Monday, August 17, 2020

10 हजार पाउण्ड का गिफ्ट देने के नाम पर, ठग ने इंदौर की युवती से ठगे 04 लाख।


·       

·        क्राईम ब्रांच इंदौर में युवती ने दर्ज करवाई शिकायत।

·        ठग ने स्वयं को लंदन यूके का रहने वाला बताकर युवती से इंस्टाग्राम पर की दोस्ती।

·        पार्सल के नाम पर विभिन्न शुल्कों के रूप में ऑनलाईन पैसे जमा कराकर, ऐंठे 04 लाख रूपये।

इंदौर- दिनांक 17 अगस्त 2020- क्राईम ब्रांच इंदौर को एक ऐसी शिकायत प्राप्त हुई जिसमें अज्ञात ठग ने 10 हजार पाउण्ड गिफ्ट देने का झांसा देकर, युवती से 04 लाख रूपये ठग लिये।
दरअसल इंदौर की रहने वाली एक युवती की बातचीत इस्टाग्राम के जरिये एक शख्स से हुई जिसने खुद को डा0 एण्टोनियो विलियम्स, लंदन यूके का रहने वाला बताया।

              ठग, ने युवती से बातचीत कर उसको गिफ्ट स्वरूप 10 हजार पाउण्ड देने का झांसा दिया तथा गिफ्ट पार्सल को कोरियर के माध्यम से भेजकर युवति को ट्रैकिंग लिंक भेजी युवति ने शख्स की बातों पर भरोसा कर लिया। युवती को कस्टमर क्लियरेंस हेतु 40 हजार रूपये जमा कराने के लिये ईमेल आया तो उसने दिये खाते में 40 हजार नगदी जमा कर दी। उसके बाद पुनः ईमेल आया कि राशि वपाउण्ड में है जोकि ज्यादा है, अतः मनी लांडरिंग क्लियरेंस सर्टिफिकेट हेतु 95 हजार रूपये जमा कराने होगें। युवती ने दिये गये खाते में वह राशि भी जमा करा दी। इसके बाद रायल बैंक स्कॉटलैण्ड से ईमेल आया तथा बताया कि आपकी दस्तावेजीकरण की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है लेकिन पाउण्ड को भारतीय मुद्रा रूपया में बदलने हेतु शुल्क बतौर 01 लाख 50 हजार 499 रूपयों की मांग की।
            युवती ने 10 हजार पाउण्ड की लालच में यह राशि भी जमा करा दी, किंतु इसी प्रकार का झांसा देकर युवती को पुनः ईमेल आया कि गिफ्ट पार्सल की स्वामित्वता हेतु आपको 01 लाख 78 हजार रूपये जमा कराने होंगें अतः युवती ने इसके परिपेक्ष्य में भी 50 हजार जमा करा दिये डा0 एण्टोनियो विलियम्स, लंदन यूके के शख्स को बताया कि अब पैसे नहीं है अतः उस शख्स ने मदद बतौर शेष रूपये स्वयं द्वारा जमा करने का झांसा देकर युवती को भरोसे में लिये रखा। एक बार पुनः कोरियर तथा बैंक की तरफ से ईमेल प्राप्त हुआ कि पेमेण्ट होल्ड पर है अतः क्लियर कराने हेतु 01 लाख 47 हजार रूपये जमा कराने होंगें जिसमें युवति ने प्रदाय किये गये खाते में 70 हजार रूपये जमा करा दिये। बार बार पैसे जमा कराने पर, तथा 10 हजार पाउण्ड का पार्सल अथवा नगदी बैंक खातें में जमा ना होने पर युवति को ठगी होने का एहसास हुआ तथा उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवति के परिवार की माली हालात भी ठीक नही है तथा उसने जोड़ तोड़ कर पैसे जमा करा दिये अब 04 लाख 05 हजार रूपये ठगे जाने पर स्वयं को असहाय महसूस कर रही है जिसने पुलिस में शिकायत की है।ठग द्वारा युवती को यु के लंदन के मोबाइल नंबर 447776092079 से व्हाट्सएप द्वारा मेसेज भेजे गए थे।आम जन से अपील है इस मोबाइल नंबर से मैसेज आने पर स्पेम या ब्लॉक करे।

Advisory for this type of Fraud




· अवैध मादक पदार्थ तस्कर के विरूद्द थाना राजेन्द्र नगर द्वारा बडी कार्यवाही



·        थाना राजेन्द्रनगर द्वारा 1 किलो 300 ग्राम गांजा बेचते हुये आरोपी सोनू पाटीदार को मय एक्टिवा सहित किया गिरफ्तार
·        आरोपी के विरूद्द पूर्व से अवैध शराब तस्करी के अनैक अपराध पंजीबद्द होकर न्यायालय विचाराधीन है
                       
इंदौर - दिनांक 17 अगस्त 2020- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरीनारायणचारी मिश्र द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर ड्रग माफिया के विरूद्द सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था उक्त निर्देश के तारत्मय मे पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पश्चिम) श्री महेश चंद जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु  निर्देशित किया गया था
                        उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी राजेन्द्रनगर श्री सुनिल शर्मा द्वारा मादक पदार्थ की धरपकड हेतु एक टीम बनाई एवं दिनांक 16.08.2020 को मुखबिर द्धारा सूचना दी गई कि सोनु पिता नरसिंह पाटीदार एक सफेद रंग की एक्टिवा गाडी क्रमांक एम पी 09 - 8127 की डिक्की में अवैध रुप से गांजा रखकर हुकमाखेडी मल्टी के सामने  खडा है मुखबिर की सूचना के आधार टीम द्धारा भैरु बाबा मंदिर के सामने आम रोड पर सोनू पाटीदार को फोर्स पंचान की मदद से घेराबंदी कर पकडा उसके कब्जे की एक्टिवा क्रमांक MP09SG8127 की डिक्की मे मादक पदार्थ 1 किलो 300 ग्राम गांजा जप्त किया गया तथा आरोपी के विरूद्द अपराध क्र. 426/2020 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट का पंजीबद्द किया गया है।
                        प्रकरण का आरोपी सोनू पिता नरसिंह पाटीदार उम्र 32 साल नि.21 सी बृजविहार कालोनी थाना अन्नपुर्णा इन्दौर 21 सी ब्रज विहार कालोनी अन्नपूर्णा के विरूद्द थाना अन्नपूर्णा ,राजेन्द्र नगर राऊ में पूर्व से करीब 15 अपराध पंजीबद्द होकर न्यायालय विचाराधीन है
                        उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी राजेन्द्रनगर श्री सुनील शर्मा, उप निरी0 दशरथसिंह चौहान, आरक्षक 2958 प्रदीपसिंह बघेल ,आर.3949 रविकान्त शर्मा की सराहनीय भूमिका रही जिन्हे पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पश्चिम) श्री महेश चंद जैन द्धारा पुरस्कृत किया जा रहा है