Tuesday, May 26, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 13 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 26 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 25 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 26 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 13 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

01 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एंव 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध शराब सहित,07 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना विजय नगर  द्वारा कल दिनांक 25 मई 2020 को 18.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विजयनगर चैराहा इंदौर सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,, 52 प्रकाश चंद सेठी नगर इदंौर निवासी राघवेन्द्र और 29/1 नादिया नगर निवासी कल्लू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना तेजाजीनगर  द्वारा कल दिनांक 25 मई 2020 को, 4.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेजाजीनगर ब्रिज के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 274 गली नं 6 मूसाखेडी इंदौर निवासी धर्मेन्द्र सूर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3400 रुपयें कीमत की 07 बाटल बीयर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 25 मई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना पुराना टोल नाका ए.बी रोड बूढी बरलई और ग्राम पुवार्डारोड रेल्वे फाटके के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बलवाडा खरगोन हाजत्रल मुकाम कासा विलास 21 लसूड़िया निवासी हिंमाशु दांगी और 448 बापुगांधी नगर देवास नाका लसूड़िया निवासी हरीराम वर्मा कडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर व 03  बीयर बाटल अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 25 मई 2020 को, 2.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एक फोन 50 मानसरोवर काॅलोनी दंेवगुराडियास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 149 मानसरोवर काॅलोनी देवगुराडिया निवासी शेलू उर्फ जसविन्दर सिंह सलुजा पिता तिरलोचन्द्र सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 8000 रुपयें कीमत की 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 25 मई 2020 को, 13.00 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बालाजी चैराहा बायपास बेटमा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बनेडिया निवासी राहुल  भुवान सिंह राजपूत और सागौर धार निवासी गणेश पिता छोटेलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक बोलेरो पिकअप एम.पी. 09 जी.ए 3254 में 60 पेटी देशी अवैध शराब व 540 लीटर कीमत की 2 लाख 56 हजार रुप्यें जप्त की गई।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं|
अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 25 मई 2020 को 7.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्राईम सिटी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें,  रुस्तम का बगीचा इंदौर निवासी मनीष वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Monday, May 25, 2020


डायल-100 बीवीजी कंपनी के जोनल कोऑर्डिनेटर श्री योगेश श्रीवास्तव ने जोशीली कविता एवं गीत से किया, कोरोना की जंग हेतु इंदौर पुलिस मे नई उर्जा का संचार।

इन्दौर दिनांक 25 मई 2020 -  वर्तमान समय में  पुलिस के मनोबल को बढ़ाने व उनमें सकारात्मकता लाने के लिये पुलिस के वायरलेस सेट पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गीत हम गाएंगे कोरोना तुम्हें हरायेंगे‘ के अंतर्गत  आज दिनांक 25/05/20 को श्री योगेश श्रीवास्तव डायल 100 बीवीजी कंपनी के जोनल कोऑर्डिनेटर (इंदौर ,उज्जैन संभाग) ने अपनी प्रस्तुति दी,। जिसमें उन्होंने ‘‘विपदा का प्रवेश है, मौत का आवेश है। अडे-रहो, खडे रहों, यह वक्त का आदेश है।‘‘  कविता सुनाकर सभी पुलिसकर्मियों का न केवल मनोबल बढाकर उत्साहवर्धन किया, अपितु और अधिक ऊर्जा के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। तथा उन्होंनें यह गीत व कविता पुरें भारत में कोरोना से बचाये रखनें वाले कोरोना वारियर्स को समर्पित की।
               
                उक्त सकारात्मकता से भरा ओजपूर्ण व जोशीला गीत सुनाने पर पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री विवेक शर्मा द्वारा श्री योगेश श्रीवास्तव की प्रशंसा करते हुए कहा कि, यह कविता इन्दौर पुलिस कि लिए आत्मबल को बढ़ाकर, इस कोरोना के विरुद्ध जंग में उसका प्रयोग करने के लिये है। उक्त गीत सुनाकर पुलिसकर्मियों का मनोबल बढानें के लिए आईजी sir ने उन्हें धन्यवाद दिया।

