Sunday, October 25, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 75 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 25 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 25 अक्टूबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 75 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


 14 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन एवं 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


06 गैर जमानती व 01 जामानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 06 गैर जमानती वारण्ट व 01 जामानती वारंट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 21 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 23.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्टार चैराहा टर्मिनल 10 रेस्टोरेंट के सामनें खजराना इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, श्री कृष्णा विहार कालोनी खजराना निवासी लखन और सांईकृपा कालोनी खजराना निवासी राहुल राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 270 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें। 

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 01.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जल्ला कालोनी बाउडी मस्जिद के पास खजराना इन्दौर मे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मुबारिक खान, अरमान, सलमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रुपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 01.01 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुलजार चैकी के पास गार्डन इन्दौर मे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मो मुल्तजिर, मा आसिफ, शानू, जावेद, जाकिर, शाहरूख, सिद्दिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1430 रुपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 176 खाली प्लाट के पास रिषी पैलेस कालोनी टेकरी इन्दौर मे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राकेश, लोकेश, मनोहर, रमेश, अजय, मनोज, छोटु, बंटी उर्फ हर्ष, राकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3220 रुपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।  

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मृदंग गार्डन के पीछे झलारिया कांकड और भूरी टेकरी टीन शेड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मृदंग गार्डन के पीछे झलारिया कांकड निवासी सुरेश और 201 टीन शेड भूरी टेकरी निवासी दिनेश चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नमकीन कलस्तर के पास सुखलिया और रेल्वे क्रासिंग के पास ग्राम सुकलिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, देवश्री कालोनी सुखलिया निवासी राजुबाई पति अशोक चैहान और पूजा पिता अनिल चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राऊ इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बाडी मोहल्ला राऊ निवासी ताराबाई पति राहुल चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रुपयंे कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 23.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झाबुआ ट्रांसपोर्ट के पास अंडे के ठेले के पास मेन रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिले, 63/3 रावजी बाजार निवासी महेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 20.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन मोहल्ला नीम का झाड के नीचे ओटले पर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हरिजन मोहल्ला बिजलपुर निवासी जितेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 22.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईडिया स्कुल के पीछे द्वारकापुरी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 52 द्वारकापुरी निवासी भारत वाधवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10000 रूपयें कीमत की 10 बाटल अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 12.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बोरिया अभियुक्त के घर के सामनें इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बोरिया निवासी छतरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 17.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बावलिया खेडी मेन रोड सांवेर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बावलिया खेडी थाना सांवेर निवासी अरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 19.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी स्कुल के पास बरगद का पेड के नीचे ग्राम डकाच्या इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम डकाच्या थाना क्षिप्रा निवासी विनोद उर्फ बिल्ला पिता भगवानलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरानी तहसील के सामनें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, 28 अयोध्यापुरी कालोनी राऊ निवासी करण उर्फ गोलु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Saturday, October 24, 2020

· मनावर से फरार स्थाई वारण्टी आरोपी, इंदौर क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में।

 ·        08 वर्ष से फरार चल रहा था आरोपी।

 

इंदौर - दिनांक 24 अक्टूबर 2020- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा म0प्र0 विधानसभा उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुये फरार तथा स्थाई वारण्टियों की धरपकड़ हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्श में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को फरार तथा स्थाई वारण्टियों के संबंध में सूचना संकलित कर उनकी धरपकड़ करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।

 

                इसी अनुक्रम में फरार स्थाई वारण्टियों की पतारसी के दौरान क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को सूचना मिली थी कि थाना मनावर जिला धार के अपराध क्रमांक 600/12 धारा 279, 337 भादवि के मामले में फरार आरोपी शंकर मालवीय इन्दौर में रह रहा है जिसके विरुद्ध प्रथम सत्र न्यायाधीश, न्यायालय मनावर के द्वारा स्थाई वारण्ट जारी किया गया था। उपरोक्त प्रकरण के आरोपी की पतारसी करते हुये क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने फरार आरोपी शंकर पिता मांगीलाल मालवीय उम्र 30 वर्ष निवासी जवाहर टेकरी धार रोड इंदौर को गिरफ्तार किया गया  जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना मनावर जिला धार पुलिस के सुपुर्द किया गया है।



चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना तुकोगंज की गिरफ्त में।



आरोपी से चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद।


 इन्दौर - दिनांक 24 अक्टूबर 2020- इन्दौर शहर में वाहन चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री विजय  खत्री के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री जयवीर सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री बी पी एस परिहार द्वारा कार्य योजना तैयार कर कार्यवाही हेतु अनुभाग क्षेत्र के थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


            इसी तारतम्य मे थाना तुकोगंज टीम के द्वारा थाना क्षेत्र स्थित व्यवसायिक क्षेत्र की पार्किंग, माँल की पार्किंग, सिल्वर माँल ,56 दुकान तथा अन्य क्षेत्रो मे लगातार भ्रमण किया जा रहा है, साथ ही साथ काफी सघनता व बारिकी से वाहन चैकिंग की जा रही है ।  दिनांक 23.10.2020 को थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकडा जिससे उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आर्यन उर्फ अमन पिता चेतराम यादव उम्र 20 वर्ष पता 502 रहवासी संघ, बडी भमौरी इन्दौर का होना बताया। और जानकारी निकालने पर वह वाहन चोर निकला जिसने पूछताछ के दौरान दोपहिया वाहन-   1-टीवीएस जुपिटर गाडी नंबर MP09-UC-1789,  2-मोटर सायकल बजाज प्लेटिना नंबर MP11-MP-3985  3-मोटर सायकल हीरो इगनेटर नंबर MP09-QK-5012 को चोरी करना स्वीकार जिससे विधिवत जप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया  । आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है । 


उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक कमलेश शर्मा व उनकी टीम के सउनि देवीदयाल बघेल, प्रआर 2723 राकेश परिहार, आर 1221 किशोर सांवलिया, आर 2362 शैलेन्द्र चौहान व आर 3414 रामकृष्ण पटेल की अहम भूमिका रही ।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 66 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 24 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 24 अक्टूबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 66 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


 14 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन एवं 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


08 गैर जमानती, 02 गिरफ्तार व 01 जामानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को 08 गैर जमानती वारण्ट, 02 गिरफ्तारी व 01 जामानती वारंट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिरला अस्पताल के पास न्यु गौरी नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, बिरला अस्पताल के पास न्यु गौरी नगर निवासी उदय उर्फ दल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें। 

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को 22.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जल्ला कालोनी बाउडी मस्जिद के पास खजराना इन्दौर मे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राजु खान, अकरम, रशीद खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3300 रुपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर के पीछे राऊ और हनुमान मंदिर के पीछे रंगवासा राऊ इन्दौर मे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, महेश उर्फ चवन्नी, ओमप्रकाश और गोवर्धन, दयाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 670 रुपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजमोहल्ला सब्जी मंडी इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 56 बियाबनी इन्दौर निवासी हेमंत पिता शकंरलाल शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हबीब कालोनी खजराना निवासी हमिद रजा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को 10.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुभाष नगर शिव मंदिर के पास इन्दौर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 105 आदर्श नगर बिजासन मंदिर इन्दौर निवासी रितिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रुपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बंजारी माता मंदिर के पास भट्टा रोड भागीरथपुरा और रेल्वे क्रासिंग के पास ग्राम सुकलिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम सुकलिया निवासी प्रियंका पति दीपक चैहान और 1140 पंडित किराना स्टोर के पास भागीरथपुरा निवासी सतीष पिता ओमप्रकाश गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 35 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को 21.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन मोहल्ला निहालपुर मुंडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हरिजन मोहल्ला निहालपुर मुंडी निवासी गवरीबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रुपयंे कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बघाना मेरखेडी रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिले, ग्राम बघाना निवासी कैलाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमती 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को 07.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चोरल राजपुरा रोड चोरल नदी के पुल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चांदनी गेट चोरल निवासी अशोक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपयें कीमत की 7 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को 01.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजाराम ढाबा के पास आम रोड पर लसुडिया इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, मिडलेंड ढाबा के पास आम रोड इन्दौर निवासी मो शाबीर पिता मो हासिम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई। 

