Thursday, October 15, 2020

· शातिर बदमाश पप्पू उर्फ डाॅन उर्फ फारूख को थाना कनाडिया पुलिस ने किया राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम ( एनएसए) के तहत निरूद्ध।

 ·        बदमाश पप्पू उर्फ डाॅन के विरुद्ध दर्ज है पूर्व में लगभग 20 अपराध। 

·        बदमाश को केंद्रीय जेल इंदौर में निरुध्द कराया गया।

 

इंदौर - दिनांक 15 अक्टूबर 2020-श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर एवं श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें।

       इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री एवं अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए, थाना प्रभारी कनाड़िया श्री आर.डी. कानवा द्वारा क्षेत्र के शातिर बदमाश पप्पू उर्फ डाॅन उर्फ फारूख पिता आशिक अली उम्र. 32 वर्ष निवासी 155 सम्राट नगर खजराना इंदौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

       बदमाश पप्पू उर्फ डाॅन उर्फ फारूख अली के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों पर विभिन्न धाराओं के लगभग 20 अपराध दर्ज हैं। इसके विरूद्ध पूर्व में भी एनएसए की कार्यवाही की गयी है और लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है फिर भी बदमाश की आपराधिक गतिविधियों में कमी नहीं आई है। अतः वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कनाड़िया पुलिस ने बदमाश पप्पू उर्फ डाॅन उर्फ फारूख पर पुनः रा.सु.का की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त बदमाश को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल इंदौर में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में पुलिस थाना कनाड़िया बदमाश को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध किया गया है।

       उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाड़िया श्री आर.डी. कानवा व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।



शातिर वाहन चोर, थाना पलासिया में चोरी के वाहन सहित धाराया


इंदौर - दिनांक 15 अक्टूबर 2020-  शहर मे वाहन चोरो के आरोपीयो की धरपकड व अरोपी के विरुद्ध विधिसंगत आवश्यक कार्यवाही करने हेतू उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा, इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) (जोन-1) श्री जय वीर सिह भदोरिया व नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज सुश्री पुर्ती तिवारी के निर्दिेशन मे थाना प्रभारी पलासिया को निर्देशित किया गया था ।

       थाना प्रभारी पलासिया द्वारा एक टीम का गठन कर उनि. सुशीला वर्मा व बीट आरक्षक 3005 रिंकू व आर.1477 विकास, आर.1354 गोरख व आर.2881 अनुज को वाहन चोरो व संदिग्धो पर कार्यवाही हेतु लगाया गया था जो शाम को भ्रमण के दौरान आनन्द बाजार चौराहा पर चेकिंग के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना पर एक व्यक्ति बडीग्वालटोली राम मंदिर के पास मोटर सायकिल बैचने की बात कर रहा था संदिग्ध आकाश पिता ओम प्रकाश वोरासी उम्र 20 साल निवासी विनोबा नगर इंदोर को घेरा बंदी कर पकडा जिससे तिरूपति गार्डन के गेट के पास से एक मोटर सायकिल हीरो पेशन प्रो क्रं.MP09QP6527 जप्त की गई तथा दूसरी गाडी मयंक अस्पताल के पर्किंग परिसर से स्कुटी क्रं.MP28S3211 चोरी का संदेही होने से जप्त की गई । आरोपी के विरूद्ध थाना पलासिया पर अपराध 424/2020 धारा 379 भादवि का प्रकरण पजीबद्ध है । तथा आरोपी से दूसरे वाहन की जप्ती पर इस्तगासा क्रं.1/2020 धारा 41(1) 4 जा.फौ. 379 भादवि का कायम किया गया ।

      उक्त कार्यावाही मे थाना प्रभारी पलासिया संजय सिह बैस, एव आर. 465 सतीश आर. 1749 दैवेन्द्र, उनि.सुशीला वर्मा व बीट आरक्षक 3005 रिंकू व आर.1477 विकास, आर.1354 गोरख व आर.2881 अनुज की सराहनीय भूमिका रही ।




