Saturday, January 16, 2021

· खिलौने की दुकान मे पिस्टल लहराकर लूट करने वाले आरोपी, पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा गिरफ्तार ।

 ·        आरोपीगण ज्वेलरी की दुकान मे लूट करने की योजना बनाते हुये, आए पुलिस की गिरफत में।

·        आरोपी आदित्य एवं आनंद के विरूद्ध है पूर्व के कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध।

·        आरोपियो के कब्जे से एक पिस्टलनुमा देशी कट्टा , एक जिन्दा कारतूस , बाँस का डंडा , तथा लोहे की टामी की गई जप्त ।

 

इंदौर-दिनांक 16 जनवरी 2021- शहर मे चोरी/नकबजनी, लूट आधी संपत्ति संबंधी अपराधों की की वारदातो पर अंकुश लगाने एवं इनमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु अति.पुलिस महानिदेशक इंदौर ज़ोन श्री योगेश देशमुख एंव पुलिस महानिरीक्षक/ उप महानरीक्षक इन्दौर ( शहर ) श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा विशेष प्रयास कर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशो के पालन मे पुलिस अधीक्षक इन्दौर ( पूर्व ) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्दौर ( पूर्व ) झोन-2 श्री राजेश रघुवंशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री अनिल सिंह राठौर द्वारा थाना प्रभारी तिलक नगर इन्दौर को प्रभावी कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया था ।

 

उक्त निर्देशो के तारतम्य मे दिनांक 15.01.2021 को थाना प्रभारी तिलक नगर को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि राजगृही कालोनी मे बाबी छाबडा के टूटे हुये आफिस के अंदर बैठकर कुछ आपराधिक किस्म के व्यक्ति आपस मे बातचीत कर रहे है कि आज मध्य रात्री मे तिलक नगर मे स्थित सुरभि ज्वेलर्स को लूटना है यदि किसी ने विरोध किया तो उसकी मृत्यु करने से भी पिछे नही हटना है । इस सूचना पर थाना प्रभारी तिलक नगर द्वारा दो टीम का गठन किया गया तथा मौके पर दबिश दी तो आरोपी 01. आदित्य पिता रमेश मुराडिया उम्र 25 साल निवासी ए -39 आई.डी.ए. की मल्टी स्कीम नम्बर 140 इन्दौर 02. आनंद पिता राजू शर्मा उम्र 19 साल निवासी ए -39 आई.डी.ए. की मल्टी स्कीम नम्बर 140 इन्दौर 03. अमन उर्फ काणा पिता सुरेश वर्मा उम्र 30 साल निवासी 480 विनोबा नगर इन्दौर 04. रोहित पिता बजेसिंह ढाबी उम्र 19 साल निवासी मयूर अस्पताल के पिछे गणराज नगर इन्दौर को गिरफ्तार किया । मौके से एक आरोपी रिन्कू उर्फ विकास लोधी निवासी आई.डी.ए. की मल्टी स्कीम नम्बर 140 इन्दौर का फरार हो गया है । आरोपीयो के कब्जे से एक पिस्टल , एक जिन्दा कारतूस , बाँस का डंडा  तथा लोहे की एक टामी जप्त की गई ।

गिरफ्तार शुदा आरोपी आदित्य एवं अमन काणा तथा रोहित ढाबी से पूछताछ करने पर बताया कि हम तीनो ने दिनांक 13.1.2020 को संविद नगर कनाडिय़ा रोड पर स्थित खिलौने की दुकान मे पिस्टल लहरा कर खिलौना लूटा था । आरोपी आदित्य और आनंद अपराधिक किस्म के शातिर बदमाश हैं जिनके विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में कई प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे अन्य वारदातों आदि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

 

           उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिलक नगर उप निरीक्षक गुलाबसिंह रावत, उप निरीक्षक मदनसिंह बर्डे , प्रधान आरक्षक 2006 प्रदीप , आरक्षक 2776 अशोक रघुवंशी , आरक्षक 1655 दिलीप तथा आरक्षक 3523 रोहित शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।

 

आरोपियों की आपराधिक रिकॉर्ड





o पुरानी बाघ (टाइगर) की खाल व 2 कछुओं की तस्करी करनें वाले 3 आरोपी पुलिस थाना खजराना द्वारा गिरफ्तार।

