Monday, December 7, 2020

इंदौर पुलिस द्वारा मां अहिल्या स्वाबलंबन डेस्क एवं निशुल्क मास्क बैंक का किया शुभारंभ

 आज दिनांक 07.12.2020 को महिला थाना इंदौर प्रांगण में पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र sir के मार्गदर्शन एवं शुभ कर कमलों से मां अहिल्या स्वाबलंबन डेस्क एवं निशुल्क मास्क बैंक का उद्घाटन किया गया।

            कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा सर के द्वारा की गई। शुभ आतिथ्य  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री मनीषा पाठक सोनी, उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध सुश्री नंदिनी शर्मा, सम्मानीय मीडिया के साथी और हमारे लिए सम्माननीय टीआई मॉल एमजी रोड, नॉटी फूड इंदौर,आशा कन्फेक्शनरी इंदौर के प्रतिनिधि जिनके द्वारा हमारी योजना को मूर्त रूप दिया गया, अभिन्न सहयोगियों के रूप में शामिल हुए।

 

            मां अहिल्या स्वाबलंबन डेस्क के अंतर्गत एक ऐसी पहल की शुरुआत करने की कोशिश की है जिसके अंतर्गत ऐसी जरूरतमंद महिलाएं जो किसी न किसी कारण से अपनी पारिवारिक परेशानियों के कारण समस्याओं से ग्रसित हैं, अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु वरिष्ठ अधिकारीगण के पास एवं थाने पर शिकायत लेकर आती हैं। जिनकी काउंसलिंग के दौरान जब   पता चलता है कि पीड़ित महिलाएं प्रताड़ना के कारण या अन्य कारणों से अब पति के साथ नहीं रह रही हैं, तो उसके सामने एक समस्या आती है कि वह अपने बच्चों का खुद का पालन पोषण कैसे करें। अतः इस प्रकार की पीड़ित महिलाओं को स्वावलंबन प्रदान करने हेतु उन्हें इंदौर पुलिस द्वारा सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से महिलाओं का आपसी समन्वय स्थापित कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

            डीआईजी इंदौर sir के पास एक दिन इसी तरह का एक प्रकरण एक महिला का आया, उसके साथ दो बच्चे भी थे जिनके सामने सम्मान से जीने और जीवन यापन करने की समस्या थी। श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन एवं श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर के द्वारा समय-समय पर मीटिंग में भी किसी भी तरह से प्रताड़ित महिलाओं की समस्या का निराकरण और उनकी मदद करने के संबंध में निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के तारतम्य में इस तरह की कोई पहल कोई मदद जिसमें हम उस महिला को उसके जीवन यापन करने के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करने में सहयोग कर सके , ऐसे कुछ प्रयास किए जाएं। इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा पाठक सोनी से चर्चा की गई, जिनके द्वारा प्रोत्साहित किए जाने पर इस योजना को मूर्त रूप देने का निश्चय किया। फिर इस तरह की महिलाओं की परेशानियों को देखते हुए सहयोगियों की मदद से इन जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने हेतु आपसी समन्वय स्थापित कर उन्हें एक उचित माहौल प्रदान करने की एक अनूठी पहल की शुरुआत इंदौर पुलिस द्वारा महिला थाना इंदौर के अन्तर्गत की है।

            इस कार्य में आदरणीय वरिष्ठ अधिकारीगण,मीडिया के साथी, बिजनेस ग्रुप,एनजीओ या कोई और ग्रुप व संस्थान जिनके पास रोजगार के अवसर हैं, आप सभी की मदद प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अपेक्षित है। आप सभी से अनुरोध है कि इस सामाजिक कार्य में आगे बढ़कर जरूरतमंद आत्मसम्मानी महिलाओं की व्यवस्थित और सम्मान पूर्वक रोजगार देकर मदद करें।

            आज जिन्हें इस योजना के शुभारंभ के अवसर पर लाभ प्राप्त हुआ -

1. चंदा जाटव के पास कोई आजीविका का साधन उपलब्ध नहीं होने से, उन्हें टीआई मॉल में पार्किंग के शेयर के रूप में आजीविका उपलब्ध कराई गई।

 

2. प्रिया डाकसे घरेलू हिंसा से पीड़ित थी, दो छोटे-छोटे  बच्चे हैं,आजीविका का कोई साधन नहीं है। प्रिया को आशा कन्फेक्शनरी सांवेर रोड इंदौर में हेल्पर के रूप में आजीविका उपलब्ध कराई गई।

