Friday, January 29, 2021

v 70 करोड़ की 70 किलो एमडी ड्रग्स के मामले में एक अन्य तस्कर मुम्बई से गिरफ्तार।


v क्राईम ब्रांच इंदौर की टीमें, पूछताछ में ज्ञात आरोपियों के ठिकानों  पर लगातार कर रही है छापामार कार्यवाही।

 

v आरोपी का माननीय न्यायालय से 05 दिवस का पुलिस रिमाण्ड हुआ स्वीकृत।

 

इंदौर- दिनांक 29 जनवरी 2021- क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार एम डी ड्रग्स तस्करी मामले से जुड़े सभी लोगों के सुराग हासिल कर उनकी पतारसी कर रही है। इसी कड़ी में पूर्व में गिरफ्तार हुये आरोपियों से पुलिस रिमाण्ड के दौरान जिन जिन संलिप्त आरोपियों के नाम प्रकाश में आये थे उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविंद तिवारी को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री गरूप्रसाद पाराशर द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों का गठन कर उनको समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।

 

            इसी कड़ी में एक अन्य आरोपी मोईन खान पिता महबूब खान उम्र 33 वर्ष निवासी ए विंग 101 श्रीपस्थ काम्प्लेक्स कॉलोनी, नालासुपारा वेस्ट मुंबई को थाना तुलीज ठाणे अमलदार से हिरासत में लिया गया है। उपरोक्त आरोपी से पूछताछ करने पर उसने मुंबई के एम डी तस्कर से एमडी ड्रग्स खरीदकर पूर्व में क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किये जा चुके आरोपी वसीम खान को बेचना बताया चॅूकि आरोपी वसीम से की गई पूछताछ में उसने एम डी ड्रग्स, मुंबई के मोईन से खरीदना बताया था अतः पूछताछ में ज्ञात जानकारी के आधार पर मोईन खान के नाम का खुलासा होने पर उसे पतारसी कर पकड़ा गया जिसे प्रकरण क्रमांक 01/21 धारा 08/22, 08/25, 08/29 के विवेचनाधीन मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है जहां से उसका 05 दिवस का पुलिस रिमाण्ड स्वीकृत हुआ है अतः पुलिस पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपी मोईन खान से विस्तृत पूछताछ करेगी।

शिर्डी से ग्वालियर जा रहे परिवार की कार इंदौर के मानपुर (भैरोघाट) के पास हुई खराब,

 

·   

 

·         पुलिस की डायल-100 टीम  ने परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया

 

इन्दौर दिनांक 29 जनवरी 2021 - दिनाँक 29-01-2021 को रात्री 01:00 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर के थाना मानपुर के अंतर्गत भैरोघाट पर कॉलर की कार खराब हो गई है, कॉलर के साथ उनका परिवार भी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

 

पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा उक्त सूचना प्राप्ति पर जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र. 31 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया एवं परिवार की मदद करने के लिए निर्देशित किया गया ।

 

मानपुर क्षेत्र स्थित डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक दीपक वर्मा और पायलेट दीपक मीणा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि शिर्डी से दर्शन करके ग्वालियर अपने घर जा रहे परिवार की तूफान गाड़ी की क्लच प्लेट खराब हो जाने के कारण गियर नहीं आ रहे थे  एवं रात्री के समय कोई सहायता न मिलने पर कॉलर द्वारा डायल-100 से मदद माँगी गई । डायल-100 स्टाफ द्वारा परिवार को डायल -100 वाहन में बैठाकर तथा कॉलर की गाड़ी को भी माँ वेष्णो होटल मानपुर पहुँचाया गया । रात्री के समय सहायता के लिए परिवार ने डायल 100 सेवा का आभार व्यक्त किया और डायल-100 स्टाफ की सराहना की ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 68 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 29 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 29 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 68 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


14 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गेैर जमानती, 28 गिरफ्तारी एवं 81 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 जनवरी 2021 को 02 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी एवं 81 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



