Monday, June 1, 2020

· अनलॉक -1 के दौरान सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही में, अवैध फायर आर्म्स की बड़ी खेप क्राईम ब्रांच इन्दौर की कार्यवाही में पकड़ाई ।



·        अवैध हथियार की खरीद फरोख्त करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार |
·        थाना आजादनगर व थाना कोतवाली पुलिस के साथ क्राईम ब्रांच की संयुक्त कार्यवाही ।
·        आरोपीगणों से 12 पिस्टल  23 कट्टे सहित कुल 35 अवैध हथियार एवं 7 जिंदा कारतूस बरामद ।
·        दहशतगर्दी फैलाने वाले आपराधिक तत्वों द्वारा की जा रही थी खरीद फरोख्त ।
·        सीमावर्ती जिलों के सिकलीगर पुनः हुए सक्रिय , lockdown में बनाये गये हथियारों को अब खपाने की तैयारी में थे।
·        अंजड, जिला- बडवानी का सिकलीकर, सिंघाना जिला - धार के एजेंट सहित इन्दौर का भी 1 एजेंट धराया ।
·        विगत 05 वर्षों में अवैध फायर आर्स के विरूद्ध इंदौर पुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही ।

इंदौर-  दिनांक 01 जून 2020- पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन श्री विवेक शर्मा व्दारा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त रोकने तथा भविष्य में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश पाने हेतु वर्तमान में आसूचना संकलन कर कार्यवाही करने के लिए सभी अधिकारियों को मीटिंग आयोजित कर दिशा निर्देश दिए गए थे । उक्त सम्बंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी द्वारा इंदौर शहर में अपराधियों पर नकेल कसने हेतु पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय ) श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में क्राइम ब्रान्च को निर्देशित किया गया था जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( क्राईम ब्रांच ) श्री राजेश दण्डोतिया व्दारा क्राइम ब्रांच की समस्त टीमो को अपराध शीर्ष बार आसूचना संकलन हेतु लगाया गया साथ ही ज्ञात सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से वैद्यानिक कार्यवाही करने के समुचित दिशा निर्देश दिये ।

            टीम को सूचना संकलन के दौरान यह बात सामने आई कि धार , बडवानी , खरगोन आदि जिलों में रहने वाले सिकलीगरों का संपर्क प्रदेश के बाहर महाराष्ट्र , गुजरात , उत्तर प्रदेश आदि राज्यो के एजेण्टों अथवा आपराधिक तत्वों से हैं जहाँ स्थानीय एजेंटों के जरिये चैन बनाकर सिकलीगर अवैध हथियारों का परिवहन कर खरीद फरोख्त करते हैं ।

           इन सिकलीगरों पर निगाह रखने के लिए क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम व्दारा अपने मुखबिरों सक्रिय किया गया जिसके बाद सूचना प्राप्त हुई कि नवलपुरा , अंजड जिला बडवानी का रहने वाला सिकलीगर दिलावर सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 48 साल , इन्दौर शहर के आजाद नगर क्षेत्र में अवैध हथियारों की डिलेवरी देने जा रहा है । सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम व्दारा थाना आजादनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए पतारसी उपरांत 1. दिलावर सिंह पिता लक्ष्मण सिंह निवासी अंजड जिला बडवानी को पकडा जिससे कब्जे से 6 देशी पिस्टल व 10 कट्टे तथा 2 जिंदा कारतूस मौके से बरामद हुये । सिकलीगर दिलावर ने बताया कि हथियार बेचते समय ग्राहक की संतुष्टि के लिये उसे हथियार से फायर करके दिखाना होता है अतः कुछ कारतूस साथ में लेकर ही डिलीवरी देने जाता है ।

