Thursday, January 21, 2021

महिला अपराधों एव उनकी सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे जागरूकता अभियान, सम्मान के तहत इन्दौर पुलिस कर रही है, उक्त अभियान से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास

 


इंदौर - दिनांक 21 जनवरी 2021- महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु, समाज में एक सकारात्मक माहौल बनाने के उद्देश्य से, वर्तमान में एक प्रदेश स्तरीय जन-जागरूकता अभियान सम्मान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस व प्रशासन द्वारा अन्य विभागो व सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर, विभिन्न माध्यमों से इस संबंध में जन- जागरूकता लाने व समाज के हर वर्ग को इससे जोड़ने के नित नये प्रयास किये जा रहे है।

            उक्त जागरूकता अभियान सम्मान के तहत इन्दौर पुलिस द्वारा प्रतिदिन स्कूल/काॅलेज, काॅलोनियों/बस्तियों, प्रमुख बाजारों आदि में जनता के बीच पहंुचकर,  बच्चियों/महिलाओं एवं अन्य लोगों को महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों व उनसे बचाव तथा उनके लिये बनाये गये कानूनी प्रावधानों व शासन की विभिन्न योजनाओं आदि के संबंध में उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है। उक्त अभियान की शुभकंर सजग गुड्डी के जैसे ही सजग व सतर्क रहकर महिलाएं व बच्चियां हर अपराध से बच सकती है यह भी बताया जा रहा है। साथ ही समाज के हर वर्ग चाहें व महिला व पुरूष हो, उसे अपने आस-पास में यदि कहीं भी नारी का अपमान या उसके विरूद्ध अपराध हो रहा हो तो उक्त अपमान/अपराध को रोकने का प्रयास कर, हर संभव मदद करने के लिये, जो तत्पर रहे वहीं समाज का असली हीरो है, इस प्रकार से जन-जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

            इसी अनुक्रम में आज दिनांक 21.01.21 को पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शा.उ.मा.वि. मूसाखेड़ी स्कूल में वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं को उक्त अभियान के तहत बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी वहीं थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं व बच्चियों के बीच पहुंचकर उन्हें महिलाओं/बच्चियों के विरूद्ध होने वाले अपराधों, कानूनी प्रावधानों व हम समाज मे नारियों के लिये कैंसे एक सकारात्मक माहौल बनाये इस पर चर्चा की गयी।

           

            इसी प्रकार पुलिस थाना सराफा की टीम द्वारा सराफा बाजार चैपाटी में वहां उपस्थित जन समुदाय के बीच पहुंचकर, उक्त नारी सम्मान के अभियान की जानकारी के लिये बनायी गयी पीपीटी का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शन कर महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी तथा सम्मान गान भी बजाया गया।

 

            एक अन्य कार्यक्रम में शा.उ.मा.विघालय भागीरथपुरा में श्रीमती अर्चना चैबे एवं श्रीमती कीर्ति जोशी द्वारा स्टूडेंट पुलिस कैडट के बच्चों को उक्त अभियान के तहत ंनारी सशक्तिकरण पर व्याख्यान दिया गया तथा इसी विषय पर उनकी एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें बच्चों ने नारी सम्मान व उनके विरूद्ध अपराधों से बचने के लिये सजग रहने वाले विभिन्न प्रकार के पोस्टर को अपनी भावनाओं के रंगो से भर, सभी को जागरूक करने का प्रयास किया गया।











अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी व बिक्री करने वाले आरोपी को क्राईम ब्रांच इंदौर ने किया गिरफ्तार।


★ तस्कर से कुल 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद।

★ आरोपी के कब्जे से एक दो पहिया वाहन व मोबाइल भी हुआ बरामद।

★ विस्तृत पूछताछ जारी, अन्य लोगों के बारे में सुराग मिलने की संभावना।


 इंदौर- दिनांक 21 जनवरी 2021-  पुलिस महानिरीक्षक/उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा निर्देशानुसार शहर में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री, तस्करी आदि करने वाले आरोपियों के संबंध में सूचना संकलन कर उनकी धरपकड़ करने हेतु क्राईम ब्रांच के टीम प्रभारियों को समुचित निर्देश दिये गये थे।

          इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में  भण्डारी ब्रिज के पास एक व्यक्ति दो पहिया वाहन पर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन सुगर की सप्लाय नशे की लत वाले ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए घूम रहा है,

       सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना परदेशीपुरा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए भण्डारी ब्रिज के पास से पतारसी कर  1. विमल उर्फ पप्पू पिता लक्ष्मी नारायण वैरागी निवासी 93, गुलाब बाग कॉलोनी देवास नाका, लसूड़िया इन्दौर को पकड़ा जिसकी विधि संगत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर ड्रग्स बरामद हुई। आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया जिसके कब्जे से एक दोपहिया वाहन क्रमांक MP 42 MK 9658 और एक Mi कंपनी का मोबाइल बरामद किया। आरोपी के विरूद्ध थाना परदेशीपुरा में अपराध क्रमांक 35/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में भी कई बार मादक पदार्थ की सप्लाई कर चुका था तथा देवास नाका के आसपास ही नशे के आदी लोगों को पुड़िया बनाकर बेचता था।


 आरोपी द्वारा जावरा रतलाम से मादक पदार्थ लाना ज्ञात हुआ है लेकिन किन किन लोगों को सप्लाय करता था? इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 124 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 21 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 21 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 124 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


22 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 22 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गेैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 54 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जनवरी 2021 को 05 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 54 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2021 को,मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षे़़त्रातंर्गत विभिन्न स्थानों इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, रोशन पिता चिर्रोंजीलाल पिरोट ,शिव प्रसाद पिता रामदा, फूलचन्द्र पिता अशर्फी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 58 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणंगंगा द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2021 को 12.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टिगरिया काकड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, टिगरिया नगर निवासी अनीता पति विनोद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2021 को 11.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहरु नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नेहरु नगर निवासी सतोष पिता अंबाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2021 को 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कन्याशाला स्कूल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम हरसोला निवासी सतीष राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1000 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2021 कों 13.0 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जमाली डेम के पासं पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, जमाली निवासी गणेश भील केा पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 250 रूपयें कीमत की 6 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना ख्ुाडैल द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2021 को 19.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोगाखेडी रोड ग्राम बावलिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, खुडैल निवासी मनोज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1000 रूपयें कीमत की 11 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2021 कांे 20.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाटनीपुरा से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 621 गोटू महराज की चाल के पास  निवासी सुरज पिता रमेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध छुरा जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2021 कांे  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिनर्जी हास्पिटल और दरगाह वाली गली के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  रोहित पिता लक्ष्मण कोष्टी  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध छुरा जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2021 कांे 22.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जनता कालोनी के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, हर्षित पिता दिपक कोठरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध चाकु जप्त कियें गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, January 20, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 88 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 20 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 20 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 88 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