प्रस्तुत कविता-

विपदा का प्रवेश है, मौत का आवेश है।।
अड़े रहो, खड़े रहो ये अब वक्त का आदेश है।।

थकना नही है, झुकना नही है।  अब आखिरी तक रुकना नही है।।।
माना कोई हथियार नही, हम जंग के सह सवार है,
 जंग को जीतने के हर हुनर  साथ हम तैयार हैं।
तीन शक्तियों का  अब अनूठा समावेश है।।
अड़े रहो, खड़े रहो ये अब वक्त का आदेश है।।

आहट पा इस  मौत की, आखेट पर आ हम गए।
अपनो से दूर रहके भी उनकी रूहों में समा गए।
इंतज़ार करेंगी चूड़ियां, भिजवा दिया संदेश है।
अड़े रहो, खड़े रहो ये अब वक्त का आदेश है।।


बोलती आंखों का वो प्यार याद आता है।।
मा का बनाया हुआ अचार याद आता है।।
मजबूर नही मजबूत बनाता  हर रिश्तों का निर्देश है।।
अड़े रहो, खड़े रहो ये अब वक्त का आदेश है।।


क्या हुआ जो कुछ पल को अपनो से दूर हो गए,
अनजान रिश्ते कुछ नए  दिल से कबूल हो गए।
उस पार खड़ी ज़िंदगी से मिल रहा यही उपदेश है
अड़े रहो, खड़े रहो ये अब वक्त का आदेश है।।


माथे का पसीना अब दर्द से  चित्कारता है,
मां का भीगा आँचल भी अब रोकर के पुकारता है,
आजा मेरे लाल आंखें अब तरस गई दरस को
तू दो दिन का कहके गया था या न लौटेगा कुछ बरस को।।
मेने भी कह दिया है माँ ये तेरा ही प्रदेश है।।
अड़े रहो, खड़े रहो ये अब वक्त का आदेश है।।


जंग कहाँ दुनिया मे तलवारों से जीती जाती है।
विजयश्री उनको मिलती है जिनकी चौड़ी छाती है।।
कर्तव्यों के इस मेले में वीर हजारों मिल बैठे हैं।।म्रत्यु भी ऐसे वीरों से मिलने को घबराती है।
शेरों की दहाड़ से अब गूंज उठा परिवेश है।।
अड़े रहो खड़े रहो, अब ये वक़्त का आदेश है।।


वीरान पड़ी सड़कें भी कुछ बोलके जाती हैं।
कल फिर ये आबाद होंगी, खामोशी से समझाती हैं।
तुम कल फिर किसी और राह के पथिक होंगे,
तब भी उन  चुनौतियों से बिल्कुल भी न व्यथित होंगे।।
मौत के भय से घबराता नही योगेश है।।
अड़े रहो, खड़े रहो ये अब वक्त का आदेश है।।

                अंत में उन्होनें ‘‘तुम साथ हो जब अपनें, दुनिया को दिखा देखें देगें। हम मौत को जीने के अंदाज सिखा देगें। गीत गाकर सभी में एक नया जोश भर दिया।



इस चुनौतीपूर्ण समय में पुलिस व जनता के सहयोग के लिये आगे आ रहे है समाजजन · कोरोना योद्धाओं को गर्मी से बचाव हेतु MAAC एकेडेमी ने वितरित किया Butter Milk


·        

इन्दौर दिनांक 25 मई 2020 - वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/कर्फ्यू आदेश के पालन हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना कर, अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओं की तरह लड़ते हुए, अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी बखूबी किया जा रहा है।

       पुलिस की इस कठिन ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए, अपनी संवेदनशीलता एवं समाज के प्रति अपने समर्पण को दर्शाते हुए, समाज के विभिन्न अंग एवं एनजीओ भी अपने-अपने स्तर पर इस संकट के समय में आगे आकर अपना योगदान दे रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, माया ऐकैडेमी ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (MAAC) की ओर से श्रीमती रचना जौहरी एवं श्री अभिषेक सिसोदिया द्वारा आज विजय नगर थाने पर पुलिसकर्मियों व रक्षा समिति सदस्यों को ड्यूटी के दौरान गर्मी से बचाव हेतु अमूल बटर मिल्क के 10 पैकेट्स, सीएसपी विजय नगर व टीआई विजय नगर को भेंट किये गये। इस अवसर पर अति पुलिस अधीक्षक फायर सर्विसेस इंदौर सुश्री अंजना तिवारी भी उपस्थित थी, जिंहोंनें MAAC द्वारा संवेदनशीलता के साथ किये जा रहे इस कार्य की सराहना की गयी।