सट्टे/जुऐं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2021 कांे 17.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोलाराम उस्ताद मार्ग के रिंग रोड पेट्रोल पंप के सामनें इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 18 श्रीकृष्ण एवेन्यू फ्लेट न 304 लिम्बोदी इन्दौर निवासी मुकेश उर्फ भारत पिता रमेशचंद्र अग्रवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 640 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2021 कांे 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जैन श्री टी स्टाल इमली बाजार चैराहा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 696 अशोकनगर एयरपोर्ट इन्दौर निवासी राजीव जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 360 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2021 कांे 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिला अस्पताल के पास गडरिया मोहल्ला इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 353/9 आमवाला रोड चदंन नगर इन्दौर निवासी अयाज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1230 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2021 कांे 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुडाना तिराहा सब्जी मंडी सांवेर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्राम शाहदा तह सांवेर इन्दौर निवासी जुझार सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1050 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2021 को 15.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अलवासा रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नयापुरा अलवासा इन्दौर निवासी श्यामाबाई पति चदंर चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से  रूपयें कीमत की 500 रुपयंे कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम न 94 पानी की टंकी के पास रिंग रोड मुसाखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 11/1 मालविय मोहल्ला मुसाखेडी इन्दौर निवासी नितिन उर्फ गोलु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 336 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2021 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विशेष हास्पीटल के सामने हनुमान मंदिर के पास रिंग रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गली न 03 इंद्रप्रस्त कालोनी एहमदपुरा चैराहे के पास विदिशा निवासी नितेष पिता पुरनसिंह लोधी और शक्ति पिता चैनसिंह दांगी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से मोटर सायकल क्र एमपी 09 क्यु डब्ल्यु 7457 एवं 6000 रुपयें कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2021 को 21.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शीतलेश्वर मंदिर के पीछे कंडिलपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 171 कंडिलपुरा इन्दौर निवासी जितेंद्र पिता जयराम कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2021 को 19.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महराणा प्रताप ब्रिज फोरलेन रोड ग्राम पिगडम्बर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 36 दुर्गा नगर छोटा बांगडदा इन्दौर निवासी अशोक पिता रमेशचंद्र तवंर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से सिल्वर कलर क्विड  कार क्र एमपी 09 सीएक्स 2752 एवं 82350 रूपयें कीमत की 186 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2021 को 20.45 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम तराना स्कुल के पीछे सांवेर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम तराना तह सांवेर इन्दौर निवासी भादरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2200 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2021 कोे 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोविंदपुरा तालाब के पास पुवाल्डादाई रोड बुडी बरलई इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम पुवाल्डादाई थाना क्षिप्रा इन्दौर निवासी भगवान राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1700 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2021 कोे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम गंगाजलखेडी इन्दौर निवासी लाखन और ग्राम गिरोडा इन्दौर निवासी लाखन और तकीपुरा इन्दौर निवासी मुंसी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2021 कांे 13.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माती तबेला चैराहा इदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नार्थ हरसिद्धी नाले किनारे झोपड पट्टी इन्दौर निवासी इरफान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2021 को 16.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरानी कुम्हारखाडी बाणगंगा इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 753 बजरंग नगर थाना हीरानगर इन्दौर निवासी संतोष पिता शिवराम ओसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


Thursday, January 28, 2021

यातायात सड़क सुरक्षा माह के तहत किया गया विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन

  

इंदौर- दिनांक 28 जनवरी 2021- 32 वा सड़क सुरक्षा माह 2021 के अंतर्गत इंदौर यातायात पुलिस द्वारा आज दिनांक 28.01.2021 को क्विज प्रतियोगिता का सेमीफाइनल यातायात थाना पश्चिम महू नाका के परिसर में करवाया गया जिसमें की इंदौर के 12 स्कूलों के 24 प्रतिभागी जो पहले राउंड में चयनित हुए थे वे सभी सम्मिलित हुए। प्रतिभागियों से सड़क सुरक्षा से सम्बंधित प्रश्नोत्तर के 5 राउंड किये गए जिसमे 8 स्कूलों को फाइनल राउंड में जगह दी गयी। क्विज प्रतियोगिता का फाइनल दिनांक 3 फरवरी को प्रीतमलाल दुआ सभागृह में रखा जाएगा, सड़क सुरक्षा सर्वेक्षण का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रंजीत सिंह देवके द्वारा किया गया, जिसे आयसर ग्रुप एंव आर.आई ग्रुप की टीम सड़क सुरक्षा सर्वेक्षण शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर सर्वेक्षण करेगी इस सडक सुरक्षा सर्वेक्षण से जुड़े 36 प्रश्न पूछेंगे और सर्वेक्षण की रिपोर्ट तैयार की जाएगी जो जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यह कार्यक्रम यातायात पुलिस ,आइसर ग्रुप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में किया गया इस कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रंजीत सिंह देवके ,उप पुलिस अधीक्षक हरिसिंह रघुवंशी ,उप पुलिस अधीक्षक हरिवंश कन्हौआ उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन आरती मौर्य रिजर्व पुलिस संगठन ने किया इसी के साथ यातायात पुलिस और एनसीसी कैडेट्स द्वारा पलासिया चैराहे पर डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव की तर्ज पर भारत अभियान चलाया गया जिस में एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टर के माध्यम से लोगों से  सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अपील की और नियमों के पालन करने वाले वाहन चालको को ट्रैफिक नंबर वन से सम्मानित किया गया । एनसीसी कैडेट्स द्वारा कल रिगल सर्कल पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

