Friday, October 9, 2020

· शातिर दोपहिया वाहन चोर क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।


·         आरोपी के कब्जे से चोरी का दोपहिया वाहन बरामद।

 

इंदौर- दिनांक 09 अक्टूबर 2020- थाना क्राईम ब्रांच की टीम व्दारा वाहन चोर की सूचना पर थाना बाणगंगा के साथ संयुक्त कार्यवाही करते वाहन चोर आरोपी रोहित पिता राकेश शिंदे उम्र 19 वर्ष निवासी 233 नगीन नगर पावर हाउस के पीछे जिला इन्दौर को पकड़ा गया जिसके कब्जे से दिनांक 29.09.2020 को थाना बाणगंगा जिला इन्दौर के अपराध क्रमांक 1029/20 धारा 379 भादवि में चोरी गया दोपहिया वाहन हीरो होंडा बाईक क्रमांक MP-09/NA/6217 बरामद किया गया आरोपी के विरुद्ध थाना बाणगंगा पुलिस व्दारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।




· आईपीएल मैचों पर अवैध रूप से सट्टे का कारोबार करने वाले 03 युवक व 02 युवतियां सहित कुल 05 आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।


·         निपानिया क्षेत्र के पिनेकल  ड्रीम्स में किराये के फ्लेट में चल रहा था अवैध सट्टा।

·         आरोपियों से 06 मोबाईल, 01 लैपटॉप, 01 एलईडी, 02 बोतल रेड वाईन सहित 10 लाख से अधिक रू के हिसाब किताब के रजिस्टर डायरियां बरामद, 9500 रूपये नगदी भी जप्त।

·         सभी आरोपी शिवपुरी गुना व जबलपुर के हैं रहने वाले, इंदौर में किराये के मकान में कर रहे थे गोरखधंधा।

·         आरोपियों ने वर्ष 2017 से सट्टे के काम में लिप्त होना स्वीकारा।

 

इंदौर- दिनांक 09 अक्टूबर 2020 अवैध रूप से जुआ, सट्टा तथा आईपीएल मैचों के दौरान सक्रिय हुये सटोरियों की धरपकड़ रकने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक  इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र  द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों को इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।

 

उपरोक्त निर्देशों के तारतम्य में क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा आई पी एल मैचों पर आनलाईन सट्टा खिलाने वाले आरोपियों के संबंध में सूचना संकलन हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया जिसके अनुक्रम में क्राईम ब्रांच की टीम के सूचना मिली थी कि थाना लसूड़िया क्षेत्रांतर्गत पिनेकल ड्रीम्स नामक बिल्डिंग में किराये से फलेट लेकर कुछ युवक युवतियां आईपीएल मैचों के सट्टे का अवैध कारोबार आनलाईन कर रहे हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने थाना लसूड़िया पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही हुये पिनेकल ड्रीम्स के फ्लेट नम्बर 1405 में मुताबिक सूचना के दविश दी जहां 05 लोग अवैध सट्टे का आनलाईन कारोबार करते मिले इनमें 02 युवतियां तथा 03 युवक शामिल हैं। मौके से आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके नाम पता पूछने पर उन्होंनें अपने नाम 1. सौरभ पिता विजय रघुवंशी निवासी ब्लाक ए टी 01 पिनेकल डीम्स निपानिया इंदौर स्थायी गणेश मोहल्ला गुना 2. जितेन्द्र पिता गंगाराम रघुवंशी निवासी ब्लाक ए टी 01 पिनेकल ड्रीम्स निपानिया इंदौर स्थासी बदबवासजिला शिवपुरी 3. गौरा पिता डा0 शिवलाल साकेत निवासी नेहरू नगर इंदौर स्थायी घरोला मोहल्ला जबलपुर 4. प्रेरणा पिता रमेश उप्पल निवासी ब्लाक ए टी 01 पिनेकल ड्रीम्स निपानिया इंदौर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, स्थायी पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गुना 5. रवि नरवरिया पिता पदम सिंह नरवरिया उम्र 25 वर्ष निवासी निवासी ब्लाक ए टी 01 पिनेकल ड्रीम्स निपानिया इंदौर मूल निवासी जिला गुना को होना बताये जोकि सभी फोन कॉल के माध्यम से सनराईजर्स हैदराबाद व किंग्स 11 पंजाब के मध्यम खले गये मैच के लिये ऑनलाईन ग्राहकों से सट्टे के लिये पैसे प्राप्त कर रहे थे तथा मैच के भाव के आधार पर कीमत तय कर, लोगों से सट्टे का आनलाईन लेन देन कर हार जीत का दाव लगाकर अवैध कारोबार कर रहे थे। सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया गया आरोपियों ने बताया कि वह किराये के मकान में सट्टे का काम कर रहे थे जिसमें तस्दीक करने पर उपरोक्त फ्लेट मोनू रघुवंशी  के नाम पर होना ज्ञात हुआ। आरोपियों के कब्जे से 06 मोबाईल, 01 एलईडी टीवी, करीबन 9500 रूपये नगदी, 01 लैपटॉप, डायरी व रजिस्टर जिसमें करीबन 10 लाख रूपये के सट्टे के लेन देन का हिसाब लिखा है, रेड वाईन की 02 बोतल शराब आदि मश्रुका बरामद किया गया।

