Wednesday, February 10, 2021

भवरकुआं क्षेत्र में मोबाइल व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पर्दाफाश, आरोपीगण पुलिस थाना भवरकुआं की गिरफ्त में।

 

·        व्यापारी का पुराना नौकर ही निकला मुख्य षड्यंत्रकारी, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था इस घटना को अंजाम।

 

इंदौर - दिनांक 10 फरवरी 2021- पुलिस थाना भंवरकुआं क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 08/02/2021 को अग्रवाल नगर में मोबाईल कम्पनी के श्री सुरेश गोयल के साथ लूट की घटना हो गई थी, जिसकी सूचना थाना प्रभारी भवरकुँआ को मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भवरकुँआ नगर पुलिस अधीक्षक , जूनी इंदौर अति . पुलिस अधीक्षक , झोन 1 तत्काल मौके पर पहुँचे । घटनास्थल का निरीक्षक तथा मजरूह सुरेश गोयल से चर्चा करने पर पता चला कि मोबाईल कम्पनी के श्री सुरेश गोयल रात्रि 9 बजे के करीब ग्वाल टोली स्थित अपनी दुकान से घर के लिए निकले थे और जैसे ही उनकी कार घर के पास पहुंची और वह कार से नीचे उतरे तभी पहले से खड़ी दो मोटर साईकिलो पर से एक लडका उनके पास आया पीछे से मजलह को चाकू मारकर रूपयो से भरा बैग लूटकर भाग गये थे । घटना पर से थाना भंवरकुआ पर अपराध क्रमाक 122/21 धारा 394 भादवि का अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

           इस सनसनीखेज घटना की पतारसी हेतु आईजी इदौर झोन श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं डीआईजी इदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा पुलिस अधीक्षक  इदौर (पश्चिम) श्री महेश चद जैन के मार्गदर्शन में एक टीम अति . पुलिस अधीक्षक पश्चिम झोन -1 श्री राजेश व्यास के नेतृत्व में  गठित कर, नगर पुलिस अधीक्षक, जूनी इदौर श्री दीशेष अग्रवाल, थाना प्रभारी भंवरकुंआ श्री सतोष दूधी के साथ साथ थाना जूनी इदौर , रावजी बाजार एव सराफा के अधिकारी / कर्मचारियों को इस सनसनीखेज वारदात की पतासाजी में लगाया गया ।

           टीम द्वारा लगातार दिन - रात मेहनत कर मजरूह की दुकान से घर तक के रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज के साथ - साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसके आधार पर जानकारी मिली कि पूर्व में थाना हीरानगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में भी कम उम्र के लड़के शामिल थे। इसी आधार पर पुलिस टीम द्वारा हीरानगर की लूट की घटना के आरोपियान की पतासाजी शुरू की तो कुछ सदिग्ध घर पर नहीं मिले और फिर इसी आधार पर सदिग्धों की तलाश करते . लगातार पूछताछ पर यह ज्ञात हुआ कि अरविद दुबे मजरूह सुरेश गोयल के यहाँ ड्राईवरी करता था और 15 दिन पूर्व ही नौकरी छोडकर गया था । उसके द्वारा अपने साथी आरोपियान के साथ मिल श्री सुरेश गोयल को लूटने की योजना बनाई और योजना के तहत आरोपियान द्वारा मजरूह की दुकान से लेकर घर तक रैकी की और फिर घटना को अंजाम दिया ।

            पुलिस द्वारा इस सनसनीखेज घटना में मुख्य षड्यनकर्ता ( 1 ) अरविद दुबे उर्फ पंडित पिता नर्मदा प्रसाद दुवे , उम्र 23 वर्ष निवासी 109 लवकुश आवास विहार सुखलिया के अलावा ( 2 ) हिमाशु पिता राजेश हिंजे , उम 21 साल निवासी 160 सुखलिया ( 3 ) हर्ष पिता सुरेश सिसोदिया उम 20 साल , निवासी जिनेश्वर स्कुल के पास सुखलिया ( 4 ) नारायण पिता राजनारायण यादव , उम्र 19 साल , निवासी 352 कबीट खेडी , सुखलिया ( 5 ) रोहित पिता विक्रम सिंह धनगर उम्र 19 साल , निवासी 748/9 मेघदूत नगर इदौर के सहित एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दोनों मोटर साईकिलो सहित लूटा गया मझुका 9 लाख 78 हजार रूपये जप्त किया गया ।