 


o   तांत्रिक क्रियाओं मे इस्तेमाल की जाती है बाघ (टाइगर) की खाल व कछुए, आरोपीगण मुह मांगी कीमत में बेचा जाता था।

o   आरोपियों के विरूद्ध वन्य जीवों के संरक्षण अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।

इन्दौर दिनांक 16 जनवरी 2021 - वन्यजीवों की अवैध रूप से तस्करी, क्रय विक्रय करनें वाले आसामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश अति पुलिस महानिदेशक इन्दौर जोन इन्दौर श्री योगेश देशमुख एवं पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी  मिश्र के द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री  एवं अति पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन - 2 श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री अनिल सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस थाना खजराना थाना प्रभारी श्री दिनेश वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा बाघ (टाइगर) की खाल व 02 कछुए के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार करनें मे सफलता प्राप्त की है।

                दिनांक 15 जनवरी 2021 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के वाघेला फार्म हाउस के पास तीन व्यक्ति बाघ (टाइगर) की खाल व कछुए का सौदा करने की फिराक मे घुम रहे है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपीगण 1. प्रकाश पिता बाबूलाल सेन उम्र 35 साल निवासी 04 नीम गली मंहू इन्दौर, 2. सुनील पिता राजेंद्र प्रसाद बसोड उम्र 43 साल निवासी कुलकर्णी का भट्टा सुभाष नगर परदेशीपुरा, 3़. राम पिता जगन्नाथ चैहान उम्र 38 साल निवासी उमरीखेडा तेजाजी नगर इन्दौर को पकडा गया। जिनसे बाघ (टाइगर) की खाल व 2 कछुए विधिवत् जप्त किये गये तथा आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र 46/2021 धारा 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतगर्त प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया तथा वन्य विभाग को सूचित किया गया। दौरानें विवेचना प्रकरण मे धारा 46, 09 वन्य प्राणी का शिकारी अधिनियम व धारा 39 प्राणी सरकार की संपत्ति होना का समावेश किया गया।

                अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बाघ (टाइगर) की खाल व कछुओं का इस्तेमाल तांत्रिक क्रियाओं मे किया जाता है, जिसके लिए मुह मांगी कीमत आरोपियों को मिल जाती थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के इस संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है जिससें अन्य खुलासा होने की संभावना है।

                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री दिनेश वर्मा, उनि शिवकुमार मिश्रा, आर 3779 पंकज मीणा, आर 3788 राजकुमार, आर 3087 प्रवीण, आर 569 लोकेंद्र, आर 3530 पंकज व आर 3784 शंशाक की सराहनीय भूमिका रही। श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर के द्वारा पुलिस टीम का 20 हजार रूपयें के नगद ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 83 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 16 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 16 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 83 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


