Monday, May 11, 2020

o लाॅकडाउन के दौरान अवैध रूप से शराब का क्रय-विक्रय व तस्करी करने वाले आरोपियांे के विरूद्ध इंदौर पुलिस द्वारा की जा रही है प्रभावी कार्यवाही।



o   विगत 02 दिनो मे ही पुलिस टीम को लाखों रूपये की शराब बरामद करने मे ं मिली है सफलता।
o   पुलिस अधीक्षक पष्चिम के निर्देशन मे ंशराब माफियाओं के विरूद्ध की गई कड़ी कार्यवाही।
o   देपालपुर, बेटमा, भवरकुआ,ं अन्नपूर्णा, व किशनगंज थाना क्षेत्रांे मे ंशराब की खरीद फरोख्त मे ंशामिल लगभग तीन दर्जन आरोपी धराये।
o   दर्जन भर से अधिक दो एवं चार पहिया भी किये गये वाहन जप्त।

इन्दौर दिनांक 11 मई 2020 - इदंौर शहर मे ंवैष्विक महामारी कोरोना के प्रकोप के चलते लाॅकडाउन होने से शराब की खरीद फरोख्त पुर्णतः प्रतिंबधित है। अतः लाॅकडाउन का उल्लघ्ंान कर अवैध शराब की गतिविधियो ंमे संलिप्त आरोपियो ंके विरूद्ध योजनाबद्ध तरीके से प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन श्री विवेक शर्मा द्वारा सभी जिले के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इंदौर शहर मे पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शराब के क्रय विक्रय तथा तस्करी को रोकने के लिये दिशा निर्देश जारी किये गये थे। जिसके तारतम्य मे ंपुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेषचन्द्र जैन के निर्देशन मे ंविभिन्न थाना क्षेत्रों में लाॅकडाउन के दौरान अवैध शराब की गतिविधियो ंके विरूद्ध उल्लेखनीय कार्यवाही की गई है जोकि इस प्रकार हैं: - 
1. थाना किशनगंज क्षेत्र मे ंलाॅक-डाउन का उल्लंघन कर इन्दौर-धार के रास्ते पर चेकिंग के दौरान कुल 29 आरोपियांे को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 108 क्वार्टर अंग्रेजी शराब रायल स्टैग, लंदन प्राईड के 20 क्वार्टर, एम डी विस्की 11 क्वार्टर, एमडी व रायॅल विस्की 26 बोतल, एण्टीक्विटी 10 बोतल, ब्लेण्डर प्राईड बोतल 16, दर्जनो ंबोतल बियर तथा 43 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किये गये साथ ही आरोपियों के कब्जे से 09 चार पहिया वाहन (इनोवा,बलेनो,रिट्ज,वगेन आर इण्डिका आदि) व 02 पहिया वाहन जप्त किये। 
o   चैपाटी चैराहा पर चैकिंग के द्वारा वाहन क्रमांक एमपी 09 सीजी 0203 के चालक श्यामलाल पिता रामचरण पाटीदार उम्र 46 निवासी 11/198 साई शक्ति नगर राउ, अखिलेश पिता ओमेन्द्र देशमुख उम्र 26 निवासी साई शक्ति नगर राउ के कब्जे से एक पेटी आर एस कुल 48 क्वार्टर बरामद किये।
o   बलेनो कार एमपी 09 एलजे 0439 के चालक नितेश पिता शंकरलाल कुकरेजा उम्र 30 निवासी मिश्र नगर अन्नपूर्णा व गौरव पिता सतपाल चुग उम्र 18 निवासी अन्नपणर््ूाा के कब्जे से एक पेटी आर एस के 48 क्वार्टर व 05 बीयर बरामद की।
o   ईनोवा कार एमपी 09 सीबी 2946 के चालक 1. राजेश यादव पिता बलराम यादव उम्र 31 निवासी 08 सिंगापुर टाउनशीप देवास नाका इन्दौर, 2. यशपाल राणा पिता हुकुम सिंह राणा उम्र 29 निवासी देवास नाका इन्दौर, 3.मदन पिता मांगीलाल चैपाल उम्र 35 निवासी देवास नाका इन्दौर के कब्जे से 21 क्वार्टर लंदन प्राईड ( विस्की ) बरामद की।
