Saturday, June 20, 2020

· तीस हजार का इनामी भूमाफिया चम्पू उर्फ रितेश अजमेरा क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में ।



·       थाना बाणगंगा , लसूडिया , तेजाजी नगर , तुकोगंज के कुल 15 मामलो में था फरार ।

·       थाना बाणगंगा में कालंदी गोल्ड सिटी, थाना लसूडिया में फिनिक्स टाउनशीप, थाना तेजाजी नगर व थाना तुकोगंज में सेटेलाईट हिल्स कालोनी को लेकर धोखाधडी के कुल 18 मामले पंजीबद्ध है, जिसमें से 03 मामलो में पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है।

·       इन्दौर पुलिस द्वारा चलाए गए भूमाफिया अभियान के दौरान हुआ था फरार। उज्जैन, उत्तर प्रदेश एवं नेपाल के सीमावर्तीय क्षेत्र में काटी थी फरारी।

·       प्लाट धारको से सैटलमेन्ट के लिये उज्जैन से इन्दौर आते समय सावेंर रोड पर धराया, सफेद रंग की फार्चुनर MP09-WA-2930 भी जप्त।

·       कालंदी गोल्ड सिटी थाना बाणगंगा क्षेत्र, फिनिक्स टाउनशीप थाना लसूडिया क्षेत्र तथा सेटेलाईट हिल्स कालोनी थाना तेजाजी नगर क्षेत्र में स्थित कालोनी में प्लाट क्रेताओँ से रुपये लेकर नही दिया था प्लाट का स्वामित्व ।
                
इंदौर- दिनांक 20 जून 2020- पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक शर्मा इन्दौर जोन इन्दौर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा लम्बे समय से चल रहे फरार आरोपी भूमफिया एवं इनामी बदमाश की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री राजेश दण्डोतिया को उपरोक्त अनुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में उप पुलिस अधीक्षक अपराध एवं थाना अपराध शाखा की टीम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।