 

 सभी आरोपियों ने किराये का फ्लेट लेकर अवैघ रूप से आपईपीएम मैचों के सट्टे पर हार जीत के दाव लगाने का अवैध कारोबार करना स्वीकार जिनसे मश्रूका जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना लसूड़िया में अपराध क्रमांक 988/20 धारा 3/4 पब्लिक गेंम्बलिंग म0प्र0 एक्ट 1976 के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है जिनसे बड़ी सट्टे के कारोबार की लिंक मिलने की संभावना है।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 93 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 09 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 09 अक्टूबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 93 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


 37 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 37 आदतन एवं 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


14 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 अक्टूबर 2020 को 14 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, गायत्री मंदिर के पीछे छोटी कुम्हारीखाडी निवासी कमल सुर्यवंशी और खातीपुरा धर्मशाला के पास भोलेधाम कालोनी थाना हीरानगर निवासी दीपक पिता अशोक यादव और 34 सुमन नगर थाना विजय नगर निवासी ओमप्रकाश पिता पूनमचंद गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये। 

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2020 कांे 21.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिंसी चैराहा के पास स्टेट बैंक एटीएम के सामने इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 93/1 रामगंज जिंसी कालोनी गली न 1 निवासी हर्ष गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।

पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2020 कांे 16.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लालबाग मैदान से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 15 बादल का भट्टा बाणगंगा निवासी चेतन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 300 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


अवैध शराब सहित, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 37 मानसरोवर कालोनी सुभाष नगर उज्जैन निवासी यश शाहलानी पिता राजकुमार और गली न 1 न्यु जगदीश नगर इन्दौर निवासी शुभम पिता देवीलाल राजपुत और देवश्री कालोनी गली न 1 सुखलिया निवासी रामकन्या बाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2020 को 19.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नयापुरा रंगवासा राऊ से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नयापुरा राऊ निवासी विजय पिता बल्लु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2020 को 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अम्बे माता मंदिर के पास जबरन कालोनी से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 35 अम्बे माता मंदिर के पास जबरन कालोनी निवासी संतोषी बाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2020 को 20.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधनगर काकड हातोद से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नौंगांव थाना हातोद निवासी केसरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2020 को 14.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धारनाका चमार मोहल्ला चंदा का घर के सामने से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 325 शिव नगर कालोनी धार नाका मंहु निवासी विजय काकडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम सोलसिंदा थाना सांवेर निवासी छतरलाल और ग्राम पंचडेरिया तह सांवेर जिला इन्दौर निवासी श्यामबाई और ग्राम कटक्या निवासी बलराम परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1900 रूप्यें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2020 को 11.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार सब्जी मंडी तालाब के पास पर रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, 1/1 गोमा की फेल निवासी रितिक वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया । 