 

इंदौर यातायात पुलिस द्वारा जनहित में जारी।






इन्दौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा, शहीद देवेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी स्मृति जिला स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता-2021 का हुआ, रंगारंग शुभारंभ


महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान ‘‘सम्मान’’ के तहत गल्र्स टीमों के फुटबाल प्रदर्शन मैच से किया गया प्रतियोगिता का आगाज

 

इन्दौर-दिनांक 28 जनवरी 2021 - इन्दौर पुलिस एवं खेल युवा कल्याण विभाग म.प्र. के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना काल में शहीद हुये  इंदौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा निरीक्षक स्व. श्री देवेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी के सम्मान स्वरूप उनकी स्मृति में जिला स्तरीय शहीद देवेन्द्रसिंह स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता-2021 का आयोजन दिनांक 28 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक स्थानीय डी आर.पी. पुलिस लाईन मैदान, इन्दौर पर किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन आज दिनांक 28.01.21 को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के कर कमलों द्वारा किया गया।

 

            उक्त प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ आईजी महोदय द्वारा इंदौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा निरीक्षक स्व. श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी को स्मरण कर उनके फोटो पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया तत्पश्चात आज के मैचों की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया गया। प्रतियोंगिता का प्रतिवेदन वाचन अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा करते हुए, प्रतियोगिता की रूपरेखा बतायी गयी। समारोह के शुभारंभ की घोषणा आईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा गुब्बारों को नीलगगन की ओर छोड़ते हुए किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि विगत वर्ष में कोरोना महामारी के कारण इस प्रकार की सभी गतिविधियां रूक सी गयी थी, जिसने हमें अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिये आवश्यक खेलों से भी दूर कर दिया था। उन्होनें कहा कि, विगत चुनौतीपूर्ण समय में अपने कर्तव्यों का उत्कृष्टता से पालन करते हुए, हमारे पुलिस परिवार के निरीक्षक श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी शहीद हो गये थे, उन्हीं की स्मृति में उक्त प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है, जो इस परिवर्तन का संकेत है कि अब हम उस संकट के दौर से उबर कर, अपनी सामान्य जिंदगी की ओर लौट रहे है। उन्होनें कहा कि इन्दौर शहर का खेलों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आगे भी यहां के खिलाड़ी देश विदेश में इन्दौर का परचम लहरायें इन्हीं मंगल कामनाओं के साथ उक्त स्पर्धा में भाग लेने वाले, सभी पुलिस खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाते हुए, उन्हे आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी गयी।

 

            दिनांक 28 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक आयोजित होने वाली उक्त स्पर्धा में इन्दौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं महू क्षेत्र की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। नारी सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए, वर्तमान समय में महिला सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे सम्मान अभियान के मद्देनजर, प्रतियोगिता का शुभारंभ अटल फुटबाल क्लब इंदौर व आदिवासी इलेवन क्लब इंदौर की गल्र्स टीमों के बीच प्रदर्शन मैच करवा कर किया गया, जिसमें दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-एक गोल कर, संयुक्त रूप से इस मैच के विजेता की ट्राॅफी प्राप्त की।

           

            प्रतियोगिता के दौरान आज हुए मैचो में डे बोर्डिग इन्दौर ने ट्राइब्रेकर में यंग एस.ए.एफ. बाॅयज को 7-6 से हराकर मैच जीता वहीं इन्दौर एफ.सी. व नयापुरा इलेवन के बीच खेले गये दूसरे मैच में नयापुरा इलेवन ने 2-0 से इन्दौर एफ.सी. को हराकर, जीत अपने नाम की।

 

            उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इन्दौर श्री अरविंद तिवारी की उपस्थिति में, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री गुरूप्रसाद पाराशर, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम ज़ोन-2 श्री प्रशांत चैबे तथा विशेष अतिथि के रूप में अंतराष्र्टीय भारतीय महिला किक्रेट खिलाड़ी सुश्री विन्ध्येश्वरी गोयल, म.प्र. क्रिकेट एसोसिएशन की ज्वाइंट सेकेट्री श्रीमती सिद्धयानी पाटनी, राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी श्री रामदास चैहान, म.प्र. के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी श्री दर्शन सिंह, प्रतियोगिता के प्रायोजकगण श्री गौरव संघवी-मोयरा सरिया इंदौर, श्री रमेश मूलचंदानी-प्रेसिडेंट क्वींस काॅलेज इंदौर सहित उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अजय बाजपेयी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उमाकांत चैधरी, श्री संतोष उपाध्याय, रक्षित निरीक्षक श्री जय सिंह तोमर व  अन्य पुलिस अधिकारीगण, गणमान्य नागरिकगण तथा आज के मैचो की टीमों के खिलाड़ी सम्मिलित हुए।

