Saturday, January 2, 2021

· अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले, धार के 02 तस्करों सहित इंदौर का एजेण्ट भी क्राईम् ब्रांच की कार्यवाही में गिरफ्तार।

 ·        कुल 03 आरोपी धराये, इंदौर का एजेण्ट गांजा बेचने में धार के तस्करों की करता था मदद।

 

·        आरोपियों से 07 किलो 500 ग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त 01 दो पहिया वाहन व 03 मोबाईल फोन बरामद।

 

·        सभी आरोपियों के दर्ज है पूर्व से आपराधिक रिकार्ड।

 

इंदौर- दिनांक 02 जनवरी 2021- पुलिस महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार मादक पदार्थों से सम्बंधित संचालित होने वाली अवैध गतिविधियों तथा अवैध नशे के व्यापार पर सख्ती से रोक लगाने  के साथ ही अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त व तस्करी करने वाले आरेापियों के संबंध में आसूचना संकलित कर उनकी धरपकड़ करने हेतु इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। इंदौर के सामावर्ती जिलों से इंदौर की सीमा में संचालित होने वाले मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री गुरुप्रसाद पाराशर द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों का गठन कर उनको अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के संबंध में आसूचना संकलन करने तथा उनकी धरपकड़ करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया था।

 

क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना किशनगंज क्षेत्र में सीमावर्ती जिलों के कुछ लोग आकर स्थानीय एजेण्ट की मदद से गांजा सप्लाय करते रहे हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने निगरानी करना शुरू कर मुखबिरों को मामूर किया जिसके बाद सूचना मिली कि सादलपुर जिला धार के रहने वाले 02 लोग  दोपहिया वाहन पर सवार होकर अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेप देने इंदौर आ रहे हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना किशनगंज पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये तस्करों को पकड़ने की तैयारी की। दोनों तस्कर आकर भाटखेड़ी के पास रूके जहां उन्हें इंदौर के द्वारिकापुरी क्षेत्र का राहुल पिता हरिराम प्रजापति मिला जिसके माध्यम से वह गांजा इंदौर में खपाने वाले थे। दोनों तस्कर 1. मनोज पिता मोहनलाल सोलके निवासी सादलपुर जिला धार 2. राहुल पिता मोहनसिंह राजपूत निवासी कोटभिड़ाला सादलपुर जिला धार, तथा इंदौर के एजेण्ट 3. राहुल पिता हरिराम प्रजापति के साथ मिलकर जैसे ही भाटखेड़ी से एबी रोड पर दो पहिया वाहन क्रमांक MP11 ME 6702 पर सवार होकर आगे बड़े मौके पर घेराबंदी कर बैठी क्राईम ब्रांच की टीम ने तीनों को दबोच लिया जिनकी तलाशी लेने पर तीनों के कब्जे से 01-01 एण्ड्रायड मोबाईल फोन बरामद हुये तथा उनके कब्जे से 07 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। अवैध मादक पदार्थ गांजा, दो पहिया वाहन व तीनों मोबाईल फोन को जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके विरूद्ध थाना किशनगंज में अपराध क्रमांक 04/21 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है, सभी आरोपियों के पूर्व से आपराधिक रिकार्ड है जिसमें आरोपी राहुल प्रजापति पर 14 मामले आबकारी एक्ट, मारपीट, तथा आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हैं तथा सादलपुर के रहने वाले राहुल पर भी लगभग आाधा दर्जन पूर्व से ही दर्ज हैं। आरोपियों ने आरंभिक पूछताछ में गांजा धार से लाना बताया जिसकी लिंक मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 40 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 02 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 02 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 40 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


