Wednesday, September 30, 2020

v दो शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना तेजाजी नगर की गिरफ्त में ।


v आरोपी मूलतः हरदा जिले के रहने वाले हैं, यहां शहर की सुनसान गलियों व कालोनियों में रैकी कर, देते थे चोरी की वारदातों को अंजाम।

v आरोपियों से चोरी हुई गाडी के, करीबन 60,000 रुपये  कीमत के क्षत विक्षत पार्ट्स बरामद।

 

इंदौर - दिनांक 30 सितंबर 2020-   शहर में शहर में चोरी/नकबजनी, वाहन चोरी जैसे  संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण व आरोपियों की धरपकड हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय इंदौर श्री योगेश देशमुख एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।  जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक ( पूर्व ) श्री विजय खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधी.जोन -3 इंदौर श्री शशिकांत कनकने द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्री आलोक शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसके तहत थाना प्रभारी तेजाजीनगर एवं उनकी टीम द्वारा आज दिनांक को दो शातिर मोटर साइकिल चोर जो हरदा क्षेत्र के रहने वाले थे जो कि इंदौर शहर की सुनसान गलियों व कालोनियों में खडी मोटर साइकिलों को अपना टारगेट बनाकर वारदात को अंजाम देते थे, उन्हें पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

 

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी धरम (परिवर्तित नाम) उम्र 16 साल नि . हरदा व उसके साथी शमशुद्दीन पिता सलीम उम्र 24 साल नि . खजराना इंदौर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल जप्त की गई , जिसे आरोपी द्वारा क्षत- विक्षप्त कर उसे अलग-अलग पार्टस में काटकर छिपाकर रखा था जिसकी कीमती करीबन 60,000 रुपये है । आरोपियों से इंदौर शहर में अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है ।

 

नाबालिकआरोपी धरम (परिवर्तित नाम) नि . हरदा मध्यप्रदेश हाल मुकाम थाना खजराना क्षेत्र जो कि मादक पदार्थों व शराब के सेवन का आदि है, वह अपने दोस्त शमशुद्दीन पिता सलीम उम्र 24 साल नि . खजराना इंदौर के साथ सूनी कालोनी व गलियों में खडी मोटर साइकिलों को निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम देते थे । आरोपी  को पोस्ट आफिस वाली गली पालदा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है ।

 

आरोपी शमशुद्दीन पिता सलीम उम्र 24 साल नि . खजराना इंदौर ने अपने नाबालिक साथी धरम के साथ करीब एक सप्ताह पूर्व नायता मुण्डला ब्रिज के पास सर्विस रोड से एक बाइक की रैकी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था , जिसे थाना तेजाजीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना से आरोपी को खजराना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया हैं। 

पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपियों का माननीय न्यायालय से पीआर प्राप्त कर अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर जानकारी एकत्रित की जावेगी ।

 उक्त कार्यवाही में  वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेजाजी नगर व टीम के सउनि श्यामलाल तंवर , आरक्षक विजेन्द्र , नितिन , देवेन्द्र परिहार के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया, जिन्हे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहित करते हुए उचित पारितोषिक से पुरुष्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।


पाकिस्तान से आयी श्रवण बाधित गीता का घर ढूढने के लिए इंदौर पुलिस के प्रयास तेज

 

कल दिनांक 29 सितंबर 2020 को पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर में डी. आई.जी  श्री हरिनारायणचारी मिश्र जी के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा  एवं अति पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के द्वारा श्रवण बाधित सुश्री गीता के साथ संवाद किया गया  I इस अवसर पर सुश्री गीता की सहायता के लिए आनंद सर्विस सोसायटी मूक बधिर केंद्र के श्री ज्ञानेंद्र और श्रीमती मोनिका पुरोहित उपस्थित थे I यह संवाद लगभग 4 घंटे चला I

 

गीता ने बताया कि उसके गांव के पास एक छोटा रेलवे स्टेशन है I गांव में देवी जी का मंदिर है जिसके पास नदी या तालाब है जिसमे डुबकी लगाकर दर्शन के लिए जाते है I मंदिर पहाड़ के ऊपर नहीं है ।