· आईपीएल मैचों का ऑनलाइन अवैध सट्टा संचालन करने वाले 9 आरोपी, पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त में

 

·        आरोपियों के कब्जे से 5,05,000 / - रूपये नगदी तथा विभिन्न कंपनीयो के 15 मोबाईल जप्त।

 

इंदौर - दिनांक 15 अक्टूबर 2020- श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन श्री योगेश देशमुख एवं श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक  शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा शहर में अवैध रूप से जुआ/सट्टा तथा आई.पी.एल. आईपीएल क्रिकेट मैच का अवैध रूप से सट्टा संचालन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने  निर्देश दिए गए हैं।  जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक पूर्व ज़ोन-2 श्री राजेश रघुवंशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह राठौर के द्वारा गंभीरता से कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी कनाडिया श्री आर.डी. कानवा को आदेशित किया गया ।

 

 जिस पर थाना कनाडिया द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तो टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आदेश राजपाल जूनी इंदौर का नामी सटोरिया है जो आई.पी.एल सट्टे का खाईवाल हैं और जो अपने कई साथियो के साथ आई..पी.एल . सट्टे का काम कर रहा है । वह प्रतिदिन दोपहर को पिछले मैचो का हिसाब बदल - बदल कर स्थानो पर रखता है। आज इसने बिचौली गांव के पीछे मंदिर वाली टेकरी पर अपने सभी साथियो एवं बडे खिलाडीयो तथा ग्राहको को बुलाया है। उक्त सूचना पर पर तत्काल थाना प्रभारी कनाडिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की जाकर 9 आरोपीगणो को बिचौली गाव के पास मंदिर वाली टेकरी से पकडा। जिनके कब्जे से 15 मोबाईल फोन व 5,05,000 / - रुपये नगदी जप्त किये जाकर थाना कनाडिया पर अपराध क्र . 463/20 धारा 4 क सट्टा अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं । जिन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पृथक से की जा रही है ।

       उक्त सराहनीय कार्य को करने मे थाना प्रभारी कनाडिया आर.डी. कानवा , उ.नि. रितेश यादव , स.उ.नि. नितिन कुमार भालेराव , आर . 1895 नीरज गुर्जर , आर 3016 मुजफ्फर , आर .1525 प्रदीप की सराहनीय भूमिका रही ।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 98 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 


इन्दौर-दिनांक 15 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 15 अक्टूबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 98 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-        

39 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 39 आदतन एवं 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती एवं 01 जमानती, 20 गिरफ्तार वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 अक्टूबर 2020 को 1 गैर जमानती एवं  20 गिरफ्तार 01 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2020 को 15.’45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टप्पा चैराहा कस्बा क्षिप्रा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्राम पीरकराडिया निवासी माणकचन्द पिता बाबुलाल अग्रवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 200 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं

 

अवैध शराब सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार

                 पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2020 को 19.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धीरज नगर खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,  धीरज नगर निवासी अरुण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1750 रूपये कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना परदंेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2020 को 21.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लालगली परदेशीपुरा ध्धर्मशाला के पास सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नई जीवन की फंेल निवासी भानु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रुपयें 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 505/03 शिवकंठ नगर इंदौर निवासी अजय और देवश्री कालोनी मेन रोड निवासी संगीता तथा 88 खातीपुरा सुखलिया निवासी मथुरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4200 रुपयें कीमत की 42 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2020 को 20.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपियों के घर के पास नहर के पास चादनी चैक रंगवासा राऊ से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भागवंती बाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2020 को 15.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बीजलपुर नाका ए.बी रोड से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,  114 ए द्वारिकापुरी इंदौर निवासी जितेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000  रूपये कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2020 को 18.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ढावली फाटा सांवेर रोड मांगलिया से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें गंगाघाटी गारीपिपल्या क्षिप्रा निवासी विनोद पिता सत्यनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

