Saturday, January 9, 2021

पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्च्यिों हेतु आयोजित की गयी, आर्टिफिशियल आभूषण बनाने की कार्यशाला

 

इंदौर- दिनांक 09 जनवरी 2021- पुलिस द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रम के अन्तर्गत, इंदौर पुलिस द्वारा समय-समय पर पुलिस परिवार की महिलाओं एवं  बच्चियों  के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों  का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 09.01.2021 को डीआरपी लाईन स्थित जिम हाॅल मे पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों के लिये आगामी त्यौहार मकर सक्रान्ति के अवसर पर दिये जाने वाले उपहारों को बनाने हेतु एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

 

            आगामी मकर सक्रान्ति त्यौहार को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यशाला में, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी की उपस्थिति में, दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास केन्द्र दे.अ.वि.वि. के सहयोग से पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों को आर्टिफिशियल ईयरिंग्स, ब्रेसलेट, रिंग आदि आभूषण व अन्य उपहार बनाना सिखाया गया। जिससे कि वे इस त्यौहार के अवसर पर अपने हाथों से ही बनाए इन सुंदर उपहारों को अपने घर परिवार में व अपने प्रियजनों को दे सके, जिससे उन्हें एक अलग ही प्रकार की खुशी मिलेंगी तथा अत्यंत ही सुखद अहसास होगा। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा स्वयं भी इन छोटे आभूषणों व उपहारों के बनाने के प्रशिक्षण में हिस्सा लेते हुए कहा कि, उक्त विधा को सीखकर इसका उपयोग आप अपने परिवार के लिये तो कर सकते ही है, साथ ही इसका व्यवसायिक उपयोग कर, स्वयं स्वावलंबी भी बन सकती है।

 

            इस कार्यक्रम मे दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास केन्द्र दे.अ.वि.वि. की विभागध्यक्ष श्रीमती माया इंग्ले, प्रशिक्षिकाएं सुश्री मोना धरमसी, सुश्री सिमरन, वाक् प्रोडक्शन की सुश्री रचना जौहरी, यूनिसेफ इंदौर से सुश्री शर्वारी उबाले, उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध इंदौर श्रीमती नंदिनी शर्मा, रक्षित निरीक्षक श्री जयसिंह तोमर, सूबेदार सुश्री उज्मा खान, सउनि सुश्री बिलकिस, आरक्षक कल्पना पाठक सहित बड़ी संख्या में पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बच्चियां उपस्थित रहीं।







· महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम हेतु चलाया जाएगा 15 दिवसीय जागरूकता अभियान ‘‘सम्मान’’

·        दिनांक 11 जनवरी 2021 को  वीडियो कान्फेन्स के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय करेंगें उक्त अभियान का शुभारम्भ।

 

इंदौर- दिनांक 09 जनवरी 2021- वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को समाज के केन्द्र बिन्दु पर लाने हेतु प्रदेश स्तरीय जन - जागरूकता अभियान सम्मान का प्रारम्भ किया जाएगा । उक्त अभियान का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री , मध्यप्रदेश शासन  श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2021 को 13.30 बजे वीडियो कान्फेन्स के माध्यम से सभी जिला मुख्यालयों पर किया जावेगा ।

उक्त "सम्मान" अभियान का उद्देश्य-

• महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षा हेतु जागरुक करना, 

•आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को सचेत कर हतोत्साहित करना ।

•महिला एवं बच्चों की सुरक्षा में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना (कुछ कहो , कुछ करो, समझदारी से)

•महिला एवं बच्चों में सुरक्षा का भाव हो इस हेतु उन्हें उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति सचेत करना व अपराधों की रोकथाम हेतु ध्यान रखने वाली बातों को जन जागरूकता के माध्यम से समझाना।

 

जन जागरूकता अभियान के तहत निम्न प्रमुख कार्यवाहियां की जावेगी-

1.कम्यूनिटी आउटरीच- जिसके माध्यम से महिला एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के पोस्टर, स्टीकर शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे तथा प्रमुख स्थानों के साथ-साथ स्कूलों, कालेजों, झुग्गी बस्तियों आदि जगहों पर भी विभिन्न स्लाइड बनाकर, जागरूकता गान, एनिमेशन क्लिप व नुक्कड़ नाटक, वाद विवाद प्रतियोगिता के साथ-साथ सोशल मीडिया आदि के माध्यम से भी जन-जागरूकता लाने के प्रयास किए जाएंगे।