18 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गेैर जमानती, 31 गिरफ्तारी एवं 75 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जनवरी 2021 को 03 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी एवं 75 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अज्जु का मकान के सामने गली न 4 पवनपुरी इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, जफर, गगनसिंह सिकरवार, नदिम, अज्जु सिलावट, मुन्नालाल सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2021 को 23.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खातीवाला टैंक खनुजा गार्डन बिजली के खंबे के नीचे से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, मयुर तलदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 420 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2021 को 19.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिंसी हाट इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, नरेंद्र सिंह पिता सुजानसिंह, राहुल पिता महेंद्र सिंह सोनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2021 को 15.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चैईथराम सब्जी मंडी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 07 श्रीराम नगर द्वारकापुरी इन्दौर निवासी ठाकुर उर्फ रोहित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 230 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2021 को 02.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आर एन टी मार्ग डिरकिंग बार के सामने मधुमिलन चैराहा के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, रघुवंशी कालोनी इन्दौर निवासी दीपक और 143 पेनजान कालोनी निवासी सोनू उर्फ ललित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 290 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2021 को 11.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, पटेल नगर खजराना निवासी प्रेमलाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 200 रुपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2021 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टिगरिया काकड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, टिगरिया बादशाह काकड इन्दौर निवासी सावित्री को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2021 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नायता मुंडला ब्रिज के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, पत्थर मुंडला हारूण पटेल का मकान इन्दौर निवासी राजू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 300 रूपयें कीमत की 7 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सुरेश, करन, रामफल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1400 रूपयें कीमत की 29 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2021 को 15.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के मकान के पीछे ग्राम धन्नड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम धन्नड निवासी अर्जुन पिता श्रीराम जाटवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध भांग सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2021 को 14.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवाजी नगर शिव मंदिर के पास मेन रोड इंदौर से अवैध रूप से भांग ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 24 शिवाजी नगर इन्दौर निवासी रंजीत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें संे एक किलो 500 ग्राम अवैध भांग जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2021 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबु मुराई कालोनी के सामने खाली मैदान मे से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, राजा उर्फ अविनाश, भोला उर्फ शुभम, लालु उर्फ अनिल और कान्हा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Tuesday, January 19, 2021

सड़क सुरक्षा हेतु लोगों ने खेली, यातायात नियमों की सांप - सीढ़ी

 


सड़क सुरक्षा  माह 2021 के अंतर्गत आज दिनांक 19 जनवरी को राजवाड़ा और 56 दुकान पर इन्दौर ट्रैफिक पुलिस के साथ आयशर ग्रुप फाउंडेशन और रिजर्व इन्दौर ग्रुप द्वारा

सड़क सुरक्षा के नियमों को  सांप सीढ़ी खेल के माध्यम से बताया गया । इस खेल को सड़क के नियमो की तर्ज पर तैयार किया गया है  जिसमे सड़क नियमो का पालन करने वालो को सीढ़ी मिलती है और जो नियमो का उलघ्घन करता है उसे साँप का सामना करना पड़ता है खेल का उद्देश्य यही है कि जब भी आप घर से बाहर निकले तो नियमो का पालन करेंगे तो सुरक्षित घर आ पॉएँगे  । इस खेल को बच्चो बड़ो सहित  सभी ने खूब उत्साह के साथ देखा और खेला भी ।

            रोड सेफ्टी पजल गेम द्वारा आम जन से सड़क सुरक्षा से सम्बंधित सवाल जवाब किये व विजेताओ को  सम्मानित किया गया ।विजेताओं को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रंजीत सिंह देवके , उप पुलिस अधीक्षक सन्तोष उपाध्याय ,  उप पुलिस अधीक्षक उमाकांत चौधरी और थाना प्रभारी दिलीप सिंह परिहार  द्वारा सम्मानित किया गया इसके साथ शहर के विभिन्न चौराहों पर  यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा  डोमिनोज पिज्जा ग्रुप द्वारा हेलमेट ,सीट बेल्ट पहनने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल सम्मानित किया गया ।

            साथ ही यातायात रथ द्वारा मुख्य मार्गों पर सड़क सुरक्षा गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया

सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा






इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 130 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 19 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 19 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 130 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


