Monday, July 20, 2020

पुलिस थाना द्वारा ग्राम माली बडोदिया में चल रहे अवैघ जुए का पर्दाफाश ।




अलग अलग समुह में दो जगह जुआ खेल रहे 7 आरोपी हातोद पुलिस की गिरफ्त में ।

इंदौर- दिनांक 20 जुलाई 2020-  पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद जैन द्वारा इन्दौर शहर में अवैध जुएं/ सट्टे की गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।  उक्त निर्देश के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री मनीष खत्री व नगर पुलिस अधीक्षक गांधी नगर श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन में हातोद पुलिस द्वारा दिनांक 19.07.2020 को थाना क्षेत्रांर्तगत ग्राम माली बडोदिया में चल रहे अवैघ जुएं पर बड़ी कार्यवाही की हैं।
           थाना प्रभारी हातोद श्री अनिल सिंह चौहान द्वारा मुखबीर की सूचना मिलने पर थाना हातोद के अधिकारी व कर्मचारियो की टीम का गठन कर मौके पर पहुंचे जहां सूचना अनुसार ग्राम माली बडोदिया में खेत की मेढ के पास दो अलग अलग समुह में कुछ लोग ताश के पत्तो के साथ हार जीत पर पैसो को दाव लगा कर जुआ खेल रहे थे। हातोद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अलग अलग दो जगहो पर दबिश देकर आरोपियो को अपनी गिरफ्त में लिया व पूछताछ पर आरोपियो ने अपने नाम 1.भूपेन्द्र पिता श्रीराम पाल निवासी भागीरथपुरा 2. पवन पिता शिवनारायण कुशवाह निवासी बाणगंगा 3 . शुभम तिवारी पिता गोविन्द तिवारी निवासी बाणगंगा 4.ओमप्रकाश पिता सत्यनारायण प्रजापत निवासी वृन्दावन कालोनी बाणगंगा 5. अखिलेश पिता मनोज शुक्ला निवासी वृन्दावन कालोनी बाणगंगा 6. अतुल पिता श्रीरंग चिकले निवासी हीरानगर 6. पप्पु पिता मोहनलाल सिंगला निवासी दुर्गानगर इन्दौर का होना बताया पुछताछ के दौरान स्वीकार किया की वो पैसो को दांव लगा कर जुआ खेल रहे थे जिनके पास से ताश के पत्ते व 20 हजार रूपये जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । निकट भविष्य में भी इस तरह की सूचना मिलने पर अवैध अपराध करने वाले अपराधियो के विरूद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जावेगी ।



· क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में थाना नेमवार जिला देवास से डकैती की योजना मे पिछले एक वर्ष से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार ।



·        डकैती की योजना के प्रकरण मे कुल 10 आरोपी के विरूध्द हुई थी FIR जिसमे पुलिस रेड के दौरान हो गए थे 2 आरोपी फरार ।

·        जिला इन्दौर मे फरारी काटकर आसपास के जिले मे पुनः जाकर वारदात करने की बना रहे थे योजना ।
                 
इंदौर- दिनांक 20 जुलाई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्र शहर इंदौर एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा व्दारा जिला इन्दौर के पडोसी जिलों से गंभीर अपराधों मे फरार आरोपीयों की धरपकड हेतू सभी थाना प्रभारियों के अलावा मुख्यतः CRIME BRANCH INDORE के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश दण्डोतिया को उपरोक्त अनुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारत्मय में थाना प्रभारी अपराध शाखा जिला इन्दौर एवं थाना अपराध शाखा की टीमों व्दारा कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था ।