      यह कि थाना लसुडिया जिला इन्दौर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक(01)-अपराधक्रमांक-44/19धार420,34भादविएवंअपराधक्रमांक,1424/19,1432/19,1435/19,02/2020धारा420,467,468,471,34भादवि(2)थानाबाणगंगाकाअपराधक्रमांक-460/19,07/2020धारा20,467,468,471,120बी भादवि, कुल 07 अपराधो में कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर के द्वारा फरार आरोपी चम्पू उर्फ रितेश अजमेरा पिता पवन अजमेरा निवासी 29-30 पालीवाल नगर इन्दौर के विरुद्ध प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये  पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन द्वारा गिरफ्तारी हेतु 30000/- रुपये की इनाम उद्दघोषणा की गई थी।
 क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के द्वारा विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी चम्पू उर्फ रितेश अजमेरा उज्जैन से इन्दौर अपनी सफेद रंग की फार्चुनर गाडी नम्बर MP09 WA 2930 को स्वंय चलाकर आ रहा है जो सावेंर और इन्दौर के बीच में है सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना बाणगंगा की पुलिस के द्वारा सांवेर रोड पर घेराबंदी कर मय वाहन के पकडा जो वाहन की तलाशी पर आरोपी चम्पु उर्फ रितेश अजमेरा गाडी चलाते हुये मिला जिसे हिरासत में लिया गया और थाना बाणगंगा के मामले में आरोपी रितेश उर्फ चम्पू अजमेरा को थाना बाणगंगा पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी की गई।
     आरोपी चम्पू उर्फ रितेश अजमेरा व अन्य के विरुद्ध थाना बाणगंगा में कालंदी गोल्ड सिटी को लेकर कुल 04 अपराध पंजीबद्ध है जिसमें से अपराध क्रमांक- 563/16 धारा 420,467,468,471,34 भादवि में गिरफ्तारी हो चुंकी है जबकि 03 मामलो में गिरफ्तारी शेष है । इसी तरह थाना लसुडिया में फिनिक्स टाउनशीप को लेकर आरोपी चम्पू उर्फ रितेश अजमेरा व अन्य के विरुद्ध कुल 11अपराध पंजीबद्ध है और उक्त सभी मामलो में से एक मामले में अपराध क्रमांक 526/16 आरोपी की गिरफ्तारी की गई थी शेष 10 मामलो में आरोपी की गिरफ्तारी शेष है। आरोपी रितेश उर्फ चम्पू अजमेरा के विरुद्ध सेटेलाईट हिल्स कालोनी नायता मुंडला को लेकर ,थाना तेजाजी नगर व थाना तुकोगंज में एक एक अपराध पंजीबद्ध है और पूर्व में फिनिक्स टाउनशीप को लेकर थाना अपराध शाखा जिला इन्दौर में अपराध क्रमांक 13/16 धारा 420, 467, 468, 471, 431, 432, 424, 201,120बी भादवि में भी आरोपी चम्पू उर्फ रितेश अजमेरा एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। इस तरह जिला इन्दौर में आरोपी चम्पू उर्फ अजमेरा के विरुद्ध कुल 18 मामले पंजीबद्ध है, जिसमें से कुल 03 मामलों में गिरफ्तारी हो चुकी थी और अन्य शेष कुल 15 मामलों में गिरफ्तारी लंबित थी ।
  आरोपी रितेश उर्फ चम्पू अजमेरा इन्दौर पुलिस द्वारा भूमाफिया के विरुद्ध चलाये गये अभियान के दौरान ही इन्दौर छोडकर चला गया था और अपनी फरारी उज्जैन, उत्तर प्रदेश व नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में काटी है और लॉकडाउन के बाद जिला इन्दौर में पंजीबद्ध अपराधो में प्लाट क्रेताओं से सेटलमेन्ट व बात करने उज्जैन से इन्दौर अपने फार्चुनर वाहन क्रमांक MP09 WA 2930 से वापस आ रहा था जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। पूछताछ पर प्लाट धारकों से अन्य सहअभियुक्तों से मिलकर रुपये लेकर प्लाट का स्वामित्व नही दिया। आरोपी चम्पू उर्फ रितेश अजमेरा के द्वारा फिनिक्स टाउनशीप ग्राम कैलौद हाला में बतोर डायरेक्टर तथा कालंदी गोल्ड सिटी बाणगंगा , सेटेलाईट हिल्स नायता मुडंला तेजाजी नगर में बतोर इंवेस्टर के रुप में भूमिका निभाई है और प्लाट धारको को झूठा आश्वासन देकर प्लाट की राशि अवैध रुप से प्राप्त करते आज दिनांक को संबंधित प्लाट का स्वामित्तव नही दिया गया है । 
              आरोपी चम्पू उर्फ रितेश अजमेरा के विरुद्ध पंजीबद्ध लंबित अपराधों का विवरण इस प्रकार है -थाना बाणगंगा (01)- अप.क्र.1459/19धारा420,467,468,120बी,471,भा.द.वि.आवेदक नारायण गोयल निवासी तोतला नगर बाणगंगा इन्दौर, (02)-अप.क्र.-1460/2019 धारा 20,467,468,120बी,471भा.द.वि. में आवेदक मंयक गोयल निवासी संविद नगर कनाडिया इन्दौर (03)- अप.क्र.-07/2020 धारा 420,467,468,406,471,34 भादवि में आवेदक कमलकांत मिश्रा निवासी विजय नगर इन्दौर (उक्त तीनो अपराधो में आरोपी चम्पू उर्फ एवं अन्य के द्वारा कांलदी गोल्ड सिटी में क्रेताओं से प्लाट की राशी लेकर स्वामित्व नही दिया गया)। कुल 03 अपराध जिसमें चम्पु उर्फ रितेश अजमेरा गिरफ्तारी शेष थी ।
        थाना लसुडिया पर (01)- अपराध क्रमांक 44/2019 धारा420,34 भादवि आवेदक मनोज दुबे निवासी जनता कालोनी इन्दौर, (02)-अप.क्र.1410/2019 धारा420,467,468,471 भादवि में हीरालाल मलेरिया निवासी बजरंग नगर इन्दौर, (03)- अप.क्र.1413/2019 धारा 420,467,468,471,34 भादवि में आवेदक मोहन लाल श्रीवास्तव निवासी सुखलिया इन्दौर, (04)- अप.क्र. 1414/2019 धारा 420,467,468,471,34 भादवि में आवेदक राजेश पोराणिक निवासी - स्कीम नम्बर 54 लसुडिया इन्दौर, (05)- अप.क्र-1415/2019 धारा 420,467,468,471,34 भादवि, में आवेदिका श्राध्या कौशल निवासी परदेशीपुराइन्दौर,(06)-अप.क्र.-1424/2019 धारा 420,467,468,471,34 भादवि,में आवेदक दिनेश बिजधाने निवासी खजुरी कला भोपाल, (07) -अप.क्र.-1432/2019धारा 420,467,468, 471,34 भादवि, (08)-अप.क्र.-1435/2019 धारा 420,467,468,471,34 भादवि में आवेदक राजकुमार सिदवे निवासी नंदानगर इन्दौर (9)- अप.क्र.1437/2019 धारा 420,467,468,471,34 भादवि, (10)- अप,क्र 02/2020 धारा 420,467,468,471,34 ,120 बी भादवि में आवेदक रिता शुक्ला व अन्य चार निवासी सुखलिया हीरानगर इन्दौर (उक्त 10 अपराधो में आरोपी चम्पू उर्फ रितेश अजमेरा एवं अन्य के द्वारा फोनिक्स टाउनशीप ग्राम कैलोद हाला  में क्रेताओं से प्लाट की राशी लेकर स्वामित्व नही दिया गया)। कुल 10 अपराध जिसमें चम्पु उर्फ रितेश अजमेरा गिरफ्तारी शेष थी ।
    थाना तुकोगंज अप.क्र. 29/2020 धारा 406,420 भादवि आवेदक कैलाश प्रसाद निवासी बाय पास कनाडिया इन्दौर तथा थाना तेजाजी नगर अप.क्र.17/2020 धारा 420,34 भादवि आवेदक नेहा सोनी निवासी सराफा इन्दौर (उक्त दोनों अपराध में सेटेलाईट हिल्स नायता मुडंला में रुपये लेकर प्लाट का स्वामित्व नही दिया)  कुल 02 अपराध जिसमें चम्पु उर्फ रितेश अजमेरा गिरफ्तारी शेष थी । कुल 15 अपराधो में प्रकरण में आरोपी चम्पु अजमेरा उर्फ रितेश अजमेरा की गिरफ्तारी की जाकर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।





























