Tuesday, December 22, 2020

इतवारिया बाजार कांच मंदिर के पास रंग महल में स्थित दुकान में हुई सनसनीखेज लूट का खुलासा, वारदात कों अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपी पुलिस थाना मल्हारगंज की गिरफ्त में।

  

·      दुकान में घुसे बदमाशों ने दुकान मालिक को बंधक बनाकर, दिया था लूट को अंजाम।

·      असली पिस्टलनुमा दिखने वाले लाईटर से दुकानदार को धमकाकर, सोने की चेन व रूपये लूट कर आरोपी हो गये थे फरार।

·      आरोपी राहुल गुप्ता है शातिर बदमाश, जिसके विरूद्ध पूर्व में भी कई अपराध है पंजीबद्ध।

·      आरोपियों द्वारा थाना मण्डलेश्वर जिला खरगोन में की गयी मोबाइल लूट की घटना का भी हुआ खुलासा।

 

इंदौर- दिनांक 22 दिसम्बर 2020- पुलिस थाना मल्हारगंज क्षेत्रअंतर्गत कांच मदिर के पास शादी की शेरवानी व कपड़े आदि की दुकान पर दिनांक 18 दिसंबर 2020 को शाम के समय दो युवक ने दुकान में प्रवेश किया तथा दुकान मालिक से शेरवानी दिखाने की बात करते है तथा और अन्य कपड़े दिखाने की कहकर उसे अंदर जाने के लिए बाध्य करते हैं, जैसे ही दुकान मालिक अंदर गया, एक लड़के ने पीछे से आकर उसे पटक कर दबोचा तथा उसे पिस्टलनुमा जैसा हथियार दिखाकर उसकी सोने की चेन खींची व जेब तथा गल्ले के पैसे निकाले व आरोपियों के द्वारा देखने वाली शेरवानी तथा एक अन्य शेरवानी भी ले गये। इतने में एक आरोपी की नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो उसने दुकान के अंदर आकर सीसीटीवी का डी.बी.आर. भी निकाल लिया, ताकि उन्हें कोई पहचान न सके।

                घटना अत्यधिक संवेदनशील तथा सनसनीखेज होने से पुलिस की टीम तथा वरिष्ठ अधिकारी सहित उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर भी घटना स्थल पहुंचे। घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया तथा घटना की गंभीरता को देखते हुए वृहद स्तर पर टीम बनाकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देकर योजनाबद्ध रूप से लगाया गया। विवेचना के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखने पर यह ज्ञात हुआ कि घटना में दो नहीं बल्कि तीन आरोपी शामिल है, एक अन्य आरोपी बाहर खड़ा था, जो भागते समय तीनों साथ दिखे। शहर के बीचो बीच अत्यधिक सनसनीखेज घटना शाम के समय होने से निश्चित ही पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण घटना थी साथ ही कोई अन्य साक्ष्य प्रारंभिक तौर पर उपलब्ध नहीं था यहां तक की सीसीटीवी कैमरे की डी.वी.आर. भी आरोपी द्वारा ले जाया गया था।

                घटना की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महा निरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायण मिश्र व पुलिस अधीक्षक इंदौर पश्चिम श्री महेशचंद जैन के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री प्रशांत चैबे व नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्री जयंत राठौर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी मल्हारगंज प्रीतम ठाकुर के नेतृत्व में पृथक-पृथक टीम गठित की गई। टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से घटना की पतारसी तथा विभिन्न सक्रिय अपराधियों से पूछताछ उनकी गतिविधियों को ट्रैक किया गया। लगभग ढाई सौ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए तथा विभिन्न थानों में 100 से अधिक अपराधियों से पूछताछ की गई तो घटना का खुलासा हो सका। गिरफ्तार आरोपी 1- नरेंद्र उर्फ सरदार पिता संतोष चैहान उम्र 27 वर्ष निवासी कुंदन नगर थाना द्वारकापुरी इन्दौर 2-राहुल पिता राजेश गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी परदेसी पुरा थाना परदेशीपुरा फरार आरोपी हेमू उर्फ हेमंत पिता पहलाद पाल उम्र 25 वर्ष निवासी परदेसीपुरा इन्दौर को एक सोने की चेन, सीसीटीवी कैमरे डी.वी.आर. की हार्ड डिस्क व दुकान से ली गयी शेरवानी तथा रुपए 6400 नगदी सहित टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी लेने पर पता चला कि, आरोपी राहुल पिता राजेश गुप्ता के विरूद्ध (1) अपराध क्रमांक 492/2019 घारा 379 भादवि थाना मल्हारगंज इन्दौर (2) अपराध क्रमांक 451/2019 धारा 379 भादवि थाना मल्हारगंज इन्दौर (3) अपराध क्रमांक 250/2017 धारा 307, 34 भादवि बाद 302 भादवि थाना लसूडिया जिला इन्दौर में अपराध पंजीबद्ध होना पाये गये।

