Friday, October 2, 2020

· थाना पुलिस लसुड़िया द्वारा चेनस्नेचिंग करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

 


·         आरोपी से वारदात में लूटी गयी सोने की चेन बरामद

·

 इंदौर- दिनांक 02 अक्टूबर 2020 - शहर में  चेन स्नेचिंग की घटनाओ पर अंकुश लगाने व इनमें संलिप्त आरोपियों की पतारसी हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन इंदौर , श्रीमान पुलिस उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ( शहर ), व श्रीमान पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राजेश रघुवंशी  एवं  सीएसपी विजय नगर श्री  राकेश गुप्ता  के मार्ग दर्शन में  एक टीम  थाना प्रभारी इंदमणि पटेल  के नेतृत्व गठित  की गयी थी।  टीम के द्वारा दिनांक 29/9/20 को घटित चेन स्नेचिंग की वारदात  का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।                               

दिनांक 29.09. 2020 को थाना क्षेत्र अंतर्गत एक चेन स्नेचिंग की घटना घटित हुई थी जिसकी  रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 941/20 धारा 392 भादवि का अपराध दर्ज कर अनुसंधान प्रांरभ किया गया। सर्वप्रथम घटना के आस पास लगे सी सी टी वी फूटेज के आधार पर  थाना क्षेत्र में रहने वाले गुन्डे ,निगरानी बदमाशों  एवं पूर्व में चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाले अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी गयी। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया जिसके आधार पर पतारसी करते आरोपी सूरज पिता रामभरोसे बरवले जाति बलाई 26 साल निवासी 773 निरंजनपुर  इंदौर को गिरफ्तार कर पूछताछ करते आरोपी ने वारदात कबूली तथा बताया कि बी आर टी एस से बाबजी नगर जाते समय एक महिला से सोने की चेन छीनी थी, जिसे आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया ।

 पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

 

       उक्त वारदात के खुलासे में थाना प्रभारी लासुडिया श्री इंद्रमणि पटेल , सउनि  अनिल सिलावट  ,आर धीरेन्द्र , आर अंकुश , आर नीरज तोमर , आर प्रणित भदौरिया आर नरेश चौहान ,आर सुरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उक्त सराहनीय कार्य करने पुलिस टीम को उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (शहर) के  द्वारा 20000/- रू की नगद राशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई हैं।




पाकिस्तान से आई मुक बधिर गीता के माता पिता की तलाश हेतू इन्दौर पुलिस द्वारा कियें जा रहे हरसंभव प्रयास

 


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 62 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 02 अक्टंुबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 62 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


 31 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 31 आदतन एवं 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


12 गैर जमानती, वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अक्टूबर 2020 को 12 गैर जमानती, वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2020 कांे 13.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हंसदास मठ के पीछे इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 30/2 बियाबनी धार रोड इन्दौर निवासी रितीक गंदेले और हंसदास मठ के पीछे वृंदावन गार्डन निवासी गोलु विश्वकर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2020 को 22.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खाना बदोश रेस्टोरेंट बिचैली हप्सी रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 702 ग्रांड एक्जोटिका बिचैली मर्दाना निवासी वरूण सेठी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12000 रूपयें कीमत की 7 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पर सरकारी स्कुल के पीछे नायता मुंडला इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सरकारी स्कुल के पीछे नायता मुंडला निवासी राजू बुर्रा और संजय सोनयानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2020 को 16.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदनी चैक रंगवासा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चांदनी चैक रंगवासा निवासी धापुबाई पति भूरेलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2020 को 19.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नट बोल्ट चैराहा मांगलिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नट बोल्ट चैराहा मांगलिया निवासी आकाश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 1500 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2020 को 18.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पीछे गांधीनगर दुधिया थाना खुडैल इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गांधीनगर दुधिया थाना खुडैल निवासी जितेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 20 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2020 को 23.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रसोमा चैराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, रामनगर निवासी रोहित पिता अजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छूरा  जप्त किया गया। 

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2020 को 13.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के पास देवास नाका चैराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 213 बापु गांधी नगर इन्दौर निवासी बिट्टु उर्फ लक्ष्मीकांत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, दुर्गेंश और जीवन की फेल निवासी सूरज और 88 न्यु मालविय नगर इन्दौर निवासी विकास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध हथियार जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2020 को 13.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अरविंदों अस्पताल के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 635 जनता क्वाटर नंदानगर निवासी शिवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2020 को 16.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 84 जानकी नगर मेन रोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, नागझिरी स्कुल के सामने सोनकच्छ निवासी सकरू उर्फ कालू पिता उदयसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2020 को 13.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई मंदिर पुलिया के पास मंहु इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 252 देवपुरी कालोनी मंहु निवासी राजेश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


