Saturday, July 4, 2020

अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार।



 ·        पुलिस ने 03 किलो 300 ग्राम गांजा बेचने ले जाते हुए दो आरोपियों को पकड़ा।
·        एक अन्य प्रकरण में अवैध देशी पिस्टल मय जिंदा कारतूस एवं एक चाकू के साथ में एक आरोपी को उसके नाबालिग साथी के साथ लिया गिरफ्त में।

इंदौर- दिनांक 04 जुलाई 2020- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री विवेक शर्मा द्वारा इंदौर संभाग में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये, बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा शहर में अवैध मादक पदार्थों, अवैध हथियारों व अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर थाना क्षेत्र में बदमाशों पर नकेल कसने हेतु प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए है। जिसके अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन, अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री एवं नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचते हुए 2 आरोपियों एवं अवैध हथियार देशी पिस्टल व चाकू के साथ 2 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

                   क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा ने थाना अन्नपूर्णा एवं थाना राजेन्द्र नगर की संयुक्त टीम बनाकर, कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसी दौरान टीम को मुखबिर द्वारा दिनांक 03-07-2020 को सूचना मिली कि दो व्यक्ति रीजनल पार्क के सामने खाली ग्राउंड में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आने वाले है। उक्त सूचना पर थाना राजेन्द्र नगर ओर अन्नपूर्णा की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुँची  और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर आते-जाते व्यक्तियो की सतत निगरानी की गयी, तो उस स्थान एक मोटर साइकिल MP-11/BD-2964 से आए दो संदेहियों को घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। उक्त संदेहियों से उनका नाम पता पूछते अपना नाम 1- सानी पिता मंसूर मंसूरी उम्र 20 साल निवासी श्रमिक कॉलोनी राऊ इंदौर तथा 2- शाहरुख पिता अकबर मंसूरी उम्र 24 साल निवासी नारायण कॉलोनी धामनोद जिला धार का होना बताया। उक्त संदेहियों की तलाशी लेते दोनों से एक बोरी में कुल 03 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला । उक्त संदेहियों से गांजा लाने व ले जाने के बारे में पूछने पर, बेचने हेतु लाना बताया । बाद आरोपियों को मौके पर कुल गांजा 03 किलो 300 ग्राम एव एक मोटरसाईकल MP-11/BD-2964 जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रं. 343/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया ।

            इसी प्रकार अवैधानिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए टीम को मुखबिर के माध्ध्यम से  सूचना मिली की पुलक सिटी गार्डन के पास दो लडके अवैध हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर पुलक सिटी गार्डन के पास थाना राजेन्द्रनगर क्षेत्र में से आरोपी शाहरुख खान पिता रहीस खान उम्र 23 साल निवासी 15ध्9 रामरहीम कॉलोनी राऊ के कब्जे से एक देसी पिस्टल एक जिंदा कारतूस व एक मोटरसाईकल MP-09/VN-7929 जप्त किया गया व उसके एक नाबालिग साथी से चाकू जप्त किया जाकर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर, अपराध क्रं. 342/2020 धारा 25,27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
            उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेन्द्रनगर निरीक्षक सुनील शर्मा, उप निरी. गोकुल अजनेरिया, उप निरी.सुषमा पाटोलिया,  प्रआर. मंगलेश्वर सिंह, आर. के.सी. शर्मा, आर. प्रदीप सिंह आर. रविकांत शर्मा, आर. चन्दर सिंह आर. इंदर सिंह आर,जोगेश लश्करी आर, सुनील कुमार की सराहनीय भूमिका रही ।



वाक् प्रोडक्शन के श्री अभिषेक सिंह सिसोदिया ने सुमधुर गीत के साथ दिया, जीवन के हर पल को जी भर जीने का संदेश




