Sunday, January 24, 2021

· 70 करोड़ की 70 किलो एम.डी. ड्रग्स के मामले में 03 अन्य आरोपियों को क्राईम ब्रांच इंदौर ने किया गिरफ्तार।

 ·        प्रकरण में अब तक हो चुकी है 16 लोगों की गिरफ्तारी।

·        मामले में मशहूर गायक गुलशन कुमार हत्याकांड का आरोपी वसीम और मुम्बई सीरियल ब्लास्ट 1993 में संलिप्त रहा आरोपी अय्यूब भी हुआ गिरफ्तार।

·        आरोपियों से ज्ञात जानकारी के आधार पर जारी है धरपकड़।

·        गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर की जायेगी विस्तृत पूछताछ।

 

इन्दौर-दिनांक 24 जनवरी 2021- मध्यप्रदेश में शासन के दिशा निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा विभिन्न प्रकार के मनोत्तेजक ड्रग्स सप्लाय करने वाले तस्करों व ड्रग्स पैडलरों के खिलाफ अभियान ’’प्रहार’’ चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर जोन श्री योगेश देशमुख द्वारा इंदौर जोन के समस्त जिलों में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने हेतु जिले के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया था जिसमें अन्य राज्यों के तस्करों तथा ड्रग्स सप्लायरों के विरूद्ध आसूचना संकलित कर कार्यवाही करने के लिये समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे। पुलिस महानिरीक्षक शहर  इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र  व पुलिस अधीक्षक श्री विजय खत्री द्वारा जिले भर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु एसआईटी के गठन के साथ ही क्राईम ब्रांच को निर्देशित किया गया था,साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जिला इंदौर श्री गुरूप्रसाद पाराशर के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीम का गठन कर उसको अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध योजनाबद्ध तरीके से समुचित कार्यवाही करने के लिये दिषा निर्देश जारी किये गये थे।

 

ज्ञातव्य है कि दिनांक 05 जनवरी 2020 को क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा हैदराबाद तेलंगाना व इंदौर म0प्र0 के कुल 05 ड्रग्स तस्करों को पकड़ा गया था जिनसे 70 करोड़ रूपये कीमत की 70 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी तथा 13 लाख नगदी सहित 02 चार पहिया वाहनों को आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया था। उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना क्राईम ब्रांच में अपराध क्रमांक 01/21 धारा 08/22, 8/25, 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा विवेचनाधीन है।

 

 पुलिस रिमाण्ड के दौरान ज्ञात आरोपियों के संबंध में विवेचना दल की टीम द्वारा पतारसी कर अन्य 05 आरोपियों को दिनांक 17.01.2021 को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में आगे 23.01.2020 को तीन लोगों की गिरफ्तारी बाद अग्रिम कार्यवाही करते हुए  आज दिनांक 24/01/2021 को क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने 03 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

1 . वसीम उर्फ बाबूजी उर्फ असलम खान पिता बाबू खान उम्र 50 वर्ष निवासी बांद्रा भैरव बड़ा। मुंबई हाल निवासी साईनाथ नगर घरौंदा अपार्टमेंट फ्लैट नंबर, 4 नासिक आरोपी वर्ष 1996 में  हत्या के अपराध में थाना नागपाडा आर्थर रोड जेल में 3 महीने तक निरुद्ध रहा था उसके बाद जमानत पर बाहर आया था तथा वर्ष 1997 में गुलशन कुमार हत्याकांड में अबू सलेम के साथियों के साथ उसका नाम प्रकरण में जुड़ा जिसमें वह डेढ़ साल तक कुर्ला, साइन, धारावी, में फरारी काटता रहा लेकिन 1998 में गिरफ्तार होने के 3 साल बाद आर्थर रोड जेल में  निरुद्ध रहा वर्ष 2001 में छूटने के बाद आरोपी नासिक आ गया था  चार-पांच साल पहले वह अपने दोस्त अयूब  के साथ रहीस खान  से मिला था जो कि ड्रग्स का डीलर था अतः उसने कुछ पैसों की व्यवस्था के लिए कहा तो ड्रग्स की सप्लाई का रहीस खान ने उसे प्रलोभन दिया और एम डी ड्रग्स की तस्करी तथा बिक्री के बदले में मोटी रकम देने का लालच दिया अतः आरोपी  बार-बार रहीस से ड्रग्स खरीदने लगा और अन्य उसके परिचित आरोपियों जिसके नाम उसने पूछताछ के दौरान बताए हैं उनसे भी ड्रग्स लेकर मार्केट में खपाने लगा।

