Thursday, July 9, 2020

चोरो की टोली के पाँच सदस्य क्राईम ब्राँच की गिरफ्त मे, थाना एरोड्रम क्षेत्र मे बाईक पर घूमते धराये।



·                   क्राईम ब्रांच इन्दौर व थाना एरोड्रम की संयुक्त कार्यवाही में 05 आरोपियों से   कुल दस घटनाओ का हुआ खुलासा, पाँच अपराध दर्ज ।

·                   थाना एरोड्रम , थाना जी.आर.पी. की चेन स्नेचिंग की घटना, थाना परदेशीपुरा की मो. चोरी की घटना एंव थाना बिरला ग्राम उज्जैन की वाहन चोरी की  घटना को दिया था अंजाम, इन घटनाओं के अलवा मोबाइल छिनने की  वारदातों में भी शामिल हैं आरोपी।

·                 आरोपीगणो के कब्जे से दो सोने की चेन, लूट मे प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल, चोरी की गई मोटर सायकल डिलक्स व एक चोरी का मोबाईल सहित कुल  2 लाख रुपये का मश्रुका जप्त।


इंदौर- दिनांक 09 जुलाई 2020-  पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के द्वारा इन्दौर शहर में चोरी एवं नकबजनि, लूट व चेन स्नेचिंग की घटनओ पर अंकुश लगाने एंव inmen संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री राजेश दण्डोतिया को उपरोक्त संबंध में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया हैं। इन्दौर शहर से वाहन चोरी पर अंकुश पाने तथा पूर्व मे घटित हुई घटनाओं के अज्ञात आरोपीयों तथा गिरोह की पतारसी कर उनकी धरपकड करने हेतु इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के पालन मे क्राइम ब्रांच के समस्त टीम प्रभारीयों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये थे जो थाना एरोड्रम के स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से प्रभावी कार्वयाही की गई ।


 इसी क्रम मे दिनांक 08/07/2020 को  क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को सूचना मिली थी कि थाना एरोड्रम मे कुछ व्यक्ति बिना नंबर की बाईकों से टी.सी.एस कम्पनी के पिछे बाउण्डी वाल के पास हत्यार लेकर बैठे है  इस सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा थाना प्रभारी एरोड्रम को सुचित करते हुये थाना एरोड्रम पुलिस  के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर क्राईम ब्रांच की कई टीमों व्दारा कुल 5 व्यक्तियो को पकड उनका नाम पता पुछने पर (1) रितेश उर्फ छोटु पिता अशोक कौशल नि. 1118 भगीरथपुरा पुल के पास इंदौर (2) रवि पिता अशोक कौशल नि. 1118 भगीरथपुरा पुल के पास इंदौर (3)आकाश पिता राजु चौहान नि. पत्थर नाला महु इंदौर  (4) रवि पिता बंटु माथडर नि.साई मंदिर के पीछे जवाहर टेकरी धार रोड इंदौर  (5) महेश पिता जगदीश मेढा नि.विध्यांजली स्कुल के पास जवाहर टेकरी धार रोड इंदौर का होना बताया। आरोपियों के पास से एक लोहे की हथौडी, लोहे का एंगल, लोहे का बडा पाना,लोहे की चपटी छेनी एंव लोहे की दराता जप्त किया जो की चोरी करने के इरादे से लेकर आये थे। आरोपियो के पास से दो मो.सा. (01) पल्सर क्रं. MP47ML4176 (2) डिल्कस MP13ER3745 एंव एक OPPO कम्पनी का मोबाईल भी जप्त किये गये। उक्त घटनाक्रम के संबंध मे थाना एरोड्रम मे अपराध क्रं. 347/2020 धारा 401 भादवि का पंजिबध्द किया गया।