o   इण्डिका क्रमांक एमपी 09 एचई 1987 के चालक विक्रम पिता बाबुलाल चैधरी उम्र 42 निवासी मछली फार्म वन विभाग होस्टल के साईड मे ंखण्डवा रोड, पवन  पिता शंकर लाल मीणा उम्र 42 निवासी सदर, प्रकाश फिता सरदार चैधरी उम्र 50 निवासी सदर के कब्जे से 16 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद की।
o   वेगेेन आर कार एमपी 09 सीएक्स 9218 के चालक 1. दिलीप पिता गोपीनाथ नायर उम्र 38 निवासी हरिनगर महू गाँव व 2. मृदुल भार्गव पिता विरेन्द्र भार्गव उम्र 40 निवासी 222 बी रायल रेसीडेन्सी भाटखेडी के कब्जे से 03 बोटल एम डी विस्की बरामद की।
o   टियागो कार एमपी 09 सीजेड 6243 के चालक नितेश शर्मा पिता प्रकाश चंद्र शर्मा उम्र 40 निवासी 15 माल कचहरी रोड जूनी इन्दौर व हरीश राठौड उम्र 40 निवासी 13 माल कचहरी रोड जूनी इन्दौर के कब्जे से 01 ब्लेण्डर व 03 एम डी विक्सी क्वार्टर बरामद हुये।
o   रेडिगो कार एमपी 09 डब्लुसी 6710 के चालक सुमनपाल पिता चिरजंनपाल उम्र 40 निवासी कोदरिया के कब्जे से 04 रायल स्टेग विस्की बोतल बरामद की।
o   कार रिट्स एमपी 09 एसएम 9000 के चालक राहुल यादव पिता सुभाष यादव उम्र 27 निवासी 10 सुपरसिटी, राजेन्द्र भाटी पिता बाबुलाल भाटी उम्र 42 निवासी गवली पलासिया, राहुल त्रिपाठी पिता वीरेन्द्र त्रिपाठी उम्र 32 निवासी 205 सुपर सिटी महू के कब्जे से 12 बाॅटल रायल स्टेज बरामद की।
o   कार क्रमांक एमपी 09 डब्लुसी 1414 के चालक उपेन्द्र शर्मा पिता उमाशंकर शर्मा उम्र 35 निवासी विश्वकर्मा नगर 05 व विशाल पिता मदनलाल शर्मा उम्र 40 निवासी विश्वकर्मा नगर के कब्जे से 10 एन्टीक्वीटी ब्लू जप्त की गई।
o   मोटर सायकल एमपी 09 वीजे 6776 के चालक सुमित पाल पिता विमल पाल उम्र 26 निवासी धारनाका महू के कब्जे से 08 क्वाटर एम डी विस्की जप्त की।
o   मोटर  सायकल एमपी 09 वीके 4198 के चालक ओमशंकर पिता राजेन्द्र भाटी उम्र 50 निवासी इन्द्रा कालोनी महू के कब्जे से 15 देशी शराब क्वाटर जप्त किये गये ।
o   मारूति वाहन एमपी 09 डब्लुई 3622 के चालक सुमित पिता रणजीत सिंह रावत उम्र 34 निवासी 219 ए शांति नगर महू गाँव के कब्जे से 04 बोतल एम डी विस्की व 01 बोतल आर एस बरामद हुई।
o   टाटा इण्डिका विस्टा क्रमांक एमपी 09 सीके 1868 के चालक रिषभ पिता गणेशीलाल चैरसिया उम्र 26 निवासी प्लाट नम्बर 217 ए आलोक नगर कनाडिया रोड इन्दौर के कब्जे से ब्लेण्डर प्रईड की 12 बोतल बरामद की।  
o   मारूति एस क्रास कार एमपी 09 डब्लुएल 6302 के चालक कपिल पिता घनश्याम खुरानी उम्र 26 निवासी एफ 1-1 लवकुश आवास विहार सुखलिया के कब्जे से 02 बोतल ब्लेण्डर प्राईड शराब जप्त हुईं।
o   मारूती शिफ्ट एमपी 09 सीजेड 0289 के चालक अभिषिक्त सोहनी पिता शीलकुमार सोहनी उम्र 42 निवासी 65 परिचारिका नगर के कब्जे से 11 बोतल विस्की बरामद हुई।
o   एक्टिवा वाहन एमपी 09 एसएच 2229 के चालक दिलीप पिता गिरधारी तोमर उम्र 37 निवासी 29 अर्जुन नगर  के कब्जे से 03 बोतल एम डी विस्की, 03 बियर मिली।
o   स्कूटी मेस्ट्रो सीजी 04 एचटी 6247 के चालक विनोद पिता मुरलीधर सचदेव उम्र 40 निवासी 211 ई सक्ेटर सुदामा नगर इन्दौर के कब्जे से 02 बोतल एम डी विस्की व 12 क्वाटर देशी शराब बरामद हुई।
o   एक्टिवा क्रमांक एमपी 09 युएफ 7084  के चालक दीपक पिता कमलेश मालवीय उम्र 30 निवासी 1183 गवली पलासिया के कब्जे से 04 बोतल एम डी विस्की की जप्त की गई।