 

2. आरोपी अयूब पिता इब्राहिम कुरैशी  उम्र 55 वर्ष  निवासी नौपाड़ा घास बाजार  गेट नंबर 18  पीपुल्स वेलफेयर सोसाइटी  रूम नंबर 429 बांद्रा ईस्ट मुंबई  को भी गिरफ्तार किया गया है  जिसने बताया  कि वह पूर्व में  मटन का व्यापार बांद्रा मुंबई में करता था  उसके पास मटन खरीदने के लिए  कई सारे  नशे के सौदागर आते थे अतः वह इस प्रकार नशे का व्यापार करने वाले लोगों के संपर्क में आया आरोपी अयूब वर्ष 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के  मामले में भी आरोपी रहा है आरोपी अयोग  मुंबई ब्लास्ट के  प्रकरण में  टाइगर मेमन और प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों से संपर्क में था  जिसके कब्जे से  गिरफ्तारी के समय मुंबई पुलिस ने  विस्फोटक पदार्थ एवं  फायर आर्म्स मय कारतूस के जप्त किए थे  आरोपी प्रकरण के मामले में  32 महीने तक वर्ष 1995 में आर्थर रोड जेल में मुंबई में बंद रहा था जमानत पर बाहर आने के बाद उसने  वापस से  धंधा शुरू किया  वापस से मुंबई कोर्ट से  निर्णय आने के बाद आरोपी  औरंगाबाद जेल चला गया वर्ष 2008 में सजा काटने के बाद आरोपी अयूब जेल से बाहर आ गया। 

 

 आरोपी अयूब का संबंध 

अशफाक उर्फ एसी राज से था  जो कि पूर्व में ड्रग्स तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है ।आरोपी अशफाक की निशानदेही पर अयूब का नाम  का खुलासा होने पर उसको बांद्रा मुंबई से क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा गिरफ्तार किया गया है  आरोपी ने बताया  कि वह  इंदौर जिले की बाहरी सीमा में कई बार आरोपी दिनेश अग्रवाल और उसके साथियों से  ड्रग्स लेने आया था तथा  ड्रग्स खरीद कर खपाने लगा था। 

 

क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम ने इसी प्रकरण में ड्रग्स तस्करी में संलिप्त एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसका नाम  3. गौरव और मोंटू पुरी पिता विनोद पुरी उम्र 36 वर्ष निवासी प्रिंस यशवंत रोड पंढरीनाथ थाने के पीछे इंदौर है आरोपी ने बताया कि वह आरोपी रहीस और दिनेश अग्रवाल सहित आरोपी अशफाक उर्फ एसी राज के संपर्क में था जिनके माध्यम से ड्रग्स खरीद कर स्वयं नशा करता था एवं बाजारों में बेचता था आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में डकैती की योजना के मामले में जेल जा चुका है इसके अलावा आरोपी पर पंढरीनाथ, सराफा, एमजी रोड, जुनी इंदौर, अन्नपूर्णा, द्वारकापुरी, आदि थानों में कई मामले आरोपी के ऊपर दर्ज हुए हैं आरोपी रहीस से भी ड्रग्स खरीद कर बाजारों में भेजता था और अधिक ड्रग्स की आवश्यकता होने पर ऐसी राज उर्फ अशफाक के माध्यम से दिनेश अग्रवाल से संपर्क कर ड्रग्स खरीदता था तथा बाजारों में अन्य साथियों को बेचता था जिस सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा, कर्मवीर योद्धा व शहीद स्व. देवेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी की स्मृति में जिला स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन

 

इन्दौर दिनांक 23 जनवरी 2021 - पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस द्वारा कर्मवीर योद्धा, शहीद देवेंद्र सिंह चंद्रवंशी की स्मृति में जिला स्तरीय फुटबाॅल स्पर्धा का आयोजन, डीआरपी लाईन इंदौर के मैदान पर दिनांक 28 जनवरी से 02 फरवरी 2021 तक किया जायेगा।


