Tuesday, December 15, 2020

चंदननगर पुलिस ने किया चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश।

 

·        लूट व नकबजनी की 22 वारदातों का हुआ खुलासा , शातिर नकबजनों के सम्पूर्ण संगठित गिरोह को किया गिरफतार ।

·        लूट एवं चोरी गये सोने व चांदी के जेवरात व नगदी बडी मात्रा में की गई बरामद।

·        महिलाओं को साथ में रखकर संगठित गिरोह के रूप में देते थे घटनाओं को अंजाम।

·        लुटेरों से लूट व चोरी का माल खरीदने वाला सोनी भी गिरफतार।

·        थाना चन्दन नगर सहित इन्दौर शहर के थाना अन्नपूर्णा तथा थाना द्वारकापुरी की दो दर्जन से अधिक नकबजनियों का भी किया पर्दाफाश ।

·        विगत कई वर्षो से संगठित गिरोह के रूप में एक जुट होकर लगा तार दे रहे थे लूट, नकबजनी, चोरी की वारदातों को अंजाम ।

·        राजस्थान ,गुजरात ,महाराष्ट्र में भी की गयी वारदातें, आरोपियों का पूर्व का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने से पुलिस की नजर से बचे रहे । 

·        दो महिला व तीन पुरूष सहित कुल 5 आरोपी गिरफतार।

·        आरोपियों से करीबन 50 तोला सोना व 5 किग्रा चांदी कुल कीमती लगभग 30 लाख रूपये का मश्रुका बरामद किया।

   

इंदौर दिनांक 15 दिसंबर 2020- पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन, इन्दौर श्री योगेश देशमुख द्वारा संगठित अपराधों को जड से समाप्त करने के निर्देश जारी किये गये थे जिस पर उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पश्चिम) श्री महेश चंद जैन द्वारा लगातार संगठित अपराध पर सुनियोजित तरीके से प्रहार किया जा रहा है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्री प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री पुनीत गेहलोद की टीम द्वारा गत समय में हुई घटनाओं के परिपेक्ष्य में गहन विश्लेषण तथा अपराधियों की पतारसी हेतु सघन प्रयास किये गये। विभिन्न घटनाओं के घटना स्थल, समय, सीसीटीव्ही फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्य का मिलान किया गया जिसके परिणामस्वरूप अत्यधिक कुख्यात सम्पत्ति संबंधी अपराधियों को गिरफतार किया गया तथा लाखों का मश्रुका जब्त करने में सफलता प्राप्त की । 

              थाना चंदन नगर पर दर्ज अपराध क्रमांक 47/2019 धारा 392 भादवि के संबंध में मुखबिर की सूचना के आधार पर कुल दो आरोपियों रोशन पिता रवि हतागले निवासी भीम नगर इन्दौर, निलेश पिता सदाशिव डाडके निवासी भीम नगर इन्दौर को ‍गिरफतार ‍किया गया ।    

             उक्त आरोपियों से अन्य चोरी व लूट के अपराधों के संबंध में सघनता से पूछताछ करने हेतु एक टीम गठित की गई । वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम प्रभारी उप निरीक्षक विशाल यादव को नियुक्त किया गया। आरोपियों से सघनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त अपराध में अपने अन्य साथी के साथ 25000 रूपये लूटना कबूल किया गया तथा अपने अन्य साथियों के साथ थाना चंदन नगर सहित शहर के अन्य थानों पर भी चोरी करना स्वीकार किया । बाद उक्त दोनों आरोपियों द्वारा बताये इनके अन्य साथी जिनमें दो महिलाओं को गिरफतार किया गया जिनके नाम सारिका उर्फ भूरा बाई पति रवि हतागले निवासी भीम नगर इन्दौर व सुमन उर्फ संध्या पति वीरू सकटे निवासी भीम नगर इन्दौर हैं ।

