Tuesday, February 2, 2021

इन्दौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा, शहीद देवेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी स्मृति जिला स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता-2021 का हुआ, सफलता पूर्वक समापन

 

·      

 

·         चैलेंजर्स यूनाइटेड ने आरोग्य क्लब को 4-3 से पराजित कर, जीता इस प्रतियोगिता का खिताब।

 

इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2021 - इन्दौर पुलिस एवं खेल युवा कल्याण विभाग म.प्र. के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना काल में शहीद हुये  इंदौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा निरीक्षक स्व. श्री देवेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी के सम्मान स्वरूप उनकी स्मृति में जिला स्तरीय शहीद देवेन्द्रसिंह स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता-2021 का आयोजन दिनांक 28 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक स्थानीय डी आर.पी. पुलिस लाईन मैदान, इन्दौर पर किया गया, जिसका सफलता पूर्वक समापन, आज दिनांक 02-02-2021 को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर जोन इंदौर श्री योगेश देशमुख के कर कमलों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र की विशेष उपस्थिति में किया गया।

 

        उक्त प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर एडीजी महोदय द्वारा इंदौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा निरीक्षक स्व. श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी को स्मरण कर उनके फोटो पर पुष्पमाला अर्पित कर आज के कार्यक्रम की शुरुआत की गई।   

प्रतियोंगिता का प्रतिवेदन वाचन अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा करते हुए, प्रतियोगिता मैं अभी तक की टीमों प्रदर्शन के आधार पर अभी तक के परिणामों  बारे में जानकारी दी गयी।

 

इस अवसर आईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा उद्बोधन में  पुलिस परिवार के जाबांज योद्धा निरीक्षक शहीद श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी की स्मृति में आयोजित उक्त प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक आयोजन पर सभी को बधाई दी और कहा कि पुलिस की सर्विस और फुटबॉल खेल की चुनौतियां लगभग समान है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी एवं आगे की प्रतियोगिता में भी भी अपना अच्छा प्रदर्शन करें इसके लिए शुभकामनाएं दी गई।

 

उक्त प्रतियोगिता के समापन की घोषणा करते हुए मुख्य अतिथि एडीजी महोदय श्री योगेश देशमुख जी ने इस सफलतापूर्वक आयोजित की गई प्रतियोगिता के लिए पूरी इंदौर पुलिस की टीम को शाबाशी दी गई। साथ ही उन्होनें कहा कि इन्दौर शहर का खेलों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आगे भी यहां के खिलाड़ी देश विदेश में इन्दौर का नाम रोशन करें इन्हीं मंगल कामनाओं के साथ उक्त स्पर्धा में भाग लेने वाले, सभी खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाते हुए, उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और  उन्हे आगामी प्रतियोगिता में भी सर्वोच्च प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी गयी।

 

        दिनांक 28 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक आयोजित उक्त स्पर्धा में इन्दौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं महू क्षेत्र की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए  चैलेंजर यूनाइटेड एवं आरोग्य क्लब फाइनल में पहुंचे, जिसमें आज दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और अंत तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। जिससे मैच का निर्णय ट्राई ब्रेकर के माध्यम से हुआ जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए चैलेंजर यूनाइटेड ने 4-3 से आरोग्य क्लब को पराजित कर इस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। वही वही प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते  5 गोल करने वाले अटल फुटबॉल क्लब के माइकल लाइक्रा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया

 

एडीजी महोदय द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान  की गई तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर, उन्हें अग्रिम प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गई।

 

        उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इन्दौर श्री अरविंद तिवारी, पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री आशुतोष बागरी की उपस्थिति में, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री गुरूप्रसाद पाराशर, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम ज़ोन-2 श्री प्रशांत चौंबे, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आर एस देवकेजिला खेल अधिकारी श्री जोसेफ बक्सला तथा  प्रतियोगिता के प्रायोजकगण श्री संदीप जैन-मोयरा सरिया इंदौर   श्री गौरव संघवी-मोयरा सरिया इंदौर, श्री रमेश मूलचंदानी-प्रेसिडेंट क्वींस काॅलेज इंदौर, श्री हरीश सारडा-साइकिल वर्ल्ड इंदौर सहित उप पुलिस अधीक्षकगण व अन्य पुलिस अधिकारीगण, गणमान्य नागरिकगण तथा आज के मैचो की टीमों के खिलाड़ी सम्मिलित हुए।

 