कोरोना महामारी मे अपनी उत्कृष्ट ड्यूटी करते हुए, कोरोना बीमारी की चपेट मे आकर हमारे इन्दौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा निरीक्षक देवेंद्र सिंह चंद्रवंशी, शहीद हो गये थे, जिनके सम्मान में इन्दौर पुलिस द्वारा उक्त फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में इन्दौर की 11 एवं महूं की 06 टीमें सहित कुल 16 टीमें भाग लेगी। इस स्पर्धा मे विजेता टीम को नगद राशि 11000/- व ट्राफी एवं उप विजेता टीम को नगद राशि 7000/- व ट्राफी सहित व्यक्तिगत पुरूस्कार भी प्रदान किये जावेगें।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 72 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 24 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 24 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 72 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


23 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 23 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


05 गेैर जमानती, 15 गिरफ्तारी एवं 77 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जनवरी 2021 को 05 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी एवं 77 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



सट्टे/जुऐं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2021 कांे 17.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माता मंदिर का ओटला जीवन की फेल इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अभिषेक, निरज, मनीष, विलाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2021 कांे 14.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एक्सीस बैंक के सामनें बेटमा इन्दौर से ताश पत्तो ंके द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, लुणाजी पिता रघुनाथ तवंर, मोती पिता पेमाजी यादव, नुर मो पिता भुरे खां, सलीम पिता बाबू खा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2685 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ओमेक्स सिटी 01 नाथ मोहल्ला निवासी अर्जुन सिंह और म न 48 इमली बाजार थाना सदर बाजार इन्दौर निवासी योगेश तोमर, एस एस ढाबा लसुडिया देवास नाका के पास इन्दौर निवासी धमेंद्र सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2900 रूपयें नगदी व 5 लीटर व 35 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2021 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विकास नगर पानी की टंकी के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 12 लाला का बगीचा इन्दौर निवासी आकाश उर्फ बोना पिता किशोर बांद्रे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 9 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2021 को 20.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दरगाह गेट के सामने खाली मैदान खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 28 अशरफ नगर खजराना इन्दौर निवासी वसीम खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रुपयें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, टिगरिया काकड इन्दौर निवासी कोमल और कृष्णा चैहान, रीना चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1500 रूपयें कीमत की 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2021 को 19.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला राऊ इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, बाडी मोहल्ला राऊ इन्दौर निवासी नर्मदा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 320 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2021 को 12.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम छोटा बांगडदा के पाल क्षेत्र मे नाले के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 269 चमार मोहल्ला ग्राम छोटा बांगडदा इन्दौर निवासी जगदीश जाटवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2021 को 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जाटवा के घर के सामनें चमार मोहल्ला हातोद इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, चमार मोहल्ला हातोद इन्दौर निवासी जगदीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2021 को 12.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम गुरान चैराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम गुरान तह सांवेर इन्दौर निवासी आनंदीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1760 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2021 को 10.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम मिर्जापुर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम मिर्जापुर देपालपुर इन्दौर निवासी अरविंद पिता जयराम भोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1840 रूपयें कीमत की 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 23 जनवरी 2021 कांे 12.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छोटा बांगडदा ग्राउंड के पास मेन रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 105 पंचवटी नगर 60 फीट रोड इन्दौर निवासी शंकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


महिला अपराधों एव उनकी सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे जागरूकता अभियान सम्मान के तहत इन्दौर पुलिस द्वारा किया गया सेल्फ डिंफेस ट्रेनिंग एवं सम्मान यात्रा का आयोजन।


 

