Wednesday, November 11, 2020

· इंदौर क्राईम ब्रांच द्वारा ऑनलाईन फ्राड शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के 49,290/- रूपये कराये वापस।

 

        ठगी करने वाले स्वयं को बैंक अधिकारी व कर्मचारी बनकर आवेदकों को   झाँसे         में लेकर करते हैं ठगी।

       बैंक के रीवार्ड पाईंट का लालच देकर लिया था आवेदक का ओ.टी.पी नम्बर।

 

इंदौर- दिनांक 11 नवंबर 2020- पुलिस उपमहानिरीक्षक (शहर)  श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इंदौर द्वारा लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले अपराधियों की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्षन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा ऑनलाईन ठगी की शिकायतों की जांच हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है जिसमें रोजाना विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त होती हैं।

   दिनांक 24.10.20 को शिकायतकर्ता डाॅ. मोहन बाबु नेमा निवासी वंदना नगर इंदौर को फोन पर ठग द्वारा स्वयं को एस.बी.आई. बैंक का प्रतिनिधी बन रिवार्ड का लालच देकर शिकायतकर्ता के बैंक का ओटीपी प्राप्त कर शिकायतकर्ता के बैंक खाते से 49,290/- रूपये आहरित कर लिये थे।

   शिकायतकर्ता द्वारा इस संबंध मे क्राईम ब्रांच कार्यालय इंदौर पर शिकायत की, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा तत्काल फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल को कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल की टीम द्वारा आवेदक से फ्राड की जानकारी लेकर संबंधित एस.बी.आई बैंक को मैल भेजकर ट्रांजैक्शन को रूकवाकर शिकायतकर्ता के 49,290/- रूपये आवेदक के खाते मे वापस जमा करवाये ।

 

 सभी आमजन से अनुरोध है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपने बैंक खाते की व्यक्तिगत जानकारी व ओटीपी की जानकारी किसी से भी शेयर न करे एवं इस प्रकार की कोई घटना होने पर तुरंत साईबर क्राईम हेल्पलाईन नम्बर 7049124445 पर सूचित करे।

Tuesday, November 10, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 36 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 09 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 नवंबर 2020 2020 के सुबह से आज दिनांक 09 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 36 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


04 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 6 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन एवं 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गिरफ्तार ,02 गैर जामानती 03 जामानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 नवंबर 2020 को 02 गिरफ्तार ,02 गैर जामानती 03 जामानती वारण्ट तामीलकिये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वकेवारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 नवंबर 2020 को 19.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भण्डारी ब्रिज के पास एम आर 4 रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 724 कुलकर्णी का भट्टा इंदौर निवासी सुरेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना  द्वारा कल दिनांक 09 नवंबर 2020 को मुखबिर 14.35 बजें से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नग र चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अनार बाग कालोनी निवासी सलीम शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रुपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 09 नवंबर 2020 को 16.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बीमा अस्पताल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 17/12 नंदानगर निवासी पारस सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई। 

पुलिस थाना खंुडैल द्वारा कल दिनांक 09 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी अस्पताल के पास और नयापुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम तिल्लौर खुर्द निवासी अतुल उर्फ नानीक्या चैधरी और ग्राम नयापुरा निवासी भजेसिंह उर्फ नानूराम पिा उदयराम मौर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 45000 रुपयें कीमत की 28 क्वाटर व 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।



पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Monday, November 9, 2020

शादी का झांसा देकर, नाबालिग को बहला- फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी, पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में



*आरोपी के कब्जे से नाबालिग अपहर्ता बरामद* 



इंदौर- दिनांक 09 नवंबर 2020 शहर में महिला संबंधी अपराधों पर विधिसंगत आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) (जोन-2)श्री राजेश रघुवंशी व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह राठौर के निर्देशन मे थाना खजराना द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्त मे लिया गया।


दिनांक 10 सितंबर 2020 को फरियादी रेश्मा निवासी इंदौर (परिवर्तित नाम) द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि उसकी 16 वर्षिय पुत्री दोपहर 11:00 से घर से बिना बताए कहीं चली गई है, पुत्री की तलाश आसपास व जान पहचान वालों के यहां करने पर नहीं मिली, कोई बदमाश मेरी लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया है। उक्त पर से अपराध धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समुचित दिशा निर्देश दिए गए  तथा अपहर्ता की तलाश हेतु टीम गठित की गई। इसी क्रम मे मुखबिर सूचना के आधार पर  प्रकरण में अपहर्ता को दस्तयाब किया गया। अपहर्ता ने कथनों मे बताया की *साहिल पिता असलम खान उम्र 19 साल निवासी अशर्फी नगर* उसका परिचित था, जो उसे निकाह का बोलकर अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था तथा उसके साथ बिना उसकी मर्जी के जबरदस्ती गलत काम किया।