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2020 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मार्डन चैराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, जनता क्वार्टर 635 तथा टापु नगर परदेशीपुरा निवासी शिवा और न्यु गौरी नगर शिव मंदिर के सामनें इन्दौर निवासी राजेंद्र उर्फ राजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे क्रमशः पृथक पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2020 को 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भुट््टा चैराहा सांवेर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, दशहरा मैदान सांवेर इन्दौर निवासी पंकज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हतुनिया फाटा मच्छुखेडी रोड और ग्राम ब्राम्हण पिपलिया बरलाई जागीर फाटा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, मकोडिया निवासी शाहिल पिता जावेद पटेल और ब्राम्हण पिपलिया निवासी नितिन पिता मुकेश वैष्णव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे एक अवैध देशी कट्टा एवं चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2020 को 20.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जुना रिसाला चैकी के पीछे खाली मैदान इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, सिकंदराबाई कालोनी इन्दौर निवासी मुन्ना पिता शमसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Thursday, October 8, 2020

· धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा आरोपी क्राईम बांच इंदौर की गिरफ्त में।

 


·         अवैध रूप से विमल पान मसाला, नजर प्रीमयम, आरएमडी गुटखे बनाने के मामले में फरार चल रहा था आरोपी।

·         नाम व पते बदल-बदल कर फरारी काट रहा था आरोपी।

·         नशा करने का है आदी, पूर्व में देवास पुलिस की कार्यवाही में नकली गुटखा व पान मसाले के जुर्म में जा चुका है जेल।

 

इंदौर-दिनांक 08 अक्टूबर 2020- क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम केा मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना राऊ के अपराध क्रमांक 363/20 धारा 420, 481, 482, 273, 34 भादवि में फरार आरोपी विक्की विता जयपालदास परियानी नाम तथा पता बदल बदल कर इंदौर के ही आसपास सीमावर्ती जिलों में रहकर फरारी काट रहा है तथा परिजनों से मिलने कई बार इंदौर भी आता है जोकि पुलिस से बचने के लिये पहचान छुपाकर नाम बदल बदल कर बताता है। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने उपरोक्त आरोपी की पतारसी हेतु मुखबिर मामूर किये। जिसके इंदौर आने की सूचना मुखबिर तंत्र के माध्यम से क्राईम ब्रांच की टीम को मिली थी जिस पर पतासाजी करते हुये आरोपी विक्की परियानी पिता जयपालदास परियानी उम्र 36 वर्ष निवासी 14 जय जगत काँलोनी अन्नपूर्णा रोड इंदौर को पकड़ा जिसने आरंभिक पूछताछ में पुलिस को गुमराह करने के लिये स्वयं का गलत नाम बताया था तथा पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने आरोपी की तलाशी लेते उसके पास से पहचान पत्र मिलने पर पाया कि वह विक्की परियानी ही है जिसे मौके से हिरासत में लिया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना राउ पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

 

 

आरोपी पूर्व में इसी प्रकार के अपराध में देवास पुलिस की कार्यवाही में पकड़ा गया था जोकि जेल गया था तथा वर्तमान में जमानत पर बाहर है। आरोपी ने अपने कथनों में बताया कि वह मूलरूप से पाकिस्तान का रहने वाला है जोकि वर्ष 2006 में भारत आकर रहने लग गया तथा इंदौर में चाईनीज फूड, पूल क्लब गेम का भी व्यापार करता था लेकिन रंगीनमिजाजी शौक पूरा करने के लिये वह अवैध गुटखा बनाने का धंधा करने लगा था, आरोपी नशा करने का भी आदी है।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 118 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 



इन्दौर-दिनांक 08 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 08 अक्टूबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 118 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


 43 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 43 आदतन एवं 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


23 गैर जमानती एवं 02 गिरफ्तारी वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 को 23 गैर जमानती एवं 02 गिरफ्तारी वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 कांे 20.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कोहिनूर कालोनी आजाद नगर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त  मिलें, कोहिनूर कालोनी निवासी गफूर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये। 

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सनावदिया रोड़ मस्जिद के सामने नायता मुण्डला से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, संविद नगर निवासी विशाल, मूसाखेड़ी इंदौर निवासी सतीश तथा पीपल्याहाना इंदौर निवासी ओमप्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 कांे 18.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिन्सी हाॅट मैदान से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, सुखदेव नगर इंदौर निवासी विशेष पिता रमेश नामदेव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


