Tuesday, May 5, 2020



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में,
25 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

इन्दौर-दिनांक 05 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 01 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 05 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 25 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुएं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 04 मई 2020 को 15.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेढ़कवास तालाब के पास ईमली के पेड के नीचे इंदौर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलें हुए मिले, रामप्रसाद, ईश्वर, विनोद, संदीप, नरसिंह, महेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्ते जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 04 मई 2020 को 21.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धीरज यादव के घर के पास सुतारखेडी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, 49 गण्ंोश पुरी कालोनी उमरिया निवासी सोहन और राजाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रुपये कीमत की 04 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गई।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 04 मई 2020 को 6.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजपुरा रोड चोरल सिमरोल इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, उमठ निवासी जोगीराम पिता कालू भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रुपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना बड़गोदा द्वारा कल दिनांक 04 मई 2020 को 18.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेजा मोहल्ला ठंडी सड़क कोदरिया इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, कोदरिया निवासी किशोर कैथवास निवासी जोगीराम पिता कालू भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रुपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।


                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।













Monday, May 4, 2020

डीआईजी इंदौर ने किया, शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण।




प्रभावी चैकिंग सहित मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों के खाने, पानी आदि की समुचित व्यवस्था हेतु दिये निर्देश

इन्दौर दिनांक 04 मई  2020 -वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस लॉक डाउन/कर्फ्यू आदेश का सख्ती के साथ पालन करवाया जा रहा है।
                     उक्त लाॅक डाउन आदेश के पालन हेतु पुलिस द्वारा की जा रही ड्यूटी व व्यवस्थाओं का डीआईजी इन्दौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा लगातार जायजा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शहर के परदेशीपुरा, हीरा नगर, बाणगंगा, एरोड्रम सहित शहर के बाहरी क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए, उन्होनें वहां चेकिंग पॉइंट्स पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही को देखा और उन्हें लागातार कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी चेकिंग करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इस दौरान पेट्रोल पंपो पर अनावश्यक लोगों के भीड़ नहीं लगाने सहित केवल पासधारी लोगों को ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए ही पेट्रोल/डीजल प्रदाय किये जाने की व्यवस्था के अनुपालन के निर्देश दिये। साथ ही वे वहां ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों के बीच पहुंच उनका मनोबल बढ़ाते हुए उनसे से चर्चा की व उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए उन्हें पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ अपना ध्यान रखते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान उन्होनें शहर के बाहरी क्षेत्रों में मजदूरों व गरीब तबके एवं जरूरतमंद लोगों को सड़कों पर पैदल जाते हुए देखने पर, उनके खाने व पीने के पानी आदि की समुचित व्यवस्था हेतु भी क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

रावजी बाजार थाने पहुंचे आईजी, किया 400 एन-95 मास्क और 350 पीपीई किट्स का वितरण




आज दिनांक 04/05/ 2020 को आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा रावजी बाजार थाने पहुंचे जहां पर उन्होंने पुलिसकर्मी एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए  श्री मोहित हांडू जी के सौजन्य से 400 एन-95 मास्क  और व्यवसायी श्री नवीन जैन एवं श्री राम किशोर जी के सौजन्य से 350 पीपीई किट्स और 200 लीटर सैनिटाइजर साथ इलेक्ट्रोल, ओडोमोस,बिस्किट्स आदि आवश्यक सामग्री का वितरण किया।
साथी आईजी ने कोरोना संकट के दौरान फील्ड में रहकर रिपोर्टिंग कर रहे मीडिया कर्मियों को भी उक्त सामग्री का वितरण कर मीडियाकर्मियों को धन्यवाद दिया  है कि वह बहुत ही जिम्मेदारी के साथ अपना किरदार निभा रहे हैं। पॉजिटिव रिपोर्टिंग द्वारा लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं एवं पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा जो प्रयास किए जा रहे हैं उनको लोगों तक पहुंचा कर जनता का विश्वास अर्जित करने में पुलिस प्रशासन की मदद कर रहे हैं साथ ही सकारात्मक रूप से जो भी कमियां परिलक्षित हो रही हैं वह भी अधिकारियों के संज्ञान में लाकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं ।
इसके बाद आईजी ने थाना स्टाफ के साथ विस्तृत चर्चा की जिसमे उन्होंने स्टाफ से उनकी समस्याओं एवं सुझाव को सुनते हुए उन्हें  आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान आईजी ने पाया कि थाने में पदस्थ एएसआई श्री धन्ना लाल यादव की आयु 60 वर्ष से अधिक होने के बावजूद वह लगातार ड्यूटी कर रहे हैं और अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को मोटिवेट कर रहे हैं ।इसकी सराहना करते हुए आईजी ने श्री यादव को 1000 का नगद पुरस्कार दिया साथ ही अन्य स्टाफ से अनुरोध किया कि श्री यादव से प्रेरणा लें और इसी तरह जोश के साथ कार्य करें।