06 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


10 गेैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 57 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को 10 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 57 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को 20.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुभाष मार्ग श्रीराम बेंड के सामनें इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 71 सबनीश बाग इन्दौर निवासी मुकेश जरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को 21.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सोनकर धर्मशाला के पास सुलभ काम्प्लेक्स के पास जबरन कालोनी इंदौर से ताशं पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुऐ मिलें, मिथून, चदंन वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश ं पत्ते  जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजमोहल्ला सब्जी मंडी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, अब्दुल वहीद पिता अब्दुल रसीद, होसीलाल पिता देवीलाल जायसवाल, राजेंद्र पिता लाभमल जैन, मों ईशाक और सुनील पिता समाधान, कल्याणमल पिता मोहनलाल शर्मा, दादाराव पिता पंजाबराव, छृट्टन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 26 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को 14.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर निरजंनपुर सब्जी मंडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 755 निरजंनपुर इन्दौर निवासी मुकेश चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 70 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को 22.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नंदीग्राम खाली मैदान परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गीता चोक बेकरी गली के पास पाटनीपुरा इन्दौर निवासी टिंकु उर्फ मो इस्तियाक शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1500 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को 14.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुखलिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, देवश्री कालोनी सुखलिया इन्दौर निवासी राजुबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, बाडी मोहल्ला इन्दौर निवासी रेखा और नेहरू नगर निवासी मंजुबाई और नयापुरा इन्दौर निवासी मेतबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कच्चा मसानिया हरिजन कालोनी सुलभ काम्पलेक्स के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 30 कच्चा मसानिया हरिजन कालोनी इन्दौर निवासी दीपक उर्फ काला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 25200 रूपयें कीमत की 7 पेटी अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुम्हार भट्टी पालदा इन्दौर से अवैध रूप से भांग ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 61 कुम्हार भट्टी पालदा निवासी प्रेमचंद प्रजापति को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध भंाग जप्त की गई।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के मकान के सामने 163 ग्राम छोटा बांगडदा पाल क्षेत्र और छोटा बांगडदा पाल क्षेत्र  इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 163 ग्राम छोटा बांगडदा पाल क्षेत्र निवासी सुनीता और 161 छोटा बांगडदा पाल क्षेत्र निवासी संदीप जाटवा और अर्जुन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3700 रुपयें कीमत की 37 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को 0.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नावदा ब्रीज के नीचे धार रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, लुनिया मोहल्ला जवाहर टेकरी धार रोड इन्दौर निवासी रवि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, हेमलताबाई जाटव और सुनीता जाटवा और इंदिराबाई जाटवा और सोनू जाटवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को 17.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बद्री के मकान के सामनें पिगडंबर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, हरिजन मोहल्ला पिगडंबर निवासी कलाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को 23.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कोल्ड स्टोर के पास डोंगर गांव इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम बेरम थाना मानपुर इन्दौर निवासी अरूण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 900 रूपयें कीमत की 18 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पास ग्राम कुडाना नई आबादी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम कुडाना नई आबादी निवासी शांतिलाल और गब्बर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 6900 रूपयें कीमत की 69 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को 15.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फरियादी के घर के सामनें रेल्वे फाटक के पास ग्राम डकाच्या इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, रेल्वे फाटक ग्राम डकाच्या इन्दौर निवासी हरि पिता भागिरथ खारोल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सुनील पिता राधेश्याम सोलंकी और बालाराम पिता जेतराम सोलंकी और गंगाराम उर्फ सेंटु पिता ब्रजलाल कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को 20.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम कुनगारा से अत्याना रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम बछोडा थाना गौतमपुरा निवासी संदीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 10560 रूपयें कीमत की 96 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सगडोद और ग्राम सनावदा रोड बेटमा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम सगडोद निवासी विनोद पिता तेजराम और सनावद रोड बेटमा निवासी दुलेसिंह पिता प्रहलाद पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3300 रूपयें कीमत की 44 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।





अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 कांे 11.40 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनीदेवी ग्राउंड बिलिंग के पीछे इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, लाल गली परदेशीपुरा इन्दौर निवासी आकाश उर्फ अक्कु उर्फ मेंढक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 कांे 20.35 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिंसी चैराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 26 भिस्ती मोहल्ला सदर बाजार इन्दौर निवासी वाहिद पिता अब्दुल रशीद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 कांे 12.15 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रामानंद नगर पुलिया के पास चदंन नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, एक अपचारी बालक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना तंुकोंगज द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई मंदिर के पास पंचम की फेल और सांई बाबा मंदिर आर एस भंडारी मार्ग इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 44 काजी की चाल निवासी रोहित और मालवा मिल काजी की चाल निवासी समीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Friday, January 15, 2021

महिलाओं को सम्मान के साथ, स्वरोजगार प्रदान करने हेतु, महिला थाना पलासिया परिसर में हुआ एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन


इंदौर- दिनांक 15 जनवरी 2021- महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु, समाज में एक सकारात्मक माहौल बनाने के उद्देश्य से, वर्तमान में एक प्रदेश स्तरीय जन-जागरूकता अभियान सम्मान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस व प्रशासन द्वारा अन्य विभागो व सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर, विभिन्न माध्यमों से इस संबंध में जागरूकता लाने हेतु नित नये प्रयास किये जा रहे है।

               

इसी अनुक्रम में उक्त जागरूकता अभियान सम्मान के तहत इन्दौर पुलिस द्वारा संचालित मां अहिल्या स्वावलंबन डेस्क के माध्यम से पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं हेतु, वे सम्मान से स्वाभिमान के साथ जी सके, इसके लिये स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, इंदौर पुलिस द्वारा साक्षी सेवा समिति के साथ मिलकर महिला थाना परिसर में आज एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें साक्षी सेवा समिति की संचालिका सीमा सेन के द्वारा अपनी टीम के साथ महिलाओं को वर्तमान समय में उपयोग होने वाली कपड़े की छोटी, बड़ी थैलियां, मास्क, पेपर एनवेलप, बैग बनाना सिखाया गया।