02 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


06 गेैर जमानती एवं 62 जमानती, 18 गिरफ्तार वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 जनवरी 2021 को 06 गैर जमानती एवं 62 जमानती, 06 गिरफ्तार वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संेट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2021 को 14.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के पास इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, जाकिर , कादिरं को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 550 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विनोबा नगर में साई मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  492 विनोबा नगर इन्दौर निवासी अजय कैथवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2021 को 19.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जम्मु कश्मीर ढाबा के पास रविदास नगर एबी रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  रविदास नगर निवासी विजय कुमार पिता रमेयाचन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1800 रुप्यें कीमत की 18 पाव अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2021 को 23.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमारी मोहल्ला खजरना इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 349 चमार मोहल्ला खजराना निवासी महेश बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें संे 200 रुपयंे कहीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सघंवी कालेज के पास बिचैली मर्दाना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 80 नई बस्ती बिचैली मर्दाना निवासी उत्तम सिंघार और राजा पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1260 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रंगवासा चैराहा राऊ और बडी मोहल्ला इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, कविता , संगीता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 620 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2021 कों 10.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साई मंदिर के पास टेकरी धार रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, भीम नगर निवासी अरविन्द सोंलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गा्रम नेनौद गांधीनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गा्रम नैनोद निवासी गंगा बाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 20 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  टोनी वर्मा, अजय पिता राजू गौहर , राजेश पिता मिश्रीलाल कैथवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 13.50 रुपयें कीमत की 19 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बडंगौदा द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2021 को 15.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम डेंगरगावं से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम डेंगरगावं निवासी प्रेमलताबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1600 रूपयें कीमत की 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2021 कांे 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धोबी घाट के पास मंदिर के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 22/3 अर्जनसिंह नगर निवासी विक्की सुर्यंवशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध तलवार जप्त किया गया।

पुलिस थाना गंाधीनगर द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2021 कांे 19.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गेाम्मगिरी चैराहा के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, राहुल मुवेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन ईमली के पास आजादनगर इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 8/3 चंन्द्रभागा औदम्बर निवासी राजेश जोशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



 

Monday, January 18, 2021

o ए.बी बायपास रोड पर चाकु मारकर लूट करने वाले बाईक सवार, दो बदमाश पुलिस थाना तेजाजी नगर की गिरफ्त में।

 


o   आरोपियान से घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की अपाचे मो.सा व चाकु जप्त ।

o   आरोपीगण से थाना तेजाजी नगर क्षेत्र की नकबजनी के 05 प्रकरणों में हुआ खुलासा ।

o   आरोपियान के विरुद्ध इंदौर शहर के थाना एमआईजी, लसुडिया, कनाडिया व क्षिप्रा व जिला देवास , उज्जैन में पूर्व से दर्ज है कई अपराध 

o   तेजाजीनगर पुलिस टीम द्वारा सादा वर्दी में एक महीने लगातार रैकी कर पकडा गया बदमाशों को ।

o   आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतू श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला इंदौर (पूर्व) द्वारा 10,000 रुपये के ईनाम की गई थी उद्घोषणा।

 

इन्दौर दिनांक 18 जनवरी 2020 - इंदौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की धरपकड करनें हेतु पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के द्वारा निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री एवं अति पुलिस अधीक्षक जोन-3 इंदौर श्री शशिकांत कनकने के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्री आलोक कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना तेजाजी नगर पुलिस टीम द्वारा रूपये छीन कर फरार हुए दो अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करनें मे सफलता प्राप्त की है।

     थाना तेजाजीनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित रालामंडल चैराहे के पास बायपास रोड इंदौर पर दिनांक 18.12.2020 को रोड के किनारे एक लोडिंग रिक्शा मे एक महिला व पुरुष बैठे थे। तभी पीछे से दो अज्ञात बदमाशो द्वारा बिना नबंर की मोटर सायकल से आकर चाकू व पिंचिस दिखाकर उनसे 06 हजार रुपये व दो चांदी की अंगुठी छिन ली। पुरुष द्वारा विरोध करने पर , उसके पेट में चाकु मारकर फरार हो गये। उक्त घटना पर थाना तेजाजीनगर इंदौर पर अपराध क्रमांक 611/2020 धारा 307, 294, 34, 394, 397 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