2. थाना देपालपुर क्षेत्र मे ंलाकडाउन मे ंअवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये चार पहिया वाहन बिना नम्बर की बोलेरो मे अवैध शराब भरकर परिवहन करते हुये आरोपी सईद खान व जावेद खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसमे ंतलाषी के दौरान वाहन से 40 पेटी देशी शराब बरामद की गई। 
3. थाना बेटमा क्षेत्र से शराब भरकर चार पहिया वाहन खड़े होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये मारूती ओमनी कार नम्बर एमपी 43 बीडी 0322 मे से 08 पेटियां लगभग 72 लीटर अवैध देषी शराब की बरामद की गई। अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।
4. थाना भंवरकुंआ क्षत्रेांतर्गत लॉक डाउन के दौरान अवैध रुप से अग्रेंजी शराब लेकर कार मे ं घूमते हुये आरोपी सुयश पिता श्याम मुंदडा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की कार से 07 बोतल अवैध शराब बरामद कर वाहन को भी जप्त किया गया है।
5. थाना अन्नपुर्ना क्षेत्र से पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये देषी शराब बेचने की फिराक मे ं घूम रहे आरेापी प्रथम सिहं उम्र 21 वर्ष निवासी बृजबिहारी काॅलोनी इदंौर को धरदबोचा गया जिसके चार पहिया वाहन आई-20 एमपी 09 सीआर 8175 मे ंसे 04 पेटी देशी शराब बरामद हुई है।

इस प्रकार पुलिस अधीक्षक पश्चिम के निर्देशन मे अवैध शराब की गतिविधियो मे संलिप्त आरोपियो ंके विरूद्ध सतत सख्त कार्यवाही की जा रही है जिसमे ंउल्लेखित थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम को सराहनीय सफलता अर्जित हुई है।
 

थाना संयोगितागंज इन्दौर के द्वारा धारा 144 द.प्र.सं. के पालन में लागू लॉक-डॉउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध जारी है कार्यवाही ...


·
·         थाना संयोगितागंज पुलिस द्वारा लॉक डाउन अवधि में अवैध रूप से गुटखा, पाउच, तम्बाकू बेचते हुए बाप,बेटे को ग्राहक सहित पकड़ा.......


इंदौर 11 मई 2020- वैश्विक महामारी कोरोना की गंभीरता को देखते हुए एवम् जन सामान्य के सुरक्षार्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी इंदौर द्वारा शहर में लॉक डाउन का आदेश जारी कर धारा 144 जा. फौ. के तहत कर्फ्यू लगाया जाकर आवश्यक वस्तु की घर पहुंच सेवा के अतिरिक्त समस्त अन्य उत्पाद शराब,गुटखा,पाउच,तम्बाकू की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रखने का आदेश जारी किया गया है........वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा कर्फ्यू आदेश एवम् लॉक डाउन का कढ़ाई से पालन करवाने हेतु थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया था.......
इसी क्रम में थाना संयोगितागंज पुलिस को आज दिनांक 11/05/2020 को सूचना मिली कि 31 श्रद्धानंद मार्ग छावनी स्थित देवेंद्र इलेक्ट्रॉनिक्स का मालिक राजेश पिता गेंदालाल बागड़ी एवम् उसका बेटा रक्षित बागड़ी अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में रखकर लोगो
को अवैध रूप से गुटखा,तम्बाकू बेच रहा है जो पुलिस द्वारा दबिश दी जाकर कार्यवाही कर राजेश पिता गेंदालाल बागड़ी एवम् उसके बेटे रक्षित बागड़ी दोनों निवासी 31 श्रद्धानंद मार्ग छावनी इंदौर को एवम् ग्राहक शादाब पिता शेख सलीम निवासी -40 प्रकाश का बगीचा रावजी बाज़ार इंदौर को अवैध रूप से गुटखा,पाउच,तम्बाकू बेचते खरीदते पकड़ा जिनके कब्जे से सुपारी, पान   मसाला,जर्दा,इलायची,मिनी ब्लैक के पाउच तथा  एक वाहन मो.सा. क्रमांक एमपी 09 क्यू वाई 5030 जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संयोगितागंज निरीक्षक श्री राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना संयोगितागंज के उ.नि. दीप सिंह परमार, उ.नि. मनीष सिंह गुर्जर,आरक्षक कोमल प्रसाद,आरक्षक मनोज मालवीय का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।