            थाना चन्दन नगर की एक लूट व 06 नकबजनी, थाना द्वारकापुरी की 08 नकबजनी तथा थाना अन्नपूर्णा की 07 नकबजनी का खुलासा किया गया तथा आरोपियों से 25000 रूपये नगद व 50 तोला सोना तथा 05 किग्रा चांदी जब्त की गई । आरोपियों से उक्त सोना व चांदी खरीदने वाला सुनार दीपक सोनी पिता कैलाश कुमार सोनी निवासी सीताराम पार्क कालोनी इन्दौर को भी गिरफतार किया गया । उक्त गिरफतारशुदा आरोपियों ने अन्य राज्यों में भी लूट एवं चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है जिसके संबंध में आरोपियों से पूछताछ जारी है उक्त आरोपियों से इन्दौर शहर के विभिन्न थानों के निम्न अपराधों में माल मश्रुका जब्त किया गया है

 

क्र     थाना                  अपराध क्रमांक             धारा                   जब्त मश्रुका

1          चंदन नगर                47/2020                       392 भादवि               नगदी 25000रूपये

2          चंदन नगर                818/2020                     457, 380 भादवि          एक सोने का हार, दो कान की झुमकी, एक सोने का मंगलसूत्र

 

3          चंदन नगर                392/2020                     457, 380 भादवि     एक सोने की चैन, तीन सोने की अंगूठी, तीन सोने के टॉप्स, तीन जोड चांदी की पायल, 8 जोड चांदी की बिछुडी

 

4          चंदन नगर                759/2020                     457, 380 भादवि     एक सोने का पेंडल, 5 सोने की पुतली, 1 जोड सोने की झुमकी, 2 सोने की अंगूठी, 1 चांदी का करधोना, 1 जोड चांदी की पायजेब, 1 चांदी का गुच्छा, 1 जोड ‍चांदी के बिछिया

 

5          चंदन नगर                1191/2019                   457, 380 भादवि     1 सोने का मंगलमूत्र

 

6          चंदन नगर                1203/2019                   457, 380 भादवि     1 सोने का मंगलसूत्र, 4 सोने की अंगूठी, 2 जोड कान की झुमकी, 1 सोने की चैन

 

7          चंदन नगर                390/2020                     457, 380 भादवि     8 सोने के मोती, 1 जोड चांदी की बिछुडी

8          द्वारकापुरी                06/2020                       457, 380 भादवि     2 सोने की अंगूठी, 1 सोने का मंगलसूत्र, 1 जोड सोने के टॉप्स

 

9          द्वारकापुरी                64/2020                       457, 380 भादवि     1 जोडी सोने के झुमके, एक सोने की अंगूठी, 1 जोड चांदी की पायल, 1 चांदी की करधोनी

 

10        द्वारकापुरी                46/2020                       457, 380 भादवि     1 सोने का मंगलसूत्र, 1 जोड सोने की झुमकी

 

11        द्वारकापुरी                73/2020                       457, 380 भादवि     1 चांदी का दिया, 1 चांदी का अचनानी पात्र, चांदी के 5 सिक्के, 1 जोड चांदी के कडे, 1 चांदी का फुल पात्र

 

12        द्वारकापुरी                322/2020                     457, 380 भादवि     2 सोने का मंगलसूत्र, 1 जोड सोने की बाली, 1 सोने की अंगूठी

 

13        द्वारकापुरी                336/2020                     457, 380 भादवि     1 सोने का मंगलसूत्र, 1 जोड सोने की झुमकी, 1 सोने की अंगूठी, 1 सोने की चैन, 1 जोड चांदी की पायजेब

 

14        द्वारकापुरी                132/2020                     457, 380 भादवि     4 सोने की अंगूठी, 1 सोने की चैन, 1 जोड सोने की झुमकी, 1 जोड चांदी की पायजेब, 5 चांदी के सिक्के

 

15        द्वारकापुरी                122/2020                     457, 380 भादवि     1 जोड सोने की झुमकी, 15 चांदी के सिक्के, 2 जोड चांदी के पायल, 3 जोड चांदी के पायजेब

 

16        अन्नपूर्णा                 396/2020                     457, 380 भादवि     1 सोने की लोंग, 1 सोने की चैन