अवैध शराब सहित, 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विनोबा नगर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, संविद नगर इंदौर निवासी राहुल बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1620 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर खजराना से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मुमताज बाग कालोनी निवासी सूरज पटेल एंव मुमताज बाग कालोनी निवसी मोनू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भट्टा रोड़ भागीरथपुरा एवं दीपमाला होटल के पीछे से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भागीरथपुरा इंदौर निवासी राज, भवानी नगर निवासी रवि तथा गोलू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6400 रुपयें कीमत की 62 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कड़ाबीन बगीचे के पास एवं राममंदिर के पास पंचकुईया रोड़ से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 117 कड़ाबीन बगीची के पास बड़ागणपति निवासी जगदीश यादव तथा रामानंद नगर निवासी विशाल परदेशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2790 रूपयें कीमत की 36 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 को 23.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जवाहर टेकरी से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, जवाहर टेकरी धार रोड़ निवासी आनंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मण्डलवादा रोड़ भेण्डवास एवं हतुनिया पहाड़ी के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम भोण्डवासा निवासी गोकुल सिंह एवं हतुनिया फाटा निवासी अर्जुन राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3000 रूप्यें कीमत की  40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दूधिया एवं सात मिल नेमावर रोड़ से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चूना भट्टी दूधिया निवासी दादू पिता बृजलाल कौशल तथा ग्राम आर्शीवाद बुजुर्ग निवासी विक्रम सिंह पिता समुदंर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 75 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 को 14.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास श्रीराम कांकड़ से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरते हुए मिलें, श्रीराम नगर कांकड़ निवासी दीपक पिता रामनारायण पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया । 

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोल चैराहा एवं रंगवासा फाटा राऊ से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, चंदन नगर इंदौर निवासी अजय तथा अहीरखेड़ी द्वारकापुरी निवासी गज्जू उर्फ अज्जू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे क्रमशः पृथक पृथक एक अवैध तलवार एवं एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिकंदराबाद पुल एवं धोबीघाट पुल जूना रिसाला से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें जूना रिसाला इंदौर निवासी समीर उर्फ बगुला एवं सोहेल उर्फ टेटा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे पृथक- पृथक एक-एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 को 12.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चोईथराम फूल मंडी एवं राजेन्द्र नगर ब्रिज के नीचे से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, सिकंदराबाद कालोनी निवासी इंदौर अरकान तथा सिकंदराबाद कालोनी निवासी आदिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे पृथक-पृथक एक एक अवैध चाकू व छुरा जप्त किया गया। 

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 को 20.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विदुर नगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 1238 विदुर नगर इंदौर निवासी मोनू पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकू जप्त किया गया। 

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 को 12.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम कांकरिया बोर्डिया से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, पावर हाउस के पीछे हातोद निवासी सुरेश पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक  07 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टपालघाटी मंदिर के पीछे खण्डवा रोड़ से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, ग्राम तलवाड़िया जिला खण्डवा निवासी शुभम पाल एवं राजाराम राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई। 

पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों़ से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, पटेल नगर राजकुमार बांक चंदन नगर निवासी हनीफ तथा राजकुमार नगर बांक धार रोड़ निवासी सईद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, October 7, 2020

· प्रापर्टी ब्रोकिंग का कामकाज करने वाली लड़की ने किया ग्राहक को फोन, ग्राहक के मनचले भतीजे ने लिया युवती का नम्बर व करने लगा परेशान।


·        युवती की शिकायत पर आरोपी को व्ही केयर फॉर यू ने दबोचा।

 

·        आरोपी मिलने व बात करने के लिये बना रहा था दबाव, मना करने पर जान से मारने, घर से उठवाने तथा एसिड फेंकने की धमकी देता था आरोपी।

 

इंदौर -दिनांक 7 अक्टूबर 2020- इंदौर शहर में महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्र इंदौर (शहर) द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों में योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।

           फरियादिया संजना (परिवर्तित नाम) निवासी इंदौर द्वारा लिखित शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें फरियादिया ने आरोप लेख किया था कि वह बिल्डरशिप व टाउनशिप का कार्य करती है, जिसे लगातार किसी अज्ञात नंबरों से कॉल, व्हाट्सअप, वीडियो कॉल के द्वारा परेशान किया जा रहा हैं।