डीएसपी श्री अजीत सिंह चौहान द्वारा गीत गाकर, बढ़ाया जा रहा हैं, कोरोना योद्धाओं एवं आम जनता का मनोबल एवं उत्साह




इंदौर 11 मई 2020- वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/कर्फ्यू आदेश के पालन हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओं की तरह लड़ रही है। इस लड़ाई के दौरान हमारे कई वीर साथीगण इस बीमारी से ग्रसित होने के उपरांत भी अपने मनोबल व दृढ़ विश्वास के जरिये इस बीमारी को मात देकर स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। वहीं हमारे पुलिस साथीगण इस जंग में दिन-रात एक कर रहे हैं।

इन्दौर पुलिस के इन जांबाज कोरोना फाइटर का स्वागत करते हुए साथी पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ डीएसपी लाईन श्री अजीत सिंह चौहान द्वारा सकरात्मकता से भरे गीतों के जरिये उनका हौसला बढ़ाया जा रहा हैं। साथ ही उनके द्वारा आम जनता के बीच जाकर, इस वैश्विक महामारी के कारण उतपन्न इस विकट समय में अपना धैर्य बनाये रखते हुए पूरी हिम्मत के साथ इस जंग से लड़ने का संदेश अपने सुमधुर गीतों के माध्यम से देकर, उनका मनोबल एवं उत्साह बढ़ाया जा रहा हैं।

इसी तारतम्य में दिनांक 9/5 /2020 को थाना मल्हारगंज स्थित मल्हार पलटन मे डीएसपी श्री अजीत सिंह चौहान द्वारा अपने गीतों द्वारा कॉलोनी में रह रहे निवासियों का मनोबल एवं हौसला बढ़ाया गया है एवं लॉक डाउन का पूर्णत पालन करने हेतु संदेश दिया गया।  कॉलोनी वासियो द्वारा पुलिस टीम पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 27 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 11 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 10 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 11 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 27 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त- 

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध शराब सहित, 19 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 10 मई 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विकाश मेडीकल के पास प्रकाश पट्रोल पंप चैराहा लसूडिया इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, 3 रविदास नगर इन्दौर निवासी जितेन्द्र चैहान पिता भगवान सिंह चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2100 रुपयंे कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई। 
 पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 10 मई 2020 को 22.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेजाजीनगर ब्रिज के पास से अवैध शराब ले जाते मिले,  रालामण्डल इंदौर निवासी किशोर पिता आत्माराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। 
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 10 मई 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीथमपुर टी फाटा राऊ और आई.आई.एम के पास राऊ से अवैध शराब ले जाते मिले, वार्ड नं़ 14 फकीर मोहल्ला पीथमपुर निवासी सुभाष और 44 साईराम कालोनी द्वारकापुरी इंदौर निवासी पंकज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 13430 रूपयें कीमत की 52 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई। 
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 10 मई 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर खाली प्लाट इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, 71 पटेल नगर एयरपोर्ट निवासी मोहनसिंह पिता सुरेन्द्र सिंह और आशीष पिता सत्यनारायण सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1750 रुपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई। 
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 10 मई 2020 को 21.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी प्रवीन के घर के पास रेल्वे पट्री के पास स्ट्रीट लाईट के पास  इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिल, 11 देवेन्द्र नगर इंदौर निवासी प्रवीन उर्फ प्रिन्स को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रुपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
 पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 10 मई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चैपाटी चैराहा विश्वास नगर किशनगंज इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिल, सुमित पिता रणजीत, दिलीप पिता गिरधारी, विनोद पिता मुर्लीधर, रिषभ पिता गणेशी लाल, दिपक पिता कमलेश मालवीय, कपिल पिता घनश्याम, अभिषेक पिता शिव कुमार और अंतु पिता रामशक्ल पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई। 
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 10 मई 2020 को 15.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एबी रोड पुराना टोल टैक्स नाका ग्राम बुढी बरलई थाना क्षिप्रा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिल, हाशिम शेख उर्फ सोनू पिता हामिद शेख और समीर पिता बशीर शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4300 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई। 
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 10 मई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सेल सिटी टचवुड रिजाॅट के पास और नीलाचंल कालोनी के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिल, घोढाबड निवासी नंदराम पिता दशरथ बामनिा और बगोदा निवासी राकेश पिता दिनेश बारिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1400 रूपयें कीमत की 28 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

-------इंदौर पुलिस के लिये सुखद खबर-----


▪ इंदौर पुलिस के चार कोरोना योद्धा इस वैश्विक महामारी को मात देकर आज स्वस्थ होकर लौटे।

