Monday, August 17, 2020

· पलासिया क्षेत्र में हुई हत्या का पर्दाफाश, आरोपीगण पुलिस की गिरफ्त में



·        आरोपियों ने मृतक की संपत्ति के लालच में ही दिया था इस घटना को अंजाम

इंदौर- दिनांक 17 अगस्त 2020-  थाना पलासिया के मनोरमागंज क्षेत्र में दिनांक 12.08.2020 को अजय शाह की निर्मम हत्या की गई थी जिस पर पुलिस द्वारा अप. .347 / 2020 धारा 302,397,34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था इस जघन्य हत्या के घटनास्थल पर तुरंत मौके पर वरिष्ठ अधिकारीगण पुहँचे तथा वहाँ लोगों से पूछताछ की एवं पलासिया पुलिस को निर्देशित किया कि घटना मौके पर उपलब्ध समस्त साक्ष्यों को एकत्रित करें तथा घटना का उद्देश्य ज्ञात कर शीघ्र आरोपियों तक पहुँचकर उन्हें गिरफ्तार करें

 इसी तारतम्य में यह विश्वसनीय सूचना मिली घटना का एक मुख्य सूत्रधार आरोपी आशीष है जो इंदौर में ही हैं तब तुरंत पतारसी कर घटना के 24 घण्टे के अंदर आरोपी आशीष को पलासिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया दौराने पूछताछ उससे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई थी। उसी से पूछताछ के आधार पर फरार आरोपीयों की जानकारी प्राप्त हुई फरार आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिये  पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन श्री विवेक शर्मा , पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मित्र  एवं पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन -01 श्री जयवीरसिहं भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच इंदौर श्री राजेश दण्डोतिया नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज इंदौर सुश्री पूर्ति तिवारी द्वारा थाना प्रभारी पलासिया श्री विनोद कुमार दीक्षित एवं क्राईम ब्रांच इंदौर की पुलिस टीम को  योजनाबध्द तरीके से लगाया गया था
            फरार आरोपियों की तलाश हेतु टीमें विभिन्न शहरों स्थानों पर भेजी गयी थी। सूचना पर आज दिनांक 16.08.2020 को आरोपीगण भय्यू उर्फ विवेक सोनकर , निलेश बौरासी प्रफुल्ल शर्मा को तलाश कर आरोपी भय्यू उर्फ विवेक सोनकर निलेश बौरासी को मंदसौर .प्र . से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारशुदा आरोपियों से पूछताछ कर हत्या में शामिल आरोपी प्रफुल्ल शर्मा को भी पकड़कर गिरफ्तार किया गया
आरोपीगण को पलासिया पुलिस द्वारा थाने पर लाकर उक्त घटना के बारे में विस्तार से पुछताछ की गई आरोपी भय्यू उर्फ विवेक सोनकर ने बताया कि वह मृतक अजय शाह के घर पर पिछले 10 वर्षों से आता जाता रहता था उसकी दादी भी पूर्व में मृतक के घर पर केयरटेकर का काम करती थी आरोपी भय्यू उर्फ विवेक भी मृतक अजय उसकी पत्नि का केयर टेकर के रुप में घरेलू काम भी करता था इसी वजह से मृतक उसकी पत्नि को आरोपी भय्यू उर्फ विवेक सोनकर पर विश्वास हो गया था। लेकिन आरोपी भय्यू उर्फ विवेक सोनकर की निगाह मृतक अजय शाह की कोई संतान नहीं होने से मृतक अजय शाह के घर अन्य संपत्ति पर कब्जा करने की थी इसी के तहत वह उक्त कृत्य करने के लिये योजना बनाने लगा
घटना के एक वर्ष पूर्व आरोपी भय्यू उर्फ विवेक सोनकर ने मृतक अजय शाह का घर अन्य संपति फर्जी तरीके से बेचने की योजना बनाई थी तब उसने इसमें अपने साथियों को संलिप्त कर अजय शाह की हत्या कर उसके मकान प्लाट पर कब्जा कर बेचने की योजना बनाई इस संबंध में उसने अपने दोस्त आशीष रामान से चर्चा की तो आशीष ने बताया कि यदि अजय शाह की हत्या हो जाती है तो उनकी पत्नि को डरा धमकाकर मकान प्लाट के कागज ले लेगे किसी वकील के माध्यम से संपत्ति को अपने नाम कराकर बेच देंगे लेकिन भय्यू ने इस काम में और लोगों भी शामिल करने का बताया है।इसी योजना के तहत भय्यू ने नीलेश को मदसौर में रहने वाले उसके दोस्त हर्ष को तैयार किया निलेश ने भी अपने एक दोस्त प्रफुल्ल शर्मा को भी तैयार किया