गीता यह भी बताती है कि इसके घर के पास एक मैटरनिटी होम है I गीता के परिवार वाले धान की खेती करते है I गीता ने बताया कि वह भाप वाले इंजन की रेलगाड़ी में घर से गलती से बैठ गयी थी और ट्रेन चल दी ,  फिर ट्रैन में डीजल इंजन लगा इसके बाद ट्रेन बदलने से वह पाकिस्तान पहुंच गई I गीता बताती है कि उसके घर मे बचपन मे इडली सांभर और डोसा बनता था I

 

श्री ज्ञानेंद्र व मोनिका पुरोहित ने बताया कि गीता ने स्वयं से एक दिन नीम की पत्तियों को घर मे हर जगह टाँगा  I गीता बताती है कि बचपन मे जहां रहती थी  वहां रेलवे स्टेशन पर दो ही भाषा मे नाम लिखे जाते है जो कि देवनागरी लिपि और अंग्रेजी है I गीता की इस बात पर दक्षिणी महाराष्ट्र, दक्षिणी छत्तीसगढ़,उत्तरी तेलंगाना, उत्तरी आंध्र प्रदेश पश्चिमी ओडिशा और दक्षिण पश्चिम झारखंड के होने के संकेत लगते है I गीता की दायीं नाक छिदी है इससे ऐसा लगता है  जो की उत्तर और  दक्षिण को जोडने वाले सीमावर्ती राज्य हो सकते है I इसे नारियल पानी पसंद है I ये बताती है कि इसने दक्षिण भारत मे छोटी बच्चों को पहनाए जाने वाले पोशाक पट्टू (लहंगा चोली) पहनी है I गीता ने   रांची झारखंड के एक  फोटो  को पहचान की  है । 

 

श्री सूरज वर्मा जी ने इस स्थान के आसपास की फोटोज और वीडियो दिखाने के लिए बुलाये है I गीता को विभिन्न राज्यो के पकवानों के फोटो भी दिखाई गए I इसने लिट्टी चोखा और छठ पूजा के चित्रों को दिखाए जाने पर नही पहचाना I ये दक्षिणी स्टाइल से चावल खाती है I इसके पैर में ये बचपन से काला धागा बांधती है I पिता पूजा के समय धोती /लुंगी पहनते है I गीता को तरह तरह के स्थानों के फोटो दिखाए गए I अब अगले क्रम में वीडियो कॉल से अलग अलग तरह के लोगो से गीता को बात कराई जाएगी I






v चंदन नगर पुलिस व्दारा भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त |


v आरोपियों से साढ़े तीन लाख रुपये कीमती की कुल 45 पेटी महंगी अंग्रेजी शराब व देशी शराब जप्त

v प्रकरण में कुल 06 आरोपी गिरफ्तार, जिनसे घटना में प्रयुक्त जाईलो व आई -20 कार भी जप्त।

 

इंदौर- दिनांक 30 सितंबर 2020- शहर में  अपराध नियंत्रण हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर थाना क्षेत्र में अवैध शराब तथा नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों पर नकेल कसने के लिए, पुलिस उप महानिरीक्षक  शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद जैन व्दारा समस्त थाना प्रभारियों को उक्त संबंध में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। जिस पर अति . पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री पुनित गहलोत के मार्गदर्शन में कार्यवाही  काम करते हुए पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब सहित छह आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

 