 

आवेदिका ने जांच के दौरान अपने कथनों में बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसे फोन बात करने के लिये दबाव बनाता है तथा आवेदिका को उसके बारे में बताता है जैसे के उसके द्वारा पहने गये वस्त्र, उसकी लोकेशन, गाड़ी नम्बर आदि। इसके बाद आरोपी युवति से मिलने का प्रस्ताव रखता है तथा ना मिलने की दशा में उसके उपर एसिड फेंकने की धमकी दे रहा था साथ ही स्वयं को बड़ी पहुंच वाला रसूखदार व्यक्ति बताता था ताकि युवति भय के कारण उसकी शिकायत दर्ज ना कराये। अज्ञात युवक, आवेदिका को जान से मारने की धमकी, तथा घर से उठवा लेने की धमकियां देता था अतः परेशान होकर युवति ने इसकी शिकायत वी केयर फॉर यू में की।

 

           उपरोक्त प्राप्त शिकायत आवेदन पत्र को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए व्ही केयर फॉर यू की टीम द्वारा प्रारंभिक जांच के दौरान आरोपी को ज्ञात किया गया जोकि नाबालिग किशोर है तथा यहाँ किराए से रहता है व मूलतः रीवा जिले का रहने वाला है।

 

           नाबालिग आरोपी, आवेदिका को अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान कर रहा है तथा मिलने के लिये डरा धमका रहा है एवं नहीं मिलने पर एसिड डालने की धमकी दे रहा था। बाद व्ही केयर फॉर यू की टीम ने पतासाजी कर आरोपी को पकड़ा जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना कनाड़िया के सुपुर्द किया

        

          नाबालिग आरोपी  ने पूछताछ में बताया कि वह रीवा का रहने वाला है तथा कक्षा 8 वीं तक पढ़ा है । आरोपी ने बताया कि उसके चाचा के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था जिसमें प्रापर्टी संबंधी लेन देन के लिये कोई लड़की बात कर रही थी उपरोक्त नम्बर आरोपी ने हासिल कर युवति को कॉल मैसेज करना आरम्भ कर दिया था तथा लडकी उसके नंबरों से कॉल अटेण्ड नही कर रही थी इसलिये अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान कर रहा था।

मानव सेवा की मिसाल व नगर सुरक्षा समिति के सक्रिय सदस्य स्व. श्री अमरजीत सिंह सूदन को इन्दौर पुलिस द्वारा किये श्रद्धा-सुमन अर्पित।

 

इंदौर 07 अक्टूबर 2020- मानव सेवा की मिसाल एवं सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्यरत् पुलिस की अनुसंगी संगठन नगर सुरक्षा समिति में पिछले 25 वर्षो से इंदौर पुलिस के मजबूत आधार स्तम्भ स्व. श्री अमरजीत सिंह सूदन के निधन पर शोक संतृप्त जिला पुलिस बल इन्दौर द्वारा आज दिनांक 07.10.20 को डीआरपी लाईन इंदौर में श्रद्धंजलि सभा का आयोजन किया गया।

           

            उक्त श्रद्धाजंलि सभा में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री प्रशांत चैबे, रक्षित निरीक्षक जय सिंह तोमर सहित नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक श्री रमेश शर्मा व समिति के अन्य पदाधकारियों व सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा  स्व. श्री अमरजीत सिंह सूदन जी की स्मृतियों को याद कर, शोक-संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

            डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा कहा कि हमने हमारे पुलिस परिवार के महत्वपूर्ण साथी के साथ-साथ एक मानव सेवा की मिसाल बन चुके समाज के एक सच्चे सिपाही को भी खो दिया है, जो हमारे पुलिस परिवार के साथ ही हमारे पूरे समाज के लिये एक अपूरर्णीय क्षति है, जिससे हम सभी बहुत ही ज्यादा दुखी व व्यथित है। चूंकि स्व. अमरजीत सिंह सूदन जैसे लोग समाज में लाखों-करोड़ों में एक होते है जो मानव सेवा व सामाजिक कर्तव्यों को ही अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते है और अपना पूरा जीवन ही समाज व मानव सेवा में समर्पित कर देते है, ऐसे ही सूदन साहब थे।

