Thursday, September 10, 2020

उमरीखेड़ा ग्राम में ढाबा संचालक की सनसनीखेज हत्याकाण्ड की वारदात का खुलासा।

 


07 आरोपी इंदौर क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में।

जेवरात लूटने के उद्देशय से दिया गया था वारदात को अंजाम, विरोध करने पर मृतक को मौके पर ही गोली मारकर कर दिया था ढेर।

कुक्षी जिला धार की गिरोह ने की थी वारदात।

गुजरात के द्वारिका तथा कुक्षी थानांतर्गत गांवों में पतारसी कर किया आरोपियों को गिरफ्तार।

वारदात में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बुलेरो क्रमांक MP11 BE 0682 तीन देशी कट्टे व चार जिन्दा कारतूस बरामद।

लूटे गये सोने चांदी के आभूषण भी आरोपियों से हुये बरामद।

ढाबे के पास रहने वाले कुक्षी के युवक ने बनाई थी वारदात की योजना, गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर दिया जघन्य वारदात को अंजाम।

 

इंदौर- दिनांक 10 सितम्बर 2020- ज्ञातव्य है कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने दिनांक 02.09.2020 एवं दिनांक 03.09.2020 की दरमियानी रात उमरीखेड़ा में नाईन नाईस रेस्टोरेण्ट खण्डवा रोड पर हमला बोला गया था जिसमें रमेश साहू नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उपरोक्त मामले में प्रथम दृष्टया अपराध धारा 302, 34 भादवि के तहत घटित होना पाये जाने से थाना तेजाजीनगर में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 436/20 दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया था जिसमें विवेचना के दौरान लूटपाट व डकैती जैसे तथ्य पाये गये थे जिसमें मृतक के परिजनों से अज्ञात आरोपियों ने सोने चांदी के जेवरात आदि भी हथियार दिखाकर डरा धमकाकर लूटे थे अतः मामले में धारा 395, 396, 397, 120-बी 25, 27 आर्म्स एक्ट का ईजाफा किया गया था। उपरोक्त प्रकरण में मृतक राजनीतिक पृष्ठभूमि से ताल्लुकात रखता था अतः देर रात्रि रेस्टोरेण्ट में घुसकर गोली मारकर की गई हत्या से सारे शहर में सनसनी फैल गई थी।

            प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में लगातार इंदौर क्राईम ब्रांच की टीमें छानबीन कर रही थी जिसमें अलग अलग टीमों द्वारा वारदात के प्रत्येक बिंदु पर बारीकी से अध्ययन किया गया। इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच की टीम को 1. पप्पु उर्फ राहुल पिता देवी सिह रणवीर जाति भिलाला उम्र 30 साल हाल मुकाम - उमरीखेडा मेन खण्डवा रोड थाना  तेजाजी नगर इन्दौर के संबंध में सुराग मिले जोकि संदेहास्पद व्यक्ति था तथा मृतक के ढाबे के पास ही विगत 02 वर्ष से रहता था तथा वह मूल रूप से निवासी ग्राम मोहली थाना मनावर जिला धार का रहने वाला है वह मृतक रमेश साहू के बारे में अधिकांश बातें जानता था।

           पतारसी के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम ने सबसे पहले राहुल उर्फ पप्पु की संदेह के आधार पर पतारसी की जिसे गांव खामखेड़ा कसरावद में नदी के किनारे से पीछा कर पकड़ा तो पूछताछ में अन्य आरोपियों के सुराग मिले तथा मामले का पटाक्षेप करने के संबंध में भी कई जानकारियां पुलिस टीम के हाथ लगी।