 

2. महिला सुरक्षा ऑडिट- जिसके अंतर्गत जिला स्तर पर एसे सार्वजनिक स्थल जो कि महिला सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील हो यहां जहां पर ज्यादा अपराध घटित होते हो उन स्थानों का चयन कर, वहां सुरक्षा बढ़ाए जाने हेतु पुलिस, प्रशासन, नगर निगमध्पालिका, पंचायत, महिला बाल विकास आदि विभागों द्वारा समन्वय स्थापित कर महिला सुरक्षा की दृष्टि हेतु उन स्थानों की मॉनिटरिंग की जाएंगी और वहां पर सुरक्षा के उपबंध हेतु आवश्यक कार्रवाई का प्लान तैयार किया जाए।

 

3. विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन- महिला सुरक्षा हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं-पेंटिंग, क्विज  वाद विवाद, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इसमें मुख्य रुप से असली हीरो प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है, जिसमें ऐसे लोगों का चयन किया जाएगा जिन्होंने महिला अपराध की रोकथाम में अहम भूमिका निभाई हो।

 

4.सायबर सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन- इसके अंतर्गत आकाशवाणी रेडियो सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक चैनल आदि के माध्यम से महिलाओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित विषयों पर वार्ता, पोस्टर आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जावेगा। साइबर सुरक्षा वेबीनार का आयोजन भी किया जावेगा। महिलाओं एवं किशोर युवतियों को मोबाइल सेफ्टी सोशल नेटवर्किंग आदि की सुरक्षा में शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास द्वारा भी जागरूक किया जाएगा।  इस दौरान उन्हें इन अपराधों से बचने हेतु अपनाई जाने वाली सावधानियां आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया जाएगा

 

           उक्त अभियान के समापन के अवसर पर गणतंत्र दिवस के 26 जनवरी के दिन महिला सुरक्षा से संबंधित जन जागरूकता हेतु-

•परेड में महिला सुरक्षा अभियान सम्मान से संबंधित झांकी/सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

•स्कूलों में महिला सुरक्षा सम्मान की शपथ दिलाई जावेगी।

•महिला सुरक्षा गान की धुन  बजाई जाएगी और उसे सभी इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जावेगा।

•महिला अपराध की रोकथाम में अहम भूमिका निभाने वाले प्रत्येक जिले में चयनित असली हीरो को परेड के उपरांत सम्मानित भी किया जाएगा।

 

            उक्त 15 दिवसीय जन जागरूकता अभियान के तहत प्रतिदिन महिला सुरक्षा एवं उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय एवं जिला स्तर पर महिला अपराध शाखा द्वारा की जावेगी।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 82 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 09 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 09 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 82 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


09 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गेैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 39 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जनवरी 2021 को 03 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 39 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रोबोट चैराहा देशी कलाली के पास से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, राजकुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 280 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गवालू फाटा कउ की दुकान के पास से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, पप्पू पिता सोमला चैहान ,श्यामलाल पिता रघुनाथ राठौर, दिनेश पिता हजारीलाल जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 280 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आलापुरा जुनी इंदौर के पास से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 7/1 आलापुरा जुनी इंदौर निवासी दशरथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 280 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 को 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डाॅ घई के क्लिनिक के पास भोलाराम उस्तादमार्ग के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 255 हाउसिंग बोर्ड कालोनी होंसगाबाद हाल मुकाम 296 विशाल अर्बन बिल्डिंग निवासी वैभव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 990 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 को 15.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अयोध्या नगरी के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 89 जीवन की फेल परदेशीपुरा इन्दौर निवासी विजय ठोसरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1260 रुपयें कीमत की 18 पाव अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 को 19.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शक्कर फेक्ट्री के पास सावंेर रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, तालाब के पास भाटखेडी निवासी निलेश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1400 रुपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 को 23.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इलेक्टाªनिक काम्पलेक्स गेट के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 4 सर्वहरा नगर निवासी नरेन्द्र जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 18 पाव की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 को 14.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहरु नगर के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,   5/98 नेहरु नगर निवासी अजय पिता हरीरान जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से  300 रुपयंे कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।



पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 कांे 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर के पास पाटनीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 483 श्याम नगर निवासी नवीन पिता महेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 कांे 18.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सी 21 माल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 110 सुदंर नगर इन्दौर निवासी सतीश शिन्दे पिता संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक चाकु जप्त किया गया।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 कांे 22.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ज्ञान शिला सुपर सिटी चैराहे के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,115 नर्सरी कालोनी ढावली निवासी सौरभ गागुंली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक चाकु जप्त किया गया।

पुलिस थाना चदंननगर द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नावधापंथ ब्रिज के पास  और सहयोग नगर टी चंदननगर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, दीपक , गब्बर ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक पृथक -पृथक हथियार जप्त कियंे गये।


पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 कांे 17.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नया बसेरा गांधी नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 405 नया बसेरा संजय कलोसिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक खुकरी जप्त कियंे गये।


पुलिस थाना बांणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 कांे 16.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बनजारी माता मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, विजय बांगर पिता राजेन्द्र बांगर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक छुरा जप्त कियंे गये।


पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 कांे 18.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वीरगढी हनुमान मंदिर वाली गली के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, विजय बांगर पिता राजेन्द्र बांगर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक छुरा जप्त कियंे गये।




पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2021 को 12.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाल पब्लिक स्कुल के पास जनता क्वाटर मैदान इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें,  परदंेशीपुरा निवासी चेतन वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।





Friday, January 8, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 55 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 08 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 08 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 55 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


05 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गेैर जमानती, 08 गिरफ्तारी एवं 29 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 जनवरी 2021 को 04 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी एवं 29 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2021 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरानें शौचालय के पास हनीफ रिक्शा वाले के घर के सामनें बंगाली कालोनी खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें,  मजीद खां, सरफराज खान, निसार खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 840 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2021 को 20.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 20 शकंरगंज जिंसी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 20 शकंरगंज इन्दौर निवासी अरविंद पिता विजयसिंह कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 280 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2021 को 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संजय सेतू की पार्किंग इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, जगजीवन राम नगर मोहल्ला इन्दौर निवासी पियुश सुर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 7 श्रीमद कुंज एण आर 10 चैराहा इन्दौर निवासी संदीप यादव और 66 क्लर्क कालोनी इन्दौर निवासी हरदीप और वीणा नगर 178 इन्दौर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतु और डीएम 300 सुखलिया इन्दौर निवासी हिमंाशु उर्फ गोलू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2021 को 23.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आतिश ढाबे के पास राजीव गांधी चैराहा के सामनें इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, उत्तम पिता प्रेम कुमार चैरसिया और फकरूद्दीन पिता नईमउद्दीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 63720 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2021 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वेटनरी कालेज के सामनें मंहु इन्दौर रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, वेटननरी कालेज के पास हरनिया खेडी काकड इन्दौर निवासी राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1805 रूपयें कीमत की                             अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2021 को 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम लक्ष्मणखेडी चैराहे के पास थाना सांवेर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, लक्ष्मणखेडी तह सांवेर जिला इन्दोैर निवासी महेश राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2021 कांे 20.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संजय गांधी नगर एमआर 9 पुल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ए 64 वीणा नगर एमआर 10 इन्दौर थाना हीरानगर इन्दौर निवासी अनुराग उर्फ भय्यु पिता विनय कुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2021 कांे 04.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंहिद्रा शोरूम के पास देवास नाका इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 54 भवानीपुर कालोनी अन्नपुर्णा रोड इन्दौर निवासी भूपेंद्र और गोर्वधन पैलेस चदंर इन्दौर निवासी भूपेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक एसयूवी कार एम पी 09 सीयू 0808 एवं 02 देशी पिस्टल, 06 राउंड जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Thursday, January 7, 2021

■ सराफा बाजार में दुकान का ताला तोड़कर 70 लाख रूपये कीमत के जेवरों की चोरी करने वाले नकबजन गिरोह के 02 सदस्य, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।


■ महाराष्ट्र की गिरोह ने दिया था वारदात को अंजाम।

■ सरगना पूर्व में इंदौर में करता था काम, रैकी कर अपने साथियों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम।