 

3. भारती सूर्यवंशी भी पीड़ित महिला है, जिनके पास आजीविका पालन पोषण का कोई साधन नहीं है। भारती को नाटी फूड सांवेर रोड इंदौर में हेल्पर के रूप में आजीविका उपलब्ध कराई गई।

 

            मां अहिल्या स्वाबलंबन डेस्क को मूर्त रूप देने में ज्योति शर्मा महिला थाना प्रभारी इंदौर और उनके साथ उप निरीक्षक रूपाली भदौरिया उपनिरीक्षक आराधना शर्मा और संपूर्ण महिला थाने की टीम का योगदान उल्लेखनीय है












इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 24 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 07 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 07 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 24 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


03 आदतन एवं 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए  आदतन एवं 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी एवं 04 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 दिसबंर 2020 को 01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 03 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पं्रकाश बगीचा कम्युनिटी हाल के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मो़ कादर , फिरोज, मो़ रफीक, शाकीर, मांे युनुस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 





अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 06 दिसबंर 2020 को 19.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  चैकिंग पाईंट के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 278/11 परदेशीपुरा निवासी सलमान कुरैशी और 119 नार्थ मुसाखैडी मेन रोड निवासी गर्वित सेनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 220000 रुपयें कीमत की 2000 क्वाटर और एक गाडी क्र एमपी 45डी0233 अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 06 दिसबंर 2020 को 13.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम चांदेर तालाबा की पाल पर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, समन्दर उर्फ इन्दर ग्राम खडी निवासी समन्दर उर्फ इन्दर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 30000 रुपयें कीमत की 60.480 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 06 दिसबंर 2020 को 17.30  बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बालाजी चैराहा के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 22/2 बंदीछोड मार्ग नौगांव निवासी नितिन पिता जगन्नाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रुपये ंकीमत की 01 पेटी बीयर की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक  06 दिसबंर 2020 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मध्ुामिता भारत गैस गोडाउन क पास से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 84/1 गली न 03 मालवीय नगर निवासी धनंजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



Sunday, December 6, 2020

शातिर दोपहिया वाहन चोर क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।*

 ★ *


★ *आरोपी से चोरी की 05 मोटरसायकल बरामद।*


★ *थाना गांधीनगर, बाणगंगा, भंवरकुआ और कोतवाली की वाहन चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा।*


★ *आरोपी है आपराधिक प्रवृत्ति का, पूर्व से दर्ज है आधा दर्जन से भी अधिक अपराध।*


इंदौर - दिनांक 6 दिसंबर 2020-           इंदौर शहर में वाहन चोरी के अपराधों पर रोक लगाने एवं पूर्व में हुई घटनाओं के आरोपियों की पतारसी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री गुरूप्रसाद पारासर  द्वारा क्राइम ब्रांच की एक टीम को इस बिन्दु पर कार्य करने हेतु लगाया गया जिसमें वाहन चोरी की पतारसी के पिछले कई दिनों से लगातार क्राईम ब्रांच द्वारा प्रयास किये जा रहे थे। 


        क्राइम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि भवानी नगर बाणगंगा का रहने वाला अजय उर्फ अज्जु पिता कमल राठौर उम्र 21 साल नि. 393 भवानी नगर इंदौर चोरी के दोपहिया वाहनों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर कार्यवाही कर क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्राहक बनकर आरोपी अजय उर्फ अज्जू से सम्पर्क किया तो वह पकड़ में आ गया जिससे थाना बाणगंगा, गांधीनगर, भंवरकुआ, सेंट्रल कोतवाली से चोरी किये गए 05 दो पहिया वाहन बरामद हुए।


अजय उर्फ अज्जु पिता कमल राठौर पहले भी थाना बाणगंगा, थाना गांधी नगर से चोरी, डकैती की योजना, अवैध हथियार रखने, आदि मामलों में जेल में निरूद्ध किया जा चुका है। आरोपी पूर्व से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है व चोरी, लूट व अन्य सम्पत्ति सम्बन्धी वारदातों को अंजाम देता रहा है। आरोपी अजय पर पूर्व में थाना बाणगंगा, थाना एरोड्रम थाना गांधीनगर, में 7 अपराध  पंजीबद्ध  हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि आपराधिक प्रवृत्ति की है।