 

            उक्त कार्यक्रम का संचालन अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम ज़ोन-2 डाॅ. प्रशांत चैबे द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीष पाठक सोनी के द्वारा व्यक्त किया गया।






अवैध हथियारों सहित कारतूसों का बड़ा जखीरा, क्राइम ब्रांच इन्दौर की कार्यवाही में जप्त।


★ हरदा और दतिया के रहने वाले 02तस्करों को किया गिरफ्तार, दोनों के पूर्व से कई आपराधिक रिकॉर्ड।

★ 02 फायर आर्म्स और 80 कारतूस बरामद।

★ बार.बार हथियारों की खेप पकड़ने के बाद, लंबे समय से कारतूस मुहैया कराने वालों की पतारसी कर रही थी क्राइम ब्रांच।

★ आर्डर पर हर प्रकार के कारतूस सप्लाय करते थे आरोपीगण, जिनसे विस्तृत पूछताछ जारी।

 इंदौर-दिनांक 28 जनवरी 2021- पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा बाहरी जिलों से आने वाले असामाजिक तत्वों द्वारा इंदौर  के अपराधियों को की जाने वाली फायर आर्म्स की सप्लाई  एवं  इंदौर को  फायर आर्म्स की सप्लाई के लिए अन्यत्र राज्यों में भेजने के लिए ट्रांसपोर्ट हब के रूप में  प्रयोग करने वाले अपराधियों की धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था  उक्त निर्देशों के तारतम्य में  पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री  अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरु प्रसाद पाराशर द्वारा एक स्पेशल टीम का गठन कर सीमावर्ती जिलों से सिकलीकरो एवं अन्य फायर आर्म्स की तस्करी में सम्मिलित अपराधियों के संबंध में आसूचना संकलन कर उनकी धरपकड़ करने हेतु किया गया था जिस को समुचित दिशा निर्देश जारी किए गए थे।

            इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा फायर आर्म्स एवं उससे संबंधित कार्टेज व कारतूस की खरीद.फरोख्त करने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतु सूचना संकलन का कार्य किया जा रहा था विगत दिनों में फायर आर्म्स के साथ पकड़े गए आरोपियों से की गई पूछताछ में यह ज्ञात हुआ था की अवैध हथियारों के साथ जिंदा कारतूसों की आवश्यकता होने पर वह लोग कारतूस सप्लाई करने वाले दतिया एवं हरदा जिलों के तस्करों से संबंध स्थापित करते थे जोकि भारी संख्या में हर प्रकार के कारतूस को उपलब्ध करा पाते थे इस बार क्राइम ब्रांच की टीम ने फायर आर्म्स की धरपकड़ के साथ ही ऐसे आरोपियों की पतारसी की जिनके द्वारा कारतूस सप्लाई किए जाते थे मुखबिर से ज्ञात सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच को यह जानकारी मिली थी कि बाहरी जिलों के तस्कर इंदौर में कारतूस व हथियार की खरीद.फरोख्त हेतु एकत्रित हुए हैं सूचना पर गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पतारसी हेतु निगरानी रखना शुरू की जिसके द्वारा पतासाजी कर  1. आरोपी मृत्यंजय उर्फ़ भोला पिता  सतेंद्र कवि शेखर उम्र 38 साल निवासी बंगाली कॉलोनी हरदा और 2. नृपेंद्र पिता रविंद्र सिंह परमार उम्र 26 साल निवासी ग्राम जिगना जिला दतिया मप्र को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों की मौके पर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 02 देशी 32 बोर की पिस्टल एवं 80 जिन्दा कारतूस 7.65  के बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों की फ़ोन पर अवैध हथियार के लेनदेन की बातचीत हो जाती थी तथा दोनों इंदौर शहर के किसी व्यस्ततम इलाके में मिलकर हथियारों का आदान प्रदान कर लेते थे

             आरोपी मृत्युंजय हरदा में पेंटर का काम करता है जिस पर हरदा कोतवाली थाने में मारपीटए हत्या का प्रयासए लूट आदि के लगभग 08 गम्भीर अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है। आरोपी बुरहानपुर के पचौरी गांव के किसी सिकलीगर से अवैध हथियार व कारतूस लेकर हरदा व आसपास के गाँवो में बेच देता था। आरोपीगण सिकलीगरों से 8 हज़ार रु के हिसाब से खरीदकर 20 से 22 हजार रु तक में हथियार बेचता था।