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना प्रभारी चंदन नगर योगेश सिंह तोमर को आदेशित किया गया ।  अवैध शराब तथा नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले एवं क्रय विक्रय करने वालों पर सतत् निगाह रखी गई इसी तारतम्य में मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि महिन्द्रा जाईलो क्रमांक MP09BD1069 तथा सिल्वर रंग की आई -20 कार क्रमांक MP09CB0268 में कुछ लोग अवैध शराब लेकर धार रोड से निकलने वाले है । उक्त सूचना पर थाना चन्दन नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ग्रीनपार्क कालोनी के मेन गेट के पास धार रोड पर नाकाबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार उक्त दोनो महिन्द्रा जाईलो क्रमांक MP09BD1069 व आई -20 कार क्रमांक MP09CB0268 को रोका तथा दोनो कासे मे कुल 06 आरोपी 1 कपिल पिता भँवरसिह चौहान उम्र 33 साल निवासी छोटी खजरानी सुरभी अपार्टमेन्ट के पास थाना एम आय जी इन्दौर , 2- अंकित पिता मुकेश कसेरा उग्र 24 साल निवासी श्रीराम होटल के पास मल्हारगंज इन्दौर , 3 - रवि उर्फ बच्चा पिता सुरेस दीवान उम्र 28 साल निवासी हम्माल कालोनी इन्दौर , 4- ऋषी पंवार पिता रमेशसिह पंवार उम्र 33 साल निवासी एलआय जी कालोनी इन्दौर , 5 - विनोद पिता देवीसिह चौहान उम्र 22 साल निवासी छत्रीबाग इन्दौर , 6 अमीत पिता सोहनलाल कसेरा उम्र 28 साल निवासी कबीर मन्दिर के पास मल्हारगंज इन्दौर से 17 पेटी मेहंगी अंग्रेजी शराब व 28 पेटी देशी शराब कुल 45 पेटी शराब अनुमानित कीमत साढ़े तीन लाख रुपये की तथा आरोपीयो के द्वारा अपराध में उपयोग कीजाने वाली उक्त दोनो कारे जप्त कर आरोपीयो के विरूष्ट 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुए गिरपतार कर लिया गया ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक योगेश सिंह तोमर , उनि . विशाल यादव , सउनि सुरेश यादव , प्रआर राजभान गौतम आर कमलेश चावडा , आर अभिषेकसिह आर पंकज सांवरीया , आर नरेन्द्र तोमर , आर कमलेश मस्तकार की सराहनीय भूमिका रही । वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की प्रशंसा की गई है ।




v आई.पी.एल. का सट्टा खाते हुए चार आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में ।

v थाना एरोड्रम एवं क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्यवाही कर क्रिकेट के अवैध सट्टे का खुलासा किया ।

v आरोपियो से आधुनिक सट्टा उपकरण मोबाइल आदि मौके से जप्त ।

 

इंदौर- दिनांक 30 सितंबर 2020- पुलिस उप  महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इन्दौर शहर मे अवैध आई.पी.एल. क्रिकेट मैच सट्टे के कारोबार करने वाले संचालकों  व इन गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को पकडने तथा उन पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय ) इंदौर श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन मे क्राईम ब्रांच  अपुअ श्री गुरुप्रसाद पाराशर ने वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशो के पालन मे एक टीम का गठन किया जाकर उसको समस्त आई.पी.एल. सट्टा कारोबारियो की धरपकड करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे ।

 

 क्राईम ब्रांच की टीम को इस कडी मे कार्यवाही के दौरान मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी की थाना एरोड्रम क्षेत्र की कॉलोनी 303 सुखदेव नगर मे क्रिकेट के अवैध सट्टे का संचालन किया जा रहा है । मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना एरोड्रम एवं क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से उक्त पते पर विधिवत् कार्यवाही करते हुए दबिश दी गई जहां पर क्रिकेट सट्टे का संचालन ( 1 ) राजेन्द्र पिता कपूरचंन्द जैन उम्र 59 वर्ष नि .303 सुखदेव नगर इंदौर ( 2 ) नरेन्द्र पिता नानूराम खत्री उम्र 60 वर्ष नि . 46 न्यू अंजनी नगर भमोरी विजय नगर इंदौर ( 3 ) राजेश पिता रामावतार शर्मा उम्र 60 वर्ष नि .307 बङी भमोरी इंदौर ( 4 ) रोहित पिता अनिल कोलावत उम्र 32 वर्ष नि .484 आराधना नगर इंदौर के द्वारा किया जार रहा था । चारो आरोपी अपने - अपने मोबाइल से दिल्ली एवं हैदराबाद के आई.पी.एल. मैच पर अवैध रूप से हारजीत का सट्टा लगा रहे थे तथा साथ मे एक - एक अपनी नोटबुक मे सट्टे का हिसाब किताब लिख रहे थे। टीम द्वारा चारो से नगदी भी बरामद की गई जिस पर से मौके पर जप्ती गिरफ्तारी कर विधिवत् थाना जाकर अप.क्र 488/20 धारा पब्लिक गेम्बलिंग ( मध्यप्रदेश ) एक्ट 1978 , 3/4 का प्रकरण पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया । पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही हैं, जिसमें आगे और भी कई लोगो की भूमिका का खुलासा होने की संभावना है ।







इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 72 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 30 सितबंर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 29 सितबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 30 सितबंर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 72 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


 14 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 सितबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन एवं 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


05 गैर जमानती, वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 सितबंर 2020 को 05 गैर जमानती, वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 20 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 29 सितबंर 2020 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, देवकरण उर्फ कालू, गर्वित जागानेर, दीपक चखाले, फुलचंद्र जायसवाल, हबीब पटेल, सकील हुसैन, मुर्तजा अली, चदंर सिंह, दिनेश पासपोते को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गये।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 सितबंर 2020 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल अनाज मंडी के पास गली के गलियारे मे और पुरानी कलाली के पास ओटले के खंबे के नीचे परदेशीपुरा से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, दिनेश, दिपक, महेंद्र, राजेश विश्वकर्मा, पवन साध को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 3500 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गये।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 सितबंर 2020 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 105 शकंर कुम्हार का बगीचा इन्दौर निवासी दयादास और 111/2 सर्वहारा नगर इन्दौर निवासी मनोज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 380 रूप्यें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 29 सितबंर 2020 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 1237 न्यु गौरी नगर इन्दौर निवासी जितेंद्र यादव, 926 गौरी नगर निवासी अशोक, 915 बजरंग नगर निवासी कार्तिक और 218 बजरंग नगर निवासी मनन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 29 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचवटी कालोनी गेट के पास और बापुगांधी नगर इन्दौर सुलभ काम्पलेक्स के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 161 मिश्रीलाल नगर देवास निवासी देवेंद्र पिता धनसिंग राजपुत और 228 बापु गांधी नगर देवास नाका निवासी मनीष पिता रघुवीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 29 सितबंर 2020 को 15.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पर चमार मोहल्ला खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 304 चमार मोहल्ला खजराना निवासी बसंतीबाई को पकडा  गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 29 सितबंर 2020 को 23.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाहिया कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 80 फीट रोड लाहिया कालोनी निवासी लव को पकडा  गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 सितबंर 2020 को 18.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नमकीन कलस्तर के पास सुखलिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गली न 1 देवश्री कालोनी बाणगंगा निवासी लक्ष्मीबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 29 सितबंर 2020 को 18.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 60 गोर्वधन पैलेस चदंन नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 60 गोवर्धन पैलेस चदंन नगर इन्दौर निवासी तुलसी सगोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 29 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सकर पैलेस के पास अमितेष नगर और केसर बाग ब्रीज के नीचे इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 91 राहुल गांधी भवंरकुआं निवासी निलेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 29 सितबंर 2020 को 21.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कृष्णबाग कालोनी खजराना इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिल, कृष्णबाग कालोनी खजराना निवासी जितेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे  एक अवैध चाकू जप्त किया गया ।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 29 सितबंर 2020 को 11.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम अजनोटी ब्लाक आम रोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, ग्राम अजनोटी निवासी उमरावसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध तलवार जप्त की गई।


पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 29 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दो फाटा खुडैल और भास्कर फैक्ट्री के सामने इन्दौर रोड काजी पलासिया से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, स्कीम न 134 आईडिया मल्टी निवासी आदर्श पांडे पिता रघुवीर और अमन पिता धर्मेंद्र अहीरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से पृथक पृथक  चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।