▪  इन कोरोना योद्धाओं का साथी पुलिसकर्मियों ने ताली बजा व डांस से स्वागत कर बढ़ाया उनका मनोबल एवं उत्साह

इंदौर 10 मई 2020- वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/कर्फ्यू आदेश के पालन हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओं की तरह लड़ रही है। इस लड़ाई के दौरान हमारे कई वीर साथीगण इस बीमारी से ग्रसित होकर हाॅस्पिटल में ईलाजरत् है।  

आज दिनांक को कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित चार पुलिसकर्मी एएसआई नरेश कुमार बाजपेयी (थाना पंढरीनाथ), एएसआई पर्वत सिंह (थाना छत्रिपुरा), आर 2618 अशोक मालवीय (थाना छत्रिपुरा), आर. 777 श्रीकृष्ण  पाठक (प्रथम बटा.इंदौर) ने चिकित्सकों द्वारा किये जाने वाले ईलाज के साथ-साथ अपने मनोबल व दृढ़ विश्वास को बनाये रखते हुए, इस बीमारी को मात देकर आज स्वस्थ होकर लौटें। 

इंदौर पुलिस के 61 वर्षीय सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार बाजपेयी, इतनी अधिक उम्र के होने के बावजूद भी कोरोना को हराकर आज चोइथराम हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए उनके साथ आर श्रीकृष्ण  पाठक भी स्वस्थ होकर लौटे। वही प्रेसिडेंट पार्क कोविड केयेर सेंटर से एएसआई पर्वत सिंह तथा आर 2618 अशोक मालवीय ने भी कोरोना को मात देकर स्वस्थ होकर बाहर निकले। 

उक्त चारों पुलिस के जांबांजो का स्वागत करते हुए पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन श्री विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि आप सभी पर हमें फक्र है कि, आपने बता दिया कि हम इंदौर पुलिस के वीर सिपाही है, जो कि कितनी भी परेशानियां आ जाएं उनसे डरने वाले नहीं है, बल्कि उससे डटकर मुकाबला कर, जंग को जीतने वालों में से है। 

इन्दौर पुलिस के इन जांबाज कोरोना फाइटर का साथी पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों ने ताली बजा व ढोल धमाके के साथ डांस कर स्वागत किया   और उनका मनोबल एवं उत्साह बढ़ाया।

पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्यगत समस्याओं के निदान हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर द्वारा टीमों का गठन किया जाकर की जा रही है निरंतर रूप से समीक्षा



▪कोरोना बीमारी से ग्रसित पुलिस कर्मियों के बेहतर ईलाज एवं उनका मनोबल बढ़ाने के लिए निरंतर रूप से लिया जा रहा हैं उनका हाल चाल।

पुलिस टीमों द्वारा ईलाजरत् पुलिसकर्मियो के परिवारजनों की   की स्वास्थ्य गत समस्याओं सहित अन्य जरूरतों का भी रखा जा रहा है ध्यान।

इन्दौर दिनांक 10 मई 2020 -  वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृश्टिगत रखते हुए, लॉकडाउन/कर्फ्यु आदेश के पालन हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा कडी चुनौतियों का सामना करतें हुए अपनी कठीन ड्युटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओ की तरह लड रही है। इस लडाई के दौरान हमारे कई वीर साथीगण इस बीमारी से ग्रसित होकर हॉस्पीटल मे ईलाजरत् है उनका ध्यान रखने हेतु तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी कोई स्वास्थ संबंधी समस्या ना हो इसका ध्यान रखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा जिला पुलिस बल एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त बल के उपचार हेतु  अति पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर को नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनके नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है।  जिनके द्वारा ईलाजरत् पुलिसकर्मीयों से निरतंर रूप से बात कर तथा डॉक्टर से समन्वय स्थापित कर उनके बेहतर इलाज एवं उनकी जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। 

पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य समस्याओं के निदान एवं ईलाजरत पुलिसकर्मियों के उपचार हेतु अति पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर के नेतृत्व मे सुबेदार योगेश राजपुत एवं विवके परमार की टीमों द्वारा पुलिसकर्मियों  पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के साथ ही उनके परिजनों के स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरतों का भी निरंतर ध्यान रखा जा रहा है।

सुबेदार विवेक परमार की टीम द्वारा ईलाजरत् पुलिसकर्मीयों से निरंतर संपर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है एवं उनके डॉक्टरों से भी निरंतर चर्चा कर उनका हालचाल जानकरजानकर,  उनके बेहतर उपचार व उनकी जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है।