04 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 08  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गेैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 01 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को 02 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 01 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को 19.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास मुकेरी मोहल्ला मंहु इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 3311 लालजी की बस्ती मंहु इन्दौर निवासी मन्नुलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 350 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 21 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को 01.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा इंस्टीट्युट आफ टेक्नोलाजी कालेज बायपास रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम कनाडिया निवासी शेरसिंह पिता रूपसिंह राजपुत और डीपी एस स्कुल के पास निपानिया इन्दौर निवासी पुष्करलाल पिता रामसिंह दांगी और 284/09 मेघदूत नगर इन्दौर निवासी विनोद पिता श्यामलाल काजवें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 13000 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सर्विस रोड पर के 2 ढाबे के पास बिचैली मर्दाना ब्रिज और चोर बावडी रोड शिव मंदिर के सामनें कनाडिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मरिमाता मंदिर के पास बिचैली मर्दाना इन्दौर निवासी अजय पेठारी और चोर बावडी रोड शिव मंदिर के सामनें कनाडिया इन्दौर निवासी पप्पु लेहरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 3160 रूपयें कीमत की 14.32 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केट रोड संजय नगर राऊ और नयापुरा रंगवासा राऊ ग्रीट के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, दोलकगंज इन्दौर निवासी सतीश और नयापुरा रंगवासा राऊ निवासी विजय पिता बल्लुसिंह भीलाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 5 लीटर एवं 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को 0.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अभिनव नगर गली में और जीत नगर पुलिया के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सतवीर सिंह पिता सुरजीत सिंह चांदने, शैलेंद्र सिंह पिता रघुवीर सिंह राजपूत और मुकेश का मकान सोनिया गांधी नगर इन्दौर निवासी नत्थुराम पिता कन्हैय्या ओसरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को 15.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अरबन हाट के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 292 बाबू घनश्याम दास नगर इन्दौर निवासी अनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को 10.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दुर्गा नगर जवाहर टेकरी धार रोड आरोपी के मकान के सामनें इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, दुर्गा नगर जवाहर टेकरी इन्दौर निवासी आनंद चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1200 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को 06.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुर्यदेव गार्डन के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 106 ए सुर्यदेव नगर इन्दौर निवासी जितेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 3500 रूपयें कीमत की 35 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को 12.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पितवाली पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम पितवाली इन्दौर निवासी जितेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को 15.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अरबन हाट के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 292 बाबू घनश्याम दास नगर इन्दौर निवासी अनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे पटरी के किनारे ग्राम हरनियाखेडा से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, रेलवे पटरी के पास ग्राम हरनियाखेडा इन्दौर निवासी कोमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1680 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को 11.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लेबड मानपुर रोड ब्रिज के पास खेडी सिहोद इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, खेडी सिहोद टीसीआई ढाबा मानपुर इन्दौर निवासी विजय पिता नंदकिशोर वैष्णव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2700 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचोला रोड दरगाह के पास थाना सांवेर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम हिंडोलिया सांवेर इन्दौर निवासी रितिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिंधी बरोदा फाटा नेमावर रोड थाना खुडैल और ग्राम जामनिया खुर्द क्रिसेंट वाटर पार्क के सामनें उमरिया रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गजरा गियर के सामनें क्षिप्रा थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास निवासी सुनिल पिता विक्रम रावत और ग्राम जामनिया खुर्द थाना खुडैल निवासी गोलू पिता पप्पु मौर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 8645 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को 06.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम मिर्जापूर शासकिय स्कुल के पीछे अरन्या रोड मिर्जापुर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम मिर्जापुर इन्दौर निवासी कालू उर्फ धर्मेद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध भांग सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को 12.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला माता जी मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से भांग ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 130 शांतिपथ मच्छी बाजार इन्दौर निवासी शंकर धुर्वें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1000 रूपयें कीमत की 1 किलों अवैध भांग जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 01 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुलमोहर गार्डन के पास 14 गुलमोहर एक्सटेंशन इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिले, 219 बी प्रगतिनगर राजेंद्र नगर इन्दौर निवासी प्रथमेश मोक्षे और रेसीडेंसी ब्लाक न सी 303 एबी रोड एम आर 9 रोड अमर विलास होटल के सामनें इन्दौर निवासी संकल्प ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से पृथक-पृथक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Friday, January 1, 2021

अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो तस्कर, पुलिस थाना तेजाजी नगर की गिरफ्त में।

आरोपियों के पास से लगभग 08.35 ग्राम ब्राउन शुगर व एक मोटर सायकल जप्त।


आरोपीगण नजदीकी जिला धार से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में करते थे सप्लाई ।


इंदौर- दिनांक 01 जनवरी 2021- इन्दौर शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु इंदौर शहर पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री विजय खत्री द्वारा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देशो के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-3 श्री शशिकांत कनकने व नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग आजाद नगर श्री आलोक कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए, थाना तेजाजी नगर द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।