                प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी तेजाजीनगर को एक पुलिस टीम बनाकर,त्वरित कार्यवाही हेतू निर्देशित किया गया तथा अज्ञात आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतू श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय , जिला इंदौर (पूर्व) द्वारा 10,000 रुपये की उद्घोषणा की गई है। इसी क्रम पुलिस टीम द्वारा रोजाना शाम 06 से 10 बजे के बीच बायपास एबी रोड पर चिंहीत स्थानों पर प्रायवेट वाहन व सादा वर्दी में एम्बुस लगाये गये। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा आर. विजेन्द्र को कार मे बैठाकर बायपास पर खडा कर दिया गया तथा अन्य बल के साथ बायपास के किनारे बैठ गयें। इसी दौरान कुछ देर बाद दो व्यक्ति एक मो.सा. से आये और उनके द्वारा कुछ दूर पहले से अपनी मो.सा. की लाइट बंद करते हुये कार के पीछे मो.सा. को खडा कर दिया गया। तथा दोनो व्यक्तियों द्वारा कुछ देर इधर उधर देखा गया। तभी प्रआर मनोज दुबे द्वारा, सउनि दिनेश कुमार को जरिये मोबाइल संदेहीयान के होने की सूचना दी उसी समय संदेहीयान द्वारा कार मे बैठे आर. विजेन्द्र को दोनो ओर से घेरकर उससे कार के शीशे खुलवाने की कोशिश करने लगे, तभी पुलिस टीम द्वारा दोनो संदिग्धों को घेरकर पकड लिया गया। उपरोक्त दोनो संदेहीयान की तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक खटकेदार चाकु तथा अन्य सामान व नगदी रुपये मिले। दोनों बदमाशो से नाम पता पूछा तो उन्होने अपने अपने नाम क्रमशः 1. मोहन उर्फ सुरेश चैधरी पिता भागीरथ चैधरी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम खोखरिया थाना बरोठा जिला देवास हाल मंजू बाई का मकान नट बोल्ट चैराहा मांगलिया जिला इंदौर तथा 2. कान्हा उर्फ कन्हैया मोगिया पिता नगदीराम मोगिया उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लेकोडा थाना नीलगंगा जिला उज्जैन हाल मालनवासा त्रिवेणी विहार कालोनी थाना नागझिरी जिला उज्जैन का होना बताया। आरोपियो के कब्जे से एक बिना नम्बर की अपाचे मोटर साईकल भी जप्त की गई। आरोपीगणों के विरुध्द थाना तेजाजीनगर पर क्रमशः अपराध क्रमांक 43/2021 ,44/2021 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्द किये जाकर, विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों से पुछताछ करनें उनके द्वारा दिनांक 18.12.2020 को रालामंडल चैराहे के आगे लोडिंग रिक्शा चालक को चाकु मारकर, उससे 06 हजार रुपये नगदी व चांदी के आभुषण छीन लेना स्वीकार किया। जाने पर आरोपिगणों को उक्त अपराध में गिरफ्तार किया जाकर, घटना में प्रयुक्त चाकु व मो.सा तथा चांदी की अंगुठी जप्त की गयी। आरोपीगणों से पुछताछ करनें पर उनके द्वारा थाना तेजाजीनगर क्षेत्र के अनुराधा नगर, तेजाजी नगर, लिम्बोदी, लोटस गार्डन कालोनियों में 05 घरो के ताले तोडकर सोने व चांदी के आभुषण चोरी करना स्वीकार किया गया है। आरोपीगणों द्वारा स्वीकार किये गये अपराधों में चोरी गये मश्रुका की बरामदगी की जा रही है।

      उक्त कार्यवाही मे आरोपियों को पकङने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आर.एन.एस भदौरिया, सउनि दिनेश कुमार, प्रआर 1215 मनोज दुबे, आर.3167 विजेन्द्र सिंह चैहान , आरक्षक देवेन्द्र परिहार , आर. 3763 कृष्णचंद्र शर्मा, आर 348 नितीन बिल्लौरिया की सराहनीय भुमिका रही ।

 

o 70 किलो एम0 डी0 कीमती 70 करोड़ की खेप के साथ पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की संलिप्तता हुई उजागर,