 

17        अन्नपूर्णा                 210/2020                     457, 380 भादवि     1 चांदी का पुराना गिलास, 1 चांदी की समाई, 1 चांदी का दिया, 2 चांदी की कटोरी- 2 चम्मच

 

18        अन्नपूर्णा                 213/2020                     457, 380 भादवि     1 सोने का पेंडल

 

19        अन्नपूर्णा                 73/2020                       457, 380 भादवि     1 सोने की लोंग, चांदी के बर्तन, 10 चांदी के सिक्के

 

20        अन्नपूर्णा                 264/2020                     457, 380 भादवि     1 सोने की चैन, 1 जोड सोने के टॉप्स, 2 सोने की अंगूठी, 5 जोड चांदी के पायजेब, 5 जोड चांदी की बिछुडी, 1 चांदी का करधोना

 

21        अन्नपूर्णा                 520/2020                     457, 380 भादवि     2 सोने के मंगलसूत्र, 2 सोने के कंगन, 1 जोड सोने के टॉप्स, 1 सोने की अंगूठी, 1 चांदी का सिक्का

 

22        अन्नपूर्णा                 112/2020                     457, 380 भादवि     1 सोने की चैन, 1 सोने का पेंडल

 

संगठित अपराधियों की भूमिका

 

क्र                 आरोपी  / भूमिका

1          रोशन पिता  रवि हतागले निवासी भीम नगर इन्दौर  - मुख्य आरोपी जिसके द्वारा अपनी बाइक से रैकी करके लूट एवं चोरी के स्थानों को देखकर अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम दिया जाता था आरोपी द्वारा लूट, नकबजनी जैसे कई अपराध कई राज्यों में घटित किये गये हैं

 

2          निलेश पिता सदाशिव डाडके निवासी भीम नगर इन्दौर मुख्य आरोपी जिसके द्वारा रैकी करके लूट एवं चोरी के स्थानों को देखकर अपने साथियों के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम दिया जाता था आरोपी द्वारा लूट, नकबजनी जैसे कई अपराध कई राज्यों में घटित किये गये हैं

3          सारिका उर्फ भूरा बाई पति रवि हतागले निवासी भीम नगर इन्दौर   अपने लडके तथा गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट एवं नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देती थी इसी प्रकार के अपराध कई राज्यों में घटित किये गये हैं

4          सुमन उर्फ संध्या पति वीरू सकटे निवासी भीम नगर इन्दौर  अपने गिरोह के साथ मिलकर लूट एवं नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देती थी इसी प्रकार के अपराध कई राज्यों में घटित किये गये हैं

5.         सुनार दीपक सोनी पिता कैलाश कुमार सोनी निवासी सीताराम पार्क कालोनी इन्दौर ने उक्त गिराह के सदस्यों द्वारा लूट व नकबजनी जैसे अपराधों को अंजाम देकर लाये गये सोना चांदी को अवैध रूप से इसके द्वारा खरीदा जाता था एवं गिरोह को बोला जाता था कि और ज्यादा मात्रा में माल लाया करो ।

 

 

                  उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक विशाल यादव, सउनि सुरेश यादव, आर 3168 पंकज सांवरिया, आर 1898 कमलेश चावड़ा, आर 1188 अभिषेक सिंह पंवार, आर 4081 विजय कटारे व आर 575 नरेन्द्र सिंह तोमर, आर 302 सतीश की सराहनीय भूमिका रही ।

            उक्त सराहनीय कार्य के फलस्वरूप टीम की हौसला अफजाई हेतु पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पश्चिम) श्री महेश चंद जैन द्वारा टीम में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।







इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 46 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 15 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 14 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 14 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 46 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


21 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 19 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 दिसबंर 2020 को 04 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 19 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 14 दिसम्बर 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गांधीग्राम खजराना धन्ना के घर के सामनें बिजली कें खंबे के नीचे इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, आफताब, वसीम, मो मुबारिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1540 रुपयंे नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 14 दिसबंर 2020 को 16.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भूतेश्वर मंदिर के पीछे नाले के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 287 इंद्रानगर इन्दौर निवासी कार्तिक उर्फ कारतुस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1000 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 14 दिसबंर 2020 को 0.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भेरूबाबा मंदिर पंचमुर्ती नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गली न 1 पंचमुर्ती नगर इन्दौर निवासी मुन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1600 रूपयें कीमत की 20 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 14 दिसबंर 2020 को 22.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेश मंदिर के पास द्वारकापुरी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 1168 द्वारकापुरी निवासी अनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2000 रूपयें कीमत की 20 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 14 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 156 शिवाजी राम नगर दरबार के पीछे परदेशीपुरा इन्दौर निवासी दीपक पिता अंकुश चैहान और म न 315 क्लर्क कालोनी परदेशीपुरा इन्दौर निवासी विनोद पिता स्व अंबादास बारमुले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से पृथक पृथक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 14 दिसबंर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विघ्याधाम स्कुल के पास दुर्गा नगर पालदा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, विध्याधाम स्कुल के पास दुर्गा नगर पालदा इन्दौैर निवासी बाबू जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध कट्टा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Monday, December 14, 2020

बी.एम.डब्ल्यू. कार में अवैध रूप से शराब का परिवहन करने वाला एक आरोपी, पुलिस थाना कनाड़िया की गिरफ्त में ।


गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से, लगभग 48000/- रू कीमत की 21बॉटल महंगी अंग्रेजी शराब जप्त।  


इंदौर - दिनांक 14 दिसंबर  2020 - पुलिस थाना कनाड़िया  द्वारा बीती रात बीएमडब्ल्यू कार में अवैध रूप से विदेशी मदिरा रखे हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


     कल दिनांक 13/12/ 2020 की रात्रि में थाना कनाड़िया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कनाडिया बायपास ब्रिज के पास, राऊ तरफ से इंदौर की ओर आ रही एक बीएमडब्ल्यू कार क्रमांक HR-70/B-6353 को रोक कर उसमे अवैध रूप से रखी हुई 21 बोतल महंगे ब्रांड की विदेशी मदिरा,जिसका बाजार मूल्य लगभग ₹48000 है,को जप्त करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने मौके  कार चला रहे एक आरोपी मिथुन पिता बालकराम लोधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम छैतीपुर,करैरा जिला शिवपुरी हाल-अपोलो डीबी सिटी इंदौर को गिरफ़्तार कर लिया है।मौके से एक आरोपी आनंद बघेल भागने में सफल हो गया है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर शराब के स्रोत एवं उसके परिवहन के संबंध में भी तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

         उक्त सफल कार्यवाही में थाना कनाड़िया के उप निरी रितेश यादव,उप निरी बलवीर सिंह रघुवंशी, आर. नीरज गुर्जर आर. प्रदीप पटेल, आर मुजफ्फर शेख की प्रमुख भूमिका रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 45 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 14 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 13 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 14 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 345अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


15 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती एवं 04 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 दिसबंर 2020 को 01 गैर जमानती एवं 04 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 दिसम्बर को 2020 11.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिल्वर कालोनी खजराना इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 234 सिल्वर कालोनी निवासी आसिफ खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 560 रुप्यंे नगदी व सट्टा उपकरणं जप्त किये गयें।

पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 13 दिसम्बर 2020 को 21.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार नाथ मोहल्ला दरगाह के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मनीष पाहुआ, नयन नन्दनवन, राहुल, पिन्टु, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रुप्यंे नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 




अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना लसुडियां द्वारा कल दिनांक 13 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लोहा मण्डी पानी की टंकी के पास और कैलोद कांकड रुचि सोया बगीचे के पास  इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें 59 ग्राम बलबाडा जिला धार हाल मुकाम स्वर्ण बाग कालोनी निवासी नरेन्द्र पंवार और संजय सांवले पिता मंशाराम सांवले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से  2000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर व 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगरं द्वारा कल दिनांक 13 दिसबंर 2020 को 16.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चन्द्रगुप्त मोैर्य चैराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें 124््/7 फिरोज गांधी नगर निवासी कमल प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 13 दिसबंर 2020 को 11.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कमेटी हाल के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 7/1 देवनगर निवासी लक्की को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 13 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जाकिर हुसैन कमेटी हाल के पास और जूना रिसाला इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 150/2 जूना रिसाला निवासी रिजववान और 38/1 निवासी गोलू उर्फ शकील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये। 

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 13 दिसबंर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रुकमणी नगर खाली मैदान के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें ख्ंाडेरा बाजार तराना मक्सी रोड निवासी विनय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Sunday, December 13, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 32 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में






इन्दौर-दिनांक 13 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 12 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 13 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 32 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


14 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, भूपेश कारपेन्टर और संतोष जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3770 रुप्यंे नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 




अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना एजआईजीं द्वारा कल दिनांक 12 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,नरेश, आकाश, विक्की, रजत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 22050 रूपयें कीमत की 61 क्वाटर व 7 पेटी अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 12 दिसबंर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कालाली के पास शांति नागर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, चिल्ड वाटर के पास अमन नगर मुसाखेडी निवासी धन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 12 दिसबंर 2020 को 13.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चोबीस अवतार मंदिर के पास देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, चैबीस अवतार मंदिर के पास इन्दौर निवासी नितु उर्फ मितेष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध  हथियार जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 12 दिसबंर 2020 को  20.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सी एच एल अस्पताल के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें,  257 कन्नू पटेल की चाल निवासी अमित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये। 

पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 12 दिसबंर 2020 को  16.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नयापीठा बालवाडी परिसर इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 27 कडावघाट भेरु धोडंे के पास निवासी अख्तर नवाज पिता मुबारिक हुसैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जयरामपुरा पुलिया के पास और क्लाथ मार्केट हाॅस्पिटल का बगीचा इंदौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, कमलेश , लीलाधर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Saturday, December 12, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 13 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 12 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 11 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 12 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 13 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


05 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 11 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतिक्षा ढाबे के पास पिपल्या राव और बजरंग बली मंदिर के पास राहुल गांधी नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राहुल गांधी नगर इन्दौर निवासी दिलीप पिता मगंतराम सितोले और राहुल गांधी नगर निवासी किरण पिता रवि मानकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3800 रूपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 11 दिसबंर 2020 को 13.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भगवति ढाबे के पास फोरलेन रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 303 महावर नगर महुनाका इन्दौर निवासी अनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 104350 रूपयें कीमत की 54 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 11 दिसबंर 2020 को 23.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अयोध्यापुरा कालोनी खाली मैदान कुंए के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 236 खजराना बडला इन्दौर निवासी इरफान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Friday, December 11, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 29 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 



इन्दौर-दिनांक 11 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 11 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 29 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गिरफ्तार 03 गैर जमानती एवं 11 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को 01 गिरफ्तार 01 गैर जमानती एवं 03 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को 19.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छोटी खजरानी पुलिया के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 349 लाला का बगीचा निवासी अंकित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 190 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें। 

पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को 16.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लालजी की बस्ती राजु के पास से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, लालजी की बस्ती के पास निवासी राजु यादव पिता लक्ष्मण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 


अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को 16.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ओमेक्स सिटी 01 के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नाथ मोहल्ला निवाी राजवीर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 20 देशी क्वाटर अवैध शराब ज्प्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को 13.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम माचला तलई इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गा्र माचला तलई निवासी दिलीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 400 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को 20..35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साई मंदिर के पास जवाहर टेकरी धार रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, जवाहर टेकरी धार रोड निवासी देवीसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1500 रूपयें कीमत की 33 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुजरखेडी नीचमखेडा और नाले किनारे लालाजी की बस्ती महु इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गुजरखेडा होली चोक निवासी गणेश सुले ग्राम सांतरे तलई के पास निवासी अनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1370 रूपयें कीमत की 15 क्वाटर व 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को 19.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रुस्तम का बगीचा विजय चाय की दुकान के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 170 जनता कालोनी परदेशीपुरा निवासी विशाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