                पूछताछ पर आरोपियों द्वारा जिला खरगोन थाना मंडलेश्वर में की गयी वारदात का भी खुलासा हुआ है, जिसमें आरोपियों ने ग्राम बाघ धरा थाना मंडलेश्वर के फरियादी राहुल बारिया के साथ भी दिनांक 16.12.2020 को उपरोक्त आरोपियों द्वारा मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था जिस पर से थाना मंडलेवर में अपराध क्रमांक 517/20 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था जिसमें मिले फुटेज के आधार पर एवं पूछताछ पर उक्त लूट की घटना को भी आरोपियों द्वारा कारित करना स्वीकार किया गया है।

 

                उपरोक्त सनसनीखेज घटना का खुलासा करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, उनि आमोद वसुनिया, आरक्षक 1066 जितेंद्र सोलंकी, आरक्षक 3336 अर्जुन, आरक्षक 3164 दीपू यादव, आरक्षक 744 कृष्ण त्रिपाठी, आरक्षक 620 गौरव जाट की उल्लेखनीय भूमिका रही। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली टीम को श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा 20 हजार रू. के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।





अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी व बिक्री करने वाले 03 आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।


·        आरोपियों से कुल 120 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमती करीबन 12 लाख रू) बरामद।

·        तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन स्विफ्ट सहित 49 हजार 200 रू नगदी भी बरामद।

·        राजस्थान से जुड़ें हैं तस्करों के तार।

·        सरगना पूर्व में गोंदिया नागपुर और किशनगंज में भी अफीम के साथ हो चुका है गिरफ्तार, जमानत पर हुआ था रिहा।

·        पिता-पुत्र, अपने परिचित के साथ मिलकर करते थे मादक पदार्थ का गोरखधंधा, मंदसौर निवासी परिचित तस्करी व बिक्री में करता था सहयोग।

·        विस्तृत पूछताछ जारी, अन्य लोगों के बारे में सुराग मिलने की संभावना।

 

इंदौर- 22 दिसंबर 2020 - पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र  द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री, तस्करी आदि करने वाले आरोपियों के संबंध में सूचना संकलन कर उनकी धरपकड़ करने हेतु क्राईम ब्रांच के टीम प्रभारियों को समुचित निर्देश दिये गये।

 

          इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि पीथमपुर किशनगंज क्षेत्र में एक वयक्ति सफेद रंग की स्विफ्ट कार से घूम घूम कर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की ग्राहकों को डिलीवरी कर रहा है, सूचना पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम पीथमपुर किशनगंज ईलाके में भ्रमण व निगरानी हेतु रवाना हुई जहां पर पतारसी कर संदेही वाहन सफेद रंग की कार MP 09 CX 9755 नजर आने पर श्री सिटी कॉलोनी गेट से 100 मीटर दूरी पर रोककर चेक किया जिसमें मोहम्मद सउद पिता मोहम्मद युसूफ उम्र 59 वर्ष निवासी 216 चौपाटी भाटखेड़ी महू जिला इंदौर सवार था। आरोपी के पास अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर होने की सूचना पर विधिवत कार्यवाही करते हुये आरोपी की तलाशी ली गई जिसके पास से 50 ग्राम ब्राउन शुगर व 43 हजार 500 रू नगद बरामद हुये। ब्राउन शुगर को बेच बेच कर यह पैसे आरोपी ने ग्राहकों से लिये थे। अवैध मादक पदार्थ बेचने के जुर्म में आरोपी मोहम्मद सउद को गिरफ्तार किया जाकर कार MP 09 CX 9755 तथा नगदी को भी जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना क्राईम ब्रांच जिला इंदौर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/21 के तहत अपराध क्रमांक 16/20 कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है।

 

           आरोपी से की गई पूछताछ में अन्य तस्करों के संबंध में सुराग मिले जिसके विषय में आवष्यक सभी बिंदुओं पर पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी मोहम्मद सउद अपने पुत्र समूद मेहर तथा मंदसौर निवासी उसके परिचित जाउद्दीन के साथ मिलकर राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर तथा इसके आसपास के अन्य सीमावर्ती जिलों में सप्लाय करते थे। मो0 सउद ने पूछताछ में कबूला कि वह इंदौर, महू, पीथमपुर व किशनगंज आदि क्षेत्रों में ब्राउन शुगर अवैध रूप से बेचता था तथा उसका पुत्र 2. समूद मेहर पिता मो0 समूद उम्र 32 वर्ष निवासी 216 चौपाटी भाटखेड़ी महू जिला इंदौर 3. जाउद्दीन मेहर पिता कादिर मेहर निवासी लादूना थाना सीतामउ जिला मंदसौर  हाल मुकाम विश्वासनगर बंजारी थाना किशनगंज इंदौर भी इसके सहयोगी हैं जोकि सभी तीनों मिलकर ब्राउन शगुर सप्लाय का काम करते हैं। आरोपी मो0 समूद ने बताया कि समूद व जाउददीन भी ब्राउन शुगर लेकर सप्लाय करने निकले हैं जिनकी पतारसी हेतु क्राईम ब्रांच की एक अन्य टीम केा रवाना किया जिसने आरोपी समूद मेहर व जाउद्दीन को महू-पीथमपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास से पतासाजी कर पकड़ा जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से क्रमशः 3040 ग्राम कुल 70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर व 5300 रू नगद व 02 मोबाईल फोन तथा टार्च बरामद हुये हैं।