एफ.आर.वी. चालक की कविता से भावुक हुआ इंदौर पुलिस परिवार,आईजी ने दिया नगर पुरस्कार




 आज दिनांक 04/05/2020 को इंदौर पुलिस के वायरलेस सेट पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम "गीत हम गाएंगे कोरोना तुम्हें हरायेंगे"  में थाना छोटी ग्वालटोली के एफआरबी चालक दीप अर्जरिया ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमें उन्होंने अपने द्वारा लिखे गए गीत "भारत मां का बेटा हूं देश सेवा करने आया हूं, और इस संघर्ष की घड़ी में मां तुझे अकेला छोड़ कर आया हूं"  द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को न केवल भावुक किया अपितु और अधिक ऊर्जा के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।
 आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा ने दीप अर्जरिया द्वारा लिखी गई कविता की सराहना करते हुए कहा कि आप न केवल एक अच्छे बेटे हैं बल्कि 'सर्वश्रेष्ठ' बेटों में से एक हैं।
 साथ ही आईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीप अर्जरिया से उनके घर का एड्रेस लेकर कोई व्यक्ति उनकी मां को अपने बेटे द्वारा लिखी गई कविता सुना कर आए जिससे वह अपने बेटे द्वारा किये जा रहे कार्य पर गर्व का अनुभव कर सकें। आईजी ने उक्त कविता के लिए एफआरबी पायलट को अपनी ओर से 1000 का इनाम भी दिया।

पूरी कविता इस प्रकार है-

भारत माँ का बेटा हूँ देश सेवा करने आया हूँ, ओर इस संघर्ष की घड़ी में माँ तुझे अकेला छोड़ आया हूँ।

माँ तूने मुझे जन्म दिया भारत माँ की रक्षा के लिए बस वहीं काम करने में रोड पर आया हूँ ।.

हमने जो चाहा है वो कर के दिखायेगे इस देश के लिए अपनी जान भी लुटायगे  यकीं ना हो तो आजमा लेना   हम सब मिल कर पत्थर को भी पिघला के दिखायेगे।


सब भारत की जनता आप घर मे रहे बहार कोरोना का साया है में अपने परिवार को घर के अंदर छोड़ के आया हूं, आप सब को बचाने में  में अपनी माँ को रोता
छोड़ आया हूँ 

हम उस देश मे रहते है जहाँ एकता और भाई चारे की मिसाल कायम होती है  ऒर जहा खाकी वर्दी खड़े हो जाते है वही से हमारे फर्ज की पहचान होती है

माँ में तेरा अच्छा बेटा तो नही
पर क्या करूँ काई वीर खाकी में
अपनी माँ देश  को बचाने आये है
में उन्ही का साथ देने आया हूं।
ओर में माँ अब में घर  जिमेदारी छोड़ अपना फर्ज निभाने उन्ही  के साथ रोड़ पर  आया हूँ ।

जय हिंद🇮🇳🙏🏻🙏🏻


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 13 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 04 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 01 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 04 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 13 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 03 मई 2020 को 17.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लिम्बोदी गेट के पास खण्डवा रोड इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, 57 देवी इन्द्र नगर ओल्ड पलासिया इन्दौर निवासी विकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 03 मई 2020 को 0.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाॅच महुआ सिमरोल इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले, जोशी गुराडिया सिमरोल निवासी बबलू पिता रामचन्द्र बारिया जाति भील और जोशी गुराडिया निवासी विजय पिता कालू बारिया जाति भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रुपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Sunday, May 3, 2020

सैनिक तुम सीमा साधे रहना, हम भीतर देश बचाएंगे ।। तुम कसम निभाना सरहद पर, हम अपना नमक चुकाएंगे ।। उक्त ओजपूर्ण कविता से आर अमर चैहान ने किया इंदौर पुलिस में एक नये उत्साह का संचार



इन्दौर दिनांक 03 मई 2020 . वर्तमान समय में वैश्विक महामारी कोरोना से उत्पन्न इस विकट स्थिति में पुलिस बहुत ही चुनौतीपूर्ण एवं कठिन ड्यूटी कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री विवेक शर्मा द्वारा पुलिस के मनोबल को बढ़ाने व उनमें सकारात्मकता लाने के लिये एक अभिनव प्रयास के तहत, प्रतिदिन इंदौर पुलिस एक साथ 2 मिनिट के लिये रेडियो मैसेज के द्वारा एक दूसरे से जुड़कर अपनी रचनात्मक एंव सकारात्मक कविता/गानें
/बातें आदि को साझा कर रहे हैं।

इस पहल की कड़ी में आज थाना पलासिया में पदस्थ आर 3096 अमर चैहान द्वारा हम सभी में एक सकारात्मकता व उत्साह बढ़ाने वाली जोशीली कविता सुनाई गयी।

            राष्ट्र वंदना.............