इन्दौर दिनांक 04 जुलाई 2020 - वर्तमान समय में पुलिस के मनोबल को बढ़ाने व उनमें सकारात्मकता लाने के लिये पुलिस के वायरलेस सेट पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘‘गीत हम गाएंगे कोरोना तुम्हें हरायेंगे’’ के अंतर्गत आज दिनांक 04.07.2020 को वाक् प्रोडक्शन के श्री अभिषेक सिंह सिसोदिया ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने प्रसिद्ध गीत ‘‘ हर घड़ी बदल रही हैं रूप जिंदगी, छांव हैं कभी तो कभी धूप जिंदगी। हर पल यहां जी भर जियों, जो हैं समां कल हो न हो'‘  को सुनाकर सभी पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाकर उत्साहवर्धन किया गया।
           वाक् प्रोडक्शन हाउस के श्री अभिषेक सिंह सिसोदिया और उनकी टीम, विगत समय से इंदौर पुलिस से जुड़कर लगातार लोगों में जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्य कर रही है।  जिसके अंतर्गत बच्चों हेतु अपराधों से बचाव हेतु बनाई गई कॉमिक बुक एवं नुक्कड़ नाटकों में भी इनकी टीम ने अभिनय योगदान दिया गया है।

            उक्त सुमधुर गीत सुनाने पर पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री विवेक शर्मा द्वारा श्री अभिषेक सिसोदिया की प्रशंसा करते हुए, उन्हें पुलिस का मनोबल बढ़ाने व उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद दिया गया। साथ ही उन्होनें सभी पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हमें इस गीत से यह सीख लेना चाहिए कि जीवन में हर समय एक सा नहीं रहता, कभी धूप तो कभी छांव इस जिंदगी की सच्चाई हैं। इसलिए हमें जब कभी कुछ समस्या वाला समय आए तो घबराना नहीं है उससे डटकर मुकाबला करना है, और जब खुशियाँ आयें तो उसका खुल के आनंद लें और उन लम्हों को हमेशा के लिए यादगार बना लें। इसी मानसिकता को रखते हुए हमें वर्तमान समय में इसी प्रकार से पूरी लगन, उत्साह एवं जोश के साथ एक दूसरे का मनोबल बढ़ाते हुए कार्य कर रहे हैं, इसे आगे भी जारी रखना हैं।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 52 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2020 के सुबह से आज दिनांक 03 जुलाई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 52 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

10 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन एंव 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जुलाई 2020 को 10 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2020 को 0.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंत्री आटो पाट्र्स वाली गली में सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मनीष पिता चंद्रिका प्रजापति, रितेश पिता बबलू, आकाश पिता राजु राठौर, राजू पिता जगदीश शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4000 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कैलोद हाला नाले के पास और तलावली चांदा से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बरलई जागीर जांगीड तहसील निवासी मांगीलाल पंवार और 55 पंचवटी के पीछे तलावली चांदा निवासी नंदराम पिता रामलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3680 रूपयें कीमत की 46 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2020 को 13.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशरबाग ब्रिज के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 258 बाबू घनश्याम नगर इन्दौर निवासी जितेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अमरेश्वर रोड हरसोला और हरनियाखेडी मेन रोड यादव चक्की के सामनें से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अमरेश्वर रोड हरसोला निवासी सुधीर और राज नगर निवासी प्रवीण और राहुज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2080 रूपयें कीमत की 10 लीटर व 18 क्वाटर लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बरदरी पडाव भील मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बरदरी पडाव भील मोहल्ला आरोपी के घर के सामनें इन्दौर निवासी भूरू पिता रमेश गिरवनाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध भांग सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2020 को 22.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नालें के पुल के पास कुम्हार भट्टी पालदा से अवैध भांग बेचते/ले जाते हुए मिलें, 55 कुम्हार भट्टी पालदा इन्दौर निवासी रामलाल पिता स्व धन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 ग्राम अवैध भांग जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 10 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2020 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वीर सावरकर मार्केट गेट के पास सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 83.84 वीर सावरकर मार्केट पांडे प्लाजा निवासी अक्षय उर्फ गोल्डी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालका माता मंदिर के पास कुलकर्णी का भट्टा और भंडारी ब्रिज के नीचें एम आर रोड 4 इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 399 कुलकर्णी का भट्टा निवासी मयंक और 224 नई जीवन फैल इन्दौर निवासी रोहित मिस्त्री को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2020 को 23.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गौरी नगर पटेल मार्केट इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 347 काका साईकल वाली गली गौरी नगर निवासी किशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2020 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मयुर नगर मेन रोड मुसाखेडी इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 139/10 मयुर नगर मुसाखेडी निवासी राजकमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कस्तुरग्राम कालेज गेट के सामनें खंडवा रोड और रालामडंल तिराहा खंडवा रोड सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 374 बाबू घनश्याम नगर इंदौर निवासी रोहित और पीयुष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा व चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2020 को 14.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुलक सिटी गार्डन के पास सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 15/9 राम रहीम कालोनी राऊ निवासी शाहरूख खान और मोईन उर्फ मोहिन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2020 को 21.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केट चैराहा चेंकिग पांइट डीपी के पास सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 1547 द्वारकापुरी निवासी सतीष उर्फ शालू अंडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