           आरोपी से चोरी के 05 दोपहिया वाहन बरामद किये जाकर, आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना गांधीनगर के सुपुर्द किया गया है।

आरोपी अजय उर्फ अज्जु से अन्य मोटर सायकल चोरी के अपराधों एवं अन्य साथियों के संबंध मे भी पूछताछ की जा रही है, जिसमे अन्य घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 41 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 04 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 06 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 41 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


12 आदतन एवं 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन एवं 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 03 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 को 01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 03 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कमल चैहान के घर के आंगन मे 55 चिटनीस का पूर्वा और श्याम बाबा का मंदिर के पास लालाराम नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शुभम भेरवे, सोनू बोयथ, विक्की सिलावट, सुजल चैहान और लखन हंसारिये, अनुराग विष्णार, गणेश भैरवे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4200 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2020 को 10.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजीव नगर बडला खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राखल दास, इमरान, भेरूसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 890 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 





अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 को 11.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बी पटेल नगर खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बी पटेल नगर खजराना निवासी रामकन्याबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रुपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 को 14.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर के पास कनाडिया रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शिव मंदिर के पास कनाडिया रोड इन्दौर निवासी योगेश मालविय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 84 सांई मंदिर के पास भील कालोनी इन्दौर निवासी वासू और 14 भील कालोनी मुसाखेडी इन्दौर निवासी अश्विन और गली न 02 शांति नगर मुसाखेडी इन्दौर निवासी मुकेश उर्फ मुक्कु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जनता क्वाटर नंदा नगर आम रोड  और अन्नपुर्णा स्कुल के पास कुलकर्णी का भट्टा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 849 जनता क्वाटर नदा नगर निवासी राजदीप उर्फ मंगु और जबरन कालोनी भेरू महराज मंदिर के पास हाल मुकाम 1156 कुलकर्णी भट्टा निवासी प्रदीप उर्फ लाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक पृथक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, मालवा मिल की पक्की चाल निवासी राधेश्याम और 50 रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी हेमंत और 4/1 तोतला नगर बंगाली चैराहा इन्दौर निवासी लखन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 05 दिसबंर 2020 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबा चाय दुकान के पास हातोद इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, बजरंगपुरा थाना बेटमा इन्दौर निवासी जीमत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Saturday, December 5, 2020

· 7 वर्षीय बालक के अपहरण करने वाले आरोपी को थाना गांधी नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

  

·        अपह्त बालक को दस्तयाब कर, सकुशल पहुंचाया उसके परिजनों के पास

 

दिनांक 4 दिसंबर को थाना गांधीनगर पर  आवेदिका राधा ने रिपोर्ट किया था कि उसके 7 वर्षीय बालक को कोई अपहरण करके ले गया है तथा अपहरणकर्ता अनैतिक मांग तथा अनैतिक सहयोग की मांग बच्चों को छोड़ने के लिए फोन पर कर रहा है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना गांधी नगर पर अपराध क्र . 459/2020 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिस पर उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक इंदौर पश्चिम श्री महेश चंद जैन द्वारा प्रकरण में अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम ज़ोन-2 श्री प्रशांत चैबे व नगर पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन के नेतृत्व में टीम गठित कर, तत्काल बच्चें की दस्तयाबी एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। प्रभारी थाना प्रभारी गांधीनगर तथा साइबर टीम के द्वारा लगातार प्रकरण में आरोपी की पतारसी के प्रयास किये गये। किसी भी स्थिति में बच्चों को सुरक्षित लाना पुलिस का प्राथमिक दायित्व था और चुनौतीपूर्ण था। पुलिस द्वारा उक्त चुनौती को स्वीकार करते हुए, सभी संभावित स्थानों पर टीमों को रवाना किया गया और प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर, अपह्त 7 वर्षीय बालक को सकुशल लाने में सफलता प्राप्त की।

 