          उक्त निर्देशों के पालन में थाना तेजाजी नगर पुलिस को दिनांक 31.12.2020 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति सनावदिया की तरफ से सिल्वर रंग होण्डा साईन क्र. एम.पी.09 एम.एच.4265 से नायता मुंडला की ओर आ रहे हैं । यह लोग अपने पास ब्राउन शुगर रखे हुए हैं तथा लोगो को बेचने व तस्करी के लिये आ रहे हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना तेजाजीनगर पुलिस टीम मुखबिर के द्वारा बतायी जगह पर पहुँचकर हमराही फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर उक्त व्यक्तियों को पकडा गया । जिनसे नाम पता पूछते अपना नाम 1.विष्णु पिता सुरेश नाथ उम्र 24 साल नि. सी-224 तेजपुर गडबडी थाना राजेन्द्र नगर इंदौर 2. रवि पिता ठाकुर दास रेकवार उम्र 40 साल नि. 112 शिव मंदिर के पास सतलापुर थाना मंडीव्दीप जिला रायसेन हा.मु.223 पी ब्लाक तेजपुर गडबडी थाना राजेन्द्र नगर इंदौर का होना बताया। 


उक्त व्यक्तियों की विधिवत तलाशी लेते होण्डा साईन मोटर सायकल की सीट के बीच में रखे हुए काले रंग के बैग में एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी तथा इलेक्ट्रानिक तोल कांटा रखा हुआ मिला उक्त पारदर्शी पन्नी को खोलकर देखने व पंचान, फोर्स व्दारा सूंघने पर उक्त पदार्थ ब्राउन शुगर जैसा लगा । तत्पश्चात उक्त संदिग्ध व्यक्तियों से पाउडर के बारे में पूछने पर उक्त पन्नी में ब्राउन शुगर होना स्वीकार किया गया। जिस पर से संदिग्ध व्यक्तियों को पकडकर थाने लाया गया एवं थाना तेजाजी नगर इन्दौर पर अप.क्र.01/2021 धारा 8/21 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके पास से 8.35 ग्राम ब्राउन शुगर व एक  मोटरसायकल, इलेक्ट्रानिक तोल कांटा, जप्त किया गया, जिसकी कुल कीमत 52050/- रूपये है। आरोपीगणों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त करने वाले तथा इनमें संलिप्त अन्य लोगो के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं। 


    उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आर.एन.एस.भदौरिया, उनि सचिन त्रिपाठी, प्र.आर.1215 मनोज दुबे, आर.3667 विजेन्द्र सिंह, आर. 348 नितीन, आर.3763 के.सी.शर्मा, आर. 2946 देवेन्द्र परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 67 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 


इन्दौर-दिनांक 01 जनवरी  2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 31 दिसंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 01 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 67 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 31 दिसंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 07  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


22 गेैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 24 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 दिसंबर 2020 को 22 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 24 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 31 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुखराज पैलेस के पास सुदामा नगर और विदूर नगर चैराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, दीपक कटारिया और जितेन्द्र उर्फ बिल्लू , ंअकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें सै दो एक्टीवा एम पी 09एस0319 व एमपी 09एसएम 4387 और 40,000 रूपयें कीमत की 24 बोतल अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 31 दिसंबर 2020 को 4.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टी ही पुलिया फोरलेन रोड ग्राम टी ही इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, राजू प्रजापति और सतीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें सै एक कार एमपी09जीएच0930 और 91,3,090 रूपयें कीमत की 1137 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 31 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मधुमिता गैस गोडान के सामनें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिले, ग्राम डोकागोई निवासी इरशाह और शारुख शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 31 दिसबंर 2020 को 12.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदमारी कंम्पाउण्ड के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, शरीफ, जावेद, राहुल, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




Thursday, December 31, 2020

अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को, पुलिस थाना चंदन नगर ने किया गिरफतार।

 आरोपियों के पास से लगभग 115 ग्राम ब्राउन शुगर व एक मोटरसायकल जप्त, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रूपये है । 


 आरोपी राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में करते थे सप्लाई ।* 


इंदौर-दिनांक 31 दिसम्बर 2020- इन्दौर शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक  इन्दौर (शहर) श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देशो के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री प्रशांत चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री पुनीत गेहलोद इन्दौर के द्वारा थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर को निर्देशित किया गया था ।


          उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति चांदमारी कम्पाउंड के खाली मैदान में खड़े हैं एवं अपनी मोटरसायकल की टंकी के कवर में ब्राउन सुगर रखे हुए हैं और बेचने की फिराक में हैं।  तत्पश्चात बिना देरी किये थाना चंदन नगर पुलिस टीम मुखबिर के द्वारा बतायी जगह पर पहुँचकर हमराही फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर उक्त व्यक्तियों को पकडा गया । जिनसे नाम पता पूछते अपना नाम 1.जावेद पिता मोहम्मद लतीफ निवासी ई सेक्टर चंदन नगर 2.राहुल पिता रामेश्वर बड़बाये निवासी ई सेक्टर चंदन नगर और 3.शरीफ खान पिता आमीन खान निवासी निपानिया रतलाम का होना बताया । 

उक्त व्यक्तियों की विधिवत तलाशी लेते पल्सर मोटरसायकल की टंकी के काले रंग के बैग की जेब में सफेद रंग की पारदर्शी पन्नी में संदेहजनक ब्राउन शुगर जैसा पाउडर भरा हुआ मिला जिसे खोलकर देखने एवं पंचान व फोर्स द्वारा सूंघने पर उक्त पदार्थ ब्राउन शुगर जैसा लगा । तत्पश्चात उक्त संदिग्ध व्यक्तियों से पाउडर के बारे में पूछने पर उक्त पन्नी में ब्राउन शुगर होना स्वीकार किया गया । 

जिस पर से संदिग्ध व्यक्तियों को पकडकर थाने लाया गया एवं थाना चंदन नगर इन्दौर में धारा 8/21 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । आरोपियों के पास से लगभग 115 ग्राम ब्राउन शुगर व एक मोटरसायकल जप्त की गयी, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रूपये है । 


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी, जिससे पता किया जा सके कि उनके  द्वारा पूर्व में कहाँ -कहाँ ब्राउन शुगर की सप्लाई की गई एवं उसके साथ और कौन कौन व्यक्ति ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी में शामिल हैं ।


    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर, उनि प्रशांत उपाध्याय, उनि संदीप पोरवाल, उनि विशाल परिहार, प्रआर राजभान गौतम, आर पंकज सांवरिया, आर अभिषेक पंवार, आर नरेन्द्र सिंह तोमर, आर कमलेश चावड़ा, आर कमलेश मस्तकार एवं आर विजय कटारे की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 76 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 31 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 30 दिसंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 31 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 76 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


40 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 दिसंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 40 आदतन व 17  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


11 गेैर जमानती, 05 गिरफ्तारी एवं 15 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 दिसंबर 2020 को 11 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी एवं 15 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 30 दिसंबर 2020 को 22.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 1/1 कटकटपुरा ब्रीज के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, समाजवाद नगर इन्दौर निवासी राहुल पिता बंशीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें सै 711240 रूपयें कीमत की 71 पेटी अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 30 दिसंबर 2020 को 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्मशाला के पास सुलभ काम्पलेक्स के सामनें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, रोड न 4 कृष्णबाग कालोनी इन्दौर निवासी ईश्वर पिता अर्जुन खंाडेकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 29 दिसबंर 2020 को 16.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उर्दू स्कूल के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 111/2 घडी वाली मजिस्द निवासी साजिद हुसैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, December 30, 2020

घर के बाहर खेलते खेलते घर का रास्ता भटके 03 साल के मासूम बच्चे को, पुलिस की डायल-100 सेवा ने त्वरित कार्यवाही कर परिजनों से मिलवाया।

  

इंदौर- दिनाँक  30 दिसंबर 2020- राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में आज दिनाँक 30-12-2020  को  सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर के थाना हीरानगर  के अंतर्गत लवकुश आवास विहार सुखलिया सेक्टर एफ से 03 साल का एक बच्चा गुम गया है, आस पास तलाश करने के बाद भी नही मिल रहा है । उक्त सूचना प्राप्ति पर इंदौर जिले थाना हीरा नगर क्षेत्र अंतर्गत की डायल-100 एफ.आर.व्ही क्र. 09 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया।