अपहर्ता के बयानों के आधार पर प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध *धारा 366, 376 (2)(n), 343 भादवी व 5(L)/6 पोस्को act का इजाफा किया गया*  तथा मुखबिर सूचना पर से *आरोपी साहिल पिता असलम खान उम्र 19 साल निवासी अशर्फी नगर खजराना इंदौर स्थाई निवासी रसूलपूर देवास को ग्राम रूहखेड़ी क्षिप्रा से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई।* आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गई। 


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा, उप निरीक्षक दीपक विश्वकर्मा, प्र आर नफिसा, hc रज्जाक व आर विनोद की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 28 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 09 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 नवंबर 2020 2020 के सुबह से आज दिनांक 09 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 28 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


03 आदतन व 8 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 6 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन एवं 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गैर जामानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 नवंबर 2020 को 03 गैर जामानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणागंगा द्वारा कल दिनांक 8 नवंबर 2020 को 17.30  बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आस्था फेक्ट्री सेक्टर एफ पर ओटला पर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राजाबाबू, सुनील ,भियन , भूमान लक्की को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 800 रुप्यें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 8 नवंबर 2020 को 14.45  बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आई टी पार्क चैराहा भाऊ की दुकान के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, छोटा भाट मोहल्ला नाले के पास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इ राजेश बागडी और करण राठौर के कब्जे संे 415 रुप्यें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 99 नई जीवन की फेल और धर्मशाला क पास लाल गली परदेशीपुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, विपिन मिसाल और योगेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1315 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर  द्वारा कल दिनांक 08 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सुकमाबाई , राम, मांगीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1250 रुपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 08 नवंबर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबुमुराई कालोनी रिलायंसपेट्रोल पंप के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 262 राजाराज नगर कुशवाह नगर के पास नगर के पास निवासी लक्की पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रुपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई। 

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 08 नवंबर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीरपिपलिया रोड ग्राम मेठवाडा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम झलारा निवासी कमल पिता जगदीश कीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 45000 रुपयें कीमत की 500 क्वाटर व 10 पेटी और एमपी 09 डब्लू बी 6224 अवैध शराब जप्त की गई।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 08 नवंबर 2020 को 14.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आई टी पार्क चैराहा भाऊ खण्डवा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, राकेश मालवीय पिता जगदीश मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Sunday, November 8, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 21 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 08 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 07 नवंबर 2020 2020 के सुबह से आज दिनांक 08 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 21 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


02 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 6 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन एवं 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 नवंबर 2020 का 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 6 नवंबर 2020 को 20.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विजय चैहान के घर के सामनें गोकुल अपार्टमेंट खातीवाला टेंक इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, दिलीप कटारिया, जगन्नाथ विश्वकर्मा, अनिल मटकोले, मनोज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 610 रुप्यें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 07 नवंबर 2020 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मृदंग गार्डन के सामनें बायपास रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 03 फिरदोस नगर थाना आजाद नगर निवासी मो इलियाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शकंर कुम्हार का बगीचा और धर्मशाला के पास वाली गली परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, एलआईजी पुलिस लाईन के पीछे इन्दौर निवासी रमेशसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Saturday, November 7, 2020

क्रिकेट का सट्टा चलाने वाले आरोपीगण क्राईम ब्रांच, इन्दौर की गिरफ्त में

 

o   आरोपीगण आई.पी.एल. लीग से ही चला रहा थे क्रिकेट का सट्टा ।

o   आई.पी.एल. के हाई वोल्टेज मेच राॅयल चेलेन्जर बेंगलोर विरूद्ध सनराईसेस हैदराबाद दौरान ले रहा था हार-जीत का सट्टा ।

o   आरोपी राजेन्द्र नगर क्षेत्र मे स्वंय के फ्लेट से करता था हार-जीत का सट्टा।

o   आरोपियों के पास से कूल नगदी 36,000/- रूपये(छत्तीस हजार रूपये) जप्त

o   आरोपियों के पास से 06 नग मोबाइल 01 लेपटॉप,पावरसप्लायएक्सटेंषन,हार्ड डिस्क, 02 नग केल्क्युलेटर, 01 हिसाब किताब की डायरी          आदि जप्त ।