इंदौर - दिनांक 23 जनवरी 2021- महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाए जा रहे जन अभियान सम्मान के अंतगर्त आज दिनांक को इन्दौर पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र की गरिमामय उपस्थिति में पुलिस लाईन इन्दौर में आज दिनांक 23 जनवरी 2021 को सेफ सिटी कार्यक्रम के अंतगर्त सम्मान यात्रा एवं सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया।            इसी दौरान इन्दौर पुलिस द्वारा महिलाओं को सम्मान दिलाने एवं महिलाओं के सम्मान में सेफ सिटी कार्यक्रम के अंतगर्त पुलिस लाईन इन्दौर से चिकमंगलुर चैराहें तक महिला सम्मान यात्रा निकाली गई, जिसे आईजी सर् द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया।  जिसमें गणमान्य नागरिकों ,पुलिसजनों एवं आमजनों ने भाग लिया। उक्त सम्मान यात्रा के दौरान समाज के हर वर्ग चाहें व महिला व पुरूष हो, उसे अपने आस-पास में यदि कहीं भी नारी का अपमान या उसके विरूद्ध अपराध हो रहा हो तो उक्त अपमान/अपराध को रोकने का प्रयास कर, हर संभव मदद करने के लिये, जो तत्पर रहे वहीं समाज का असली हीरो है, इस प्रकार से जन-जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

                उक्त कार्यक्रम में  पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद्र जैन, अति पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमति मनीषा पाठक सोनी, अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री प्रशांत चौबे, अति पुलिस अधीक्षक यातयात श्री सीआरएस देवके,डीएसपी यातायात श्री संतोष उपाध्यक्ष,  डीएसपी यातायात श्री उमाकांत चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्री जयंत राठौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सीएल पासी, icps के जिला संचालक श्री जय श्रीवास्तव, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती डॉ संध्या व्यास एवं प्रशासक वन स्टाप सेंटर श्रीमती वंचना परिहार एवं नुक्कड नाटक की आयोजक श्रीमती रचना जोहरी, अभिषेक सिसोदिया सहित महिला डेस्क के प्रभारी गण, शक्ति समिति के सदस्य, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं पिंक आर्मी और शौर्य दल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता खेल विभाग के खिलाड़ी व सदस्य एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यगण उपस्थित हुए।

 

                उक्त जागरूकता अभियान सम्मान के तहत इन्दौर पुलिस द्वारा पुलिस लाईन इन्दौर में महिलाओं को अप्रिय स्थिति से निपटनें के लिए सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम में  प्रशिक्षणकर्ता श्री इंद्रदेव शर्मा एवं उनकी टीम रक्षित निरीक्षक श्री जय सिंह तोमर, सूबेदार सूश्री उजमा खान, सूबेदार अरुण यादव के द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों को सेल्फ डिफेंस के दौरान अपनें बचाव के तरीके बताये गयें।

 

 इस दौरान महिला अपराधों के प्रति जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाकर महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में नाटक के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा  वहां उपस्थित सभी नागरिकों को समाज में महिलाओं को सम्मान प्रदान करने हेतु शपथ भी दिलवायी गयी।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री प्रशांत चौबे द्वारा किया गया।




70 करोड़ की 70 किलो एम.डी. ड्रग्स के मामले में 03 अन्य आरोपियों को क्राईम ब्रांच इंदौर ने किया गिरफ्तार।

 

·          

·          मामले में संलिप्त आरोपियों के सम्बन्ध में सुराग मिलने पर लगातार की जा रही हैं गिरफ्तारियाँ।

·         आरोपियों से ज्ञात जानकारी के आधार पर जारी है धरपकड़।

·          गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर की जायेगी विस्तृत पूछताछ।

 

मध्यप्रदेश में शासन के दिशा निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा विभिन्न प्रकार के मनोत्तेजक ड्रग्स सप्लाय करने वाले तस्करों व ड्रग्स पैडलरों के खिलाफ अभियान ’’प्रहार’’ चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री योगेश देशमुख इंदौर जोन इंदौर द्वारा इंदौर जोन के समस्त जिलों में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने हेतु जिले के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया था जिसमें अन्य राज्यों के तस्करों तथा ड्रग्स सप्लायरों के विरूद्ध आसूचना संकलित कर कार्यवाही करने के लिये समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे। पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इंदौर, व पुलिस अधीक्षक श्री विजय खत्री द्वारा जिले भर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु एसआईटी के गठन के साथ ही क्राईम ब्रांच को निर्देशित किया गया था,साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जिला इंदौर श्री गुरूप्रसाद पाराशर के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीम का गठन कर उसको अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध योजनाबद्ध तरीके से समुचित कार्यवाही करने के लिये दिषा निर्देश जारी किये गये थे।