Friday, July 3, 2020

करोडों रूपये का फर्जी वीडियो दिखाकर ठगी करने वाले तीन सदस्य क्राईम ब्राँच की गिरफ्त में।


तांत्रिक क्रियाओं पर होने वाले अंधविश्वास का लाभ उठाकर ठगते हैं लोगों को।

शर्त के लिये उकसाकर , गुमराह कर लोगों का पैसा ऐठते थे।
कई लोगों को बना चुके थे शिकार और शर्त की राशि न देने पर अडी बाजी कर लूट लेते थे रूपये।

इंदौर, भोपाल सहित लगभग पूरे भारत में लोगों को ठगा, वर्तमान में गैंग सक्रिय है।

वीडियो दिखाकर, फर्जी नोटों का गोदाम बताकर तांत्रिक के माध्यम से रूपये गायब कराने की लगाते थे शर्त, शर्त में 50,000 से 1,00,000 रूपये लूटते थे।

आरोपीगणों से मोबाईल हैण्डसैट, बच्चों के बैंक के नोट , नगदी कुल 50,000 रूपये , 01 पण्टर नोट एवं 01 फोर व्हीलर कार क्रमांक MP20CJ3859 इग्निस बरामद।



इंदौर- दिनांक 03 जुलाई 2020- पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर  श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह के विरूद्ध  कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री राजेश दण्डोतिया को उपरोक्त अनुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारत्मय में उप पुलिस अधीक्षक अपराध एवं थाना अपराध शाखा की टीम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
        उक्त तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी अपराध शाखा के व्दारा टीम गठित कर लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह पर कार्यवाही की गई । गिरोह का मुखिया मनोज पाल पिता मोहन पाल 42 साल नि. फ्लैट क्रमांक 401 कोरल रिफ्स काँलौनी सहित दो अन्य सदस्यों सुमित सक्सेना पिता नारायण सक्सेना व संजय पिता कैलाश कौशल को हिरासत में लिया गया । मनोज व्दारा विगत दो वर्षों से लोगों के साथ ठगी का यह धंधा किया जा रहा है जिसमें उसमें सहयोगी सुमित व संजय लोगों को फंसाने में उसका साथ देते हैं । उक्त गिरोह के सदस्यों के कब्जे से 2000 रूपये के नोटों की 15 गड्डियाँ , 500 रूपये के नोटों की 230 गड्डियाँ जप्त की गई जिन पर बच्चों का बैंक छपा हुआ है । इन गड्डियों के ऊपर एक असली नोट लगाकर उसे डिब्बों में व्यवस्थित सजाकर उसका वीडियो बना लेते थे और उस वीडियों का उपयोग लोगों को नोटों के गोदाम के रूप में दिखाते थे। उक्त गिरोह व्दारा लोगों को फर्जी नोटों से भरे हुये गोदाम का वीडियो दिखाया जाता है जिसे लोगों में व्याप्त अंधविश्वास का सहारा लेकर तांत्रिक क्रियाओं का उपयोग कर पैसों को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजने हेतु भरोसा दिलाते हैं । लोगों को अपनी बातों में फँसाकर उनसे 50,000 से 1,00,000 रूपये की शर्त लगवाते है व शर्त के नाम पर लोगों से रूपये ऐंठ लेते थे  आरोपी मनोज पाल भी पूर्व में इस तरह की ठगी का शिकार हो गया था जिसने इसी बात का सहारा लेकर अपने साथियों के साथ दूसरे लोगों को ठगना शुरू कर दिया था । कई लोगों को अपने जाल में फँसाकर इसी तरह से उनके साथ ठगी की गई है। ठगी के इस नये तरीके का शिकार अंधविश्वासी व पैसों को लालच करने वाले बडी ही आसानी से हो जाते हैं । इंदौर , भोपाल सहित कई शहरों के लोगों ठगी का शिकार बना चुके है । इंदौर शहर में इस तरह के कई गैंग सक्रिय है जो इस तरह के अंधविश्वास का फायदा उठाकर लोगों को ठगने का काम करते है। लॉकडाउन के कारण लोगों में आई आर्थिक मंदी के कारण इस तरह के जल्दी धन अर्जन की स्कीम पर जल्दी भरोसा कर लेते थे ।
