Wednesday, February 12, 2020

इन्दौर शहर मे मिलावट कर मसाले बनाने वाले कारखाने पर क्राईम ब्राँच इन्दौर, खाद्य विभाग,नगर निगम, जी.एस.टी विभाग व सेल टेक्स विभाग का छापा ।



·           अस्वच्छ वातावरण और गंदगी में मिलावट कर तैयार किये जाते थे, मिर्ची, हल्दी, धनिया, गरम मसाला, आमचूर आदि मसाले।
•          इलायची के खराब छिलके और प्याज की कलौंजी को तेज पत्ते के स्थान पर करते थे उपयोग।
•          ऋषभ एगमार्क मसाले नाम से बाजार में बेचते थे मसाले।
•          करोड़ो रूपयों की कर चोरी की  संभावना।

इंदौर- दिनांक 12 फरवरी 2020 - मध्य प्रदेश सरकार से जारी निर्देशों में मिलावटखोरों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने संबंधी निर्देश प्राप्त हुए हैं।  जिसके तारतम्य में  पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री विवेक शर्मा व पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र के मार्गदर्शन कार्यवाही में, इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर तंत्र के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई थी कि, “ऋषभ फुड प्रोडक्ट मसाले” नायता मुंडला, बाईपास रोड इंदौर पर काफी लंबे समय से मिलावट कर खाद्य पदार्थों में उपयोग होने वाले सारे मसाले तैयार किए जा रहे हैं।
                उक्त सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर जाकर देखा तो, वहां मिलावट कर खाद्य पदार्थों में उपयोग होने वाले सारे मसाले तैयार किए जा रहे है,  जिसमें मिर्ची, हल्दी, धनिया, गरम मसाला, आमचूर, चना मसाला, चाट मसाला और सभी प्रकार के मसाले जो कि अस्वच्छ वातावरण और गंदगी में तैयार किए जा रहे हैं इसमें नमक, काला नमक, सेंदा नमक भी तैयार किया जा रहा है मौके पर मिर्ची, नमक के ढेले, और मसालों में मिलाया जाने वाला खराब रॉ मटेरियल प्राप्त हुआ जिसमें इलायची के खराब छिलके और प्याज की कलौंजी तेज पत्तों के स्थान पर उपयोग किये जाते है, अन्य वनस्पतियों की पत्तियां यहां पर मूल वस्तुओं के स्थान पर पाई गई है, जिसे मिलाकर मसाले तैयार किए जा रहे थे। मौके से क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा 1 लेपटॉप तथा विभिन्न बहीखाते तथा उधारी खाते पाये गये जिन्हें बरामद कर सेल टेक्स विभाग के सुपूर्द किया गया जिसमें सेल टेक्स विभाग की कार्यवाही जारी है, व खाद्य विभाग की टीम द्वारा labeling violation व Sampling seal तथा धारा 32 Food Safety And Standard Act 2006 के तहत् कार्यवाही की गयी व नगर निगम की टीम द्वारा कारखाने के मालिक पर स्पाट फाइन व कारखाने को सील बंद किया गया है, अन्य कार्रवाई जारी है और मौके पर लाखों का माल पाया गया, इस संबंध में किसी भी प्रकार का कोई स्टॉक रजिस्टर संधारित नहीं किया जाता है और कितना माल बेचा जाता है ,इसमें जीएसटी से संबंधित भी अनियमितताएं पाई गई जिस पर भी कार्रवाई की जा रही है ।
                ऋषभ फूड प्रोडक्ट नायता मुंडला बाईपास इंदौर पर स्थित है जो कि प्रोपराइटरशिप फर्म है, जिसके संयुक्त रूप से मालिक जिगनेश जैन और अखिलेश जैन निवासी बख्तावर राम नगर इंदौर है, जिनके द्वारा खाद्य पदार्थों में उपयोग होने वाले समस्त उत्पादों को तैयार किया जा रहा है इनके द्वारा वर्ष 2003 से यह काम किया जा रहा है एवं करोड़ो रुपयों की कर चोरी की संभावना है तथा परिवार के विभीन्न खातों का आवलोकन भी सेल टेक्स की टीम द्वारा किया जाएगा, इससे पूर्व भी खाद्य विभाग के द्वारा यहां पर छापेमारी की गई थी और उनके द्वारा लिए गए सैंपल अमानक पाया गये एवं यहां पर जो वातावरण है वह अस्वच्छ और मानव उपयुक्त वस्तुओं को तैयार करने लायक नहीं पाया गया व कारखाने में चुहे, दीमक व किड़े मकोड़े सामग्रियों में पाये गये । कारखाने में सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी प्रकार की फायर उपकरण एवं मानव उपयोगी दस्ताने भी नहीं पाए गए उक्त कारखानें में वर्ष 2003 से मसालों का काम किया जा रहा है एवं लाखों रुपए की जीएसटी चोरी की भी संभावना है। सेंपल की जांच रिपोर्ट आने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।









इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 156 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 12 फरवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2020 के सुबह से आज दिनांक 12 फरवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 156 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

26 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

20 गैर जमानती, 53 गिरफ्तारी एवं 149 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 फरवरी 2020 को 20 गैर जमानती, 53 गिरफ्तारी एवं 149 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2020 को 19.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खाली मैदान, सीताराम पार्क कालोनी इदौर संे ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, धीरज चैहान, गणेश तंवर, गणेश जमरे और संदीप यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2020 को 16.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रुणजी चैराहा गौतमपुरा इंदौर संे सट्टे की गतिविधियांे मे लिप्त मिलें, फतियाबाद बाजार गौतमपुरा निवासी ललित पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3900 रुपये नगदी व सट्टे उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2020 को 21.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर खजराना इंदौर अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, पटेल नगर खजराना निवासी मोहम्मद आमीर कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रुपये नगदी व 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
 पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, सुखलियागंाव मेन रोड इंदौर निवासी रामकन्या बाई पति पवन अंडतिया, 8/6 नन्दबाग कालोनी बाणगंगा निवासी गणेश, सुखलिया गंाव निवासी संतोष बाई पति सुभाष डोरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 13 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2020 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीटीसी पेट्रोल पंप के सामने मुसाखेडी़ से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, भील कालोनी मुसाखेड़ी इंदौर निवासी आकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रुपये व 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2020 को 20.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नयापुरा रगंवासा राऊ से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, नयापुरा रगंवासा निवासी हैमा बाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रुपये व 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
 पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन नंबर स्कूल के पास पागनीसपागा और नरसिंह टेकरी नाले के पास इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, बी.15 तेजपुर गड़बरी सरकार इंदोैर निवासी राज और 21/1 भाट मोहल्ला इंदौर निवासी सागर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2020 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तलाई नाका तिराहा इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिल, नौमिल दतोदा इंदोैर निवासी श्री निवास गोड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2020 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पिवडाय देवकरण की किराना दुकान अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम पिवडाय इंदोैर निवासी सुदामा पति देवकरण सांेलकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना चन्द्रावतीगंज द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2020 को 21.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पोटलोद पानी की टंकी के पास थाना चंद्रावतीगंज से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम पोटलोद इंदोैर निवासी बाबु पिता मेहताबसिंह चांैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रुपये की 20 क्वाटर अवैध  शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 12 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी 2020 कोें 12.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पत्थर गोदाम रोड  कलाली के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 48 पंच मूर्ति नगर गली नं. 01 प्रफुल टाकीज के पास निवासी सौरभ पिता राजेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा अवैध जप्त किया गया।
