Thursday, October 29, 2020

डायल-100 एफआरवी द्वारा त्वरित कार्यवाही कर, तालाब में कूदकर आत्महत्या करने जा रहे दम्पत्ति की बचाई जान।

 


आज दिनांक 29.10.2020 के दोपहर करीबन 03.00 बजे थाना द्वारकापुरी की एफआरवी 42 को डायल 100 पर प्वाइंट मिला था कि सिरपुर तालाब के पास एक दंपत्ति तालाब में कूदने जा रहा है। सूचना पर तत्काल गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए एफआऱवी स्टाफ आर. 2510 दीपक कौशल पायलट संजय राठौर द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त दंपत्ति को समझाइश देकर पानी से बाहर बुलाया। यह दंपत्ति प्रजापत नगर के रहने वाले हैं, दोनों पति-पत्नि का घऱ पर पारिवारिक विवाद होने से एक दूसरे से नाराज होकर तालाब में कूदकर आत्महत्या करना चाह रहे थे। जो एफआरवी पार्टी द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों की जान बचाई। दोनों की काउन्सलिंग की गई तथा दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

            उक्त कार्यवाही में आर. 2510 दीपक एवं एफआरवी पायलट संजय राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

· क्रुरतापूर्वक वाहन में भरकर गौवंश ले जा रहे आरोपीगण, पुलिस थाना तेजाजी नगर की गिरफ्त में ।

·        गौ वंश के अवैध परिवहन में प्रयुक्त  02 चार पहिया वाहन भी जप्त ।

 

·        उक्त 02 वाहनों में से 13 गौ वंश तथा 02 भैंसे बरामत की जाकर सुरक्षित गौशाला छोडा गया ।

 

इंदौर शहर में गौ वंश की तस्करी , रोकथाम तथा  उसमें संलिप्त अपराधियों की धरपकड हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के आदेशानुसार के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्री विजय खत्री के निर्देश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधी.जोन-3 इंदौर, श्री शशिकांत कनकने व नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर,श्री आलोक शर्मा के निर्देशन में गौ वंश के अवैध परिवहन के अंतर्गत की जा रही कार्यवाही में, पुलिस थाना तेजाजीनगर की टीम द्वारा मुखबिर सुचना गौ वंश को वध हेतु ले जा रहे एक अशोक लीलेंड कंपनी चार पहिया गाड़ी दोस्त बिना नम्बर वाहन , एक पिकउप वाहन तथा आरोपियान को पकडने में सफलता प्राप्त की ।

                       

           पुलिस थाना तेजाजीनगर की टीम को चैकिंग के दौरान गौवंश का अवैध परिवहन करते पिकअप वाहन क्रमांक MP 41 GA 3206 तथा एक अशोक लीलेंड कंपनी दोस्त बिना नम्बर वाहन को पकडा गया , जिसमें से कुल 13 गौवंश तथा 02 भैंसे को सुरक्षित बरामद की जाकर गौ शाला छोडा गया तथा आरोपियान 1.आकाश पिता राकेश चौहान उम्र 28 साल निवासी ग्राम सियापुरा थाना बीएनपी जिला देवास 2.अनीष पिता आमीन शेख उम्र 18 साल निवासी ग्राम नागदा बावडिया जिला देवास 3.आरोपी अकरम पिता अजीज शाह 30 साल निवासी संजयनगर देवास 4.जुनैद शेख पिता हुसैन शेख उम्र 30 साल निवासी मस्जिद के पास पालनगर नागदा जिला देवास को गिरफ्तार किया । उक्त घटना पर से थाना तेजाजीनगर पर अपराध क्रमांक 539/2020 धारा 4,6,9 म.प्र. गौ वंश वध प्रतिषेध अधि 2004 ,11 पशुओ के प्रति क्रुरता का निवारण अधि.1960 तथा अपराध क्रमांक 540/2020 धारा 4,6,9 म.प्र. गौ वंश वध प्रतिषेध अधि 2004 ,11 पशुओ के प्रति क्रुरता का निवारण अधि.1960 का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है । प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपियान से घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में पुछताछ जारी है ।