            डायल 100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ प्रधान आरक्षक 20 गोविंद सिंह मीणा पायलेट विनीत द्वारा तत्काल लवकुश आवास विहार  सुखलिया सेक्टर एफ के क्षेत्र में 03 वर्षीय बालक की तलाश आवश्यक जानकारी ली गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र में उक्त मासूम बालक की तलाश की गई।डायल-100 स्टाफ ने सुखलिया सेक्टर सी में उक्त बालक के मिल जाने पर सत्यापन उपरांत उसके पिता कुशाल पवार के सुपुर्द किया गया । जानकारी लेने पर बताया गया की बच्चा घर के बाहर खेलते खेलते घर का रास्ता भटक कर दूर निकल आया था । डायल 100 सेवा की तत्परता से मासूम बालक को उसके परिजनों से मिलाया गया । बच्चों के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली से संतुष्ट होकर,  डायल-100 टीम को धन्यवाद दिया गया।



· जिला बदर आरोपी को चोरी की मोटरसायकल के साथ, पुलिस थाना चंदन नगर ने धरदबोचा

 ·        आरोपी के विरुद्ध धारा 14 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत  की गई कार्यवाही

 

·        आरोपी से थाना छत्रीपुरा क्षेत्र से चोरी की हुई मोटर सायकल भी की जप्त

 

इंदौर- दिनांक 30 दिसंबर 2020- शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा इंदौर शहर में सक्रीय गुंडो-असामाजिक तत्वों की धरपकड़ एवं उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।  उक्त निर्देश के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम  जोन- 2 श्री प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा एक जिला बदर बदमाश को चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

            पुलिस थाना चंदन नगर की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि थाना चंदन नगर के एक्सीडेंट के अपराध में फरार आरोपी नावदापंथ के नीचे खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा है ।सूचना पर चंदन नगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी व घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मय मोटरसायकल के पकड़ा जिससे उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम महेश पिता भगीरथ मुकाती निवासी ग्राम मांचल थाना बेटमा का होना बताया। आरोपी से उक्त मोटरसायकल के कागजात का पूछने पर नही होना बताया । मोटरसायकल को चेक करते थाना छत्रीपुरा से चोरी होना पाई गई। आरोपी महेश जिला दंडाधिकारी महोदय जिला इंदौर के आदेश क्रमांक /766/री-ए/ निष्कासन/20 दिनांक 03.12.2020 द्वारा 06 माह को अवधि के लिए जिला इंदौर व उसके समीपवर्ती जिलों की राजस्व सीमा से जिला बदर किया गया है। परन्तु आरोपी महेश पिता भागीरथ द्वारा धारा 14 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का उल्लंघन किया जिससे उसे गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया।

            उक्त आरोपी की धरपकड़ में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, उनि प्रशांत उपाध्याय, प्रआर राजभान गौतम, आर नरेंद्र तोमर, आर कमलेश चावड़ा एवं आर विजय कटारे की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 49 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 30 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 29 दिसंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 30 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 49 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


07 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 दिसंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 09  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गेैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 12 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 दिसंबर 2020 को 01 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 12 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 29 दिसंबर 2020 को 20.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कबीट के पास इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जुआं खेलते हुए मिलें, अशीष पिता नरेन्द्र दुबे, अन्नु पिता विजय सिंह कुशवाह, अर्जुन पिता धन्नालाल भालसे , संतोष पिता तेजराम, सुभाष पिता भागीरथ, लोकेश पिता रामकुमार गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 3440 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गयें।

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 29 दिसंबर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चन्द्र लोक चैराहा पलासिया इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले , 102 श्री नगर एक्टेशन इंदौर निवासी लकन बजाज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 29 दिसंबर 2020 को 2.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अमृत होटल के के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 70 पवन पुत्र नगर इंदौर निवासी रवि नीलकंठ और रियाज खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें सै 16000 रूपयें कीमत की 02 पेटी अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 29 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मैकनिक नगर झण्छा चैक और शहीद पार्क इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, बादल का भट्टा निवासी मनीष उर्फ मोन्टू और आकाश पिता नारायण सिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 29 दिसंबर 2020 को 23.55 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाहर शाह वली दरगाह मैदान के पास निवासी आदिब शेख इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, बादल का भट्टा निवासी मनीष उर्फ मोन्टू और आकाश पिता नारायण सिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना  खजराना द्वारा कल दिनांक 29 दिसबंर 2020 को 16.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अशर्फी नगर कालोनी के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 145 सेक्टर बी राम कृष्णा बाग निवासी विनिन पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये। 

पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 29 दिसबंर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अपना ढाबा लखानी के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, जगदीश पंडित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये। 

पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 29 दिसबंर 2020 को 16.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उर्दू स्कूल के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 111/2 घडी वाली मजिस्द निवासी साजिद हुसैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये। 




पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।





Tuesday, December 29, 2020

· अवैध मादक पदार्थ ब्रॉउन शुगर की तस्करी करते आरोपी, पुलिस थाना आजाद नगर की गिरफ्त में।

 

·        आरोपी से कुल 10 ग्राम ब्रॉउन शुगर कीमती लगभग 30,000 रु. की जप्त।

 

इंदौर- 29 दिसंबर 2020- शहर में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले आरोपियो की धरपकड व आरोपियो के विरूध विधिसंगत आवश्यक कार्यवाही करने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्रीमान हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक  (पूर्व) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  (पूर्व) जोन-3 श्री शशिकांत कनकने व नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्री आलोक शर्मा के दिए गए दिशा निर्देश अनुसार कार्यवाही करते हुए मे थाना आजाद नगर द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को गिरफ्त मे लिया गया हैं।

 

           पुलिस थाना आजाद नगर की टीम को दिनांक 28-29 दिसंबर 2020 की दरम्यानी रात मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति बड़ी लखानी के पास अपना ढाबा के सामने नेमावर रोड  पर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने  खडा हैं। सूचना विश्वसनीय होने से हमराह स्टाफ के  मुखबीर के बताए स्थान पर पहुचे तो देखा एक व्यक्ति काला जैकेट व लोअर पहने हुए खड़ा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे हमराही स्टाफ के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम जितेन्द्र पिता शिवलाल पंडित उम्र 40 वर्ष नि. बड़ी लखानी के पास नेमावर रोड पालदा, इंदौर  का होना बताया।  जिसकी विधिवत तलाशी लेते *10ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कीमती लगभग 30,000-/- हज़ार रूपये * मिली जिसे विधिवत जप्त किया गया।

            उक्त पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 ndps act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया  आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिससे उक्त अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

            उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आजादनगर मनीष डावर, उप निरी बैशाखु धुर्वे, उप निरी. हरिसिंह मरावी प्रधान आर महेश चौहान तथा आर. सचिन की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 45 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 29 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 29 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 45 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


06 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 06  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


09 गेैर जमानती, 05 गिरफ्तारी एवं 30 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 दिसंबर 2020 को 30 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 05 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 16 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2020 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भाऊ शिंदे परिसर ग्राउंड तकिया बस्ती खुले स्थान इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जुआं खेलते हुए मिलें, दिलीप, रितिक पालिवाल, दिलीप रावल, राकेश रावल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 14800 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गयें।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2020 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेकरी गली काम्पलेक्स के पीछे इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जुआं खेलते हुऐ मिलें, राहुल पिता रामनारायण बौरासी, शुभम पिता रामगोपाल वर्मा, अंकित पिता मनोहर वर्मा, राजेश पिता छोटे सिंह, गोविंद पिता जगतपाल मौर्य, रोहित पिता इंद्रपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 850 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गयें।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2020 को 21.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भाट मोहल्ला वार्ड क्र 3 देपालपुर इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, अकरम, शरीफ, मो शहीद उर्फ बबलु, इमरान, इमरान, अजगर उर्फ चैना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 4320 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2020 को 01.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुलकर्णी का भट्टा खाली मैदान इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 52/11 लालगली परदेशीपुरा इन्दौर निवासी सूरज उर्फ गोलु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1260 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2020 को 01.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाने के सामने एबी रोड मानपुर थाना मानपुर इन्दौर सें अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, कुर्बान पिता समसुद्दीन खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से इनोवा कार क्र सीएच 01 एबी 4152 एवं 2,10,000 रुपयें कीमत की 360 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 28 दिसंबर 2020 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालासुरा फाटा इन्दौर धार रोड बेटमा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, बनवारी कुशवाह का मकान मोनीबाबा का मंदिर के सामनें नरवल थाना बाणगंगा इन्दौर निवासी सलमान उर्फ कालू पिता बब्बन खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध तलवार जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