     मनोज पाल व उसके सहयोगी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना किशनगंज के सुपुर्द किया उक्त घटनाक्रम के संबंध में आवेदक हर्षेन्द्र चक्रवर्ती भोपाल इण्डिया बिग न्यूज 7 के व्दारा की गई रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मनोज पाल पिता मोहन पाल 42 साल निवासी फ्लैट क्रमांक 401 कोरल रिफ्स काँलौनी एवं सुमित सक्सेना पिता नारायण सक्सेना व संजय पिता कैलाश कौशल के विरूद्ध थाना किशनगंज में अपराध क्रमांक 406/2020 धारा 420, 386,120 बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रार्थी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह भोपाल इण्डिया बिग न्यूज 7 में संवददाता है इसे 15 दिन पहले भोपाल में रहने वाले उसके मित्र आदित्य व्दारा सूचना मिली थी कि इंदौर में रहने वाला मनोज पाल नि. कोरल रीफ्स काँलौनी पिगडम्बर के पास कोई फर्जी करेंसी का मामला है जो तांत्रिक क्रियाओं व्दारा एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाने का काम करता है जिसमें यह 50,000 से 1,00,000 तक की यह तांत्रिक व्दारा शर्त रखवाता है फिर वह दबिस व धमकी देकर उन रूपयों का अपने कब्जे में लेता है जब रिपोर्ट कर्ता को इस घटना क्रम का पता चला तो वह अपनी टीम के सदस्य दीपक कन्हाई को साथ में लेकर करीब 10 दिन इंदौर में रहकर दीपक को ही तांत्रिक बनाया और अन्य मित्र सुनील पाटिल नि. खण्डवा के माध्यम से आरोपी मनोज पाल से संपर्क किया गया और प्लान मुताबिक 50,000 रूपये दिखाकर मनोज पाल को वीडियो बनाकर लाने को कहा गया तो मनोज पाल 1-2 घण्टे बाद अपना स्वीट्स पर वीडियो बनाकर ले आया आवेदक के व्दारा तांत्रिक व्दारा सिद्ध कर दिया गया नोट व उसकी सीरीज भी विश्वास करने हेतु दिया था और मनोज ने बोला था कि यदि रिपोर्टकर्ता का तांत्रिक उक्त गोदाम के रूपये स्थानांतरित नहीं कर पाया तो हर्जाने के रूप में 50,000 रूपये देने की बात बोली और यदि तांत्रिक क्रिया व्दारा रूपये गायब कराता है तो गायब रूपये के तीन हिस्से होंगे यह बात होने के बाद यह लोग जब मनोज पाल उसके  साथी संजय कौशल व सुमित सक्सेना को गोडाउन चलकर दिखाने को कहा तो मनोज पाल के व्दारा कोरल रीफ्स में अपने फ्लैट पर जाकर अचानक हमलावर हो गये और रूपये निकालने को बोला और 50,000 रूपये और मंगवाने लगे और रखे पैसे छीन लिये । और रूपये मंगवाने के बहाने आवेदक के व्दारा पूर्व योजना मुताबिक क्राईम ब्राँच की टीम को सूचना दे दी और क्राईम ब्रांच के व्दारा मौके पर रेड की कार्यवाही की गई और आवेदक की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
                प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी मनोज पाल से 10 रुपये का 01 पण्टर नोट, नगदी 50000 रुपये, 15 गड्डी 2000 रुपये के बच्चों के नोट, एक कार क्र. MP20CJ3859 इग्निस एवं आरोपी संजय से 500 रुपये के बच्चों के नोट की 130 गड्डी आरोपी सुमित से  500 रुपये के बच्चों के नोट की 100 गड्डी जप्त की गई। आरोपियों से की गई अन्य धोखाधडी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।



