Friday, April 10, 2020

इस वैश्विक महामारी से बचाव हेतु पुलिस को N-95 मास्क प्रदान करने वाले श्री हिमांशु राय जी को किया CHAMPIONS of the Day के रूप मे सम्मानित


CHAMPION OF THE DAY
 09-04-2020 

 Mr. HIMANSHU RAI


Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.



 वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स के जज्बे को सलाम करते हुए श्री हिमांशु राय, डायरेक्टर आई.आई.एम. इंदौर द्वारा पुलिस बल इंदौर को कोरोना बीमारी से बचाव हेतु N-95 मास्क के 110 पैकेट उपलब्ध करवाये गये हैं। 

            श्री हिमांशु जी ने कहा कि इस महामारी से लड़ने वाले योद्धाओं में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही पुलिस भी अग्रिम पंक्ति में खड़े रहकर, अपने घर परिवार की चिंता किये बिना अपने कर्तव्य के साथ ही सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। अतः ऐसे कर्तव्यनिष्ठों के प्रति हमारी भी कुछ जिम्मेदारियां बनती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ये मेरा एक छोटा सा प्रयास हैं।  साथ ही उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि, इस महामारी से जीतने के लिए *लॉकडाउन* का सख़्ती से पालन करे व प्रशासन को सहयोग कर अपने परिवार व समाज को बचाएं |

इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में *श्री हिमांशु राय जी* एवं इनकी पूरी टीम द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 102 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में





इन्दौर-दिनांक 10 अप्रैल 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2020 के सुबह से आज दिनांक 10 अप्रैल 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 102 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

100 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 100 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।                                  
अवैध शराब सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2020 को 12.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका के आगे बाणेश्वरी कुण्ड के पास सुलभ कांम्पलेक्स की आड में अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिले, 14/03 सत्यसाई कालोनी इंदौर निवासी कृष्णा सिंह पिता रमेश शोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना क्षिपा द्वारा कल दिनांक 09 अप्रैल 2020 को 22.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नीम चौक ग्राम पलासिया इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिले,  ग्राम पलासिया निवासी बिजेश देवडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई। 

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।









Thursday, April 9, 2020

· लॉक-डाउन का पालन करने हेतु लगाई गई धारा 144 द प्र सं के उल्लंघन करने व उल्लंघन हेतु अग्रसर 23 व्यक्ति थाना हीरानगर पुलिस ने किए गिरफ्तार।




·         05 आरोपियों के विरुद्ध धारा 188 ipc का प्रकरण व 18 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 151दप्रस के  तहत हुई कार्यवाही।

जिला दंडाधिकारी इंदौर द्वारा covid-19 corona virus से आम-जनता के स्वास्थ्य एवं जीवन  की सुरक्षा  व लोक-शांति बनाये रखने उद्देश्य से इंदौर जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत इंदौर में निरोधात्मक आदेश पारित किया गया है। उक्त परिप्रेक्ष्य में थाना हीरानगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में धारा 144 crpc के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए  किराना दुकान खोल कर व्यापार करने पर आरोपी बसंत पिता सुभाष भोरे नि गौरीनगर, अब्दुल रहमान  पिता अस्मल अली नि भाग्य लक्ष्मी कॉलोनी को,तथा चितरंजन पिता श्रीकृष्ण त्रिवेदी नि सुखलिया,सुरेश पिता गणेश वैष्णव नि सुखलिया को कानून का उल्लंघन कर दूध की दुकान चलाने तथा अमित पिता प्रकाश शूल नि मां शारदा नगर इंदौर को लॉक डाउन का उल्लंघन कर घूमते हुए  पकड़ा जाकर  इन सभी के विरुद्ध धारा 188 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया हैं। इसी क्रम में थाना हीरानगर पुलिस द्वारा आज अलग-अलग स्थानों से लॉक डाउन का उल्लंघन करने हेतु अग्रसर पाए गए 18 व्यक्तियों को धारा 151 दप्रसं के तहत गिरफ्तार किया गया ।
       पुलिस द्वारा आम जनता व सभी दुकानदारों से लगातार यह अनुरोध किया जा रहा है कि वह लॉक डाउन का पूर्णतः पालन करें। लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर ऐसे ही आगे भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