■ चार पहिया वाहन में सवार होकर आये थे आरोपीगण, 01 की तलाश जारी।

■ सोना चोरी कर मुंबई के व्यापारियों को बेचा, पुलिस को हाथ लगे सुराग।

■ थाना सराफा व इंदौर क्राईम ब्रांच की टीम ने एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल किया अनसुलझी घटना का पर्दाफाश।

■ गलत नम्बर प्लेट लगाकर वाहन लाये थे आरोपीगण, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल है महाराष्ट्र का नकबजन सईद, पैरोल से चल रहा था फरार।

 

इंदौर- दिनांक 07 जनवरी 2021-  पुलिस महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही चोरी नकबजनी की अनसुलझी वारदातों की पतारसी हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उपरोक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्री महेशचंद्र जैन, पश्चिम क्षेत्र इंदौर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री गुरुप्रसाद पाराशर द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना सराफा की संयुक्त टीम का गठन कर उनको चोरी नकबजनी की वारदातों की पतारसी हेतु योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया था।

 

            घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.12.2020 को फरियादी शेख नूर उद्दीन पिता अब्दुल सत्तार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह सराफा के व्यापारियों के लिये गहने बनाने का काम करता है जिसके पास व्यापारी सोना भेजते हैं तथा वह स्वर्ण आभूषण बनाकर व्यापारियों लौटाता है जिसके बदले में कारीगरी का मेहनताना लेता है। इसी प्रकार ज्वैलरी बनाने के लिये फरियादी के यहां जेवरात बनाने के लिये सोना रखा था जोकि मोम तथा साँचो में ढला हुआ सोना अज्ञात व्यक्ति उसके सराफा की 14 नग्बर की तलघर की दुकान का ताला तोड़कर चुरा कर ले गये थे। उपरोक्त घटना से सराफा व्यवसायियों में रोष व्याप्त था। उपरोक्त घटना के परिपेक्ष्य में थाना सराफा में अपराध क्रमांक 110/20 धारा 457, 380 भादवि के तहत पंजीबद्ध किया गया था। उपरोक्त घटना के अज्ञात आरोपियों  की पतारसी हेतु सराफा थाना पुलिस के साथ ही क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को निर्देशित किया गया था जिसने घटना से संबंधित समस्त तथ्यों का अध्ययन किया व 1 हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल, लोकेशन व अन्य तकनीकी तथा मैदानी पतासाजी के आयामों का प्रयोग करते हुये यह ज्ञात किया कि जिन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है उन्होंनें सरवटे के मदनी होटल में खाना खाया था जहां पर आरोपीगण फुटेज में कैद हो गये थे चूॅकि उल्लेखनीय यह भी है कि फुटेज में कैद चार पहिया वाहन पर जो नम्बर प्लेट लगी थी वो MH 01 ME 9197  थी अतः क्राईम ब्रांच ने महाराष्ट्र की ओर जाने वाले सारे रास्तों  के टोल नाकों के फुटेज देखे जिसमें उपरोक्त वाहन नजर आया जोकि मदनी होटल के बाहर खड़ा पाया गया था। इसी कड़ी में सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुये क्राईम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाष में महाराष्ट्र रवाना हुई और रास्ते के सारे फुटेज को चेक करती गई जिनसे होकर उस वाहन में सवार नकबजन भागे थे। तकनीकी सूचना सकंलन के अधार पर  आगे बढ़ते हुये क्राईम ब्रांच की टीम नकबजनों के ठिकाने तक पहुंची थी। टीम ने 1. अरशद अली पिता खुरशद अली उम्र 28 निवासी बिल्डंग 10 फ्लैट 22 महाकाली बिंद्रा काम्पलेक्स मुंबई महाराष्ट्र, 2. मो0 सईद खान पिता अलाउददीन खान उम्र 35 निवासी 202 सिददीक मंजिल जेठा कम्पाउण्ड बैल बाजार कल्याण थाना थाणे महाराष्ट्र को पकड़ा जिन्होंनें पूछताछ में कबूला कि उनके साथ तीसरा आरोपी इकबाल उम्र 42 वर्ष निवासी बांद्रा भी साथ था जोकि वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्होंनें चोरी किया हुआ सोना मुंबई के ही व्यापारियों को बेच दिया था जिनके संबध में सुराग पुलिस के हाथ लग चुके हैं। निशानदेही पर उपरोक्त व्यापारियों को चोरी का सोना क्रय करने के परिपेक्ष्य में हिरासत में लिया जायेगा तथा शेष माल मश्रूका बरामदगी के प्रयास किये जायेगें।  गिरफ्तार दोनों आरोपियों से लाखों रूपये का सोना व लगभग 02 लाख 80 हजार नगदी बरामद की गई है।