            आरोपी सिकलीगर दिलावर सिंह ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह एक अन्य एजेंट 2. अनिल उर्फ गोलू शिंदे उम्र 30 साल निवासी मकान नंबर 85 मेन रोड ग्राम सिंघाना थाना मनावर जिला धार को भी साथ लेकर आया जो कि सिकलीकरों से बने अवैध हथियार को खपाने के लिये थाना कोतवाली क्षेत्र इंदौर में ग्राहकों की तलाश में निकला है एवं आरोपी दिलावर व्दारा स्वंय भी आजाद नगर क्षेत्र मे सक्रिय अपराधी 3 . संजय उर्फ केकडा निवासी शांतिनगर जिला इन्दौर को 1 पिस्टल व 1 कट्टा जिंदा कारतूस सहित व 4. रवि बरोले निवासी आजाद नगर जिला इन्दौर को 1 पिस्टल व 1 कट्टा जिंदा कारतूस सहित बेचना बताया ।

            आरोपी दिलावर सिंह के बताए अनुसार आजादनगर क्षेत्र से आरोपी संजय उर्फ केकडा एवं आरोपी रवि पिता घनश्याम बरोले को पकडा जाकर उनके कब्जे से सिकलीगर द्वारा बेचे गये हथियार व कारतूस बरामद किये गये हैं । बाद थाना कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा एजेण्ट अनिल उर्फ गोलू शिंदे को पतासाजी कर पकडा जिसके कब्जे से 1 पिस्टल व 5 कट्टे तथा 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ ।

            आरोपी अनिल शिंदे ने बताया कि एरोड्रम क्षेत्र का सक्रिय अपराधी अश्विन मराठा को 1 पिस्टल व 1 कट्टे तथा 1 जिंदा कारतूस एवं परिचित रिश्तेदार मनीष उर्फ बिल्ली निवासी देवनगर ( जोकि जिला इन्दौर मे फायर आर्स का दलाल है ) को 2 पिस्टल व 5 कट्टे व 1 जिंदा कारतूस बेचा है जिस पर कोतवाली क्षेत्र से ही आरोपी 5. अश्विन पिता समाधान मराठा उम्र 35 साल निवासी बी -43 पंचशील नगर थाना एरोड्रम जिला इन्दौर को पकडा जिसके कब्जे से 1 पिस्टल व 1 कट्टा तथा 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया एवं अन्य आरोपी 6 . मनीष उर्फ बिल्ली पिता रामचन्द्र भैरवे उम्र 38 साल निवासी 186 देवनगर , को इन्ड्रस्ट्री हाउस के पीछे से पकडा जिसके कब्जे से 2 पिस्टल व 5 कट्टे तथा 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया ।
            आरोपी सिकलीगर दिलावर सिंह थाना अंजड का आदतन अपराधी है इस पर बडवानी व बदनावर जिला धार में 8 अपराध दर्ज हैं । वह ताला - चाबी बनाने का काम करता है उसी की आड़ में अवैध पिस्टल व कट्टा बनाकर एजेंटों के माध्यम से बेच देता था ।

            आरोपी संजय उर्फ केकडा थाना आजाद नगर जिला इन्दौर का गुंडा है जिस पर मारपीट, गाली गलौंच, अवैध वसूली एवं अवैध हथियार रखने के 1 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबध्द है आरोपी नशा करने का आदी है जो कि क्षेत्र मे दशहत फैलाने हेतु हथियार खरीदे थे ।
           
            आरोपी रवि पिता घनश्याम बरोले थाना आजाद नगर जिला इन्दौर का निगरानी बदमाश होक आदतन अपराधी है जिस पर चोरी , मारपीट , गाली गलौंच , एवं अवैध हथियार रखने के 1 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबध्द है ।
            आरोपी अनिल उर्फ गोलू शिंदे सिंघाना के सिकलीगरों से संपर्क में आया और अवैध हथियारों की डिलेवरी मे मध्यस्थता का काम करने लगा व तस्कर बनकर सप्लाय देने जाने लगा ।

            आरोपी अश्विन पिता समाधान मराठा उम्र 35 साल निवासी बी -43 पंचशील नगर थाना एरोड्रम जिला इन्दौर का लिस्टेड गुंडा है जिस पर हत्या के प्रयास , लूट , डकैती , मारपीट , गाली गलौज, बलवा करना एवं अवैध हथियार रखने के 1 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबध्द है आरोपी नशा करने का आदी है जो लॉकडाउन के समाप्त होते ही क्षेत्र मे रंगबाजी दिखाने हेतु हथियार खरीदा था ।