            उक्त कार्यवाही मे आरोपियो को पकङने में वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आर.एन.एस भदौरिया , उनि अभिरुची कन्नौजिया ,प्रआर 254 विनोदसिंह , आर. अखिलेश भदौरिया , आर. गोविंदा गाडगे , आर. धर्मेन्द्र गोस्वामी , आर यशवंत भाटी की सराहनीय भूमिका रही ।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 49 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 29 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 29 अक्टूबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 49 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

11 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन एवं 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गिरफ्तार 06 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को 01 गिरफ्तार 06 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  शहीद पार्क चंद्रावत पेट्रोल पंप के पास विजय नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राहुल पिता महेश , मुकेश पिता जगन्नाथ बगेरिया , प्रमोद पिता जयप्रकाश वर्मा, महेश तिपा प्रभाती यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 11800 रुपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गयें।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुरी चैराहा नगर और 12/2 रामबली नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 51 कचरा प्लांट के पास एरोड्रम निवासी युवराज पिता गोपाल लाल और 12/2 रामबली नगर इंदौर निवासी सुधीर पिता सत्यनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 400 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा उपकरण एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को 15.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबा मनसब नगर एमजीएम स्कूल के पास आगे खाली मैदान के पासं पर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बाबा मनसब नगर खजराना निवासी सादिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रुप्यें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मृदंग गार्डन के पास झलारिया कांकड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम हलदा जुलवानिया हाल मुकाम मृदंग गार्डन निवासी जितेन्द्र किराडें और पवन उर्फ भय्यू मेंढा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3500 रुपयें कीमत की 35 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवश्री कालोनी और बंजारी माता मंदिर के पास भागीरथपुरा ंइन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सुकलिया इंदौर निवासी लक्ष्मी पति लखन और चिराड मोहल्ला भागीरथपुरा निवासी नीलेश पिता घनश्याम कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास नेहरु नगर  इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नेहरु नगर निवासी छोटू जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गंगवाल बस स्टेंड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 16 मनपसंद कालेनी निवासी राकेश पिता अमर सिंह चैधरी को  पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रुपयें कीमत की 20 पाव अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को 12.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फिरोज गांधी नगर मेन रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, 176 नई जीवन की फेल इंदौर निवासी शंकर उर्फ गोलू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध मुठ जप्त किया गया। 

पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, रोहित अहिरवार पिता दलवीर अहिरवार , आर्दश उर्फ गोलू पिता नरेन्द्र यादव , राहुल पिता रामा उर्फ रामबाबु सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना द्वाराकापुरी द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को 22.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ़़ऋषि पैलेस गली नं 06 इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 202 ऋषिनगर निवासी विवेक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गुप्ती जप्त कि गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।





Wednesday, October 28, 2020

· धामनोद से फरार, दो स्थाई वारण्टी आरोपी, इंदौर क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में।

 ·        08 वर्ष से फरार चल रह थे आरोपी।

 

इंदौर -दिनांक 28 अक्टूबर 2020- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा म0प्र0 विधानसभा उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुये फरार तथा स्थाई वारण्टियों की धरपकड़ हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्श में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को फरार तथा स्थाई वारण्टियों के संबंध में सूचना संकलित कर उनकी धरपकड़ करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।

 

                इसी अनुक्रम में फरार स्थाई वारण्टियों की पतारसी के दौरान क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को सूचना मिली थी कि थाना धामनोद जिला धार के प्रकरणों में फरार कुछ आरोपी इंदौर में रह रहे हैं जिनके विरुद्ध प्रथम सत्र न्यायाधीश, धरमपुरी के द्वारा स्थाई वारण्ट जारी किये गये हैं। पतारसी करते हुये क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने फरार  स्थायी वारण्टी फ़िरोज खान पिता गफ्फार खान उम्र 30 वर्ष निवासी राजीव नगर खजराना इंदौर, थाना धामनोद जिला धार के प्रकरण क्रमांक 831/13 धारा 279, 337, 304 ए मामले में विगत 07 वर्षो से फरार होने पर क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा पकड़ा गया।