            योजना के तहत यह तय हुआ कि पहले कोई तीन लोग मकान देखने जायेंगे तथा अजय शाह से किराये की बात करेंगे। इसके तहत घटना के पूर्व रविवार दिनाकं 09.08.2020 को आशीष , भय्यू हर्ष किराये का मकान देखने गये तथा भय्यू द्वारा घटना में प्रयुक्त किये जाने वाले लोहे के पाईप हथोडे को ले जाकर मकान के प्रथम तल के आखिरी कमरे में छिपाकर रख आये योजना को अंजाम देने के लिये इनके द्वारा यह तय किया गया कि किसी ऐसे दिन घटना को अंजाम दिया जाये जिस दिन लोगों का आना जाना कम हो तथा यह बात भी उन्हे ज्ञात थी कि मृतक के घर काम वाली लड़की शाम 06.00 बजे के बाद आती है अतः उक्त बात को दृष्टिगत रखते हुये जन्माष्टमी दिनांक 12.08.2020 के शाम 04.00 बजे का समय घटना हेतु तय हुआ योजना के अनुसार भय्यू , निलेश हर्ष घर के अंदर  पहूँचे आशीष घर के गेट पर निगाह रखने के लिये खडा रहा हर्ष को आशीष बनाकर मृतक की पत्नि के समक्ष पेश किया गया मृतक को विश्वास में लेकर निलेश भय्यू हर्ष उपर कमरे में ले गये तथा उन्हे बंधक बनाकर कोरे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने हेतु मजबूर करने लगे मृतक द्वारा मना करने पर उनके साथ मारपीट चालू की ।जब मृतक ने किसी भी कीमत पर कोरे कागज पर हस्ताक्षर नहीं किये तो निलेश हर्ष ने उन्हें पीछे से पकड लिया तथा भय्यू ने पूर्व से छिपाकर रखे लोहे के पाईप से सिर पर वार करना चालू किये तथा निलेश ने लोहे के हथोडे से चौटें पहुँचाई तथा बिस्तर पर पटक दिया किंतु मृतक की सांस चलती रही तो उनको नीचे पटककर बाथरुम में लगे पर्दे की स्पींग से उनका गला घोट दिया | गला घौटने में आरोपियों द्वारा कमरे में रखी डोरी का भी उपयोग किया गया किंतु वह डोरी टूट कर पलंग पर गिर गई इसके बाद मृतक को कमरे में छोडकर तीनों आरोपी दरवाजा बंदकर नीचे मृतक की पत्नी के पास आये एवं उनसे मकान प्लाट बेचने की बातें किराये पर मकान देने की बात कर उनको बातों में उलझाने लगे घटना में निलेश को हाथ में चौट गई थी एवं हर्ष वहाँ से चला गया था तब निलेश ने प्रफुल्ल शर्मा को फोन लगाकर बुलाया एवं मृतक की पत्नि को बताया कि यह भी किराये से रहेगा यह किसी होटल में मेनेजर का काम करता है था उसका नाम भी आशीष शर्मा ही बताया।
इस दौरान घटना दिनांक को काम करने वाली शीतल करीब 05/30 बजे काम करने गई तो आरोपी घबरा गये तथा मृतक की पत्नि द्वारा बार बार आरोपियों से मृतक के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि अंकल जी पानी की टंकी में उपर काम कर रहे तो मृतक की पत्नी ने आरोपी भय्यू को फोन दिया कि यह फोन अंकल जी को देकर आये उसके बाद भय्यू उपर गया मृतक के पास कमरे में फोन रखकर वापस नीचे गया अंजलि शाह द्वारा बार बार फोन लगाने पर जब कोई उत्तर नहीं मिला तो उन्होने शीतल को बोला कि तुम ऊपर देखकर आओ तो शीतल जब उपर देखने गई तो आरोपीयाँ ने उसे अंतिम घटना वाला कमरा नहीं देखने दिया गया बोला कि तीसरी मंजिल पर जाकर देख लो जब शीतल तीसरी मंजिल पर पहुंची तो आरोपी भय्यू निलेश ने उसे कमरे में धक्का दे दिया तकिये से उसका दम घोंटने लगे आरोपीयों को लगा कि वह मर गई है तो उसे बेहोशी हालत में उपर छोडकर घबराहट में नीचे सीढी पर लागाकर नीचे मृतक के पत्नि के पास गये। आओरीपीगण द्वारा शीतल का फोन भी बंद करके स्वयं के पास रख लिया था ताकि मृतक की पत्नि अंजलि शीतल को फोन लगा सके ।मृतक की पत्नि का शीतल के बारे में पूछने पर उन्होने बताया कि शीतल अपने घर चली गई है, तब शीतल के घरवालों को मृतक की पत्नि द्वारा फोन किया गया तो उसके घरवाले शीतल के घर पहुंचने के कारण मृतक के घर गये आस पड़ोसियों द्वारा मृतक को लगाये गये फोन की आवाज शीतल के चिल्लाने की आवाज सुनकर नीचे गये तब आरोपियों ने देखा कि लोग इकट्ठा हो रहे हैं तो मृतक के घर पर जो भी दस्तावेज मिले उन्हें लेकर आरोपी वहाँ से भाग गये।