            मासूम बालक के अपहरण को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए पुलिस टीम ने प्रकरण के संदेही के बारे में जानकारी प्राप्त कर, संदेही दीपक पिता रामलाल निहाल निवासी गोयाब थाना ऊन जिला खरगोन के बारें में पता चला। उक्त जानकारी पर तत्काल पुलिस टी उसकी तलाश हेतु माता मंदिर के पास शेगांव थाना ऊन जिला खरगोन पहुंचे, जहाँ पर से टीम द्वारा संदेही दीपक के कब्जे से अपहर्त बालक को दस्तयाब किया जाकर मय संदेही दीपक को गिरफ्त में लिया गया तथा अपह्त बालक को सकुशल उसके माता पिता के सुपुर्द किया। आरोपी दीपक ने पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया तथा बताया कि वह बालक के परिवार पर दबाव बनाने के लिये उनके बालक को बहला फुसला कर ले गया था। पुलिस द्वारा आरोपी दीपक पिता रामलाल निहाल को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

            अपह्र्त बालक की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तार करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी थाना गाँधीनगर उनि के पी.पाराशर, सउनि योगेश कुमार, सउनि रामसेवक मीणा, सउनि पी.एस. चैहान, आर .102 दीपेन्द्र व सायबर टीम की सराहनीय भूमिका रही।

स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के नवीन सत्र के सफल कियान्वयन हेतु किया गया, स्कूलों के प्राचार्यो एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन।

 इंदौर- दिनांक 05 दिसम्बर 2020- बच्चों में व्यक्तित्व के विकास व उन्हे मूल अधिकार एवं नैतिक कर्तव्यों के पालन साथ-साथ कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए अपने सामाजिक दायित्वों का पालन कर, एक अच्छे नागरिक बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार, जिलास्तर पर स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसके परिपालन में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना की जिला स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष कलेक्टर इंदौर श्री मनीष सिंह के मार्गदर्शन में जिला इन्दौर के चयनित शासकीय स्कूलों के बच्चों को इस संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

      इसी परिपेक्ष्य में इस योजना के अंतर्गत जिला इन्दौर में नये सत्र की शुरूआत करने के लिये इन्दौर पुलिस द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों व एसपीसी योजना के चयनित स्कूल के प्राचार्यों व पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन आज दिनांक 05.12.2020 को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में किया गया। उक्त बैठक में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना की जिला स्तरीय कमेटी के सदस्य पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री सूरज कुमार वर्मा की विशेष उपस्थिति में एसपीसी इन्दौर की नोडल अधिकारी व अति. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इन्दौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सहित जिला इन्दौर के चयनित शासकीय स्कूलों के प्राचार्य एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहें, जिन्होनें उक्त योजना के तहत नवीन सत्र हेतु की जाने वाली कार्यवाही के क्रियान्वयन आदि के संबंध में आवश्यक जानकारियां साझा की गयी।

      उक्त योजना तहत चयनित शासकीय स्कूलों के 8वी एवं 9वीं कक्षा के बच्चों को दो साल का आंतरिक व बाह्य प्रशिक्षण प्रदान किया जाता हैं, जिसमें विघार्थियों को निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार इन्डोर एक्टिविटी में ‘‘स्टूडेंट पुलिस कैडेट’’ योजना का उद्देश्य एवं पुलिस संगठन की सामान्य रूपरेखा से अवगत करवाते हुए उन्हे समाज में पुलिस की भूमिका, विभिन्न सामुदायिक पुलिसिंग योजनाएं, मानव अधिकार एवं बच्चों के अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों, उनका व्यक्तित्व विकास एवं आत्मानुशासन, नशे के दुष्परिणाम सोशल मिडिया का उपयोग में रखने वाली सांवधानियां एवं सायबर अपराधो, आपदा प्रबंधन यातायात प्रबंधन आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों, शिक्षाविदों व अधिकारियों द्वारा व्याख्यान आदि आयोजित कर, उन्हे संबंधित विषयों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। 

      इसी तरह आउटडोर एक्टिविटी के तहत उन्हे नजदीकी पुलिस थाना, नियंत्रण कक्ष की विजिट, एम.पी.ई.बी एवं अन्य कार्यालयों में सीसीटीवी कंट्रोल रूम विजिट, यातायात प्रबंधन हेतु यातायात थानों व कार्यालयो की विजिट, पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रों आदि स्थानीय स्थलों का विजिट करवाकर, उन्हे उनकी सामान्य कार्यप्रणाली से भी अवगत करवाया जा रहा है।

      इस योजना के तहत नवीन सत्र में वर्तमान परिपेक्ष्य में सभी दिशा-निर्देशों का ध्यान में रखते हुए क्रियान्वयन हेतु पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर, कार्यवाही का संचालन किया जावेगा तथा समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी इसकी समीक्षा की जावेगी।