        उक्त कार्यक्रम का संचालन अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम ज़ोन-2 डाॅ. प्रशांत चौबे द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीष पाठक सोनी के द्वारा व्यक्त किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन की व्यवस्थाएं, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अजय बाजपाई एवं रक्षित निरीक्षक  श्री जय सिंह तोमर के कुशल मार्गदर्शन में उनकी टीम द्वारा की गई।











इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 140 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 02 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 140 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


22 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 22 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 58 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 फरवरी 2021 को 01 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 58 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



सट्टे/जुऐं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 17 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2021 कांे  23.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  मेन रोड सात रास्ता महु इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, लालु, दुर्गेश, अंकित, संजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।


पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2021 कांे 19.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजपुताना होटल के पास खाली मैदान के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, बाला , हेमन्त, दीपक, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1450 नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।


पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2021 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बढिया जंगल और नहर के पास मलेंडी के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शांतिलाल कुर्मी, दीपक कुर्मी ,नरेन्द्र, साीतराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3340 नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2021 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के पास हरनियाखेडी और झाडिया के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मनीष, हारुन , दिनेश रऊफ खांॅ नंदकिशोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 8610 नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।


पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2021 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा चैराहा पान की गुमठी के पास इंदौर सट्टे की गतिविधियांे  मे लिप्त मिल,े भागीरथ पुरा इंदौर निवासी जगदीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2021 को 0.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बर्फानी धाम वानी की टंकी के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सोंलंकी नगर इंदौर निवासी राकेश पिता अमृतलाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1360 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडियां द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2021 को 22.30 बजें 20.20ं मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रायल स्टेट के पास कनाडिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, रायल स्टेट कालोनी निवासी बाबूलाल परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रुप्यें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाडी मोहल्लां राऊ इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, बाडी मोहल्ला निवासी शिवलाल पिता सिध्दनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2021 को 0.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मानपुर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 08 गरीब नवाज छोटा बागडद निवासी जाफर उर्फ भुरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 6,32640 रूपयें कीमत की 1170 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2021 कांे 20.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाहर शाह वली दरगाह खाली मैदान खजराना इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, तेजाजी नगर खजराना शाहरुख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना महु द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2021 कांे 13.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वैध कालोनी महु इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें,  मोहम्मद ओवेश उर्फ अय्या कुरैशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2021 को 16.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  हनुमान मंदिर के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 68/6 परदेशीपुरा निवासी राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं





Monday, February 1, 2021

’’ प्रेस नोट ’’

 

हमे आपकी चिन्ता है, आपकी सुरक्षा आपके हाथ,उत्तर दायित्व आपका भी है)


            32 वाॅ सड़क सुरक्षा माह 2021 के अंतर्गत आज दिनांक 01.02.2021 को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्षन में यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस द्वारा एनसीसी कैडेट के साथ मिलकर व्हाइट चर्च चैराहे पर जागरूकता अभियान चलाया गया। शहर के स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राऐं दो पहिया वाहन चलाते समय यातायात  नियमों को अनदेखा कर रहे हैं, ऐसे कई स्टूडेंट्स को यातायात पुलिस और एनसीसी कैडेट्स ने यातायात नियमों के पालन करने की समझाइश दी, जिन लोगो ने हेलमेट नहीं पहना था, उन्हे हेलमेट पहनने की एंव वाहन चलाते समय अन्य नियमांे का पालन करने के संबंध में बताया गया। ऐसे बच्चों के पेरेंट्स से फोन पर बात कर उन्हें बच्चों की सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दी, जिन्होने यातायात नियमों की अनदेखी की थी, कि वह अपने नाबालिक बच्चों को वाहन ना दें और यदि आपके बच्चे की उम्र 18 साल हो चुकी है, तो निर्धारित लाइसेंस प्राप्त होने के पश्चात ही वाहन चलवाये साथ ही हेलमेट का विशेष तौर पर ध्यान दें । अपने बच्चों को वाहन देकर उनकी व दुसरो की जान के साथ खिलवाड़ ना करें। कई वाहन चालक जो नियमो का पालन स्वेच्छा से जिम्मेदारी पूर्वक कर रहे थे, उनका पुलिस ने सम्मान किया ।  इस दौरान एन.सी.सी अधिकारी लेफ्टिनेंट निर्मल मेड़तवाल, सुरेंदर सिंह व यातायात के ए.एस.आई डामोर, दीपेंद्र मेहरा, धर्मवीर सिंह , जितेंद्र यादव व सुमन्त सिंह कछावा मौजूद रहे । शाम को यातायात पुलिस द्वारा 56 दुकान पर  नुक्कड़ नाटक, रोड सेफ्टी, साँप सीढ़ी व क्विज कॉम्पटीशन रखा गया, वही रीगल चैराहे पर वाहन चालकों से यातायात जागरूकता सर्वेक्षण के तहत यातायात नियमों के संबंधित 36 रोचक सवाल किये गये जो आने वाले दिनो मे भी जारी रहेगें व सार्थक सिद्ध होंगो।