               

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 

 

अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आनन्द बाजार चैराहा के पासं से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, सेनशा सुरी खजराना इंदौर निवासी मुजाहीद शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध चाकु जप्त किया गया।

                पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2020 कों 19.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर देंश कालाली धार रोड से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 84/85/2 आमवाला रोड चंदननगर निवासी मो. अनस अंसारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2020 को 18.35 बजें  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सगवाला माताबरोडी रोड से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, ग्राम सगवाल निवासी शुभम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध फालिया जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

 

                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनदेवी ग्राउण्ड एन. टी.सी गा्रउण्ड मालवा मिल इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, शिवाजीनगर इंदौर विवेक सोनोने ओैर 50/7 नन्दानगर इंदौर निवासी कालू मिमरोट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।

                पुलिस थाना  बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2020 को 14.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला चैराह के शौचालय के पास बांणगंगा से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 128 सेक्टर ई सिद्देश्वर महादेव मंदिर के पास निवासी मुकेश उर्फ अंबाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 

 

 

 

 

 

Wednesday, October 14, 2020

डीआईजी इन्दौर ने आनंद सर्विस सोसायटी मूक बधिर केंद्र पहुंचकर लिया, श्रवण बाधित गीता के घर की खोजबीन प्रकिया का जायजा*

 *


इन्दौर दिनांक 14 अक्टूबर 2020 - पाकिस्तान से आयी श्रवण बाधित गीता का घर ढूढने के लिए इंदौर पुलिस के द्वारा हरसभंव प्रयास किये जा रहे हैं। इस कडी मे आज दिनांक को पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र गीता के परिवार की खोजबीन की प्रकिया के बारे मे जानकारी लेने के लिए स्वंय आनंद सर्विस सोसायटी पहुचें। इस दौरान अति पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमति मनीषा पाठक सोनी एवं आनंद सर्विस सोसायटी मूक बधिर केंद्र के श्री ज्ञानेंद्र पुरोहित एवं श्रीमती मोनिका पुरोहित उपस्थित रहें।

डीआईजी सर द्वारा मूक बधिर केंद्र पर पहुचकर गीता के परिवार के खोजबीन की प्रकिया की जानकारी ली तथा इस प्रकिया में इन्दौर पुलिस द्वारा कियें जा रहे प्रयासों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । साथ ही उन्होंने गीता से संवाद कर परिवारजन एंव घर के बारें मे जानकारी प्राप्त करनें के प्रयास कियें। 


इन्दौर पुलिस द्वारा गीता से लगातार संवाद कर परिवारजनों एवं घर के बारें मे पता लगानें का निरतंर प्रयास किया जा रहा है।गीता के बताये अनुसार स्थान के आसपास की फोटोज और वीडियो दिखाकर एवं विभिन्न राज्यो के स्थानों, पकवानों आदि के फोटो दिखाकर घर का पता लगानें का प्रयास किया जा रहा है।




इंदौर से बड़वानी जा रहा था परिवार, मध्य रात्री के समय कार का ईधन हुआ खत्म , डायल-100 सेवा ने सहायता कर गंतव्य के लिए किया रवाना।

 


 

