Wednesday, September 2, 2020

उर्वरक उत्पादों का निर्माण करने वाली कंपनी के विरूद्ध क्राईम ब्रांच इंदौर, लसूड़िया पुलिस व कृषि विभाग की संयुक्त छापामार कार्यवाही।


·       
·          कंपनी मालिक सहित कुल 02 आरोपी गिरफतार।
·         गोदाम से फर्जी पते के लेबल, पम्पलेट विभिन्न उर्वरक संबंधी दवाई बनाने में प्रयोग की जाने वाली सामग्री बरामद।
·         पुणे के पते पर रजिस्टर्ड कंपनी इंदौर में हो रही थी संचालित, उर्वरक के उत्पादों के निर्माण के लिये भी नहीं थी पात्रता।


इंदौर- दिनांक 02 सितम्बर 2020- थाना क्राईम बांच इंदौर की टीम को आज दिनांक 02.09.2020 को मुखबिर तत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ लोग लसूड़िया मोरी इंदौर में एक गोदाम में अवैध रूप से बायो केमिकल प्रोडक्ट तथा उर्वरक उत्पादों का उत्पादन कर रहे हैं तथा जिस कंपनी द्वारा यह उत्पादन किया जा रहा है कहीं भीं पंजीकृत नहीं है ना ही उसे ऐसे उत्पादों का निर्माण तथा पैकिंग करने की मान्यता है। सूचना पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने मुखबिर से ज्ञात जानकारी के आधार पर कार्यवाही करने हेतु कृषि विभाग इंदौर थाना लसूड़िया पुलिस को अवगत कराया तथा संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही की कार्ययोजना बनाई। दिनांक 01.09.2020 को उपरोक्त गठित टीम ने थाना लसूड़िया क्षेत्रांतर्गत एसआर कम्पाउण्ड लसूड़िया मोरी देवास नाका क्षेत्र में स्थित मेसर्स अक्षित बायोटेक एण्ड केमिकल्स नामक फर्म पर छापामार कार्यवाही की जहां से बड़ी संख्या में फलोरा बायो प्रमोटर्स एवं अमेज ह्यूमिक में एबी कैमिकल कृष्ण अपार्टमेण्ट मिथाकली रोड अंकलेष्वर गुजरात के पते लिखे रैपर, लेबल पमप्लेट बरामद हुये जोकि विभिन्न उत्पादों की पैकिंग पर चिपकाये जा रहे थे। इसी प्रकार अल्टा धूम अल्टीमेट क्लोरिंग वूस्टर  में  मेसर्स अक्षित अक्षित बायोटेक एण्ड केमिकल के लेबल चिपकाये जा रहे थे जिन पर पता अभिनव अपार्टमेण्ट आंध्र रोड पुणे महाराष्ट्र लिखा था। उल्लेखनीय यह भी है कि इसी गोदाम में इस प्रकार के फर्जी पते लेख किये गये लेबल पम्पलेट इत्यादि प्रिंट किये जा रहे थे जिन्हें इसी गोदाम में उत्पादन किये जाने वाले प्रोडक्ट की पैकिंग पर चिकाया जा रहा था।
इसी प्रकार गोदाम में उत्पादित होने वाले उत्पाद गोल्ड ज्वाईम एल, सुपर्ब स्टीक, मेक्स प्लस, आदि पर का फर्जी पते पर निर्माण होना तथा गलत पते लिखे लेबल का चस्पा किया जाना पाया गया। उपरोक्त कंपनी द्वारा जिन उत्पादों का निर्माण किया जा रहा था क्या उनकी मानकता निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप  है इस संबंध में कृषि विभाग द्वारा भी विभिन्न उत्पादों के सैंपल मौके से जप्त किये गये हैं जिनसे प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