                                        यातायात पुलिस द्वारा जनहित में जारी।




चेलेंजर्स यूनाइटेड ने अटल फुटबॉल क्लब तथा आरोग्य क्लब ने यंग आदिवासी क्लब को सेमीफाइनल में हराकर किया फायनल में प्रवेश।


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर जोन इंदौर के मुख्य आतिथ्य में खेला जाएगा शहीद देवेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी स्मृति फुटबाॅल प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला

 

इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2021 - स्थानीय डीआरपी लाईन मैदान इंदौर में खेली जा रही शहीद देवेन्द्रसिंह स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता-2021 के तहत आज सेमी फाइनल मैच खेले गये। जिसमें चेलेंजर्स यूनाइटेड ने अटल फुटबॉल क्लब को (4-2) से, एवं आरोग्य क्लब ने यंग आदिवासी क्लब को (2-0) सेमीफाइनल में हराकर, फायनल में प्रवेश किया।

 

 

👉             पहला मैच अटल फुटबॉल क्लब और चैलेन्जर्स यूनाइटेड के मध्य खेला गया। अटल फुटबॉल क्लब द्वारा खेल के शुरू मे ही आक्रमण किया लेकिन तीन अवसरो पर उनके फारर्वड खिलाडी गेंद को गोल पोस्ट के बाहर मार बैठे। चैलेंजर्स की रक्षा पंक्ति आज अपना स्वाभाविक प्रदर्शन नही कर पा रही थी। जैसे जैसे मैच समाप्ति की और बडने लगा दोनो टीमों के द्वारा आक्रमण तेज गति से करते हुए गोल करने के प्रयास किये गये। मैच समाप्ती पर दोनो टीमों ने गोल नही किया जिससे मैच का निर्णय ट्राईब्रेकर के द्वारा हुआ जिसमें चेलेंजर्स यूनाइटेड ने अटल फुटबॉल क्लब को 4-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

 

  👉दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच आरोग्य क्लब ने यंग आदिवासी क्लब के मध्य खेला गया। आरोग्य क्लब के खिलाडी एकजुट होकर यंग आदिवासी टीम पर दबाव बना रहे थे, आरोग्य के गोलकीपर रोहित बनोधा ने कई अवसर पर शानदार बचाव किया। आरोग्य क्लब के फावर्ड अनिल, यश, सुजल ने आदिवासी के गोल एरिये मे शानदार मुव्ह बनाते हुए यश सिसोदिया ने आदिवासी रंक्षापंक्ति को भेदकर 25 वे मिनिट मे शानदार गोल कर 1-0 की बढत हासिल की। खेल के 70 वे मिनिट मे आरोग्य क्लब के अजय खत्री ने गोल किया। जिससे आरोग्य क्लब ने यंग आदिवासी क्लब को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

      

स्पर्धा में कल दिनांक 02 फरवरी 2021को दोप. 03.00 बजे से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर जोन इंदौर श्री योगेश देशमुख के मुख्य आतिथ्य एवं पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र की विशेष उपस्थिति में आरोग्य क्लब एवं चैलेंजर्य यूनाइटेड के मध्य फायनल मैच खेला जाएगा, तत्पश्चात प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जावेगा।

 

इस अवसर पर आपकी  उपस्थिति प्रार्थनीय है। 🙏🌹🙏



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 82 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 01 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 01 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 82 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


26 आदतन व 28 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आदतन व 28 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


06 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 42 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 जनवरी 2021 को 06 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 42 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