· कर्फ्यू एवं लाकडाउन का उल्लंघन करनें वालों पर पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा की गई कार्यवाही



·         बिना किसी कारण के घूमने वाले आरोपियों सहित उनकी महिन्द्रा xuv-500 कार भी जप्त

इन्दौर दिनांक 09 अप्रैल 2020 - मध्यप्रदेश शासन व्दारा जारी निर्देश एवं मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 के उपबंध के परिप्रेक्ष्य जन सामान्य के स्वास्थ्य हित एवं लोक शान्ति बनाये रखने के उद्देश्य से इन्दौर जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र मे श्रीमान कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी इन्दौर के आदेश क्रं 335/pa/2020, इन्दौर दिनांक 23.03.2020 व्दारा धारा 144 दण्ड प्रक्रिया सहिता लगायी गई है आदेश का पालन कराने हेतू लगातार पुलिस गश्त एवं पाईंट डियूटी लगाकर आम जनता को जागरूक कर रही है एवं कोरोना वायरस संक्रमण से बचने हेतू अपने अपने घरो मे रहने हेतू समझाईश दी जा रही है। दिनांक 08.04.2020 व 09.04.2020 को कर्फ्यू एवं लॉकडाउन आदेश का उल्लघंन करने पर थाना संयोगितागंज पर आरोपी - 1.शिवीन जिंदल पिता हरीशंकर जिंदल 27 साल नि. 31 मनीष बाग कालोनी विक्रम टावर के पास सपना संगीता के पीछे थाना भंवरकुंआं इन्दौर (म.प्र.), 2. धीरज पिता मनोहरलाल माधवानी उम्र 25 वर्ष निवासी 186 काटजू कालोनी इन्दौर,3.लखन पिता राजकुमार बजाज फ्लेट नं 103 कापर स्टोन एवन्यू संचार नगर इन्दौर, 4. अरसील पिता गयासुद्दीन डोडी जाति लुहार मुसलमान उम्र 20 वर्ष निवासी 47 चंपाबाग मस्जिद वाली गली इन्दौर के विरूद्ध कर्फ्यू का उल्लघंन करने बिना कारण के घूमते मिलने पर धारा 188 भादवि मे उक्त चारो के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। धीरज पिता मनोहरलाल माधवानी उम्र 25 वर्ष निवासी 186 काटजू कालोनी इन्दौर व लखन पिता राजकुमार बजाज फ्लेट नं 103 कापर स्टोन एवन्यू संचार नगर इन्दौर की कार महिन्द्रा कम्पनी की xuv -500 सफेद रंग से घूम रहे थे जो जप्त की गई। लॉकडाउन एवं कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जा रहा है । सभी को लाउडस्पीकर एवं पी.ए सिस्टम से घरो मे ही रहने के निर्देश भी दिए जा रहे है उसके बाद भी अकारण कर्फ्यू का उल्लघंन करने वालो को अब सीधे जेल भी भेजा जावेगा ।
         उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे थाना संयोगितागंज के सउनि.प्रताप सिंह चैहान, प्र.आर. 2720 अटल बिहारी शर्मा, प्रआर. 953 नारायण सिंह, आर. 93 संजय तिवारी, आर. 1481 रिंकू राजपूत, आर. 1436 देवेन्द्र डामोर एवं आर. 3859 राहुलसिंह द्वारा की गई है ।

भ्रामक समाचार(Fake News) फैलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु इस्तेमाल करें सिटीजन कॉप एप (Citizon Cop App): पुलिस महानिरीक्षक