       इस मुश्किल घड़ी में पुलिस के साथ कई समाजजन भी जनता व पुलिस को अपना सहयोग दे रहे है। इंदौर पुलिस इस प्रकार सराहनीय सहयोग/सेवा देने वाले सभी समाजजन का हार्दिक स्वागत करती है।




डीएसपी के सुमधुर गीत के साथ सभी ने मनाया, अपनी साथी महिला एएसआई का जन्मदिन।




इंदौर- दिनांक 25 मई 2020-  वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतीपूर्ण ड्यूटी को अंजाम दिया जा रहा है। इंदौर पुलिस द्वारा अपने साथी पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के प्रति संवेदनशीलता एवं सह्रदयता दर्शाते हुए, उनकी हर समस्या एवं सुविधा का ध्यान रखने के साथ ही उनकी भावनाओं का ध्यान भी रखा जा रहा है।

                इसी क्रम में आज कोविड-19 सीसीटीवी कंट्रोल रूम में कार्यरत ASI(m) भावना राणा का जन्मदिन सभी साथीगण ने मिलकर मनाया, जिसमें विशेष तौर पर डीएसपी (लाईन) श्री अजीतसिंह चौहान ने अपनी सुमधुर आवाज में गीत गाकर, उनके इस जन्मदिन को यादगार बना दिया।
       इंदौर पुलिस के अधिकारियों व साथी कर्मचारियों के इस भावनात्मक सरप्राइस से अभिभूत होकर सुश्री भावना राणा ने कहा कि उनका आज तक इतना अच्छा जन्मदिन नहीं मना, जितना आज  मना हैं। इसके लिये वह बहुत खुश हुई और उन्होनें इसके लिए उन्होनें सभी को तहे दिल से धन्यवाद दिया।

अवैध शराब परिवहन करने वालों पर इंदौर पुलिस कड़ी कार्यवाही, बोलेरो गाडी में भूसे के अंदर भरकर ले जाई जा रही 60 पेटी अवैध शराब को पुलिस थाना बेटमा ने किया जप्त




इन्दौर दिनांक 25 मई 2020 - वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के चलते आम जनमानस को कोरोना के संक्रमण से बचाना पुलिस का एक नैतिक कर्तव्य हो गया है | आमजन को संक्रमण से बचाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही असामाजिक तत्वों पर सूक्ष्म निगाह रख कर उन पर सतत कार्यवाही करना भी पुलिस के लिए आवश्यक है | इसी अनुक्रम में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री विवेक शर्मा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा जिले की सीमाओं पर प्रभावी चेकिंग करने के निर्देश दिए गए , जिस पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा सरहदी थानों पर प्रभावी चेकिंग व्यवस्था लागू की गई
       इसी अनुक्रम में आज दिनांक को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी एक बोलेरो पिकअप वाहन में भूसे के अंदर शराब भरकर धार से इंदौर ले जाई जावेगी, जिस पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री अमित तोलानी एवं एसडीओपी देपालपुर श्री संजय चतुर्वेदी को सूचना की तस्दीक हेतु निर्देशित किया गया | नाकाबंदी के दौरान थाना बेटमा के सहायक उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह गौर एवं आरक्षक 3901 मुकेश द्वारा एक बोलेरो पिकअप वाहन नंबर MP 19 GA 3254 को रोका गया व तलाशी लेते उक्त पिकअप वाहन में भूसे के अंदर 44 पेटी देसी दुबारा शराब व 16 पेटी देसी मसाला शराब कुल 60 पेटी शराब कीमती 2,56,000/- रुपए कि जप्त कर बोलेरो वाहन को जप्त किया गया व आरोपी राहुल पिता भुवानसिंह राजपूत उम्र 25 साल निवासी ग्राम बनेड़िया थाना सादलपुर जिला धार तथा आरोपी गणेश पिता छोटेलाल उम्र 21 साल निवासी  सागौर जिला धार को गिरफ्तार किया गया | पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा उक्त दोनों अधिकारी/कर्मचारियों को 500/- 500/- रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है |




