Friday, September 4, 2020

· दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 आरोपी, इंदौर क्राइम ब्रान्च की गिरफ्त में।

 ·        आरोपियों से चोरी किया गया दोपहिया वाहन हुआ बरामद।

·        थाना राजेंद्रनगर के साथ की संयुक्त कार्यवाही।

 

इंदौर-दिनांक 04 सितम्बर 2020- थाना राजेंद्रनगर में फरियादी किशोर बघेल द्वारा विगत माह प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी कि वह हम्माली का कार्य करता है अतः कार्य करने के लिए चोइथराम मंडी गया था जहाँ उसने अपना दोपहिया वाहन पेशन प्रो क्रमांक MP-09/QR-1216 बाहर खड़ा किया था जिसे अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है।

 

     क्राइम ब्रान्च इंदौर की टीम द्वारा सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों की पतारसी के हरसम्भव प्रयास जारी है इसी अनुक्रम में सूचना संकलन के दौरान विदित हुआ कि 02 व्यक्ति थाना राजेंद्रनगर चोइथराम मंडी के आसपास घूम रहे हैं जोकि आपस मे चोरी के वाहन को कहीं छूपाने की चर्चा कर रहे हैं सूचना पर क्राइम ब्रान्च की टीम ने थाना राजेंद्रनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए पतासाजी कर 02 आरोपियों शाहनवाज पिता मुस्ताक उम्र 26 वर्ष निवासी टाट पट्टी बाखल इंदौर और आसिफ उर्फ शेरा पिता नासिर पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी राजकुमार कॉलोनी सिरपुर बाग इंदौर को पकड़ा जिनसे दोपहिया वाहन पेशन प्रो बरामद हुआ जिसे उन्होनें चोइथराम मंडी के पास से चुराना बताया था। उपरोक्त वाहन को थाना राजेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 432/20 धारा 379 भादवि में चोरी होना पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।




· चेक बाउंस के मामले में सीहोर से फरार स्थायी वारंटी, प्रापर्टी ब्रोकर को इंदौर क्राईम ब्रांच ने पकड़ा।

 


·          आरोपी को इंदौर के बांगड़दा क्षेत्र से पकड़कर किया सीहोर पुलिस के सुपुर्द।

 

इंदौर-दिनांक 04 सितंबर 2020- क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को दिनांक 04.09.2020 को सूचना मिली थी कि वीरेन्द्र राठौर उर्फ वीरू पिता कान्तीलाल राठौर उम्र 36 वर्ष निवासी फोरेस्ट कॉलोनी डोहर मोहल्ला सीहोर हाल मुकाम रूकमणी नगर बांगड़दा इंदौर, सीहोर कोतवाली से धारा 138 एनआई एक्ट के प्रकरण में वांछित आरोपी है जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारण्ट जारी किया गया था। आरोपी प्रापर्टी की ब्रोकिंग का काम करता था उसी के लेन देन के चलते आरोपी द्वारा दिये गये बैंक खातों के चेक अमान्य dishonor हो गये। आरोपी को क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली जिला सीहोर पुलिस के सुपुर्द किया है।




· महाकाल थाना उज्जैन से हत्या के प्रकरण में फरार 02 आरोपियों को, क्राईम ब्रांच इंदौर ने किया गिरफतार।

 


·          आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर, सुपारी लेकर वाहन से टक्कर मार की थी युवती की हत्या।

·          दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जारी की गई थी 05-05 हजार रूपये ईनाम की उद्घोषणायें।

·          आरोपियों को पकड़कर किया, उज्जैन पुलिस के सुपुर्द, दोनों आरोपियों का पूर्व से भी दर्ज है आपराधिक रिकार्ड।

 