 सुबेदार योगेश राजपुत की टीम द्वारा ईलाजरत् पुलिस कर्मियों के परिवारजनों से दिन मे दो बार संपर्क कर उनके स्वास्थ एवं अन्य आवश्यकतों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर उनका ध्यान रखा जा रहा है और उनकी हर आवश्यकताओं की पूर्ति  की जा रही है।  साथ ही इलाजरत पुलिसकर्मियों को यह भी आश्वासन दिया जा रहा है कि उनके परिजनों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जावेगी इस बारे में उन्हें निरंतर बताया भी जा रहा है।

पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा उक्त टीमों से पुलिसकर्मीयों के स्वास्थ के बारे मे स्वंय दिन मे दो बार जानकारी प्राप्त कर, समीक्षा की जा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
 इसके साथ ही उनके द्वारा सभी पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उन्हें पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइज़र आदि सुरक्षा सामग्री सहित गर्मी के मौसम को देखते हुए  ORS घोल, छाते, मच्छर रोधी क्रीम आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं जिसकी भी निरंतर रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है।

Sunday, May 10, 2020

पुलिस इकाइयों के कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सतत समीक्षा बाबत बनाए जाएं 'स्वास्थ्य सखा/सखी' : आई जी





इंदौर- दिनांक 10 मई 2020-  आज दिनांक 10/05/2020 को आईजी  इंदौर श्री विवेक शर्मा  ने जिले के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों  को निर्देशित  करते हुए  कहा कि कोरोना के विरुद्ध जारी अभियान के दौरान कुछ ऐसे प्रकरण  देखने में आए हैं जिसमें कि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कोरोना से मिलते जुलते लक्षण पाए जाने पर भी इसे गंभीरता से नहीं लिया और जब उनकी बीमारी कुछ दिन तक नियंत्रित नहीं हुई तब वह हॉस्पिटल में भर्ती हुए जहाँ पर टेस्ट के पश्चात वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक तरफ तो बीमारी के लक्षण नहीं बताये जाने पर उनका देर से हॉस्पिटल पहुँचने पर उनकी स्थिति खराब हुई और चिकित्सकों को भी उनकी हालत सुधारने में काफी परिश्रम करना पड़ा वहीं दूसरी ओर समय पर सूचना नहीं किये जाने पर अपने साथी कर्मचारियों को भी संक्रमित करने की संभावना उत्पन्न हुई । इस तरह की परिस्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए समस्त थाना/कार्यालय/पुलिस लाईन/अन्य यूनिट में पदस्थ सभी अधिकारी/कर्मचारियों को 2-2 के ग्रुप में (buddy pair  बनाकर) बांटा जाए जिसमें की दोनों अधिकारी/कर्मचारी एक दूसरे के स्वास्थ्य सखा/सखी के रूप में कार्य करेंगे।
आईजी ने कहा कि स्वास्थ्य सखा/सखी यथासंभव एक ही रैंक  और एक ही Gender के होंगे और उनके द्वारा निम्नानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये-

(1) अपने स्वास्थ्य सखा/सखी के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी रखेंगे कि कहीं उन्हें मधुमेह/हृदयरोग/अस्थमा/केंसर/अन्य कोई गम्भीर बीमारी तो नहीं है और अगर है तो और तत्परता से अपने साथी का ध्यान रखेंगे।

(2) प्रतिदिन अपने स्वास्थय सखा/सखी के संबंध में यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सर्दी/खाँसी/जुखाम/बुखार इत्यादि कोई समस्या तो नहीं है और यदि है तो इस संबंध में थाना प्रभारी बताएंगे।

(3) अगर सर्दी/खाँसी/जुखाम/बुखार इत्यादि के संबंध में कोई उपचार प्रारम्भ हुआ है और अगर 2 दिवस में वह ठीक नहीं हुआ है तो उसका यूनिट प्रभारी से सम्पर्क कर मेडिकल टीम द्वारा स्क्रीनिंग करवाएंगे।

(4) यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिदिन स्वास्थ्य सखा/सखी द्वारा कम से कम 2 बार काढ़ा और कम से कम 1 बार ORS के घोल का सेवन किया गया अथवा नहीं।