 उपरोक्त कार्यवाही में गोदाम मालिक 1. सुनील पिता केदारनाथ जूनैजा उम्र 42 वर्ष निवासी सी समर पार्क निपानिया इंदौर तथा 2. समीर उर्फ मोहसिन पिता मुस्ताक खान निवासी 136 ताजनगर खजराना इंदौर को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर थाना लसूड़िया में अपराध क्रमांक 822/20 धारा 420, 34 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है गोदाम को साक्ष्य संकलन हेतु सील किया गया है। आरोपीगणों द्वारा अहमदाबाद, अंकलेष्वर, पुणे आदि के अलग अलग जगहों के पते के लेबल चिपकाकर, विभिन्न उर्वरक दवाईयों का उत्पादन किया जा रहा था जिनमें दवाईयों की मानकता भी संदेहास्पद प्रतीत होती है। मौके से 600 लीटर से अधिक दवा बनाने में प्रयोग किया जाना लिक्विड, विभिन्न बायो केमिकल्स, रैपर बनाने की मशीन, बजन तौलने की मशीन, लेबल चिपकाने तथा काटने की मशीन, पैकिंग मशीन, आनुपातिक दृष्टि से केमिकल को मिक्स करने की मशीन, दाना मिक्सर मशीन, 100 से अधिक छोटे बड़े साईज के ड्रम एवं अन्य उपयोग की जाने वाली सामग्री बरामद हुई है।

उल्लेखनीय यह भी है कि उपरोक्त प्रापर्टी का मालिक मोहम्मद सुलेमान खान पिता मोहम्मद लुकमान खान निवासी 2/2 प्रियदर्शनी कॉलोनी खजराना है जिसने इकरारनामा लेख कर स्वयं के आधिपत्य की जमीन  अजय केसरी पिता मंगल केसरी निवासी महमूरगंज वाराणसी को किराये पर दी थी।  उपरोक्त जमीन इकरारनामा के अनुसार अजय केसरी के पास उपयोग हेतु थी अतः उसने सुनील जुनैजा को क्यों यह गोदाम, कंपनी संचालित करने के लिये दिया था इस संबंध में तस्दीक की जा रही है। यह भी विदित हुआ है कि मेसर्स अक्षित बायोटेक एण्ड केमिकल्स नामक फर्म अनुभव अपार्टमेण्ट आंध्र रोड पुणे महाराष्ट्र के पते पर केवल विक्रय हेतु अनुबंधित तथा पंजीकृत है जिसके द्वारा विक्रय किये जाने वाले उत्पादों का निर्माण मां भगवती आवेरसीज सेक्टर 03 इंड्रस्टीयल एरिया पीथमपुर धार की कंपनी द्वारा किया जाना पंजीकृत है। अतः लसूड़िया मोरी में उत्पादों का निर्माण तथा विक्रय, संचालनालय किसान कल्याण विभाग की शर्तों का उल्लंघन है जिस संबंध में क्राइम ब्रान्च द्वारा कृषि विभाग की रिपोर्ट माँगी गई है तथा ज्ञात सभी बिन्दुओ के सम्बन्ध में क्राइम ब्रान्च इंदौर द्वारा तफ्तीश की जा रही है।




दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 आरोपी, क्राईम ब्रांच व चंदननगर की संयुक्त कार्यवाही में धराये।


·  
·          आरोपियों से चारी के 02, दोपहिया वाहन हुये बरामद।
·          शौक पूरा करने के लिये ग्रीन पार्क कॉलोनी से चुराये थे वाहन।

दिनांक 02.09.2020 को थाना क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लड़के बदल बदल कर वाहन चलाकर थाना चंदननगर क्षेत्र में घूम रहे हैं, जिनके पास चोरी के दोपहिया वाहन हो सकते है।

सूचना पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तो 02 संदेहियों के बारे में सुराग मिले जिनकी थाना चंदननगर टीम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुये पतारसी की गई तो 1. ईकबाल पिता ईशाक शाह उम्र 20 साल निवासी गणगौर घाट के पास झोपङपट्टी ग्रीन पार्क चन्दन नगर इंदौर 2. आफताफ उर्फ गोलू  पिता अनवर खान उम्र 19 साल निवासी खिजरा पार्क कालोनी चन्दन नगर इंदौर को संदेहास्पद वाहनों के साथ पकड़ा गया जिनसके संबंध में वैध दस्तावेज तलब करने पर उपरोक्त दोनों आरोपियों ने वाहन चोरी के होना स्वीकार किया।

आरोपी ईकबाल एवं उसके दोस्त आफताफ उर्फ गोलू खान ने मिलकर ग्रीन पार्क कालोनी से दो पहिया वाहन हीरो होण्डा स्पलेण्डर MP-09/QD-2221 एवं ग्रीन पार्क कालोनी मस्जिद के पास से पेशन प्रो क्रमांक- MP-09/VA-1485 को अपने शौक के लिये चोरी करना बताया। उपरोक्त दोनों दोपहिया वाहन थाना चन्दन नगर के अप क्र 493/2020 धारा 379 भादवि एवं अपराध क्रमांक 651/2020 धारा 379 भादवि के प्रकरणों में चोरी होना पाये जाने से वाहनों को जप्त किया जाकर दोनों आरेपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही हैं।