      इस दौरान यूनिसेफ व जिला रिसोर्स ग्रुप की इंचार्ज सुश्री शर्वरी उबाले के मार्गदर्शन में किशोर-किशोरी सशक्तीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसमें किशोरवय के लिये उपस्थित कानूनी प्रावधानों एवं उनसे संबंधित अपराधों एवं इनके रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा की गयी।






सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा लोगों को बताया गया सीट बेल्ट का महत्व

  

आज दिनांक 5 दिसम्बर को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया ।

LIG चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रंजीत सिंह देवके ,उप पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार उपाध्याय एव यातायात थाना प्रभारी दिलीप सिंह परिहार अपनी टीम के साथ वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनने की हिदायत दी इस दौरान ट्रैफिक के अधिकारियों द्वारा रेड सिग्नल में प्रत्येक चार पहिया वाहन चालक के पास जाकर सीट   बेल्ट के प्रति जागरूक किया गया तथा जिन्होंने स्वेच्छा से सीट बेल्ट लगाया था उनकी सराहना की । साथ मे सभी वाहन चालकों को यातायात नियमो की जानकारी सम्बन्धी पम्पलेट बाटे गए।

            ज्ञात हो कि भारतीय लोगों को सीट बेल्ट की उपयोगिता अब तक समझ नहीं आई है। देश में सड़क दुर्घटना के कई मामले हर रोज देखने को मिल जाते है। जिसकी ज्यादातर वजह वाहन उपयोग के समय यातायात नियमों की अनदेखी करना पाया गया है।यातायात नियम के अनुसार ड्राइव करते वक्त सीट बेल्ट पहनना बहुत ही जरूरी है। यह न सिर्फ आगे बैठे यात्री बल्कि साथ में सफर कर रहे लोगों की भी सुरक्षा करता है। साथ ही यह भी जरूरी है कि यात्रा कर रहे सभी यात्री सीट बेल्ट का उपयोग करें। हालांकि भारत में लोग सीट बेल्ट न पहने के बहुत सारे बहाने ढूंढ लाते है।

           आपको बता दें कि सीट बेल्ट किसी भी दुर्घटना के समय आपके शरीर को गंभीर चोट से बचाता है। वहीं अगर आपने ड्राइव करते वक्त सीट बेल्ट नहीं पहना है, तो दुर्घटना के वक्त आपको मस्तिषक और शरीर के कई अन्य जगह पर गंभीर चोट लग सकती है।

यातायात पुलिस इन्दौर का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान निरतंर जारी रहेगा।

सड़क सुरक्षा -- जीवन रक्षा







इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 29 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 04 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 04 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 04 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 29 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


05 आदतन एवं 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन एवं 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 जमानती, 02 गिरफ्तार वारण्ट तामी

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 दिसबंर 2020 को 02 गिरफ्तार 01 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना चदननगर द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2020 को 7.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पावर हाउस के पास चंदननगर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 254 बी सेक्टर राजनगर रायल स्कूल के पास चंदननगर निवासी दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 100 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


अवैध शराब सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 04 दिसबंर 2020 को 16.40 बजेंमुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील मोहल्ला लिम्बोदी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भील मोहल्ला निवासी राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रुपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 04 दिसबंर 2020 को 21.03 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन मोहल्ला टी ही गांव इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम टी ही गांव बाबूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रुपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 दिसबंर 2020 को 01.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुभाष नगर चैराहा महालक्ष्मी होटल के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 52/2 पुरानी जीवन की फेल निवासी शुभम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध  छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।





Friday, December 4, 2020

पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने कर लिया था, जहरीले प्रदार्थ का सेवन

 

पुलिस की डायल-100 सेवा ने तत्काल पहुंच, परिजनों के साथ उपचार हेतु युवक को समय से अस्पताल पहुंचाया।

                 

दिनाँक 03-12-2020 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर थाना के जूनी इंदौर के अंतर्गत एक युवक ने जहरीले प्रदार्थ का सेवन कर लिया है,उसे अस्पताल ले जाने का साधन उपलब्ध नहीं है पुलिस सहायता की आवश्यकता है। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 द्वारा उक्त सूचना प्राप्ति पर इंदौर जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र.17 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ प्रधान आरक्षक 754 विक्रम सिंह और पायलेट गोपाल शर्मा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने जहरीले प्रदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसको अस्पताल पहुँचाने हेतु परिजनों द्वारा डायल-100 सेवा को फोन कर पुलिस सहायता माँगी गई थी ।डायल-100 स्टाफ द्वारा युवक को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल मे भर्ती करवाया।