 

ज्ञातव्य है कि दिनांक 05 जनवरी 2020 को क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा हैदराबाद तेलंगाना व इंदौर म0प्र0 के कुल 05 ड्रग्स तस्करों को पकड़ा गया था जिनसे 70 करोड़ रूपये कीमत की 70 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी तथा 13 लाख नगदी सहित 02 चार पहिया वाहनों को आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया था। उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना क्राईम ब्रांच में अपराध क्रमांक 01/21 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा कायम कर विवेचना में लिया गया था पुलिस रिमाण्ड के दौरान ज्ञात आरोपियों के संबंध में विवेचना दल की टीम द्वारा पतारसी कर अन्य 05 आरोपियों को दिनांक 17.01.2021 को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में आगे कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 23/01/2021 को क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने 03 अन्य आरेापियों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम  1. शाहिद गौरी  पिता हाजी इलियास नेता उम्र 43 वर्ष निवासी जूना पीठा रिसाला सदर बाजार इंदौर 2. मोहम्मद नाजिम पिता पहलवान गीता मोहम्मद अशफाक उम्र 20 वर्ष निवासी 141/1 शास्त्री कॉलोनी सदर बाजार इंदौर 3. रिजवान उर्फ हडडी पिता मोहम्मद ईशाक अंसारी उम्र 28 वर्ष निवासी तंजीम नगर खजराना इंदौर है। उपरोक्त मामले में धारा 08/29 और 08/25 एनडीपीएस एक्ट का ईजाफा किया गया है जिसमें विवेचना जारी है।

 

उपरोक्त आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में गिरफ्तार हुये तबरेज गबरू, सरदार खान और कासिम के संपर्क में थे जिनसे एम डी ड्रग्स खरीदते थे तथा स्वयं नशा करने के साथ ड्रग्स को बेच भी देते थे। इन तीनों आरोपियों ने अन्य कुछ नाम भी पुलिस को बताये है जोकि ड्रग्स के कारोबार में संलग्न रहे हैं। आरोपी रिजवान के पूर्व के भी 03 अपराध पंजीबद्ध है। पकड़े गये आरोपी रिजवान मैजिक ड्राईवर, शहिद गौरी कपड़ा बाजार में दलाली का काम व आरोपी नाजिम कपड़ा बाजार में काम करता था।

 

 

Saturday, January 23, 2021

· अवैध मादक पदार्थ तस्करी करते आरोपी आजाद नगर पुलिस की गिरफ्त में।

 

 


·          आरोपी से कुल 12 ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद।

 

इंदौर दिनांक 23 जनवरी 2021- शहर में अवैध मादक पदार्थो  की तस्करी करने वाले आरोपियो की धरपकड व आरोपियो के विरूध विधिसंगत आवश्यक कार्यवाही करने हेतु पुलिस महानिरीक्षक (शहर) इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदय (पुर्व) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (पुर्व) (जोन-3) श्री शशिकांत कनकने व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आलोक शर्मा के निर्देशन मे थाना आजाद नगर द्वारा अवेध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को गिरफ्त मे लिया गया।

 

 दिनांक 22 व 23 जनवरी 2021 की दरम्यानी रात मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति मथुरा मैदान के सामने गेट के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे पर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने  खडा हैं। सूचना विश्वसनीय होने से हमराह स्टाफ के  मुखबीर के बताए स्थान पर पहुचे तो देखा एक व्यक्ति स्लेटी रंग का विभिन्न रंगों की धारीदार शर्ट व स्लेटी रंग का पेंट पहने हुए खड़ा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे हमराही स्टाफ के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम_ बाबा उर्फ वसीम पिता एहमद खान उम्र 36 वर्ष नि. 25 कोहिनूर कॉलोनी आज़ाद नगर, इंदौर  का होना बताया।  जिसकी विधिवत तलाशी लेते **12ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर   मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया।

 

 *उक्त पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 8/21 ndps act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आजादनगर मनीष डावर, उप निरी बैशाखु धुर्वे, उप निरी. जीवन बारिया प्रधान आर महेश चौहान तथा आर. सचिन का सराहनीय भुमिका रही।