 

            उक्त सनसनीखेज घटना का खुलासा करने में श्री राजेश व्यास , अति . पुअ झोन -1 , श्री दीशेष अग्रवाल , नपुअ जूनी इदौर , श्री संतोष दूधी , थाना प्रभारी ' मॅवरकुंआ श्री आर के सिंह धाना प्रभारी क्षिप्रा , उप निरीक्षक आनद राय , उनि जयेन्द्र दत्त शर्मा , उनि राहुल अहिरवार , सउनि राकेश मिश्रा , प्रआर 1455 ओमप्रकाश सोलकी , प्रआर 645 सजय पाटिल , आर 2927 उमेश सिह , आर . 1797 राजेन्द्र पटेल , आर , 563 मेहताब सिह , आर . 4135 धीरेन्द्र सिंह तोमर , आर . 395 विजय तिवारी , आर . 583 जितेन्द्र परमार , आर . 676 धर्मेन्द्र पाठक , आर , 1609 मुकेश गायकवाड़ , आर . 3614 दीपक परिहार , आर . 3611 रोहित पाराशर , आर . 1707 कमल सिंह , आर . 2951 अनिल मालवीय , आर . 3412 अकुश दांगी , आर . 3238 विश्वास रत्नी , आर , 3507 रोहित मिश्रा , आर . 1360 किशोर सोनगरा , आर .237 श्याम मालवीय , आर . 846 धीरेन्द्र सिंह राठौर , आर . 511 राहुल रघुवंशी , आर . 1630 कपिल रावत , आर . 3394 अभिनव शर्मा , आर . 3703 सुमित . आर . 262 सजय दागी , आर . 284 हरिश राठौर , आर . 1372 संदीप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस उप महानिरीक्षक, इदौर   रूपये 20 हजार नगद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 75 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 10 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 10 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 75 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


11 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


05 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी एवं 57 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 फरवरी 2021 को  05 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी एवं 57 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2021 को 17.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डायमंड मार्केट सराफा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 38 बडा सराफा इन्दौर निवासी घनश्याम सोनी और प्रेमनगर नागझिरी उज्जैन निवासी विजय सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजु यादव के घर के सामने लालजी की बस्ती मंहु और सारवन मोहल्ला पुलिया के नीचे मंहु इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 3271 गरीबपुरा लालजी की बस्ती इन्दौर निवासी महेंद्र पिता कन्हैय्यालाल सोनकर और सारवन मोहल्ला मंहु इन्दौर निवासी उमर पिता रफीक खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1460 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर कर्बला मैदान के पास खजराना और पटेल मोहल्ला इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 05 केशव नगर खजराना इन्दौर निवासी श्रीकांत और 323 वैभव लक्ष्मी नगर खजराना इन्दौर निवासी हंसराज गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रुपयें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अलवासा रोड और दीपमाला के पीछे रस्सी मैदान इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम अलवासा निवासी चम्पाबाई और 19/1 शिवनगर बाणगंगा इन्दौर निवासी सन्नी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 6300 रूपयें कीमत की 63 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मी प्रतिमा चैराहा वीआइपी रोड और टाटा स्टील चैराहा पेशाब घर के सामने इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 97 गोकुलगंज इन्दौर निवासी विपिन पिता ओम प्रकाश यादव और 52/3 रामगंज जिंसी इन्दौर निवासी मनीष पिता बालकिशन यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 38 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सोनगिरी एक किराने की दुकान की आड मे से और राजुबाई के घर के सामने ग्राम पितवाली थाना हातोद इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम सोनगिरी इन्दौर निवासी श्यामसिंह और पितवाली थाना हातोद निवासी राजुबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1730 रूपयें कीमत की 2 लीटर एवं 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2021 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एबी रोड जानापाव कुटी ब्रिज पर थाना मानपुर इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 9 डी रामकृष्णबाग इन्दौर थाना खजराना इन्दौर निवासी गोपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से इंडिका कार क्र एमपी 09 सीडी 4280 एवं 31530 रूपयें कीमत की 24.750 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2021 कांें 14.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहिरवार धर्मशाला के पास रूस्तम का बगीचा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, गली न 2 नंदानगर इन्दौर निवासी राजा पिता रामदास कुशवाह कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2021 कांे 23.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खेडपति हनुमान मंदिर के पास सिरपुर इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 603 ई सेक्टर मदिना मस्जिद के पास चदंन नगर इन्दौर निवासी अब्दुल रज्जाक पिता अब्दुल जब्बार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक देशी अवैध पिस्टल जप्त की गई।