· थाना एरोड्रम क्षेत्र में हुई नकबजनी के अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर क्राइम ब्रांच इंदौर ने 02 लोगों को पकड़ा।


·          आरोपियों से नकबजनी  का मश्रुका कीमती करीबन 70 हज़ार का बरामद।

 

इंदौर - दिनांक 04 दिसंबर 2020- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा संपत्ति संबंधी वारदातों, मोबाईल स्नैचरों तथा चोरी नकबजनी संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर की अनसुलझी चोरी नकबजनी की घटनाओं की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु क्राइम ब्रांच के टीम प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

 

इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नागिननगर क्षेत्र में पुरानी कलाली रोड पर दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी किये हुये कुछ मोबाईल लेकर बेचने की फिराक में खड़े है। मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर मुताबिक योजना के, दोनों संदिग्धों को मोबाइल सहित पकड़ा जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपने नाम 1.सलीम पिता जलालुद्दीन उर्फ जमालखान उम्र 52 साल निवासी 20/21 गुलशन कॉलोनी (रानी पैलेस) राज किराना वाली गली सिरपूर धार रोड़ इंदौर एवं 2. अब्दुल रहीम पिता अब्दुल्ला शेख उम्र 48 साल निवासी 641/642 लोहा गेट गली नं.12 नंदननगर थाना चंदननगर इंदौर का होना बताये। सन्देह के आधार पर मौके पर ही आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से तीन मोबाईल 1.one plus 7 pro  2. Vivo v 11 प्रो  3. Samsung  S-7 EDGE  बरामद हुए जिन्हें आरोपियों ने चोरी करना बताया। दोनों को हिरासत में लेकर चोरी के मोबाइल जप्त किये गए जोकि उन्होंने जुलाई माह में lockdown के दरमियान एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक घर मे घुसकर चुराये थे जिसमें कुछ नगदी पर भी आरोपियों ने हाथ साफ किया था चूंकि नगदी उन्होंने खर्च कर दी जोकि बरामद नहीं हो सकी लेकिन आरोपीगण मोबाइल बेचने के लिए घूमते हुए पाए जाने पर दबोच लिए गए व वारदात का खुलासा हो गया। उक्त मोबाईल इन्होंने केदार नगर छोटा बांगडदा रोड थाना एरोड्रम क्षेत्र इंदौर से दिनांक 04/07/2020 को ताला तोड़कर चोरी किये थे जिसकी रिपोर्ट थाना एरोड्रम के अपराध क्रं. 336/2020  धारा 457,380 भादवि में दर्ज है। आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एरोड्रम के सुपुर्द किया गया है जिनसे शहर की अन्य वारदातों के संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 23 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 04 दिसंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 03 दिसबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 04 दिसंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 23 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


04 आदतन एवं 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 दिसबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन एवं 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 दिसबंर 2020 को 02 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2020 को 16.50 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इन्दौर मंहु रोड ग्राम उमरिया इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्राम पिगडम्बर निवासी सतीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1130 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2020 को 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बनेडिया रोड ईट भट्टा बिजली खंबे के नीचे देपालपुर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, अजय, राकेश, मंजुर खान, अजय, मो सईद, जगदीश, हरिसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 375 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 





अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अयोध्या नगरी पानी की टंकी के पास परदेशीपुरा और लालगली के पास परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, एम 1302 अयोध्या नगरी परदेशीपुरा निवासी सौरभ और 794 भागीरथपुरा मुन्नी ज्वेलर्स वाली गली इन्दौर निवासी नितिन  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2760 रुपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 03 दिसबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 66 अहिल्या पल्टन मकान के सामनें और 30 गफुर खां की बजरिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 66 अहिल्या पल्टन इन्दौर निवासी रेणु कश्यप और 30 गफुर खां की बजरिया निवासी सरलाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रुपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 दिसबंर 2020 को 01.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कादर कालोनी खजराना इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 10/1 कादर कालोनी खजराना निवासी नईम खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।