 

                इसी प्रकार एक अन्य मामले में थाना धामनोद के प्रकरण क्रमांक 1178/12 धारा 379, 517 भादवि के मामले में फरार आरोपी स्थायी वारण्टी हरिसिंह पिता गजराज उम्र 32 वर्ष निवासी पीलूखेड़ी थाना शमशाबाद विदिशा हाल निवासी संजीवनी नगर थाना खजराना इंदौर को पकड़ा। आरोपी पूर्व में उपरोक्त मामले में 25  दिन जेल रहा था किंतु जमानत के बाद पेशी पर उपस्थित नहीं होता था जोकि लगभह 8 वर्ष से फरार था।

                दोनों आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना धामनोद जिला धार पुलिस के सुपुर्द किया गया है।



· IPL का सट्टा खिलाने वाले 02 सटोरिये, थाना एरोड्रम की गिरफ्त मे

 ·        आरोपियो के कब्जे से 20 मोबाइल फोन एवं 4800 रुपये बरामद।

 

·        आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गेंबलिंग एक्ट 3/4  एवं 66 आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

 

इंदौर -28 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में आईपीएल मैचों पर अवैध सट्टे का कारोबार करने वाले आरोपियो पर अंकुश लगाने एवं इनमें संलिप्त आरोपियो की धरपकड़ हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पश्चिम श्री प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग मल्हारगंज श्री जयन्त राठौर द्वारा क्षेत्र में जुआ/सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

                इसी अनुक्रम में पुलिस थाना एरोड्रम इंदौर की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र स्थित संगम नगर कालोनी इन्दौर पर कुछ व्यक्ति सनराईजर हैदराबाद व दैहली केपीटल के बीच हुवे आईपीएल मैच पर हार जीत का दाव लगाकर सट्टे का अवैध कारोबार कर रहे हैं। टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपीगण 1. मनीष पिता परमानंद भाटिया उम्र 38 वर्ष निवासी पाशर्वनाथ नगर थाना अन्नपूर्णा इंदौर

2. रविकांत मिश्रा पिता रमाकांत मिश्रा उम्र 40 वर्ष निवासी संगम नगर इंदौर को पकड़ा जिनके पास से आई पी एल क्रिकेट मैच सनराईजर हैदराबाद व दैहली केपीटल टीमों के हार जीत के भाव व अन्य हिसाब किताब के दस्तावेज मिले साथ ही साथ 20 मोबाइल  व एक एलसीडी टीवी 4800-/- रुपये नगद बरामद हुए।

                उक्त पर से आरोपियों के विरुद्ध  अपराध धारा पब्लिक गेंबलिंग एक्ट 3/4 एवं 66 आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी हैं।

                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एरोड्रम श्री राहुल शर्मा, उनि बलराम सिंह राठौर, उनि आलोक राघव, आरक्षक कृष्णा पटेल, आरक्षक दीनदयाल शर्मा, आरक्षक पवन पाण्डेय, आरक्षक अरविन्द सिंह तोमर, आर. जितेन्द्र सांखला की अहम भूमिका रही 



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 86 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 28 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 28 अक्टूबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 86 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


 11 आदतन व 29 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन एवं 29 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