 आरोपी राहुल ने मृतक के घर की जानकारी आरोपी प्रेम सिंह व कमल सिरवी को दी और घटना कारित करने के पूर्व दो बार घर की मृतक के ढाबे के आस पास के क्षेत्र की रैकी की। आरोपी प्रेम सिंह जोकि घटना का मुख्य मास्टर माईंड है उसने अपने अन्य साथियों को जानकारी दी और योजनाबद्ध तरीके से दिनांक 02.09.2020 तथा 03.09.2020 की दरमियानी रात्रि सभी आरोपीगण  2. प्रेमसिंह पिता लालसिंह चौहान उम्र 34 साल नि. कालिया खुर्द थाना कुक्षी जिला धार 3. सुनील पिता सुरेसिंह चौहान उम्र 22 साल नि. ग्राम इमलीपुरा थाना कुक्षी जिला धार 4. कालू पिता धनसिंह सोलंकी जाति भील उम्र 35 साल नि. ग्राम लोहारा इमलीपुरा थाना कुक्षी जिला धार 5. विजय पिता धनसिंह उम्र 19 साल नि. ग्राम इमलीपुरा जिला धार 6. अन्तिम पिता सड़िया धनगर उम्र 30 साल नि. ग्राम लोहारा थाना कुक्षी जिला धार 7. कमल पिता खेमाजी सिरवी उम्र 42 साल नि. ग्राम कापसी कुक्षी जिला धार सहित 01 अन्य आरोपी, सभी धार जिले के ग्राम तलवाडा में इकट्ठे होकर बोलेरो वाहन क्रमांक MP 11 BE 0682  से सवार होकर घटना स्थल (मृतक का घर/ढाबा) तक आये जिसमें योजना के मुताबिक मृतक के घर में आरोपी विजय, रेम सिंह, प्रेम सिंह चौहान और सुनील चौहान कट्टे और हथियार लेकर घुसे थे। बुलेरो गाडी में ड्रायवर अंतिम व कालू चौहान, तथा कमल सिरवी राउ चौराहे के पास वारदात के बाद भागने के लिये इंतजार करते रहे। आरोपी विजय सोलंकी के पास एक देशी कट्टा व राउण्ड, प्रेम सिह के पास एक देशी कट्टा व राउण्ड, सुनील के पास भी देशी कट्टा व राउण्ड एवं रेम सिह के पास हसियाँ था लेकिन आरोपी राहुल उर्फ पप्पू घटना की योजना में शामिल था व वारदात के वक्त कोई पहचान ना ले इस कारण नहीं आया अतः 04 आरोपी ढाबे में लूटपाट करने घुसे तथा 03 आरोपी बुलेरो में इंतजार करते रहे जो 04 लोग मृतक के घर के पीछे तरफ से घुसे थे उन्होंनें पहले कुत्तों के भौकने पर उन्हें कुछ खाने की सामग्री रोटी बिस्किट तथा कुछ मांस के टुकड़े खिलाये उसके बाद भी कुत्तों को भगाने के लिये प्रेम सिंह द्वारा हवाई फायर किया गया।

          आरोपी विजय सोलंकी मृतक के कमरे में गया था और शेष तीन रेम सिह, सुनील, के द्वारा मृतक की पत्नी व लडकी के साथ में मारपीट कर के जेबरात लूटे गये थे। आरोपी विजय के साथ मृतक रमेश साहू द्वारा विरोध व हथापाई की गई तो आरेपी विजय ने उस पर फायर कर दिया जिसकी गोली मृतक को गर्दन के पास लगी और मौके पर उसकी मृत्यु हो गयी बाद आरेपियान लूट का सामान लेकर बुलेरो में सवार होकर भाग गये।

          प्रकरण में अब तक कुल 07 लोगों को गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल पर आरोपी प्रेम सिंह के द्वारा भी हवाई फायर किया गया था और घर में घुसकर लूटपात करते वक्त दिव्यांग लड़की का हाथ तोड़ा और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों को क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने जिला धार के कुक्षी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बढ़गियार, कापसी, इमलीपुरा, लुहारा, कालिया खोदरा के जंगल, नदी के किनारे, हाट बाजार तथा खेतों में से घेराबंदी कर पकड़ा आरोपीगण शातिर किस्म के है जोकि ग्रामीण ईलाकों में पुलिस को देखकर भागते है तथा खेत खलिहान, तलहटी, नदी तलाब का छुपने के लिये सहारा लेते हैं तथा प्रकरण के आरोपी जिसने रमेष साहू को गोली मारी थी उसे गुजरात के देवभूमि द्वारिका क्षेत्र के पास के गांव से हिरासत में लिया जहां वह फरारी काटने चला गया था तथा जहां पहुंचकर वह मजदूरी करने लगा था तथा छुपकर टपरिया में रह रहा था पुलिस की सूचना मिलेन पर वह भागने लगा जिसे वहां खेतों में पुलिस टीम ने धरदबोचा।

 