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को 14.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल के खाली ग्राउंड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, 483 कुलकर्णी का भट्टा श्रीनाथ केंप निवासी सतीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को 12.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेठवाडा फाटा इन्दौर अहमदाबाद रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, ग्राम मेठवाडा थाना बेटमा निवासी महेंद्र पिता कमलसिंह राजपुत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Friday, October 23, 2020

दो पहिया वाहन चोरी करनें वालें 6 शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना जूनी इन्दौर की गिरफ्त में। जिसमें 3 नाबालिग भी शामिल।

·        आरोपियों के कब्जें से चोरी की 6 दो पहिया वाहन जप्त ।

 ·        आरोपी वाहन चोरी कर ले जाते थे एवं जहां पेट्रोल खतम हो जाता था वही पर खडी करके वहां से चले जाते थे ।

 

इन्दौर दिनांक 23 अक्टूबर 2020 - शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगानें तथा इनमें लिप्त आरोपियों की पतारसी कर, माल मश्रुका जप्त कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन श्री योगेश देशमुख एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री  महेश चंद जैन  व अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-01 श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री  दीषेश अग्रवाल के द्वारा पुलिस थाना जूनी इन्दौर की पुलिस टीम का गठन कर समुचित दिशा निर्देश दियें।

 

            उक्त निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा  क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी ।इसी अनुक्रम में टीम द्वारा मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर दो पहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर गैंग के *आरोपी 1. संतोष पिता जगदीश चौहान उम्र 29 साल  निवासी अहिर खेडी काकड द्वारकापुरी इन्दौर ,2. चंदन पिता शंकर गोयले उम्र 27 साल निवासी 355 बाल्दा कालोनी इन्दौर, 3. विजय पिता राजू भवरे उम्र  20 साल  निवासी 601 नंदन नगर गंगा आलापुरा नग्गो आपा का मकान इन्दौर को को इनके तीन नाबालिग साथियों सहित गिरफ्त में लिया गया। जिनके कब्जे से 6 दोपहिया वाहन बरामद करनें मे सफलता प्राप्त की है।

 

           पुलिस टीम द्वारा आरोपीयानों के कब्जे से  4 एक्टिवा गाडी MP09UF6844, MP09SP0542, MP09SK0401, MP09UD0859,  1 स्कुटी MP09SJ7361  एवं 1 मोसा हीरो होन्डा एच एफ डिलक्स MP09VS1592  कुल  6 वाहन जप्त किये । पुलिस टीम द्वारा थाना  जूनी इन्दौर  के अपराध क्रमांक 476/20, 467/20, 473/20, 354/20, 425/20, 355/20  धारा 379  भादवि का मश्रुका होने से जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

            उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूनी इन्दौर  निरीक्षक भरतसिंह ठाकुर , सहा उपनिरी. कोमलराम मालवीय, सहा. उप निरी. एमरकस टोप्पो , प्रआर. 2742 अनारसिंह,  प्रआर. 138 सतीष गौड,   आर. 1105 शैलेन्द्र,  आर. 2429 विनीत, आर. 1405 ‍विजय की सराहनीय भूमिका रही।




 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 63 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 23 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 23 अक्टूबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 63 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


 17 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन एवं 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गैर जमानती, 01 गिरफ्तार व 01 जामानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को 04 गैर जमानती वारण्ट, 01 गिरफ्तारी व 01 जामानती वारंट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल चैराहा से और भंडारी अस्पताल के पीछे परदेशीपुरा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 15/2 परदेशीपुरा इन्दौर निवासी मनोज और 874 न्यु गोरी नगर इन्दौर निवासी दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 670 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें। 

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को 19.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एनटीसी कलाली के पीछे दीवाल की आड मे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, बबलु उर्फ जीतेंद्र, सोनू, मुकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 410 रुपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं






अवैध शराब सहित, 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना और न्याय नगर मैदान खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 352 चमार मोहल्ला जल्ला कालोनी के पास खजराना निवासी कैलाश और 26 वैभव नगर खजराना निवासी दीपक राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपयें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को 15.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लालगली परदेशीपुरा मस्जिद के पास इन्दौर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 22/8 परदेशीपुरा इन्दौर निवासी गोलु उर्फ गजक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बंजारी माता मंदिर के पास भट्टा रोड भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बिरला माता अस्पताल के पास गौरीनगर थाना हीरानगर निवासी अनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को 17.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टु्रबा कालेज गेट के बायपास रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सती टेकरी थाना तेजाजी नगर इन्दौर निवासी मोहन बागवान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रुपयंे कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को 22.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ब्रिज के नीचे पुरानी कलाली के पास लोहा मंडी रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिले, 31 कच्चा मसानिया हरिजन कालोनी निवासी दुर्गा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को 20.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 45 शांति नगर फार्म जीत नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 45 शांति फार्म कालोनी जीत नगर निवासी सुनीता बाई पति स्व शकंर लाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1650 रूपयें कीमत की 21 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को 14.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुनपुरा मल्टी शिव मंदिर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, श्रद्धा सबुरी द्वारकापुरी निवासी राम पिपर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को 11.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पोल्ट्री फार्म हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम पालिया निवासी रवि उर्फ रोहित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को 18.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन मांेहल्ला बिजलपुर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 617 हरिजन मोहल्ला बिजलपुर इंदौर निवासी कमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को 21.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम अजनोद आम रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नयापुरा अजनोद निवासी सुमित कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को 19.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जोशी गुराडिया मे आरोपी घर के सामनें इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, जोशीगुराडिया निवासी दशरथ पिता अम्बाराम कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चंद्रावतिगंज द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को 18.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पालकाकरिया या बहादुर के सामनें इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, पालका कारिया निवासी दिलीप पिता पीलालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 20 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जबलपुर मोटर के सामनें भमौरी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, 27/12 पाटनीपुरा एमआईजी इन्दौर निवासी उत्सव उर्फ बाबा पिता स्व संतोष मेहरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया। 

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को 0.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बीमा अस्पताल पार्किंग इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, 158/4 नंदानगर निवासी रवि वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Thursday, October 22, 2020

महिला का बैग छीनकर भागने वाले कुख्यात बदमाशो को, तुकोगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

 आरोपियों के कब्जे से बैग में से लूटी गई 04 सोने की चूडिया, मोबाइल तथा लूट मे प्रयुक्त मोटर सायकल भी जप्त।


इंदौर - दिनांक 22 अक्टूबर 2020-  पुलिस थाना तुकोगंज पर दिनांक 10-10-2020 को फरियादिया श्रीमति भावना शर्मा ने रिपोर्ट किया था कि थाना क्षेत्र स्थित जंजीरवाला चौराहा इन्दौर पर इन्दौर अज्ञात बदमाशो द्धारा उसका बैग छीनकर भाग गये है । फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना तुकोगंज मे अपराध क्रमांक 412/2020 धारा 392 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया । 


            मामले की गंभीरता व संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री विजय खत्री तत्काल आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया, जिनके पालन मे अति.पुलिस अधीक्षक जोन-1 इन्दौर (पूर्व) श्री जयवीर सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री बी.पी.एस परिहार द्वारा कार्य योजना तैयार कर कार्यवाही हेतु  प्लान तैयार किया जाकर थाना तुकोगंज की टीम का गठन किया गया । 

   

  विवेचना के दौरान टीम द्वारा अज्ञात आरोपीगणो की तलाश हेतु घटना स्थल के आसपास, रीगल चौराहा, थाना तुकोगंज क्षेत्र,  थाना सराफा, थाना एमआईजी, तथा  थाना विजय नगर क्षेत्रो के करीवन 75-80 सीसीटीवी कैमरे की विडियो फुटेज देखी गयी । जिसके आधार पर दिनांक 20.10.2020 को मुखबिर की सूचना पर प्रवीण उर्फ गोलू पिता हरि कर्मा निवासी कैलाश का भट्टा, बडी भमोरी इन्दौर को पकडा गया, जिससे पूछताछ करने पर उसने उक्त वारदात अपने साथी साजन पिता दिनेश सूर्या निवासी नंदा नगर गली नंबर 02 परदेशीपुरा इन्दौर के साथ करना बताया । आरोपी साजन को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे  लूटा का बैग, जिसमें 04 सोने की चूडिया, मोबाइल तथा लूट मे प्रयुक्त मोटर सायकल mp09-VY-0936 को जप्त किया गया । पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे अन्य वारदातो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है ।  

उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी तुकोगंज कमलेश शर्मा व उनकी टीम के सउनि देवीदयाल बघेल प्रआर 49 अनिल पुरोहित, आर 1221 किशोर सांवलिया, आर 2362 शैलेन्द्र चौहान व आर 3414 रामकृष्ण पटेल की अहम भूमिका रही । इसके अतिरिक्त थाना एमआईजी के आरक्षक 1532 नीरज रघुवंशी, आर 838 योगेश झोपे व पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे पदस्थ आर 293 हेमंत चौहान, आर 3406 विकास बछानिया की अहम भूमिका रही।




· बच्चे के गले से सोने का पेन्डल चोरी का फर्दाफाश कर, एरोड्रम पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 ·        घटना के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में

 

·        पुलिस ने चोरी किया गया पेंडल भी किया बरामद।

 

पुलिस थाना एरोड्रम क्षेत्र स्थित 76 अवंतिका नगर स्कीम नं . 51 में दिनांक 20.10.2020 को दिन मे 3 अज्ञात आरोपियो द्वारा फरियादी मनोहर पिता अम्बाराम प्रजापति उम्र 51 साल नि 76 अवंतिका नगर स्कीम नं 51 इंदौर के घर के सामने खेल रहे दो बर्षीय नाती को खिलाने के बहाने तीनो ने मिल कर बच्चे के गले से चुराया था एक सोने का पेन्डल प्रकरण के अज्ञात आरोपियो की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री हरिनारायणचारी मिश्रा द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये आरोपी की तलाश करने के सख्त निर्देश दिये गये इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम महोदय श्री महेशचंद्र जैन तथा अति . पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे द्वारा टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्री जयंत सिंह राठौर द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुये थाना प्रभारी एरोड्रम को पुलिस बल की स्पेशल टीम गठित कर पतारसी करने के निर्देश दिये गये । थाना प्रभारी एरोड्रम द्वारा गठित टीम के द्वारा आसूचना संकलन कार्य तेज किया तथा अज्ञात आरोपियो की , सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर लगातार तलाश एवं पतारसी की गई जो दिनांक 21.10.2020 को मुखबिर द्वारा सुचना दी गई कि घटना के तीनो संदेही स्कीम नं . 155 के पास खाली खेत तरफ देखे गये है जो पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर पहुच कर तीनो संदेहीयो को घेरा वंदी कर पकडा जिनसे नाम पता पुछे गये तो उन्होने अपने नाम 1. चिराग पिता गोविन्द धाकङ उम्र 20 साल नि 187 गोविन्द कालोनी इन्दौर 2. हर्ष उर्फ निक्कू पिता दिनेश शर्मा उम्र 19 साल नि 582 श्रीकृष्ण कालोनी इन्दौर 3. अजय पिता रामकृष्ण त्रिपाठी उम्र 23 साल नि 207 दुर्गा नगर इन्दौर के होना बताये जिनसे घटना के संबंध मे पुछताछ करते तीनो ने मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किये तथा चुराया हुआ सोने का पेन्डल हर्ष शर्मा के घर पर पेटी मे छिपा कर रख देना बताये जो आरोपी गण के संयुक्त कब्जे से पेन्डल जप्त किया जाकर तीनो आरोपीगण को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की गई ।

                उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एरोड्रम श्री राहुल शर्मा , उनि . नरेन्द्र सिंह रघुवंशी , आर . कृष्णा पटेल, आर . दीनदयाल शर्मा , आर . पवन पाण्डेय , आर . जगमोहन यादव , गुरुदेव सिहं की भूमिका अत्यन्त सराहनीय रही ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 76 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में





इन्दौर-दिनांक 22 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 22 अक्टूबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 76 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


 18 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आदतन एवं 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गिरफ्तार, 11 गैर जमानती व 02 जामानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को 04 गिरफ्तार 11 गैर जमानती वारण्ट व 02 जामानती वारंट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सोंलकी नगर खाली मैदान इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, सोंलकी नगर निवासी राजेश पिता गणेश राम और भारत सिंह पिता कुंवर लालजी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 395 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें। 

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को, 20.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खजरान मैन रोड एक्सिस बैंक के पास से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 खान कम्पाउन्ड एमआईजी कालोनी निवासी जुनैद खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से  290 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