सट्टे/जुऐं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2021 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला ढाबा के पास और काम्पलेक्स इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सुरेश जायसवाल और गफ्फार, चन्द्रशेखर, नासिर, फराज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3000 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2021 को 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अलवासा रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  अलवासा निवासी ग्यारसी बाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2021 को 21.51बजें 20.20ं मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स्स के पास रिंग रोड आई टी पार्क इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, कोल्याबयडा काला दगडा फलिया बोरी धार निवासी विनोद पिता ज्ञान सिंह डाबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1500 रुप्यें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षे़त्रातर्गत विभिन्न स्थानों इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  दिपांशु पिता राजेश , योगंश , निश्चय को  पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 250 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2021 को 19.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्रीड के पास बनेडिया रोड देपालपुर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम अटाहेडा निवासी धारासिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2021 को 0.0 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दरबार ढाबा के पास ग्राम पलासिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  ग्राम पलासिया निवासी भल्लु पिता लालसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1800 रुपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2021 कांे 22.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालका द्वार के सामनें सुदामा नगर झोपड पट्टी इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, सुदामा नगर झोपड पट्टी इन्दौर निवासी दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2021 कांे 19.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल बाउंड्री गेट के पास गुरूशकंर नगर इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 230 गुरूशकंर नगर इन्दौर निवासी रोहित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


· 70 करोड़ की 70 किलो एम.डी. ड्रग्स के मामले में 02 अन्य आरोपियों को क्राईम ब्रांच इंदौर ने किया गिरफ्तार।

 


·         कई दिनों से राजस्थान में  जायरीन, खादिम और फकीर बनकर डेरा डाले हुए थी क्राइम ब्रांच की टीम, आरोपियों को अजमेर से गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

·          दोनों आरोपी है सगे भाई अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों में लगभग 20 वर्षों से हैं संलिप्त।

·         दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से दो दर्जन से भी अधिक प्रकरण हैं दर्ज, कई मामलों में काट चुके हैं सजा।

·         अजमेर एवं आसपास के सीमावर्ती जिलों में सप्लाय करने के साथ ही, दरगाह पर आने वाले देशी एवं विदेशी पर्यटकों को एमडी ड्रग्स पुड़िया बनाकर बेचते थे आरोपीगण।

·          मामले में हो चुकी है अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी।

·          गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर की जायेगी विस्तृत पूछताछ।

 

इंदौर -दिनांक 01 फरवरी 2021- मध्यप्रदेश में शासन के दिशा निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा विभिन्न प्रकार के मनोत्तेजक ड्रग्स सप्लाय करने वाले तस्करों व ड्रग्स पैडलरों के खिलाफ अभियान ’’प्रहार’’ चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री योगेश देशमुख इंदौर जोन इंदौर द्वारा इंदौर जोन के समस्त जिलों में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने हेतु जिले के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया था जिसमें अन्य राज्यों के तस्करों तथा ड्रग्स सप्लायरों के विरूद्ध आसूचना संकलित कर कार्यवाही करने के लिये समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे। पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इंदौर, व पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री  अरविन्द तिवारी द्वारा पूर्व में 70 किलो एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए आरोपियों के संदर्भ में दर्ज प्रकरण की विवेचना और पतारसी हेतु क्राइम ब्रांच की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन अतिरिक्त अधीक्षक (अपराध शाखा) जिला इंदौर श्री गुरूप्रसाद पाराशर के नेतृत्व में  कर उसको अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध योजनाबद्ध तरीके से समुचित कार्यवाही करने के लिये दिशा निर्देश जारी किये गये।

 

ज्ञातव्य है कि दिनांक 05 जनवरी 2021 को क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा हैदराबाद तेलंगाना व इंदौर म0प्र0 के ड्रग्स तस्करों को पकड़ा गया था जिनसे 70 करोड़ रूपये कीमत की 70 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी जिनके विरूद्ध थाना क्राईम ब्रांच में अपराध क्रमांक 01/21 धारा 08/22, 8/25, 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा विवेचनाधीन है।

 

 पुलिस रिमाण्ड के दौरान ज्ञात आरोपियों के संबंध में विवेचना दल की टीम द्वारा पतारसी कर लगातार महाराष्ट्र राजस्थान और मप्र के कई शहरों में दविश दी गई जिसके द्वारा  अब तक ड्रग्स की खरीदी बिक्री व तस्करी से जुड़े तकरीबन 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

मामले में गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी से कड़ी जोकर गहन पूछताछ की गई जिसमें अजमेर राजस्थान के तस्करों के सम्बन्ध में भी क्राइम ब्रान्च को सुराग मिले थे इसलिए पिछलेकई दिनों से आरोपियो की तलाश में क्राइम ब्रांच इंदौर, राजस्थान में जायरीन और खादिम का भेष बनाकर डेरा डाले हुए थी। टीम ने कड़ी मेहनत और लगन से लगातार सम्भावित ठिकानों में राजस्थान में छापामार कार्यवाहियां की जहाँ से 02 एम0डी0 ड्रग्स के तस्करों को दबोचने में सफलता अर्जित की।