कोरोना के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में इस समय यह अत्यन्त महत्वपूर्ण है कि किसी के व्दारा भ्रामक/अपुष्ट खबरें (Fake News) प्रसारित न हों ताकि एक ओर तो लोगों तक सही व तथ्यात्मक जानकारी ही पहुँचे, वहीं दूसरी ओर इस तरह की खबरों से प्रशासन एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में भ्रामक अवधारणा विकसित न हो । इन्हीं चीजों को मद्देनजर रखते हुए पुलिस विभाग ने सिटीजन कॉप के श्री राकेश जैन से अनुरोध कर इस एप में एक नयी functionality जोडी  है जिसके माध्यम से लोग भ्रामक समाचारों (Fake News)के बारे में क्राईम ब्रांच स्थित साईबर सेल के पोर्टल तक पहुंच सकते हैं। जो कि सूचना प्राप्त होने के पश्चात उस सम्बन्ध में तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करेंगे ।
                इस एप का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अपना मोबाईल नंबर पुलिस को देने की आवश्यकता नहीं है। यह इस एप में ही निहित है कि सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रहेगा।
                इसके अलावा शीघ्र ही पुलिस इस एप के माध्यम से कोविड-19 से सम्बन्धित सूचनायें जिसमें कि पुलिस का हस्तक्षेप वांछित हो इसके लिए अलग से एक feature introduce करने जा रही है जिससे लोग उनके क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं के सम्बन्ध में सूचित कर सकेंगे।  कोरोना के सस्पेक्ट एवं कोरोना से संबंधित संदेह जनक परिस्थितियों को पुलिस तक पहुंचा सकेंगे एवं  पुलिसिंग व्यवस्था को उनके क्षेत्र में बेहतर बनाया जा सके इसके संबंध में सुझाव दे सकेंगे। लोगों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक लोग अपने मोबाईल में इस एप को डाउन लोड कर इसको उपयोग में लें और पुलिस व्दारा कोरोना के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान में पुलिस के आँख, नाक, कान की तरह काम करते हुए पुलिस के सहयोगी बने।




इस वैश्विक महामारी से बचाव हेतु पुलिस को सेनीटाईजर प्रदान करने वाले श्री गिरीश गोयल जी को किया CHAMPIONS of the Day के रूप मे सम्मानित


CHAMPION OF THE DAY -  08-04-2020 -   Mr. GIRISH GOYAL

Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.🏆



 वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इसी को ध्यान में रखते हुए, श्री गिरीश गोयल जी द्वारा पुलिस बल इंदौर को कोरोना बीमारी से बचाव हेतु 300 लीटर सैनिटाइजर एवं 70ml की 5000 बोतल उपलब्ध करवाई गयी हैं।
                श्री गोयल जी ने कहा कि जो समाज की ख़ातिर, अपने घर परिवार की चिंता किये बिना इस महामारी से आगे आकर लड़ रहे हैं, तो उनका ध्यान रखने का हमारा भी कर्तव्य हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत ही गर्व की बात है कि वे इन रक्षकों के काम आ सके और वे निरंतर यह प्रयास करते रहेंगे कि कोरोना से लड़ने वाली इस जंग में कोरोना योद्धाओं का ज्यादा से ज्यादा साथ दे सके।  साथ ही सभी से अनुरोध किया कि, इस महामारी से जीतने के लिए लॉकडाउन का सख़्ती से पालन करे व प्रशासन को सहयोग कर अपने परिवार व समाज को बचाए |
                इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में श्री गिरीश गोयल जी एवं इनकी पूरी टीम द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 45 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 09 अप्रैल 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2020 के सुबह से आज दिनांक 09 अप्रैल 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 45 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

43 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 43 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
अवैध शराब सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2020 को 23.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हातोद क्षेत्र से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिले, बडी कलमेर निवासी अनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1680 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 08 अप्रैल 2020 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिहरदिया फाटा इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिले, ग्राम बिहरदिया फाटा निवासी संतोष बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

Wednesday, April 8, 2020

· लॉक-डाउन का पालन करने हेतु लगाई गई धारा 144 द प्र सं के उल्लंघन करने व उल्लंघन हेतु अग्रसर 08 व्यक्ति थाना हीरानगर पुलिस ने किए गिरफ्तार।


·         01 आरोपी के विरुद्ध धारा 188 ipc का प्रकरण व 07 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 151दप्रस के  तहत हुई कार्यवाही।

जिला दंडाधिकारी इंदौर द्वारा covid-19 corona virus से आम-जनता के स्वास्थ्य एवं जीवन  की सुरक्षा  व लोक-शांति बनाये रखने उद्देश्य से इंदौर जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत इंदौर में निरोधात्मक आदेश पारित किया गया है। उक्त परिप्रेक्ष्य में थाना हीरानगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में धारा 144 crpc के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए  किराना दुकान खोल कर व्यापार करने पर आरोपी राजकुमार पिता केशव दास साहू नि खातीपुरा इंदौर के विरुद्ध धारा 188 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया हैं। इसी क्रम में थाना हीरानगर पुलिस द्वारा आज अलग-अलग स्थानों से लॉक डाउन का उल्लंघन करने हेतु अग्रसर पाए गए 7 व्यक्तियों को धारा 151 दप्रसं के तहत गिरफ्तार किया गया ।
       पुलिस द्वारा आम जनता व सभी दुकानदारों से लगातार यह अनुरोध किया जा रहा है कि वह लॉक डाउन का पूर्णतः पालन करें। लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर ऐसे ही आगे भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