✓ *पीड़ित महिला को आत्महत्या करने से बचाया संजीवनी हेल्पलाईन ने ।*

 *- संजीवनी हेल्प लाईन - जिला इंदौर : ' एक कदम जीवन की ओर '*

✓ *पीड़ित महिला पारिवारिक कलह के चलते थी परेशान ।*


✓ *घर पर यमदूत का कर रही थी इंतजार, देवदूत आ गए ।*


श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर ( शहर ) श्री हरिनारायणचारी मिश्र इंदौर ( शहर ) के निर्देशन मे इंदौर पुलिस द्वारा संचालित ' संजीवनी - एक कदम जीवन की ओर हेल्पलाईन द्वारा नकारात्मक विचारो से ग्रसित होकर जीवन से हताश एवं परेशान लोगो की काउंसलिंग कराई जाकर उनको नकारात्मक विचारो से उबारने हेतु हरसंभव प्रयास किये जा रहे है । पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय ) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( क्राईम ) श्री गुरुप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन मे इंदौर पुलिस द्वारा संचालित संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा किये जा रहे प्रयासो से कई पीडितो को मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या जैसे गलत कदम उठाने जा रहे दौर से उबारने में मदद मिली है । 


इसी कड़ी मे संजीवनी हेल्पलाईन नंबर 7049108080 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि पिंकी ( परिवर्तित नाम ) उम्र 58 साल निवासी बापट चौराहा इन्दौर है, पारीवारिक कलह से परेशान हो कर आत्महत्या का प्रयार कर रही है । उक्त सूचना मिलते ही व्ही केयर फॉर यू की " संजीवनी ” हेल्पलाईन टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर पीडिता पिंकी ( परिवर्तित नाम ) से संपर्क किया गया । वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा साथ ही व्ही केयर फॉर यू की “ संजीवनी हेल्पलाईन टीम एवं थाना हीरानगर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर महिला को आत्महत्या करने से बचाया गया । संजीवनी टीम के द्वारा मनोचिकित्सक विशेषज्ञो से पीडिता पिंकी ( परिवर्तित नाम ) की काउंसलिंग कराई गई तथा पीडिता पिंकी ( परिवर्तित नाम ) को इस प्रकार आत्महत्या करने से रोकने के साथ ही उसके मानसिक अवसाद को दूर करने के उपाय भी बताये गये । 


इंदौर पुलिस द्वारा जनसामान्य से यह अपील की जाती है कि ऐसे किसी भी अवसादग्रस्त व्यक्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त होने ( जोकि आत्महत्या जैसे विचार मन मे लाता है ) पर इंदौर पुलिस द्वारा संचालित की जा रही संजीवनी हेल्पलाईन के मोबाईल नंबर 7049108080 पर सूचित करे ताकि ऐसे निराशावादी ग्रसित लोगो को विशेषज्ञो द्वारा उचित परामर्श मुहैया कराई जाकर आत्महत्या करने से रोका जा सके । हमारा संकल्प - आपकी सुरक्षा

जिला बदर बदमाश थाना मल्हारगंज पुलिस की गिरफ्त में

आरोपी के विरुद्ध धारा 14 मध्य राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत कार्रवाई की गई


इंदौर-दिनांक 01.10.2020- शहर में अपराध नियंत्रण हेतु  श्रीमान  पुलिस महा निरीक्षक महोदय शहर इंदौर श्री योगेश देशमुख एवं उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र  द्वारा इंदौर शहर में सक्रीय गुंडो-असामाजिक तत्वों की धरपकड़ एवं उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था  उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन, अति. पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्री प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्री जयंत राठौर  के द्वारा थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर को निर्देशित किया गया था। 