         आरोपी नृपेंद्र परमार ढाबा चलाता है एवं कम दाम में हथियार खरीदकर मुनाफे के साथ अपने क्षेत्र में बेच देता था।  आरोपी नृपेंद्र पर भी थाना कोतवाली जिला दतिया एवं थाना जिगना जिला दतिया अवैध हथियार रखना ए मारपीट आदि  के 3 अपराध पंजीबद्ध है  दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा पर अपराध क्रमांक 02/21 धारा 25/ 27 आर्म्स एक्ट में कार्यवाही की जा रही है ।दोनों आरोपियों से अवैध हथियारों के बड़े कारोबार के खुलासा होने की सम्भावना है ।



ई कामर्स बेबसाईट के माध्यम से लाखों रूपये की ठगी करने वाला आरोपी, क्राईम ब्रांच के हत्थे चढ़ा।



▪️ अमेजन/फ्लिपकार्ट से आनलाईन पेमेण्ट कर मंहगे फोन मंगाकर, उसमें नकली फोन रखकर वापस करता था आरोपी।

▪️ फोन वापस करने पर ई कामर्स बेबसाईट कर देती थी पैसा रिफण्ड, जबकि 01 लाख रूपये तक की कीमत के फोन निकालकर डिब्बे में नकली या सस्ती कीमत का हूबहू फर्स्ट काॅपी मोबाईल रखकर वापस करता था आरोपी।

▪️ नकली मोबाईल रखकर वापस करने से पूर्व साफ्टवेयर की मदद से, आनलाईन डिलीवरी में प्राप्त हुये असली मोबाईल का आईएमईआई टेंपरिंग कर चढ़ाता था आरोपी।

पूछताछ जारी बड़ा खुलासा होने की संभावना।

इंदौर दिनांक 28 जनवरी 2021- पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा ई कामर्स बेबसाईट के जरिये होने वाली आनलाईन ठगी से संबंधित प्राप्त शिकायतों में कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरु प्रसाद पाराशर द्वारा एक स्पेशल टीम का गठन कर उसको इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके सें आसूचना संकलन कर कार्यवाही करने हेतु  समुचित दिशा निर्देश जारी किए गए थे।

           घटना का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी वसीम अकरम अमेजन/फ्लिपकार्ट आदि ई-कामर्स बेबसाईट पर आॅनलाईन मंहगे फोन खरीदने हेतु आर्डर करता था जिसमें पेमेण्ट आनलाईन कर देता था। जब असली मोबाईल फोन डिलीवर हो जाता था तो आरोपी डिलीवरी बाॅक्स में से असली मंहगा मोबाईल फोन निकालकर, उसी के जैसा नकली या फस्र्ट काॅपी या चाइना मेड नकली मोबाईल फोन पैक कर ई काॅमर्स बेबसाईट पर यह कहकर वापस कर देता था कि वह फोन नकली डिलीवर हुआ है इसलिये नहीं खरीदना है । जबकि वापस नकली मोबाईल फोन पैकिंग करते वक्त आरोपी वसीम उस नकली फोन पर धोखाधड़ीपूर्वक वही आईएमईआई साॅफ्टवेयर की मदद से चढ़ा देता था जोकि असली मोबाईल फोन पर लिखकर आया होता था।

आरोपी मूल रुप से कोटा राजस्थान का रहने वाला जिसके द्वारा विभिन्न कंपनियो के कई मोबाईल हेंडसेट का प्रयोग कर दूसरे व्यक्तियों के नाम की फर्जी सिमों का उपयोग कर एमेजन या फ्लिपकार्ट पर ऑनलाईन महंगे मोबाईल खरीदने हेतु कई फर्जी आईडी बनाई गई हैं और उसका दुरुपयोग करते हुये ऑनलाईन शॉपिंग बेबसाईट पर मोबाईल हेंडसेट की खरीदी का आर्डर देता था और अमेजन/फ्लिपकार्ट से माल डिलीवर होने पर उस मोबाईल हेंडसेट के स्थान पर उसी कम्पनी का डूप्लीकेट चाईना का मोबाईल रखकर इस बात की शिकायत करता है कि उसके साथ ठगी हुई है और उसे नकली मोबाईल हेंडसेट भेजा गया है। उक्त कम्पलेंट के एवज में या तो कम्पनी उसी कम्पनी का दूसरा मोबाईल भेजती थी या केश बैक देती थी और आवेदक इस तरह से आपराधिक कार्य प्रणाली अपनाते हुये अमेजन/फ्लिपकार्ट कम्पनी सहित कई अन्य व्यक्तियों के साथ धोखाधडी कर अवैध दोहरा लाभ अर्जित कर रहा था। 

