Sunday, December 27, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 41 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 27 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 26 दिसंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 27 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 41 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


10 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 दिसंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 09  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


07 गेैर जमानती 02 गिरफ्तार एवं 20 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 दिसंबर 2020 को 07 गिरफ्तार 02 जमानती एवं 20 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 26 दिसंबर 2020 को 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नया जैन मंदिर विनोबा नगर के पास इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जुआं खेलते हुऐ मिलें, धर्मेंद्र उर्फ पप्पु, सचिन सिलावट, अनिल उर्फ पप्पु, राजेश तंवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1025 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गयें।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 26 दिसंबर 2020 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सतलाना काकड बिजली के खंबे के नीचे इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जुआं खेलते हुऐ मिलें, राजेश, दीपक, गोलु उर्फ हेमंत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2050 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 26 दिसंबर 2020 को 19.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ऋषि के ढाबे के सामनें रिंग रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 12 नानक नगर रिंग रोड इन्दौर निवासी भरत वर्मा पिता हल्के वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2000 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सदर बाजार  द्वारा कल दिनांक 26 दिसंबर 2020 को 21.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नारायण बाग सांई मंदिर के सामनें इन्दौर सें अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 79 नारायणबाग इन्दौर निवासी लीना सुरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1920 रुपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 26 दिसंबर 2020 को 18.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बालाजी चैराहे के पास इन्दौर अहमदाबाद रोड बेटमा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 20 तिरूपति नगर झोपड पट्टी एयरपोर्ट इन्दौर निवासी कमल उर्फ छोटु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2700 रूपयें कीमत की 27 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 26 दिसंबर 2020 को 22.200 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सार्वजनिक स्थान जल रेस्टोंरेट के पास पुष्पकुंज हास्पीटल के पीछे खंडवा रोड इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, वीण गौंड, विशाल डावर को पकडा गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 26 दिसंबर 2020 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवाजी चैक राज नगर के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 407 ई सेक्टर राजनगर इन्दौर निवासी मोहित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

  पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Saturday, December 26, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 39 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 

इन्दौर-दिनांक 26 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 25 दिसंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 26 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 39 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-       

 

09 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 दिसंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 05  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

 

03 गैर जमानती 03 गिरफ्तार एवं 08 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 दिसंबर 2020 को 03 गैर जमानती 03 गिरफ्तार एवं 08 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 

जुआं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

            पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 25 दिसंबर 2020 को 19.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शासकीय स्कुल क्र 39 पल्टन प्रांगण इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जुआं ,खेलेते हुऐ मिलें, संदीप ,विवेक ,सत्यनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1560 रूपयें नगदी व ताशं पत्ते जप्त किये गयें।

            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 

अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

            पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 25 दिसंबर 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर बी खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  रेखा बामनिया और सुनीता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 600 रूपयें कीमत की 06 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

            पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 दिसंबर 2020 को  16.05 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भट्टा नाका निर्माणशीन पुल के पास इन्दौर सें अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  67 शिवशक्ति नगर इंदौर निवासी हर्ष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1260रुपयें कीमत की 18 पाव अवैध शराब जप्त की गई।

            पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 25 दिसंबर 2020 को 17.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आई आई एम टोल नाका इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 104 विराट नगर मुसाखेडी निवासी जितेन्द्र सिटोने पिता देवराम सिटोले, परसराम यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक एमपी 09 एम डब्लू करा 0055 को व 92000 रूपयें कीमत की 24 बोतल अवैध शराब जप्त की गई।

            पुलिस थाना सावंेर द्वारा कल दिनांक 25 दिसंबर 2020 को, 15.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सोलसिंदा आम रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम सोलसिंह सांवेर निवासी कमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 

अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

           

            पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 25 दिसंबर 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरसोला फाटा महू सिंमरोल रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, ग्राम नावद बडनगर निवासी सागर उर्फ भैय्यू, अजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से अवैध कारतूस जप्त कियें गयें।

            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 

· थाना कोतवाली मे हुई वाहन चोरी का पर्दाफाश, आरोपी पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा गिरफ्तार।

·        पुलिस टीम द्वारा एक हीरो मेंस्टो स्कूटर एवं 19500 रूपयें नगद जप्त।

 

इन्दौर दिनांक 25 दिसबंर 2020 - पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कोठारी मार्केट के आसपास स्थित 03 दुकानों सारेगामा म्युजिक, अभिलाश कलेक्शन तथा सतगुरू ट्रेडर्स के रात्रि मे ताले तोड कर अज्ञात बदमाश नगदी तथा एक हीरो मेस्ट्रो स्कुटर चोरी कर ले गये। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की पतारसी के लिए संदिग्धों से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तथा मुखबिरों से प्राप्त जानकारी के आधार पर 4 आरोपियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई। जिन्होंनें शुरू में अपराध मे संलिप्त होने से इंकार किया गया परन्तु कडाई से पूछताछ करनें पर उनके द्वारा जुर्म कबुल किया तथा पुछताछ पर एक दो पहिया वाहन अभिलाश कलेक्शन के सामनें से चोरी करना एवं रात्रि में दुकानों के तालें तोडकर नगदी रूपयें चुराना बताया। उक्त चारों आरेपियों से एक वाहन एवं 19500 रूपयें नगदी जप्त किये गये।