पुलिस थाना द्वारकाुपरी द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2021 कांे 13.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विदुर नगर कलाली के सामने द्वारकापुरी इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 1646 द्वारकापुरी इन्दौर निवासी गौरव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Tuesday, February 9, 2021

महिला अपराधों पर आयोजित सेमिनार में, दिल्ली के प्रख्यात अधिवक्ता ने महिला अपराधों में पुलिस की कार्यप्रणाली व भूमिका पर दिये महत्वपूर्ण टिप्स

 

इंदौर - दिनांक 09 फरवरी 2021- महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु, समाज में एक सकारात्मक माहौल बनाने के उद्देश्य से, जन-जागरूकता अभियान सम्मान के अंतर्गत पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में, आज दिनांक 09.02.21 को पुलिस कंट्रोल रूम में इन्दौर पुलिस अधिकारियों का महिला अपराधों की रोकथाम हेतु वर्तमान प्रावधानों, माननीय न्यायालय की गाइड लाइंस तथा इन अपराधों में पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली के लिये एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।

            उक्त सेमिनार में विशेष वक्ता के रूप में विख्यात ट्रेनर/हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के अनुभवी वरिष्ठ अधिवक्ता तथा महिला सेल दिल्ली और लीगल एड पेनल में सीनियर एडवोकेट श्री बृजेश ओबेरॉय ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को महिला संबंधी अपराधो में, मध्यस्थता किस तरह से की जाए, पुलिस किस प्रकार से कार्यवाही कर न्यूट्रल मीडिएटर बने बताते हुए, महिला अपराधों के संबंध में वर्तमान प्रावधानों, इनके लिये माननीय सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग गाइडलाइन आदि के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। साथ ही उन्होनें महिला अपराधों के पारिवारिक प्रकरणों में पुलिस किस प्रकार से पारिवारिक परामर्श के द्वारा अपराधों का निराकरण कर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को बखूबी निभा सकती है, इस संबंध में भी आवश्यक परिचर्चा की गयी।

            उक्त सेमिनार में इंदौर जिले की महिला पुलिस अधिकारियों, उर्जा डेस्क प्रभारी व विभिन्न थानों के थाना प्रभारी सहित एनजीओ कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए, जिन्होनें अतिथि वक्ता से महिला अपराधों संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा कर, अपनी जानकारी को बढ़ाया साथ ही इन अपराधों की विवेचना में उन्हें एक संवेदनशील अधिकारी के रूप में किन बातों का ध्यान रखना है यह भी जाना।



महिला अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व उनके प्रति सम्मान के लिये जन जागरूकता लाने हेतु पुलिस द्वारा बनाये गय विशेष कैंलेडर का, डीआईजी इन्दौर ने किया विमोचन

 

इंदौर - दिनांक 09 फरवरी 2021- महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु, समाज में एक सकारात्मक माहौल बनाने के उद्देश्य से, जन-जागरूकता अभियान सम्मान अभियान चलाया गया, जो केवल चंद दिनों का अभियान नहीं अपितु पुलिस द्वारा इसे महिला अपराधों के प्रति जागरूकता लाने के लिये एक मिशन के रूप में लिया है। इसी के तहत आज दिनांक 09.02.21 को पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा महिला अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व महिला सम्मान के लिये जन जागरूकता लाने हेतु पुलिस द्वारा बनाये गये विशेष कैंलेडर का विमोचन किया गया।