 

1. खुर्शीद आलम उर्फ कुड़ी बाबा खान पिता अहमद नूर उम्र 46 वर्ष निवासी पीली खान नई बस्ती अजमेर स्थाई पता गंगवाना गांव राजस्थान को अजेमर से हिरासत में लिया। आरोपी कक्षा आठवीं तक पढ़ा है तथा रोडवेज बस स्टैंड अजमेर पर चाय एवं नाश्ते की दुकान चलाता है चाय नाश्ते की दुकान की आड़ में आरोपी पूर्व से ब्राउन शुगर गांजा और चरस बेचने का अवैध गोरख धंधा करता था इस अवैध कारोबार के चलते आरोपी कई बार पुलिस गिरफ्त में आया जिसके विरुद्ध अब तक राजस्थान के थाना सिविल लाइन अजमेर, थाना कोतवाली, थाना क्लॉक टावर, थाना अलवर गेट, थाना प्रताप नगर, एवं थाना पुष्कर मैं लगभग दो दर्जन अपराध विभिन्न संगीन धाराओं में पूर्व से पंजीबद्ध है। आरोपी ने बताया कि वह कई मामलों में सजायाफ्ता भी रहा है तथा वर्तमान में इसके विरुद्ध लगभग 10 प्रकरण अलग-अलग धाराओं में माननीय न्यायालय में विचाराधीन है आरोपी ने बताया कि वह अब तक राजस्थान के विभिन्न जिलों में 10 क्विंटल से अधिक गांजा एवं 15 से 20 किलो के आसपास अवैध चरस भेज चुका है तथा वर्तमान में एमडी ड्रग्स की तस्करी एवं बिक्री कर रहा था आरोपी ने बताया कि वह अजमेर में दरगाह पर आने वाले देशी- विदेशी पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों को भी ड्रग्स मुहैया कराता था जो लोग नशा करने के शौकीन होते थे उन्हें चाय नाश्ते की दुकान की आड़ में एमडी ड्रग्स उपलब्ध कराता था चूँकि आरोपी के कई अन्य परिचित तस्कर भी इस प्रकार की ड्रग्स की तस्करी में संलिप्त थे जिनसे वह ड्रग्स खरीद कर अजमेर के नशेड़ियों सहित वहां आने वाले देशी विदेशी लोगों को मुहैया कराता था आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र और  मध्य प्रदेश के तस्करों के संपर्क में था जिनसे ड्रग्स खरीदता था तथा उन्हें ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करता था एवं कभी कभी कैश में भी लेनदेन करना आरोपी ने स्वीकार किया है। आरोपी के अनुसार अजमेर में गांजा चरस भांग हीरोइन और एमडी ड्रग्स का नशा काफी लोगों द्वारा किया जाता है अतः वहां पर अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी व खरीदी बिक्री में कई लोग लीन हैं आरोपी ने बताया कि वह अब तक तकरीबन पचास लाख रुपए से अधिक कि ड्रग्स खपा चुका है।

 

2. आरोपी रज्जाक पिता अहमद नूर उम्र 52 वर्ष निवासी दारू के ठेके के पास लोहा खान पीली खान नई बस्ती अजमेर स्थाई पता गांव गंगवाना राजस्थान को भी क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम ने पतारसी कर गिरफ्तार किया है जोकि आरोपी खुर्शीद आलम का भाई है यह दोनों भाई ड्रग्स की तस्करी में कई वर्षों से संलिप्त है। आरोपी रज्जाक पर लगभग 29 अपराध अजमेर एवं उसके अन्य सीमावर्ती जिलों में पूर्व से दर्ज हैं अतः दोनों भाइयों का विस्तृत आपराधिक रिकॉर्ड पूर्व से दर्ज है उक्त आरोपी स्वयं एवं अपने भाई के साथ मिलकर राजस्थान के कई जिलों में पूर्व में ब्राउन शुगर, गांजा, चरस, जैसे मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करता था लेकिन गत दो-तीन वर्षों से यह एमडी ड्रग्स की तस्करी व बिक्री में संलिप्त था आरोपी ने बताया कि वह महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के तस्करों के संपर्क में था जिनसे उसने अब तक लगभग 10 किलो से अधिक ड्रग्स खरीदी है तथा राजस्थान के विभिन्न जिलों में सप्लाई भी कर दी है आरोपी ने कई अन्य नामों का भी खुलासा किया है जिनको वह ड्रग्स बेचता था अथवा जिनसे ड्रग्स खरीदता था। उक्त आरोपी भी कई प्रकरणों में सजा काट चुका है लेकिन लगातार अवैध मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री के मामले में वर्तमान में भी सक्रिय था अजमेर की दरगाह पर आने वाले जायरीन लोगों के साथ रहकर यह स्वयं  ड्रग्स का नशा करने का आदी हुआ उसके बाद उसने महसूस किया कि एमडी ड्रग्स के नशे के बाद शरीर में फुर्ती आती है जिसके बाद इसने अन्य राज्यों के तस्करों से सम्बन्ध बनाकर ड्रग्स खरीदी शुरू की और अजमेर में आने वाले विभिन्न देशों के पर्यटकों को पुड़िया बनाकर ड्रग्स बेचना आरंभ किया तथा धीरे-धीरे राजस्थान के कई जिलों में अपने गुर्गे स्थापित कर लिए जिनके माध्यम से वह ड्रग्स का अच्छा खासा मार्केट तैयार कर चुका था।