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 20 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 25 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 24 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 25 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 20 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एंव 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध शराब सहित, 10 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 24 मई 2020 को 20.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पवनपुरी कालोनी पानी की टंकी के पास इंदौर सें सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, मयुर सिलावट का मकान पवनपुरी कालोनी इन्दौर निवासी धीरज कुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 24 मई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम कायस्थ खेडी और ग्राम कजलाना आम रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम शाहदा निवासी आकाश और दिनेश और ग्राम राजोदा सांवेर निवासी निलश पिता नारायण रावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 24 मई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुराना टोल नाका क्षिप्रा ब्रिज के पास एबी रोड बुढी बरलई थाना क्षिप्रा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सुमित पिता अनिल खेमचंदानी और सुनिल पिता उत्तमचंद्र और संतोष पिता लखनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 24 मई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 19 छोटा बांगडदा निवासी अविनाश और सिरपुर चदंन नगर निवासी अनिल और 166 सिरपुर चदंन नगर निवासी शुभम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 24 मई 2020 को 20.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुलाब होटल के सामनें गवली पलासिया इंदौर सें सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, शिवम पुरी कालोनी इन्दौर निवासी अभिषेक नारायण और राजमहल कालोनी निवासी महेंद्र श्रीवास्तव को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

Sunday, May 24, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 13 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 24 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 23 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 24 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 13 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एंव 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110 एवं 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 23 मई 2020 को, 11.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम लिम्बोदी खण्डवा रोड इंदौर सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, लिम्बोदी तेजाजी नगर निवासी सुनील चैहान और ग्राम कैलोद करताल इंदौर निवासी शांतिलाल चैहान जाति चमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रुपयें कीमत की 15 लीटर जहरीली अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 23 मई 2020 को, 17.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोल चैराहा राऊ से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सिध्द नगर 83 मोहन दास  मंदिर के पास जुनी इंदौर निवासी मोहित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4200 रुपयें कीमत की  60 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 23 मई 2020 को 21.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भिस्ती मोहल्ला सदर बाजार बगीचे इंदौद से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 36 मराठी मोहल्ला इंदौर हाॅल मुकाम 01 भिस्ती मोहल्ला निवासी सचिन  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 550 रुपयें व 500 ग्राम अवैध भांग जप्त की गई।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Saturday, May 23, 2020

*कलेक्टर एवं डीआईजी इन्दौर के द्वारा ईद पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हेतु किया गया बैठक का आयोजन*



इन्दौर दिनांक 23 मई 2020 - वर्तमान परिदृश्य मे कोरोना संक्रमण को देखतें हुए, शहर एवं शहरवासियों को इस संक्रमण से बचानें के लिए शहर मे लाॅकडाउन लगाया गया है। इस बीमारी के सक्रंमण को रोकनें एवं आगामी त्यौहार ईद के दौरान कानून व्यवस्था तथा  लॉक डाउन के सफल क्रियान्वयन हेतु आज दिनांक 23.05.2020 को डीआरपी लाईन इन्दौर मे कलेक्टर इन्दौर श्री मनीष सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के मार्गदर्शन में शहर के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ एक  बैठक का आयोजन किया गया।

     उक्त बैठक मे शहर के एडीएम, एसडीएम, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें। बैठक के दौरान कलेक्टर एवं डीआईजी महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारीगणों से शहर के वर्तमान हालात के बारे मे चर्चा करतें हुए, अभी तक किये गये प्रयासों की प्रशंसा कर अधिकारी का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान आगामी त्यौहार ईद के बारे मे चर्चा करतें हुए, कानुन व्यवस्था बनाये रखनें तथा संक्रमण को फैलनें से रोकनें के लिए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा सभी लोग अपने घरों पर ही रहकर नमाज पढनें व ईद की खुशी मनानें के बारे में बतायें। इस दौरान लोगों को इकठ्ठा ना होने तथा अपनें घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी जाये लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने ईद का त्यौहार मनाने के लिये समझाइश दी गई।


*इंदौर पुलिस के अनुरोध पर हरदा पुलिस ने मनाया थाना बाणगंगा मे पस्दथ पीएसई की बेटी का पहला जन्मदिन।*