10 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को 10 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को 22.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेघदुत गार्डन साई मंदिर के पास मे सर्विस रोड विजय नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मो शकील पिता अस्दुल सत्तार, शारीक खान पिता शकीस खान, राजेश पिता अजयसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 9500 रुपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गयें।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बीमा अस्पताल के पीछे इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रोहित, बबलु, रितेश, धमेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गयें।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को 23.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खराव चाय के पास राजमोहल्ला इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 48 लोकनायक नगर थाना छत्रीपुरा निवासी राहुल चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 340 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा उपकरण एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 17 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कृष्ण विहार कालोनी के पास ग्राम बिज्जु काकड निवासी पप्पु पिता मांगीलाल चैहान और ग्राम जस्सा काराडिया निवासी जिवन पिता चंदन गारी और रविदास नगर थाना लसुडिया निवासी कपिल पिता रामेश्वर कुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल मुक्ति धाम इन्दौर के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 36 मालवा मिल मुक्तिधाम निवासी राहुल खिल्लारें और 6/2 नंदा नगर इन्दौर निवासी सूरज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3050 रुपयें कीमत की 42 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो ंइन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 46 पेनजान कालोनी निवासी रोहित पिता लाल जायसवाल और 118 दिपेश स्कुल के पीछे भागीरथपुरा निवासी आशीष उर्फ सन्नी और 172 शुक्ला वाली गली भागीरथपुरा निवासी राहुल पिता संतोष पांचाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव नगर शौचालय के पास मुसाखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शिव नगर मुसाखेडी निवासी बहादुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम कैलोद करताल के पास खेत इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम कैलोद करताल निवासी राजुबाई चैहान और योगेश चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 650 रुपयें कीमत की 6 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुम्हार भट्टी नाले के पुल के पास और पिपल्यारांव तालाब के किनारे इन्दौर से अवैध रूप से शराब/भांग बेचते/ले जाते हुए मिलें, 55 कुम्हार भट्टी पालदा निवासी रामलाल पिता स्व श्री धन्नालाल प्रतापत और स्कीम न 103 तेजपुर गडबडी ब्लाक ओ मकान न 218 थाना राजेंद्र नगर निवासी विजय देसाई उर्फ बिज्जु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब/भांग जप्त की गई।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को 21.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नमक वाली गली जीएनटी मार्केट इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 136 जीएनटी मार्केट छत्रीपुरा निवासी राजेश पिता घनश्याम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2200 रुपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को 19.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बृजलाल के घर के सामनें चमार मोहल्ला हातोद इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चमार मोहल्ला हातोद निवासी मनोहर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को 12.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बावलिया आरोपी की गुमटी के पीछे थाना खुडैल इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम मोरोद हाट जिला इन्दौर निवासी तुफानसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को 18.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम मिर्जापुर फाटा यशवंत सागर डेम के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम मिर्जापुर यशवंत सागर निवासी संतोषबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को 12.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडी ग्वालटोली नाले के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, 51 विनोबा नगर इन्दौर निवासी जितेंद्र यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया। 

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, हिमंाशु, संजय उर्फ संजु, रवि उर्फ जानु, दीपक सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा के कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को 21.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, गोविंद कालोनी भवानी किराना दुकान के पास इन्दौर निवासी प्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पेड के पास झुलेलाल नगर राऊ इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, अशोक यादव का मकान किराये से पवन पुत्र नगर राजेंद्र नगर निवासी भैय्यालाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई। 

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, नारायण, विजय, मुकेश, सागर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Tuesday, October 27, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 61 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 27 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 27 अक्टूबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 61 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


 13 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन एवं 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


05 गैर जमानती व 03 जामानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को 05 गैर जमानती वारण्ट व 03 जामानती वारंट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को 13.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवकी नगर खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, पूरण, मेहताब, दिनेश, सुनील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 1150 रुपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गयें।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को 0.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माताजी का मंदिर के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अर्जुन, शोएब, अर्जुन, विजेन्द्र, अंकित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गयें।

पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणगौर नगर के पास भोलेनाथ मंदिर के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, 18 मार्तण्ड नगर इंदौर निवासी लालू पाटीदार , अविनाश, शिन्द्र्रे विक्की पगारे , सुभाष तावडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 4150 नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गयें। 

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मदीना मस्जिद के पास चंदननगर के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 190 मदीना मस्जिद के पास चंदननगर निवासी जफर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 1600 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।



अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को 0.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रेस्टीज कालेज के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिल 538 बजरंग नगर निवासी गौरव चालके, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 9000 रुपयें कीमत की 6 बाटल अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शंकर कुमार का बगीचा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 10/9 परदेशीपुरा निवासी /रुप्पेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1575 रुपयें कीमत की 21 क्वाटर व 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बांणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को 14.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो ंइन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राकेश निमा बाई , नीरज, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 1238 ए के पास विदुरनगरं इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिल 1238 ए विदुरनगर निवासी सोनू राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2500 रूपयें कीमत की25 क्वाटर  अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सावंेर द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को 13.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम कायस्थखेडी मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम कायस्थखेडी कांकड निवासी विक्रम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2600 रुपयें कीमत की 26 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को 10.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गवालू फाटा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, झील गवालू इन्दौर निवासी मुकेश पिता बाबूलाल सोंलकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1560 रूपयें कीमत की 15 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चन्द्रवतीगंज द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को 15.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पालकारिया रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चन्द्रवतीगंज निवासी हरिओम पिता वासुदेव कलौता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


 

पुलिस थाना खजराना  द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर दंेवकी नगर निवासी प्रदीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया। 

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2020 को 23.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुशवाह नगर कलाली के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, कुशवाह नगर निवासी कलाली के पास निवासी शारुख को पकडा गया। पुलिस द्वारा के कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।


पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को 13.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नारायण पटेला का बगीचा शंकर बाग पर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 22 नवलखा गली नं 07 हाल मुकाम इन्दौर निवासी 173 शंकरबाग निवासी अंकुश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध छुरी जप्त कि गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Monday, October 26, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 37 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 26 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 26 अक्टूबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 37 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


 11 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन एवं 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गैर जमानती व 01 जामानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 अक्टूबर 2020 को 03 गैर जमानती वारण्ट व 01 जामानती वारंट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित, 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2020 को 11.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बंजारी माता मंदिर के पास भट्टा रोड भागीरथपुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 142/4 पुरानी कलाली के पास हीरानगर निवासी राकेश पिता श्यामलाल माली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2020 को 06.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर समेरा कालोनी ग्राम उमरीखेडा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सपेरा कालोनी ग्राम उमरीखेडा निवासी बलवंत नाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2020 को 22.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 122 जबरन कालोनी कमेली रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 122 कमेला रोड जबरन कालोनी निवासी भूरीबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2020 को 18.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जीएनटी मार्केट कलाली के सामनें इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिले, 491 24 समाजवादी इंदिरा नगर निवासी अजय पिता हुकुचंद देवडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 18 पाव अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन मोहल्ला बिजलपुर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हरिजन मोहल्ला बिजलपुर निवासी बाबू उर्फ बाबुलाल और अयोद्धाबाई और कमलाबाई और तुलसीबाई और दीपक परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 120 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2020 को 21.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अखाडे के पास गायकवाड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अखाडे के पास गायकवाड इन्दौर निवासी सागर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2020 को 16.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मस्जिद के पास ग्राम खुडैल बुजुर्ग इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम खुडैल गुजुर्ग इन्दौर निवासी पवन चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2020 को 18.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सांतेर पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम सांतेर निवासी भारत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1470 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Sunday, October 25, 2020

· चंदन नगर पुलिस ने अपराध दर्ज होने के चन्द घण्टो में ही हत्या के आरोपी को पकड़ा।

·        आरोपी जीशान परदेशीपुरा व तुकोगंज थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है

 

इंदौर - दिनांक 25 अक्टूबर 2020-   थाना चंदन नगर पर आरोपी जीशान पिता लतीफ निवासी पाटनीपुरा थाना परदेशीपुरा ने जावेद शाह पिता जाकिर शाह उम्र 30 साल निवासी चंदूवाला रोड़ चंदन नगर को आपसी बातों की रंजिश में चाकू व डम्बल से मारकर चोट पहुचाई जिससे जावेद की मृत्यु हो गयी । जिसके संबंध में थाना चंदन नगर पर दिनांक 25.10.2020 को मर्ग जांच पर से धारा 302 भादवि का अपराध दर्ज किया गया।  