            उक्त कैलेंडर में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके प्रति सम्मान के भाव को ध्यान में रखते हुए ये कैंलेडर बनाया गया है, जिससे हर महीने, हर दिन हम महिला के सम्मान का ध्यान रखें यही उद्देश्य है। इसमें प्रत्येक माह में अपने क्षेत्र में समाज में अभिन्न योगदान देने वाली भारत की किसी ना किसी विशिष्ट महिला का परिचय और फोटो दिया गया है। साथ ही महिला अपराधों के सम्मान अभियान की शुभंकर सजग गुड्डी की तहर ही किस प्रकार सजग रहकर, इन अपराधों से बचा जा सकता है आदि महत्वपूर्ण जानकारी वाले, पम्पलेट्स व कार्टून चित्रों का समावेश भी किया गया है। उक्त कैलेंडर को इस प्रकार से डिजाईन करने का प्रयास किया गया है, जिससे इसे देखने वालों को निश्चित रूप से प्रेरणा मिलेगी और महिलाओं के प्रति स्वयं ही सम्मान का भाव जागृत होगा।

            इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री अरविंद तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अजय बाजपेयी, रक्षित निरीक्षक श्री जय सिंह तोमर सहित कार्यलयीन स्टाफ मौजूद रहा।



एरोड्रम थाना क्षेत्र के हायलिंक सिटी में सी.ए. के घर हुई सनसनीखेज डकैती की वारदात का इंदौर पुलिस ने किया खुलासा।


·        गिरोह का सरगना पिण्टू निकला फरियादिया का सगा भतीजा, गिरोह के साथ मिल बुआ के घर दिया वारदात को अंजाम।

·        वारदात करने वाली बाग टाण्डा जिला धार की गिरोह  के 05 सदस्य गिरफ्तार।

·        आरोपियों से सोने के जेवरात अंगूठी, चूड़ी, चैन बरामद।

·        पकड़े गये आरोपियों ने सूने घर में ताला तोड़कर नकबजनी की वारदात भी की थी कारित।

·        02 चार पहिया वाहनों में सवार होकर आये थे आरोपीगण।

·        शराब का नशा कर सरगना ने गिरोह के साथ मिलकर दिया सगी बुआ के घर वारदात को अंजाम।

·        वारदात से पूर्व की थी घटनास्थल के आसपास रैकी, हथियारों से लैस गिरोह ने परिवार से मारपीट कर की थी लूटपाट।

·        सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाल, व सैकड़ों संदिग्धों से पूछताछ करने के बाद इंदौर पुलिस ने हासिल किये थे अज्ञात आरोपियों के संबंध में सुराग।

 

इंदौर - दिनांक 09 फ़रवरी 2021-   पुलिस उपमहानिरीक्षक  (शहर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा चोरी,नकबजनी, लूट/डकैती व अन्य संपत्ति संबंधी अनसुलझी वारदातों की पतासाजी व इन अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री महेश चन्द्र जैन और पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री गुरूप्रसाद पाराशर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री जयंत राठौर द्वारा संपत्ति संबंधी वारदातों ष तौर पर हाल के दिनों में हुई डकैती की वारदात के अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु स्पेशल टीम का गठन कर उसको योजनाबद्ध तरीके से समुचित कार्यवाही करने हेतु दिषा निर्देश दिये गये थे।

 

          ज्ञातव्य है कि विगत दिनों थाना एरोड्रम क्षेत्र में दिनांक 30-31 जनवरी की मध्यरात्रि को अज्ञात बदमाशों ने दरवाजा तोड़कर सी.ए. के घर हमला किया व हथियारों से लैस बदमाशों ने परिजनों को डरा धमका कर व मारपीट कर जेवरात-नगदी लूट लिया था। आरोपियों ने उसी रात एक अन्य सूने पडे घर 75 हाईलिंक सिटी में ताला तोड़कर उस समय वारदात कारित की जब परिवार घर से बाहर कहीं समारोह में गया हुआ था। उपरोक्त घटना में आरोपीगण नगदी व स्वर्ण आभूषण लेकर रफूचक्कर हो गये थे। 