दवाबाजार के सफाईकर्मी ने ही कर्जा पटाने के लिये व्यापारी को चाकू मारकर किया था लूटने का प्रयास।



आरोपी पुलिस थाना संयोगितागंज की गिरफ्त में

इंदौर- दिनांक 03 जुलाई 2020- पुलिस थाना संयोगितागंज क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 02.07.2020 को दवा बाजार पार्किंग में कपिल मित्तल को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चाकू मारकर लूट करने का प्रयास किया गया था। थाने सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर थाना प्रभारी राजीव त्रिपाठी मय बल के पहुंचे और जानकारी लेने पर, पता चला कि, दवाबाजार बेसमेंट पार्किंग में फरियादी कपिल पिता स्व.विनोद मित्तल उम 49 वर्ष निवासी 62 , अग्रसेन नगर थाना मल्हारगंज इन्दौर अपनी सफेद बलेनो कार क्र . MP - 09 - CV - 3145 को पार्किंग में खडी कर सीढियो से अपनी कपिल मेडिकल दुकान पर जा रहा था । फरियादी ने अपनी पीठ पर पिट्ठू बैग लटकाया हुआ था, जिसमें लगभग 02 लाख रुपये नगद थे एवं एक हाथ मे पानी की बोतल व दूसरे हाथ में बहीखाता लेकर जैसे ही सीढियो की ओर बढा तो दिन में लगभग 01 बजे एक अज्ञात लडके जिसकी उम्र लगभग 25-30 वर्ष होगी ने फरियादी का पीछे से आकर मुँह एवं गला दबाकर फरियादी से बैग लूटने की कोशिश की फरियादी ने उसे धक्का देकर चिल्ला चोट की तो अज्ञात आरोपी फरियादी के गले एवं दाहिने कंधे मे चाकू मारकर बिना कोई लूट - पाट किये भाग गया । फरियादी ने अपना पूरा सामान अपनी कार में रखकर कार लॉक कर घायल अवस्था में ही दुकान के पास पहुँचकर दुकान पर काम करने वाले लड़को को साथ लेकर ईलाज हेतू सुयश अस्पताल में पहुँचा । अस्पताल की सूचना पर फरियादी की ओर से अस्पताल में ही अज्ञात आरोपी के विरुद्ध देहाती नालसी धारा 393,394 भादवि की लेख कर असल कायमी अप.क्र 235/2020 पर कर प्रकरण विवेचना में लिया गया ।