अवैध शराब सहित, 21 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को 16.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 09 सुलभ काम्पलेक्स के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शुभम पिता राजेन्द्र , सरज पिता विष्णू, नीतेश चैकसे, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे र्से 113300 रुपयें कीमत की 103 बाटल और एक एमपी 09 5299 एक्टिवा अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रातंर्गत विभिन्न स्थानों इंदौर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, आजम, मोहम्मद शारिक , मंजू सोंलकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रुपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे कासिंग सुखलिया और सुपरकोरिडोर ब्रीज इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गणेंश धाम कालोनी निवासी गणेश और देवेन्द्र तथा मनोज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 84500 रुपयें कीमत की 750 क्वाटर व 20 लीटर एम 09टीए 7975 एक कार अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को 16.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चादनी चैक रंगवासा राऊ इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चादनी चैक रंगवासा राऊ इन्दौर निवासी  भागवंताबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रुपयंे कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनूमान मंदिर के पास नाला  भील मोहल्ला लिम्बोदी ंइदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिले लिम्बोदी निवासी दरियाव बाई और महेश पिात ताराचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रुपयें कीमत की 3.5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जनपुरा मल्टी के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 5डी अर्जुनपुरा मल्टी निवासी इंद्रिया पिता गुलाब फूल माली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 10 पुलिया के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अमरापुरी भानगढ निवासी करण प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला माता जी के मंदिर के पास और रामबाग चैरहे के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बबलू और मोहित उर्फ कालू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की अवैध  भांग जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को 18.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन मांेहल्ला बिजलपुर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 617 हरिजन मोहल्ला बिजलपुर इंदौर निवासी कमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को 14.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नयापुरा मांगलिया के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम नयापुरा मांगलिया निवासी श्रवण कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रुपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवरे द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को 17.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मणखेडी चैराहा सावेर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हाउसिंह बोर्ड कालोनी निवासी पिंटू पिता मूलचंद कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को 17.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नट बोल्ट तिराहा ए बी रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,को ग्राम कम्पेल खुडैल निवासी नरेन्द्र पिात रामप्रसाद बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को 13.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शासकीय स्कूल के पास ग्राम घोडाबड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सिमरोल निवासी लीलाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे स 500 रुपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।


पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को 12.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप तरफ मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कटकौद गौतमपुरा निवासी रामप्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार सब्जी मण्डी काम्पलेक्स के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, 74 विजय नगर इंदौर निवासी रवि प्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया। 

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को 21.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नई आबादी जोशी मोहल्ला के पास हातोद इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, बबलू उर्फ अरुण पालिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।














Wednesday, October 21, 2020

धार जिले से फरार 03 स्थाई वारण्टी आरोपी इंदौर क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में।

 •

इंदौर के रहने वाले है आरोपीगण।

वर्ष 2005 से फरार चल रहे थे आरोपी।

15 वर्ष पूर्व सरपंच चुनाव के दौरान उपद्रव के मामले में दर्ज हुआ था प्रकरण तभी से फरार थे आरोपी।

इंदौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2020-  पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्र इंदौर (शहर) द्वारा म0प्र0 विधानसभा उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुये फरार तथा स्थाई वारण्टियों की धरपकड़ हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्श में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को फरार तथा स्थाई वारण्टियों के संबंध में सूचना संकलित कर उनकी धरपकड़ करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।