            आरोपीगण -

                        1. प्रकाश पिता मेहताब उम्र 21 साल नि 13 खातीपुरा इन्दौर

                        2. गणेश पिता भगत उम्र 19 साल निवासी 102 नार्थतोडा इन्दौर

                        3. जेद पिता भगत उम्र 18 साल निवासी संयोग नगर इन्दौर

                        4. दीपक पिता छोटेसिंह उम्र 18 साल निवासी 21 खातीपुरा इन्दौर

            उपरोक्त अपराधों मे अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतू पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा निर्देश दिये गये थें। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सेट्रल कोतवाली श्री बी पी एस परिहार के नेतृत्व में थाना प्रभारी सेट्रल कोतवाली श्री बी डी त्रिपाठी एवं उनकी टीम उनि राजेंद्र सिंह उमठ, सउनि दिनेश दुबे, प्रआर योगेंद्र सिंह, आर राहुल पटेल, आर पीयूश शर्मा के द्वारा लगन एवं मेहनत से कार्य कर आरोपियों को पकडनें एवं माल मश्रुका को बरामद करनें मे सराहनीय भूमिका रही।

अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले 04 आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर के हत्थे चढ़े।

  

·        04 फायर आर्म्स, पिस्टल मय चार कारतूसों के बरामद।

 

·        किशनंगज व परेदशीपुरा क्षेत्र में की संयुक्त कार्यवाही।

 

·        खरगौन के सिकलीगरों से जुड़े हैं तस्कर के तार।

 

·        दहशत पैदा करने, दुशमनी के चलते तथा धनोपार्जन के लिये करते थे आरोपीगण हथियारों की खरीद फरोख्त।

 

इंदौर - दिनांक 25.12.2020- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने तथा तस्करी करने वाले आरोपियों के संबंध में आसूचना सकंलिक कर उनकी धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्री विजय खत्री के मार्गदर्षन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा क्राईम ब्रांच के समस्त टीम प्रभारियों को अवैध फायर आर्म्स की खरीद फरोख्त करने वाले आरेापियों की धरपकड़ करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।

          क्राइम ब्रांच इन्दौर की टीम द्वारा उक्त बिछनु पर कार्यवाही करने हेतु अपना सूचना तंत्र सक्रिय किया गया जिसके परिपेक्ष्य में टीम को अपने मुखबिर तंत्र से सूचना मिली थी कि हरसोला फाटा महू सिमरोल रोड के पास 02 व्यक्ति किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से खड़े हैं जिनके पास फायर आर्म्स भी हो सकते हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना किशनगंज पुलिस को अवगत कराते हुये संयुक्त कार्यवाही में 02 संदेहियों 1. अजय उर्फ चीकू पिता विक्रम सोलंकी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम नावदा नयापुरा मोहल्ला पोस्ट पीपलू जिला उज्जैन 2. सागर भैययू उर्फ बच्चा पिता बलराम गहलोत उम्र 19 वर्ष निवासी एलआईजी कॉलोनी गोटूराम की चाल इंदौर को पकड़ा जिनकी संदेह के आधार पर तलाषी लेने पर उनके दोनों के कब्जे से 01-01 पिस्टल मय मैगजीन में लगे 01-01 जिंदा कारतूस के बरामद हुईं जिसके संबंध में वैध लायसेंस तलब करने पर आरोपियों ने उपरोक्त फायर आर्म्स अवैध रूप से क्रय विक्रय करना तथा बेचने के लिये यहां खड़े होकर ग्राहकों का इंतजार करना बताया जहां से दोनों को हिरासत में लिया जाकर उनके कब्जे से 02 पिस्टल मय 02 कारतूस के बरामद की गईं। आरोपियों के विरूद्ध थाना किशनगंज में अपराध क्रमांक 732/20 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया है।