राष्ट्र की आराधना आराधना करें सभी.......
राष्ट्र हो प्रबल सबल ये साधना करें सभी.......
आराधना आराधना आराधना करें सभी.......
हो विचार द्वार द्वार शुक्र के प्रसार का.....
शस्त्र से या शास्त्र से नाश हो विकार का ....
उन्नति के पथ सुगम कंठको से हीन  हो........
संकटों में जूझने से सिद्ध हो प्रवीण हो.......
तंत्र मंत्र यंत्र से विश्व में विशेष हो....
सोच में नवीन से नवीनतम यह देश हो......
देश के विकास की कामना करें सभी......
आराधना आराधना आराधना करें सभी.....
धृष्टता निकृष्ट ता से युद्ध का बिगुल बजे........
व्यक्ति व्यक्ति संख फूंक सैन्य सा सजे धजे.......
यह रक्त ना निशक्त हो सशक्त सोर्य मन बहे......
श्वेत शुष्क हो नहीं यह तन पर मन सगन रहे.....
अस्ति अस्ति में नदीचिका का दिव्य नूर हो......
हम लड़े तो शत्रु का गुरूर चूर-चूर हो.....
शत्रुता से कोरोना का सामना करें सभी......
आराधना आराधना आराधना करें सभी......
           
आर. अमर ने हमारे कर्मवीर योद्धा स्वर्गीय श्री देवेंद्र चंदवंशी एवं स्वर्गीय यशवंत पाल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कुछ पंक्तियां समर्पित की.....

शत्रु की साजिश के सम्मुख जिनका स्वाभिमान तना ।।
जिनकी रज मिली धरा में मिलकर हिंदुस्तान बना ।।
आंखें मूंद जिन्होंने हमको जीवन का उल्लास दिया ।।
स्वयं हुए आधार देश को साहस का विस्वास दिया ।।
जीनने जीवन छोटा माना, माना देश महान है ।।
उनके दम पर खड़ा हुआ यह मेरा हिंदुस्तान है ।।

----------------़़़़़़़----------
अंत में इन पंक्तियों के साथ मैं अपनी कविता को विराम दिया
----------------़़़़़़़----------
हम असी मसी के संयोजन से चित्र बनाया करते हैं ।।
मिला स्वेत मै श्रोंडिक को नवरंग सजाया करते हैं ।।
प्यार कपूतों से हमको पर बाजुओं से परहेज नहीं ।।
भारत की तरुणाई को होंगे देंगे निस्तेज नहीं ।।
हम इसकी रज में खेले हैं हम इसीलिए अभिमानी है ।।
हम धन्य हुए हम गर्वित हैं क्योंकि हम हिंदुस्तानी हैं ।।
यह वक्त बहुत ही नाजुक है हम पर हमले दर हमले हैं ।।
दुश्मन का दर्द यही तो है हम हर हमले पर संभले है ।।
सैनिक ओ सैनिक .......
सैनिक सीमा साधे रहना हम भीतर देश बचाएंगे ।।
तुम कसम निभाना सरहद पर हम अपना नमक चुकाएंगे ।।
                 जय हिंद जय भारत

उक्त सकारात्मकता से भरी ओजपूर्ण व जोशीली कविता सुनाने पर पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा आर 3096 अमर चैहान की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 33 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 03 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 01 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 03 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 33 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुआं की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 15 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 01 मई 2020 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राज, छोटेलाल, अजय, रूपसिंह, राहुल और रवि, राधेश्याम, राहुल, गुड्डु, सचिन और जितेंद्र, मनोज, राजेंद्र, सुरज, आनंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये। 

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 मई 2020 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर खजराना से अवैध शराब ले जाते मिले, बीके हरिजन कालोनी देव श्री टाकिज के पीछे जुनी इन्दौर निवासी ओम और सुमित उर्फ मनीष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध भांग सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार
  पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 01 मई 2020 को 10.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोरसली गली के पास खजुरी बाजार से अवैध भांग ले जाते मिले, 98 बी कैलाशपुरी खजराना निवासी राजेश जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गई। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