प्रकरण मे जप्तशुदा मोटर सायकल डिलक्स MP13ER3745 आरोपी रितेश उर्फ छोटु व रवि से जप्त की गई है और उक्त वाहन थाना बिरला ग्राम जिला उज्जैन के अपराध क्रं. 39/20 धारा 379 भादवि मे चोरी गया था। इसी प्रकार oppo मोबाईल भी थाना परदेशीपुरा के अपराध क्रं. 399/20 धारा 379 भादवि मे चोरी किया गया था।  आरोपीगण से जप्त दो सोने की चेन भी थाना जी.आर.पी. इंदौर के अपराध क्रं. 16/20 धारा 379 भादवि  व थाना एरोड्रम के अपराध क्रंमांक 167/20 धारा 379 भादवि मे जप्त कि गई है। आरोपीगण से अन्य मामलो के बारे मे भी पुछताछ की जा रही है।
आरोपीगण से पुछताछ पर निम्न घटनाओ का खुलाश किया गया-


(01) थाना एरोड्रम- दिनांक 19/03/2020 को फरियादी श्रीमति विनोद बाई अजमेरा नि. शिक्षक नगर एरोड्रम के द्वारा अज्ञात मो.सा. पर सवार दो व्यक्तियो के विरूध्द रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जब वह व्यंकटेश नगर गार्डन के पास दोपहर 01 बजे के आस-पास घुम रही थी तब सामने से एक मो.सा. पर दो व्यक्ति आये ओर गले से सोने की चेन खिच कर ले गये थे जिसका वजन 10.600 ग्राम था। उक्त घटना आरोपी आकाश पिता राजु व रितेश उर्फ छोटु के द्वारा कि गई थी।

 (02) थाना जी.आर.पी दिनांक 08/03/2020 को फरियादी दीपा चौरासिया के द्वारा रिपोर्ट की गई थी वह अपने परिवार के साथ मक्सी इंदौर फास्ट पैसेंजर ट्रेन से मक्सी से इंदौर आ रही थी। यात्रा के दौरान लक्ष
















इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 61 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 09 जुलाई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2020 के सुबह से आज दिनांक 09 जुलाई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 61 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

26 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आदतन एंव 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जुलाई 2020 को 07 गैर जमानती व वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे,न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ओटला पर मैजिक स्टेण्ड के पास राजबाडा और खाली मैदान खान कंपाउण्ड के पास कनाडिया इंदौर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, 295 राम मंदिर के पास बडी ग्वालछोटी निवासी कमल धीमान और 482 अलोक नगर इंदौर निवासी प्रकाश राजपूत तथा 31 श्रीराम नगर निवासी अर्जुन परमार और जितेन्द्र मण्डलोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3170 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
               
               
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना बाणगंगा  द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2020 को  20.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मैन रोड सुखलिया खातीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 84 मैन रोड सुखलिया निवासी शंेखर पिता तेजराम जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गली नं 02 भील कालोनी मुसाखेडी और शंाती नगर स्कूल के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 566/01 भील कालोनी निवासी प्रदुम और रोहित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।     
                पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सेठी नगर नाला ओर 307/16 समाजवादी इंदिरा नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बारा भाई इंदौर निवासी गोपाल पिता संुदर लाल पटेल और समाजवादी इंदिरा निवासी हरसिल पिता योगेश शर्मा और सुनील पिता हीरालाल केार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 05 लीटर जहरीली अवैध शराब व 500 गा्रम भांग जप्त की गई।           
                पुलिस थाना किशंनगंज द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2020 को 19.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सोनवाय टोल प्लाजा के पास नीमखेडा के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 114 विजय नगर निवासी अनूप ओर नई बस्ती निरंजनपूर निवासी प्रमोद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 33000 रुपयें कीमत की 07 पेटी व एक कार क्ऱ एम .पी 09 सी.डी 6077 और अवैध शराब जप्त की गई।  
               
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दरगाह मैदान खजराना और जमजम चैराहा खजराना इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 30 राजीव नगर बडला खजराना  निवासी सलमान और लजीज होटल के  पास तजीम नगर निवासी शाहरुख शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक अवैध छुरा व चाकु जप्त किये गये।
                पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के पाटीदार पेट्रोल पंप के पास इंदौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, फिरोज खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचशील नगर सुलभ शौचालय के पास एयरपोर्ट रोड इंदौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 295 आराधना नगर इंदौर निवासी विनेश उर्फ वीनू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना द्वारकापूरी द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 20.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हवा हमल ढाबा के पास बंगला रोड सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 157 सेक्टर ई प्रजापत नगर इंदौर निवासी गणेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
               