पुलिस थाना विजयनगर कल दिनांक 11 फरवरी 2020 कोें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भमौरी प्लाजा के पास चेैकिंग प्वाइंट और 78 चैराहा जलेवी वाले ठेले के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 170/3 नंदानगर निवासी जीतू उर्फ जितंेद्र पिता ओम प्रकाश और 465 नारायण सेठ का परिसर एमआईजी निवासी गोलू उर्फ नटवर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छुरा अवैध जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना दिनांक 11 फरवरी 2020 कोें 19.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साई श्रध्दा पैलेस कालोनी अभिटंेड्रर्स की दुकान के पास खजराना इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 229 साई श्रध्दा पैलेस कालोनी खजराना निवासी अंकित को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू अवैध जप्त किया गया।
पुलिस थाना आजादनगर दिनांक 11 फरवरी 2020 कोें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील कालोनी मुसाखेडी और गोल चैराहा आजादनगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 274 भील कालोनी मुसाखेडी इंदौर निवासी पीयुश और ग्रीन पार्क कालोनी चंदननगर निवासी फिरोज उर्फ इलियश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से हथियार अवैध जप्त किया गया।
पुलिस थाना तेजाजीनगर दिनांक 11 फरवरी 2020 कोें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रालामण्डल चैराहा बायपास और तेजाजीनगर पुलिया के नीचे चाय की दुकान के पास  अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, सरकारी स्कूल के पीछे रालामण्डल इंदौर निवासी निखिल और नाग मंदिर के पास रालामण्डल इंदौर निवासी राजेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस थाना गांधीनगर दिनांक 11 फरवरी 2020 कोें 21.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोची की दुकान के सामने गांधी प्रतिमा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 279 सिध्दार्थ नगर इंदौर निवासी निलकेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू अवैध जप्त किया गया।
पुलिस थाना महु दिनांक 11 फरवरी 2020 कोें, खबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  किशनगंज नाका महु और शंकर महादेव बैकरी पास किशनगंज पाका महु इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 24 महल कचहरी जूनी इंदौर निवासी कृष्णा पाठक और -ई-8/3 एमओजी. लाईन महु नाका थाना क्षत्रीपुरा इंदौर निवासी कौस्तुभ क्षत्रीय को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किये गये।
पुलिस थाना बेटमा दिनांक 11 फरवरी 2020 कोें 15.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मण्डी प्रागण बेटमा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, ग्राम रगंवासा निवासी पप्पु को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 100 रुपये नगदी व एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2020 को, 22.़30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरानी कालाली के पास एमआर 09 रांेड खजराना इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 77 दौलतबाग खजराना इन्दौर निवासी अमन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांवरिया धाम मंदिर के पास मुसाखेडी और नई टंकी के पास सांवरिया धाम मंदिर मुसाखेडी इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 21 शिवनगर मुसाखेडी इंदौर निवासी जितेंद्र सिंह और चैधरी पार्क मुसाखेडी निवासी जीवन राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2020 को, 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यादव पेट्रोल पम्प के पास सावंेर रोड इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, शांतिनगर भवानी के पास इंदौर निवासी लखन पिता बहादूर पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, February 11, 2020