वे पिछले 25 वर्षो से पुलिस के सहयोगी संगठन नगर सुरक्षा समिति के गठन से लेकर अभी तक सक्रिय रूप से जुडे़ हुए कर्मठ सदस्य थे और वर्तमान में समिति के जिला प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्होंने इंदौर पुलिस के साथ तो हर समय कंधे से कंधे मिलाकर कार्य किया ही वरन कई महत्पूर्ण अवसर पर अपनी अहम भूमिका निभाते हुए पुलिस को अभूतपूर्व सहयोग दिया।

            वह इंदौर पुलिस की सहयोगी संस्था सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के वरिष्ठ पधादिकारी भी थे और इसमें भी उन्होनें कार्य करते हुए संस्था से जुड़े 25 हजार वरिष्ठ नागरिकों को समय-समय पर उन्हें बिना किसी परेशानी के हर संभव सहायता प्रदान करने में सबसे अग्रणी रहें।

 

            उन्होनें कहा कि स्व. सूदन साहब मानव सेवा की अभूतपूर्व मिसाल थे, वह गरीब, बेसहारा व पीड़ितों के मसीहा थे, वह किसी का बेटा, किसी का भाई आदि बनकर पूरी आत्मीयता के साथ सभी की हर ंसंभव मदद करते थे। इस प्रकार के पीड़ित व जरूरतमंद लोगों की सेवा में ही उन्होनें अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। ऐसे महान व कर्मठ व्यक्ति के हम से विदा लेने पर हम सभी अत्यंत दुखी व व्यथित है तथा ऐसी दिव्यात्मा को शत्-शत् नमन करते है।



 ·        आरोपी से हुआ 02 वर्ष से लंबित वाहन चोरी की वारदात का खुलासा।

·        थाना सादलपुर क्षेत्र से चोरी कर, बुलेट वाहन को इंदौर ले आया था आरोपी।

·        फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चला रहा था गाड़ीमित्र की गाड़ी के नम्बर को, चोरी के वाहन पर प्लेट पर डालकर चला रहा था आरोपी।

·        चेचिस नम्बर मिलाते ही घटनाक्रम का हुआ खुलासा, आरोपी डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन कार्ड लेकर करता रहा गुमराह।

 

इंदौर- दिनांक 07 अक्टूबर 2020- थाना क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को दिनांक 07.10.2020 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी की बुलेट लेकर घूम रहा है जिसने लोगों तथा पुलिस से बचने के लिये अपने परिचित की बुलेट गाड़ी का नम्बर चोरी के बुलेट दोपहिया वाहन पर डाल लिया था तथा लम्बे समय से उसे उपयोग कर रहा था।

            सूचना के आधार पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने तलाश कर आरोपी अमित सोलंकी पिता रघुनाथ सोलंकी जाति भील उम्र 25 वर्ष ग्राम डेहरी बाग जिला धार हाल मुकाम  को पकड़ा जिसके कब्जे से एक लाल रंग का बुलेट दोपहिया वाहन बरामद हुआ बरामद वाहन के संबंध में दस्तावेज पूछने पर आरोपी ने वाहन की नम्बर प्लेट पर दर्ज नम्बर से मेल जोल खाता रजिस्ट्रेशन कार्ड दिखाया जिसमें दर्ज नम्बर ही वाहन की नम्बर प्लेट पर दर्ज नम्बर था किंतु चेचिस नम्बर का मिलान करने पर गड़बड़ी उजागर हो गई।

            दरअसल माजरा इस प्रकार है कि आरोपी ने उपरोक्त वाहन वर्ष 2018 में धार जिले के, डेहरी थाना बाग से चोरी किया था जिसे लेकर वह इंदौर आ गया था यहाँ आकर उसने अपने एक मित्र जिसके पास बुलेट थी उसके रजिस्ट्रेशन कार्ड की डुप्लीकेट कॉपी आरोपी ने बनवा कर अपने पास रख ली तथा उसका नम्बर चोरी के वाहन की नम्बर प्लेट पर दर्ज करा लिया। आरोपी से थाना सादलपुर जिला धार में चोरी गये वाहन क्रमांक 157/18 धारा 379 भादवि के अनसुलझे मामले का खुलासा किया जाकर आरोपी अमित को गिरफ्तार किया गया जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सादलपुर जिला धार के सुपुर्द किया गया है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 120 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