            उक्त संबध मे थाना क्राईम ब्रांच की टीम को जरिए मुखबिर सूचना मिली की थाना नेमावर जिला देवास के डकैती की योजना मे फरार 2 आरोपी (1) बाबूजी उर्फ मोहम्मद फारूक (2) रमेश उर्फ बाबू प्रजापत हीरानगर क्षैत्र मे फरारी काटकर घूमते हुए दिखते है उक्त सूचना पर थाना नेमावर जिला देवास से तस्दीक करने पर पता चला कि थाना नेमावर जिला देवास मे पंजीबध्द अपराध क्रमांक 161/2019 धारा 399,402 भादवि व 25, 27 आर्म्स एक्ट मे कुल 10 आरोपीगणों मे से 2 आरोपी फरार चल रहे है शेष 8 आरोपीगणों की गिरफ्तारी पश्चात विवेचना उपरांत आठों आरोपीगणों के विरूध्द आरोप पत्र क्रमांक 161/1 दिनांक 10.09.2019 का दाखिल कर शेष फरार 2 आरोपीगणों के विरूध्द धारा 173(8) जा.फौ मे विवेचना लंबित बनी हुई थी, उक्त दोनो फरार आरोपीगण घटना दिनांक से ही अर्थात लगभग पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे थे ।


            उक्त तस्दीक पश्चात थाना क्राईम ब्रांच की टीम व्दारा मुखबिर के बताए स्थान पर तलाश व पतारसी करते उक्त दोनो आरोपीगण हीरानगर क्षैत्र मे ही घूमते हुए मिले जिनके विरूध्द CRIME BRANCH INDORE की टीम व्दारा कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपीगणों को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर दोनो ने अपना नाम क्रमशः (1) बाबूजी उर्फ मोहम्मद फारूक पिता मोहम्मद ईकबाल जाति मुसलमान उम्र 52 साल निवासी 33-ई स्कीम नंबर 71 चंदननगर जिला इन्दौर(म.प्र.) (2) रमेश उर्फ बाबू पिता जीवन लाल प्रजापत उम्र 57 साल निवासी 172 यशोदा नगर थाना हीरानगर जिला इन्दौर होना बताकर अपराध सदर मे फरार होना स्वीकार किया जिस पर अग्रीम कार्यवाही हेतु थाना नेमावर जिला देवास के सुपुर्द किया गया । जिस पर थाना नेमावर जिला देवास व्दारा उक्त फरार दोनो आरोपीगणों को गिरफ्तारी करने पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनो आरोपीगणों को माननीय न्यायालय के आदेश से न्यायिक अभिरक्षा मे जेल दाखिल किया गया है ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 123 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में





इन्दौर-दिनांक 20 जुलाई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 के सुबह से आज दिनांक 20 जुलाई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 123 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

26 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आदतन एंव 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 04 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे,न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 61 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, विक्की पिता कैलाश, शुभम पिता लालु, बंशीलाल, गोलू , प्र्रतीम , अमृत, विनोद,नरेन्द्र, यशंवत, योगेश, पुष्पेन्द्र, दिनेश, राजू, कल्लू, लोकेश, सुमित, राजेश, शैलेन्द्र, मनोज, बलजीत,   को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 54970 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

                 पुलिस थाना जनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, लोकेश, कमल, कुंदन गौसर, लखन,दीपक, अजय, राजंेश, विनोद, अभिषेक, भरत, विजय, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।।
                पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, साबिर, शेख अहमद, खुदीराम, जावेद, साजिद शेख, अमजद पिता रमजान, राजा , शेख अनीस, अली, अब्बासुदीन, शंेख जाफर, सुनिल, मज्जू, निर्मल, कुदू , शादाब , आमीर, शादीक, जावेद,इरफान,शबुदीन, खलीफा, रिजवान, मंजूर, अख्तर ,अब्दुल समीत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3990 रुपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।।

                पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 13.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मकान नं 342 के पास गुरुशंकर नगर इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, भीम, रघ्ुावीर, राहुल, लोकेश, बबलू, ओंकर, करण, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।।
                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  गोवर्धन लाल खेत के पास बडोदिया इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, भुपेन्द्र, पवन, शुभम, ओमप्रकाश, अखिलेश, अतूल, पप्पू, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20000 रुपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।।


