Thursday, December 17, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 51 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 17 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 16 दिसंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 17 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 51 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


09 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 दिसंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 09  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 17 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 दिसंबर 2020 को 04 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 17 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2020 को 11.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मित्तल उघोग के पीछे शिवाजी नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 49 शिवाजी नगर इन्दौर निवासी मनोज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 110 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भगतसिंह मार्ग लेंट्रीग के पास और आटा चक्की के पास यादव मोहल्ला मंहु इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 1209 बुटगली मंहु इन्दौर निवासी गणेश गुलरिया और पानी की टंकी के पास यादव मोहल्ला मंहु इन्दौर निवासी गौरव कार्णिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 480 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 






अवैध शराब सहित, 10 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 83/2 रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी गोपी उर्फ गोपाल और 353 अहिरवार धर्मशाला के पास रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी बबलु और रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी सोनू और 463 बेकरी गली इन्दौर निवासी धमेंद्र उर्फ धम्मु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से  अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 दिसंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर खजराना से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गांधीग्राम खजराना निवासी नरेंद्र उर्फ कुबडा और 19 बी अशर्फी नगर खजराना इन्दौर निवासी अंजुम उर्फ लाईट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रूपयें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 दिसंबर 2020 को 16.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 2 नंबर गली नंदा नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 171/2 नंदा नगर इन्दौर निवासी पारस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1500 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 16 दिसंबर 2020 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भूतेश्वर मंदिर के पास नाले किनारें इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 376 कुदंन नगर गली न 2 हवा बंगला निवासी अभय उर्फ चीकु निरगुडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 16 दिसंबर 2020 को 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई मंदिर के पीछे शिवाजी के बगीचा मंहू से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, लुनियापुरा मंहु निवासी संदीप पिवाल और पत्थरनाला किशनगंज निवासी संदीप पिवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1620 रूपयें कीमत की 9 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 दिसंबर 2020 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्मशाला सुलभ काम्पलेक्स के पास रोड न 9 नेहरू नगर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, रूस्तम का बगीचा चुन्नी खलीफा का मकान इन्दौर निवासी सोनू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 दिसंबर 2020 को 19.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दरगाह गेट के सामनें खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 38 बंजारा बस्ती खजराना निवासी निर्मल उर्फ प्रज्ञा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना भंवरकुअंा द्वारा कल दिनांक 16 दिसंबर 2020 को 19.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास जीतनगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 97 सोनिया गांधी नगर इन्दौर निवासी राजेश उर्फ खतरी पिता रामरतन आर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, December 16, 2020

चैन स्नैचिंग, लूट व वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य, पुलिस थाना चंदन की गिरफ्त में।

 v शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चैन स्नेचिंग व पर्स स्नेचिंग की वारदातों को आरोपियों ने दिया है अंजाम ।

 

v चोरी का माल खरीदने वाला ज्वैलर्स भी गिरफतार ।

 

v चोरों से 03 सोने की चेन,  01 पर्स व 08 दुपहिया वाहन सहित  लगभग 8 लाख का माल बरामद ।

 

v थाना मल्हारगंज, थाना विजयनगर, थाना राजेन्द्र नगर की चैन स्नेचिंग की चार वारदातों का हुआ खुलासा ।    

 

इंदौर -दिनांक 16 दिसंबर 2020-  शहर में अपराध नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक  इन्दौर जोन इन्दौर श्री योगेश देशमुख द्वारा संगठित अपराधों को जड से समाप्त करने के निर्देश जारी किये गये हैं। जिस पर उप पुलिस महानिरीक्षक  इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व पुलिस अधीक्षक  पश्चिम इन्दौर श्री महेश चंद जैन द्वारा लगातार संगठित अपराध पर सुनियोजित तरीके से प्रहार किया जा रहा है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पश्चिम जोन-2 श्री प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक  अन्नपूर्णा श्री पुनीत गेहलोद की टीम द्वारा गत समय में हुई घटनाओं के परिपेक्ष्य में गहन विश्लेषण तथा अपराधियों की पतारसी हेतु सघन प्रयास किये गये।