 


o   मामले की छानबीन करते हुये आरोपी वेद प्रकाश व्यास व दिनेश अग्रवाल के खुलासे पर क्राईम ब्रांच इन्दौर ने इन्दौर व मंदसौर के 05 अन्य ड्रग्स पेडलर को दबोचा।

o   गिरोह के तार अब तक इन्दौर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, एवं अन्य राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान,से जुड़े।

o   गिरफ्तार आरोपियो ंसे पूछताछ पर एक दर्जन से भी अधिक ड्रग्स पेडलरों के संबंध में मिले सुराग,पतारसी जारी।

o   प्रकरण में अब तक कुल 10 आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी।

 

इन्दौर दिनांक 18 जनवरी 2020 - मध्यप्रदेश शासन के दिशा निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा विभिन्न प्रकार के मनोत्तेजक ड्रग्स सप्लाय करने वाले तस्करों व ड्रग्स पैडलरों के खिलाफ अभियान ’’प्रहार’’ चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री योगेश देशमुख इंदौर जोन इंदौर द्वारा इंदौर जोन के समस्त जिलों में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने हेतु जिले के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। जिसमें अन्य राज्यों के तस्करों तथा ड्रग्स सप्लायरों के विरूद्ध आसूचना संकलित कर कार्यवाही करने के लिये समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय खत्री द्वारा जिले भर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु एसआईटी के गठन के साथ ही क्राईम ब्रांच को निर्देशित किया गया था। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जिला इंदौर श्री गुरूप्रसाद पाराशर के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीम का गठन कर उसको अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध योजनाबद्ध तरीके से समुचित कार्यवाही करने के लिये दिशा निर्दंेश जारी किये गये थे।  

 

 

      ज्ञातव्य है कि दिनांक 05 जनवरी 2020 को क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा हैदराबाद तेलंगाना व इंदौर म0प्र0 के कुल 05 ड्रग्स तस्करों को पकड़ा गया था जिनसे 70 करोड़ रूपये कीमत की 70 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी तथा 13 लाख नगदी सहित 02 चार पहिया वाहनों को आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया था। गिरफ्तार किये गये आरेापियों के नाम निम्नानुसार थेरू वेदप्रकाष व्यास, अक्षय अग्रवाल, चिमन अग्रवाल, दिनेष अग्रवाल ववेंकटेष आईलहिया है। उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना क्राईम ब्रांच में अपराध क्रमांक 01/21 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा कायम कर विवेचना में लिया गया था। जिसमें आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर उनका साक्ष्य संकलन व पूछताछ हेतु 07 दिवस का पुलिस रिमाण्ड लिया गया था। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक/उपमहानिरीक्षक कार्यालय द्वारा क्राईम ब्रांच के अधिकारियों को नामांकित कर विशेष विवेचना दल गठित किया गया है। पुलिस रिमाण्ड में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ हुई जिसमें कुछ अन्य आरोपियों के नामों का खुलासा हुआ जिनकी ड्रग्स की खपत व तस्करी कराने में संलिप्तता भी पाई गई। ऐसे ज्ञात आरोपियों के संबंध में विवेचना दल की टीम द्वारा पतारसी की गई व अन्य 05 आरोपियों को दिनांक 17.01.2021 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशूदा -

 

1 - आरोपी मो0 अशफाक खान उर्फ ए.सी. राज पिता अब्दुल कादर खान उम्र 45 साल निवासी म.न. 437 आजाद नगर पुरानी जेल के पीछे (सुर्जीत किराना के पास) थाना आजाद नगर इन्दौर

02 - तबरेज उर्फ गबरु पिता इजाहिद अलीउम्र 38 साल निवासी 69 जूना पीठा बडवाली  चैकी थाना सदर बाजार इन्दौर हाल 100 जूनीपीठा बडवाली चैकी इन्दौर

03- मोहम्मद कासीम पिता अब्दुलबशीर उम्र 31 साल निवासी 26 गफुर खाँ की बजरिया  थाना सदर बाजार इन्दौर                     