घटना दवाबाजार जैसे मुख्य व्यावसायिक केन्द्र में दिन मे घटित हुई थी, अतः प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस महानिरीक्षक  इंदौर ज़ोन श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा पुलिस अधीक्षक ( पूर्व ) श्री विजय खत्री को तत्काल अज्ञात आरोपी की पतारसी कर,  गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए।  उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक ( पूर्व ) के मार्गदर्शन में मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री पूर्ति तिवारी ने पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण कर सुयश अस्पताल पहुंचकर घायल फरियादी से  जानकारी प्राप्त कर, थाना प्रभारी संयोगितागंज एवं उनकी टीम को घटना का खुलासा करने हेतु  आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
तथा थाना प्रभारी छोटीग्वालटोली , थाना प्रभारी पलासिया की टीम को आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया लगाया गया ।
पुलिस टीम द्वारा विवेचना मे आए तथ्यों तथा सीसीटीवी मे मिले फुटेज के आधार पर प्रकरण में आरोपी राहुल पंचवाल पिता स्व.सुनील पंचवाल उम्र 30 वर्ष निवासी गणेश मंदिर के पीछे 1317 मुराई मोहल्ला थाना छोटीग्वालटोली इन्दौर को गिरफ्तार कर, उसके बताये अनुसार घटना के समय पहने हुए कपडे एवं सेन्डल जप्त किये गये।
आरोपी राहुल ने पुछताछ मे बताया कि वह कई वर्षो से दवाबाजार में सफाई का काम कर रहा है । उसने अपनी बहनो की शादी के समय जो कर्जा लिया था उसे पटाने मे प्रतिमाह उसके वेतन से 0४ हजार रुपये की किश्त जाती है। कर्जा शीघ्र पटाने के लिये उसके मन मे फरियादी को लूटने का लालच आ गया । फरियादी ने पूर्व मे एक बार आरोपी को चाय पीने के लिये कुछ रुपये बैग से निकालकर दिये थे तब आरोपी ने बैग मे काफी नगद रुपये देख लिये थे । तभी से आरोपी के मन मे फरियादी को लूटने की योजना पनप रही थी और इसी बात को ध्यान में रखते हुए आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।  आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2010 मे थाना छोटीग्वालटोली मे मारपीट का एक अपराध भी दर्ज हुआ है ।  पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिससे प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

आरोपी को पकडने मे थाना संयोगितागंज के थाना प्रभारी राजीव त्रिपाठी.उनि.अक्षय कुशवाह , आर 1481 रिंकू राजपूत , आर 93 संजय तिवारी , आर .3629 रामलखन , प्र.आर .80 हरीश पटेल , वाहन चालक आर .3148 विनोद की एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे सायबर सेल की  महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही ।







Thursday, July 2, 2020

· थाना क्षिप्रा के डेढ वर्ष पुराने अन्धे कत्ल का खुलासा , एक आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में ।



·        क्राईम ब्रांच व थाना क्षिप्रा की सयुक्त कार्यवाही में आरोपी शैलेन्द्र सिंह पवार नि.देवास गिरफ्तार , घटना में प्रयुक्त पिस्टल मय 05 कारतुस के बरामद।
·        वाईन शॉप के मैनेजर मृतक रुपेश चौधरी के द्वारा की गई मारपीट का बदला लेने के लिये आरोपी ने अपने साथी टारजन के साथ मिलकर मृतक के सिर में मारी थी गोली, घटना में टारजन भी है आरोपी।
·        आरोपी शैलेन्द्र सिहं के विरुद्ध रतलाम , मंदसौर , देवास , तथा इन्दौर में हत्या , हत्या के प्रयास एवं अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज है । आरोपी टारजन भी है क्षिप्रा मर्डर केस में वांटेड , वर्तमान में सागर जेल में निरुद्ध ।
·        आरोपी को थाना क्षिप्रा क्षेत्रांतर्गत अपराध करने की नियत से घुमते मय पिस्टल व राउंड के पकडा , पूछताछ पर मैनेजर रुपेश चौधरी की हत्या का किया खुलासा ।