    उन्होंने कहा  कि उपरोक्त व्यवस्था का यह उद्देश्य है कि प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटीरत रहते हुए अपने अलावा अपने buddy pair में शामिल अधिकारी/कर्मचारी की सेहत का भी ध्यान रखे और यदि उन्हें कोई भी प्रतिकूल लक्षण परिलक्षित होते हैं तो वह यूनिट प्रभारी को अवगत कराकर उसे स्वास्थ्य उपचार मुहैया कराना सुनिश्चित करें। अगर भविष्य में कोई अधिकारी/कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है और यह तथ्य संज्ञान में आता है कि वह कुछ दिनों से बीमार था और उसकी जानकारी सक्षम अधिकारी को नहीं मिल पायी तो इसे उसके स्वास्थ्य सखा/सखी की लापरवाही के रूप में देखा जावेगा।
 प्रत्येक यूनिट प्रभारी का यह कर्तव्य होगा कि अगर उनकी यूनिट का कोई अधिकारी/कर्मचारी बीमार होता है तो तत्काल   श्री गुरू प्रसाद पाराशर, अति.पुलिस अधीक्षक इंदौर से संपर्क करें ताकि जल्द से जल्द आवश्यकता अनुसार संबंधित का मेडिकल परीक्षण कराया जाकर तदानुसार ईलाज प्रारम्भ कराया जाए।
अंत मे आईजी ने सभी अधिकारियो/ कर्मचारियों को संदेश देते हुए कहा कि- आप सभी सहमत होंगे कि कोरोना के विरुद्ध इस अभियान में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी का स्वस्थ रहना अत्यंत ही महत्वपूर्ण है और यह तब तक सम्भव नहीं हो पायेगा जब तक हम लोग स्वयं अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देंगे और साथ ही अपने साथियों कि सेहत की भी जिम्मेदारी आपस में नहीं बाटेंगे। अत: आप सभी यह सुनिश्चित करें कि अगर किसी साथी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा अपनी सेहत के प्रति शिथिलता बरती जाती है तब हम बिना किसी हिचक के उसके स्वास्थ हित में तत्काल इसकी जानकारी यूनिट प्रभारी को दें। स्वस्थ रहे बिना हम इस जंग में विजयी नहीं हो पाएंगे।

· बालिका के प्रथम जन्मदिवस पर, इंदौर पुलिस बनी मेहमान



·         थाना द्वारकापुरी पुलिस द्वारा परिजनों के साथ मिलकर बनाया बालिका का प्रथम जन्मदिन

इंदौर- दिनांक 10 मई 2020- पुलिस थाना द्वारकापुरी अंतर्गत 80A द्वारिकापुरी निवासी श्रीमती सोना पति रवि बुलानी द्वारा उप पुलिस महा निरीक्षक महोदय श्री हरिनारायणचारी मिश्र को फोन कर बताया गया था कि दिनांक 9.5.2020 को उनकी बेटी काश्वी बुलानी का पहला जन्मदिन है तथा lockdown के कारण रिश्तेदारों को उक्त कार्यक्रम में नहीं बुलाया जा सकता है इसलिए सबकी रक्षा करने वाली शहर की पुलिस की उपस्थिति में बेटी का पहला जन्मदिन मनाने का आग्रह किया गया था।
उनके इस आग्रह पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवम् अति.पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के निर्देश पर कल दिनांक 9 मई 2020 को थाना प्रभारी संजय शुक्ला द्वारा द्वारिकापुरी थाना पुलिस स्टाफ के साथ श्रीमती सोना रवि बुलानी के निवास पर पहुंचकर उनकी बेटी काश्वी बुलानी का जन्मदिन भारी उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कॉलोनी वासियों ने मौके पर उपस्थित पुलिस बल का पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया।




कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री आर एस मंडलोई ने देश भक्ति गीत "ऐ वतन तेरे लिए" से किया, कोरोना की जंग हेतु, इंदौर पुलिस को अपने आत्मबल के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित।



इन्दौर दिनांक 10 मई 2020 -    वर्तमान समय में  पुलिस के मनोबल को बढ़ाने व उनमें सकारात्मकता लाने के लिये पुलिस के वायरलेस सेट पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम "गीत हम गाएंगे कोरोना तुम्हें हरायेंगे" के अंतर्गत  आज दिनांक 10/05/20 को   श्री आर एस मंडलोई एसडीएम खुडैल ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने देश भक्ति के प्रसिद्ध गीत "हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए। दिल दिया है जा भी देगें ऐ वतन तेरे लिए।‘‘*  सुनाकर सभी पुलिसकर्मियों  का न केवल मनोबल बढाकर उत्साहवर्धन किया, अपितु और अधिक ऊर्जा के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।