                उक्त कार्यशाला में, पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों व उनसे बचाव तथा उनके लिये बनाये गये कानूनी प्रावधानों व शासन की विभिन्न योजनाओं आदि के संबंध में उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गयी।

                इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध सुश्री नंदिनी शर्मा की विशेष उपस्थिति में, साक्षी सेवा समिति के सदस्यगणों, महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति शर्मा व उनकी टीम सहित पीड़ित व जरूरतमंद महिलाओं ने इस कार्यशाला में भाग लिया।

                इस कार्यशाला के अंतर्गत समाज सेविका संतोष जी मूंदड़ा के द्वारा दो सिलाई मशीन भी डोनेट की गई जो कार्यशाला के समापन पर जरूरतमंद महिलाओं को दी जाएगी।







इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 112 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 15 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 15 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 112 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

05 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गेैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 49 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 02 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 49 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 20.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लेकवी गार्डन के पास पीपल्याराव इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, आजाद नगर निवासी मांे सफी पिता रफीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 16.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्नेह नगर झोपड पट्टी दुर्गा बाई घर के पास इंदौर से ताशं पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुऐ मिलें, राजु, हिरवे राकेश कामले ,दीपक, कामले , को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 415 रूपयें नगदी व ताश ं पत्ते  जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 20.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टाªसंफोंर्ट नगर हनुमान मंदिर के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें,  383 शिव पार्वती  पाल्दा निवासी दिनेश चैहान  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 460 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 1430 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधाकृष्णा मंदिर के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, गौतमपुरा निवासी पप्पु उर्फ लखन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 460 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 18 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 178.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर कर्बला मैदान के पास खजराना से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 14 काजी की चाल के पास निवासी मोम्महद शाकिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 200 रुपयें अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तिलकनगर  द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 17.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आई डी ए मल्टी के पास सें इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 44 आर्द डी के मल्टी के पास निवासी रिंक उर्फ विकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1430 रुप्रूैं कीमत की 13 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, तेज बाई, रेखा बाई, लक्ष्मी बाई, प्रिंयका , रेखा, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2500 रूपयें अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  भील कालोनी मुसाखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 113 भील कालोनी मुसाखेडी निवासी रोकेश डोडीयाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गुलाबसिंह, सोनू, श्रीनिवास, मुकेश, सुगनबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2400 रूपयें कीमत की 28 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला और स्नेह नगर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  बाडी मोहल्ला निवासी विजय पिता प्रेमनारायण और निर्मला जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1700 रुपयें कीमत की 05 लीटर व 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 22.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राहुल गांधी नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, राहुल गांधी नगर निवासी संतोष सितोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को  बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदमारी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 303 समाजवाद इन्द्रानगर निवासी जितेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को .0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम शंकरपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए शंकरापुरा निवासी अशोक पिता मदन बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 कांे 20.50 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 09 सब्जी मंडी टावर खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम बाखल निवासी महेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तंुकोंगज द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 2.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार ब्रिज के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, दिनेश पिता नारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षे़़़त्रातर्गत विभिन्न स्थानो से से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, सोनू उर्फ विकाश पिता मोहन सिंह लोधी और अमन ,राज, कूणाल को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम गाजिन्दा से से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, सीमालाल सुखदंेव, धनसिंह , बाबूलाल को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



सिटीजन कॉप एप्प ( Citizen Cop Application ) में प्राप्त शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही ।

 

▪️ आवेदकों को पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर में 130 गुम मोबाईल फोन , किये गये सुपुर्द ।

 ▪️ गुम मोबाईल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा भारत के अन्य प्रदेशो जैसे मुम्बई , बिहार , झांसी , उडीसा , इलाहबाद , हरियाणा आदि से किये गए बरामद ।

 ▪️ वर्ष 2020-21 में गुम मोबाईल की शिकायतों में 3168 मोबाईल फोन की पतासाजी की गई जिन्हे थानों व पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से आवेदकों को सुपुर्द किया गया ।