        आरोपी समूद मेहर पिता मो0 सउद व जाउद्दीन पिता कादिर मेहर को हिरासत में लिया जाकर थाना क्राईम ब्रांच में अपराध क्रमांक 17/20 धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया है।

        आरोपी मोहम्मद सउद पूर्व में भी थाना देवरी जिला गोंदिया नागपुर महाराष्ट्र में भी 03 किलो अफीम की खेप के साथ पकड़ा जा चुका है जोकि वर्तमान में जमानत पर बाहर है इसके अलावा एक बार थाना किशनगंज द्वारा भी मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री के मामले में पकड़ा जा चुका था जबकि उसका पुत्र समूद मेहर पर दुष्कर्म का मामला विचाराधीन है। आरोपी जाउद्दीन इनका परिचित है जोकि मूलतः मंदसौर का रहने वाला है तथा राजस्थान से ब्राउन शुगर की खेप लाने में इन दोनों पिता पुत्र की मदद करने के साथ ही इंदौर के सीमावर्ती जिलों में बेचने में भी मदद करता था।

        तीनों आरोपियों से कुल 120 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती करीबन 12 लाख रूपये, 04 मोबाईल फोन, 49 हजार 200 रूपये नगद व एक चार पहिया वाहन जप्त किये गये हैं। आरोपी कहां से मादक पदार्थ लाते थे तथा किन किन लोगों को सप्लाय करते थे? इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 73 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 22 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक  21 दिसंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 22 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 73 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


20 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्ता

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 दिसंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 आदतन व 12  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गेैर जमानती 09 गिरफ्तार 17 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 दिसंबर 2020 को 09 गिरफ्तार 17 जमानती 03 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 21 दिसंबर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास इन्दौर अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 68बी पुष्प नगर इंदौर निवासी दीपाश्ंाु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 29760 रुपयें कीमत की 18 लीटर अवैध शराब जप्त की गई

पुलिस थाना किशनगंज  द्वारा कल दिनांक 21 दिसंबर 2020 को 15.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महाराणा प्रताप ब्रिज के पास अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, संजय नगर निवासी नरेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3890 रुपयें कीमत की 15 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 21 दिसंबर 2020 को 20.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खेत ग्राम बढिया इन्दौर सें अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम बढिया निवासी जेताराम मेहरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 24500 रुपयें कीमत की 63 लीटर  व 350 क्वाटर और 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गई

पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 21 दिसंबर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विराट नगर मैदान के पास मुसाखेडी से ंइन्दौर अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मां भगवती मंदिर के पास निवासी जितेन्द्र सोंलकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई


पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 21 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंेमदी दतोदा रोड शमशान के पास और जोश्ीगुराडिया भील मोहल्ला कच्चा रास्ता इदौर अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, वासुदेव पिता मांगीलाल और राजेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से63515 रुपयें कीमत की 105 लीटर व 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई






पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना भंवरकुअंा द्वारा कल दिनांक 21 दिसंबर 2020 को 16.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतीक्षा ढाबे के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 123/1 नेहरु नगर  पाटनीपुरा निवासी सुमित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 21 दिसबंर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खाली मैदान के पास मित्र बन्धु नगर इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, मदन भाभर , राजकुमार , हर्ष , आशिष, नरेश, शर्मा ,पवन अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये। 



पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।








● *नशे पर बड़ा प्रहार: अवैध रूप से ब्राउन शुगर बेचने-खरीदने वाले 06 आरोपी कनाड़िया पुलिस ने किए गिरफ़्तार।*

आरोपियों के कब्जे से 32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद। जप्त मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लग. 10 लाख रुपए।*

 

*गिरफ्तार आरोपियों में 02 उज्जैन के। मादक पदार्थ के स्रोत के संबंध में संबंध में सघन पूछताछ जारी।*