       आरोपी अजय उर्फ चीकू ने आरंभिक पूछताछ में बताया कि उसने खरगौन से उपरोक्त हथियार खरीदे थे जिन्हें इंदौर के कुछ लोगों में बेच दिया हैं। आरोपी अजय ने जिन लोगों के बारे में फायर आर्म्स बेचने की बात कही क्राईम ब्रांच की टीम ने उनकी पतारसी कर आरोपी 3. दीपक पिता कमलेश वर्मा उम्र 22 साल निवासी 132/2 फिरोज गांधी नगर इंदौर 4. राहुल उर्फ इंजि पिता सुनील राजगुरू जाति मराठा उम्र 21 साल निवासी 56/1 फिरोज गांधी नगर परदेशीपुरा इंदौर को पतारसी कर थाना परदेशीपुरा क्षेत्र से पतासाजी कर पकड़ा। उपरोक्त दोनों के पास फायर आर्म्स होने की सूचना पर उनके कब्जे से 01-01 पिस्टल मय कारतूस के बरामद हुई जिनको गिरफ्तार कर थाना परदेशीपुरा में पृथक पृथक अपराध क्रमांक 791/20, 792/20 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किये जाकर विवेचना में लिया गया है।

        आरोपी अजय उर्फ चीकू पिता विक्रम सोलंकी अपने गांव में ही खेती किसानी का काम करता है। ज्यादा पैसे कमाने की चाह एवं स्वयं के शौक पूरा करने के लिये अवैध हथियार की खरीद फरोख्त एवं सप्लाई करने के अपराध में संलिप्त हो गया।

        आरोपी दीपक पिता कमलेश वर्मा पेशे से ड्रायवर है टूरिस्ट गाड़ी चलाने का काम करता है। आरोपी के पिता कमलेश वर्मा ने झगड़े के चलते पूर्व में हत्या कारित की थी जिसके चलते आरोपी दीपक की दुशमनी है अतः वह अपने पास हमेशा पिस्टल रखता था।

       आरोपी राहुल उर्फ इंजि को हथियार रखने का शौक है जिससे लोगों दहशत पैदा कर अपनी धाक जमा सके जबकि आरोपी सागर उर्फ बच्चा अपराधी है आरोपी पर 4 अपराध पंजीबद्ध हैं जिनमें हत्या, अवैध वसूली, अवैध हथियार रखने जैसे अपराध पूर्व में पंजीबद्ध हो चुके हैं। आरोपी सागर का नाम एक गैंग से जुड़ा होना ज्ञात हुआ है जिसके सहयोगी अवैध शराब बेचने, अवैध हथियार सप्लाई करने ,अवैध वसूली, के अपराधों का अंजाम देते हैं जिनके संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आगे कार्यवाही की जायेगी।

Friday, December 25, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 37 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 25 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक  24 दिसंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 25 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 37 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


10 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 दिसंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 14  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गेैर जमानती 03 गिरफ्तार एवं 08 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 दिसंबर 2020 को 03 गिरफ्तार 03 जमानती एवं 08 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 24 दिसंबर 2020 को 21.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंगल सिटी के पीछे जैन मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, एम आई जी कालोनी इन्दौर निवासी अभिषेक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1500 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 24 दिसंबर 2020 को 18.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंहु रोड पुलिया के पास चैपाटी इन्दौर सें अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सादिक और राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक स्कुटी क्र एमपी 09 यूक्यू 8838 एवं 2000 रुपयें कीमत की 20लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 24 दिसंबर 2020 को 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम कर्की एकतासा पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, एकतासा काकड निवासी शोभाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1100 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार अंडर ब्रीज के पास और सुगनीदेवी कालेज ग्रांउड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 132/2 फिरोज गांधी नगर इन्दौर निवासी दिपक पिता कमलेश और 56/1 फिरोज गांधी नगर इन्दौर निवासी राहुल पिता सुनिल राजगुरू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 24 दिसंबर 2020 को 15.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गंगा बगीची के पास चदंन नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 97 हरिओम नगर इन्दौर निवासी करण पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Thursday, December 24, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 52 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 24 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक  23 दिसंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 24 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 52 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


06 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 दिसंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 15  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


05 गेैर जमानती 01 गिरफ्तार 11 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 दिसंबर 2020 को 06 गिरफ्तार 03 जमानती 20 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



जुआं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 23 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुर्तीै के पास राजवाडा और पानी के टंकी के पास भूरी टैकरी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, संतोष , शैलेन्द्र पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1380 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 दिसंबर 2020 को 13.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे क्रासिंग के पास एम आर 4 रोडं पर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिल शिवाजीनगर निवासी दिनेश पिता माधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 23 दिसंबर 2020 को 13.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जनारिसाला धोवी घाट के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 113/3 जूनारिसाला निवासी अशरफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 445 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।


पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 दिसम्बर 2020 को 14.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 4 रोड किनारे के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, गुणवंत पिता लीलाधर , उस्मान पिता जलाल , सुनील पिता रमेश , मोनू, पिता रमेश , को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से रुपयें 1900 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 23 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम माचलामां सतोषी किराना दुकान के पास से और रालामण्डल  चैराहा के पास  अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, दिलीप और रजिन्दर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 23 दिसंबर 2020 को 17.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झुग्ग्ी झोपडी चांदमारी के पास इन्दौर सें अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें मेहतार्ब उॅर्फ  मनीष गोरवले और संजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2800 रुपयें  कीमत की 25 क्वाटरव  5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 23 दिसंबर 2020 को 23.5 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बढौंदा बैंक के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 111/2 घडी वाली मस्जिद के पास निवासी साजिद हुसैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 23 दिसंबर 2020 को 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर की ताल पर धार रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, इरशाद उर्फ बल्लू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, December 23, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 59 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 23 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक  22 दिसंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 23 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 59 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


07 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 दिसंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 14  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


06 गेैर जमानती 03 गिरफ्तार 20 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 दिसंबर 2020 को 06 गिरफ्तार 03 जमानती 20 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



जुआं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 20 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 22 दिसंबर 2020 को 16.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 32/1 गोमा की फेल इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, लालचंद्र, आजम पिता शमशुद्दीन, राजकुमार पिता माधवसिंह, अजय पिता मनोहर राठौर, दिलिप पिता प्रेम राठौर, रवि शकंर पिता नारायण सिंह, योगेश पिता हीरालाल, गोलू पिता विनोद करोसिया, अरविंद पिता बद्री पाटीदार, जगदीश पिता बद्री गरगरें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2830 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 22 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, लुकमान्य, श्याम, रामभरोसे, लालसिंह, ओमप्रकाश, कन्हैय्यालाल, सोदान सिंह, झुमकलाल, विशाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 22 दिसंबर 2020 को 16.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्री सांई रेस्टोरेंट के सामनें बायपास सांवेर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, अजनोद रोड सांवेर जिला इन्दौर निवासी मुकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1770 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।



पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 22 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीलियाखाल पुल के पास नाले किनारे और कंडिलपुरा मंदिर के पीछे खेत इन्दौर अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 89 पालदा तेजाजी चैक कंट्रोल के सामनें शिव मंदिर निवासी निर्मल सोनगरे और 43 कंडिलपुरा इन्दौर निवासी पप्पु उर्फ महेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई

पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 22 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शकंर कालोनी तेली खेडा मंहु और शमशान के पीछे नदी किनारे गुजरखेडा मंहु इन्दौर अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, शिवकुमार पिता संग्राम सिंह लोधी, महेंद्र पिता बाबूलाल, पवन पिता राम और अंकित वर्मा, मन्नु वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 22 दिसंबर 2020 को 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शहीद पार्क के सामनें सर्विस रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, वार्ड न 14 आंगनवाडी के पास म न 288 जयसिंह नगर देवास निवासी राजकुमार पिता रमेश परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 22 दिसंबर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, चंद्र बिष्ट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 22 दिसंबर 2020 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई मंदिर के सामनें मेन रोड द्वारकापुरी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 4 सी भीम नगर इन्दौर निवासी नागेश बाकोडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध गुप्ती जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Tuesday, December 22, 2020

· एक साल पहले जीतू सोनी के निवास पर कार्यवाही के दौरान शासकीय कार्य मे बाधा डालने वाला एक फरार आरोपी थाना कनाड़िया पुलिस की गिरफ्त में।

 ·        आरोपी घटना के बाद ही इंदौर से भाग कर गुना जिले में काट रहा था फरारी।

 

इंदौर - दिनांक 22 दिसंबर  2020- लगभग एक साल पहले कनाड़िया रोड पर स्थित जीतू सोनी के निवास पर आई टी एक्ट के एक प्रकरण में सर्च वारंट लेकर गए पुलिस दल के साथ जीतू सोनी के पुत्र विक्की सोनी एवं भतीजे लकी सोनी के साथ मिलकर शासकीय कार्य मे बाधा  पहुंचाने वाले व घटना के बाद से ही लगभग एक साल फरार चल रहे एक आरोपी घनश्याम पिता गोपाल बाल्मिक उम्र 25 साल निवासी ग्राम परांठ थाना बमोरी जिला गुना को बीती रात उप निरीक्षक बलवीर सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में थाना कनाडिया के एक पुलिस दल द्वारा गुना से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी घनश्याम घटना के वक्त जीतू सोनी के यहां सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्य करता था तथा घटना के बाद से ही इंदौर छोड़कर फरार हो गया था जिसकी सरगर्मी से पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में थाना कनाडिया के उपनिरी.बलवीर सिंह ने मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस दल के साथ ग्राम परांठ जिला गुना जाकर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में थाना कनाडिया मे अप. क्र 603/2019 धारा 353,34 भादवि पंजीबद्ध है।    

        उक्त सराहनीय कार्यवाही में उप निरी. बलवीर रघुवंशी ,आर. मोनू सिंह की महत्तवपूर्ण भुमिका रही है।