· युवती के विवाहोपरान्त उसको बदनाम करने की नियत से इन्स्टाग्राम पर फोटो वायरल करने वाला आरोपी, वी केयर फॉर यू (क्राईम ब्रांच इंदौर) की गिरफत में।



o   पूर्व में युवती युवक थे परिचित, युवती का अन्यत्र विवाह हो जाने से कर रहा था उसे बदनाम।
o    युवती के पति को कॉल कर, उसके चरित्र के बारे में की अशलील बातें, युवती के नाम से इन्स्टा एकाउण्ट बना आरोपी ने अपने संग के फोटो डालकर किया लज्जा का अनादर।


इन्दौर दिनांक 02 सितबंर 2020 - दिनांक 02.09.2020 क्राईम ब्रांच इंदौर में आवेदिका रानी (परिवर्तित नाम) उम्र 24 वर्ष निवासी इंदौर द्वारा शिकायती आवदेन पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमे आरोप लेख किया था कि उसके पूर्व परिचित अभिषेक नामक व्यक्ति ने उसकी इन्स्टा आईडी पर, दोनों के साथ वाले कई सारे फोटो उसकी मर्जी के बिना, अपलोड करके उसकी लज्जा का अनादर किया है, जिससे युवती सहित उसके ससुराल पक्ष के लोग पति में नाराजगी व्याप्त है जिनकी छवि धूमिल हुई है। जाँच के दौरान क्राईम ब्रांच वी केयर फॉर यू की टीम ने यह पाया कि, विवाह पूर्व युवती की बातचीत अभिषेक नामक युवक से होती थी तथा दानों मिलते जुलते थे किंतु किन्ही कारणों से उनका परस्पर विवाह नही हो सका।
अतः युवती का अन्यत्र विवाह हो जाने से युवक अभिषेक नाराज था जिसके पास युवती की इन्स्टाग्राम आईडी का पासवर्ड था इसलिये उसने युवती के साथ वाले फोटो उस आईडी पर अपलोड कर वायरल कर दिये।

फोटो देखकर युवतती की लज्जा भंग हुई है तथा उसे ससुराल में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसके चलते उसने शिकायत दर्ज कराई। क्राईम ब्रांच वी केयर फॉर यू की टीम द्वारा पतासाजी कर आरोपी अभिषेक पिता अनंत राम शर्मा निवासी गौरी नगर इंदौर को पकड़ा जिसके विरूद्ध थाना जूनी इंदौर में अपराध क्रमांक 410ध्20 धारा 507, 509 भादवि के तहत दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 68 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 02 सितबंर 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 01 सितबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 02 सितबंर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 68 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

 03 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 सितबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन एवं 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जामानती, 02 जामानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 सितबंर 2020 को 01 गैर जामानती, 02 जामानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 22 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 01 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 15 न्यु मालविय नगर इन्दौर निवासी आशीष पिता देवीलाल रावल और 310 कृष्णबाग कालोनी विजय नगर निवासी मुकेश पिता मोहनलाल यादव और 25 बर्फानी धाम नगर निवासी राकेश पिता गोपाल बिजोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 830 रुपयंें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।
  पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 19 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 01 सितबंर 2020 को 17.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ओम सांई विहार कालोनी गिट्टी खदान बिचैली मर्दाना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ओम सांई विहार कालोनी फेस 2 बिचैली मर्दाना निवासी विक्रमसिंह मंडलोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 28000 रुपयें कीमत की 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 सितबंर 2020 को 12.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला चैराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 2/1 रामबाग थाना सदर बाजार निवासी पवन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे एक अवैध छुरी जप्त की गई।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 01 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राज मोहल्ला झोन के पीछे बगीचें और इंद्रा नगर चार खंबे के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, विघ्या पैलेस गेट के पास एरोड्रम निवासी जुनेद उर्फ शाहरूख और 09 केशव नगर धार रोड इन्दौर निवासी अब्दुल सलाम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे एक अवैध कट्टा व चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।