 

 पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से की गई विस्तृत पूछताछ में उपरोक्त दोनों आरोपियों के नामों का खुलासा हुआ था जिनकी पतारसी के हर संभव प्रयास क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा किया जा रहा था इन्हें अजमेर से गिरफ्तार करने में सफलता टीम को मिली है थाना क्राइम ब्रांच के अपराध क्रमांक 1/ 21 धारा 8 /22, 8/ 25 और 8 / 29 एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तारी ली गई है दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया जाकर विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से विस्तृत पूछताछ की जाएगी जिसमें अन्य कई नामों का खुलासा होने की भी संभावना है।

Sunday, January 31, 2021

*राष्ट्रीय महिला आयोग दिल्ली द्वारा कोरोना वॉरियर्स के रूप में अपनी अभिन्न सेवाओं के लिए, जिला इंदौर के पुलिस थाना रावजी बाजार की टीआई श्रीमती सविता चौधरी को किया सम्मानित।*


राष्ट्रीय महिला आयोग के 29 वें स्थापना दिवस के अवसर पर, आज दिनांक 31 जनवरी 2021 को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कोरोना काल में अपने अपने कर्तव्यों के तहत उत्कृष्ट योगदान देने पर *कोरोना वुमंस वॉरियर्स* *असली हीरो* के रूप में पूरे देश से महिला कर्मचारियों  का चयन कर, उन्हें सम्मानित किया गया।  जिसमे मध्यप्रदेश से कोविड -19 लॉक डाउन के दौरान विपरीत परिस्थितियों में कोरोना संकमण से प्रभावितों के लिए कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों में से  पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा  निरीक्षक श्रीमती सविता चौधरी,  थाना प्रभारी रावजी बाजार, इदौर   का चयन किया गया था। 


राष्ट्रीय महिला आयोग के उक्त कार्यक्रम में इंदौर पुलिस का गौरव बढ़ाते हुए माननीय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर जी, माननीय केंद्रीय जल संसाधन मंत्री श्री रतन लाल कटारिया जी, महिला आयोग की अध्यक्ष सुश्री रेखा शर्मा व अन्य पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षक श्रीमती सविता चौधरी को उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।







*अटल फुटबॉल क्लब, यंग आदिवासी क्लब, चैलेंजर्स यूनाइटेड व आरोग्य क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए किया, सेमीफाइनल में प्रवेश*

 -- *शहीद देवेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी स्मृति जिला स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता-2021* --

इन्दौर-दिनांक 31 जनवरी 2021 - स्थानीय डीआरपी लाईन मैदान इंदौर में खेली जा रही शहीद देवेन्द्रसिंह स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता-2021 के तहत आज चार क्वार्टर फ़ाइनल मैच खेले गये। 


👉 पहला मैच अटल फुटबॉल क्लब और नयापुरा इलेवन के मध्य खेला गया। पूरे मैच में दोनों टीमों ने कड़ा मुकाबला करते हुए एक दूसरे के विरुद्ध एक भी गोल होने नहीं दिया। मैच का निर्णय ट्राईब्रेकर के द्वारा हुआ जिसमें अटल फुटबॉल क्लब ने नयापुरा इलेवन को 5-4 से पराजित किया।


  👉दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सोनी ब्रदर्स एवं यंग आदिवासी क्लब के मध्य खेला गया। दोनों टीमों ने भी जोरदार रक्षात्मक खेल प्रदर्शन करते हुए, अपनी ओर कोई गोल नहीं होने दिया। इस मैच का निर्णय भी ट्राईब्रेकर के माध्यम से हुआ जिसमें यंग आदिवासी क्लब में सोनी ब्रदर्स को 5-3 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

