Saturday, October 3, 2020

· ड्राई डे के दिन अवैध शराब का ऑटो से परिवहन करते हुए, दो शातिर बदमाश पुलिस थाना तेजाजी नगर की गिरफ्त में ।

 ·        आरोपियों से ऑटो  सहित 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त।

·        आरोपीगणों की ड्राई डे पर अवैध शराब बेचकर अधिक लाभ कमाने की थी योजना।

 

इंदौर- दिनांक 2 अक्टूबर 2020- वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में थाना तेजाजी नगर में आज शाम करीब 8:30 बजे मुख्य सूचना पर खंडवा रोड से दो आरोपी 1. मोरा उर्फ मोरध्वज पिता नेपाल सिंह ठाकुर उम्र 28 वर्ष निवासी प्रोफेसर कॉलोनी झुग्गी झोपड़ी तथा 2. महेश पिता रमेश बलाई उम्र 22 वर्ष निवासी प्रोफेसर कॉलोनी झुग्गी झोपड़ी इंदौर को एक बजाज ऑटो क्रमांक एमपी 09/ R- 0741 में 60 लीटर कच्ची शराब कीमती रू 6000/- परिवहन करते पकड़ा गया।  जिनके विरुद्ध धारा 34(2) आवकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी गण गांधी जयंती के दिन ड्राई डे पर शराब बेचकर अधिक लाभ कमाना चाह रहे थे।  आरोपी मोरा उर्फ मोरध्वज के विरुद्ध थाना भवर कुंआ में  पूर्व से दर्ज हैं कई अपराध।

 

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी तेजाजी नगर के साथ एएसआई दिनेश कुमार, आर विजेंद्र, नितिन व देवेन्द्र परिहार की महत्त्व पूर्ण भूमिका रही।



अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करते आरोपी पुलिस खजराना की गिरफ्त में।

·        आरोपी से कुल 20 ग्राम ब्राउन शुगर, कीमती लगभग 30,000-/- रूपये का बरामद।

·        आरोपी सातवीं कक्षा तक पढ़ा लिखा साड़ी की दुकान पर टेलरिंग का करता है काम ।

·        आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी, ब्राउन शुगर के सौदागरों के खुलासा सम्भावित

 

इंदौर -दिनांक 02 अक्टूबर 2020-  शहर में अवेध मादक पदार्थो  की तस्करी करने वाले आरोपियो की धरपकड व आरोपियो के विरूध विधिसंगत आवश्यक कार्यवाही करने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पुर्व) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पुर्व) (जोन-2)श्री राजेश रघुवंशी व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह राठौर के निर्देशन मे थाना खजराना द्वारा अवेध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को गिरफ्त मे लिया गया।

 

                दिनांक 02 अक्टूबर 2020 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति टर्मिनल 10 रेस्टोरेंट के पीछे खाली पड़े मैदान स्टार  चौराहे के पास खजराना  मे अवेध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने खडा हैं। सूचना पर विश्वास कर सेफू पिता अफजल उम्र 25 साल निवासी कलाई कुल मस्जिद के पीछे जूनी इंदौर थाना रावजी बाजार इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा जिसकी विधिवत तलाशी लेते 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कीमती लगभग 30,000-/- रूपये का जप्त किया ।

 

 उक्त पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 8/21 ndps act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी के विरूध विधिक कार्यवाही पुर्ण की गई तथा आरोपी से बारीकी से पूछताछ जारी हैं, जिससे ब्राउन शुगर के सौदागरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।

 

 आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हैं आरोपी ने कक्षा 7 वी तक शिक्षा प्राप्त की हैं तथा वह तिलकनगर इंदौर मे स्थित साडी की दुकान मे विगत 03 वर्षो से टेलरिग का काम करता है।

 उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा,  उप निरीक्षक हरी सिंह धार्वे , आरक्षक प्रवीण सिंह व आरक्षक पंकज जाधव का सराहनीय भुमिका रही।



· आवेदिका के काॅलेज में पढने वाला कर रहा था आवेदिका को परेशान।

·        आवेदिका को इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील मैसेज  कर व उसका पीछा कर परेशान करने वाला, आरोपी व्ही केयर फाॅर यू (क्राईम ब्रांच) की गिरफ्त में।

 ·        आरोपी नई - नई इंस्टाग्राम आईडी से आवेदिका को कर रहा था अश्लील मैसेज।

            

इन्दौर दिनांक 02 अक्टूबर 2020 -  इंदौर शहर में महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्र इंदौर (शहर) द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री गुरूप्रसाद पारासर द्वारा महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों में योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।

           फरियादिया संजना (परिवर्तित नाम) निवासी इंदौर द्वारा लिखित शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें फरियादिया ने आरोप लेख किया था कि मैं वर्तमान में बीबीए तृतीय वर्ष की पढाई कर रही हूॅ। 30 अप्रेल 2020 को किसी ने हमारे काॅलेज के इंस्टाग्राम पेज पर मुझे टेग करके एक स्टोरी पोस्ट डाला गया था। उसके बाद उसी आईडी से मेरे पास 17 मई 2020 को मैसेज आया,  उसने मेरे कजिन भाई का नाम लेकर बोला कि तुम काॅलेज की पार्किंग में उसके साथ पकडाई हो। उसके बाद तीन नई इंस्टाग्राम आईडी से उसने मुझे मेरे फोटो एडिट कर भेजे गए।  30 अप्रेल से लगातार मुझे नई-नई इंस्टाग्राम आईडी से मेरे पास अश्लील मैसेज आ रहे है। नील राठौर मेरे काॅलेज में पढता है एवं मेरा पीछा करता है एवं मुझसे इंस्टाग्राम पर रेप्लाई करने की बात करता है। नील राठौर नई-नई आईडी बनाकर मुझे परेशान कर रहा है व मेरी फोटो एडिट कर रहा है।

        

        उपरोक्त प्राप्त शिकायत आवेदन पत्र को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए व्ही केयर फाॅर यू की टीम द्वारा प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया कि ‘‘ नील राठौर पिता गोपाल राठौर निवासी 1108  ड्रीम्स नियर देवास नाका निपानिया इंदौर मो.नं. 8770625303 ‘‘ द्वारा आवेदिका की आईडी पर नई नई आईडी से आवेदिका को फोटो एडिट कर भेजे गए तथा आवेदिका का पीछा कर रहा है।

 

         उपरोक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फाॅर यू की टीम ने द्वारा घेराबंदी कर  अनावेदक ‘‘ नील राठौर पिता गोपाल राठौर निवासी 1108  ड्रीम्स नियर देवास नाका निपानिया इंदौर को पकड़ कर थाना तुकोगंज पर अपराध क्रं. 399/20 धारा 354(क्) का कायम कराया गया जो अग्रिम विवेचना में है।

        

           अनावेदक नील राठौर द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मैं प्रेस्टिज काॅलेज में बीबीए तृतीय सेमेस्टर की पढाई कर रहा हूॅ । मैं इंदौर में लगभग 2 साल से रह रहा हूॅ। मेरी इंस्टाग्राम आईडी  जो मैं स्वयं चलाता हूॅ। मेरी इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड मैने अपने दोस्तो को भी दे रखा था। पुलिस द्वारा इसकी जानकारी ली जा रही है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।