सायबर वर्ल्ड में भी महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए, किया गया सायबर अपराधों की रोकथाम हेतु एक वेबिनार का आयोजन


 

इंदौर - दिनांक 23 जनवरी 2021- महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु, समाज में एक सकारात्मक माहौल बनाने के उद्देश्य से, वर्तमान में एक प्रदेश स्तरीय जन-जागरूकता अभियान सम्मान चलाया जा रहा है।

                इसी अनुक्रम में आज दिनांक 23.01.21 को भौतिक दुनिया के साथ-साथ सायबर वल्र्ड में भी वह सुरक्षित रहें, इसी को ध्यान में रखते हुए, पुलिस महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के मार्गदर्शन में, इन्दौर पुलिस द्वारा महिलाओं के विरूद्ध साईबर क्राईम विषय पर एक वेबिनार का आयोजन सायबर एक्सपर्ट श्री गौरव रावल के सहयोग से किया गया।

 

                वेबिनार की शुरूआत करते हुए, अति.पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी ने कहा कि, इस आधुनिक तकनीकी सायबर की आभाषी दुनिया में कई सुविधाओं के साथ-साथ हमें कई प्रकार की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। अपराधी तत्व द्वारा इन तकनीको का सहारा लेकर कई प्रकार की नई चुनौतियां पुलिस व समाज के सामने पेश करते रहते है, जिनसे महिलाएं भी अछूती नहीं है। म.प्र. शासन व पुलिस द्वारा महिला अपराधों की रोकथाम व सुरक्षा के लिये एक जागरूकता अभियान सम्मान के तहत महिलाओं को उनके घर से लेकर स्कूल/काॅलेज, कार्यस्थल से सायबर वल्र्ड तक उन्हें सुरक्षित माहौल मिलें इसके लिये जागरूकता लाने के प्रयास किये जा रहे है। इसी परिपेक्ष्य मे ंउक्त वेबिनार का आयोजन किया गया है।

 

                सायबर एक्सपर्ट श्री गौरव रावल ने उक्त वेबिनार के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय में अपराधों के तरीके बदल गये है, अपराधी अब नई-नई तकनीकों का सहारा लेकर, नित नये प्रकार के सायबर अपराधों को अंजाम दे रहे, जिसमें उनके साफ्ट टारगेट्स बच्चें, महिलाएं एंव बुजुर्ग लोग रहते है। महिलाओं के सायबर वल्र्ड से जुड़ने से उनके साथ सायबर अपराध होने की संभावनाएं भी बढ़ गयी है, जिनसे हम सावधानी रख कर ही बच सकते है। उन्होंने बताया कि साईबर क्राईम एक अलग तरह का क्राईम है, जिसमें व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर एवं अन्य किसी भी प्रकार की सोशल एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से अलग-अलग तरहों से क्राईम हो सकता है। इसलिये इनका उपयोग करते समय हमें बहुत अधिक सावधानी रखनी चाहिएं। अपनी गोपनीय जानकारी इनपर शेयर करने से बचे तथा इन तकनीकों की जानकारी रखकर जागरुक रहना है, जिससे हम होने वाले क्राईम/फ्राड से बच सकते हैं एवं दूसरों को भी जागरुक कर सकते हैं। और यदि आपके साथ कोई सायबर क्राईम घटित हो भी जाये तो पुलिस की विभिन्न सायबर इकाईयां, सायबर हेल्पलाईन या थानों पर तैनात तकनीकी टीम से संपर्क कर, उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करावें, जिससे आपकी मदद की जा सके।

 

                उक्त वेबिनार में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र ने वेबिनार में जुडे समस्त लोगों को इस विषय से परिचय करते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया तथा कहा कि जिस प्रकार हम इस आधुनिक युग में तकनीको का उपयोग कर रहे है तो हमें सायबर अपराधों से भी सामना करना पड़ सकता है। वर्तमान युग में सायबर सुरक्षा के बगैर हमारी सुरक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती है, इसलिये आवश्यक है कि हम इस ओर पूरी सतर्कता के साथ हर बात का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि इसीलिये इस प्रकार के वेबिनार व प्रशिक्षणों का समय-समय पर आयोजन किया जाता है, जिससे कि हम इन बारिकियों के प्रति जागरूक हो सके। सायबर क्राईम से संबंधित विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिये उन्होनें प्रो. श्री गौरव रावल को धन्यवाद भी दिया गया।