Saturday, May 2, 2020

CHAMPION OF THE DAY 01-05-2020




 Dr. Nina Jain, Indore managment Association Indore

Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों की सुरक्षा हेतु पीपीई किट, मास्क एवं ग्लबस् उपलब्ध करवाने वाली Dr. Nina Jain, Indore managment Association को किया CHAMPIONS of the Day  के रूप मे सम्मानित

                वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए, Dr. Nina Jain, Indore Managment Association  द्वारा विभिन्न  वेंडर्स से कॉर्डिनेट कर जिला पुलिस बल इंदौर को उक्त महामारी से बचाव हेतु मास्क, ग्लबस् एवं पीपीई किट उपलब्ध करवायी गयी।

डॉ. नैना जैन ने कहा कि इस महामारी से लड़ने वाले समाज के इन प्रथम पंक्ति के योद्धाओं का सुरक्षित रहना बहुत महत्वपूर्ण हैं। अतः इनकी लडाई में एकजुटता दिखाते हुए हमें भी साथ देना है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस के लिए उनका यह छोटा सा प्रयास है।
      
                इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में Dr. Nina Jain, Indore managment Association द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day के रूप में सम्मानित करती हैं।




· पुलिसकर्मियों का मनोबल एवं हौसला बढानें के लिए डीआईजी इंदौर पहुंचे नयापुरा कंटेनमेंट एरिया।




·         पुलिसकर्मियों का गर्मी से बचाव हेतु टेंट आदि की व्यवस्था के साथ ओआरएस पैकेट,थर्मो प्लास्ट वाटर टैंक एवं 3000 गमछे सहित किया आवश्यक सामग्री का वितरण।

इन्दौर दिनांक 02 मई 2020 - वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/कफ्र्यू आदेश के पालन हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओं की तरह लड़ रही है।

                कोरोना वायरस के संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये आज डीआईजी सर,कंटेनमेंट एरिया नयापुरा में पहुंचे, वहां की तंग गलियों व कंटेनमेंट एरिया का दौरा किया गया और वहां पर बड़ी सतर्कता के साथ लाॅक डाउन का समझाईश व सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान नयापुरा क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच पहुंच उनका हौसला बढ़ाते हुए उनसे उनकी ड्यूटी व समस्याओं के साथ ही उनके स्वास्थ्य के संबंध में भी चर्चा की और  उनके सुरक्षार्थ गर्मी से बचाव हेतु 3000 गमछे, ओआरएस घोल, आॅडोमास, पीने के पानी के लिए थर्मो प्लास्ट वाटर टैंक, साबुन, बिस्किट्स आदि आवश्यक साम्रगी पुलिस कर्मियों व नगर सुरक्षा समिति सदस्यों में वितरित की गई।  उन्होंने सभी से कहा कि कोरोना के साथ-साथ गर्मी का मौसम भी हमारे लिए चुनौती है, इसलिए अपना पूरा ध्यान रखते हुए  सावधानी पूर्वक ड्यूटी करें।
उन्होनें सभी का मनोबल बढ़ातें हुए कहा कि, इंदौर पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है, हम सभी इस महामारी से लड़ाई में जरूर जीतेगें।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 15 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 02 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 01 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 02 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 15 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

Friday, May 1, 2020

डीआईजी इंदौर ने शहर के बाहरी चेक पोस्ट का निरीक्षण कर, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश



इन्दौर दिनांक 01 मई 2020 - वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/कफ्र्यू आदेश के पालन हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओं की तरह लड़ रही है।

                कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने व उक्त लाॅक डाउन के तहत शहर के बाहरी एवं आंतरिक क्षेत्रों में इन्दौर पुलिस द्वारा चैक पोस्ट बनाकर, लागातार निगरानी रखी जा रही है एवं प्रभावी चैकिंग की जा रही है। इन चैक पोस्ट की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये आज डीआईजी इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र  शहर के बाहरी क्षेत्रों की चैक पोस्टों खण्डवा रोड़, राऊ क्षेत्र, सांवेर रोड़ आदि क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होने वहां पहुंचकर पुलिस स्टाफ से चर्चा की तथा आवश्यक वस्तुओं के वैधानिक तरीके सुगम आगमन सहित अवैधानिक रूप से फल/सब्जियों के लाये जाने पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दियें। साथ ही वहां से निकलने वाहनों में सवारी आदि ले जाने वालों के विरूद्ध भी कड़ी नजर रखते हुए, लाॅक डाउन का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिये गये।