       आरोपियों के कब्जे से दो कंगन, गले का हार, मांग टीका, दो झुमके, दो चूडियां, सोने की रुद्राक्ष माला, सोने की दो चूड़ियाँ, एक जोडी कान की सोने की कनचडी, सोने का एक टॉप्स, दो अंगूठी सोने की, एक कड़ा चांदी का, एक जोडी पायजेब चांदी की इतयादि मश्रूका बरामद हुआ है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बुलेरो क्रमांक  MP 11 BE 0682 तीन देशी कट्टे व चार जिन्दा कारतूस भी बरामद हुये हैं।

उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पूरी टीम को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा 30,000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।







इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 59 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 

 

 

 

 

 

 

 

इन्दौर-दिनांक 10 सितबंर 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 10 सितबंर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 59 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

06 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन एवं 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 01 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को 06 गैर जामानती, 03 गिरफ्तारी एवं 01 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 

सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 कांे 18.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मजदूर चैक नवलखा के पास ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विजय, संजु , मनीस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी 270 रुपयें व ताश पत्तें जप्त कियें गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं

अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को 20.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धर्मषाला के पास लालगली परदेषीपुरा से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 512/2 मालवीय नगर निवासी लक्की चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रुपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम नं. 155 खेत इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 124 नंदबाग कालेनी टिगिरिया बाणगंगा निवासी लक्ष्मण कंगाले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को 12़.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर तालाब दरगाह के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 148 गली नं.02 निवासी नितिन षर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर जहरीली अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 


अवैध हथियार सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एलआईजी चैराहा सनी मंदिर के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 463 बेकरी गली पाटनीपुरा निवासी धम्मू उर्फ धर्मेन्द्र जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध बांक जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को 13.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मील अनाज मंडी के पास नीचे इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 302 कृस्णा बाग कालेानी एमआर 04 इंदौर निवासी मिलन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना हीरानगर  द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को 12.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर घुघरु वाले बाबा का बगीचा बजरंग नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 103 ष्याम नगर एन एक्स सुखलिया निवासी दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गयज्ञं

 

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कनुप्रिया गेट के पास श्रमिक कालेनी एबी रोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, झोपडी पट्टी ट्रेजरफन्टासी राऊ निवासी राजु डोडवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर षारदा कन्या स्कुल के पास बडागणपति इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, भोला उर्फ मनोहर मांेची पीलिया खाल एलआरटभ् गोडाउन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिजासन चैराहा मेन रोड और बडा. कुआं पास नगीन नगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, गोकुल पिता प्रभुलाल चैहान और जितेन्द्र सुनेरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकू जप्त किया गया

 

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को  21.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्मषाला के पास अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, नीलेष पिता ओमप्रकाष श्रीवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

 पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को 22.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तलावली चांदा से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, नीलेष  तवंर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त किया गया।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोंगज द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोमा की फेल साईमंदिर कंे पास पंचम की फेल इंदौर अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, सिध्देष्वर महादेव मंदिर के पास अमित और साईमंदिर कंे पास पंचम की फेल निवासी अजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना एमआईजी  द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को 20.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्रीमाया हौटल के पास भारतीय स्टैट बैक के पास रोडं से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 97सीएस 1 स्कीम नं 78 इन्दौर निवासी ताबिद मस्ताने पिता रैनीराम मस्ताने और लुवेलीन पिता जोसलीन वार्न को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालका माता मंदिर के पास और कुलकएर्णी का भट्टा नाकां से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, दीपक, मनोज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 499 षान्ति नगर चैराहा मुसाखेडीं से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, मनीस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरदेव लाला का मंदिर कण्डिलपुरा और षीतलेष्वर मंदिर के पासं पर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, सत्यम और यष पटैल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना विजय नगर  द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को 0.0 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सयाजी होटल के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, रवि पिता परमानंद माली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को , मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महक वाटिका के पास और कब््र्राला के पास मुमताज बाग कालोनी से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, आदित्य और राज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 सितबंर 2020 को 12.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनी दंेवी कालेज के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, सुमित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने वाली अन्य सामग्री जप्त की गई।

 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

Wednesday, September 9, 2020

· थाना चंदन नगर क्षेत्र में सिरपुर में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफतार

 


·          आरोपियों से हत्या मे प्रयुक्त दो चाकू भी जप्त

·          ताश खेलने के दौरान अचानक हुए विवाद पर साथियो ने ही कर दी थी सलीम उर्फ सिद्धीक की हत्या

 