            आरोपी मनीष उर्फ बिल्ली पिता रामचन्द्र भैरवे जिला इन्दौर का रहना वाला है जो कि अपने परिचित रिश्तेदार अनिल उर्फ गोलू शिंदे के माध्यम से बाकानेर के सिकलीगरों से अवैध हथियार लेकर इन्दौर मे सप्लाय करता है ।

            उक्त सराहनीय कार्य करने वाली टीम को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा 30000/- के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।






शांति से रहो - अन्यथा झेलो रासुका



इंदौर- दिनांक 01 जून 2020-  "शांति से रहो - अन्यथा झेलो रासुका" अभियान के तहत थाना जुनी इंदौर के कुख्यात आरोपी राजेश उर्फ छू पिता अशोक घावरी उम्र 35 वर्ष निवासी बीके हरिजन कॉलोनी इंदौर, जिसके विरुद्ध 37 अपराध पंजीबद्ध थे उक्त बदमाश द्वारा दिनांक 13.05 2020 को क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा मारपीट  किया था, जिस पर थाना जूनी इंदौर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था | आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए  बदमाश का एनएसए प्रकरण तैयार किया गया और जिला दंडाधिकारी महोदय से उसका निरोध आदेश प्राप्त कर भोपाल जेल दाखिल किया जा रहा है 
|
पुलिस महानिरीक्षक महोदय इंदौर जोन इंदौर श्री विवेक शर्मा  एवं  उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा आदतन अपराधियों /गुंडों  के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ''शांति से रहो - अन्यथा झेलो रासुका" के तहत विगत 5 दिन में दो अपराधियों जिसमें उक्त बदमाश के पहले छतरीपुरा के बदमाश उमेश पिता सदाशिव धानक के विरुद्ध  एनएसए की कार्यवाही की गई है|

नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर श्री दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में बदमाश का रासुका प्रकरण तैयार करने एवं बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम के निरीक्षक श्री भारत सिंह ठाकुर उप निरीक्षक अनिल गौतम व आरक्षक रतन को पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है |

पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि कोई आदतन अपराधी/ गुंडा पुनः अपराध करता है तो उसके विरुद्ध अनिवार्यत: रासुका की कार्यवाही की जावे |



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 20 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 01 जून 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 31 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 01 जून 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 20 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-



09 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 31 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन एंव 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 31 मई 2020 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चैपाटी के पास चैकिंग पाईंट सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,  सुदामा नगर निवासी राहुल और राम रहीम नगर निवासी संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12 बाटल अग्रेंजी अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 31 मई 2020 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर करोंदिया फाटा चैपाटी के पास चैकिंग पाईंट सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,  गौमतपुरा पीपली चैक निवासी जाहुद्दीन और करोंदिया निवासी अफसर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 लीटर कच्ची जहरीली अवैध शराब जप्त की गई।


                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।










Sunday, May 31, 2020

CHAMPION OF THE DAY



 24 MAY 2020
 Dr. Sandhya Chouksey

👨🏻🏅
Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.🏆

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों की सेहत की सुरक्षा हेतु होम्योपैथी दवाई उपलब्ध करवाने वाली डॉ. संध्या चौकसे को किया CHAMPIONS of the Day 🏆 के रूप मे सम्मानित

 वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स की सुरक्षा व सेहत का ध्यान रखते हुए  डॉ. संध्या चौकसे द्वारा उक्त महामारी से बचाव हेतु जिला पुलिस बल इंदौर के पुलिसकर्मियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिये होम्योपैथी दवाई Arsenic-200 की ५०० शीशी उपलब्ध करवायी गयी है।