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।








अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 जुलाई 2020 को 18.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका भैरु मंदिर के पास से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 29 गोंविद कालोनी इंदौर निवासी कमल चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।


                  पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।







Wednesday, July 8, 2020

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे जुंए के अड्डे का भंडाफोड़


·
·         29 आरोपियों को पुलिस थाना बेटमा ने पकड़ा

इंदौर- दिनांक 08 जुलाई 2020 - पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन, इंदौर श्री विवेक शर्मा तथा उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के द्वारा अवैध गतिविधियों यथा शराब, सट्टा-जुंआ व आदतन अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे जिस पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक महू श्री अमित तोलानी एवं एसडीओपी देपालपुर श्री संजय चतुर्वेदी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए |
 दिनांक 7-7- 2020 को थाना बेटमा क्षेत्र के ढाबा, रेस्टोरेंट व संदिग्ध स्थानों की चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर मां अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट का संचालक परसराम श्रीवास्तव अपने रेस्टोरेंट के ऊपर बने हॉल में रुपया पैसों से हार-जीत का दांव लगवा कर नाल काटकर ताश पत्तों से जुंआ खिला रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शर्मा द्वारा एक टीम गठित कर मां अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट पर दबिश दी, जिसमें कुल 29 आरोपी पकड़े गए व एक आरोपी परशुराम मौके से फरार हो गया । मौके से कुल 89,390/-  रुपए जप्त किए गये ।
 पूछताछ में यह जानकारी मिली की परशुराम उर्फ पर्शिया थाना चंदन नगर इंदौर क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है जिसके ऊपर हत्या लूट जैसे संगीन अपराध पंजीबद्ध है । सभी जुंआरी इंदौर के रहने वाले हैं जिनसे रेस्टोरेंट का संचालक परसराम अवैध रूप से नाल काटकर जुंआ खिला रहा था | उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना बेटमा पर अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया  है |
        
       उक्त कार्यवाही में उत्कृष्ट स्तर का आसूचना संकलन कर सफलता अर्जित करने में थाना प्रभारी बेटमा निरीक्षक श्री संजय शर्मा, उप निरी. बिहारी सांवले, सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक 2418 मुकेश नागर, प्रधान आरक्षक 36 जगदीश भावर, प्रधान आरक्षक330 रंजीत परमार, प्रधान आरक्षक 2866अरविंद सिंह, आरक्षक 2924राजेश पटेल, आरक्षक योगेश रघुवंशी, आरक्षक 3000 ज्ञानेंद्र सिंह, आरक्षक 3785 कमलेश बौद्ध व आरक्षक 486 नरेंद्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है |

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 245 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 07 जुलाई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 के सुबह से आज दिनांक 07 जुलाई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 245 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