                इस दौरान वे विभिन्न पाईंट्स पर गये तथा वहां ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच पहुंच उनसे उनकी ड्यूटी व समस्याओं के साथ ही उनके स्वास्थ्य के संबंध में भी चंर्चा की और अपना ध्यान रखतें हुए सावधानीपूर्वक ड्यूटी करने का कहते हुए, सभी का मनोबल व हौसला बढ़ाया।



इंदौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा स्व. श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी को इन्दौर के स्टोन आर्टिस्ट श्री वाजिद खान द्वारा अनोखे तरीके से श्रद्धांजलि देकर, उनकी यादों को कर दिया जीवंत




इंदौर- दिनांक 01 मई 2020- वर्तमान के इस कोरोना संकट के समय में हमारे कोरोना वाॅरियर्स फ्रंट लाईन में आकर इस वैश्विक महामारी से जंग लड़ रहे है, और इसी जंग में हमारे कर्मवीर योद्धा जूनी इंदौर थाने के टीआइ स्व. श्री देवेंद्र चंद्रवंशी, इसमें लड़ते हुए शहीद हो गये। उनकी शहादत की याद में आज शहर के स्टोन आर्टिस्ट वाजिद खान ने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में पत्थरों से स्व. श्री देवेंद्र चंद्रवंशी का चित्र बनाकर, एक अनूठे अंदाज में उन्हें श्रद्धाजंलि देकर, उनकी यादों को हमेशा के लिये सभी के दिलों में जीवंत कर दिया।

                इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री हरि नारायण चारी मिश्र ने कहा कि, शहीद हमारे स्मृतियों मे हमेशा जीवित रहता है। हमारे साथी व वीर सिपाही स्व. श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी की याद में आज स्टोन आर्टिस्ट श्री वाजिद खान व उनकी टीम ने छोटे-छोटे स्टोन्स के द्वारा बड़े ही रोचक ढंग से उनके चित्र को अपनी कला के माध्यम से एक थ्रीडी इफेक्ट के साथ साकार किया। वाजिद खान व उनके साथियों ने इंदौर के कर्मवीर को इस अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि देकर, हमारे इंदौर पुलिस के सुपर स्टार वीर योद्धा की यादों को हमेशा के लिये सभी के दिलों में जीवंत कर दिया।




कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों हेतु अल्पाहार उपलब्ध करवाने वाली अयोध्यापुरी रहवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री देवेंद्र जैन एवं श्री गौरी शंकर लखोटिया सहित सभी सदस्यों को किया CHAMPIONS of the Day 🏆 के रूप मे सम्मानित


CHAMPION OF THE DAY
 30-04-2020
 Mr. Devendra Jain, Mr. Gaurishankar Lakhotiya & Members of Ayodhyapuri Resident Welfare Committee

Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.🏆


                वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स की सुरक्षा व सेहत ध्यान रखते हुए, अयोध्यापुरी रहवासी कल्याण समिति की ओर से श्री देवेंद्र जैन (अध्यक्ष), श्री गौरीशंकर लखोटिया (सचिव) सहित सभी सदस्यगणों द्वारा जिला पुलिस बल इंदौर को अल्पाहार के 6000 पैकेट   उपलब्ध करवाये गये हैं।

               उक्त संस्था के सदस्यों ने कहा कि, इस महामारी से लड़ने वाले समाज के इन योद्धाओं का सेहतमंद व सुरक्षित रहना हम सभी के लिये बहुत महत्वपूर्ण हैं, अतः इनका ध्यान रखना हमारा भी कर्तव्य हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए  उनका ये छोटा सा प्रयास हैं।
               उन्होनें सभी आमजन से अनुरोध किया कि हमारे स्वयं के, समाज के और देशहित में इस लॉक डाउन का जरूर पालन करें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में अयोध्यापुरी रहवासी कल्याण समिति के श्री देवेंद्र जैन एवं श्री गौरी शंकर लखोटिया सहित सभी सदस्यों  द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 18 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 01 मई 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 30 अप्रैल 2020 के सुबह से आज दिनांक 01 मई 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 18 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त- 

10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 अप्रैल 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गिरफ्तारी तथा 15 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 अपे्रल 2020 को 07 गिरफ्तारी तथा 15 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


अवैध शराब सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 30 अप्रैल 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चैपाटी चैराहा इन्दौर पर लोडिंग वाहन क्र एमपी 09 जीजी 3741 से अवैध शराब ले जाते मिले, गोकुल नगर कनाडिया रोड निवासी भावेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2400 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।  
 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।