                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 14 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 16.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गांेमा की फेल गली 01 के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 23/1 गामा की फेल निवासी आकाश सुनहरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पास निरंजनपुर बस्ती के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 751 निरंजनपुर निवासी छोटेलाल चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रुपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।त
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला शीतल माता मंदिर के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मकान गोसिया मस्जिद के पास खजराना निवासी अशोक सरदार को  पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना तिलकनगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 6.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माता मंदिर के पास पिपल्या हाना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 201 सर्वोतम नगर बाल मंदिर के पास निवासी दिलिप सिंह पिता मदन सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 82560 रूपयें कीमत की 18 पेटी एमपी 04 एन एच-0009 इनोवा कार अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील मोहल्ला मातजी के मंदिर के पास और 24 बंगले के पास खण्डवा रोड से इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, लिम्बोदी  निवासी विशाल वर्मा और 24 बंगले के पास निवासी लखन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रुपयें कीमत की 8 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।त
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, पंकज उर्फ भाऊ पिता सुभाष सूर्यवंशी ,कालू सोलंकी पिता अजबसिंह सोंलकी , भगत सिंह गोयल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रुपयें कीमत की 2 लीटर व 60 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।त
                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को  12.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नायपूरा रंगवासा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नयापुरा निवासी सुमित पति संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रुपयें कीमत की 05 लीटर  अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भैरु महाराज का मंदिर हातोद इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नई आवादी निवासी महेश और ग्राम जामन्दा निवासी लाखन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3280 रुपयें कीमत की 41 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।त
                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 21.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जय भोले ढाबा भाटखेडी फाटा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भाटखेडी निवासी नितिन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1440 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना चन्द्रवतीगंज द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 17.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गा्रम हरियाखेडी फाटा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, पोटलोद निवासी नीलेश प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2100 रुपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।


                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना परदेशीपूरा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 14.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनीदेवी कालेज गा्रउण्ड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, सुगनीदेवी कालेज ग्राउण्ड इन्दौर निवासी अभय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध छुरा जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 23.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई मंदिर के पास एम आर 4 रोड भागीरथ पुरा इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, सयाजी होटल के पास विजयनगर निवासी आकाश उर्फ दीपक  पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।
                पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चंदननगर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, चंदननगर निवासी नईम उर्फ नब्बू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार


                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मसानीया के पास परदेशीपुरा और एन.टी सी ग्राउण्ड मालवा से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 51 गोरीनगर निवासी गुलाव और 557 भागीरथपुरा निवासी मोनू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।

                                  पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Sunday, July 19, 2020

“ भूमाफिया को पकड़ने हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना गाँधीनगर को मिली उल्लेखनीय सफलता “



इन्दौर दिनांक 19 जुलाई 2020 - पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के  द्वारा जमीन/प्लाट संबंधी धोखाधडी के प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था इस परिपेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, नगर पुलिस अधीक्षक गांधीनगर श्रीमती सौम्या जैन को टीम बनाकर फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था।
                उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी गाँधीनगर संजय सिंह बैस के द्वारा अपने स्टॉफ के साथ दबिश देकर अपराध क्रमांक 281/19 धारा 420,34 भादवि का पाँच हजार रूपये का फरार आरोपी अंकित श्रीवास्तव पिता स्व. शरदचंद श्रीवास्तव उम्र 36 निवासी निपानिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर महोदय द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 5000 रुपये नगद ईनाम की उद्घोषणा जारी की गई थी।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 75 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 19 जुलाई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 17 जुलाई 2020 के सुबह से आज दिनांक 18 जुलाई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 75 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