● अवैध रूप से नशीली प्रतिबंधित गोलियां अल्प्राजोलम बेचने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।



● आरोपी से 1335 गोलियां बरामद।,


● दोपहिया वाहन से घूम घूम कर सप्लाय करता था नशीली गोलियाँ, वाहन सहित मोबाइल जब्त।


इंदौरः- दिनांक 28-दिसम्बर-2020 इन्दौर शहर में नशा खोरी की लत पर अंकुश लगाने एवं नशा कर अपराध करने की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर (शहर) श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा नशे का सामान बेचने वाले बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर दिशा-निर्देश जारी किये हैं । उक्त निर्देशो के पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री विजय खत्री, के मार्गदर्शन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री गुरुप्रसाद पाराशर के द्वारा थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच इन्दौर के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया था । 


              इसी अनुक्रम में थाना क्राइम ब्रान्च की टीम द्वारा कार्यवाही कर दो पहिया वाहन से घूमकर अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम की गोलियाँ बेचने वाले बदमाश लक्की पिता राजकुमार नरवाले उम्र 28 वर्ष निवासी गीता नगर धार रोड सिरपुर इन्दौर को गिरफ्त में लिया  जिसके कब्जे से 1335 अल्प्राजोलम की टेबलेट बरामद हुई हैं। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फ़ोन तथा दो पहिया वाहन भी जप्त किया है।


आरोपी के विरुद्ध 797/20 धारा 8/22 एन डी पी एस का मुकदमा दर्ज किया गया है।


आरोपी पर पूर्व से 08 प्रकरण अवैध हथियार, आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के दर्ज हैं।


आरोपी कहाँ से गोलियां लाया था पूछताछ की जा रही है।


Monday, December 28, 2020

· केमिकल्स कारोबारी के घर से 85 हजार रुपये नगदी की चोरी करने वाली, आरोपिया पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में।

 ·        आरोपिया नौकरानी द्वारा अपने चचरे भाई के साथ मिलकर, अपने मालिक के घर में ही  लगाई थी सेंध।

 

·        आरोपिया द्वारा दिन दहाडे घटना को अंजाम दे, गार्डन में ही छुपा दिये थे रूपये, जिसे उसके साथी ने रात में निकाल कर हो गये थे फरार।

 

इंदौर- दिनांक 28 दिसबंर 2020-शहर में अपराधो पर नियंत्रण  व चोरी/ नकबजनी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की धरपकड हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश इंदौर पुलिस को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-3 श्री शशिकांत कनकने व नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्री आलोक कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशानुसार की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना तेजाजीनगर की टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दयाल केमिकल्स कारोबारी के घर से चोरी कर फरार होने वाली आरोपिया को पकडनें में सफलता प्राप्त की है।

            पुलिस थाना तेजाजी नगर पर दिनांक 26.12.2020 को फरियादी नितीन राजपुत पिता योगेन्द्रसिंह राजपुत उम्र 30 साल निवासी 228 सेक्टर ए शिवधाम कालोनी खंडवा रोड लिम्बोदी इंदौर ने अपने घर के लॉकर से 85,000 रुपये नगदी चोरी की रिपोर्ट की थी और अपने घर की नौकरानी पर संदेह जाहिर किया था। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 616/2020 धारा 381 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना पर वरिष्ठ अधिकारीयो के दिशा-निर्देशानुसार थाना प्रभारी थाना तेजाजी नगर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक टीम गठित कर, उन्हें घटना की पतारसी हेतु योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण मे विवेचना के दौरान संदेही नौकारानी के संबंध में जानकारी निकाली और पतारसी करते हुए आज दिनांक 28.12.2020 को नौकरानी अनिता पति राजेश पाटिल उम्र 40 वर्ष निवासी भावनानगर इंदौर को भावनानगर से पकडा गया। संदेही नौकरानी से पुलिस टीम द्वारा हिकमातमली से पुछताछ की गयी तो उसने उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उक्त नौकरानी ने बतया कि, उसने अपने चचरे भाई अंकित पिता परवेज गजभिये निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) के साथ मिलकर, अपने मालिक के घर चोरी की प्लानिंग की।  प्लान के मुताबिक नौकरानी द्वारा काम करते समय घटना को अंजाम दिया गया और नौकरानी द्वारा घर से पैसे निकालकर घर के गार्डन में ही ईंटो के पास छुपा दिया था। उक्त दिनांक की रात्रि में ही आरोपिया के चचरे भाई अंकित गजभिये द्वारा बाउंड्रीवाल कूदकर पैसे लेकर चला गया। दोनों आरोपिया द्वारा घटना को अंजाम दिया जाकर पैसो का आपस में बटवारा कर लिया गया था। पुलिस द्वारा आरोपीया अनिता को गिरफ्तार किया जाकर, उसके पास से 20,000 रुपये उसके भावना नगर इंदौर स्थित घर की पेटी से जप्त किये गये हैं। प्रकरण में आरोपिया अनिता से उसके चचेरे भाई के संबंध में पूछताछ की जा रही है, जिसे भी जल्द गिरफ्तार किया जावेगा।

            उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आर.एन.एस भदौरिया, उनि अभिरुची कनौजिया, म.आर निशा चैहान, म.आर रामकुमार माली तथा आर.सौरभ शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 57 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 28 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 27 दिसंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 28 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 57 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


07 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 दिसंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 07  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गेैर जमानती 01 गिरफ्तार एवं 04 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 दिसंबर 2020 को 01 गिरफ्तार 04 जमानती एवं 01 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 26 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 27 दिसंबर 2020 को 0.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वैष्णोै धाम मंदिर के पास ख्ुाला मैदान बिचैली के पास इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जुआं खेलते हुऐ मिलें, रोहित, मनीष, शुभाकंर, संजीत, निहार दास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 940 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गयें।

पुलिस थाना बाणंगगां द्वारा कल दिनांक 27 दिसंबर 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मार्डन चैराहा के पास और रेल्वे पटरी के पास इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जुआं खेलते हुऐ मिलें, गोलू , सोहन, बलवीर , मनीश, रमेश, औमप्रकाश , उमेश , दिनेश, अतुल, प्रदुम्न , अप्पु , दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 7105 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गयें।

पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 27 दिसंबर 2020 को, 18.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  नाले के पास  छोटा भाट मोहल्ला इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जुआं खेलते हुऐ मिलें, मुकेश धीरज ,को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 7105 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गयें।



पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 27 दिसंबर 2020 को, 18.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  तेली बाखल तेजाजी नगर इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जुआं खेलते हुऐ मिलें, मुकेश धीरज , मनोज, मुकेश, बलवीय, राजेन्द्र, बन्टी , नरेश, राजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 11900 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गयें।



पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 05  आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना खजरानां द्वारा कल दिनांक 27 दिसंबर 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांगर्तत विभिन्न स्थानो इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, संगीता बाई, पूजा बाई , सुमन बाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 600 रूपयें कीमत की 06 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज  द्वारा कल दिनांक 27 दिसंबर 2020 को 23.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रामबली नगर में मंदिर के पास इन्दौर सें अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 151 श्रीमल वाफना मार्ग मरीमाता निवासी दीपक पिता नरेन्द्र जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1800 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 27 दिसंबर 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रिलेक्स गार्डन के पास द्वारकापुरी इन्दौर अहमदाबाद रोड बेटमा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 1156 न्यु द्वारकापुरी निवासी उमेश  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2500 रूपयें कीमत  की 5 बाटल अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्ता

पुलिस थाना तंकोगंज द्वारा कल दिनांक 27 दिसंबर 2020 को 15.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वल्लभ नगर पुल के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें  57/1 फिरोज गांधी नगर परदेंशीपुरा निवासी योगेश पिता अनिल भिसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 27 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शास्त्री ब्रिज के पास और अंग्रेजी वाईन शाप के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें चित्रा नगर भ्ूासा पंडी निवासी रजत और 61 रवी जागृती नगर निवासी तीरु उर्फ शंकर  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध हथियार जप्त कियो गये।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 27 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एचडीएफसी बैंक चैराहा के पास और गौरी नगर टेम्पों के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें भैरु नाका वाल्मीकी निवासी हिमांशु और 139 गणेश धाम कालोनी न्यू लाईफ केयर असपताल के पास निवासी आकाश गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध हथियार जप्त कियो गये।



  पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 28 दिसबंर 2020 को 18.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सयाजी पेट्राल पंप के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, देवेन्द्र सिंह पवार पिता लाख्न सिंह पवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।