 इंदौर दिनांक 21 दिसंबर  2020-    मादक पदार्थों की तस्करी और क्रय - विक्रय करने वाले तत्वों के विरुद्ध पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन श्री योगेश देशमुख एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्रा के द्वारा शहर इंदौर के सभी पुलिस थानों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य मे पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन मेंअति. पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) जोन 2 श्री राजेश रघुवंशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री अनिल सिंह राठौर के द्वारा एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है जिसके परिणाम स्वरूप विगत कुछ समय से अनुभाग खजराना  एवं ज़ोन -2 के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज थाना कनाड़िया पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध  रूप से ब्राउन शुगर का क्रय विक्रय करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। आरोपियों के कब्जे से कुल 32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रूपये है।

     आज दिनांक 21/12/ 2020 को लग.11बजे कनाड़िया पुलिस को मुखबिर से यह सूचना मिली थी उज्जैन से दो युवक अवैध रूप से ब्राउन शुगर लेकर इंदौर आए हुए हैं तथा मित्रबंधु नगर के मैदान में कुछ युवकों को ब्राउन शुगर का विक्रय कर रहे हैं। मुखबिर की उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा दविश देकर अवैध  रूप से ब्राउन शुगर का क्रय विक्रय करते 06 युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है जिनके नाम 1-राजकुमार पिता कैलाश नागर उम्र 20 साल निवासी आदर्श राजीव रतन कॉलोनी थाना नीलगंगा उज्जैन 2- मदन पिता नागूलाल भाबर उम्र 19 साल निवासी कवेलू कारखाना थाना नीलगंगा उज्जैन 3- नरेश तथा अनिल शर्मा उम्र 27 साल निवासी छोटी खजरानी इंदौर 4- सनी उर्फ हर्ष शर्मा पिता दिलीप शर्मा उम्र 25 साल निवासी अनूप नगर इंदौर 5-आशीष पाल पिता नरेंद्र पाल उम्र 25 साल निवासी हुजूर गंज एरोड्रम रोड इंदौर 6- पवन पिता बद्रीलाल उम्र 26 साल निवासी मालवीय नगर इंदौर हैं। प्रारंभिक पूछताछ में जो  तथ्य सामने आए हैं उससे यह बात पुनः स्पष्ट होती है कि नशा किस कदर परिवारों को तबाह कर रहा है। गिरफ़्तार आरोपियों में उज्जैन के रहने वाले दो आरोपियों मे से एक आरोपी चाय की दुकान पर काम करता है और एक आरोपी ढोल बजाता है,परिवार के भरण पोषण के लिए अपनी आमदनी बढ़ाने के फेर में उक्त दोनों युवकों ने यह ग़लत रास्ता अपना लिया। शेष चारों आरोपी भी निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से हैं जो कि किशोरावस्था से ही गलत संगत के कारण नशा करने की आदत के शिकार हो गए हैं व छोटे-मोटे काम धंधे करके उनसे जो आय होती है उसे ये अपना नशे का शौक पूरा करने में लगा देते हैं,जबकि इनके परिवार आर्थिक तंगी के शिकार हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से नशे के स्रोत तथा क्रय विक्रय के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

         उक्त सफल कार्यवाही में थाना कनाड़िया के उप निरी रितेश यादव,उप निरी अविनाश नागर, स उ नि नितिन भालेराव, पटेल, प्रआर. मनोज हिरवे,आर प्रदीप पटेल तथा आर. नीरज गुर्जर  की प्रमुख भूमिका रही है।

Monday, December 21, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 66 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 21 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक  20 दिसंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 21 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 66 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


19 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 दिसंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 आदतन व 12  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गेैर जमानती 01 गिरफ्तार 12 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 दिसंबर 2020 को 01 गिरफ्तार 12 जमानती 04 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पंढीरनाथ द्वारा कल दिनांक 20 दिसम्बर 2020 को 2.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कडावघाट घोडा गली इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सलमान, असफाक, नौसाद, जुनेद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सें 1110 रुपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 20 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचवडी काकड और तलावली चांदा इन्दौर अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम लाल्याखेडी निवासी मोन्टु वादे और पंचवटी कांकड निवासी नन्दराम गोलकर पिता निर्भय सिंह गोलकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 80,000 रुपयें कीमत की 800 पाव अवैध शराब जप्त की गई

पुलिस थाना कनाडिया  द्वारा कल दिनांक 20 दिसंबर 2020 को .0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिचैली मर्दाना बी्रज के पास संर्विस रोडं इन्दौर अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 416 अराधना नगर इंदौर निवासी गिरजेश कटियार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 14800 रुपयें कीमत की 12 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 20 दिसंबर 2020 को 19.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीपल्याराव तालाब क ेकिनारे वाले रोड से ंइन्दौर अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, पा्रईम पार्क कालेनी इंदौर के पास निवासी कपिल पिता किशनचन्द को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 10500 रुपयें कीमत की 10 बाटल अवैध शराब जप्त की गई

पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 20 दिसंबर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विराट नगर मैदान के पास मुसाखेडी से ंइन्दौर अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मां भगवती मंदिर के पास निवासी जितेन्द्र सोंलकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई




पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना हीरानगरा द्वारा कल दिनांक 20 दिसंबर 2020 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अंशुल चैराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 162 हीरानगर मेन रोड निवासी तेजू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 20 दिसबंर 2020 को 3.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राज प्लाजा के गेट के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, संतोष वाघ , अशोक, संदीप पटेरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये। 

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 20 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार परराज थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों संे इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, उदय प्रताप, अमित बौरासी, चंतन शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये। 


पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 दिसबंर 2020 को 17.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार नमकीन क्लसटर के पास सुखलिया रोड बाणगंगा संे इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, प्रवीण जोशी पिता भेरुलाल औश्र आशीष दुबे पिता गुरु प्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये। 


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।








Sunday, December 20, 2020

*अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 तस्कर, क्राईम ब्रांच इंदौर व थाना संयोगियागंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार।*

  एक्टिवा वाहन से गांजा की तस्करी करते हुए धराये।


लगभग 04 किलो अवैध मादक पदार्थ गाँजा सहित घटना में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद।


इंदौर- दिनांक 20 दिसंबर 2020- पुलिस उपमहानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार मादक पदार्थों से सम्बंधित संचालित होने वाली अवैध गतिविधियों तथा अवैध नशे के व्यापार पर सख्ती से रोक लगाने  के साथ ही अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त व तस्करी करने वाले आरेापियों के संबंध में आसूचना संकलित कर उनकी धरपकड़ करने हेतु इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। इंदौर के सामावर्ती जिलों से इंदौर की सीमा में संचालित होने वाले मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री गुरुप्रसाद पाराशर द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों का गठन कर उनको अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के संबंध में आसूचना संकलन करने तथा उनकी धरपकड़ करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया था।


     इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति राज प्लाजा के पास एक्टिवा क्रमांक  MP09LE 8803 पर सवार होकर छावनी तरफ से आ रहे हैं तथा उनके पास अवैध मादक पदार्थ गाँजा का थैला है। प्राप्त सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना  संयोगियागंज के साथ संयुक्त कार्यवाही कर, पतारसी  की गई। जिसमें उल्लेखित वाहन को आने पर सवारों को रोककर उनकी तलाशी ली गई, जिसमे अवैध मादक पदार्थ गांजे से बोरी मिली जिसमें से 03 किलो 900 ग्राम  गांजा बरामद हुआ।


अवैध गांजे तथा  वाहन को जप्त कर आरोपी  1. संतोष पिता हेमंतराव बाघ उम्र 29 वर्ष निवासी 303 अशोक जायसवाल महावरनगर अन्नपूर्णा इन्दौर, 2. संदीप पटेरिया पिता देवेंद्र पटेरिया उम्र 27 वर्ष निवासी एच ब्लॉक अहिरखेड़ी हवा बंगला इंदौर को हिरासत में लिया गया जिनके विरूद्ध थाना संयोगियागंज में अपराध क्रमांक 418/20 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लेकर, उपरोक्त के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जायेगी।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 57 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 20 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक  19 दिसंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 20 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 57 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


24 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 दिसंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 24 आदतन व 13  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 दिसंबर 2020 को 01 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2020 को 16.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी सत्यम के पास होटल ऐप्स भक्त पहलाद नगर सें सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 228/1 लोकनायक नगर निवासी राकेश राठौर और सत्यम मेवाती   को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सेें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस थाना खजरना द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2020 को 20.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रावजी बाजार बदला मैदान के पास खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मो. हनीफ, साहिल , मांे. उमर , अरवाज अली, इमरान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना तिलकनगर द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2020 को 20.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजगृही कालेनी इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, 745/02 शांति नगर इंदौर निवासी गलिया , 582/02 निवासी किशन , मुकेश, जगदीश , को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 311 चमार मोहल्ला निवासी पप्पू परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 200 रुपयें कीमत की 200 रुपयें 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई

पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 19 दिसंबर 2020 को 21.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एप्प्ल अस्पताल टी भंवरकुआं इन्दौर अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,104 ग्रीम पार्क कालोनी निवासी वसीम खान पिता अकरम खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 200 रुपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 19 दिसंबर 2020 को 12.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धारनाका कुमार मंडी महू और लालजी की बस्ती महू से ंइन्दौर अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, धारनाका कुमाश्र मंडी महू निवासी रमेश जाटव ओैर अजय जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रुपयें कीमत की 8 लीटर अवैध शराब जप्त की गई



पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 19 दिसंबर 2020 कों, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना ़क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, समीर खान, आमिद, नाजीम शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध हथियार जप्त किये गयंे।

पुलिस थाना हीरानगरा द्वारा कल दिनांक 19 दिसंबर 2020 को 16.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हीरानगर मेन रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 142 हीरानगर निवासी राकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 19 दिसबंर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विसमिल्लाह होटल के पास रोड इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 644 आजादनगर निवासी सलमान  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।








Saturday, December 19, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 45 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 20 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 19 दिसंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 20 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 45 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


18 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 दिसंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आदतन व 14  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 20 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 दिसंबर 2020 को 01 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 20 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2020 को 22.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोमा की फेल इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, आशाबाई पति विजय, जगदीश पिता पूनमचंद कुशवाह, भगवान पिता मिठिया राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सेें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2020 को 17.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खेडापति मंदिर के पीछे सागोर रोड बेटमा इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, लाखन पिता देवेंद्र, रामचंद्र पिता दरियावसिंह, शाकिर पिता गम्मु बेग, प्रेमचंद्र पिता नंदराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से रुपयें 2900 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध शराब सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 310 चमार मोहल्ला खजराना निवासी सावित्रीबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 200 रुपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 19 दिसंबर 2020 को 02.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शुभलाभ काम्पलेक्स मेन रोड साकेत इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, एक अपचारी बालक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 19 दिसंबर 2020 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नंदलालपुरा किन्नर मजिद के सामनें गली इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 127 साउथ तोडा इन्दौर निवासी मो खलील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 19 दिसंबर 2020 को 13.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुमास्ता नगर शिव मंदिर के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 131 कंडिलपुरा गोकलगंज इन्दौर निवासी संजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Friday, December 18, 2020

· आनलाईन ठगी का शिकार हुये आवेदकों के सकुशल पैसे वापस कराने में क्राईम ब्रांच को मिली सफलता।

 ·        02 आवेदकों से हुई ठगी के क्रमशः 19190/- एवं 34789/- कुल 53979/- रू वापस वापस कराये।

 

·        क्रेडिट कार्ड से अनाधिकृत लेन देन तथा ओ0टी0पी0 प्रदाय करने पर खाते से हुआ था राशि का आनलाईन फ्राड।

 

इंदौर- दिनांक 18 दिसम्बर 2020-  आवेदक राहुल पाल निवासी जूनी द्वारा क्राईम ब्रांच इंदौर में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने 8392825647 से संपर्क कर स्वयं को बैंक का कर्मचारी बताया तथा झांसे में लेकर उसका ओ0टी0पी0 प्राप्त कर खाते से 19190/- रूपये ठग लिये। प्राप्त शिकायत पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये आवेदक से संपूर्ण जानकारी ज्ञात ठगी के पैसों को वापस करने के लिये तकनीकी संसाधनों का सदुपयोग करते हुये प्रयास किये गये जिसके चलते आवेदक केे ठगी के पैसे वापस सकुशल रिकवर कर लिये गये।

 

           इसी प्रकार आवेदक राधाकृष्ण शर्मा निवासी गोपुर चैराहा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से 34879/- रूपये का अनाधिकृत लेन देन किया है जिसके संबंध में आवेदक के पास 04 अलग अलग वित्तीय लेन देन हेतु ओ0टी0पी0 प्राप्त हुये थे किंतु आवेदक द्वारा किसी से ओ0टी0पी0 साझा ना करने के बावजूद लेन देन सफल हो गया व आवेदक के क्रेडिट कार्ड के लेनदेन संबंधी मैसेज प्राप्त हुआ जोकि अनाधिकृत होने पर उसने क्राईम ब्रांच कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई। उपरोक्त शिकायत पर क्राईम ब्रांच की टीम ने आवश्यक त्वरित कार्यवाही करते हुये आवेदक के अनाधिकृत संबंधी लेन देन के पैसों की कुल राषि 34879 को वापस रिफण्ड करा लिया इस प्रकार दोनों शिकायतों में 34879/- एवं 19190/- कुल 53979/- रू वापस कराये गये।

अवैध सट्टे का संचालन करने वाली महिला, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।



★ सट्टा पर्चियों में लिखित अंको पर हार-जीत का दांव लगवाकर, कर रही थी अवैध  सट्टे का संचालन।

★ दांव लगाते 16 ग्राहक भी धराये।

★ कुल 17 आरोपी गिरफ्तार, तुकोगंज में मामला दर्ज।

★ 32 हजार नगदी व अन्य दस्तावेज बरामद।


इंदौर दिनांक 18 दिसम्बर 2020- पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इंदौर (शहर) द्वारा अवैध रूप से संचालित होने वाले जुआ/सट्टे के अड्डे पर दबिश देकर बदमाशों की धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देषों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्राँच श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा जुआ सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु क्राईम ब्रांच की टीमों के प्रभारियों को समुचित दिशा निर्देश दिये गये ।

            क्राईम ब्राँच इंदौर की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना तुकोगंज क्षेत्रांतर्गत गोमा की फेल में एक महिला अंको की सट्टा पर्ची पर पैसे के दाव लगाकर अवैध सट्टे का संचालन कर रही है। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना क्राईम तुकोगंज पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये गोमा की फेल क्षेत्र में निगरानी रखकर सट्टे के अड्डे पर दविष दी जहां से 01 महिला नाम आशाबाई पिता विजय उर्फ विज्जू उम्र 46 वर्ष निवासी 32/1 गोमा की फेल तुकोगंज इंदौर अंको की सट्टा पर्ची बांटकर ग्राहकों से पैसे के दाव लगवाकर अवैध सट्टे का संचालन करती पाई गई जिसे हिरासत में लिया गया साथ ही मौके से 16 ग्राहकों को भी सट्टे पर दाव लगाते हुये पकड़ा सभी 17 आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा अभिरक्षा में लिया गया महिला के कब्जे से हिसाब किताब की डायरी, सट्टा पर्चियां, 21370 रू नगद बरामद किये, शेष 16 ग्राहक आरेपियों से भी नगदी व पर्चियां बरामद हुई हैं जोकि अधिकतर इंदौर के ही रहने वाले हैं तथा कुछ उज्जैन के भी निवासी हैं।


सभी आरोपियों के विरूद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 4 (क) के तहत थाना तुकोगंज में प्रकरण क्रमांक 500/2020 दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया है।

 


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 92 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 


इन्दौर-दिनांक 19 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 18 दिसंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 19 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 92 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


30 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 दिसंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 09  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 17 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 दिसंबर 2020 को 02 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 17 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 20 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2020 को 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टाटा स्टील चैराहा के पास रघुवंशी एव्हरफ्रेश की दुकान के पास  इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, टाटा स्टील चैराहा के पास रघुवंशी निवासी देवेन्द्र रघुवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सेें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2020 को 19.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रिंस होटल के पास बस स्टेण्ड ए बी रोड किशनगंज इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, प्लाट नं 50 पीस वेली कालोनी डम्मर सिंह ,आजाद पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2020 को 15.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जूनी इन्दौर शमशान घाट के पास से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 10 हाथी पाला धमेला मिर्ची वाले के पास निवासी भवानी शंकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 290 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।


पुलिस थाना लसुंडिया द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2020 को 15.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार हनुमान मंदिर के पास  बजरंग काकड नगर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, कमल जाधव पिता भानु जाधव, शुभम गोलकर पिता सुखदेव , कैलाश पिता गंगाराम चैहान मोहन चैहान पिता कालु चैहान, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15600 रुप्यंे नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2020 को 21.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार ग्राम पालिया शिवजी चैक से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, ग्राम पालिया निवासी संदीप ,अकित, बिल्लु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।


पुलिस थाना महु द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2020 को 21.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार गौशाला मंदिर के पास तेलीखेडा महु सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, दिलीप, राहुल ,अमित, वैभव ,देवेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  50900 रुप्यंे नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2020 को 12.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार शासकीय देशी शराब की दुकान के पास सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राहुल गोस्वामी, महादंेव दुबे, राजेश गोस्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


अवैध शराब सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 18 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  चमार मोहल्ला खजराना और जूनी इन्दौर अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 368 चमार मोहल्ला निवासी कोमल सोंलकी और ताराबाई पति सेवाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से  400 रुपयें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 18 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर खजराना से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गांधीग्राम खजराना निवासी नरेंद्र उर्फ कुबडा और 19 बी अशर्फी नगर खजराना इन्दौर निवासी अंजुम उर्फ लाईट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रूपयें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 दिसंबर 2020 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रातंर्गत विभिन्न स्थनो से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, धमेन्द्र ,गोपी,रोहितकोपकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध हथियार जप्त किये गये।

पुलिस थाना तुकोंगंज द्वारा कल दिनांक 18 दिसंबर 2020 को 13.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चाणक्य काम्पलेक्स मालवा मिल इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 338 राजीव नगर निवासी शहजाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 18 दिसंबर 2020 को 1.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रेस्टिज कालेज के साईड वाली गली स्कीम 74 विजयनगर  इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 239 डी के 01 स्कीम 74 विजय नगर इंदौर निवासी पप्पन उर्फ धीरज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध  मुठ जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


एरोड्रम क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे अंधेकत्ल का, पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा।

 