         दिनाँक 14-10-2020 को मध्य रात्री को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर थाना बडगोन्दा के अंतर्गत एन एच-03 मार्ग पर कॉलर की कार का ईधन खत्म हो गया है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा उक्त सूचना प्राप्ति पर जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम इंदौर तथा थाना बडगोन्दा को सूचित करते हुये डायल-100 एफ.आर.व्ही. 32को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार बड़वानी निवासी शकील खान जी अपनी पत्नी व बच्ची के साथ उपचार हेतु इंदौर गए थे, जहाँ से वापस आते समय थाना बडगोन्दा के अंतर्गत एन एच-03 मार्ग पर उनकी टवेरा  कार का ईधन खत्म हो गया था, रात्री मे अनहोनी की आशंका होने पर डायल 100 पर कॉल कर पुलिस सहायता चाही गयी । जिसकी सूचना पर डायल 100 एफ़आरवी स्टाफ प्रधान आरक्षक 2509 कुंवर सिंह, आरक्षक-1802 रियाज खान व पायलेट अर्जुन चौधरी तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे । डायल-100 एफ़आरवी स्टाफ ने प्रधान आरक्षक 2509 कुवर सिंह सुरक्षा की दृष्टि से घटना स्थल पर रहे व आरक्षक रियाज खान ने टवेरा चालक को साथ लेकर गए व पेट्रोल पंप से ईंधन दिलवाया तथा घटना स्थल पर लौट कर परिवार को गंतव्य के लिए रवाना किया।

 

मध्य रात्री मे मुसीबत के समय यात्रियों की डायल 100 स्टाफ द्वारा सहायता उन्होंने पुलिस की इस त्वरित सेवा प्रशंसा की व तहेदिल से पुलिस टीम  को धन्यवाद दिया गया।



· करोड़ों रुपए के ऑनलाईन सट्टे के बडे गिरोह का पुलिस थाना महू द्वारा पर्दाफाश।

 


·         आरोपियों से  1,31,66,623 रुपये / - रुपये ( 1 करोड 31 लाख 66 हजार 623 रुपये ) नगद धनराशी बरामद

·         बैंकों में  हुए संदिग्ध लेनदेन की 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की राशि अलग -अलग बैंक के खातों में कि गई हैं फ्रीज

·         ऑनलाइन सॉफ्टवेयर गेम के माध्यम से किया जा रहा था सट्टे का कारोबार, सॉफ्टवेयर गेम  बनाने वाले को भी किया पुलिस ने गिरफ्तार

 

इंदौर -दिनांक 14 अक्टूबर 2020- ऑनलाइन सट्टे के कारोबार जैसे संगठित अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध इंदौर पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्रवाई के अंतर्गत पुलिस थाना महू द्वारा संगठित रूप से करोड़ों रुपए का ऑनलाइन सट्टे का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त हुई है।

 

ऑनलाइन सट्टे पर की जा रही कार्यवाही के तहत टीम को दिनाँक 12.07.2020 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना महू क्षेत्रान्तर्गत राजू वर्मा के मकान में बड़े स्तर पर ऑनलाईन सट्टा खिलाया जा रहा है । जिस पर महू पुलिस द्वारा मौके पर कार्यवाही करते हुये राजू वर्मा नि . गुजरखेडा महू के मकान से 01. विकाश पिता मनोहर सिह यादव उम्र 25 साल नि . खण्डवा , 02. जितेन्द्र पिता नारायण लोवंशी उम्र 24 साल नि . सिवनी मालवा गोलगाँव जिला होशगांबाद , 03 . हेमंत पिता अनिल गुप्ता उम्र 23 साल नि.बरमकेला छत्तीसगढ , 04. सोनू पिता संतोष गुप्ता उम्र 20 साल नि . बरमकेला छत्तीसगढ को 03 लेपटॉप व मोबाईलों के जरिये ऑनलाईन सट्टा का गेम करते पकडा गया ।

 

 उक्त सट्टे के गेम में पुछताछ पर राजा वर्मा उर्फ लोकेश पिता राजू वर्मा नि.गुजरखेडा महू द्वारा सट्टा खिलाने के लिये उक्त समस्त व्यक्तियों को नौकरी पर रखने की जानकारी प्राप्त हुई । जिसमें पलाश अभिचंदानी व शुभम कलमें भी राजा वर्मा के ऑनलाईन अवैध सट्टे के व्यापार में सम्मिलित होना पता चला । उक्त कार्यवाही के उपरान्त थाना महू पर अपराध क्रं , 266/2020 धारा 420,120 बी भादवि 3/4 सट्टा एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । विवेचना के दौरान उक्त विकाश यादव , जितेन्द्र लोवंशी हेमंत गुप्ता , सोनू गुप्ता , लोकेश उर्फ राजा वर्मा , पलाश अभिचंदानी , शुभम कलमें मुकेश अभिचंदानी , मनोज मालवीय को गिरफ्तार किया गया ।