 इंदौर- दिनांक 09 सितंबर 2020- थाना चंदन नगर पर दिनांक 08.09.2020 को मृतक के परिजनो द्वारा  सूचना दी गयी थी कि सलीम उर्फ सिद्धिक पिता अब्दुल रसीद उम्र 32 साल निवासी झोपड पट्टी ग्रीन पार्क कालोनी इंदौर की लाश सिरपुर कलाली के पास झाडियो में पडी है, अज्ञात आरोपियो द्वारा सलीम को पेट व सीने पर चाकु मारकर पत्थरो से सिर कुचल दिया गया है । उक्त सूचना पर से हत्या का प्रकरण दर्ज कर सघन विवेचना प्रारंभ की गयी व वरिष्ठ अधिकारियो को तत्काल अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक  पश्चिम श्री महेश चंद जैन द्वारा स्वंय ही घटना स्थल का तत्काल निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी चंदन नगर योगेश सिंह तोमर को अज्ञात आरोपियो को शीघ्र पतारसी कर पकडने हेतु निर्देशित किया गया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री व सीएसपी अन्नपूर्णा श्री पुनीत गेहलोद द्वारा घटना स्थल पर विवेचना संबधी निर्देश दिये गये ।

                    उपरोक्त निर्देशो को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण की विवेचना करते हुए पाया गया कि दिनांक 07-08.09.2020 की रात्री में कुछ लोगो को घटना स्थल के पास झाडियो में मोबाइल टार्च की रोशनी में ताश खेलते हुए देखा गया था । आशंका पैदा हुई कि इसी दौरान झगड़ा हुआ होगा व उक्त घटना घटित हुई होगी क्योकि घटना स्थल पर ताश के पत्ते बिखरे हुए पाये गये थे ।

उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा पतारसी करते हुए संदेहियों को थाने पर लाकर पुछताछ की गयी। पूछताछ पर स्थिति स्पष्ट हुई कि मृतक सलीम के साथ रिजवान उर्फ राजा पिता बाबु खान उम्र 30 साल निवासी ग्रीन पार्क कालोनी, दिलीप पिता कन्हैयालाल कौशल उम्र 36 साल बंजरंग नगर सिरपुर इंदौर तथा सुनील पिता मोहनलाल परमार उम्र 39 साल निवासी बंजरग नगर इंदौर ने चाकू मारकर व पत्थरो से सिर कुचल कर सलीम की हत्या की है ।

 

उक्त आरोपीगण मृतक के साथ झाडियो में ताश पत्तो का जुआ खेल रहे थे जिसमें मृतक सलीम जीत गया व रिजवान व दिलीप करीब चार हजार रुपये हार गये तभी करीब 09.30 – 10.00 बजे रात्री में सलीम उठकर जाने लगा तो अन्य तीनो ने उसे रोका जिस पर सलीम से विवाद हो गया व रिजवान ने सलीम को पेट मे चाकू मार दिया फिर दिलीप ने चाकू निकाल कर सलीम के सीने मे मारा व जुए मे जीते गये रुपये व मोबाइल छुडा लिये इस दौरान सुनील ने मृतक के हाथ पकड लिये जब सलीम नीचे गिर गया तो रिजवान और दिलीप ने पास मे पडे भारी पत्थरो से सलीम का सिर कुचल दिया । फिर तीनो अपने अपने घर चले गये ।

                तीनो आरोपियो द्वारा जुर्म स्वीकार किये जाने पर उन्हे गिरफतार कर लिया गया है । रिजवान और दिलीप से चाकू तथा मृतक का मोबाईल जप्त कर लिये गये है तथा घटना मे छीने गये 2800 रुपये भी जप्त कर लिये गये है ।

                           

 उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक योगेश सिंह तोमर, उप निरीक्षक विशाल यादव, उप निरी. रुपाली श्रीवास्तव, उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह यादव, सहा. उ.नि. सुरेश यादव, प्र.आर. राजभान, प्र.आर. राकेश सिंह, आऱ. कमलेश चावडा, आर. नरेन्द्र सिंह, आर. अभिषेक सिहं, आर. भुवनेश मिश्रा, आर. धर्मेंद्र राठौर,आर. होतम सिहं एवं आर विजय कटारे की मुख्य भूमिका रही है ।




· ठगी में गिरफ्तार आरोपी हितेष को 01 दिन का और हुआ पुलिस रिमाण्ड स्वीकृत।

 