36 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 जुलाई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 36 आदतन एंव 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 जुलाई 2020 को 08 गैर जमानती व 02 गिरफ्तारी वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे,न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 जुलाई 2020 को 12.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे क्रासिंग ग्राम सुखलियारोड इंदौर सें सट्टंे की गतिविधियांे लिप्त मिलें, रूबिना फैक्ट्री सांई मंदिर के सामनें सेक्टर सी इंदौर निवासी दलशेर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रुपयें नगदी, सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 जुलाई 2020 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला बडा दरवाजा के पास खजराना सें अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 252 चमार मोहल्ला बडा दरवाजा के पास खजराना निवासी नरेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 जुलाई 2020 को 19.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लाबरिया भेरू झोपड पट्टी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, लाबरिया भेरू झोपड पट्टी निवासी मीराबाई पति महेश मेवाडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 17 जुलाई 2020 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रवि का घर ग्राम गांगलाखेडी से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम गांगलाखेडी निवासी रवि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें कीमत की 07 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 17 जुलाई 2020 को 15.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फरकोदा पेट्रोल पंप के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम फरकोदा थाना गौतमपुरा निवासी मांगीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 17 जुलाई 2020 को 16.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल चैराहा के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, मुन्नी बाई का मकान गली न 3 शकंरबाग कालोनी निवासी सचिन सोनाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध छुरा जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 17 जुलाई 2020 को 14.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विदुर नगर चैराहा इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 133 बुद्ध नगर इन्दौर निवासी अनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 17 जुलाई 2020 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेटमा नाका देपालपुर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, म न 302 शकंर कालोनी गांधीनगर निवासी ईश्वर मुनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

Saturday, July 18, 2020

· चंदन नगर पुलिस ने फर्जी गोली कांड का किया पर्दाफाश



·        हत्या के प्रयास के केस में पडोसी को फंसाने के चक्कर में दोस्तों सहित फरियादी खुद ही बना आरोपी

·        आरोपी इमरान व उसकी पत्नि नाजमा, आरिफ उर्फ भुरू, इकरार उर्फ चंदू व जुबेर ने मिलकर पडोसी समीर को हत्या के प्रयास में फंसाने के लिये रचा था षडयंत्र

·        आरोपी इमरान ने अपने ही साथियों से खुद पर गोली चलवाकर कराया था धारा 307 भादवि का अपराध पंजीबद्ध

·        आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल बरामद

इंदौर- दिनांक 18 जुलाई 2020- दिनांक 10-07-2020 को फरियादी इमरान पिता अब्दुल रसूल निवासी गीता नगर इन्दौर को जांघ में गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। चंदन नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो इमरान ने बताया कि उसके पडोसी समीर व एक अन्य व्यक्ति द्वारा एक्टिवा गाडी पर आकर मुझे जान से मारने की नियत से पिस्टल से गोली चलाई गई है जो मेरे जांघ पर लगी है । घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया , सिरपुर तालाब के सामने मैन धार रोड इन्दौर स्थित घटना स्थल को सील कर जांच प्रारम्भ की गई । घटना के संबंध में फरियादी इमरान की रिपोर्ट पर समीर व एक अन्य के विरूद्ध धारा 307 भादवि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया ।

       घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री हरीनारायणचारी मिश्र द्वारा घटना के आरोपियों को पकडने व गम्भीरता से प्रकरण की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया | उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद जैन द्वारा घटना के प्रत्येक बिन्दु पर बारीकी से चर्चा कर घटना की सही परिस्थितियों की सघन पडताल करने हेतु अति पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्री मनीष खत्री व नगर पुलिस अधीक्षक | अन्नपूर्णा श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में विवेचना हेतु थाना प्रभारी चंदन नगर योगेश सिंह तोमर को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करने हेतु  निर्देश दिये गये ।

       घटना की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश की गई तो उसने स्वयं का धार में होना बताया] जिसे थाने लाकर पूछताछ की गई । तकनीकी रूप से भी आरोपी द्वारा दिये गये बयान की पुष्टि हुई। घटना के समय आरोपी के धार में होने के सीसीटीव्ही फुटेज भी प्राप्त हुए जिससे यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी घटना के समय मौके पर न होकर धार में अपने ननिहाल में था। तब फरियादी इमरान के साथियों पर नजर रखी गई तो पता चला कि, घटना के पूर्व वह अपने परिचित व दोस्त आजाद नगर निवासी भुरू उर्फ आरिफ पिता मोहम्मद आसिफ शेख, चंदू उर्फ इकरार पिता अजीज व जुबेर पिता नबाव खान के अधिक सम्पर्क में रहा है घटना के समय इन्हें साथ में देखा गया है ।