आज दिनांक 1.10.2020 को प्रधान आरक्षक भगवंत सिंह गुर्जर एवं आरक्षक दीपू यादव, आरक्षण अर्जुन यादव को थाने में इलाका भ्रमण करने हेतु भेजा गया था जहां मुखबिर द्वारा सूचना मिली के 138 सुभाष मार्ग का *जिला बदर आरोपी सद्दाम पिता मोहम्मद सफी उम्र 29 साल निवासी 138 नेताजी सुभाष मार्ग जिला इंदौर* का खड़ा होना बताया गया सूचना पर हमराह फोर्स को समस्त मुखबिर सूचना से अवगत कराया व हमराह को  साथ लेकर जिंसी हॉट मैदान इंदौर पहुंचा जहां पर सद्दाम पिता मोहम्मद शफी जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से पकड़ा तथा पूछने पर अपना नाम सद्दाम पिता मोहम्मद शफी निवासी सदर का होना बताया जिसकी तलाशी लेते उसकी दाहिनी जेब में से मध्यप्रदेश शासन गृह(सी.अनुभाग) विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश क्रमांक 35/167/2017/दो/सी/-1 दिनांक 17.09.2018 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के अंतर्गत आरोपी सद्दाम पिता मोहम्मद सफी निवासी सदर को आगामी 1 वर्ष के लिए इंदौर एवं उसके लगे हुए सीमावर्ती जिले उज्जैन देवास धार खरगौन एवं खंडवा जिले राजस्व सीमा से बाहर चले जाने का निष्कासन आदेश मिला जो दिनांक 07.07.2020 को आरोपी सद्दाम पिता मोहम्मद सफी द्वारा तामीलशुदा आदेश मिला जो 24 घंटे के बाद से ही प्रभावशील था जिसका आरोपी सद्दाम पिता मोहम्मद सफी द्वारा धारा 14 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का उल्लंघन किया जो कि आरोपी का कृत्य धारा 14 मध्य राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय अनुभाग  मल्हारगंज जिला इंदौर के समक्ष पेश किया गया है ।। 

उक्त आरोप की धरपकड़ में थाना प्रभारी महोदय मल्हारगंज इंदौर प्रीतम सिंह ठाकुर एवं हमराह फोर्स प्रधान आरक्षक भगवंत गुर्जर ,आरक्षक दीपू यादव,आरक्षक अर्जुन,की उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका रही है ।




Thursday, October 1, 2020

झूठी लूट की घटना का, पुलिस थाना एरोड्रम ने 12 घंटे के अंदर किया पर्दाफाश ।

 

               

·     

·       फरियादी द्वारा खुद ही रूपये पैसे के लेनदेन को लेकर रची गई थी झूठी लूट की साजिश ।

 

इंदौर- दिनांक  01 अक्टूबर 2020- पुलिस थाना एरोड्रम  क्षेत्र अंतर्गत  दिनांक 30.09.2020 की रात्रि 09.45 बजे करीब फरियादी लीलाधर पिता दयाराम चडोकर उम्र 30 वर्ष निवासी 37/5 नंदबाग कालौनी थाना बाणगंगा इंदौर द्वारा अपने साथ इन्फोसिस कंपनी के पीछे नरीमन तिराहे पर दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोटरसाईकिल का पेट्रोल खत्म होने एवं मोटरसाईकिल में धक्का लगाने के बहाने फरियादी को कट्टा एवं चाकू दिखाकर, फरियादी की पेंट की जेब में हाथ डालकर 20,000/-रूपये तथा फरियादी के अन्य कागजात लूट कर मोटरसाईकिल से भाग जाने की रिपोर्ट की गई थी, जिस पर अपराध धारा 392 भादवि. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। 

उक्त लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुयें पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा प्रकरण में त्वरित प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक  पश्चिम श्री महेश चंद जैन द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही करने एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी एरोड्रम श्री राहुल शर्मा को आदेशित किया गया।

         उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस टीम द्वारा फरियादी से लूटे गये 20,000/- रूपये के संबंध में बारिकी से जानकारी ली गई तो फरियादी ने बताया कि उक्त रूपया वह अपने परिचित मनीष वर्मा निवासी गांधी नगर इंदौर से रात्रि में लेकर अपने घर जा रहा था, तभी इन्फोसिस के पीछे दो लोगों द्वारा कट्टा व चाकू अडाकर लूट की गई थी। आरोपी द्वारा तत्समय आरोपीगण की मोटरसाईकिल का नंबर MP-09/VT-8476 बताया गया।

 

        विवेचना के दौरान प्रथम दृष्ट्या लूट की घटना संदेहास्पद प्रतीत हो रही थी, तत्काल ही टीम बनाकर उक्त वाहन मालिक की तलाश की गई जो कि पूरनलाल पिता छोटेलाल निवासी 15 सुंदर नगर थाना बाणगंगा इंदौर के नाम से होना पायी गई। पूरनलाल के लड़के गोरीशंकर से पूछताछ पर उसके द्वारा बताया गया कि हमारा व लीलाधर का रूपये पैसे लेनदेन का पूर्व का विवाद चल रहा है जिसमें लीलाधर द्वारा अवैध रूप से ब्याज की बडी हुई राशी की मांग की जा रही है लीलाधर द्वारा इस संबंध में 138 एनआईए की कार्यवाही भी हमारे विरूध्द न्यायालय में करायी गई है। इसी विवाद के चलते रंजिशन झूठी रिपोर्ट लेख करायी गई है। प्रकरण में फरियादी से पूछताछ पर उसके द्वारा भी उपरोक्त तथ्यों की पुष्ठी करते हुए रूपये पैसों के लेनदेन की बात को लेकर रंजिशन झूठी रिपोर्ट करना स्वीकार किया गया है। प्रकरण में विवेचना की जाकर साक्ष्यों के आधार पर खारजी कता की जाकर फरियादी के विरूध्द धारा 182-211 की कार्यवाही पृथक से की जावेंगी।