       उपरोक्त दोनों घटनायें सनसनीखेज थी जिसके अज्ञात आरोपियों की पतारसी इंदौर पुलिस द्वारा सरगर्मी से की जा रही थी। इसी अनुक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इंदौर पुलिस की स्पेषल टीम को आवष्यक कार्यवाही करते हुये मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया था। बाद क्राईम ब्रांच की गठित टीम द्वारा मामलों से संबंधित क्षेत्र के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया व स्थानीय स्तर पर मुखबिर मामूर कर घटना से संबंधित सुराग  हासिल करने के प्रयास किये गये जिसके परिपेक्ष्य में टीम को सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में नजर आयीं जिसमें दोनों घटनास्थल के आसपास समान हुलिया के लोगों की संदिग्ध गतिविधियां दिखार्द दी।

           अतः प्रथम दृष्टया फुटेज देखकर पुलिस टीम को यह विदित हुआ कि वारदात करने वाली एक शातिर गिरोह है जोकि संभवतः जिला धार के बाग व टाण्डा क्षेत्र की हो सकती है। फुटेज के आधार पर टीम ने मुखबिरों को सक्रिय करते हुये कड़ी से कड़ी जोड़कर सुराग हासिल किये जिसमें टीम को यह सूचना मिल गई कि कुछ लोग जेवरात व नगदी बांटने के लिये नावदा पंथ के पास एकत्रित होने वाले है जिनके पास मश्रूका किसी चोरी अथवा वारदात से संबंधित हो सकता है।

            सूचना के आधार पर थाना एरोड्रम और क्राईम ब्रांच इंदौर की संयुक्त टीम ने स्थानीय स्तर पर घेराबंदी के लिये योजना बनाई तथा जहां आरोपीगण एकत्रित होने वाले थे वहां अलग अलग वेश भूषा में सिपाहियों को तैनात कर दिया। बाद जैसे ही आरोपीगण एकत्रित होकर माल मश्रूका बांटने के लिये बातचीत करने लगे तत्समय वहां घात लगाये बैठी क्राईम ब्रांच की टीम ने पंाच आरोपियों 1. पिण्टू उर्फ अभिषेक जैन पिता दिनेष जैन उम्र 32 वर्ष निवासी सदर बाजार टाण्डा 2. मंगु पिता जुवान सिंह उम्र  निवासी पिपरानी जिला धार  3. रमेष पिता केसु अलावा उम्र निवासी ग्राम पिपरानी जिला धार 4. मुकाम पिता जुवान सिंह उम्र निवासी दूधिया फालिया टांडा जिला धार 5. रविन्द्र उर्फ रवि पिता नवल सिंह उम्र्र 22 वर्ष निवासी बुधिया फाला थाना टांण्डा जिला धार को दबोच लिया जिनके पास मौके पर तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 01 सोने की अंगूठी, 01 सोने की चैन, 01 सोने की चूड़ी बरामद हुई। आरोपियों से की गई आरंभिक पूछताछ में उन्होंनें उपरोक्त बरामद मश्रूका थाना एरोड्रम में सी0ए0 के घर से लूटना बताया। पुलिस टीम ने सभी  आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पृथक पृथक आरंभिक पूछताछ की जिन्होंनें डकैती की घटना के बाद एरोड्रम में उसी रात ताला तोड़कर चोरी करना बताया।