 

उप पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्र इन्दौर (शहर) व्दारा शहर में सट्टा, क्रिकेट का सट्टा व जूआ खिलवाने व खेलने वाले अपराधियों की धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिये इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री गुरुप्रसाद पाराशर व्दारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारीयों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये थे ।

क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना-राजेन्द्र नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने घर में क्रिकेट के हार-जीत पर सट्टा लेने का काम करता है । सूचना पर से थाना-राजेन्द्र नगर पुलिस को लेकर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान की पतारसी कर घेराबंदी कर 01 संदिग्ध व्यक्ति को पकड कर नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम परमजित उर्फ लक्की पिता गुरूदेव सिंह, उम्र 32 साल, जाति-सरदार, निवासी 201 षिसागर सोसायटी, थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र निवास करना बताया ।

संदिग्ध व्यक्ति परमजित उर्फ लक्की पिता गुरूदेव सिंह से पूछताछ करने पर बताया आरोपी आई.पी.एल. लीग के समय से ही क्रिकेट का सट्टा चला रहा था आरोपी इंदौर व आस पास के क्षेत्र के लोगो मोबाईल के माध्यम से को खिलाता था सट्टा व सट्टा के कारोबार राजस्थान राज्य तक फैला था जिसकी जांच की जा रही है। जिसकी लाइन राजस्थान से आॅनलाईन ली है । आरोपी ने यह भी बताया कि वह रूपयों की लालच में स्वयं के निवास स्थल पर क्रिकेट का सट्टा चलाता था,, दिनांक 06.11.2020 को आई.पी.एल का सनराईसेस  हैदराबाद  विरूद्ध रायल चेलेन्ज बेंगलोर का क्रिकेट खेल चल रहा था तभी क्राईम ब्रांच की टीम व थाना रोजन्द्र नगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये सट्टा पकड लिया ।

उक्त आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 36,000/- रूपये(छत्तीस हजार रूपये) , 06 नग मोबाइल(02 की-पेड व 04 एंडरोइड) , 01 नग लेपटॉप, पावरसप्लाय एक्सटेंषन, 01 हार्ड डिस्क, 02 नग केल्क्युलेटर, 01 हिसाब किताब की डायरी आदि जप्त किये गये ।

क्राईम ब्रांच की टिम व थाना राजेन्द्र नगर की संयुक्त कार्यवाही मे आरोपी के विरूद्व थाना राजेन्द्र नगर मे अपराध क्र 609/20 धारा  3/4 गेम्बंिलंग एक्ट मे प्रकरण पंजीबद्व किया गया व आरोपी से पूछताछ जारी है।







इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 36 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 07 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 नवंबर 2020 2020 के सुबह से आज दिनांक 07 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 36 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


02 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 6 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन एवं 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 05 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 नवंबर 2020 का 04 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 05 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 6 नवंबर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास डब्लू डी आॅिफस पलाािसया इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, कपिल का मकान नई बस्ती भागीरथपुरा इंदौर निवासी एकनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 610 रुप्यें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा उपकरण एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 06 नवंबर 2020 को 15.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा बस स्टेण्ड काम्पलेक्स इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अहीरखेडी कांकड सुलभ कामप्लेक्स कांकड निवासी अज्जू पिता नवगत राठौर जाति पादरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 06 नवंबर 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छीपाबाखल और हुकुमचन्द कालोनी माताजी मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 18/2 छीपाबाखल इदंौर निवासी रघुवीर और 40/2 जयभवानी नगर एरोड्रम निवासी अंकित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब व भांग जप्त की गई।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 06 नवंबर 2020 को, 17.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर कांकड हनुमान मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सिरपुर कांकड हनुमान मंदिर के पास निवासी अमित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रुप्यें कीमत की 5 लीटर अवैध  जहरील शराब  जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 06 नवंबर 2020 को, 22.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जनता ढाबा के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम उमरिया अजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रुप्यें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब  जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 06 नवंबर 2020 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिजासन माता मंदिर के पास और टेकरी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, 60 शक्ति नगर निवासी विजय यादव और बाबू मुराई कालेनी निवासी गुरप्रीत सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध पृथक ..पृथक  हथियार जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




