुपयें कीमत की 43 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

     पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हंस टेªवल्स के पास रिंग रोड इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मुसाखेडी निवासी निप्पी उर्फ नितेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 340 रुपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

     पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2021 को 11. 0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शीतला माता मंदिर के पास चैराहा इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, राज करण लिम्बाते को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से101350 रुप्यें कीमत की 225 लीटर  व एम 09 एचइ 8321 अवैध शराब जप्त की गई।    

      पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2021 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम शिवनगर नाले के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, प्रताप सिंह पिता कालू कचीदा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से101350 रुप्यें कीमत की 550 रुप्यें व अवैध शराब जप्त की गई। 

     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

      पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2021 कांें 1.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवधरम की टंकी के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, गाधीनगर निवासी राजु  कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

     पुलिस थानाा राऊ द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2021 कांे 12.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कनुप्रिया गेट के पास इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, गोलु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक देशी अवैध हथियार जप्त की गई।

      पुलिस थाना द्वारकाुपरी द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2021 कांे 13.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विदुर नगर कलाली के सामने द्वारकापुरी इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 1646 द्वारकापुरी इन्दौर निवासी गौरव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2021 कांे 15.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपरा इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, पप्पी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

      पुलिस थाना तुकोंगज द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2021 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर काजी के पास चाल में इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, काजी की चाल निवासी समीर शंेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।  

      पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2021 को 10.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  अली बली दरगाह के पास में इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, हुकुमचन्द्र कालोी निवासी राजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।  

      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


 


 


 


 


 

Wednesday, February 10, 2021

मानव दुर्व्यापार की रोकथाम हेतु, इंदौर पुलिस द्वारा किया गया, मानव दुर्व्यापार निरोधी सेल की बैठक का आयोजन।

 

इन्दौर-दिनांक 10 फरवरी 2021- वर्तमान परिदृश्य में मानव दुर्व्यापार जैसे घृणित अपराध की रोकथाम व इसके लिये बनाये गये कानूनी प्रावधानों व शासन की योजनाओं के संबंध में चर्चा हेतु, आज दिनांक 10.02.2021 को पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर में जिले की मानव दुर्व्यापार निरोधी सेल की बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध श्रीमती नंदनी शर्मा, डीपीओ इंदौर श्रीमती अनिता शुक्ला सहित, जिले की थाना स्तर से संचालित मानव दुर्व्यापार निरोधी सेल के सदस्य उपस्थित रहें।

            उक्त बैठक में सभी को मानव दुर्व्यापार से संबंधित लंबित अपराधों के निराकरण हेतु कानूनी प्रावधानों एवं समय-समय पर माननीय न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किये जाने वाले दिशा-निर्देशों के बारे में बताया गया साथ ही इन अपराधों की विवेचनाओं में ध्यान रखने वाली बातें एवं महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये गये।

            बैठक मे चर्चा करते हुए अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने कहा कि, मानव तस्करी एक संगठित और गंभीर अपराध है। मानव तस्कर मनुष्य की आशाओं और आकांक्षाओं का लाभ उठाते हैं। वे कमजोर पर घात लगाते हैं और फिर उनके मूलभूत अधिकारों का हरण कर लेते हैं। बच्चे और युवा, प्रवासी और शरणार्थी खास तौर से इनके प्रभाव में आ जाते हैं और ये ही लोग इन अपराधियों के आसान शिकार होतें है। यह गंभीर अपराध आज हमारे समाज को चुनौती दे रहा है। इस अपराध को रोकने के लिए पुलिस के साथ-साथ समाज की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिये हमें अपराधों पर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यवाही के साथ-साथ इसके संबंध में समाज में जन-जागरूकता लाने के भी प्रयास निरंतर रूप से करना चाहिये।





दोपहिया वाहन चुराने वाले, 02 शातिर वाहन चोर पुलिस थाना लसूड़िया की गिरफ्त में।

 

·        आरोपियों के कब्जे से, लगभग 12 लाख रुपए कीमत के चोरी के 28 दोपहिया वाहन बरामद।

 

·        वाहन चुराकर उन्हें सस्ते दामों पर, ग्रामीण क्षेत्रों में तथा कबाड़ियों को बेचते थे।

 

·        चोरी के वाहन खरीदने वाला कबाड़ी भी गिरफ्तार।

 

इंदौर- दिनांक 10 फरवरी 2021-शहर में वाहन चोरी की घटनाओ पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिरीक्षक महोदय इंदौर झोन इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र तथा उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय इंदौर (शहर) श्री मनीष कपूरिया द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व)  श्री आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन में  अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व ज़ोन-2 श्री राजेश रघुवंशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर श्री राकेश गुप्ता द्वारा वाहन चोरों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु दिए गए दिशा निर्देशानुसार पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कार्यवाही करते हुए शातिर वाहन चोरों को पकड़ कर उनसे 28 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

            पुलिस थाना लसुड़िया क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की घटनाओ पर नजर रखने हेतु टीम के द्वारा पुर्व वाहन चोरो एंव कबाड़ीयो पर लगातार नजर रखी जा रही थी इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध बिना नंबर की मोटर सायकल से वारदात करने की फिराक में घुम रहे है। टीम के द्वारा घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा जिन्होंने ने अपना नाम 1 - कैलाश रावत पिता जशवत उर्फ यशवंत 28 साल भिलाला निवासी ग्राम बलवारी तहसील गंधवानी जिला धार तथा 2 - सुनील पिता सुरेन्द्र सिसोदिया 26 साल निवासी ग्राम मदत पोस्ट हातोद थाना अमजेरा जिला धार बताया। पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ करते आरोपीयों से धाना लसुड़िया के अपराध क्रमांक 187/21 धारा 379 भादवि में चोरी गयी मोटर सायकल MPIOMQ5645 को जप्त किया गया ।

            आरोपीयों से मौके पर अन्य वाहन चोरी के संबंध में पुछताछ करते लसुड़िया सहित इंदौर जिले के थाना खजराना, विजय नगर, हीरानगर , छोटी ग्वाल टोली आदि जगहो से मोटर सायकल चोरी करना कबूल किया ।

            आरोपी वाहनो को चुराकर कम कीमत में धार में बेचते थे व बाहनों को कबाड़ी की मदद से कटवा देते थे । आरोपीयों की निशादेही से कुल 26 वाहन व दो चेचिस कुल कीमती 12 लाख रूपये जप्त किये गये। आरोपी की निशादेही से कबाड़ी अमित सेठी पिता मदनलाल सेठी 30 साल निवासी रामकृष्ण बाग कालोनी इंदौर को भी गिरफ्तार किया गया ।

            आरोपीयों से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पुछताछ जारी है । आरोपीयानो से कुल 10 वाहन अभी तक ट्रेस हो चुके है तथा उनसे चोरी हुए अन्य वाहनों के घटना स्थल की जानकारी जुटाई जा रही है ।

            उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसुड़िया इंद्रमणि पटेल , उनि अरूण मलिक , आर 1904 विजेन्द्र सिंह बघेल , आर 865 विक्रम सिंह जादौन, आर 1112 घनराज बागेला , आर 3451 पवन शर्मा , आर 271 ब्रजेश सेंगर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।