 ▪️ बरामद मोबाईल फोन कीमती लगभग 20 लाख रूपये, जिनमें वन प्लस , सेमसंग , रेडमी , विवों , ओप्पो आदि कम्पनीयों के मंहगे मोबाईल फोन भी हुये बरामद ।

 ▪️ शहर में बढ़ा है , Citizen Cop Application पर online Complaint करने की और जनता का रुझान ।


 इंदौर- दिनांक 15 जनवरी 2021- पुलिस महानिरीक्षक/ उप पुलिस महानिरीक्षक ( शहर ) इदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने इदौर पुलिस द्वारा सञ्चालित की जा रही " सिटीजन कॉप एण्ड्रायड फोन एप्लीकेशन के विषय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री गुरु प्रसाद पाराशर को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देश के पालन में सायबर सेल द्वारा सिटीजन कॉप | एप्लीकेशन के गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए वर्ष 2020-21 की शिकायतों का निराकरण कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई । गुम मोबाईल फोन जो कि इंदौर तथा प्रदेश व देश के विभिन्न शहरों में चल रहे थे , उन्हें बरामद किया गया । कुल 130 मोबाईल फोन जप्त किये गये हैं जिसमें हजारों रुपये की कीमत के मंहगे मोबाईल फोन शामिल हैं । बरामद मोबाईल फोन में 01 वन प्लस , 23 सेमसंग . 19 ओप्पों , 33 वीवों , रेडमी , 02 मोटोरोला , 01 हॉनर , 101 एचटीसी , 01 जीयों , 01 माइक्रोमेक्स , जस्थिल मी , 4 नोकिया , 1 कूल पेड , 1 टेक्नो के बी -3 एवं 01 आई फोन कम्पनियों के हैं । 

इदौर पुलिस काईम ब्रांच ( Crime Branch ) द्वारा संचालित की जा रही " सिटीजन कॉप एप्लीकेशन ( Citizen Cop Application ) वास्तव में एक Android Phone Application है जिसे आमजन द्वारा | Google Play Store के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है । इस एप्लीकेशन में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के संपर्क नम्बर के अलावा , अन्य महत्वपर्ण फीचर जैसे किसी घटना के संबंध में सीधे ऑनलाईन शिकायत | अधवा पुलिस तक सूचना पहुचाये जाने हेतु Report an incident . और किसी वस्तु के चोरी अथवा गुम होने पर पुलिस में Online Complaint दर्ज कराये जाने हेतु Report lost article की सुविधा मुहैया कराई गई है । Report lost article में मोबाईल फोन अथवा अन्य वस्तु के गुमने पर सीधे इस फीचर के माध्यम से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है , जिसमें आवेदक को आनलाईन ही शिकायत क्रमांक सहित रिपोर्ट से सबंधित रसीद प्राप्त होती है , जिसका उपयोग वह मोबाईल में गुम हुई सिम को बंद कराने , अथवा नई सिम प्राप्त करने के लिये कर सकता है । इस कार्यप्रणाली की ऑनलाईन पद्धति होने से आवेदक को अब थाने अथवा अन्य कार्यालयों में गुम मोबाईल का आवेदन नहीं देना होगा । आवेदक द्वारा की गई संपत्ति गुम / चोरी होने की शिकायत पर क्राईम ब्राच की सायबर सेल टीम द्वारा ऑनलाईन शिकायत के परिपेक्ष्य में पतारसी की जाती है , जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2020-21 मे कार्यवाही करते हुये 3168 मोबाईल फोन की पतारसी की जाकर आवेदकों को उनके मोबाईल थानों के माध्यम से सुपुर्द किये गये हैं । आज 130 मोबाईल फोन आवेदकों को पुलिस कंट्रोल रूम में सुपुर्द किये गए हैं, जिससे आमजन में ऑनलाईन शिकायत के प्रति जागरूकत्ता आए तथा यह विश्वास हो कि , ऑनलाईन शिकायत के माध्यम से भी उनकी गुम वस्तु प्राप्त हो सकती हैं । 