            उक्त अपराध के संबंध में श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री महेश चंद जैन द्वारा सघन विवेचना करने व हत्या के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर आरोपी जीशान की पतारसी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन -2 श्री प्रशांत चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री पुनीत गेहलोद द्वारा थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

      पुलिस टीम को विवेचना के दौरान आज दिनांक को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी जीशान सिरपुर तालाब की पाल पर बैठा हुआ है। उक्त सूचना पर  तत्काल पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी जहां मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का व्यक्ति दिखा, जिसे घेराबन्दी कर पकड़ा व विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाकर बन्द हवालात किया गया । आरोपी जीशान शातिर बदमाश हैं, जो परदेशीपुरा व तुकोगंज थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी से पूछताछ जारी है, बाद पूछताछ के न्यायालय पेश किया जावेगा।

      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक योगेश सिंह तोमर, उनि संदीप पोरवाल, उनि विशाल यादव, उनि शैलेन्द्र अग्रवाल, आर कमलेश चावड़ा, आर पंकज सांवरिया, आर अभिषेक सिंह पंवार, आर नरेन्द्र सिंह तोमर  की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 75 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 25 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 25 अक्टूबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 75 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


 14 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन एवं 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


06 गैर जमानती व 01 जामानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 06 गैर जमानती वारण्ट व 01 जामानती वारंट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 21 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 23.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्टार चैराहा टर्मिनल 10 रेस्टोरेंट के सामनें खजराना इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, श्री कृष्णा विहार कालोनी खजराना निवासी लखन और सांईकृपा कालोनी खजराना निवासी राहुल राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 270 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें। 

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 01.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जल्ला कालोनी बाउडी मस्जिद के पास खजराना इन्दौर मे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मुबारिक खान, अरमान, सलमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रुपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 01.01 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुलजार चैकी के पास गार्डन इन्दौर मे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मो मुल्तजिर, मा आसिफ, शानू, जावेद, जाकिर, शाहरूख, सिद्दिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1430 रुपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 176 खाली प्लाट के पास रिषी पैलेस कालोनी टेकरी इन्दौर मे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राकेश, लोकेश, मनोहर, रमेश, अजय, मनोज, छोटु, बंटी उर्फ हर्ष, राकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3220 रुपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।  

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मृदंग गार्डन के पीछे झलारिया कांकड और भूरी टेकरी टीन शेड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मृदंग गार्डन के पीछे झलारिया कांकड निवासी सुरेश और 201 टीन शेड भूरी टेकरी निवासी दिनेश चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नमकीन कलस्तर के पास सुखलिया और रेल्वे क्रासिंग के पास ग्राम सुकलिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, देवश्री कालोनी सुखलिया निवासी राजुबाई पति अशोक चैहान और पूजा पिता अनिल चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राऊ इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बाडी मोहल्ला राऊ निवासी ताराबाई पति राहुल चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रुपयंे कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 23.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झाबुआ ट्रांसपोर्ट के पास अंडे के ठेले के पास मेन रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिले, 63/3 रावजी बाजार निवासी महेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 20.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन मोहल्ला नीम का झाड के नीचे ओटले पर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हरिजन मोहल्ला बिजलपुर निवासी जितेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 22.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईडिया स्कुल के पीछे द्वारकापुरी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 52 द्वारकापुरी निवासी भारत वाधवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10000 रूपयें कीमत की 10 बाटल अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 12.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बोरिया अभियुक्त के घर के सामनें इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बोरिया निवासी छतरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 17.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बावलिया खेडी मेन रोड सांवेर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बावलिया खेडी थाना सांवेर निवासी अरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 19.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी स्कुल के पास बरगद का पेड के नीचे ग्राम डकाच्या इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम डकाच्या थाना क्षिप्रा निवासी विनोद उर्फ बिल्ला पिता भगवानलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरानी तहसील के सामनें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, 28 अयोध्यापुरी कालोनी राऊ निवासी करण उर्फ गोलु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।