Friday, November 6, 2020

· 10 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी पुलिस की गिरफ्त मे।


 

·         थाना अजाक सहित इन्दौर मे कई थाना में लंबित है वारंट

 

इंदौर दिनांक 6 नवंबर 2020- पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा फरार अपराधियों एवं वारंटीओं की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा व पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज श्री प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा थाना अजाक पर लंबित स्थाई वारंटियों की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तार किये जाने हेतु उप पुलिस अधीक्षक अजाक भंवर सिंह सिसोदिया व थाना प्रभारी अजाक सवाई सिंह नागर को निर्देशित किया गया।

 

 उक्त निर्देशों पालन में थाना अजाक से स्थाई वारंटियों की पतारसी हेतु उनि श्याम किशोर त्रिपाठी व उनि अनिल गौतम के हमराह टीम बनाई गई। उक्त टीम को जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रोशन पिता प्रेमनारायण कुमावत राजनगर मे देखा गया है। टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर राजनगर में मुखबिर द्वारा बताये हुलिये अनुसार पतारसी करते एक व्यक्ति खडा मिला जिससे पूछताछ करते उसने अपना नाम रोशन पिता प्रेमनाराण कुमावत उम्र 39 साल नि. 200बी राजनगर इन्दौर का रहना निवासी होकर अजाक के प्रकरण में स्थाई वारंट जारी होना बताया। उक्त वारंटी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। स्थाई वारंटी थाना अजाक के विषेष प्रकरण क्रमांक 72/10 में अपराध दिनाक से करीब 10 वर्षाे से फरार था। स्थाई वारंटी के जिला इन्दौर के विभिन्न थानों में कई वारंट लंबित होने की जानकारी सामने आई है।

 

                                उक्त वारंटी को गिरफ्तार करने में निरी. सवाई सिंह नागर, उनि श्याम किशोर त्रिपाठी, उनि अनिल गौतम, प्रआर 2774 रघुराज, प्रआर 3574 दिनेष प्रधान, आर 2460 विषाल दीक्षित, आर 1950 सुरेन्द्र, आर 759 विजेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

Ø अंतर्राष्ट्रीय ठगी के कॉल सेन्टर का क्राईम ब्रांच इंदौर ने किया पर्दाफाश ।

 

Ø  इंदौर म.प्र. अंतरराष्ट्रीय कॉल पर अमेरिका के नागरिकों सोशल सिक्यूरिटी नंबर पर अवैधानिक गतिविधियॉ जैसे ड्रग्स ट्रेफेकिंग, मनी लोंड्रिंग के नाम से डराकर करते थे अमेरिकी डालर की ठगी ।

Ø विगत लगभग एक वर्ष से कॉल सेंटर को चलाना बताया है

Ø क्राईम ब्रांच के हत्थे चड़े 21 कॉलर्स एवं क्लोसर ।

Ø इनमें 03 युवतियां भी शामिल ।

Ø अधिकांश युवक-युवतियां गुजरात के अहमदाबाद,बरोदा के रहने वाले।

Ø कुछ कालर इंदौर एवं मुंबई के । 

Ø ठग कर रहे थे डॉलर्स मे कमाई ।

Ø अमेरिका की विजलेंस एजेंसी के नाम से धमकाते थे ।

Ø अमेरिका के नम्बरों से कॉल करने के लिए उपयोग करते थे इंटरनेट कॉलिंग का उपयोग

Ø ठगों के पास अमेरिका के नागरिकों का डॉटा बेस मौजूद ।

Ø फर्जी अमेरिकी नाम बताकर झासे मे लिया जाता था ।

Ø ठगी का पैसा लेने के लिए गिफ्ट कार्ड का करते थे उपयोग ।

Ø 40 प्रतिशत काट कर हवाला से शेष 60 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त होता था ठगो को ।

           

                

 इन्दौर दिनांक 06 नवंबर 2020 - पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री योगेश देशमुख, उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री हरिनारायण मिश्र द्वारा पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री सूरज वर्मा को शहर में चल रही सायबर संबंधित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे । उक्त निर्देशो के तारतम्य में अति.पुलिस अधीक्षक श्री गुरु प्रसाद पाराशर (अपराध) को कार्यवाही बाबत् निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे क्रॉईम ब्रांच की टीम गठित कर एक बड़ी कार्यवाही में अंतर्राष्ट्रीय ठगी कर रहे कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया ।