👉तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच डे बोर्डिंग क्लब एवं चैलेंजर्स यूनाइटेड के मध्य खेला गया। जिसमें डे बोर्डिंग क्लब के युवा खिलाड़ियों ने चैलेंजर्स यूनाइटेड से अंतिम समय तक कड़ा मुकाबला किया, लेकिन खेल के 60 वें मिनट पर चैलेंजर्स यूनाइटेड के स्पर्श ने एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाकर, सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश किया।


👉 अंतिम मैच आरोग्य क्लब एवं ताज क्लब महू के बीच खेला गया, अंतिम समय तक दोनों टीमों द्वारा कला मुकाबला करने से कोई गोल नहीं हो पाया इस मैच का निर्णय भी ट्राईब्रेकर ब्रेकर के माध्यम से हुआ जिसमें आरोग्य क्लब ने 2-0 से ताज क्लब को पराजित कर, उनके सेमी फाइनल मैच खेलने के सपने को तोड़ दिया। 






▪️ *स्पर्धा में कल निम्न टीमों के बीच सेमीफायनल मैच खेले जाएगें-*


1.चैलेन्जर्स युनाइटेड V/S अटल फुटबाॅल क्लब


2.आरोग्य क्लब V/S यंग आदिवासी क्लब

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 72 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 31 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 31 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 72 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


20 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


14 गिरफ्तारी एवं 54 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जनवरी 2021 को 14 गिरफ्तारी एवं 54 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



सट्टे/जुऐं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 15 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2021 कांे 16.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई कृपा कट के पास न्याय नगर मैदान खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, कमलेश, विजय, शरद राय, दिनेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2710 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2021 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फिरोज गांधी नगर इन्दौर के बाहर और जीवन की फेल मसानिया गेट के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, जितेंद्र, साजन, रोहित, सुमित और दीपक वर्मा, धर्मेंद्र, मिथुन, अजय, विपिन वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2021 कांे 0.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नंदबाग तिराहा बाणगंगा से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, रतनसिंह उर्फ गुड्डू पिता देवीसिंह चैहान, सन्नी पिता कंवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1000 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2021 को 13.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अलवासा रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  अलवासा निवासी कलाबाई पति छीतुसिंह जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2021 को 20.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशरबाग रोड आनडोर दुकान के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 45 लाल बाग लाईन इन्दौर निवासी सतीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2021 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिमरोल रोड गुजरखेडा मंहु इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 125 सिमरोल रोड मंहु इन्दौर निवासी दिपेश गायकवाड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 250 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देपालपुर गौतमपुरा रोड पेट्रोल पंप के सामनें इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम बिरगौदा निवासी रामानायक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1500 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पीछे ग्राम ओरंगपुरा और आरोपी के घर आड ग्राम सेजवानी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, न ग्राम ओरंगपुरा इन्दौर निवासी राजाराम पिता बलवंत चैहान और ग्राम सेजवानी इन्दौर निवासी मोहनसिंह पिता सज्जनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2200 रुपयें कीमत की 2.5 लीटर एवं 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2021 कांे 13.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोमा की फेल नाले के पास बगीचा इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 39/2 गोमा की फेल निवासी सुनील उर्फ सुमित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2021 कांे 23.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बारा पत्थर चैराहा इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए  मिलें, 16/16 नवरतन बाग कालोनी फोरेस्ट विभाग इन्दौर निवासी राजकुमार दुबे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2021 कांे 19.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कलाली के सामने कनाडिया रोड इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए  मिलें, 20 रमाबाई नगर तिलक नगर इन्दौर निवासी सालिगराम उर्फ राहुल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2021 कांे 10.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिला अस्पताल के पास धार रोड इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए  मिलें, अमर पैलेस कालोनी गली न 3 राजेंद्र नगर इन्दौर निवासी रोहित उर्फ लट्टु पिता इंदर सागरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 30 जनवरी 2021 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिग्विजय मल्टी के सामने और अहीरखेडी चैधरी मार्केट इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए  मिलें, 559 अहीरखेडी गांव इन्दौर निवासी रवि रघुवंशी और नाना उर्फ शेखर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Saturday, January 30, 2021

स्टूडेट पुलिस कैडेट योजना के स्कूली बच्चों ने भी यातायात पुलिस के साथ मिलकर किया, लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक

 

इन्दौर-दिनांक 30 जनवरी 2021 - इन्दौर शहर में मनाये जा रहे 32 वें सड़क सुरक्षा माह-2021 के अंतर्गत आज दिनांक 30 जनवरी को इंदौर यातायात पुलिस के साथ स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के स्कलों के बच्चों और नेशनल कैडेट कोर के कैडेट्स ने जागरूकता अभियान चलाया। स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना की नोडल अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में आज स्टूडेंट पुलिस कैडेट के बच्चे भी सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जिसके तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूसाखेड़ी के 50 से अधिक बच्चो ने लेटर्न चैराहे पर वाहन चालकों को सीट बेल्ट व हेलमेट पहनने का अनुरोध किया साथ ही वाहन चालकों को स्टॉप लाईन का पालन भी करवाया। लोगों को यातायाता नियामों का पालन करवाने के लिये स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स के साथ नेशनल केडेट कोर के बच्चे भी शामिल रहे। एनसीसी की विभिन्न यूनिट द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम करवाये जा रहे है।

            स्टूडेंट पुलिस कैडेट के बच्चो ने 56 दुकान पर नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा का सन्देश देते हुए नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया। इसके साथ ही यातायात पुलिस की टीम द्वारा सभी बच्चो को ट्रैफिक पार्क रेसिडेंसी का भ्रमण करवाया गया, जहां बच्चों को सड़क सुरक्षा संकेत बोर्ड, सिग्नल, ट्रैफिक पुलिस संकेत चिन्हों आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सन्तोष कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी श्री दिलीप सिंह परिहार, स्टूडेंट पुलिस कैडेट से सब इंस्पेक्टर सुश्री राधा जामोद,  यातायात आरक्षक रंजीत सिंह व सुमन्त सिंह कछावा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूसाखेड़ी की शिक्षिका सुश्री राशि परिहार अपने स्कूली बच्चों के साथ उपस्थित रहीं।

इंदौर यातायात पुलिस द्वारा जनहित में जारी।






इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 166 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 30 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 30 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 166 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


16 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गेैर जमानती, 19 गिरफ्तारी एवं 82 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 जनवरी 2021 को 06 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी एवं 82 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्टे/जुऐं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडियां द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2021 कांे 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अग्रवाल पब्लिक स्कूल के पास बिचैला मर्दाना से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 21 टीनशेड भ्ुारी टेकरी इंदौर निवासी मनीष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 240 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2021 कांे 17.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सिकन्दरी कांकड जंगल इन्दौर से ताश पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते मिलें, कैलाश, घनश्याम प्रेमसिंह अमजद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।


अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2021 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शहीद पार्क के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  246 मैनरोड पिपल्याहाना निवसाी संदीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से  रूपयें कीमत की 80 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम उपडीनाथ  पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम उपडीनाथ निवासी राजेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1500 रुपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सदरबाजारं द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2021 को 19.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 66 अहिल्या पल्टन इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 66 अहिल्या पल्टन निवसाी रेणु कश्यप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1440 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2021 को 2.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर होटल एक्जोटिका हनुमान मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, जितेन्द्र पिता प्रताप सिंह , अरविन्द को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एमपी 20सीए5230 कार व181500 रूपयें कीमत की 40 पेटी व अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2021 को 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सेमंदा के पास आम रोड  इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम सेंमंदा निवासी मेहरवान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1440 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2021 को 11.20 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अलवासा रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नयापुरा अलवासा निवसाी जयराम और विनोद चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1000 रुपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2021 कोे 16.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधास्वामी का ग्राउण्ड हिम्मत नगर पालदा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 3810 ऋषि नगर कालोनी निवासी मोहन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2021 कोे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पिलीयाखाल पेट्रोल पंप और भूतेश्वर पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, अभीमन्यु और अंकित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2021 कोे 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विशाल चैराहा से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, अभीमन्यु और अंकित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2021 कांे 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अंडे ठेले के पास इदौर से  अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, रवि दमके और पंकज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना द्वाराकापुरी द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2021 कांे 20.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहरखेडी कांकड पावर हाउस के पास इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 754 आकश नगर निवासी गुलशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2021 कांे 22.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भूसामण्डी शुलभ काम्पलेक्स के पास इदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 641 शांतिखेडी निवासी राहुल बकावले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 29 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मल्हारगंज मैदान के पास और पंचकुईया के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, नौशाद पिता मुन्ना और दीपक पिता सन्तोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं