Saturday, December 12, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 13 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 12 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 11 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 12 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 13 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


05 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 11 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतिक्षा ढाबे के पास पिपल्या राव और बजरंग बली मंदिर के पास राहुल गांधी नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राहुल गांधी नगर इन्दौर निवासी दिलीप पिता मगंतराम सितोले और राहुल गांधी नगर निवासी किरण पिता रवि मानकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3800 रूपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 11 दिसबंर 2020 को 13.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भगवति ढाबे के पास फोरलेन रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 303 महावर नगर महुनाका इन्दौर निवासी अनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 104350 रूपयें कीमत की 54 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 11 दिसबंर 2020 को 23.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अयोध्यापुरा कालोनी खाली मैदान कुंए के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 236 खजराना बडला इन्दौर निवासी इरफान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Friday, December 11, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 29 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 



इन्दौर-दिनांक 11 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 11 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 29 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गिरफ्तार 03 गैर जमानती एवं 11 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को 01 गिरफ्तार 01 गैर जमानती एवं 03 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को 19.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छोटी खजरानी पुलिया के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 349 लाला का बगीचा निवासी अंकित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 190 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें। 

पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को 16.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लालजी की बस्ती राजु के पास से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, लालजी की बस्ती के पास निवासी राजु यादव पिता लक्ष्मण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 


अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को 16.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ओमेक्स सिटी 01 के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नाथ मोहल्ला निवाी राजवीर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 20 देशी क्वाटर अवैध शराब ज्प्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को 13.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम माचला तलई इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गा्र माचला तलई निवासी दिलीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 400 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को 20..35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साई मंदिर के पास जवाहर टेकरी धार रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, जवाहर टेकरी धार रोड निवासी देवीसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1500 रूपयें कीमत की 33 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुजरखेडी नीचमखेडा और नाले किनारे लालाजी की बस्ती महु इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गुजरखेडा होली चोक निवासी गणेश सुले ग्राम सांतरे तलई के पास निवासी अनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1370 रूपयें कीमत की 15 क्वाटर व 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 10 दिसबंर 2020 को 19.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रुस्तम का बगीचा विजय चाय की दुकान के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 170 जनता कालोनी परदेशीपुरा निवासी विशाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



Thursday, December 10, 2020

फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक को, डायल-100 ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।

  

आज दिनाँक 10-12-2020 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर के थाना हीरानगर के अंतर्गत काशीपुरा में एक व्यक्ति फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास कर रहा हैं , पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्ति पर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा इंदौर की थाना हीरानगर क्षेत्र अंतर्गत डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र. 09 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया।

 

            डायल 100 एफ.आर.व्ही स्टाफ प्रधान आरक्षक 202 सुरेन्द्र सिंह जादौन एवं पायलेट मोरेश्वर अरस  ने तत्काल घटनास्थल काशीपुरा में पीड़ित के घर पहुंचे, जहां पर  बताया कि पारिवारिक कारणों से युवक धीरेंद्र (परिवर्तित नाम) उम्र–32 वर्ष निवासी ललितपुर उ.प्र. ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था, जिसकी सूचना पर मिलने पर   तत्काल डायल-100 एफ.आर.व्ही.  स्टाफ द्वारा पीड़ित व्यक्ति को डायल -100 एफ़आर.व्ही से समय पर शासकीय अस्पताल एम.वाय. में पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 29 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 10 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 10 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 29 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गैर जमानती एवं 11 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को 03 गैर जमानती एवं 11 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को 20.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रोबोट चैराहा भेरू बाबा मंदिर के पास और रसोमा चैराहा कालका माता मंदिर के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 128 धीरज नगर इन्दौर निवासी कल्याणसिंह पिता छोटेलाल और 138 गणेश नगर शिव मंदिर के पीछे इन्दौर निवासी विजय कुमार पिता जगन्नाथ जागडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को 20.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर माता मंदिर के पीछे धार रोड इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अकील शेख, रईश, माजिद, हनीफ खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 


अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 237 रूस्तम का बगीचा और शीतला माता मंदिर के पास लाला का बगीचा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 237 रूस्तम का बगीचा इन्दौर विजय और 67 विकास नगर इन्दौर निवासी आशीष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2150 रूपयें कीमत की 35 देशी क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जीआरपी तिराहा बिचैली हप्सी रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 36 चदंु प्रापर्टी ब्रोकर आफिस के पास चदंन नगर इन्दौर निवासी इमरान कुरैशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को 14.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन ईमली ब्रीज रिंग रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, रिजवान पिता युसूफ पठान, जुबेर शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 20000 रूपयें कीमत की 288 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अपना स्वीट्स के सामनें विजय नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 91 रवि जाग्रति नगर इन्दौर निवासी जितेंद्र पिता सूरज करोसिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 09 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतीक्षा ढाबे के सामनें रिंग रोड और तीन ईमली ब्रीज के नीचे इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, मदिना नगर आट्टा चक्की के पास आजाद नगर इन्दौर निवासी शादाब पिता शाकीर अली और प्रेम उर्फ बारिक राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध  हथियार जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, December 9, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 27 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 कार्यालय पुलिस पे्रस सेल जिला इन्दौर





इन्दौर-दिनांक 09 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 09 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 27 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


01 आदतन एवं 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एवं 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 4 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 दिसबंर 2020 को 04 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 04 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 



अवैध शराब सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर 2020 को 10.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  पीपल के पेड के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम पेडमी निवासी अजय मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 08 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोलाराम उस्तादमार्ग टी के पास और पानी के टंकी खण्डवा रोड भंवरकुआ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 88 अमरपैलेस कालोनी राजेन्द्र नगर निवासी प्रेम उर्फ बारिक राठौर और गणेश नगर खण्डवा निवासी सुमित सावलें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध  हथियार जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक  08 दिसबंर 2020 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गली न ं4 डाकघर के पास नंदा नगर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 372 नंदानगर निवासी संजु उर्फ संजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


































Tuesday, December 8, 2020

· वन्य जीवों की भी सहायक बनी, पुलिस की डायल-100 सेवा,

  

·        तालाब मे फंसी नील गाय को बाहर निकालकर जीवन बचाया

 

    आज दिनाँक 08-12-2020 को  राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर के थाना चन्दन नगर के अंतर्गत जवाहर टेकरी पर एक गिट्टी खदान के तालाब मे एक नील गाय गिर गई है जो तालाब से बाहर नही निकल पा रही है ।

                राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम के व्दारा सूचना मिलते ही तत्काल थाना चन्दन नगर, वन विभाग एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम इंदौर को सूचित करते हुये डायल -100 वाहन (एफ.आर.व्ही.) को भेजा गया ।

                उक्त सूचना मिलते ही तत्काल चंदन नगर क्षेत्र का डायल -100 वाहन मौके पर पहुंचा और देखा कि थाना चन्दन नगर के अंतर्गत जवाहर टेकरी गिट्टी खदान के तालाब मे एक नील गाय गिर गई थी । डायल-100 एफ.आर.व्ही स्टाफ आरक्षक 481 श्रीधर दुबे तथा पायलेट राजेश जाधव द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से उक्त नील गाय को बाहर निकाला ।

                उक्त अप्रिय स्थिति में वन्य जीवों की सुरक्षा तथा सहायता  के प्रति डायल-100 सेवा का यह कार्य सराहनीय है । डायल-100 के स्टाफ द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से एक बेजुबान जानवर की जिंदगी बचाने में सफलता प्राप्त हुई।





जिम, पूल क्लब, कैफे, पब/बार आदि मैं युवक-युवतियों को एमडी ड्रग्स नशे की लत लगा कर ड्रग्स बेचने वाली गैंग का पर्दाफाश

 

·         इन्दौर शहर के प्रमुख एम.डी.ड्रग्स एजेन्ट गिरफ्तार ।

·        दो युवतियो सहित 07 आरोपी, पुलिस की  गिरफ्त में

·        आरोपियों से 40 ग्राम एम.डी.एम.ए.ड्रग्स सहित 02 चार पहिया वाहन,नशा करने के उपकरण जप्त ।

·        एजेन्ट अपने पेडलर और साथियो की सहायता से जिम,पब, कैफे मे जाकर आने जाने वाले युवक-युवतियो को कई बहानो से ड्रग्स लेने के लिए करते थे प्रेरित ।

 

इन्दौर शहर में ड्रग्स से सम्बंधित संगठित अपराध के गिरोह का इन्दौर पुलिस द्वारा पर्दाफाश किया गया है, पिछले दिनो बंग्लादेशी युवतियो को अवैध रुप से सीमा पार कराकर देह व्यापार  कराने वाली गैगं के 30 सदस्यो को इंदौर पुलिस द्वारा गिरफ्तार का गया था । उनके सरगना व देह व्यापार के सरगना सागर जैन को पुलिस द्वारा दिल्ली से  गिरफप्तार किया था। सागर जैन से बारीकी से पूछताछ पर उसके द्वारा ड्रग्स मे शामिल संगंठित गिरोह के संबंध मे जानकारी दी गयी । जिस पर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दक्ष के उक्त संगठित गिरोह का पता लगाकर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक इन्दौर पूर्व श्री विजय खत्री के मार्ग दर्शन मे अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी व नगर पुलिस अधीक्षक श्री राकेश गुप्ता द्वारा  थाना प्रभारी विजय नगर इन्दौर श्री तहजीब काजी के नेतृत्व में की एक टीम टीम बनाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

               पुलिस टीम  द्वारा शहर मे कार्यरत ड्रग्स मे शामिल नेटवर्क पर निगाह रखी गयी,  विभिन्न थाना क्षेत्रो मे ड्रग्स मे शामिल अपराधियो पर नजर रखी गयी एंव उसके साथ शामिल गिरोह के संबंध मे बारीकी से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की गयी । जिसके आधार पर टीम ने  खजराना , एम.आई.जी. , विजय नगर, पलासिया आदि थाना क्षेत्र से 07 आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर उनसे 40 ग्राम एम.डी.एम.ए ड्रग्स जप्त की गयी ।

                आरोपियो की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ मे यह सामने आया कि इन्दौर शहर मे ड्रग्स को संगठित तरीके  से नयी उम्र के युवक युवतियो को ,बच्चो को जिम , कैफे, पब, आदि स्थानो पर उनको झासें मे लेकर नशे का आदी बनाया जा रहा था। गिरफ्तारशुदा आरोपियो के संबंध मे ज्ञात हुआ है कि दो आरोपियो मे ट्रेनर का काम करते रहे है और उनके द्वारा मोटापा कम करने एंव मसल्स बनाने का लालच देकर कई लोगो की नशे के दलदल मे धकेल दिया । पूछताछ मे यह भी सामने आया कि आरोपियो द्वारा केफै , पब आदि जगह पर जहां नवयुवको आना जाना लगा रहता है उन्हें किसी ना किसी बहाने से  झांसे मे लेकर उनको  आधुनिक टेक्नोम्युजिंग के नाम पर मौज मस्ती करने  के लिए एम.डी. ड्रग्स का आदी बनाया जा रहा था ।इसके अलावा पुलिस ने कुछ पेडलर को भी गिरफ्तार किया है जो विभिन्न पब आदि स्थानो पर जाकर ड्रग्स सप्लाई करते है ।

 

पुलिस ने निम्न सात आरोपियों-               

(1.) सोहन उर्फ जोजो पिता हुकम उम्र 32 साल नि. सेधंवा बडवानी (2). धीरज पिता विक्रम सोनतिया उम्र 29 साल नि. ग्राम खुडैल (3.) कपिल पाटनी पिता पवन पाटनी उम्र 23 साल नि. इन्दौर (4.) विक्की परिआणी पिता जयपाल दास परिआणी उम्र 24 साल नि. इन्दौर (5.) याशमीन पिता आशिक  उम्र 30 साल नि. खजराना इन्दौर (6.) आफरीन पिता आशिक  उम्र 30 साल नि. इन्दौर (7.)सद्दाम पिता नौसाद खान उम्र 26 साल नि. इन्दौर को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

 

                उक्त कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयनगर श्री तहजीब काजी व उनकी टीम के उपनिरी. प्रियंका शर्मा, उपनिरी, रविशंकर पारीक , सउनि बी.एस कुशवाह . आर. 3328 भरत बडे  , आर. 1469 कुलदीप ,आर. 3303 राजू मण्डलोई  , आर. 1431 दुष्यन्त राठौड द्वारा उपरोक्त गैग की पताजासी और गिरफ्तारी मे सराहनी योगदान रहा।

         पुलिस द्वारा इन्दौर शहर मे ड्रग्स मे शामिल अपराधियो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 34 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 08 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 07 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 08 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 34 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


06 आदतन एवं 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन एवं 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 17 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 दिसबंर 2020 को 01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 17 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 


जुआं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 दिसम्बर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रेस काम्पलेक्स गार्डन के पास बिजली के खंबे के नीचे और अयोघ्यापुरी खाली मैदान कुएं के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, वसीम, दीपक उर्फ दीपु, नईम खान, दिनेश, फुलचंद्र, गर्वित उर्फ मोगी, मनीष और उमेश वर्मा, चदंरसिंह, हेमंत वर्मा, कन्हैय्या, मोनू, हेमप्रतापसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18060 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


अवैध शराब सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 दिसबंर 2020 को 11.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, रामनगर अरंडिया काकड मांगलिया हाल पटेल नगर खजराना निवासी यतिराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 07 दिसबंर 2020 को 12.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शमशान घाट के पास बिचैली मर्दाना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 424/3 मालविय नगर इन्दौर निवासी निखिलेश सिंह बिसेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Monday, December 7, 2020

इंदौर पुलिस द्वारा मां अहिल्या स्वाबलंबन डेस्क एवं निशुल्क मास्क बैंक का किया शुभारंभ

 आज दिनांक 07.12.2020 को महिला थाना इंदौर प्रांगण में पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र sir के मार्गदर्शन एवं शुभ कर कमलों से मां अहिल्या स्वाबलंबन डेस्क एवं निशुल्क मास्क बैंक का उद्घाटन किया गया।

            कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा सर के द्वारा की गई। शुभ आतिथ्य  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री मनीषा पाठक सोनी, उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध सुश्री नंदिनी शर्मा, सम्मानीय मीडिया के साथी और हमारे लिए सम्माननीय टीआई मॉल एमजी रोड, नॉटी फूड इंदौर,आशा कन्फेक्शनरी इंदौर के प्रतिनिधि जिनके द्वारा हमारी योजना को मूर्त रूप दिया गया, अभिन्न सहयोगियों के रूप में शामिल हुए।

 

            मां अहिल्या स्वाबलंबन डेस्क के अंतर्गत एक ऐसी पहल की शुरुआत करने की कोशिश की है जिसके अंतर्गत ऐसी जरूरतमंद महिलाएं जो किसी न किसी कारण से अपनी पारिवारिक परेशानियों के कारण समस्याओं से ग्रसित हैं, अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु वरिष्ठ अधिकारीगण के पास एवं थाने पर शिकायत लेकर आती हैं। जिनकी काउंसलिंग के दौरान जब   पता चलता है कि पीड़ित महिलाएं प्रताड़ना के कारण या अन्य कारणों से अब पति के साथ नहीं रह रही हैं, तो उसके सामने एक समस्या आती है कि वह अपने बच्चों का खुद का पालन पोषण कैसे करें। अतः इस प्रकार की पीड़ित महिलाओं को स्वावलंबन प्रदान करने हेतु उन्हें इंदौर पुलिस द्वारा सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से महिलाओं का आपसी समन्वय स्थापित कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

            डीआईजी इंदौर sir के पास एक दिन इसी तरह का एक प्रकरण एक महिला का आया, उसके साथ दो बच्चे भी थे जिनके सामने सम्मान से जीने और जीवन यापन करने की समस्या थी। श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन एवं श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर के द्वारा समय-समय पर मीटिंग में भी किसी भी तरह से प्रताड़ित महिलाओं की समस्या का निराकरण और उनकी मदद करने के संबंध में निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के तारतम्य में इस तरह की कोई पहल कोई मदद जिसमें हम उस महिला को उसके जीवन यापन करने के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करने में सहयोग कर सके , ऐसे कुछ प्रयास किए जाएं। इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा पाठक सोनी से चर्चा की गई, जिनके द्वारा प्रोत्साहित किए जाने पर इस योजना को मूर्त रूप देने का निश्चय किया। फिर इस तरह की महिलाओं की परेशानियों को देखते हुए सहयोगियों की मदद से इन जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने हेतु आपसी समन्वय स्थापित कर उन्हें एक उचित माहौल प्रदान करने की एक अनूठी पहल की शुरुआत इंदौर पुलिस द्वारा महिला थाना इंदौर के अन्तर्गत की है।

            इस कार्य में आदरणीय वरिष्ठ अधिकारीगण,मीडिया के साथी, बिजनेस ग्रुप,एनजीओ या कोई और ग्रुप व संस्थान जिनके पास रोजगार के अवसर हैं, आप सभी की मदद प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अपेक्षित है। आप सभी से अनुरोध है कि इस सामाजिक कार्य में आगे बढ़कर जरूरतमंद आत्मसम्मानी महिलाओं की व्यवस्थित और सम्मान पूर्वक रोजगार देकर मदद करें।

            आज जिन्हें इस योजना के शुभारंभ के अवसर पर लाभ प्राप्त हुआ -

1. चंदा जाटव के पास कोई आजीविका का साधन उपलब्ध नहीं होने से, उन्हें टीआई मॉल में पार्किंग के शेयर के रूप में आजीविका उपलब्ध कराई गई।

 

2. प्रिया डाकसे घरेलू हिंसा से पीड़ित थी, दो छोटे-छोटे  बच्चे हैं,आजीविका का कोई साधन नहीं है। प्रिया को आशा कन्फेक्शनरी सांवेर रोड इंदौर में हेल्पर के रूप में आजीविका उपलब्ध कराई गई।

 

3. भारती सूर्यवंशी भी पीड़ित महिला है, जिनके पास आजीविका पालन पोषण का कोई साधन नहीं है। भारती को नाटी फूड सांवेर रोड इंदौर में हेल्पर के रूप में आजीविका उपलब्ध कराई गई।

 

            मां अहिल्या स्वाबलंबन डेस्क को मूर्त रूप देने में ज्योति शर्मा महिला थाना प्रभारी इंदौर और उनके साथ उप निरीक्षक रूपाली भदौरिया उपनिरीक्षक आराधना शर्मा और संपूर्ण महिला थाने की टीम का योगदान उल्लेखनीय है












इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 24 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 07 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 07 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 24 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


03 आदतन एवं 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए  आदतन एवं 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 04 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 दिसबंर 2020 को 01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 03 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पं्रकाश बगीचा कम्युनिटी हाल के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मो़ कादर , फिरोज, मो़ रफीक, शाकीर, मांे युनुस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 





अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 06 दिसबंर 2020 को 19.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  चैकिंग पाईंट के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 278/11 परदेशीपुरा निवासी सलमान कुरैशी और 119 नार्थ मुसाखैडी मेन रोड निवासी गर्वित सेनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 220000 रुपयें कीमत की 2000 क्वाटर और एक गाडी क्र एमपी 45डी0233 अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 06 दिसबंर 2020 को 13.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम चांदेर तालाबा की पाल पर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, समन्दर उर्फ इन्दर ग्राम खडी निवासी समन्दर उर्फ इन्दर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 30000 रुपयें कीमत की 60.480 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 06 दिसबंर 2020 को 17.30  बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बालाजी चैराहा के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 22/2 बंदीछोड मार्ग नौगांव निवासी नितिन पिता जगन्नाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रुपये ंकीमत की 01 पेटी बीयर की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक  06 दिसबंर 2020 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मध्ुामिता भारत गैस गोडाउन क पास से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 84/1 गली न 03 मालवीय नगर निवासी धनंजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



Sunday, December 6, 2020

शातिर दोपहिया वाहन चोर क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।*

 ★ *


★ *आरोपी से चोरी की 05 मोटरसायकल बरामद।*


★ *थाना गांधीनगर, बाणगंगा, भंवरकुआ और कोतवाली की वाहन चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा।*


★ *आरोपी है आपराधिक प्रवृत्ति का, पूर्व से दर्ज है आधा दर्जन से भी अधिक अपराध।*


इंदौर - दिनांक 6 दिसंबर 2020-           इंदौर शहर में वाहन चोरी के अपराधों पर रोक लगाने एवं पूर्व में हुई घटनाओं के आरोपियों की पतारसी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री गुरूप्रसाद पारासर  द्वारा क्राइम ब्रांच की एक टीम को इस बिन्दु पर कार्य करने हेतु लगाया गया जिसमें वाहन चोरी की पतारसी के पिछले कई दिनों से लगातार क्राईम ब्रांच द्वारा प्रयास किये जा रहे थे। 


        क्राइम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि भवानी नगर बाणगंगा का रहने वाला अजय उर्फ अज्जु पिता कमल राठौर उम्र 21 साल नि. 393 भवानी नगर इंदौर चोरी के दोपहिया वाहनों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर कार्यवाही कर क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्राहक बनकर आरोपी अजय उर्फ अज्जू से सम्पर्क किया तो वह पकड़ में आ गया जिससे थाना बाणगंगा, गांधीनगर, भंवरकुआ, सेंट्रल कोतवाली से चोरी किये गए 05 दो पहिया वाहन बरामद हुए।


अजय उर्फ अज्जु पिता कमल राठौर पहले भी थाना बाणगंगा, थाना गांधी नगर से चोरी, डकैती की योजना, अवैध हथियार रखने, आदि मामलों में जेल में निरूद्ध किया जा चुका है। आरोपी पूर्व से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है व चोरी, लूट व अन्य सम्पत्ति सम्बन्धी वारदातों को अंजाम देता रहा है। आरोपी अजय पर पूर्व में थाना बाणगंगा, थाना एरोड्रम थाना गांधीनगर, में 7 अपराध  पंजीबद्ध  हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि आपराधिक प्रवृत्ति की है।


           आरोपी से चोरी के 05 दोपहिया वाहन बरामद किये जाकर, आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना गांधीनगर के सुपुर्द किया गया है।

आरोपी अजय उर्फ अज्जु से अन्य मोटर सायकल चोरी के अपराधों एवं अन्य साथियों के संबंध मे भी पूछताछ की जा रही है, जिसमे अन्य घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 41 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 04 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 06 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 41 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


12 आदतन एवं 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन एवं 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 03 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 को 01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 03 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कमल चैहान के घर के आंगन मे 55 चिटनीस का पूर्वा और श्याम बाबा का मंदिर के पास लालाराम नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शुभम भेरवे, सोनू बोयथ, विक्की सिलावट, सुजल चैहान और लखन हंसारिये, अनुराग विष्णार, गणेश भैरवे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4200 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2020 को 10.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजीव नगर बडला खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राखल दास, इमरान, भेरूसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 890 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 





अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 को 11.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बी पटेल नगर खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बी पटेल नगर खजराना निवासी रामकन्याबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रुपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 को 14.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर के पास कनाडिया रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शिव मंदिर के पास कनाडिया रोड इन्दौर निवासी योगेश मालविय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 84 सांई मंदिर के पास भील कालोनी इन्दौर निवासी वासू और 14 भील कालोनी मुसाखेडी इन्दौर निवासी अश्विन और गली न 02 शांति नगर मुसाखेडी इन्दौर निवासी मुकेश उर्फ मुक्कु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जनता क्वाटर नंदा नगर आम रोड  और अन्नपुर्णा स्कुल के पास कुलकर्णी का भट्टा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 849 जनता क्वाटर नदा नगर निवासी राजदीप उर्फ मंगु और जबरन कालोनी भेरू महराज मंदिर के पास हाल मुकाम 1156 कुलकर्णी भट्टा निवासी प्रदीप उर्फ लाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक पृथक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, मालवा मिल की पक्की चाल निवासी राधेश्याम और 50 रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी हेमंत और 4/1 तोतला नगर बंगाली चैराहा इन्दौर निवासी लखन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबा चाय दुकान के पास हातोद इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, बजरंगपुरा थाना बेटमा इन्दौर निवासी जीमत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।