इंदौर- दिनांक 02 जुलाई 2020- श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर श्री विवेक शर्मा एवं  पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा अज्ञात मर्डर के प्रकरणों के खुलासे व आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री राजेश दण्डोतिया को उपरोक्त संबंध में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारत्मय में उप पुलिस अधीक्षक अपराध एवं थाना अपराध शाखा की टीम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा लम्बे समय से अन्धे कतल के खुलासे हेतु निर्देशित किया गया था।

                इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा थाना क्षिप्रा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 17/2019 धारा 302 भा.द.वि. एवं 25,27 , आर्स एक्ट आरोपी अज्ञात , मृतक - मैनेजर रुपेश चौधरी निवासी डकाच्या याना क्षिप्रा जिला इन्दौर के संबंध में विश्वस्थ सूत्रो से असूचना का संकलन करते हुये कार्यवाही की गई । यह कि दिनांक 12.01.2019 को प्रार्थी मयंक कुमार मांझी निवासी - एम.आई.जी कालोनी इन्दौर ( वर्तमान- राकी का ढाबा ग्राम इकाच्या ) के द्वारा मृतक मैनेजर रुपेश चौधरी निवासी - डकाच्या के संबंध में अज्ञात आरोपी के द्वारा सिर में गोली मारकर हत्या करने के संबंध में रिपोर्ट की गई थी । जिस पर थाना क्षिप्रा में उक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया उक्त अपराध के संबंध में अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु लगातर प्रयास किये गये पंरतु सफलता नही मिली।
                उक्त अपराध की पतारसी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा विगत 02-03 माह से उक्त संबंध में असूचना संकलन करते हुये कार्यवाही की गई जिसमें दिनांक 01.07.2020 को मुखबिर के द्वारा सूचना दी गई की मृतक रुपेश चौधरी का वादविवाद आरोपी शैलेन्द सिंह पवार पिता स्व.गोविन्द सिह पवार उम 32 साल निवासी देवास से घटना दिनांक 11.01.2019 से 10 माह पूर्व डाकच्या वाईन शॉप के पास रोड पर हुआ था तब मृतक के द्वारा आरोपी के साथ मारपीट की थी और हेलमेट से आरोपी के जबडे व कनपट्टी पर चोट पहुचाई थी जिस कारण आरोपी के द्वारा उसका 02-03 माह तक इलाज देवास में कराया गया परंतु आरोपी के द्वारा अपनी इज्जत के चलते किसी थाने में रिपोर्ट नही की गई , मृतक की मारपीट को उसके द्वारा अपनी प्रतिष्ठा व इज्जत का सवाल बना लिया और मृतक की हत्या करने की नियत से सही मौके का इंतजार करता रहा और दिनांक 11.01.2019 को रात्री करीब 10.00 से 11.00 बजे के माध्य आरोपी शैलेन्द्र पवार अपने अन्य साथी टारजन के साथ उसकी मोटर सायकल पल्सर पर घटना स्थल राकी का ढाबा ए.बी. रोड डकाच्या इन्दौर पर छोड दिया और रोड की दुसरी तरफ चौकसी कर इंतजार करता रहा ताकि आरोपी शैलेन्द्र पवार के द्वारा की जाने वाली घटना को कोई ना देख सके । मृतक रुपेश चौधरी निवासी डकाच्या , वाईन - शॉप में मैनेजर था और घटना दिनांक को अपनी मोटर सायकिल अपाची एम.पी .09 VD - 7866 को लेकर ए.बी रोड तरफ निकला था जिसे वाईन शॉप के पास में ही आरोपी शैलेन्द्र पवार दवारा अंधेरे का फायदा उठाते हुये लिफ्ट मांगी और मृतक की मोटर सायकल के पीछे बैठ गया और 500 मीटर आगे जाने पर मोटर सायकिल मृतक से रुकबाई गई । और मौका पाते ही पीछे बैठे आरोपी ने मृतक रुपेश चौधरी के सिर में पीछे की तरफ कान के पास सटाकर लगातर दो फायर किये गये और मृतक मोटर सायकिल सहित गिर गया और आरोपी शैलेन्द्र पवार अपने साथी टारजन के साथ में मोटर सायकिल से चले गये । घटना स्थल से मृतक की मोटर सायकिल व दो चले कारतुस के खोखे भी क्षिप्रा पुलिस के द्वारा जप्त किये गये थे ।