Friday, June 19, 2020

नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध हो सख्त कार्यवाही :आईजी


 अनलॉक 1.0 के दौरान अपराधों पर रोकथाम के मद्देनजर आईजी ने पुलिस को नशा करने वालों की चेकिंग करने  एवं शहर में नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है।
     आईजी ने कहा  कि नशा करने वालों एवं बेचने वालों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड हर थाने पर अपडेटेड रहें एवं ऐसे लोगों पर योजनाबद्ध तरीके से निवारक कार्यवाही की जाये जिससे  संभावित अपराध घटित होने से पूर्व ही रोके जा सके।
       साथ ही उन्होंने अवैध रूप से नाइट्रावेट(NITRAVET) एवं अल्प्राजोलम(ALPRAZOLAM) आदि  टेबलेट बेचने वाले ड्रग डीलर्स पर भी पुलिस को ड्रग्स डिपार्टमेंट के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है।

पश्चिम क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान से बदमाशो में हडकंप



इंदौर- दिनांक 19 जून 2020-  शहर में लाँकडाउन खुलने के बाद अपराधो में वृद्धि होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन इंदौर श्री विवेक शर्मा और पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा आदतन अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखकर उनकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिये गये थे । जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन द्वारा माह जून में इन बदमाशो की धरपकड हेतु अभियान चलाया गया ।  इस अभियान में अभी तक

1)            लगभग 300 से अधिक बदमाशो पर कार्यवाही
2)            96 स्थाई वारंट धराए
3)            101 मामले अवैध शराब के पकडे जाकर करीब 43.50 लाख की शराब जप्त
4)            14 बदमाशो से अवैध हथियार जप्त जिनमें से 16 देशी पिस्टल, 4 कटटे व 6 कारतूज जप्त
5)            150 आदतन अपराधियों के विरूद्ध धारा 110 की कार्यवाही की गई
6)            104 मामलो में शांति भंग करने वाले तत्वो को गिरफतार कर 151 की कार्यवाही की गई ।
7)            294 मामलो में 107,116 के तहत कार्यवाही की गई ।
8)            लंबे समय से व्यपहृत 10 बच्चो को दस्तयाब किया गया जिनमे से 9 बालिकाए व 1 बालक है
9)            चोरी, नकबजनी, लूट करने वाले 31 बदमाशो को निगरानी सूची में लाया गया
10)          सतत शरीर संबंधी अपराध करने वाले 12 बदमाशो को गुंडा सूची में लाया गया
11)          6 बदमाशो के जिला बदर पेश किए गए
12)          किशनगंज थाने मे नकली नोट के मामले मे फरार चल रहे 20,000/- रूपये के ईनामी बदमाश रमजान को गिरफतार किया गया ।