·          पूछताछ में हुये कई खुलासे, क्रिकेट के सट्टे, एमसीएक्स शेयर बाजार में निवेश तथा कस्टम के उत्पादों की खरीदी बिक्री सहित आईपीएल में चयन के ट्रायल को लेकर हुआ घाटा।

·          कर्ज के देनदारों से बचने  के लिये भोपाल को बनाया ठिकाना।

·          पैसे ना चुका पाने के चलते, ठगी की वारदातें करने लगा था आरोपी।

·          आरोपी वाक पटुता द्वारा लोगों को झाँसे में लेने की कला में है माहिर, एकंरिग का कोचिंग संस्थान भी चलाता था।

 

इंदौर-दिनांक 09 सितम्बर 2020- हितेष बागोरा पिता स्व0 कोमल लाल बागोरा उम्र 31 साल निवासी:- वर्तमान पता - 28  पंचशील नगर भोपाल , स्थायी पता - 69 ब्रम्हबाग कॉलोनी इंदौर को ठगी के मामले में क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा गिरफ्तार किया गया था जिसके विरूद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 11/20 धारा 406, 420, 467, 468 भादवि के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचनाधीन है। आरोपी का उपरोक्त प्रकरण में 03 दिवस का पुलिस रिमाण्ड लिया गया था जिसे न्यायालय में पेश कर 01 दिन का पुलिस रिमाण्ड और बढ़वाया गया है। पुलिस रिमाण्ड के दौरान पूछताछ में आरोपी हितेष बागोरा ने खुलासा किया कि उसने वर्ष 2016 में अप्रत्याशित लाभ अर्जित करने के उददेशय से शेयर मार्केट में कमोडिटी के क्षेत्र में निवेश का काम शुरू किया था, जिसमें उसे 14,00,000/- का नुकसान हुआ था। 2017 के में वह क्रिकेट खेलने दिल्ली गया जहां क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट ट्रायल के लिए 1,00,000/- रू फीस ली गई तथा आरोपी हितेष को इसके बाद नेपाल क्रिकेट खेलने भेजा, लेकिन वहां आईपीएल मे ट्रायल दिलाने के नाम पर 4,30,000/- रू उससे लिये गये जिसके चलते उस पर कर्ज हो गया।  इसके बाद आरोपी हितेष दिल्ली के एक व्यापारी के संपंर्क में आया जिसने उसे सस्ती कीमतों में इलेक्ट्रानिक गैजेट्स उपलब्ध कराने का दावा किया इस हेतु सस्ती कीमतों में गैजेट्स लेकर इंदौर में मंहगे दामों में बेचने के आशय से व्यापारी को 12 लाख रूपये कमीशन के दिये किंतु सामान क्रय करने के लिये रूपये ना होने पर कमीशन के भी रूपये वापस नहीं मिले तथा कर्ज हो गया।

 

आरोपी पर बढ़ते कर्ज को देखते हुये उसने लोगों से छलपूर्वक पैसे ऐंठ कर क्रिकेट और एमसीएक्स के सट्टे से पुनः पैसे कमाने का सोचा जिसके चलते उसे एमसीएक्स एवं क्रिकेट सट्टे मे 16,00,000/- रू का घाटा हुआ। कर्ज को चुकाने तथा खर्चा चलाने के लिये आरोपी ने मंहगी ब्याज दरों में बाजारों से कर्ज लिया जिसको चुकाने में 04 से 05 गुना रूपये लग गया तथा कर्ज भी खत्म नही हो सका। इंदौर में ठगी के चलते जिन लोगों से पैसे लिये थे उनके भय के कारण वह इंदौर नही रहा पा रहा था अतः उसे भोपाल में ठिकाना बनाने का सोचा था।

 

       कमोडिटी में निवेश, क्रिकेट के सट्टे में नुकसान, रंगीनमिजाजी शौक तथा कर्ज के ब्याज को लेकर पैसों के लेन देन में आरोपी ने ठगी की वारदातों से पैसे प्राप्त करना आरंभ किया तथा लम्बे समय तक वारदातें करने के बाद क्राईम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया। आरोपी  dream11.com, diamondexchange.com, blockchain.com, network marketing company ebiz.com private limited आदि बेबसाईट तथा आनलाईन सट्टा/निवेश संबंधी प्लेटफार्म्स का उपयोग करता था जिसे उसे बड़ा घाटा हुआ परिणामस्वरूप उसने ठगी के रास्ते को अपना कर कई राज्यों में लोगों को अपना शिकार बनाया।