थाना राऊ जिला इन्दौर द्वारा लोक प्रशांति भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही कर कुल 04 लोगो को गिरफ्तार किया गया




·        लोक प्रशांति भंग करने वाले 04 लोगो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

इन्दौर - दिनांक 08 अप्रैल 2019  - श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर द्वारा COVID-19VIRUS से आम-जनजीवन के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा के खतरे को देखते हुए जिला इन्दौर के संपूर्ण राजस्व सीमा में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जिले में कर्फ्यु लगाते हुए लॉक-डॉउन किया गया है । 
                जिसके पालन में थाना राऊ द्वारा आज दिनांक 08.04.2020 को थाना क्षेत्र में  लोक प्रशांति भंग करने वाले 04 लोगो को गिरफ्तार किया गया । जिनको वैष्णव विश्ववद्यालय सांवेर रोड इन्दौर में बनाई गई विशेष जेल नें निरुद्ध किया गया ।

                थाना राऊ द्वारा निम्न लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गईः-
1.    बादल पिता सुरेश  अंजना उम्र 18 साल निवसी सरकारी स्कूल के पीछे रंगवासा
2.     किशोर पिता रणछोड चौहान उम्र 42 साल निवासी साई विहार कालोनी राऊ
3.     सुमित पिता अजब सिंह मालवीय उम्र 21 साल निवासी स्टेशन रोड राऊ
4.     धर्मेन्द्र सेन पिता सुखऱाम सेन उम्र 32 साल निवासी शिवचौक रंगवासा जिला इन्दौर

· थाना बाणगंगा इन्दौर द्वारा लोक प्रशांति को भंग करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर कुल 13 लोगो को गिरफ्तार किया गया



·         कर्फ्यु के दौरान् लोक प्रशांति भंग करने वालो के विरुद्ध जारी है लगातार कार्यवाही

·         लोक प्रशांति भंग करने में अग्रसर लोगो के लिये वैष्णव विश्वविद्यालय में बनाई गई विशेष जेल में निरुद्ध किया गया उक्त 13 लोगो को

इन्दौर - दिनांक 08 अप्रैल 2019 - श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय इन्दौर द्वारा COVID-19VIRUS से आम-जनजीवन के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा के खतरे को देखते हुए जिला इन्दौर के संपूर्ण राजस्व सीमा में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जिले में कर्फ्यु लगाते हुए लॉक-डॉउन किया गया है । 

जिसके पालन में थाना बाणगंगा द्वारा आज दिनांक 08.04.2020 को थाना क्षेत्र में लोक प्रशांति भंग करने में अग्रसर 13 लोगो को थाना बाणगंगा पुलिस नें कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया । जिनको वैष्णव विश्ववद्यालय सांवेर रोड इन्दौर में बनाई गई विशेष जेल नें निरुद्ध किया गया ।