 




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 81 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 23 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 23 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 81 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


09 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


05 गेैर जमानती, 21 गिरफ्तारी एवं 67 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जनवरी 2021 को 05 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी एवं 67 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



सट्टे/जुऐं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2021 कांे 12.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल चाय की दुकान के पास मेन रोड इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 157 शिवाजी नगर इन्दौर निवासी नाना साहेब को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2021 कांे 21.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स की आड बाणगंगा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 6 रघुवंशी कालोनी इन्दौर निवासी दीपक पिता गोकुल शाह और 106 छोटी कुम्हारखाडी इन्दौर निवासी दीप पिता सिद्धनाथ वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 760 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2021 कांे 20.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुनपुरा मल्टी दिवार की आड मे से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 103 लालबाग लाइन इन्दौर निवासी रोहित पिता राधाकिशन यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 495 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2021 कांे 03.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मल्हारपल्टन मैदान आटो स्टेंड के पास से ताश पत्तो ंके द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, हबीब पिता मो याकुब, इरशाद पिता अब्दुल हमीद, सानू पिता फारूख शेख, इमरान पिता रफीक मेव, आबीद पिता फकरूद्दीन, आसीफ हुसैन पिता अब्दुल सत्तार, शाकीर उर्फ समीर पिता नासीर खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3100 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2021 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इन्दौर उज्जैन रोड सांई ढाबे के पास और अजनोद रेल्वे स्टेशन के पास ग्राम अजनोद सांवेर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, वार्ड क्र 02 चंद्रभागा सांवेर निवासी पुरन गहलोत और ग्राम पानोड तह सांवेर निवासी राधेश्याम और अजनोद रेल्वे स्टेशन के पास ग्राम अजनोद निवासी दिपक कैथवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 970 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2021 को 16.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ओमेक्स सिटी 01 काकड मायखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ओमेक्स सिटी 01 काकड मायखेडी निवासी इंद्राबाई पति भगवान सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें नगदी व 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर कर्बला मैदान के पास खजराना और पटेल मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, रोशन नगर बी खजराना इन्दौर निवासी अजहर और 108 पटेल नगर खजराना इन्दौर निवासी शाहरूख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रूपयें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिचैली हप्सी के पास बायपास सर्विस रोड और कनाडिया बायपास ओवर ब्रीज के नीचे इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 41 कैलाश पुरी कालोनी खजराना इन्दौर निवासी राहुल उर्फ लाल नायक और देवपुरी कालोनी केशव नगर खजराना निवासी चींकु पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3420 रुपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2021 को 12.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टिगरिया काकड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, टिगरिया बादशाह काकड इन्दौर निवासी सीता पति धर्मेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, एच 38 एमआईजी कालोनी थाना एमआईजी इन्दौर निवासी अंशुमन और ग्राम पनेर तह जोबट जिला अलीराजपुरा निवासी शवलसिंह और निकंज पिता रमेशचंद्र नायक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2021 को 12.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम गुरान चैराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम गुरान तह सांवेर इन्दौर निवासी आनंदीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1760 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2021 को 22.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तलाईनाका सिमरोल इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 2650 सेक्टर ई सुदामा नगर इन्दौर निवासी विपिन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से फोर्स ट्रेवलर क्र डीएल 1 वीसी 2443 एवं 874490 रूपयें कीमत की 47 पेटी अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2021 कांे 13.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लोखंडे पुल शांतीपथ रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 347 पंचशील नगर इन्दौर निवासी रिंकेश राजौरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2021 कांे 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नव निर्मित स्विंमिग पुल के पास सर्विस रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, जे 308 भूरी टेकरी मानवता नगर इन्दौर निवासी दिशांत पिता मनोज पंसोरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2021 कांे 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मामा किराना जीत नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, जीत नगर मामा किराना के पास भवंरकुआ इन्दौर निवासी आकाश उर्फ नानु पिता पांडुसेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध तलवार जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।