योजना के मुताबिक यह तय हुआ था कि घटना के बाद आशीष इंदौर में ही रहेगा ताकि होने वाली हर गतिविधि पर निगाह रखेगा आरोपियों को सूचित करता रहेगा  एवं शेष आरोपी निलेश की कार क्रं . MP - 09 - HD - 1947 से दिल्ली भय्यू के संबंधियों के यहाँ जायेंगे। इसी योजना के तहत यह लोग दिल्ली भागे जहाँ से पुलिस के पहुँचने की जानकारी मिलने पर मंदसौर आरोपी हर्ष के रिश्तेदार के यहाँ गये। बाद पुलिस ने लगातार इनका पीछा कर इनको पकड़ा गया
उक्त घटना में मुख्य भूमिका आरोपी भय्यू उर्फ विवेक सोनकर एवं आशीष रामा की थी | आशीष रामा द्वारा मृतक के मकान प्लाट के कागज तैयार करने उन्हें बैचने की जिम्मेदारी ली थी तथा घटना के दिन भी सबको इसी तरह समझाया था कि इस मकान प्लाट को बेचने पर 8-8 लाख रुपये आरोपी हर्ष , प्रफुल्ल निलेश को दिये जायेंगे तथा आरोपी आशीष भय्यू उर्फ विवेक को शेष बचे हिस्से में से आधा आधा हिस्सा बांटा जायेगा।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 102 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में





इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 के सुबह से आज दिनांक 17 अगस्त 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 95 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-              