इंदौर- दिनांक 23 मई 2020- वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतीपूर्ण ड्यूटी को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री विवेक शर्मा एवं उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र को जानकारी मिलीं कि, थाना बाणगंगा पर पदस्थ पीएसआई संजय विश्नोई की पुत्री का जन्मदिन दिनांक 23.05.20 को है, जो 1 वर्ष की हो जाएगी। उप निरीक्षक की पुत्री वर्तमान मे उनके गांव रनियाखेडी जिला हरदा मे है। इस पर पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के प्रति संवेदनशीलता एवं सह्रदयता का परिचय देते हुए और अपने मातहत की भावनाओं को समझते हुए, आईजी, डीआईजी के अनुरोध पर कलेक्टर हरदा एवं पुलिस अधीक्षक हरदा द्वारा बालिका का जन्मदिन मनाया गया।

एसआई संजय बिश्नोई जो कि हरदा के रनियाखेडी गांव में रहने वाले हैं, एसआई के पद पर थाना बाणगंगा इन्दौर मे एक साल से पदस्थ है, जो लाॅकडाउन के चलतें इन्दौर मे अपनी ड्युटी कर रहे है। आज उनकी बेटी का जन्मदिन है। उक्त जानकारी मिलनें पर इंदौर पुलिस के अनुरोध करने पर  कलेक्टर हरदा एवं पुलिस अधीक्षक हरदा ने सारी व्यवस्था कर, अपनी पुलिस टीम के साथ संजय के घर पहुचकर उनकी बेटी सिद्धी का धूम धाम से जन्मदिन मनाना गया। वहां उपस्थित सभी अधिकारियों के द्वारा सिद्धी को जन्मदिन की बधाई देकर उपहार दियें। कलेक्टर हरदा द्वारा सजंय से बात कर उन्हें भी बधाई दी।

 इंदौर व हरदा पुलिस की इस भावनात्मक कार्यवाही से अभिभूत होकर पीएसआई सजंय विश्नोई के द्वारा आईजी, डीआई इन्दौर एवं कलेक्टर हरदा एवं पुलिस अधीक्षक हरदा का आभार व्यक्त कर तहे दिल से धन्यवाद दिया।


*-------इंदौर पुलिस के लिये सुखद खबर-----*



*▪ इंदौर पुलिस के दो कोरोना योद्धा इस वैश्विक महामारी को मात देकर आज स्वस्थ होकर लौटे।*

*▪ इन कोरोना योद्धाओं का साथी पुलिसकर्मियों ने स्वागत कर बढ़ाया उनका मनोबल एवं उत्साह*

इंदौर 23 मई 2020- वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/कर्फ्यू आदेश के पालन हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओं की तरह लड़ रही है। इस लड़ाई के दौरान हमारे कई वीर साथीगण इस बीमारी से ग्रसित होकर हाॅस्पिटल में ईलाजरत् है। 

आज दिनांक को कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित दो पुलिसकर्मी उनि योगेश सोनी-डीआईजी ऑफिस इंदौर अरविंदों अस्पताल से एवं उनि आनंद वासुनिया- थाना रावजी बाजार चैईथराम अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। उक्त पुलिसकर्मियों ने चिकित्सकों द्वारा किये जाने वाले ईलाज के साथ-साथ अपने मनोबल व दृढ़ विश्वास को बनाये रखते हुए, इस बीमारी को मात देकर आज स्वस्थ होकर लौटें।

उक्त दोनों पुलिस के जांबांजो का स्वागत करते हुए पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि आप सभी पर हमें फक्र है कि, आपने बता दिया कि हम इंदौर पुलिस के वीर सिपाही है, जो कि कितनी भी परेशानियां आ जाएं उनसे डरने वाले नहीं है, बल्कि उससे डटकर मुकाबला कर, जंग को जीतने वालों में से है।

· आगामी पर्व ईद के संबंध में थाना चंदन नगर में समाज के प्रबुद्धजनों के साथ मीटिंग आयोजित।



·         मीटिंग में कोविड-19 कोरोना से बचाव व सुरक्षा के संबंध में दिए गए निर्देश।
·         आगामी त्यौहार ईद को घर मे ही रहकर मनाने संबंध में जाहिर की आपसी सहमति
·         मस्जिद में नमाज 5 लोगों द्वारा ही पढ़ी जाएगी, सभी लोग घर पर ही नमाज अदा करेंगे।