इंदौर-दिनांक 04.09.2020 - क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को सूचना मिली थी कि जिला उज्जैन के महाकाल थाने के अपराध क्रमांक 630/19 धारा 302, 120-बी 34 भादवि के प्रकरण में फरार चल रहे कुछ आरोपीगण इंदौर के रहने वाले है जोकि लॉकडाउन के दौरान फरारी काटने अपने घर इंदौर में गये थे तथा वर्तमान में इंदौर में ही छुपकर रह रहे हैं जिनकी गिरफतारी हेतु पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा 05-05 हजार रूपये के नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई है। प्राप्त सूचना पर आरोपियों की पतारसी हेतु क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने अपने मुखबिर मामूर किये जिनके माध्यम से आरोपियों के गांधीनगर क्षेत्र में होने की सूचना मिली। क्राईम ब्रांच ने योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुये उल्लेखित प्रकरण में नामजद वांछित 02 आरोपीगणों 1. पकंज उर्फ पवन उर्फ भोला शर्मा पिता रामचन्द्र शर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी न्यू कॉलोनी गांधीनगर इंदौर 2. संजय उर्फ संजू बंगर पिता राम रतन धुर्वे निवासी 313 पंचायत क्षेत्र गांधीनगर इंदौर को घेराबंदी कर धरदबोचा।

 

आरोपियों ने आरंभिक पूछताछ में बताया कि उन्हें उज्जैन के रहने वाले सुखविन्दर सरदार ने एक महिला को एक्सीडैण्ट से मारने के लिये 01 लाख में सुपारी दी थी जिसको मारने के लिये आरोपीगण प्रकरण के अन्य आरोपियों (साथीदारानों) के साथ मैजिक वाहन तथा मोटरसायकल लेकर उज्जैन गये थे जहां मृतक युवति को मिलने के लिये सुखविन्दर ने ढाबे के पास बुलाया था उसी दौरान आरोपियों ने षणयंत्रपूर्वक उसको मैजिक वाहन से टक्कर मार दी थी जिसके चलते युवति की मौत हो गई थी, आरोपी संजय दो पहिया वाहन लेकर इसलिये गया था कि यदि मैजिक वाहन का कोई पीछा करे तो वह अपने साथी पकंज को दो पहिया वाहन पर बिठाकर कच्चे रास्तों से भाग सके। उपरोक्त घटनाक्रम में फरार दोनों आरोपियों को पकड़कर थाना महाकाल जिला उज्जैन पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

 

आरोपी पंकज पूर्व में स्वयं का अषोक लीलेण्ड वाहन चलाता था लेकिन वह वाहन बैंक द्वारा सीज कर लिये जाने पर वह वर्तमान में मजदूरी करता है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध डकैती की योजना, हत्या, गंभीर मारपीट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट आदि के 08 अपराध विभिन्न थानों में पूर्व से पंजीबद्ध हैं। आरोपी संजय के विरूद्ध भी हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट डकैती की योजना के 03 प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 91 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 04 सितबंर 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 04 सितबंर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 91 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


08 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन एवं 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गैर जामानती,  04 जामानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को 03 गैर जामानती, 04 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 21 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को 03.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर म न 12/2 पाटनीपुरा बिजली के खंबें के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, वसीम पिता मो हुसैन, अकरम पिता अहमद खान, अनमोल पिता अशोक यादव, दिनेश पिता महादेव, फुलचंद्र पिता रामलाल जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 1680 रुपयंें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जल्ला कालोनी इमली के पेड के नीचे खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, लोकेश, मो इकबाल, साजिद, वासिफ, फिरोज खान, आरिफ उर्फ बबलु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे 5060 रुपयंें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बजरंग नगर और मजदुर चैराहा बजरंग नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, लवकुश विहार कालोनी इन्दौर निवासी मदन वोहरा और 8 वेलोसिटी टाकीज के पीछे निवासी विजय उर्फ बिजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला चैराहा गुमटी की आड में इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, टिगरिया बादशाह इन्दौर निवासी रशीद और गली न 05 गणेश धाम निवासी प्रदीप यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 425 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना चंद्रावतिगंज द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चंद्रावतिगंज इंदौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, शाहरूख उर्फ शेरू, राहुल चैधरी, विंदु देथडे, शब्बीर खाना, किशन, तोहसीफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 11900 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

  पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को 22.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मानस भवन परिसर हनुमान मंदिर के पीछे आरएनटी मार्ग इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 25 सम्पत हिल्स डुपलेक्स बिचैली मर्दाना इन्दौर निवासी भवानी सिंह सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 9600 रुपयें कीमत की 96 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को 23.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अरडिया बायपास पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 60 अरडिया गांव हनुमान मंदिर के पीछे निवासी योगेश कुमावत और 7 बगंले के सामनें अरंडिया निवासी सुखराम पिता गोदिंया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को 22.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नासा वाली दरगाह गेट के सामनें खाली मैदान खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, जकरिया कालोनी पटल के मकान खजराना निवासी सलीम शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 100 रुपयें कीमत की 2 लीटर  अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यादव धर्मशाला के पास परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 56 अंबिका नगर मालविय नगर निवासी अजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रुपयें कीमत की 20 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुखलिया रेल्वे क्रासिंग के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 161 गली न 8 गणेश धाम कालोनी थाना बाणगंगा निवासी विष्णु माली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईडियल स्कुल के सामनें द्वारकापुरी से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हेमंत पिता विनोद सोरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3200 रुपयें कीमत की 32 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पांचु कुमार की चाल इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 426 रूस्तम का बगीचा निवासी राहुल पिता कमलेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध बांक जप्त की गई। 

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को 0.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल परदेशीपुरा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 1008 कुलकर्णी का भट्टा निवासी गोपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 45 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चिमनबाग मैदान जेल रोड इंदौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, सी 20 डीआरपी लाईन निवासी कुणाल पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई। 

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संजय उपवन पार्क मे मंदिर के पीछे इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 370 रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी लखन उर्फ भुत पिता सुदंरलाल माथने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को 21.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चिडियाघर के पीछे दरगाह के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, बाबा होटल के पास मदिना मस्जिद के पास निवासी सोहेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, शहनवाज उर्फ सोनू, सईद शेख, लखन, अकरम खान, शकील, राशिद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, सुरेश सोनाने, शिवा सोनाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, आशु उर्फ अश्रिवन, राजु, शम्भाजी, चेनत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, विष्णु, आकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मन मंदिर के पास होटल राऊ और भोलेनाथ मंदिर के पीछे संजय नगर राऊ से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, सुरेश चैधरी का मकान संजय नगर केट रोड निवासी पंकज और संजय नगर केट रोड राऊ निवासी गणेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गाडी अड्डा हरिजन कालोनी और तीन नबंर स्कुल के पास पागनिस पागा इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, रितिक, राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप के पास चितावद और हार्डिया कंपाउंड चितावद इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, हर्षित पिता राजेश वर्मा और मनीष पिता रामचंद्र सिसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रफुल्ल टाकिज परिसर आदर्श इंदिरा नगर और अर्जुनपुरा मल्टी के सामनें इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, नितिन पिता सुनील बने, राज पिता हजारीलाल राठौर और गणेश उर्फ राजेश पिता दिनेश गुडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्रीराम बगीचा कंडिलपुरा इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 389 राज नगर ए सेक्टर निवासी शुभम यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।े

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कमेटी हाल के पास जुना रिसाला इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 49 मराठी मोहल्ला निवासी संतोष पिता रामनाथ और सिंकदराबाद कालोनी इन्दौर निवासी शब्बीर पिता जाकिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मीबाई अनाज मंडी सुलभ काम्पलेक्स के पास छोटा बांगडदा और संगम नगर ग्राउंड के अंदर इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, चिन्मय, अष्विन लोढा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को 22.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दशहरा मैदान गेट के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 09 अभिषेक नगर पिं्रकांको कालोनी निवासी दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर क्लाथ मार्केट भेरूबाबा का मंदिर के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 40 केशरबाग चैकी यादव मोहल्ला निवासी राजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोशाला के पास फुटी कोठी परिसर द्वारकापुरी इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 11 गुजराती कालेज इन्दौर निवासी विक्की और सुनील गुप्ते को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उदयपुरा पुलिया उपर हातोद थाना हातोद और शिव मंदिर के पीछे हातोद इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, संतोष पिता बाबुलाल और बाबूसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।

पुलिस थाना गांधीनगर कल दिनांक 03 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पिर्त पर्वत के सामनें भेरू बाबा मंदिर के पीछे हातोद रोड इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, कैलाश और इमरान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध गांजा व सेंवन करने वाली सामाग्री जप्त की गई।




पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।