                थाना बाणगंगा द्वारा निम्न लोगो के विरुद्ध कार्यवाही की गईः-
1.            संजय पिता मदनलाल कदम उम्र 40 साल निवासी शीतल नगर इन्दौर,
2.            मोहन पिता कालूराम आरसल उम्र 33 साल निवासी कुशवाह नगर इन्दौर,
3.            नरेन्द्र पिता रमेश सिंह राजपूत उम्र 40 साल निवासी गोविंद नगर खारचा इन्दौर,
4.            मुकेश पिता बाबुलाल साहू उम्र 36 साल निवासी कर्मा नगर इन्दौर,
5.            परुषोत्तम पिता नंदकिशोर साहू उम्र 35 साल निवासी कर्मा नगर इन्दौर,
6.            रविन्द्र पिता पंडित कुमार पिप्पले उम्र 29 साल निवासी मुखर्जीनगर इन्दौर,
7.            कुलदीप पिता पर्वतसिंह उम्र 24 साल निवासी शिवकंठनगर इन्दौर,
8.            योगश पिता पर्वतसिंह राठौर उम्र 19 साल निवासी शिवकंठ नगर इन्दौर,
9.            देवेन्द्र पिता कन्छेदीलाल उम्र 37 साल निवासी आईस कंपनी कांकड़ इन्दौर,
10.          राजा पिता मेहताब अहिरवार उम्र 18 साल निवासी शिवकंठ नगर इन्दौर,
11.          ललित पिता वशिष्ठ सिंह उम्र 42 साल निवासी भवानी नगर इन्दौर,
12.          मनोज पिता रामस्वरुप यादव उम्र 30 साल निवासी मारुति नगर इन्दौर,
13.          पप्पू पिता लक्ष्मीप्रसाद मेहरा उम्र 25 साल निवासी गणेशधाम कालोनी इन्दौर,

उक्त कर्फ्यु के दौरान् क्षेत्र में मोबाईल पार्टीयों द्वारा लगातार भ्रमण कर लोगो को घरों में रहने हेतु समझाईश दी जा रही है तथा मेडिकल इमरजेंसी या अति-आवश्यक कोई कार्य हेतु ही घरों से बाहर निकलने हेतु समझाईश दी जा रही है ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण क्षेत्र में नही फैले । इसके साथ ही उक्त आदेश का उल्लंघन करनें वालों के विरुद्ध भी लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

इंदौर जिले/शहर की सीमा से निकले तो होगी कार्यवाही: आईजी




इंदौर - दिनांक- 08/04/2020  - पुलिस प्रशासन के संज्ञान में समय-समय पर ऐसे प्रकरण आए हैं जिनमें लोगों ने प्रशासन के आदेश की अवहेलना कर इंदौर जिले/शहर  से बाहर जाने की चेष्ठा की है। इंदौर जिले से बाहर जाने पर संक्रमण दूसरे जिलों में भी बढ़ सकता है इसलिए पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी । न केवल ऐसे व्यक्तियों पर अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा साथ में उनके वाहन को भी जप्त किया जाएगा ।
इसलिए ऐसे लोगों से अनुरोध है कि पुलिस को ऐसी कार्यवाही करने का अवसर ना दें। किसी भी परिस्थिति में बिना किसी वैध अनुज्ञा के जिले/ शहर की सीमा से बाहर जाने की कोशिश न करें।
 आईजी ने न केवल इंदौर शहर के पुलिस अधीक्षकों (पूर्व एवं पश्चिम) बल्कि आसपास के जिले धार ,खरगौन एवं खंडवा के पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देशित किया है कि वह भी सीमावर्ती इलाकों में नाके लगवाएं ताकि उनके जिलों की सीमा में इंदौर शहर /जिले से कोई अनाधिकृत प्रवेश ना कर सके।
 आज भी 100 से भी अधिक लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है एवं वाहन जप्त हुए हैं ।
आगामी समय में इसे और भी सघन बनाया जाएगा ताकि कोई भी इंदौर जिले शहर से बाहर अनाधिकृत आवागमन ना कर सके

CHAMPION OF THE DAY 07-04-2020



 Miss. KANVI SHAH
👧🏻🎸🏅
Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.🏆

कोरोना फाइटर्स के लिये अपने अनोखे अंदाज में ग्रीटिंग बना कर धन्यवाद देने वाली मात्र 5 साल की मासूम बिटिया कु. कानवी शाह को किया CHAMPIONS of the Day 🏆 के रूप मे सम्मानित

वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है।  इन कोरोना फाइटर्स के जज्बे को सलाम करते हुए
 इंदौर के श्री गोपाल व शीतल शाह की 5 साल की बिटिया कानवी शाह ने स्वयं एक नए अंदाज में ग्रीटिंग बनाकर हमारे कोरोना से लड़ने वाले सुपर हीरोज़ को धन्यवाद अर्पित किया हैं।

🏅इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में कु. कानवी शाह द्वारा इतनी कम उम्र में भी इस संवेदनशीलता व भावनात्मकता के साथ दिये गए धन्यवाद की सराहना करते हुए उन्हें  CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं। 🏅🙏