Thursday, December 10, 2020

फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक को, डायल-100 ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।

  

आज दिनाँक 10-12-2020 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर के थाना हीरानगर के अंतर्गत काशीपुरा में एक व्यक्ति फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास कर रहा हैं , पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्ति पर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा इंदौर की थाना हीरानगर क्षेत्र अंतर्गत डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र. 09 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया।

 

            डायल 100 एफ.आर.व्ही स्टाफ प्रधान आरक्षक 202 सुरेन्द्र सिंह जादौन एवं पायलेट मोरेश्वर अरस  ने तत्काल घटनास्थल काशीपुरा में पीड़ित के घर पहुंचे, जहां पर  बताया कि पारिवारिक कारणों से युवक धीरेंद्र (परिवर्तित नाम) उम्र–32 वर्ष निवासी ललितपुर उ.प्र. ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था, जिसकी सूचना पर मिलने पर   तत्काल डायल-100 एफ.आर.व्ही.  स्टाफ द्वारा पीड़ित व्यक्ति को डायल -100 एफ़आर.व्ही से समय पर शासकीय अस्पताल एम.वाय. में पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 29 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 10 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 10 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 29 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गैर जमानती एवं 11 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को 03 गैर जमानती एवं 11 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को 20.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रोबोट चैराहा भेरू बाबा मंदिर के पास और रसोमा चैराहा कालका माता मंदिर के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 128 धीरज नगर इन्दौर निवासी कल्याणसिंह पिता छोटेलाल और 138 गणेश नगर शिव मंदिर के पीछे इन्दौर निवासी विजय कुमार पिता जगन्नाथ जागडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को 20.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर माता मंदिर के पीछे धार रोड इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अकील शेख, रईश, माजिद, हनीफ खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 


अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 237 रूस्तम का बगीचा और शीतला माता मंदिर के पास लाला का बगीचा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 237 रूस्तम का बगीचा इन्दौर विजय और 67 विकास नगर इन्दौर निवासी आशीष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2150 रूपयें कीमत की 35 देशी क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जीआरपी तिराहा बिचैली हप्सी रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 36 चदंु प्रापर्टी ब्रोकर आफिस के पास चदंन नगर इन्दौर निवासी इमरान कुरैशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को 14.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन ईमली ब्रीज रिंग रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, रिजवान पिता युसूफ पठान, जुबेर शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 20000 रूपयें कीमत की 288 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अपना स्वीट्स के सामनें विजय नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 91 रवि जाग्रति नगर इन्दौर निवासी जितेंद्र पिता सूरज करोसिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतीक्षा ढाबे के सामनें रिंग रोड और तीन ईमली ब्रीज के नीचे इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, मदिना नगर आट्टा चक्की के पास आजाद नगर इन्दौर निवासी शादाब पिता शाकीर अली और प्रेम उर्फ बारिक राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध  हथियार जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, December 9, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 27 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 कार्यालय पुलिस पे्रस सेल जिला इन्दौर





इन्दौर-दिनांक 09 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 09 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 27 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


01 आदतन एवं 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एवं 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 4 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 दिसबंर 2020 को 04 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 04 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 



अवैध शराब सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर 2020 को 10.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  पीपल के पेड के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम पेडमी निवासी अजय मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोलाराम उस्तादमार्ग टी के पास और पानी के टंकी खण्डवा रोड भंवरकुआ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 88 अमरपैलेस कालोनी राजेन्द्र नगर निवासी प्रेम उर्फ बारिक राठौर और गणेश नगर खण्डवा निवासी सुमित सावलें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध  हथियार जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक  08 दिसबंर 2020 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गली न ं4 डाकघर के पास नंदा नगर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 372 नंदानगर निवासी संजु उर्फ संजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।