           उपरोक्त मामले का खुलासा करने के लिये क्राईम ब्रांच को आवेदक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी जोकि मोबाईल दुकान व्यापारी है आवेदक के अनुसार आनलाईन ओरिजनल फोन की आईएमईआई कॉपी कर उसके स्थान पर उसी कम्पनी के डूप्लीकेट चाईना कम्पनी के मोबाईल फोन उसके पास वापस भेजे जा रहे थे। 

          आवेदक के पास दिनांक 31.12.2020 को एक मोबाईल हेंडसेट एस-20 अल्ट्रा जिसका आईएमईआई नम्बर 354896111133388 आवेदक के पास बिकने आया था जो आवेदक के द्वारा उक्त फोन की बिल देखने पर एवं आईएमईआई नम्बर वेरीफाय करने पर पता चला कि आवेदक के परिचितों द्वारा अमेजन पर उक्त मोबाईल हेंडसेट दिनांक 07.12.2020 को विक्रय किया गया था और उसके अनुसार उक्त मोबाईल हेंडसेट दिनांक 30.12.2020 को अमेजन पर रिफण्ड कर दिया गया और इसका डूप्लीकेट मोबाईल हेंडसेट उसे दिनांक 07.01.2021 को प्राप्त हुआ। इस तरह आवेदक के साथ भी अमेजन के माध्यम से बेचे गये फोन्स पर फ्राड हुआ है जिसकी डिटेल आवेदक के द्वारा शिकायत पत्र में दी गई थी। 

         अनावेदक के द्वारा अमेजन/फ्लिपकार्ट के माध्यम से ऑनलाईन असली फोन खरीदने के बाद साफ्टवेयर के माध्यम से डूप्लीकेट फोन में असली फोन की आईएमईआई चढाकर व टेंम्परिंग की जाकर फस्र्ट कॉपी फोन को अमेजन पर फोन में खराबी होने का हवाला देकर वापस कर दिया जाता है जिसके बाद अमेजन/फ्लिपकार्ट की पॉलिसी के अनुसार संबंधित व्यक्ति को खरीदे गये फोन की राशि वापस कर दी जाती है तथा संबंधित व्यक्ति द्वारा मार्केट में बेचकर दोहरा लाभ प्राप्त किया जाता है। इस प्रकार के कृत्य से आरोपीे द्वारा कई ग्राहकों, व्यापारियों एवं ई काॅमर्स कंपनियों के साथ फर्जी सिम व आईडी का उपयोग मोबाईल हेंडसेट में कर कूटरचित इलेक्ट्रानिक दस्तावेजो के आधार पर स्वंय की पहचान छुपाते हुये लाखों रूपये के मोबाईल हेंडसेट को क्रय विक्रय कर धोखाधडी की जाकर आर्थिक क्षति कारित की गयी। 

आरोपी वसीम अकरम पिता हाजी आलम नि. 48 इमाम चैक जालपाड़ा सांगोद जिला कोटा राजस्थान के विरूध्द थाना अपराध शाखा इंदौर 03/21 धारा 420 भादवि एवं 66 आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 02 उसके स्वयं के मोबाईल फोन, 03 मोबाईल नकली चाईना मेड, 03 मोबाईल फोन फस्र्ट काॅपी व 01 चार पहिया वाहन जप्त हुआ है। आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की जायेगी साथ ही नकली फोन कहां से लाता था इस संबंध में भी कार्यवाही की जायेगी।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 115 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 28 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 28 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 115 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


17 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गेैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 58 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 जनवरी 2021 को 02 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 55 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



सट्टे/जुऐं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2021 कांे 20.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बंदीछोड बाबा के मजार के पास मैदान इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, ग्राम आगरा दिनेश रवि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 270 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।


पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2021 कांे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बघाना कांकड बबुल के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सानुल, सुमीत, लक्की,  श्ुाभम , कैलाश , दुर्गेश, प्रितेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3000 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध शराब सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2021 को 14.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नट बोल्ट चैराहा के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, लसुडिया निवासी मुन्ना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से  रूपयें कीमत की 1470 रुप्यंे कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2021 को 15.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुखलिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, देव श्री कालोनी निवासी रामकन्या बाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रुपयंे कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2021 को 16.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतीक्षा ढाबे के पास रिंग रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, छतरीपुरा निवासी आरिफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रुपयें कीमत की 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोदं द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2021 को 12.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कवाडी की दुकान के पास बलाई मोहल्ला इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें बलाई मोहल्ला हातोद निवासी श्यामूबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडेलं द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  थाना ़़़़़़क्षेत्रातंर्गत विभिन्न स्थानोे इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें  तरुण पिता हुकुमचन्द्र , रितीक, राहुल गोस्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना महु द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2021 को 0.0 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विजली के खम्बे के पास किशनगंज इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें 3190 सारवन मोहल्ला निवासी दीपक उर्फ सोनू  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 250 रुप्यें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना  क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2021 कोे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  सिध्देश्वर महाकाल ढाबा टोल के  पास और गंगा घाटी पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें 4 लाहिया कालोनी निवासी वीरेन्द्र और राजाराम पिता जयराम मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 250 रुप्यें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2021 कोे 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फैमस विला कालोनी क ेपास बिल्लोद के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें शांति नगर निवासी वियज पिता मोहनलाल परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2160 रुप्यें कीमत की 26 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना एमजीआई द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2021 कांे 23.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नादिया नगर पुलिया के पास इदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 130 छोटी खजराना निवासी अमन सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2021 कांे 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धर्मकंज कालोनी के पास गार्डन के पास इदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, धर्मकंज कालोनी निवासी अनिल शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2021 को 12.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भीम नगर एबी रोड इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, भीम नगर निवासी संतोष ववाड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं



Wednesday, January 27, 2021

यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये, इन्दौर यातायात पुलिस के साथ एनसीसी कैडेट्स भी उतरे मैदान में। इंदौर- दिनांक 27 जनवरी 2021- 32 वां सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज एनसीसी ग्रुप मुख्यालय एवं 2 म.प्र. आर्म्ड स्क्वाड्रन एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सलील बिष्ट के नेतृत्व में 9 म.प्र. एनसीसी बटालियन, 1 म.प्र.एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के लगभग 75 सीनियर छात्र एवं छात्रा कैडेट्स ने जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर शहर के व्यस्ततम मार्गो के चैराहों पर अपनी सेवाऐं दी। कैडेट्स ने इसके तहत शहर के घरेलू एवं व्यवसायिक वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा से संबंधित हिदायतें दी एवं दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए निवेदन किया गया। इससे पहले यातायात पुलिस इंदौर के द्वारा सभी कैडेट्स को यातायात संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया वं रैली का आयोजन किया गया। अपने एक दिवसीय प्रवास पर शहर में पधारे मेजर जनरल संजय शर्मा अतिरिक्त महानिदेशक मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय एनसीसी ने कैडेट्स के द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय कार्य के लिए शाबाशी दी। ब्रिगेडियर एच आर देसाई ग्रुप कमांडर इंदौर ग्रुप मुख्यालय एनसीसी ने कैडेट्स के द्वारा की जा रही यातायात सेवाओं के बारे में अतिरिक्त महानिदेशक को बताया। इस अवसर पर कैडेट्स के साथ एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट निर्मल मेडतवाल, रिसालदार प्रीतम सिंह, पी आई स्टाफ एसडीएम सुरेंद्र ,हवलदार के.के.यादव एवं यातायात पुलिस इंदौर की ओर से डीएसपी श्री संतोष कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी श्री दिलीप परिहार, आरक्षक रंजीत सिंह एवं आरक्षक सुमंत सिंह कछावा उत्साहवर्धन के लिए मौजूद थे। इसी प्रकार महिला बाईकर्स की हेलमेट रैली पलासिया चैराहे से राजबाडा होते हुऐ वापस पलासिया निकाली गई जिसकों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रंजीत सिंह देवके ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार उपाध्याय,श्री उमाकान्त चैधरी, श्री हरिवंष कन्हौआ, श्री नितिन दिक्षीत थाना प्रभारी दिलीप सिंह परिहार उपस्थित रहें। इन्दौर यातायात पुलिस, बेहतर ट्रेफिक-बेहतर इंदौर के लिये लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिये नित नये तरीको के माध्यम से निरंतर प्रयास कर रही है, जो आगें भी जारी रहेगें। इंदौर यातायात पुलिस द्वारा जनहित में जारी।

 

इंदौर- दिनांक 27 जनवरी 2021- 32 वां सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज एनसीसी ग्रुप मुख्यालय एवं 2 म.प्र. आर्म्ड स्क्वाड्रन एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सलील बिष्ट के नेतृत्व में 9 म.प्र. एनसीसी बटालियन, 1 म.प्र.एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के लगभग 75 सीनियर छात्र एवं छात्रा कैडेट्स ने जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर शहर के व्यस्ततम मार्गो के चैराहों पर अपनी सेवाऐं दी। कैडेट्स ने इसके तहत शहर के घरेलू एवं व्यवसायिक वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा से संबंधित हिदायतें दी एवं दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए निवेदन किया गया।