17 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन एवं  14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जामानती, वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को 01 गैर जामानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे ,न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 47 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना तुकोंगंज द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोंमा की फेल कवीट के चैक के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, नानूराम, इब्राहिम, सचिन, राहुल, रवि, मों. जफर, अमित,अर्जुन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 5520 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रातंर्गत विभिन्न स्थानों इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, कुन्दन उर्फ गोलू पिता भागीरथ लक्ष्मीनारायण उर्फ पप्पू पिता नत्थूराम खाण्डेकर, विनोद पिता नत्थूराम लखारे, लखन, अरुण, विशाल, पूरणसिंह, आशीष, मदनलाल राठौर , विशाल पिता धन्नालाल गोयल ललीत, दिलीप, राजू जयसवाल, विशाल पिता घनश्याम तवर , अजय, वतन, अजय पिता शिवप्रसाद, सुरेश सोनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 21640 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को 23.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विजयवर्गीय नगर संतोष के मकान के पास सें इंदौर में से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, प्रवीन, रजीत, रोहित, शुभम, आशीष, मुकेश गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 3350 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोहम्मद अशफक के मकान के पास 41 गरीब नवाज कालोनी इंदौर में से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मोहम्मद अशफक और आरीफ को गया।    पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 3350 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाल बाउंड्री के पास बिजली के खम्बे के पास इंदौर में से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, हबीब, मो. अकील, मोहम्मद महबूब, रईश, सगीर, आफिल, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 3450 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को 17.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गा्रम उषापुरा खेत इंदौर में से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें,मुकेश, राजेन्द्र मनीष, अशोक, सदर, रामरतन कृष्णा,गजराज, विनोद, राहुल, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे 3450 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।


                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 14 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 34 सालबी बाखल इन्दौर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 34 सालबी बाखल इन्दौर निवासी मधु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3800 रूपयें कीमत की 83 क्वाटर  अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना एमआईजी कल दिनांक 16 अगस्त 2020 कांे 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मरीमाता मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, पाुचू की चाल निवासी विजय पिता किर्तिश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को बजें, 0.0 बजें मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भूसामण्डी रोड शहीद पार्क के पास इन्दौर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलंे, 269/4 सोंलकी नगर निवासी मनोज सैंगर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1880 रुपयें कीमत की 20क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 कांे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मोरी दंेवास नाका निवासी रोहित और 520 निरंजनपुर के पास निवासी सोनु तथा शिवराज सिंह, सुरेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6400 रुपयें कीमत की 80ै क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इन्दौर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, पंकज उर्फ भय्य वर्मा, राजसिंह कुशवाह, पराग उर्फ प्रतिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5400 रुपयें कीमतम की 62 क्पवाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 206 भट्टा रफैली रोड और सुपरकारीडोर पुल के पास इन्दौर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नीरज यादव और शंकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 105500 रुपयें कीमत की 194 लीटर और 50 क्वाटर  अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को 12.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भंवराकुआं माता मंदिर के पास इन्दौर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राधेगोविन्द जमनी इंदौर निवासी नारायण जरिया पिता टीकाराम लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना महु द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को 13.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुजरखेडा ब्रीज के पास सिमरोल रोड इन्दौर सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 57 सिमरोल रोड महु निवासी निकलेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1620 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
               
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को 23.30 बजंे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मरीमाता मंदिर के पास पांचु की चाल इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 66 पांचु की चाल निवासी गोतम पिता महादेव पटेल प्रजापति को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध छूरा जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को 22.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेशमकेन्द्र कलाली के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, कुडाना निवासी रवि परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छुरा जप्त कियें गयें।
                 पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंगल मार्ग और सरकारी स्कूल के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 239/1 प्रिंस नगर इंदौर निवासी विनोद और दिलीप नगर निवासी अजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे एक अवैध छुरे जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतीक्षा ढाबे के पास और तीन ईमली बस स्टैण्ड के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 392/4 एकता नगर निवासी छोटु पिता रामसिंह और राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे एक अवैध छुरे जप्त कियें गयें।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इंदौर सें मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें सलमान खान, इरफान, रमीज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।