                आरोपी शैलेन्द्र सिहं से पूछताछ पर बताया कि इसके द्वारा पहला अपराध वर्ष 2009 धारा 302 मंदसौर में अपने दोस्त सतपाल सिंह और अन्य के साथ मिलकर गबरू पठान का मर्डर किया जिसका अपराध थाना सिटी कोतवाली मंदसौर में पंजीबद्ध है इसका दूसरा अपराध वर्ष 2013 धारा 307 साथी रितेश राठौर एवं दिलीप ढोली एवं के साथ मिलकर बोरा को जान से मारने का प्रयास किया था जिस संबंध में थाना सिटी कोतवाली मंदसौर में अपराध पंजीबद्ध है ।इसका तीसरा अपराध दोस्तों टार्जन , और अन्य के साथ मिलकर पप्पू सेक्सी को जान से मारने का प्रयास किया जिस संबंध में जिला रतलाम थाना चांदनी चौक में अपराध पंजीबद्ध है । इसका चौथा अपराध धारा 25/27 आर्स एक्ट है और इसका पांचवा अपराध धारा 25/27 आर्स एक्ट थाना माधवनगर उज्जैन वर्ष 2014 है । इसका छठा अपराध धारा 307 भादवि थाना नाहरदरवाजा जिला देवास वर्ष 2015 साथी प्रदीप सिंह बैस और राहूल सिंह पवार के साथ मिलकर हावाई फायरिंग की थी । इसका सतवा अपराध धारा 307 भादवि थाना औद्दोगिक क्षेत्र जिला देवास वर्ष 2018 साथी कपील सिलावट के साथ मिलकर कमल आहूजा पर गोली चलाई थी । आरोपी शैलेन्द्र पवार से अन्य घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है और अन्य अपराधिक रिकार्ड के संबंध में जानकारी ली जा रही है । उक्त मर्डर के खुलासे में लगी टीम को उचित इनाम देने की घोषणा वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा की गई है ।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 41 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2020 के सुबह से आज दिनांक 02 जुलाई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 41 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

03 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन एंव 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 जुलाई 2020 को 04 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2020 को 15.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भवानी नगर चैराहा हनुमान मंदिर के पीछे इंदौर पास इन्दौर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, दारासिंह, मोहसिन, कालु, जितेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 480 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2020 को 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हेंडपंप के पास भावना नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 591 हेंडपंप के पास भावना नगर निवासी कुसुम पिता कालुराम श्ंिादे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झोपड पट्टी के पास स्कीम न 71 और नावदा पंथ ब्रीज के नीचें धार रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम इंद्रपस्थ सिंदौडा धार रोड निवासी झुमकी बाई और सिंदोडा बंगला के पास निवासी जगदीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2600 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2020 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचायत चैराहा मेन रोड भगौरा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भगौरा निवासी नितीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5000 रूपयें कीमत की 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाहरखेडी तालाब के पास ग्राम रायकुंडा थाना मानपुर और भेरूबाबा मंदिर के सामनें जानापाव रोड ग्राम बडकुआ थाना मानपुर इंदौर सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कुशलगढ थाना बडगोंदा इन्दौर निवासी संतोष और मांगलिया थाना बडगौंदा निवासी उमेश और ग्राम हासलपुर निवासी दिनेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2020 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्बन हाट गेट के पास सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बिदा सरिया फार्म हाउस के सामनें आम रोड सुल्लाखेडी थाना क्षिप्रा निवासी ग्राम सुल्लाखेडी थाना क्षिप्रा निवासी सुरेश पिता बाबूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रूपयें कीमत की 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2020 को 19.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामनें पंाच महुआ सिमरोल से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, महुआं सिमरोल निवासी राजल पिता प्रताप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।