04- मोहम्मद सरदार खान पिताहाजीवली मोहम्मद खान उम्र 42 साल निवासी म.न. 42 शहर

    भौईबाडा कांच की मज्जिद केपास थाना सिटी कोतवाली मंदसौर     

05- रईस उद्दीन उर्फ रईस पितासुलतान सलाउद्दीन उम्र 48 साल निवासी भिस्ती मोहल्ला सदरबाजार इन्दौर

 

 

          उपरोक्त आरोपी ने बताया कि वह अपनेसाथी प्रमोद ककनानी निवासी मंदसौर एवं अन्य के साथ पूर्व में बाम्बे में नारकोटिक्स थाने पर वर्ष 2000 में पकडाया था जिसमे उसे 10 साल की सजा हुई थी एवं वर्ष 2013 में जेल से रिहा हुआ है। आरोपी सरदार पर मंदसौर जिले में 05-06 अपराध पंजीबद्ध है जिसमें कुछ मामलों में वह वर्तमान में जमानत पर बाहर है।इसकी करीबी राजस्थान प्रतापगढ़ व म0प्र0 के मंदसौर के ड्रग माफियाआंे से भी होना ज्ञात हुआ है।

 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 80 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 18 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 18 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 80 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


11 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गेैर जमानती एवं 18 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 01 गैर जमानती एवं 18 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 23.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर होटल स्वरूप इन स्कीम न 54 विजय नगर इंदौर स ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, पवन पिता अयोध्या प्रसाद तिवारी, सचिन पिता महेश पटेल, कमलेश पिता लखनलाल, शुभम पिता धमेंद्र धामंडे, सुनील पिता नेमीप्रसाद, कमल पिता बुरखीलाल, इस्लामुद्दीन पिता नुरूद्दीन, शेखर पिता रणछोण मंडलोई, अशोक पिता लखनलाल इग्लें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 54500 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 कों 19.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अलवासा पहाडी के पीछे इंदौर से ताश पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुऐ मिलें, कुलदीप, जितेंद्र उर्फ सोनू पाटिल, नवीन, निर्मल प्रजापत, शुभम सुनहरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 4070 रूपयें नगदी व ताश ं पत्ते  जत्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 18.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोमा की फेल किनारे इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 613 लाला का बगीचा इन्दौर निवासी निलेश निहोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1615 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 20.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल मार्केट गौरी नगर आम रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 666 न्यु गौरी नगर इन्दौर निवासी गोलु सिंह गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 18.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुखलिया इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सुखलिया इन्दौर निवासी रेखाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदनी चैकी रंगवासा राऊ और नयापुरा रंगवासा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, चांदनी चैक रंगवासा इन्दौर निवासी कमलाबाई चैहान पति छोटु चैहान और नयापुरा रंगवासा इन्दौर निवासी नादानबाई पति प्रहलाद चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 620 रुपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जाली वाला ग्राउंड भील कालोनी मुसाखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 28 भील कालोनी मुसाखेडी इन्दौर निवासी आदित परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 21.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुनपुरा मल्टी चैराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 1 प्रजापत नगर इन्दौर निवासी गोलु पिता लालु अचाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1800 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 कों 16.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन मोहल्ला धारनाका मंहु इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 14 पेशंनपुरा मंहु इन्दौर निवासी रवि यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 150 रूपयें कीमत की 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 14.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कोदरिया ठंडी सडक इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, कोदरिया इन्दौर निवासी कलाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1000 रूपयें कीमत की 25 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम पंचडेरिया इन्दौर निवासी सावित्री बाई पति स्व बाबुलाल और ग्राम पंचडेरिया तह सांवेर इन्दौर निवासी चिंतामण और ग्राम पंचडेरिया इन्दौर निवासी राजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 12.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेणुका ढाबा के पास थाना खुडैल इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, रेणुका टेकरी ग्राम सातमिल थाना खुडैल निवासी सुमेरसिंह पिता सुखलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1000 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 कांे 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी चस्का पिपल्याराव इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 122 ई सेक्टर ऋषि पैलेस कालोनी द्वारकापुरी इन्दौर निवासी दीपक पिता प्रकाश चैहान को पकडा गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 कांे 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नया बसेरा गली न 2 इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 198/2 नया बसेरा इन्दौर निवासी विजय पिता पंढरीनाथ सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रालामंडल चैराहा आगे बायपास रोड मोड पर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मंजु बाई का मकान नट बोल्ट चैराहा मांगलिया इन्दौर निवासी मोहन उर्फ सुरेश चैधरी और उज्जैन निवासी कांहा उर्फ कन्हैय्या मोगिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध करतुस जप्त किया गया।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 कांे 10.10 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतीक्षा ढाबे के पास इदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, एकता नगर निवासी सुनील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कम्युनिटी हाल के पास जुना रिसाला इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, गली न 1 जुना रिसाला गम्मु पोपो का मकान इन्दौर निवासी सुभान खांन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नुरानी नगर चैराहा सार्वजनिक शौचालय के पास धार रोड इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, राजकुमार सिरपुर बाक इन्दौर निवासी रफीक और राजकुमार नगर सिरपुर बाग इन्दौर निवासी अतीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Sunday, January 17, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 83 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 