गुम मोबाईल फोन की शिकायतों में कार्यवाही करते हुये यदि आवेदक का मोबाईल फोन गुम होने के बाद | चलना नही पाया जाता हैं , या फिर किसी वजह से खराब हो जाता है तो ऐसी स्थिति में मोबाईल सर्च नहीं हो पाता है । | मोबाईल फोन गुम होने के बाद अगर उपयोग नहीं किया जाता हो तो उसे दुढना सम्भव नहीं हैं ।" 

इंदौर पुलिस द्वारा आमजनता से यह अपील की जाती है कि " सिटीजन कॉप ' एण्ड्रायड फोन एप्लीकेशन का उपयोग कर आपराधिक गतिविधियों की सूचनायें तथा इससे संबंधित शिकायतें घर बैठे सीधे ऑनलाईन पद्धति के माध्यम से पुलिस तक पहुँचाये । इससे न केवल आपके समय की बचत होगी , बल्कि आपकी शिकायतों अथवा सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये पुलिस को मदद मिलेगी । 


"Citizen COP Be an eye"

मोबाईल गुमने / चोरी होने पर शिकायत करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया से अपनी शिकायत दर्ज करें । ( Process of Complaint ) . 

• प्ले स्टोर से सिटीजन कॉप एप डाउनलोड करें ( Download ) | 

• खोए / चोरी की शिकायत विकल्प का चयन करें ( Select option ) |

• एग्री करें ( Agree ) । खोई / चोरी हुई वस्तु का चुनाव करें- MOBILE + SIM CARD ( Select ) |

• पूर्ण फार्म भरें ( Fill Complete Form ) | 

• बिल / थाने की शिकायत कॉपी , की फोटो अपलोड करें एवं वैकल्पिक नंबर दर्ज करें ( Upload Photo ) | 

• सबमिट करे ( Submit ) |      

• कन्फर्म करें ( Confirm ) | 

• कंप्लेन नंबर सेव करें ( Save )

• मोबाईल मिलने पर आपके द्वारा शिकायत में दर्ज ALTERNATE मोबाईल नम्बर पर सूचित किया जायेगा । . .





Thursday, January 14, 2021

· स्कूली बच्चों को महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान "सम्मान" से जोड़कर, कराया उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत।

 स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के छात्रों ने किया पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण, जानी पुलिस की कार्यप्रणाली


इंदौर दिनांक 14 जनवरी 2021- स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के अंतर्गत,  इंदौर पुलिस द्वारा स्कूल के बच्चों को पुलिस की सामान्य जानकारी व सामाजिक बातों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए नित नए प्रयास किए जा रहे हैं, इसी श्रृंखला में आज दिनांक 14.01.2021 को शासकीय स्कूल के एसपीसी कैडेट्‌स को पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर का भ्रमण कराया गया।

 

            स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम श्री लोकेश गहलोत, स.उ.नि. वाहिद खान व अन्य स्टाफ द्वारा नये पुलिस कंट्रोल रूम का सभी छात्र- छात्राओं को  भ्रमण करवाया गया जिसमें डायल-100, सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, 112-इमरजेंसी एप्लिकेशन और पुलिस की हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और शाखाओं का भ्रमण कराया गया । इसके साथ ही उन्हें वर्तमान में पुलिस में चल रही एडवांस टेक्नोलॉजी से भी अवगत कराया गया । इस दौरान बच्चों ने सीसीटीवी और डायल 100 से संबंधित प्रश्न भी किए जिसका सरल और सुलभ जवाब भी दिए गए।

            तत्पश्चात उक्त स्कूल के बच्चों को महिला थाने का भ्रमण भी करवाया गया, महिला सुरक्षा एवं महिला व बच्चों के विरुद्ध अपराध के बारे में जानकारी दी गई तथा इस संबंध में वर्तमान में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान सम्मान  के अंतर्गत उन्हें जागरूक किया गया।






बलवा,मारपीट के प्रकरण में फरार व उद्घोषित आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।

 


इंदौर- दिनांक 14 जनवरी 2021-  इंदौर जिले तथा आसपास के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री गुरूप्रसाद पाराशर को द्वारा क्राइम ब्रांच की एक टीम को इस बिन्दु पर कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर लगाया गया था।

        

            इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना हीरानगर इंदौर के अप.क्रं. 106/16 धारा 147,452,294,506 भादवि के अपराध मं फरार आरोपी रविन्द्र उर्फ गोलु पिता कैलाश ठाकुर उम्र 26 साल नि. 228 पाटनीपुरा इंदौर घटना दिनांक से ही फरार चल रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा इंदौर द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी रविन्द्र उर्फ गोलु ठाकुर ने पूछताछ में बताया कि सन् 2016 में किसी महिला से वाद विवाद होने से आरोपी पर उक्त अपराध कायम हुआ है आरोपी घटना दिनांक से ही पुलिस से बचता फिर रहा है आरोपी के अन्य साथी छोटु ठाकुर पिता संुदर ठाकुर नि. पाटनीपुरा एवं जो घटना में आरोपी के साथ शामिल था वह भी अब तक फरार है एवं शहर से बाहर कहीं फरारी काट रहा है। आरोपी न्यायालय में वरिष्ठ वकीलों के साथ कार्य करता है कानूनी दावपेच जानने एवं वकीलों की शरण में होने से गिरफ्तार हुए बिना ही जमानत कराने की फिराक में घूम रहा था एवं पुलिस को लगातार चकमा देता रहता था।

 

            आरोपी गोलु उर्फ रविन्द्र पिता कैलाश ठाकुर की कई दिनों तक खोजबीन करने व न मिल पाने पर  पुलिस अधीक्षक (पूर्व) द्वारा 3,000 रू. के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी। आरोपी रविन्द्र उर्फ गोलु पिता कैलाश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर थाना हीरानगर इंदौर द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

· अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले व्यक्ति को, तुकोगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

 ·        आरोपी से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद

·        आरोपी से घटना मे प्रयुक्त आटो रिक्शा भी जप्त किया गया

 

इन्दौर -दिनांक 14. जनवरी 2021-  शहर में  अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक/ उप पुलिस महानिरीक्षक शहर इंदौर  श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन मे अति.पुलिस अधीक्षक (पूर्व) जोन-1 श्री जयवीर सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री बी पी एस परिहार  द्वारा थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक कमलेश शर्मा को मादक पदार्थों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख प्रभारी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

 

            इसी तारतम्य में पुलिस थाना तुकोगंज को  दिनांक 14.01.2021 को रात्रि मे मुखवीर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने आटो रिक्शा मे अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लेकर जा रहा है, जिसकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना तुकोगंज टीम द्वारा थाना क्षेत्र स्थित राजकुमार ब्रिज के नीचे पहुंचकर आटो रिक्शा चालक दिनेश यादव पिता नारायण यादव निवासी बडी ग्वालटोली राम मंदिर के पास इन्दौर को पकडा , जिसकी तलाश लेने पर उसके पास से करीवन 10,000 रुपये कीमत का 1 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बदामद हुआ । आरोपी दिनेश यादव को विधिवत गिरफ्तार किया जा कर उसका आटो रिक्शा नंबर MP09-RA-8126 को भी प्रकरण में जप्त कर, थाना तुकोगंज मे अपराध क्रमांक 32/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी दिनेश यादव से गांजा खरीदने तथा बेचने वालो की जानकारी के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

 

            उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक कमलेश शर्मा व उनकी टीम के उनि सत्येन्द्र सिंह सिसोदिया, आर 1221 किशोर सांवलिया, आर 2362 शैलेन्द्र चौहान तथा आर 1500 लोकेश गाथे की अहम भूमिका रही ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 101 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 14 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 14 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 101 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