                   क्रॉईम ब्रांच इंदौर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि महाराष्ट्र–गुजरात मे पूर्व से काल सेंटर काम करने वाले युवक युवतीया बाहर से  आकर इंदौर के लसुडिया निपानीया  क्षेत्र मे अवैध कॉल सेंटर चला रहे है  काल सेंटर से  अमेरिका के नागरिकों को कॉल करके उनसे, उनके यूनिक सोशल सिक्योरिटी नम्बरों का अवैध गतिविधियों का भय बताकर उन्हें डराकर उनके बेंक एकाउंट से डालर को  गिफ्ट कार्ड के माध्यम से राशि वसूली जा रही थी ।

                   सूचना पर से क्रॉईम ब्रांच टीम द्वारा निपानिया स्थित फ्लेट न 301 ओ के बिल्डिंग स्कीम न. 94 दबिश दी गई जहॉं पर काम करते मैनेजर जोशी फ्रांसिस व आईटी हेड जयराज पटेल सहित अन्य कालर 16 लड़के व 03 लड़कियां पाई गई । जिनके द्वारा अवैध रूप से अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेन्टर के द्वारा अमेरिकी नागरिकों का डाटा अवैध रूप से आहरीत कर ठगी की जा रही थी । मौके से  क्राइम ब्रांच की टीम को  20 cpu, server, व अन्य gadgets मिले जिन्हे मोके से विधि पूर्वक क्राइम टेक्नीकल सेल की सहायता से जप्त किया गया । क्राइम ब्रांच द्वारा की गयी इस कार्यवाही  से थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 15/20 धारा 420,419,467,468,471,120 बी,109,34 भादवि व 66 डी आईटीएक्ट का अपराध पंजीबध्द किया गया है।कुल 21 आरोपियों को मोके से गिरफ्तार किया गया है

                 क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा  पकड़े गए आरोपियों से हवाला से प्राप्त होने वाला पैसा का माध्यम अन्य लोगों की संलिप्तता , अन्य स्थानों पर इस तरह की गतिविधि संचालित कर रहे अन्य साथी व  अब तक कमाए गए अवैध लाभ के संबंध में  क्राइम ब्रांच द्वारा कड़ाई से पुछताछ की जा रही है । आरोपियों के विरुद्ध अन्य जगहो पर पंजीबद्ध प्रकरणो की जानकारी ली जा रही है। आरोपियों अग्रिम पूछताछ से इस तरह के अन्य फर्जी अवैध काल सेंटर के बारे मे एवं उनके संचालको के बारे मे जानकारी मिलने की संभावना है

 

 



 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 43 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 06 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 05 नवंबर 2020 2020 के सुबह से आज दिनांक 06 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 43 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


09 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 3 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन एवं 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 02 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 नवंबर 2020 का 04 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी एवं 02 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 3 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कनाडिया मेन रोड रायल स्टेट कालोनी गेट के सामनें और महाराष्ट्र बैंक के पीछे शिवशक्ति नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 24 काशी नगर बंगाली चैराहा इन्दौर निवासी शैलेंद्र पाटीदार और कमल पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 1200 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 3 नवंबर 2020 को 14.05 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एनटीसी कलाली के पास मालवा मिल इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, एम 127 स्टेडियम ग्राउंड जनता क्वाटर निवासी प्रघुम्न पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 210 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 3 नवंबर 2020 को 18.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भेरूबाबा मंदिर के पास एमआर 10 चैराहा इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, उमाशकंर सैनी, धीरज राजौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 3 नवंबर 2020 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वीर गुर्जर टी स्टाल के सामनें ट्रांसपोर्ट नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 234 ए सेक्टर राजनगर थाना चदंन नगर निवासी मनीष पिता बंशीपुरी गोस्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 370 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 3 नवंबर 2020 को 01.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जुल्फकार टेट हाउस के पास केशव नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मो रिजवान, एहसान, रईस खान, शाहरूख, मो शाहिद, मो शकील, फारूख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 3750 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा उपकरण एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध भांग सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 05 नवंबर 2020 को 19.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिंसी हाट मैदान इन्दौर से अवैध रूप से भांग बेचते/ले जाते हुए मिलें, 45/1 रामगंज जिंसी निवासी सागर पिता ओंकारसिंह यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 05 नवंबर 2020 को 18.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंहुगांव काकड पुरा के पीछे ईट का भट्टा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मंहुगांव काकड पुरा के पीछे ईट का भट्टा निवासी जुबैर उर्फ सोनू और ओमप्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 24000 रूपयें कीमत की 6 पेटी देशी अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 05 नवंबर 2020 को 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रानी पैलेस पानी की टंकी के पास सिरपुर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, 05 अल्फिया मस्जिद के पास रानी पैलेस इन्दौर निवासी मो आरिफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 05 नवंबर 2020 को 11.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर को गौतमपुरा नाका देपालपुर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, अयोध्या बस्ती देपालपुर निवासी चांद खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Thursday, November 5, 2020