इन्दौर-दिनांक 17 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 17 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 83 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


06 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गेैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 19 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 19 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 16.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अयोध्यापुरी खाली मैदान के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें,राहुल पिता हरिवर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 22.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जाली वाला कुआ स्वर्ण बाग कालोनी के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें,19 स्वर्ण बाग कालोनी के पास निवासी अकबर हंुसैन पिता अमीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 13.15 बजें  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सर्विस रोड ग्राम डकाच्या इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्राम डकाच्या निवासी ईश्वरचन्द्र चैहान इन्दौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।


पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडी मस्जिद के पास गौमतपुरा इंदौर से ताशं पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुऐ मिलें, मोहम्मद हुसैन, मनोज ,संतोष ,जितेन्द्र, ध्ुामाल सिंह राजोरिया , रईस शाह , रियाज, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश ं पत्ते  जत्त कियें गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 16 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कनाडिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, हरजिन मोहल्ला निवासी अम्बाराम गागोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 70 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 21.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 124 सुभाष नगर परदेशीपुरा निवासी सुभम पिता विनोद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।


पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांगर्तत विभिन्न स्थानो इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,रवि , गोलू , सचिन, जुगुनू रविन्दर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1200 रुपयंे कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना बाडी मोहल्ला राऊं पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, अनिता, पप्पी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 640 रुपयें कीमत की 10 लीटर  अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 20.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बारोली टोल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, तिलक नगर निवासी रुपशे पिता दिवाकर कोपर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 27 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 12़.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पास ग्राम पंचडेरिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम पंचडेरिया निवासी मंजूबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1000 रूपयें कीमत की 10लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खान कालोनी ब्रिज के पास  और लालजी की बस्ती के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, बगीचा 61 नं सिमरोल के पास निवासी मंयक लोट अज्ञैर पिन्टू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 250 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 17.1 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महुला के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, को राजमल पिता प्रताप सिंगार भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रुप्यें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 18.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम  दशहरा मैदान कम्पेल इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, राकेश सोंलंकी पिता रामप्रसाद सोंलकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम  शंकरपुरा रोड बेटमा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम शंकरपुरा निवासी देवीालाल पिता तेजाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1500 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।





अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 कांे 15.20 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खालसा चैक निरंजनपुर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 12 शारदा कालोनी खजराना निवासी मोहसिन खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 कांे 20.25 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  मयुर अस्पतान के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 49 गुणराज नगर मयुर अस्पताल निवासी ़़ऋषि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध करतुस जप्त किया गया।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 कांे 10.10 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतीक्षा ढाबे के पास इदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  एकता नगर निवासी सुनील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।