इंदौर दिनांक 23 मई 2020 - वर्तमान परिदृश्य में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं आगामी त्यौहार ईद के मद्देनजर थाना चंदन नगर में मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग को नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग अन्नपूर्णा श्री पुनीत गेहलोद, एडीएम श्री दिनेश जैन, एसडीएम श्री रवि सिंह व थाना प्रभारी श्री योगेश सिंह तोमर द्वारा संबोधित किया गया। मीटिंग में थाना क्षेत्र के प्रबुद्धजन मस्जिदों के सदर, इमाम, पूर्व पार्षद रफीक खान व गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।

मीटिंग में कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव व सुरक्षा हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए गए तथा कोरोना के मद्देनजर आगामी त्यौहार ईद को घर में ही मनाने के संबंध में निर्देश दिए गए एवं मस्जिद में 5 लोगों द्वारा ही नमाज पढ़ी जाएगी। सभी लोग अपने घरों पर ही रहकर नमाज पढ़ेंगे व ईद की खुशी मनाएंगे। इस संबंध में समाजजन व वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों द्वारा आम सहमति जाहिर की गई।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 27 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 23 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 22 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 23 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 27 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

01 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एव।15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110 एवं 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 22 मई 2020 को, 13.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रविदास नगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, रवि चैहान पिता रमेश चैहान, आशीष पिता ओमप्रकाश गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6400 रू. कीमत की 80 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 22 मई 2020 को, 13.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्राइड रिजेन्सी के सामने स्कीम नं. 113 से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, यहीं के रहने वाले अरविंद, संतोष नाहर एवं दिनेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 22 मई 2020 को 23.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्राइड होटल के पास से अवैध शराब ले जाते मिले, पवनपुत्र नगर मूसाखेड़ी इंदौर निवासी अश्विन उर्फ मोनू चैहान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1620 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 22 मई 2020 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेजाजी नगर ब्रिज के नीचे से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गवली मोहल्ला बड़ी ग्वालटोली निवासी शुभम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 22 मई 2020 को 13.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धार नाका ओढी नाले के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शम्भू पिता बाबूलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 22 मई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गारी पिपल्या एवं नट बोल्ट चैरहो के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम कैलोद निवासी मुकेश कीर तथा बजरंग नगर कांकड़ निवासी तेजसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 08 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 22 मई 2020 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अमृतसर रोड़ हरसोला से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम हरसोला निवासी मुकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 22 मई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बापट चैराहा से अवैध हथियार ले जाते हुए मिलें, नेहरू नगर गली नं. 3 इंदौर निवासी रोहित तथा लाल गली परदेशीपुरा इंदौर निवासी चेतन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक-एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों की सुरक्षा व सुविधा हेतु मास्क, वॉटर बॉटल, टी पैकेट्स एवं टी केटली उपलब्ध करवाने वाले Appareal Manufacturing Society of Indore (Readymade Complex) & their Members को किया CHAMPIONS of the Day 🏆 के रूप मे सम्मानित

CHAMPION OF THE DAY

 20 MAY 2020

 Appareal Manufacturing Society of Indore (Readymade Complex) & their Members

👨🏻🏅
Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.🏆



 वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स की सुरक्षा व सुविधा का ध्यान रखते हुए Appareal Manufacturing Society of Indore (Readymade Complex) के प्रेसिडेंट- श्री संदीप वसुदेव, सैकेटरी- श्री उमेश डेम्बला, श्री अमित चंदवानी, श्री मुकेश पंजवानी तथा सदस्यों द्वारा जिला पुलिस बल इंदौर को उक्त महामारी से बचाव व सुरक्षा हेतु मास्क, वॉटर बॉटल, टी पैकेट्स एवं टी केटली उपलब्ध करवाई गयी हैं।

उक्त सोसाइटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि इस महामारी से हम सभी की सुरक्षा हेतु समाज के ये रक्षक, योद्धाओं की तरह लड़ रहे हैं, जिसके लिये इनका सुरक्षित व सेहतमंद रहना बहुत महत्वपूर्ण हैं। अतः इनकी सुरक्षा व सेहत का ध्यान रखना हमारी भी सामाजिक जिम्मेदारी  हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज के इन रक्षकों की स्वास्थ्य सुरक्षा व सुविधा हेतु उनका ये छोटा सा प्रयास हैं।


👮🏻👮🏻‍♂🏅इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में Appareal Manufacturing Society of Indore (Readymade Complex) & their Members द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।