 

मामले की विवेचना में इस बात की जानकारी प्राप्त हुई की आरोपी राजा वर्मा मुख्य आरोपी है । जो महू व इंदौर के गरीब मजदुर वर्ग के लोगो को दुकान खुलवाने का लोन दिलवाने के नाम से उनके आधार कार्ड , पेन कार्ड मँगवाकर गुमास्ता बनवाता था उसके बाद अलग अलग बैंको में गरीब मजदुरों के नाम से व्यापारी फर्म बनाकर बैंक में करन्ट एकाऊण्ट खुलवाता था । जिसमें ऑनलाईन सट्टे के पैसे इन खातों में बड़ी मात्रा में जमा होते थे । ऐसे 13 बैंक खाते प्रारम्भिक विवेचना में सामने आये । जिनमें पिछले छः माह में लगभग 53 करोड 23 लाख 70 हजार 417 रुपयों का ट्रॉजेक्शन होना पाया गया एवं उक्त विवेचना में सायबर सूचनाओं के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई कि राजा वर्मा ने इंदौर के एक सॉफ्टवेयर इन्जीनियर मनोज उर्फ मोंटी पिता कैलाश मालवीय निवासी पालदा इंदौर में उक्त धन गेम का सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन एंड्रायड प्लेट फार्म पर तैयार किया और राजा वर्मा को ऑनलाईन सट्टा चलाने के लिये दिया था ।

राजा वर्मा द्वारा उक्त ऑनलाईन सट्टा का कारोबार लगभग दो वर्षों से संचालित कर रहा था और इस सट्टों से प्राप्त रुपयों से महू तथा इंदौर में मंहगी मंहगी प्रापर्टी करोडों रुपये मूल्य की स्वंय व परिवार वालों के नाम से खरीद रहा था । राजा वर्मा द्वारा लगभग 6 करोड रुपये मूल्य की प्रापर्टी खरीदी है ।

 

उक्त धन गेम बनाने वाले

सॉफ्टवेयर इंजीनियर मनोज उर्फ मोंटी पिता कैलाश मालवीय को भी गिरफ्तार कर लिया है । मनोज उक्त सॉफ्टवेयर को संचालित करने के लिये राजा उर्फ लोकेश वर्मा कि सहायता करता था और सट्टे से प्राप्त बढी धन राशि हावाला के माध्यम से सट्टे बाजों में बटती थी ।

 

अब तक कि कार्यवाही में 1,31,66,623 रुपये / - रुपये ( 1 करोड 31 लाख 66 हजार 623 रुपये ) नगद धनराशी जप्त की गई है । जबकि 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की राशि अलग अलग बैंक के खातों में फ्रीज की गई है । जिस पर कार्यवाही जारी है । जप्ती के मान से अब तक म.प्र . पुलिस के इतिहास में उक्त कार्यवाही काफी बडी है । इस संबंध में इंदौर पुलिस द्वारा प्रवृत्तन निर्देशालय ( ED ) को भी उक्त मनीलॉड्रींग के संबंध में पृथक से जाँच हेतू पत्र लेख किया जा रहा है । मुख्य आरोपी राजा उर्फ लोकेश वर्मा पिता राजू वर्मा नि.गुजरखेडा का अभी न्यायिक अभिरक्षा में है ।

 

उक्त सराहनीय कार्य करने पर  डी.आई.जी. श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा सम्पूर्ण टीम को 20 हजार रुपए पुरूस्कार देने की घोषणा की है ।