     उपरोक्त कार्यवाही अति. पुलिस अधीक्षक जोन 02 पश्चिम श्री प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारंगज श्री जयंत राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी एरोड्रम श्री राहुल शर्मा, उप निरीक्षक बी एस राठौर, सउनि. उमाशंकर यादव, सउनि. रविराज सिंह बैस, आर. 1990 पवन पाण्डेय, आर. 2252 अरविन्द सिंह तोमर, आर. 2916 योगेश सिंह तोमर की सराहनीय भूमिका रही।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 87 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 

 


इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2020 के सुबह से आज दिनांक 01 अक्टूबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 87 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-      

36 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 सितबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 36 आदतन एवं 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

 

05 गैर जमानती, वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 सितबंर 2020 को 05 गैर जमानती, वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 

सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2020 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रुकमणी चैपाटी चाय की गुमटी के पास से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, रुकमणी चैराहा गौतमपुरा निवासी राकेश सौंलकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 650 रूप्यें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।

                   पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं

 

अवैध शराब सहित, 17 आरोपी गिरफ्तार

          पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2020 को 14.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  सिंगापूर टज्ञएप शिप ग्राम कैलोद हाला रेल्वे पटरी के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 654 पंचटी नगर इंदौर निवासी रमेश जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

           पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर  2020 को 7.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पर चमार मोहल्ला खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 311 चमार मोहल्ल निवासी पार्वती को पकडा  गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

          पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिग्नेचार होटल बिचैली हप्सी रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, होटल सिग्नेचर  बिचैली हप्सी रोड इंदौर निवासी जनक प्रसाद को पकडा  गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 30000 रुपयें कीमत की 35 लीटर व 66 बाटल अवैध शराब जप्त की गई।

          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2020 को 20.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुखलिया मेन रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, देव श्री कालेनी सुखलिया इंदौर निवासी सकुन बाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 300 रुपयें कीमत की 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

          पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2020 को 12.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला राऊ इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बाडी मोहल्ला निवासी ममता बाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

          पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2020 को 18.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सादू वासवानी गार्डन सिंधी कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 61 वीर सावरकर नगर निवासी धर्मेन्द्र उर्फ सोनी राजदेव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

          पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2020 को 19.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लुनिया पुरा कब्रस्तान इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कच्चा मसानिया हरजन कालेनी इंदौर निवासी रवि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

          पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2020 को 23.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उत्कर्ष गार्डन के पास प्रजापत नगर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 44 सी चन्द्रशेखर आजाद नगर इन्दौर निवासी निकुल नायक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रुप्यें कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

          पुलिस थाना छ़त्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नरेश , गणेश विक्की , अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रुप्यें अवैध शराब जप्त की गई।

          पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2020 को 16.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कपिल, अंकित, रवि , ऋषि पंवार , विनोद, अमित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 03 लाख 55 हजार रुप्यें कीमत की  और  एमपी 09बीडी1069  आई 20 कार  एमपी09सीवी0268 अवैध शराब जप्त की गई।

 

 

         

          पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 

अवैध हथियार सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

          पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  पानी की टंकी के पास न्यू लोहा मण्डी के पास और स्कीम नं 136 आई डी ए बिल्डिंग क पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिल, स्कीम नं 136 आईडीए बिल्डिंग के पास निवासी किशन मासरे पिता बाबूलाल मासरे और लखन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध पृथक - पृथक हथियार  जप्त किये  गये ।

          पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2020 को 19.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडे थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो से इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिल, शाहबाज हुसैन , जुबेर शेख ,अमन, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध हथियार जप्त किये गये।

          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2020 को 23.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अरविन्दो अस्पताल के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिल, 1436 न्यु गौरी नगर इंदौर निवासी गोलू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध चाकु जप्त किये गये।

          पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2020 को 14.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गा्रम पिवडाय इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिल, गा्रम पिवडांय निवासी जीवन सिंह चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध छुरा जप्त किये गये।