·       पुलिस आरक्षक की उसकी पत्नी सहित की गई थी, नृशंस हत्या।

·       नाबालिक बेटी ने ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दिया, अपने माता पिता की हत्या को अंजाम।

·       पुलिस की तत्परता से मात्र 12 घंटे में आरोपी को घटना में प्रयुक्त हथियार सहित किया गिरफ्तार।

 

इंदौर -दिनांक 18 दिसंबर 2020- थाना एरोड्रम पर कल दिनांक 17 दिसंबर को  सूचना प्राप्त हुई थी कि रुकमणी नगर में एक घर में दंपत्ति की नृसन्स हत्या कर दी गई है तथा ताला बाहर से लगा हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी सीएसपी एडिशनल एसपी, एसपी तथा डीआईजी इंदौर शहर घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया गया। घटना सनसनीखेज गंभीर तथा अज्ञात अंधे कत्ल की थी यह पुलिस के लिए अत्याधिक चुनौतीपूर्ण घटना थी।

     घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री योगेश देशमुख द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए। उसके परिपालन में डीआईजी इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र तथा पुलिस अधीक्षक श्री विजय खत्री द्वारा अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन- 2 डॉ प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्री जयंत राठौर तथा थाना प्रभारी श्री राहुल शर्मा के नेतृत्व में प्रथक प्रथक प्रथक टीमें गठित कर उन्हें योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

उक्त टीमों के द्वारा घटना के संबंध में विभिन्न प्रकार की पूछताछ, तकनीकी सर्विलांस तथा सीसीटीवी फुटेज आदि के विश्लेषण करना प्रारंभ किया गया। सतत् प्रयास के दौरान लगभग 50 से अधिक साथियों से पूछताछ की गई वही करीब 200 कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए इसी प्रकार तकनीकी टीम द्वारा बड़ी मात्रा में डाटा का विश्लेषण अध्ययन किया गया जिसके परिणाम स्वरूप मात्र 12 घंटे में ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

घटना के संबंध में खुलासा होने पर यह ज्ञात हुआ कि मृतक पति-पत्नी तथा उनका बेटा और उनकी एक बेटी साथ में रहते थे तथा बगल के घर में उक्त दंपत्ति के माता-पिता निवास करते थे। घटना दिनांक को मृतक दंपत्ति का बेटा उनके माता-पिता यानि अपने दादा-दादी के साथ था तथा बेटी और दंपत्ति घर में सोए हुए थे। घटना के बाद से दंपत्ति की नाबालिग बेटी फरार थी तथा घटना के समय आवाजें आने पर उसके संदिग्ध आचरण की सूचना आसपास के लोगों द्वारा दी गई थी विभिन्न सर्विलांस के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त नाबालिक लड़की का धनंजय यादव उर्फ डीजे निवासी महावीर मार्ग गांधीनगर से संपर्क था तथा इसी बात को लेकर पूर्व में विवाद आदि भी हुए थे। घटना के बाद से उक्त धनंजय यादव भी फरार हो गया था लगातार साक्षी विश्लेषण पर घटना का पता चला की उक्त नाबालिक लड़की एवं धनंजय यादव ने आपस में पूर्व योजना बनाकर उक्त हत्या को अंजाम दिया गया है। घटना का कारण घर में रखे रुपए आदि लूटना तथा उनको रोक-टोक करने से रंजिश का बदला लेना था।

 घटना में अपने गंभीर कृत्य के प्रति सहानुभूति के लिए उक्त नाबालिक बच्ची के द्वारा एक नोट भी लिखा गया, जिसमें उसने सरासर फर्जी आरोप अपने पिता पर लगाना उसके द्वारा स्वयं स्वीकार किया गया है।

 

घटना के संबंध में पूर्ण पता रसी करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपियों द्वारा पूर्ण तैयारी करके एक बड़ा बकानुमा चाकू तथा एक दरातां लाकर प्रातः 4:00 बजे जैसे ही लड़की ने दरवाजा खोला और आरोपी धनंजय घर में प्रवेश हुआ । योजनाबद्ध तरीके से पहले आरक्षक की पत्नी पर वार किया गया, उसके पश्चात आरक्षक की हत्या की गई। हत्या उपरांत उन्होंने घर से अलमारी में रखे हुए लगभग 1,19,000/- रुपय लेकर यहां वहां होते-होते मंदसौर तरफ भागे तथा आगे राजस्थान जाकर रहने का इरादा था, लेकिन पुलिस की नाकाबंदी चेकिंग के कारण डर के कारण नहीं जा पाए और पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिए गए।

     दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ घटना में प्रयुक्त हथियार, रुपए तथा बाइक आदि बरामद कर जप्त कर ली गई है।

उक्त सनसनीखेज घटनाक्रम पर त्वरित कार्यवाही करने वाली टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर द्वारा 20 हजार रुपए के नगर पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।