 

            दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी अरशद अली, इंदौर में ही विगत छः वर्ष पूर्व में फरियादी के यहां काम करता था जोकि फरियादी का रिश्तेदार भी है अतः पूर्व में काम करने के नाते उसको फरियादी व उसकी दुकान के संबंध में संर्पूण जानकारी थी। आपसी विवाद होने पर वह काम छोड़कर वापस मुंबई चला गया था जिसकी मित्रता आरोपी मो0 सईद खान से हो गई जोकि कुख्यात नकबजन है। आरोपी सईद के साथ और उसके परिचित इकबाल के साथ मिलकर आरोपी अरशद ने इंदौर में चोरी की योजना बनाई तथा रैकी कर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने मुंबई से यहां आते वक्त अपने वाहन पर गलत नम्बर प्लेट चस्पा की और इंदौर से चोरी करने के बाद जाते वक्त पुलिस को गुमराह करने के लिये महाराष्ट्र में पँहुचकर पुनः नम्बर प्लेट बदल ली थी जिनसे उपरोक्त चार पहिया वाहन को भी जप्त किया गया है। आरोपियों के तीसरे साथी इकबाल की तलाश जारी है किंतु जिनकों इन्होंनें सोना बेचा था उन व्यापारियों तक भी पुलिस पहुंच कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करेगी।





अवैध हथियार बेचने वाला सौदागर, लाखों रुपये के अवैध हथियार सहित पुलिस थाना आजाद नगर की गिरफ्त में


आरोपी के कब्जे से 5 देशी पिस्टल, 5 देशी कट्टे सहित कुल 10 अवैध हथियार व 09 जिंदा कारतूस बरामद।


इंदौर- दिनांक 07 जनवरी 2021- पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (शहर) इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा शहर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने व इनमें संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री व्दारा अति पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-3 श्री शशिकान्त कनकने व नगर पुलिस अधीक्षक आजाद इन्दौर श्री आलोक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजादनगर व उनकी  टीम को दिशा निर्देश देकर लगातार पतारसी करते अपराधियो की जानकारी एवं सघन पूछताछ करायी गयी, जिसके परिणाम स्वरुप पुलिस थाना आजाद नगर ने ऐसे अपराधी को पकड़ा है जिसके पास से देशी पिस्टल , देशी कट्टे सहित कुल 10 अवैध हथियार व 09 जिन्दा कारतूस सहित  बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 06.01.21 को थाना प्रभारी आजाद नगर मनीष डावर को मुखविर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मो.सा. नं . MP09VK 8972 पर अमन नगर तरफ अवैध देशी पिस्टल व कट्टे लेकर घूम रहा है । मुखविर की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहा पर मुखविर व्दारा बताये हुलिये का व्यक्ति जाते हुए दिखा जिसे घेरा बन्दी कर रोका गया व पूछताछ की गयी तो अपना नाम असफाक उर्फ बाबू पिता मोहम्मद हुसेन उम 29 साल नि . 325 पटेल नगर खजराना इन्दौर का रहने वाला बताया। जिसकी पंचानो के समक्ष तलाशी ली गयी तो उसकी मो.सा. में लगे साईड बेग के अन्दर एक प्लास्टिक की थैली में 5 देशी पिस्टल 32 बोर के, 2 देशी कट्टे 315 बोर के, एवं 3 देशी कट्टे 12 बोर के तथा 6 कारतूस 32 बोर व 3 कारतूस 12 बोर के मिले जिसे मौके पर जप्त किया जाकर, आरोपी असफाक उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया गया है । उक्त असलहे की कीमत लगभग 213000 / - ( दो लाख तेरह हजार रुपये ) है । आरोपी से अवैध हथियार बरामद कर थाने पर अप.क्र .23 / 2021 धारा 25-27 आर्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । गिरफ्तार आरोपी से अवैध हथियार खरीदने बेचने व उसके नेटवर्क का पता लगाने हेतु माननीय न्यायालय से विधिवत पी . आर . लिया जाकर पूछताछ की जावेगी । 