 डॉ. संध्या चौकसे ने कहा कि इस महामारी से हम सभी की सुरक्षा हेतु समाज के ये रक्षक, योद्धाओं की तरह लड़ रहे हैं, जिसके लिये इनका सुरक्षित व सेहतमंद रहना बहुत महत्वपूर्ण हैं, अतः इनकी सुरक्षा व सेहत का ध्यान रखना हमारी भी सामाजिक जिम्मेदारी बनती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज के इन रक्षकों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु उनका ये छोटा सा प्रयास हैं।  
साथ ही उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि इस महामारी से जीतने के लिए, इन योद्धाओं का साथ देते हुए प्रशासन को सहयोग कर अपने परिवार व समाज को बचाएं |

👮🏻👮🏻🏅इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में डॉ. संध्या चौकसे द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।



सउनि अरुण सिंह परिहार द्वारा देश भक्ति गीत गाकर किया, पुलिस के कर्मवीर योद्धाओं की शहादत को सलाम



इन्दौर दिनांक 31 मई 2020 -वर्तमान समय में पुलिस के मनोबल को बढ़ाने व उनमें सकारात्मकता लाने के लिये पुलिस के वायरलेस सेट पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘‘गीत हम गाएंगे कोरोना तुम्हें हरायेंगे’’ के अंतर्गत आज दिनांक 31.05.2020 को पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ सउनि श्री अरुण सिंह परिहार ने अपनी प्रस्तुति  दी, जिसमें उन्होनें पुलिस के कर्मवीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि स्वरूप प्रसिद्ध देश भक्ति गीत ‘‘कर चले हम फिदा जानो तन साथियो, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों।  सुनाकर पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि, हमें अपने वीर योद्धाओं की शहादत को अपने जेहन में रखते हुए, पूरी एकजुटता व सतर्कता के साथ अपना उत्साह बनाये रखते हुए इस जंग को अंतिम अंजाम तक पहुंचाना हैं।
  
इस देश भक्ति गीत को सुनकर आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा द्वारा सउनि श्री अरुण सिंह परिहार के गीत की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन करतें हुए उनका मनोबल बढाया। साथ ही उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सभी के द्वारा पूरे जोश व उत्साह के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखते हुए एवं मनोबल बढ़ाते हुए अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है और इसे आगे भी बरकरार रखे, क्योंकि अब हमारे लिये  परिस्थितियां और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हैं।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 43 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 30 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 29 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 30 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 43 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

14 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन एंव 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


जुएं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 30 मई 2020 को 17.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गौरी नगर इन्दौर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलें हुए मिले, नरेश,  कैलाश, लखन, लक्ष्मी नारायण, बबलु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सें नगदी व से ताश पत्ते जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 29 मई 2020 को 17.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईआई एम टोलनाके के सामनें राऊ सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 6 त्रिवेणी एवेन्यु लालबाग निवासी यशराज पिता स्व शैलेंद्र तिवारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 29 मई 2020 को 21.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कलेक्ट्रेड कार्यालय चैराहा इन्दौर सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गुरूनानक कलोनी निवासी पलाश पिता दीवान सिमरानी और जयरामपुर कालोनी निवासी  पलाश पिता दीवान सिमरानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1680 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 29 मई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नावदा पंथ ब्रिज के पास और नुरानी नगर तिराहा धारा रोड सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम कलारिया चदंन नगर निवासी दिनेश और वेकंटश नगर एरोड्रम निवासी अश्विनी पारिक और 295/4 जनता कालोनी निवासी नरेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 29 मई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 07 एकता नगर थाना भवंरकुआ निवासी कमलदीप सिंह और ग्राम उत्तेडिया थाना सिमरोल निवासी कृणा कौशल और बजरंगपुरा केवटी निवासी विजय चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 29 मई 2020 को 10.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामनें ग्राम अडा पहाड सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, आदा पहाड निवासी सतीष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 29 मई 2020 को 0.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम हरसाना से करीब 01 कि मी आगे देपालपुर मेन रोड सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम मिर्जापुर देपालपुर निवासी दिलीप उर्फ छीपा पिता बाबुलाल केवट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

Saturday, May 30, 2020

पुलिस की त्वरित कार्यवाही से, देर रात शेल्टर होम से जाने वाली दोनों लड़कियों को दस्तयाब कर, पुनः शेल्टर होम मे दाखिल कराया