इसी अनुक्रम में फरार स्थाई वारण्टियों की पतारसी के दौरान क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को सूचना मिली थी कि थाना तिरला जिला धार के अपराध क्रमांक 07/05 धारा 188, 147, 148, भादवि के मामले में फरार सभी 07 आरोपियों के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारण्ट जारी किये गये हैं। उपरोक्त प्रकरण के आरोपियों की पतारसी करते हुये क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने फरार तीन आरोपी  1. अययू उर्फ गजेन्द्र पिता लक्ष्मण सिंह ठाकुर मकान नम्बर 222 हुकुमचंद धर्मराज कॉलोनी इंदौर 2. गब्बू माली पिता रामस्वरूप माली लाकनायक प्रफुल्ल टाकीज राज मोहल्ला इंदौर 3. बब्लू पिता कैलाश राठौड़ राजमोहल्ला गली नम्बर 02 इंदौर को पतासाजी कर पकड़ा गया जिन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना तिरला जिला धार पुलिस के सुपुर्द किया गया है। आरेापीगण 15 वर्ष से फरार चल रहे थे ये सभी तत्समय सरपंच चुनाव होने से आयुधों से लैस होकर अपने प्रत्याशी के समर्थन में बोलेरो वाहन से धार गये थे जोकि चुनाव व्यवस्था हेतु जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी किये गये आदेशों की अवमानना करते हुये कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करते हुये उपद्रव कर रहे थे। तीनो आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं इसमें आरोपी बबलू के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, जहरीली शराब और आर्म्स एक्ट, के प्रकरण पंजीबद्व है तथा अन्य दो आरोपियो के विरुद्ध मारपीट सदोष परिरोध और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।






· करोड़ों की जमीनो संबंधी धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी थाना हीरा नगर की गिरफ्त में।

 

·         आरोपी की गिरफ्तारी पर था 05 हजार का इनाम। पिछले 5 वर्षों में दर्जनों लोगों को बनाया अपना शिकार।

 

न्दौर दिनांक 21 अक्टूबर 2020 - थाना हीरानगर पुलिस द्वारा पिछले 5 वर्षों में शहर इंदौर के अनेकों लोगों को करोड़ों की जमीन, प्लॉट एवं फ्लैट बेचने के नाम पर सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी करने वाले भू माफिया अमन सहगल पिता कमलजीत सिंह सहगल उम्र 35 साल नि. न्यू पलासिया इंदौर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त आरोपी कई महीनों से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक इंदौर( पूर्व) द्वारा 05 हजार का इनाम घोषित था।

     आरोपी अमन सहगल ने थाना हीरा नगर क्षेत्र अंतर्गत मंगल नगर में स्थित क्लासिक स्वास्तिक सिटी के अपने प्रोजेक्ट में विभिन्न क्रेताओं  को फ्लैट खरीदने को लेकर प्रवंचित किया और उनसे एक बड़ी राशि हड़प ली,जिसकी शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 420 467 468 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था जिसमें उक्त आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर था तथा फरार चल रहा था। उक्त आरोपी के विरुद्ध शहर इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जमीनों के धोखाधड़ी आदि के संबंध में पूर्व से लगभग 14 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

        उक्त प्रकरण में तत्परता पूर्वक कार्रवाई करने में उप निरी ओंकार सिंह कुशवाह, आर. विनोद पटेल, आर महेन्द्र सिंह व इमरत यादव की प्रमुख भूमिका रही है।





• रिटायर आर्मी अधिकारी के घर हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश, हीरानगर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार ।


नौकर ही निकला चोर। 

आरोपी से चोरी के 10 लाख रुपए जप्त।

आरोपी ने आर्थिक तंगी के चलते दिया घटना को अंजाम।

इंदौर - दिनांक 21 अक्टूबर 2020-  शहर में चोरी/नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की जा रही कार्रवाई के तहत थाना हीरा नगर पुलिस द्वारा सुखलिया में रहने वाले एयरफोर्स के रिटायर टेक्नीशियन के घर पर दिनांक 18 अक्टूबर 2020 के प्रातः हुई 10.50 लाख रुपए नकदी चोरी की घटना का 48 घंटे के अंदर ही खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है।    

पुलिस थाना हीरा नगर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 18 अक्टूबर 2020 के सुबह लगभग 5:00 बजे रिटायर्ड आर्मी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान निवासी सुखलिया, रोज की तरह अपने घर का ताला लगाकर सैर करने निकले थे तथा जब लगभग 8:00 बजे घर वापस आए तो देखा कि घर के अंदर सूटकेस के अंदर रखें 10.50 लाख रुपए किसी अज्ञात चोर ने चुरा लिए थे। घटना की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना की स्थिति परिस्थिति को देखकर पुलिस को प्रारंभ से ही यह संदेह था कि किसी करीबी व्यक्ति का घटना में हाथ है। इसी आधार पर पीड़ित के घर पर काम करने वाले नारायण पिता रघुनाथ पटेल उम्र 52 साल निवासी छैगांव माखन जिला खंडवा हाल सुखलिया इंदौर को थाना लाकर गहन पूछताछ की गई जिसने आर्थिक तंगी के चलते उक्त घटना घटित करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी से 10 लाख रुपए जप्त कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया जा रहा है। 

      उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना हीरा नगर के उप निरी जगदीश मालवीय, आर. महेंद्र सिंह, आर. सुनील बाजपेई,आर. विनोद पटेल आर. इमरत यादव,आर. विशाल यादव का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 73 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 21 अक्टूबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 73 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


 18 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आदतन एवं 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


10 गैर जमानती व 02 जामानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को 10 गैर जमानती वारण्ट व 02 जामानती वारंट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी  द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को 23.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रुस्तम का बगीचा विजय चाय वाले के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, 235 रुज्ञतम का बगीचा इंदौर निवासी रितेश पिता जगदीश महोविया और 57/1 गोमा की फेल इंदौर निवासी हीरालाल तथा 50 गोमा की फेल निवासी खेमचन्द्र पिता जगदीश चचोलिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 600 रुपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गयें।


पुलिस थाना विजयनगर  द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेश नगर मालवीय नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 214 गणेश नगर मालवीय नगर निवासी रामबाबू पिता नारायण सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 400 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें। 

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को, 21.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 12 रामबली नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 46/2 नन्दबाग निवासी राजू पिता बबलू और सुधीर पिता सत्यनारायण कसेर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से  290 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाग मंदिर के पास ग्राम अटाहेडा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, फतिया बाजार गौतमपुरा निवासी रुपेश , विष्णु, अरविन्द, मोहन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 2940 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस थाना तेजाजीनगर  द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम रालामण्डल इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें ग्राम रालामण्डल तेजाजीनगर पिन्टू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 260 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


अवैध शराब सहित, 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को 13.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बापु गांधी नगर चैराहा एम आर 11 मेन रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, महादेव सहारा काकड तलावली चान्दा निवासी दीपक उर्फ नेपाली पिता तेज सिंह तंवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे र्से 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्टार चैराहे के पास रोड और मकान नं 312 चमार मोहल्ला इंदौर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, वैभव लक्ष्मी नगर खजराना निवासी अरविन्द और 312 चमार मोहल्ला के पास निवासी भागवन्ती सोंलकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400  रुपयें कीमत की 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को 18.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कैलोद करताल फाटा बायपास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, दिगिवजय मल्टी अहीरखेडी इंदौर निवासी दीपा परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60000 रुपयें एम 09 यूस 5182 अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को 19.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चादनी चैक रंगवासा राऊ इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चादनी चैक रंगवासा राऊ इन्दौर निवासी लीला बाई पति मागीलाल मकवाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रुपयंे कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सावंेर द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पंचैला से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम पंचैला निवासी उमेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 7 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को 18.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भंण्डारी पुल के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 1/11 परदेशीपुरा निवासी हेमन्त गांधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रूपयेें कीमत की 19 पाव अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 10 पुलिया के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अमरापुरी भानगढ निवासी करण प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवश्री कालोनी सुकलिया रोड और बंजारी माता मंदिर के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, देवश्री कालोनी निवासी मोहन पिता पीराजी और 49 शिव मंदिर के पास भागीरथपुरा निवासी विशाल उर्फ नानू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 30 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालीका ठाबे के पास आशीयाना पैसेल से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम दानपुर पटना हाल आशीयाना पैलेस ग्राम काली विल्लोद निवासी रवि कुमार पिता रामप्रसाद यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को 10.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर निरंजनपुर कलाली शोचालय के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, निरंजनपुर नई बस्ती इंदौर निवासी गणेश परछाई पिता लक्ष्मण परछाई  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया। 

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को 16.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बस स्टेण्ड राऊ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, श्रीराम तलावली निवासी कपिल पिता गंगाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गं्राम शेरकुण्ड मानपुर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, ग्राम गोकल्याकुण्ड मानपुर निवासी धमेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को 12.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जनता क्वाटर गेट के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 893/9 नंदा नगर इंदौर निवासी सिध्दार्थ उर्फ मांेटी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।