        इसी अनुक्रम में  वरिष्ठ अधिकारियों से मिले निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर द्वारा थाना चन्दन नगर की टीम को सक्रिय किया गया एवं इसी दौरान भरोसेमंद सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि एक गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में सिरपुर तालाब की पाल के पास धार रोड पर बैठे हैं सूचना पर विश्वास कर तत्काल घेराबंदी कर कुल 04 आरोपियों को पकडा गया जिन्होंने अपना नाम गणेश उर्फ बल्ली पिता प्रिते सिंह निवासी नन्दबाग कालोनी इन्दौर, आदर्श पिता छोटेलाल द्विवेदी निवासी एकता नगर नंदबाग कालोनी इन्दौर, राकेश उर्फ सोनू उर्फ दिल्ली पिता रवि शर्मा निवासी नंदबाग कालोनी इन्दौर व विजय उर्फ बॉबी पिता विरेन्द्र वर्मा निवासी राखी नगर नंदबाग कालोनी इन्दौर का होना बताया जिनसे एक चाकू, एक पेचकस व दो लोहे की टामी जब्त किए गए व चोरी की घटना को घटित करने के पूर्व ही इन्हें गिरफतार करने से एक बडी घटना को होने से टाल दिया गया ।

           उक्त चारों आरोपियों से सघन पूछताछ में खुलासा हुआ कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इनके द्वारा चैन स्नेचिंग, पर्स स्नेचिंग तथा वाहन चोरियों की दर्जनों वारदातें घटित की गई हैं । आरोपियों से 03 चैन स्नेचिंग व एक लूट की वारदात में 2 सोने की चैन, एक मंगलसूत्र, पर्स, 4 मोबाईल तथा 08 दुपहिया वाहन कुल कीमती लगभग 08 लाख रूपये के जब्त किये गये हैं । जब्तशुदा वाहन भी शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किये गये हैं ।

 

क्र     थाना               जब्त मश्रुका

1          मल्हारगंज           एक सोने की चैन

2          मल्हार गंज         एक सोने की चैन

3          राजेन्द्र नगर           एक सोने का मंगलसूत्र

4         विजय नगर         एक पर्स

                

          उक्त कार्यवाही में निरीक्षक योगेश सिंह तोमर, उप निरीक्षक विशाल यादव, उनि प्रशांत उपाध्याय, सउनि सुरेश यादव, प्रआर राजभान गौतम,आर 3168 पंकज सांवरिया, आर 1898 कमलेश चावड़ा, आर 1188 अभिषेक सिंह पंवार, आर 4081 विजय कटारे व आर 575 नरेन्द्र सिंह तोमर की सराहनीय भूमिका रही ।




अन्नपूर्णा क्षेत्र में वृध्दा को घर में घुस कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपीगणों को पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार

 

इंदौर -दिनांक 16 दिसंबर 2020-  अन्नपूर्णा  दिनांक 09.12.20 को फरियादिया विद्या पति लक्ष्मणदास लुल्ला उम्र 81 साल नि. 208 श्री जी अपार्टमेंट सिल्वर पैलेस कालोनी इंदौर के घर दो अज्ञात व्यक्तियो द्वारा लूट की घटना कारित करने की सूचना मिली थी । फरियादिया द्वारा बताया कि दो अज्ञात बदमाश फरियादी के घर में घुसकर उसका मुह दबाकर घर में रखी आर्टिफियल ज्वेलरी व नगदी करीब 40 हजार रूपये लूट कर ले गये है । सूचना पर थाना अन्नपूर्णा पर अपराध क्रं. 450/20 धारा 394 , 450 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । उक्त घटना पर पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री महेशचंद जैन द्वारा तत्काल आरोपिगणो को गिरफ्तार के निर्देश दिये गये थे । जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन -02 डॉ. प्रशांत चौबे , नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री पुनीत गहलोद द्वारा आरोपीगणो की गिरफ्तार हेतु थाने से तीन टीम तैयार कराई गई । 