इन्दौर-दिनांक 07 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 07 अक्टंुबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 120 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


 53 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 53 आदतन एवं 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


15 गैर जमानती, एवं 01 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 को 15 गैर जमानती एवं 01 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 12 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 कांे 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मसानिया के पास गा्रम पान्दा किशनगंज से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुऐं मिलें, ग्राम पान्दा निवासी कमल और कैलाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 730 रुपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गये।

पुलिस थाना विजयनगर  द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 कांे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आर्बिट माल के पास वाईन शाप के पासं से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त  मिलें, संतोष और रितेश शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 1810 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये। 

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 कांे,17.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजीव बाजार वडला चैराहा खजराना से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त  मिलें, रोशान नगर खजराना इंदौर निवासी शाहिद खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 340 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 कांे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आम वाला चैराहा इंदौर और एच डी एफ सी बैंक चैराहा से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त  मिलें, विष्णुप्रसाद बारोसी और उमाशंकर सैनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 340 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 कांे, 22.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेती मंडी चैराहा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 105/12 समाजवादी इंदिरानगर निवासी प्रवीण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संेरूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।


पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 कांे, 15.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कांकडपुरा निवासी जावेद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 700 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।


पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 कांे 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर माता मंदिर के पास इंदौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुऐं मिलें, जहीर खान , गुफरान , शदाब , को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


अवैध शराब सहित, 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विध्या सागर स्कूल कंे पास भेरुलाल और टिगरिया राव कांकड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 302 एवेन्यू अपार्टमेन्ट श्रीजी वैली बिचैली मर्दाना निवासी अवधंेश सिंह कुशवाह और ग्राम बडियाकीमा निवासी पंकज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6000 रुपयें कीमत की 40 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मजदुर चैक बजरंग और पानी की टंकी के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 5 सत्यम विहार कालेनी निवासी शुभम और 41 संजय गांधीनगर निवासी आकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 56 पाव अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 को 22़.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रस्सी मैदान दिपमाला के पासं पर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 21 शाती नगर इंदौर निवासी गब्बर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रुपयें कीमत की 16 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सत्य साई कालोनी के पास कमल नगर और चांदयनी चैक रंगवासा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हनुमान मंदिर कमल नगर निवासी शाक्ति मालवीय और चांदनी नगर निवासी प्रकाशी बाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 को 23.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशरबाग बी्रज के नीचें इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सुदामानगर निवासी रवि सोंलकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खेडापति हनुमान मंदिर के पास और चंदननगर चैराहा सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 967 एन सेक्टर नंदन नगर निवासी समीर और 152 गीता नगर निवासी अबला उफ्र्र हबला उर्फ अब्दूल हुसैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूप्यें कीमत की  05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर निरंजनपुर खालसा और पंचवटी कालोनी के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 151 ए अभिनंदन नगर निवासी विक्की पिता अशोक और पंचवटी निवासी नंदराम पिता रामलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध हथियार जप्त किया । 

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 कों 14.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  अंशुल चैराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 9 आदर्श मौलिक नगर निवासी रणजीत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे पृथक पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 को 18.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे का्रसिंग के पास गणेश धाम इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें एम आर 10 चैराहे के पास निवासी अमित उर्फ टुण्डा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर निरंजनपुर खालसा चैक और पंचवटी कालेनी के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, विक्की और नंदराम पिता रामलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध  छुरे जप्त किये गये।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2020 को 20.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीलियाखाल पुल के पास इंदौर के पास अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, हम्माल कालेनी पावर हाउस निवासी सुमित उर्फ सन्नाटा पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकु जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक  06 अक्टूबर 2020 को 12.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वीरसावरकर धर्मशाला नंदा नगर के पास इंदौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 24 पुरानी जीवन की फैल बाबा रामदेव मंदिर के पास निवासी लक्की को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।