आरोपी मूल रुप से ग्राम खेडामाधव तहसील बडनगर जिला उज्जेन का रहने वाला है जो पढा लिखा नहीं है, खेती करता है एवं पैसे के लालच में अवैध हथियार बेचने काम करने लगा है। आरोपी उक्त अवैध हथियार किसे बेचने जा रहा था व कहां से लाया था इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। 


उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी आजादनगर श्री मनीष डावर , उप निरीक्षक वैसाखू धुर्वे, प्रधान आरक्षक 1616 महेश चौहान , आर .653 सचिन सोनी , आर .3051 लखन गुप्ता व आर .3560 भेरु सिह की भूमिका सराहनीय रही ।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 61 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 07 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 07 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 61 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

03 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गेैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 20 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जनवरी 2021 को 01 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 20 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवीय मोहल्ला के पास नायता मुल्डला और स्टज्ञर एपेन्यु मल्टी के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें,  आजाद, युनुस, सईद, युसफु , रईस , शिव, हैदर, मनोहर, राकेश, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1820 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2021 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गेसकुल नगर गेट के पास कनाडिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम बिचोली हप्सी इन्दौर निवासी सोहन मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2021 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेश नगर के पास गोहर नगर कही गली इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 6/3 शीलनाथ कैम्प कुलकर्णी का भट्टा निवासी संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2021 को 14.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम कटक्या व सोलसिंदा के पास सांवेर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सांेलसिंदा सावेर निवासी गोपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 26250 रूपयें कीमत की 63 लीटर व 07 पंेटी अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बडौलीहौज इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, रामचरण और विजेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 3200 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2021 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना ़क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, प्रदीप, राकेश, गणेश , गणेश, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2021 को 12.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भूसा मंडी के पास मैदान इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, दुर्गा माता मंदिर के पास निवासी दिनेश सांेलकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, January 6, 2021

· माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने इंदौर पुलिस द्वारा ड्रग्स माफियाओं पर की गई कार्यवाही पर खुशी जताते हुए की, पुलिस की जमकर सराहना।

 

·        ड्रग्स माफियाओं पर इंदौर पुलिस द्वारा की गयी सबसे बड़ी कार्यवाही पर किया, पूरी पुलिस टीम को सम्मानित।

 

इंदौर - दिनांक 06 जनवरी 2021- माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री शिवराज सिंह चैहान के आदेशानुसार पूरे मध्य प्रदेश में ड्रग्स माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, इंदौर पुलिस ने कल दिनांक 05.01.21 को एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ कर, देश की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए तेलंगाना एवं म.प्र. के 5 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 70 करोड़ रूपए की 70 किलों एमडीएमए ड्रग्स बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं। इंदौर पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री शिवराज सिंह चैहान ने, आज दिनांक 06.01.21 को इंदौर प्रवास के दौरान, इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली की तारीफ करते हुए, इंदौर पुलिस को बधाई दी।

            साथ ही ड्रग्स माफियाओं पर उक्त बड़ी कार्यवाही करने पर, पुलिस महानिदेशक इंदौर ज़ोन श्री योगेश देशमुख व पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र सहित क्राईम ब्रांच के अति.पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर व उनकी टीम को सम्मानित भी किया गया।






इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 24 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 06 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 24 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


02 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गेैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 24 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जनवरी 2021 को 01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 24 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2021 को 17.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, चमार मोहल्ला बडे दरवाजे के पास खजराना इन्दौर निवासी लीलाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2021 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कारसदेव नगर और सेंगर चैराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, कारसदेव नगर इन्दौर शुभम और आमवाला चैराहा इन्दौर निवासी विशाल उर्फ तोतू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2021 कांे 0.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वासू किराना के पास जबरन कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, वासु किराना के पास प्रकाश का बगीचा जबरन कालोनी इन्दौर निवासी विक्रांत बाबा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2021 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर ग्राम बडोली होज इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम बडोली हाॅज इन्दौर निवासी राहुल और ग्राम मुरखेडा इन्दौर निवासी राकेश बडवाया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध पिस्टल जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।