      पुलिस ने इस दौरान करीब 200 सी.सी.टी.व्ही. कैमरे चेक किये तथा आरोपीगणो का महाराष्ट्र में उल्हास नगर मुम्बई का होना की सम्भावना पर एक टीम उप निरी. प्रेम सिंह के नेतृत्व में प्रआर मंगलेश्वर सिंह व प्रआर अरविंद द्विवेदी के साथ मुम्बई उल्हास नगर भेजी गई । जो पुलिस पार्टी वहा लगातार पांच दिनो तक आरोपीगणो की जानकारी तथा पता तलाश करती रही पुलिस ने वहा तमाम स्थानो पर फेक्ट्री एवं अन्य कारखानो में सी.सी.टी.व्ही. के फुटेज दिखाकर पता तलाश करती रही । पुलिस की उक्त टीम को दोनो आरोपियो को 1. मुकेश पिता गोरधनदास खूबचंदानी उम्र 50 साल नि. सूगनी निवास नं 1025 से. 23 उल्हास नगर ठाणे महाराष्ट्र 2. आनंद पिता कुशमंडर उम्र 29 साल नि. 1243 अंजूरफाट जोपदपट्टी नारपोली भिवंडी ठाणे महाराष्ट्र  को पकड़ने में सफलता मिली आरोपीगण पहले तो घटना घटित करने से इंकार करते रहे जब पुलिस ने उन्हे उनके फुटेज दिखाये तो वह टुट गऐ तथा घटना घटित करना स्वीकार किया । आरोपीगणो से प्रकरण में लूटे गये  तथा आर्टिफिसियल ज्वेलरी 4 चूड़ी , 4 रिंग , 2 कंगन , 2 चेन तथा नगदी करीब 3500 रू जप्त हुए है । आरोपीगणो द्वारा शेष रूपये पब में खर्च करना बताया है । यह भी ज्ञात हुआ है कि उक्त आरोपीगण करीब ढेड़ माह पूर्व एक बार फरियादिया महिला के घर आकर रैकी कर चुके है । प्रकरण में आरोपीगणो का पुलिस रिमाण्ड लेकर ओर पुछताछ की जावेगी। और यह भी पता लगाया जावेगा की क्या उक्त आरोपीगण ने कही और भी इस तरह की वारदात को अंजाम तो नहीं दिया हैं

      उक्त सराहनीय कार्य करने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक पश्चिम द्वारा महाराष्ट्र मुम्बई जाकर आरोपीगणो को गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरी. प्रेम सिंह , प्रआर मंगलेश्वर सिंह व प्रआर अरविंद द्विवेदी को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है ।



v अवैध रूप से बड़ी मात्रा मे गांजा लिए 02 आरोपी, पुलिस थाना कनाड़िया की गिरफ्त में।

 v आरोपियों के कब्जे से 08 किलो अवैध गांजा बरामद।

 

इंदौर - दिनांक 16 दिसंबर 2020-  शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और क्रय - विक्रय करने वाले तत्वों के विरुद्ध इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कनाड़िया पुलिस को बीती रात बड़ी मात्रा में अवैध रूप से गांजा लिए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

 

     कल दिनांक 15/12/ 2020 की रात्रि लगभग 11 बजे थाना कनाड़िया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बिचोली हप्सी ब्रिज के पास, आरोपी भैयू उर्फ संजू पिता बलदेव सिंह उम्र 22 साल निवासी नेमावर जिला देवास एवं उसके एक 16 वर्षीय नाबालिग साथी को एक मोटसाइकिल पर अवैध रूप से बड़ी मात्रा में गांजा लिए हुए गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 08 किलो गांजा जप्त करने में सफलता प्राप्त की है ।  जप्तशुदा गांजा का बाजार मूल्य लगभग 40 हजार  रूपए है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त गांजा विक्रय के उद्देश्य से लाया जाना बताया है।पुलिस द्वारा आरोपी से उक्त मादक पदार्थ के क्रय विक्रय के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

 

         उक्त कार्यवाही में थाना कनाड़िया के स उ नि एल आर गोस्वामी,प्र आर मनोज हिरबे,आर.प्रदीप पटेल व आर सचिन  की प्रमुख भूमिका रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 51 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 16 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 15 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 16 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 51 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


11 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 06  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी एवं 13 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 दिसबंर 2020 को 03 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी एवं 13 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना भंवरकुंआ द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, सुलभ काॅम्पलेक्स के पास और प्रतिक्षा के पास रिंग रोड इंदौर निवासी मोहन पिता श्ंाकर राठौर और सरफांेज पिता सलीम मुस्लमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रुप्यें नगदी व सटृटे उपकरणं जप्त किये गयें।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 15 दिसम्बर 2020 को 15.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुएंे मिलें, विक्रम पिता कुन्दलाल वर्मा , अतिश , पंकज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।



पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 15 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 10 अंग्रेजी शराब दुकान के पास और भानगड चैराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, बाग कबीट खेडी इंदौर निवासी विजय जाटव और ग्राम अमरपुरी निवासी गोविन्द केवट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से पृथक पृथक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना भंवरकुअंा द्वारा कल दिनांक 15 दिसबंर 2020 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विशेष हास्पिटल के पास हनुमान मंदिर के पास रिंगरोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, आकाश पिता ओमप्रकाश भाबोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।






अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोंगज द्वारा कल दिनांक 15 दिसबंर 2020 को 18.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टेªडसेण्टर की बेसमेंट पार्किंग एमजी रोड इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, शुभम पिता दिलीप सिरकिया और अनिकेत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये। 

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 15 दिसबंर 2020 को 17.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लटुर बाग मैदान इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें ़ऋषि , सूरज, विक्की , को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।






Tuesday, December 15, 2020

अवैध मादक पदार्थ (नशा) बेचने खरीदने वाले और उनको सहायता करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

 

इन्दौर दिनांक 15 दिसबंर 2020 - इंदौर में सुनियोजित तरीके से ड्रग्स युवाओं को देने वाली गैंग के 09 आरोपियों के थाना विजयनगर अंतर्गत गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री योगेश देशमुख तथा पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरीनारायणचारी मिश्र द्वारा एक एसआईटी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय इंदौर (पूर्व) श्री विजय खत्री के निर्देशन में गठित की गयी थी। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी एंव नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर इन्दौर श्री राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन मे एसआईटी टीम द्वारा गिरफ्तार 09 आरोपियो को ड्रग्स परिवहन, क्रय, विक्रय मे सहायता करने वाले 06 अन्य साथी आरोपियो को गिरफ्तार करनें मे सफलता प्राप्त की है।

            पुलिस टीम द्वारा सद्दाम पिता निजाम को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी इससे जानकारी मिली थी कि उसके द्वारा सागर जैन, धीरज, जोजो उर्फ सोहन से ड्रग्स  लेकर अन्य कई युवक-युवतियों को बेचा जाता है। सूचना के आधार पर तुषार पिता जय आहूजा उम्र 18 साल निवासी 13 साधू नगर माणिकबाग इंदौर नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाने पर उससे तथा प्रीति उर्फ आंटी तथा उसके बेटे यश से कतनहे लेने वाले जेत खिलजी पिता सलीम खिलजी उम्र 28 साल निवासी 29 ब्रुक बोण्ड कालोनी जूनी इंदौर तथा निखिल अरोरा पिता हरीश अरोरा उम्र 23 साल निवासी 10 विष्णुपुरी भंवरकुआ इंदौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि उनके द्वारा लगातार इनसे ड्रग्स लेकर बाहर रहने वाले  युवक युवतियों के साथ पार्टियां की जाती थी तथा ड्रग्स का उपयोग किया जाता था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

             इसी प्रकार गिरफ्तारशुदा आरोपी जोजो उर्फ सोहन से पूछताछ पर ड्रग्स सप्लाई में उसकी सहायता करने वाले उसके साथी राहुल पिता राजेश पथरोड उम्र 26 साल निवासी निवाडी रोड सरकारी अस्पताल के पास सेंधवा तथा जितेन्द्र पिता कैलाश कोली उम्र 22 साल निवासी लखन नगर सेंधवा को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी कपिल पाटनी पिता पवन पाटनी उम्र 23 साल निवासी 175 सोमान्य नगर इंदौर की देह व्यापार और ड्रग्स सप्लाई में सहायता करने वाले राज को भी गिरफ्तार किया गया है ।

· अवैध रूप से बड़ी मात्रा मे गांजा लिए एक आरोपी, पुलिस थाना कनाड़िया की गिरफ्त में।

 

·        आरोपी के कब्जे से 21 किलो अवैध गांजा बरामद, जिसका बाजार मूल्य है लगभग 02 लाख रुपए।

·        गांजा के क्रय-विक्रय के संबंध में सघन पूछताछ जारी।

 

इंदौर- दिनांक 15 दिसंबर  2020- शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और क्रय - विक्रय करने वाले बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री योगेश देशमुख एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। बॉक्सिंग निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 श्री राजेश रघुवंशी के के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कनाड़िया पुलिस को बीती रात बड़ी मात्रा में अवैध रूप से गांजा लिए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