 

            इससे पहले यातायात पुलिस इंदौर के द्वारा सभी कैडेट्स को यातायात संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया वं रैली का आयोजन किया गया। अपने एक दिवसीय प्रवास पर शहर में पधारे मेजर जनरल संजय शर्मा अतिरिक्त महानिदेशक मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय एनसीसी ने कैडेट्स के द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय कार्य के लिए शाबाशी दी। ब्रिगेडियर एच आर देसाई ग्रुप कमांडर इंदौर ग्रुप मुख्यालय एनसीसी ने कैडेट्स के द्वारा की जा रही यातायात सेवाओं के बारे में अतिरिक्त महानिदेशक को बताया। इस अवसर पर कैडेट्स के साथ एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट निर्मल मेडतवाल, रिसालदार प्रीतम सिंह, पी आई स्टाफ एसडीएम सुरेंद्र ,हवलदार के.के.यादव एवं यातायात पुलिस इंदौर की ओर से डीएसपी श्री संतोष कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी श्री दिलीप परिहार, आरक्षक रंजीत सिंह एवं आरक्षक सुमंत सिंह कछावा उत्साहवर्धन के लिए मौजूद थे। इसी प्रकार महिला बाईकर्स की हेलमेट रैली पलासिया चैराहे से राजबाडा होते हुऐ वापस पलासिया निकाली गई जिसकों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रंजीत सिंह देवके ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार उपाध्याय,श्री उमाकान्त चैधरी, श्री हरिवंष कन्हौआ, श्री नितिन दिक्षीत थाना प्रभारी दिलीप सिंह परिहार उपस्थित रहें।

            इन्दौर यातायात पुलिस, बेहतर ट्रेफिक-बेहतर इंदौर के लिये लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिये नित नये तरीको के माध्यम से निरंतर प्रयास कर रही है, जो आगें भी जारी रहेगें।

 

इंदौर यातायात पुलिस द्वारा जनहित में जारी।








इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 39 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 27 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 27 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 39 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


05 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गेैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 10 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 जनवरी 2021 को 01 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 10 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



सट्टे/जुऐं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2021 कांे 18.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कमेटी हाल के पीछे नेहरू नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राहुल पिता चंद्रशेखर बारे, वैभव पिता भरत वर्मा, मनीष पिता बालकृष्ण विजोरे, नीरज पिता देवेंद्र सुरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2250 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2021 को 16.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेकरी गली शिव मंदिर के पीछे इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 443/2 बेकरी गली इन्दौर निवासी आकाश पिता कैलाश बिसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विध्या सागर स्कुल के सामने बिचैली मर्दाना और संघवी कालेज के पास बडिया किमा रोड बिचैली मर्दाना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, विध्यासागर स्कुल के सामने बिचैली मर्दाना इन्दौर निवासी रामेश्वर यादव और भेरूनाथ का ढाबा बडिया किमा रोड इन्दौर निवासी पंकज जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 36 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2021 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामने ग्राम बगोदा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम बगोदा निवासी राजाराम पिता बुरखीलाल वसुनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रुपयें कीमत की 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2021 कांे 23.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आशियाना होटल के सामने हीरानगर इदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 114/2 हीरानगर इन्दौर निवासी सोनु उर्फ अभिजित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 26 जनवरी 2021 कांे 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अरनिया कुंड पुलिया मंदिर के पास ग्राम बावल्या थाना खुडैल इदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम बिजलपुर थाना राजेंद्र नगर इन्दौर निवासी आशीष पिता बाबूलाल विश्वकर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Monday, January 25, 2021

गणतंत्र दिवस के अवसर पर, इंदौर पुलिस द्वारा की जा रही है, शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चैकिंग

 


इंदौर-दिनांक 25 जनवरी 2021- पुलिस महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में इंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली को और¨ अधिक बेहतर बनाने व इंदौर शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रतिदिन चैकिंग की जाती है।

         इस कड़ी में आज दिनांक 25.01.2021 को शहर में राष्ट्रीय वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा शहर के महत्वपूर्ण स्थानों- गंगवाल बस स्टेण्ड, तीन इमली बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, खजराना गणेश मंदिर, राजवाड़ा, सभी प्रमुख मॉल्स, नेहरू स्टेडियम सहित प्रमुख बाज़ारों व अन्य प्रमुख महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की विशेष व सघन चैकिंग, पुलिस डॉग की सहायता से एवं एचएच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा की गयी।