13 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गेैर जमानती, 20 गिरफ्तारी एवं 56 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 04 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी एवं 56 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 20.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शीला किराना स्टोर के सामने गली का ओटला पंचम की फेल इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विजय निहोरे, संदीप, अंकित, प्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1110 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 19.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बी के सिंधी कालोनी संत कवंरराम बगीचा गली न 02 के पास इंदौर से ताशं पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुऐ मिलें, हरीश मोटवानी, ईश्वरलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 330 रूपयें नगदी व ताश ं पत्ते  जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 16़.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कन्याशाला स्कुल के पास इन्दौर से ताश पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुऐ मिलें, कृष्णा पांचाल, कमल मुकाती को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से रूपयें नगदी व ताश पत्ते जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 17.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम अजनोद रेलवे स्टेशन इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्राम अजनोद इन्दौर निवासी दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1080 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 26 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 21.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शैल्वी अस्पताल के सामनें पंचम की फेल इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 728 पंचम की फेल इन्दौर निवासी रितिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1615 रुपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सब्जी मंडी के पास निरजंनपुर और 752 निरजंनपुर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, निरजंनपुर इन्दौर निवासी पार्वती उर्फ पवती बाई और 752 निरजंनपुर इन्दौर निवासी भवरंबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मकान न 370 बडा दरवाजा चमार मोहल्ला के सामनें खजराना और चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 370 बडा दरवाजा चमार मोहल्ला इन्दौर निवासी लीलाधर सोलंकी और 305 चमार मोहल्ला खजराना निवासी बसंतीबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 9200 रूपयें कीमत की 62 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मास्क अस्पताल के पीछे स्कीम न 140 इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, जे 47 आईडी ए मल्टी स्कीम न 140 इन्दौर निवासी विजय सिंह तंवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1430 रूपयें कीमत की 13 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 4 पुल के शिव शक्ति नगर और परदेशीपुरा चैराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 28/6 परदेशीपुरा ओमप्रकाश खटके की गली इन्दौर निवासी अनिकेत पिता देवीलाल और शकंर कुम्हार का बगीचा इन्दौर निवासी अंकित वानखेडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2775 रूपयें कीमत की 37 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 10 सर्विस रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ई 41 लवकुश आवास विहार सुखलिया इन्दौर निवासी शुभम उर्फ मिंडी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सुखलिया निवासी ललिता पति राकेश और संगीता और संतोष बाई और मथुरा बाई और सत्यसांई कालोनी निवासी विजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 0़.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पन्नालाल चैराहा मुसाखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 657/2 शांतिनगर पीपलेश्वर मंदिर के पास मुसाखेडी इन्दौर निवासी कालु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडा पावर हाउस गेट के पास असरावद खुर्द और ग्राम लिम्बोदी हरिजन मोहल्ला इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम असरावदखुर्द थाना तेजाजी नगर इन्दौर निवासी सुनिल और हरिजन मोहल्ला लिम्बादी निवासी अनिता और नई बस्ती लिम्बोदी निवासी मुकेश भवंर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदनी चैक रंगवासा और आरोपिया के घर बाडी मोहल्ला इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मराठी मोहल्ला आईपीएस कालेज के पीछे राजेंद्र नगर इन्दौर निवासी कल्पना और बाडी मोहल्ला राऊ निवासी रेखाबाई पति सुरेश जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 5 लीटर एवं 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, म न 206-207 राहुल गांधी नगर भवंरकुआ इन्दौर निवासी रवि उर्फ काला पिता राजु सिटोले और फुलेबाई का घर के सामनें चितावद काकड पालदा इन्दौर निवासी राकेश पिता रामा सोलंकी और 117 महादेव नगर इन्दौर निवासी भोला पिता जगदीश रायकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 6000 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेेर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम शाहदा नाले के पास आम रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, उज्जैन निवासी अमन और योगेश उर्फ मोना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से वाहन क्र एमपी 09 एचई 2621 एवं 57180 रूपयें कीमत की 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चबंल पुल पर ग्राम चांदेर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मैनपुरा थाना सादलपुर धार इन्दौर निवासी विकास पिता वासुदेव पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 11700 रूपयें कीमत की 180 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।





अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 कांे 20.50 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन इमली ब्रीज के नीचे शौचालय के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, तीन ईमली के नीचे शौचालय के पास इन्दौर निवासी दीपक पिता रतन पाटिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 कांे 23.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तलाईनाका सिमरोल इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नया मछली बाजार बडवाह जिला खरगोन निवासी विक्की पिता सदाशिव वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 कांे 14.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शक्ति मंदिर नाका बिजली आफिस के सामनें गौतमपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम गोकलपुर थाना देपालपुर निवासी गणेश परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध तलवार जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 14.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोकुल नगर गेट के सामने कनाडिया रोड इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 13 आयुष अपार्टमेंट अलोक नगर कनाडिया रोड इन्दौर निवासी भरत गेहानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 18.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लकडी मंडी के पास झोपड पट्टी स्कीम न 71 इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 587 लाबरिया भेरू धार रोड इन्दौर आशीष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।