     कल दिनांक 14/12/ 2020 की रात्रि लगभग 22:30 बजे थाना कनाड़िया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कनाड़िया बायपास ब्रिज के पास, आरोपी सुनील पिता रामू मावी उम्र 35 साल निवासी बंदावी थाना धरमपुरी जिला धार को अवैध रूप से बड़ी मात्रा में गांजा लिए हुए गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 किलो गांजा जप्त करने में सफलता प्राप्त की है ।  जप्तशुदा गांजा का बाजार मूल्य लगभग 02 लाख रूपए है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त गांजा विक्रय के उद्देश्य से लाया जाना बताया है। पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध मादक अवैध गांजे के क्रय विक्रय आदि के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

         उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कनाड़िया राजीव भदौरिया व उनकी टीम के उप निरी रितेश यादव,उप निरी अविनाश नागर, आर.प्रदीप पटेल,आर. मुजफ्फर शेख, आर. नीरज गुर्जर  की प्रमुख भूमिका रही ।

· थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हुई बंदूक चोरी की घटना का हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

·        आरोपियों के कब्जें से दो बंदूक, एक एयर पिस्टल, 10 कारतूस एवं 3 खोखे बरामद।

 ·        पुलिस की तत्परता से गंभीर घटना का चंद घंटो में पर्दाफाश।

 

इन्दौर- दिनांक 15 दिसंबर 2020- पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दिनांक 13-14.12.20 की दरमियानी रात 166 रानीपुरा मेन रोड स्थित 12 बोर बंदुक की दुकान के चेनल गेट का ताला तोडकर अज्ञात बदमाशों के द्वारा अलमारी मे रखी दो 12 बोर बंदुक व कारतुस कीमती 69 हजार रूपयें की चुरा कर ले गये। दुकान मालिक फरियादी हकीमुदीन पिता अजगर अली नि 24 सेफी नगर इन्दौर की रिपोर्ट पर अपराध क्र 306/20 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । घटना की गंभीरता को देखतें हुए पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री के द्वारा तत्काल आरोपियों की पतारसी कर गिरफ्तारी एवं चोरी का मश्रुका बरामद करनें के निर्देश दियें। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे अति पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं अति पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री गुरूप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री बी पी एस परिहार के द्वारा थाना प्रभारी सेंट्रल कोतवाली श्री बी डी त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु लगाया गया।





 

            पुलिस टीम एवं क्राइम ब्रांच के द्वारा लगातार प्रयास करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये करीब 50 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों के चेहरे मिलान किये गये। मुखबीरों से प्राप्त जानकारी के आधार पर लखन, भारत एवं साहिल घटना स्थल के आसपास दिखे तथा सीसीटीवी के आधार पर पुष्ट किया गया जिन्हे हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई जिन्होंने शुरू मे अपराध मे संलिप्त होने से इंकार किया गया परंतु कडाई से पूछताछ करनें पर उनके द्वारा जुर्म कबुल किया। तथा पूछताछ पर उनके द्वारा बताया गया कि उन्होने इसलिए बंदूक चोरी की योजना बनाई थी कि उनके पास शस्त्र रहेगे तो वह बडे से बडा अपराध निर्विध्न रूप से कर सकेंगे। आरोपीगण-

1.         लखन पिता राममुर्ती सिकरवार उम्र 22 साल निवासी नगीन नगर मारूती पैलेस इन्दौर

2.         भारत पिता प्रकाश वानखेडे उम्र 20 साल निवासी नोनूदा मल्टी 205 गोमटगिरी इन्दौर

3.         साहिल पिता जीतु उम्र 19 साल नि एफ 201 आईडी मल्टी गांधीनगर इन्दौर

            को गिरफ्तार किया गया है तथा इनके कब्जें से चोरी गई दो 12 बोर बंदुक व कारतुस जप्त किये गये है। पुलिस की तत्परता के कारण जहां एक और गंभीर वारदाते घटित होने से रूकी है वही पुलिस की इस कार्यवाही से आमजन एवं व्यवसायिक क्षेत्र में सुरक्षा की भावना का प्रसार हुआ है।

 

            उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उनि राजेंद्र सिंह उमठ, प्रआर योगेंद्र सिंह, आर राहुल पटेल, मआर सविता थाना एमजी रोड से सउनि सत्येंद्रसिंह जादौन, आर जवाहर जादौन, नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पीयुश शर्मा और क्राइम ब्रांच से उनि राजेश डाबर, सउनि राजकुमार भदौरिया , सउनि गोविंद कुशवाह, प्रआर भगवत, प्रआर लक्ष्मण, आर अवधेश, विनय सुर्यवंशी, जगदीश डांगी, प्रमोद तोमर की सराहनीय भूमिका रही।