उपरोक्त जानकारी के आधार पर फरियादी के तीनों साथियों को थाना चन्दन नगर में लाकर अलग अलग पूछताछ की गई तो वह टूट गये व तीनों ने ही फरियादी इमरान व उसकी पत्नि नजमा के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया । फरियादी का आरोपी समीर से पूर्व से ही झगडा चल रहा था। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराये थे इमरान व उसकी पत्नि ने समीर को बडे केस में फंसाने के लिये भुरू उर्फ आरिफ से बात की फिर चंदू व जुबेर को भी शामिल किया । घटना में उपयोग की गई पिस्टल व एक माइस्ट्रो गाडी भुरू ने उपलब्ध कराई, चंदू व जुबेर पिस्टल लेकर माइस्ट्रो गाड़ी से चंदन नगर आये, गाडी को जुबेर चला रहा था व चंदू पिस्टल लेकर पीछे बैठा था इमरान के बताये स्थान अम्मार नगर चौराहे स्थित चिकन सेंटर के पास धार रोड पर यह दोनों पहुंचे जहां इमरान पहले से ही अपनी मोटरसायकल बजाज डिस्कवर पर बैठा मिला | मौका देखकर चंदू ने इमरान की जांघ पर निशाना लगाकर गोली चलाई व दोनों आगे निकल गये लेकिन गोली जांघ में न लगकर मोटरसायकल में लगी तब इमरान तुरन्त अपनी मोटरसायकल स्टार्ट करके चंदू व जुबेर के पास पहुंचा व बताया कि गोली अभी जांघ में नहीं लगी है दुबारा मारनी पडेगी तब थोडा आगे जाकर शिव मंदिर के पास धार रोड पर चंदू ने फिर से उसकी जांघ पर निशाना लगाकर गोली चलाई जो इमरान की जांघ में नीचे तरफ लगकर आरपार हो गई । चंदू व जुबेर अपनी गाडी से चंदन नगर चौराहा होते हुए आजाद नगर भाग गये व इमरान ने पुलिस को सूचना पहुंचाई ।
 आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर चन्दन नगर चौराहा व घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज तलाश किये गये तो आरोपी चंदू व जुबेर माइस्ट्रो गाडी पर आते जाते हुए व इमरान के साथ घटना कारित करते हुए दिखाई दे रहे हैं । विवेचना के दौरान फरियादी इमरान व उसकी पत्नि द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर किये गये फर्जी गोलीकांड के सभी सबूत जुटा लिये गये व आरोपियों से घटना में प्रयुक्त पिस्टल , माइस्ट्रो गाडी व फरियादी इमरान की मोटरसायकल जब्त कर तीनों आरोपियों भुरू , चंदू व जुबेर को गिरफ्तार कर लिया गया है । प्रकरण में फर्जी साक्ष्य गढकर न्यायालयीन | कार्यवाही के प्रक्रम को गुमराह व प्रभावित करने तथा आरोपी को झूठा फंसाने का षडयंत्र रचने के कारण इन सभी षडयन्त्रकारियों के विरुद्ध प्रकरण में धारा 177]192]193]120 बी भादवि व 25]27 आर्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं ।

       आरोपियों को पकड़ने व फर्जी गोली कांड का खुलासा करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक योगेश सिंह तोमर] उनि विशाल यादव] उनि सन्दीपपोरवाल] उनि अश्विनी कुमार चतुर्वेदी]] प्रआर राजभान] प्रआर राकेश सिंह] आर कमलेश चावडा] आर नरेन्द्र सिंह तोमर] आर जितेन्द्र सिंह परमार व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।