193 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जुलाई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 193 आदतन एंव 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गैर जमानती व 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 12 गैर जमानती व 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे,न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास जिंसी हाट मैदान और बाबा रामदेव मंदिर के पीछे जिंसी हाट मैदान इन्दौर सें सट्टे की गतिविधियोें में लिप्त मिलें, 02 सरकारी रोडवेज क्वाटर जिंसी हाट मैदान मल्हारगंज निवासी अजय उर्फ अज्जु और 18/2 मल्हार पल्टन मल्हारंगंज निवासी शहजाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 19.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अलवासा मेन रोड इंदौर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रामप्रसाद, जगदीश दरियावसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 01.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शनि गली माता जी मंदिर के पास सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, हेमंत, ओमप्रकाश, संजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 12 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लोटस चैराहा बिजनेश पार्क के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 80 आदर्श मेघदुत नगर इन्दौर निवासी नवीन पिता भगवान राव और 73 गंगादेवी न्रर निवासी कमल पिता चिमनालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2200 रूपयें कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की गुमटी की आड मे सुभाष नगर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 43/01 सुभाष नगर निवासी अविनाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवदर्शन नगर मुसाखेडी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शिवदर्शन नगर मुसाखेडी इंदौर निवासी श्रीमति संगीता कदम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 23.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चंद्र भागा हनुमान मंदिर के पीछे इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 3/4 चंद्रभागा मेन रोड निवासी विनोद और 75 गरीब नवाज कालोनी निवासी अभिषेक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 बाटल अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कासलीवाल के खेत मैदान इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 75 गरीब नवाज कालोनी निवासी सन्नी पिता राजकुमार भास्कर और 7/3 परदेशीपुरा निवासी राजेश कुमार पिता शांतिलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 51 पाव अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 12.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम निहालपुर मुंडी पुलिया के पास थाना राजेंद्र नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम निहालपुर मुंडी निवासी विक्रम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिग्विजय मल्टी पानी की टंकी के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, झोपडपट्टी लकडी मंडी के सामनें चदंन नगर निवासी गोपाल उर्फ खोदा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1520 रूपयें कीमत की 19 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 21.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर किराना दुकान के पास नई आबादी हातोद इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नई आबदी हातोद निवासी ओम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 11.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नया बसेरा सांची पांइट इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 09 नया बसेरा सांची पांइट निवासी रशिदा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुभाष नगर मंदिर के पास परदेशीपुरा और मालवा मिल सब्जी मंडी इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 396/3 सर्वहारा नगर निवासी गोलु उर्फ नितेश और 122/7 फिरोज गांधी नगर निवासी हेमंत उर्फ भैय्यु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक-पृथक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 19.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के तीन इमली बस स्टेंड के पास रोड इंदौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, राजकुमार मल्टी के सामनें 107 त्रिवेणी नगर चितावद निवासी सतीश उर्फ सत्या पिता गंगाराम कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को 23.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचशील नगर सुलभ काम्पलेक्स के पीछे एयरपोर्ट रोड सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 295 आराधना नगर निवासी विनेश उर्फ वीनू विलायधन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लालबाग गेट और विकास सेव भंडार के आगे सुदामा नगर झोपड पट्टी सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 5/12 बैराठी कालोनी जुनी इन्दौर निवासी विशाल और 90 श्रद्धा सबुरी कालोनी थाना द्वारकापुरी निवासी शांतिलाल राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक-पृथक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 06 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विदुर नगर चैराहा टंकी के पास सुलभ काम्पलेक्स के सामनें इन्दौर और सुलभ काम्पलेक्स के पास दिग्विजय मल्टी सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, बी 82 दिग्विजय मल्टी निवासी सोनू और मणिक बाग जुनी इन्दौर निवासी राजु भीलाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक-पृथक अवैध एक छुरा और एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Tuesday, July 7, 2020

आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही हेतु नामजद जवाबदारी तय हो: आईजी



इंदौर- दिनांक 07 जुलाई 2020-  वर्तमान में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध शस्त्र ,वाहन चोरी, गृह भेदन, लूट इत्यादि करने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ चल रही मुहिम के अंतर्गत आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा ने ज़ोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि थाने के आपराधिक तत्वों को अधिकारी/ कर्मचारी वार बांटा जाए ताकि संबंधित आपराधिक तत्वों पर निगरानी रखने व उनके सक्रिय रहने पर विधिक कार्यवाही हेतु थाना स्तर पे व्यक्ति विशेष की जिम्मेदारी निर्धारित हो सके ।
            उपरोक्त कार्य तीन दिवस में पूर्ण किए जाने के लिए आईजी ने निर्देश दिए हैं।  संबंधित सीएसपी इसका सत्यापन कर अपने-अपने पुलिस अधीक्षकों को इसकी रिपोर्ट देंगे और भविष्य में यदि कोई आपराधिक तत्व सक्रिय पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की जवाबदारी निर्धारित की जाएगी।
           जिला स्तर के  संपत्ति व शरीर संबंधी संगठित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए जवाबदारी क्राइम ब्रांच को दिए जाने हेतु  आईजी ने निर्देश दिए  हैं।