                उक्त सकारात्मकता से भरा ओजपूर्ण व जोशीला गीत सुनाने पर पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री विवेक शर्मा द्वारा श्री आर एस मंडलोई एसडीएम खुडैल की प्रशंसा करते हुए कहा कि, हमने हमेशा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को बल प्रयोग के लिए निर्देशित करते हुए सुना है। आप आज भी बल प्रयोग के लिए ही प्रोत्साहित कर रहे है, लेकिन यह बल प्रयोग बलवाइयों के विरुद्ध किया जाने वाला वह लाठी/गोली चलाने का नहीं है, बल्कि यह अपने आत्मबल को बढ़ाकर, इस कोरोना के विरुद्ध जंग में उसका प्रयोग करने के लिये है। उक्त गीत सुनाकर पुलिसकर्मियों का मनोबल बढानें के लिए आईजी Sir ने उन्हें धन्यवाद दिया।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 16 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 10 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 11 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 10 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 16 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा  151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 11 मई 2020 को 19.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भंवरकुआ चैराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, 113 अनुप नगर एलआईजी तिराहें के पास इन्दौर निवासी सुयश पिता श्याम मुदंडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
 पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 11 मई 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम न 155 आईडिया मल्टी के पास और कासलीवाल का खेत इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, 351 विजयश्री नगर इन्दौर निवासी सुरेंद्र और 107 नगीन नगर रायल स्कुल के पास निवासी शुभम मालविय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 11 मई 2020 को 17.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चटवाडा जलोदियापंथ रोड ग्राम जलोदिया से अवैध शराब ले जाते मिले, ग्राम बनेडिया निवासी सईद और जावेद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक बोलोरो वाहन सहित 124800 रूपयें कीमत की 1920 प्लेंन देशी अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Saturday, May 9, 2020

इंदौर पुलिस के जांबाज कोरोना फाइटर्स का, डीआईजी एवं एसपी सहित पुलिस कर्मियों ने किया पुलिस बैंड के साथ स्वागत।


· 
·         ▪ इंदौर पुलिस के तीन कोरोना योद्धा इस वैश्विक महामारी को मात देकर आज स्वस्थ होकर लौटे।
·         ▪कोरोना बीमारी से ईलाजरत् पुलिसकर्मियों से मिलकर डीआईजी ने, ली उनके स्वास्थ की जानकारी और बढ़ाया उनका मनोबल एवं उत्साह
इंदौर 09 मई 2020- वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/कर्फ्यू आदेश के पालन हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओं की तरह लड़ रही है। इस लड़ाई के दौरान हमारे कई वीर साथीगण इस बीमारी से ग्रसित होकर हाॅस्पिटल में ईलाजरत् है। 

आज दिनांक को कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित तीन पुलिसकर्मी एएसआई भगवती प्रसाद मिश्रा( डी आर पी लाईन ), प्रआर रामबक्श पटेल (डीआईजी ऑफिस) एवं आर लोकेंद्र (थाना संयोगितागंज) ने चिकित्सकों द्वारा किये जाने वाले ईलाज के साथ-साथ अपने मनोबल व दृढ़ विश्वास को बनाये रखते हुए, इस बीमारी को मात देकर आज स्वस्थ होकर लौटें।
इंदौर पुलिस के 62 वर्षीय सहायक उप निरीक्षक भगवती प्रसाद मिश्रा, इतनी अधिक उम्र व डायबिटीज के पेशेंट होने के बावजूद भी कोरोना को हराकर आज चोइथराम हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए।
इन्दौर पुलिस के इन जांबाज कोरोना फाइटर का स्वागत करने के  पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सी सूरज कुमार वर्मा एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण पहुंचे। सभी ने इनका तालियां बजाकर स्वागत किया और पुलिस बैंड के साथ एक एक सुसज्जित खुली जिप्सी में चोइथराम हॉस्पिटल से पूरे बैंड बाजे के साथ उनके घर तक छोड़ने पहुचाया गया। वही रास्ते में हर पुलिस पॉइंट पर उनका स्वागत किया गया।

 इसके साथ ही  ईलाजरत पुलिस के अपने जांबांजो का मनोबल एवं हौसला बढ़ाने के लिए डीआईजी Sir सभी ईलाजरत पुलिसकर्मियों का   हालचाल जाननें के लिए शहर के चोइथराम, अरविंदों व इंडेक्स हाॅस्पीटल पहुचें। हाॅस्पीटल में पहुचकर डीआईजी सर द्वारा उपचाररत् पुलिसकर्मियों के स्वास्थ की जानकरी ली और और हॉस्पिटल प्रबंधन से मिलकर उनके लिए बेहतर से बेहतर इलाज करने की सारी व्यवस्थाएं करने के बारे में चर्चा करी। साथ ही उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करतें हुए कहा कि हम इंदौर पुलिस के वीर सिपाही है, जो कि कितनी भी परेशानियां आ जाएं उनसे डरने वाले नहीं है, बल्कि उससे डटकर मुकाबला कर, जंग को जीतने वालों में से है।