इंदौर - दिनांक 30 मई 2020- पुलिस थाना अन्नपूर्णा को दिनांक 29.05. 2020 के रात्रि 11.45 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र में संचालित एक शेल्टर होम से दो लड़कियां कहीं चली गई है। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन द्वारा उक्त बालिकाओं की पतारसी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री मनीष खत्री एवं नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री पुनीत गहलोत को दिशा निर्देश दिए गए। उक्त बालिकाओं की पतासाजी हेतु पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनके आधार पर दोनों बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया गया व पुनः शेल्टर होम दाखिल कराया गया।
            उक्त बालिकाओं की दस्तयाबी में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा निरीक्षक श्री सतीश द्विवेदी उपनिरीक्षक नीलमणि ठाकुर प्रधान आरक्षक मंगल सिंह एवं आरक्षण घनश्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है द्य पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर द्वारा उक्त टीम को पुरस्कृत किया जा रहा है।




फल/सब्जियां लाने वाली मोटर साइकिल से अवैध शराब ले जाने वाला आरोपी पुलिस थाना देपालपुर की गिरफ्त में


·     

·        आरोपी है थाना देपालपुर का निगरानीशुदा बदमाश

इंदौर - दिनांक 30 मई 2020- इंदौर शहर में आस पास के सरहदी जिलों से शराब लाकर अवैध रूप से बेचने की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा जिले के सरहदी थानों पर सतत कड़ी चेकिंग के निर्देश दिए गए थे।  जिस पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन द्वारा जिलों के सरहदी थानों पर प्रभावी चेकिंग व्यवस्था लगाने एवं मुखबिर तंत्र मामूर करने के निर्देश दिए गए है।
            उक्त निर्देशों पर कार्यवाही के दौरान थाना देपालपुर को मिली सूचना के आधार पर रात्रि 12.30 बजे ग्राम हरनासा के पास से मोटरसाइकिल नंबर MP-09/NV-7506 को रोका गया तथा मोटरसाइकिल चालक का नाम पता पूछते उसने अपना नाम दिलीप उर्फ छिपा पिता बाबूलाल केवट उम्र 28 साल निवासी ग्राम मिर्जापुर का होना बताया, जो थाना देपालपुर का निगरानी शुदा बदमाश होना पाया गया। आरोपी की मोटरसाइकिल को चेक करते मोटरसाइकिल की दोनों तरफ तरबूज लाने हेतु बांधी गई जाली (लगड़ा) के अंदर 6 पेटी देसी मसाला शराब व एक पेटी देसी दुबारा शराब कुल 7 पेटी देसी शराब कीमती 23000 रुपए की पाए जाने पर उक्त शराब को मय मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।
            अवैध शराब पकड़ने वाली टीम उप निरीक्षक दीपक राठौर, आरक्षक 437 राजेश व आरक्षक 3811 गणेश को पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 30 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 30 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 29 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 30 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 30 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

09 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन एंव 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुएं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 मई 2020 को 1.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सार्वजनिक माता मंदिर बाराभाई नीम के पेड़ के नीचे सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलें हुए मिले, विजय सिंह पिता अमृत सिंह, विजय पिता वंशीलाल बालखेडे, श्याम पिता किशंनराव बाघमारे, अजय पिता सदाशिव मतकर, भरत पिता छांेटेलाल लाम्बाते, दीपक पिता नरेन्द्र बालेकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सें 7920 रुपयें नगदी व से ताश पत्ते जप्त किये गये।
               
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 29 मई 2020 को 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भगौरा फाटा सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम किशनगंज निवासी मनोज और कालाकुण्ड़ निवासी राजेश दावडिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रुपयें कीमत की 20 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 29 मई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम खंजरकेडा के पास इन्दौर सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बडोदिया खान थाना सांवेर निवासी कालूसिंह सौलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दूध की केन से अवैध शराब जप्त की गई।
                 
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 मई 2020 को 11.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा चैराहा के पास इंदौर सें अवैध हथियार लेकर/घुमतें हुए मिले, 105 आदर्श विजासन नगर इंदौर निवासी रितिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सें एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
               
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।