ü दोपहिया वाहन चुराने वाले 03 शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना तिलक नगर की गिरफ्त में।

 ü आरोपियों के कब्जे से चोरी के 10 दोपहिया वाहन बरामद।

ü आरोपियों ने मिलकर शहर के कई थाना क्षेत्रों में दिया था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम।

 

इंदौर - दिनांक 05 नवम्बर 2020- शहर मे वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने एवं वाहन चोरो की धरपकड़ कर चोरी का मश्रुका बरामद करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिये, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन श्री योगेश देशमुख एवं पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री विजय खत्री व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व ज़ोन-02 श्री राजेश रघुवंशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री अनिल सिंह राठौर के द्वारा थाना तिलक नगर एवं थाना कनाड़िया की एक संयुक्त टीम का गठन कर उसे उक्त दिशा में कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे।

            उक्त निर्देशों के अनुपालन में की जा रही कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 5.11.2010 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति आई.डी.ए. मल्टी के पास स्कीम नम्बर 140 मे चोरी की मोटर सायकल बेचने के लिये खड़े है । उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर, दोनों संदिग्धों 1. समीर पिता साजिद कुरैशी उम्र 20 माल निवासी खान कालोनी महूं जिला इन्दौर, 2. अर्सलान पिता वली मोहम्मद उम्र 18 साल निवासी पटेल नगर खजराना इन्दौर को पकड़ा तथा उनके पास से चोरी की काले रंग की पल्सर मोटर सायकल जप्त की गई । उक्त दोनो आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करने पर बताया कि हम दोनो तथा हमारे साथी फैजान निवासी नंदन नगर इन्दौर के द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों जूनी इन्दौर, राऊ, एम.आई.जी., अन्नपूर्णा, संयोगितागंज, पलासिया, तिलक नगर क्षेत्र में वाहन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपीयो की निशादेही से पुलिस टीम द्वारा चोरी के कुल 10 दो पहिया जप्त किये गये है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य वारदातों व वाहनों के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।

            उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी तिलक नगर प्रशिक्षु आई.पी.एस. श्री अभिनय विश्वकर्मा, उप निरीक्षक गुलाबसिंह रावत, प्रधान आरक्षक 303 मनोज हिरवे, आरक्षक 2776 अशोक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।







इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 21 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 05 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 04 नवंबर 2020 2020 के सुबह से आज दिनांक 05 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 21 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


08 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 3 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन एवं 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती एवं 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 नवंबर 2020 का 01 गैर जमानती एवं 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 3 नवंबर  2020 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनीदेवी ग्राउंड परदेशीपुरा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 309 महंत काम्पलेक्स मल्हारगंज निवासी अंकित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 150 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा उपकरण एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 04 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर तालाब की पाल डी सेक्टर स्कीम न 71 और ग्राम नावदा पंथ चैराहा के पास धार रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 32 गडरिया मोहल्ला चदंन नगर निवासी फारूख और नावदा पंथ निवासी सुभाष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वार्टर एवं 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 नवंबर 2020 को 13.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरानी कलाली के सामनें परेदशीपुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, 11/6 परदेशीपुरा निवासी लक्की डागुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 04 नवंबर 2020 को 16.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर को जिला अस्पताल के सामनें थाना चदंन नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, 182/2 गडरिया मोहल्ला जिला अस्पताल के सामनें चदंन नगर निवासी गब्बार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल एवं एक कारतुस जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।