                                पुलिस द्वारा इस अभियान के अंतर्गत गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग 400 बदमाशों पर कार्यवाही की गई ।  लंबे समय से अदमपता 96 स्थाई वारंटियों को गिरफतार किया गया इस दौरान अवैध शराब की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आबकारी एक्ट में 101 मामलो में 122 लोगो को पकडा जाकर लगभग 43 लाख 50 हजार रूपये की अवैध शराब जप्त की गई, जबकि अवैध हथियार रखने वाले 14 बदमाशो से कुल 20 फायर आर्म्स जिनमे से 16 देशी पिस्टल व 4 देशी कटटे व 6 जिंदा राउण्ड जप्त किए गए ।  150 आदतन बदमाशों के विरूद्ध धारा 110 जाफौ , शांति भंग करने के मामलो में एक सैकडा से अधिक कार्यवाही, व धारा 107,116 जाफौ के अंतर्गत 294 मामलो में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई । इसके साथ ही  6 बदमाशो के जिलाबदर भी पेश किये गए ।
                                इस अभियान के अंतर्गत कुल 10 बच्चो को दस्तयाब भी किया गया है जिनमे से 09 बालिकांए एवं 01 बालक है । वही चोरी, नकबजनी, राहजनी कर अपनी जीविका चलाने वाले 31 बदमाशो को निगरानी सूची में लाया गया है एवं मारपीट लडाई झगडा व अडीबाजी करने वाले 12 बदमाशो को गुंडा सूची में लाया गया है । इस अभियान के दौरान थाना किशनगंज के नकली नोट संबंधी अपराध में 20,000/- रूपये के ईनामी बदमाश रमजान को भी गिरफतार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।
                 पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 58 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 19 जून 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 18 जून 2020 के सुबह से आज दिनांक 19 जून 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 58 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

23 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 जून 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 23 आदतन एंव 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


13 गैर जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 जून 2020 को 13 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित, 19 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 18 जून 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 225 प्रकाश सेठी नगर इन्दौर निवासी संतोष पिता अशोक बाघ और 1236 ए मैकेनिक नगर भमौरी निवासी मुकेश उर्फ तांत्रिक पिता छोगालाल यादव और 33 अनिल नगर निवासी सुरजीत सिंह पिता निर्मलसिंह और 16 विश्वधाम कालोनी खजराना निवासी लवकुश पिता गणपति शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 18 जून 2020 को 14.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिंगापुर टाउनशिप तलवाली चांदा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 121 सेठी नगर बलदा कालोनी मंहुनाका निवासी रोहित पिता राजु ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6000 रूपयें कीमत की 30 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 18 जून 2020 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उर्दु स्कुल के पास पटेल मोहल्ला लाइट खंबे के पास खजराना से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, इमली वाले के गोडाउन के पास गांधीग्राम खजराना निवासी मो महिवाल पठान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धर्मशाला के पास लालगली परदेशीपुरा और कल्याण मिल खाली मैदान इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 229 कुलकर्णी का भट्टा निवासी अमित सुर्यवंशी और 238 कुलकर्णी का भट्टा निवासी कालीचरण उर्फ लक्ष्मीनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4300 रुपयंे कीमत की 43 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 18 जून 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला राऊ और आरोपियों के घर साईट मे वाडी मोहल्ला राऊ से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बाडी मोहल्ला राऊ निवासी शिवलाल और रेखाबाई जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  अवैध कच्ची शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 18 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गली न 04 जुना रिसाला बड का पेड के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 10/4 जुना रिसाला निवासी सुनिल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 18 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झुग्गी झोपडी स्कीम न 71 और जवाहर टेकरी धार रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, झुग्गी झोपडी स्कीम न 71 इन्दौर निवासी राजु उर्फ भाया और जवाहर टेकरी धार रोड निवासी अंजु पिता लक्ष्मण चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 18 जून 2020 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम भडकिया से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम भडकिया निवासी शकंर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2550 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 18 जून 2020 को 20.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राउली आम्बाचदंन इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राउली आम्बाचदंन निवासी भवंरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 18 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एबी रोड यशवंत नगर गुवाडा थाना मानपुर और छापरिया पगडंडी थाना मानपुर इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, यशवंत नगर गुवाडा थाना मानपुर निवासी गोवर्धन और बाबुलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 550 रुपयें कीमत की 12 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 18 जून 2020 को 22.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सेल सिटी के सामनें इन्दौर खंडवा रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम घोदबाद निवासी अर्जुन पिता स्व मुन्नालाल अनारें और मनोज पिता नंदकिशोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रूपयें कीमत की 62 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 18 जून 2020 को 23.40 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल चैराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 8 न्यु पलासिया हरिजन कालोनी निवासी सन्ना बागरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 18 जून 2020 को 0.50 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेघदुत गार्डन के पास गली इंदौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, न्यु गौरी नगर निवासी जितेंद्र उर्फ भूरा पिता अनोखीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 18 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राॅक स्कुल के सामनें रोड और बडी दरगाह मैदान खजराना इंदौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, सम्राट नगर उस्मानी मस्जिद के पास खजराना निवासी नासिर और जुबेर डां के पास ममता कालोनी खजराना निवासी शेख बब्बु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक-पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कल दिनांक 18 जून 2020 को 14.20 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टयुलिप गार्डन के पीछे स्कीम न 140 इंदौर से अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, बी/39 आयडिया मल्टी स्कीम न 140 निवासी रामकृष्ण उर्फ कन्ना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।