         आरोपी पिण्टू इस गैंग का सरगना है जिसके द्वारा अपने साथी मंगू के साथ मिलकर इंदौर में रैकी की गई और जिस घर में डकैती डाली गई वह आरोपी पिण्टू की सगी बुआ का घर है जिसे घटना से पूर्व घर के बारे में सारी जानकारी थी कि कहां कितना माल है? और घर में कौन कौन सदस्य है? अतः उसने घटना करने की नियत से योजना बनाई तथा मंगू के साथ मिलकर वारदात से 3-4 दिन पूर्व रैकी की जिसमें उसे यह भी ज्ञात हुआ कि बुआ के घर के पास एक कोई अन्य घर है जिसके परिजन किसी समारोह में बाहर गये हैं तथा घर सूना पड़ा है अतः सरगना पिण्टू और मंगू ने वहां की भी रैकी की बाद रवाना होकर जिला धार वापस चले गये। वहां योजना के मुताबिक अपनी गिरोह के अन्य सदस्यों लगभग दर्जन भर लोगों के साथ आई-10 और बोलेरो से इंदौर आये जिन्होंनें मुताबिक योजना के फालिया और लोहे की राॅड आदि का उपयोग कर ताले तोड़े तथा हथियारों व चाकू तलवारों से लैस होकर घर में धावा बोल दिया व मारपीट कर लूटपाट की थी जिसमें घर के सदस्यों को चोंटें भी आई थी।

         अभी गिरोह के सरगना सहित कुल 05 सदस्य पुलिस गिरफ्तार हुये जिन्होंनें पूछताछ में वारदात को अंजाम दिये जाने के साथ ही वारदात में शामिल अन्य साथी दारानों के नाम कबूले हैं।

         आरोपी पिण्टू किराने की दुकान चलाता है। आरोपी मंगू शासकीय विधालय में अतिथि षिक्षक है जबकि आरोपी रमेश ड्राईवर हैै। आरोपी मुकाम पिता जुवान की किराने की दुकान है तथा आरोपी रविन्द्र की स्र्पाट्स कपड़े की दुकान है।

          आरोपी पिण्टू ने बताया कि वारदात की योजना उसने ही बनाई थी तथा सभी साथियों को बताया था कि उसके रिश्तेदार  बुआ के यहां अच्छा जेवर व नगदी माल है जहां से लूटपाट करने पर मोटी रकम सबके हाथ लग सकती है अत साथीदारानों के साथ मिलकर रैकी कर 02 चार पहिया वाहनों से रवाना होकर इंदौर आये व सबने शराब पी तथा नशे में वारदात को अंजाम दिया। आरोपी धार व अन्य जिलों में बड़े स्तर पर जुआ खेलने का आदी है जिस पर कर्ज होने के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया जाना बताया है।

          वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध में सुराग पुलिस टीम को मिले है जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है अन्य आरोपियों के गिरफ्त में आने पर उनसे वाहन, हथियार व मश्रूका जप्ती के प्रयास किये जायेंगें साथ ही गिरफ्तार आरेापियों का पुलिस रिमाण्ड लेकर विस्तृत पूछताछ की जायेगी जिनसे इंदौर शहर एवं अन्य सीमावर्ती जिलों की अनसुलझी पुरानी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 108 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 09 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 09 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल  108 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

13 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 73 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 फरवरी 2021 को  05 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 73 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उर्द स्कुल के पास खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  ताज नगर बी खजराना निवासी असलम खान और अनार बाग कालोनी निवासी सलीम शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रुप्यें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2021 को 13.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणेश्वरी पान शाला के पास इंदौर से अवैध रूप  शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 271 कुम्हारख्ेाडी के पास निवासी राजा दीक्षित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की1 किलो 500 ग्राम अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहिरवार धर्मशाला के पास और एम आर 09 पुलिया के पास संजय गांधी नगर इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें,  दीपक पिता रामप्रसाद सांेलंकी और 102 नादिया नगर निवासरी संदीप पिता बंशीलाल कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरे जप्त किया गया ।

पुलिस थाना द्वाराकापुरी द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2021 कांे 20.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आस्था पैलेस चैराहा इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, आस्था पैलेस चैराहा इदौर निवासी रोहित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2021 कांे 23.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टिगरिया रेल्वे के पास इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 35 बी ऋषि नगर कुशवाह निवासी दीपक यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।