PS M.G. road




यातायात सुधार के लिए पुलिस महानिरीक्षक ने दिये निर्देश -




इन्दौर - दिनांक 11 फरवरी 2020 -  इन्दौर शहर में यातायात में सुधार हेतु पुलिस महानिरीक्षक ने इन्दौर में पदस्थ यातायात व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को कई निर्देश जारी किये हैं जो प्रमुखतः निम्नानुसार है -
01. सर्वेक्षण कर संबंधित ऐजेंसियों से तालमेल उपरान्त क्रासिंग/यू-टर्न बन्द कराना एवं कुछ जगहों पर One-Way लागू कराना ।
02.   दुकानों/स्थानीय बाजारों एवं भीड़भाड वाले स्थानों पर पीले/सफेद कलर से    लाईन लगवाना जिसके अन्दर वाहन खड़े करने की अनुमति रहें एवं साथ ही   नो-पार्किंग के बोर्ड लगवाये जाना ।
03.          नगर निगम से सम्पर्क कर Tow Away Vehicle को खड़ा करने के लिए यार्ड   निर्धारित करवाना ताकि थानों में जप्त किये गये वाहन से अव्यवस्था उत्पन्न न हो ।
04.     शहर के पुलों पर संबंधित ऐजेंसियों से सम्पर्क कर सड़ के बीच पीली लाईन          लगवाकर एवं     नो-ओव्हर टेकिंग के बोर्ड लगवाना ताकि दुर्घटनाएं न हो ।
05.   कम्पनियों/व्यवसायों/कॉर्पोरेट संस्थानों से Corporate Social Responsibility   के अंतर्गत सहयोग प्राप्त कर ‘ ट्रॉफिक वार्डन ‘ की व्यवस्था लागू करवाना जिससे     की यातायात बल में    वर्तमान में जो कमी है उसकी पूर्ति हो सके ।
06.  सीसीटीवी के माध्यम से कंट्रोल रूम से ही यातायात स्टाफ द्वारा की जा रही ड्यूटी  का पर्यवेक्षण करना एवं कैमरा व ‘ गूगलमेप की ट्रेफिक लेयर ‘ का इस्तेमाल कर    जिन स्थानों पर जिस समय यातायात जाम हो रहा है उसके कारणों के विश्लेषण   उपरान्त निवारक कार्यवाही कराना ।
07.  आरएलव्हीडी सिस्टम द्वारा जिनके चालान किये गये हैं और जिनके द्वारा भुगतान   नहीं किया जा रहा हैं उनके विरूद्ध न्यायालयीन कार्यवाही कराना ।
      साथ ही पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि यातायात व्यवस्था में जहॉ इन्फोर्समेन्ट महत्वपूर्ण है वहीं दूसरी ओर इससे अधिक महत्वपूर्ण है कि लोगों में अनुशासन की भावना को जाग्रत किया जाये ताकि वे स्वयं ही अपने वाहनों को इस प्रकार से खड़ा करे कि यातायात अवरूद्ध न हो । इन्दौर शहर कई वर्षों से स्वच्छता में देश में ‘ नम्बर वन ‘ शहर का स्थान पा रहा हैं और यह लोगों के सहयोग से ही सम्भव हो पाया है । अतः यातायात व्यवस्था में भी इन्दौर को ‘ नम्बर वन ‘ शहर बनाना है, ऐसी भावना जनसामान्य में जाग्रत की जाये ताकि यातायात व्यवस्थित रखने में हर नागरिक गर्व महसूस करें एवं स्वयं ही प्रयासरत् रहे कि उन्हें किसी के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए किसी के द्वारा टोका न जाये ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 140 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 11 फरवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2020 के सुबह से आज दिनांक 11 फरवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 140 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

19 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 47 गिरफ्तारी एवं 168 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 फरवरी 2020 को 08 गैर जमानती, 47 गिरफ्तारी एवं 168 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2020 को 16.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यशवंत टी चैराहा गणेश मंदिर के पास इदौर संे सट्टे की गतिविधियों मंे लिप्त मिलें, 122 आर एन टी मार्ग छावनी इंदांैर निवासी श्यामलाल अग्रवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2020 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 203 होटल मेट्रो गुलाब बाग इंदौर संे ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, 119/2 बडला खजराना इंदौर निवासी शरीफ पिता इव्राहिम शाह, 206 सम्राट नगर टावर वाली गली ,खजराना निवासी शेख सईद पिता शेख मंशी,एन 34 अनूप नगर कांकड थाना एलआईजी निवासी सिराजुद्दीन पिता अल्लाहबख्स लाहरी और हिना पैलेस हिना कालोनी खजराना निवासी मुराद खान पिता ईद मोहम्मद खान, 373 अमृत पैलेस इंदौर निवासी विक्रांत पिता रमेश चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18445 रुपये नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2020 को, 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विदूर नगर 563 के सामने खाली प्लाट इदौर संे ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, दिनेश, धमेन्द्र, बाबुलाल, सुनील, धीरज पाल, दीपक जोशी, अजय, राधेश्याम, दिनेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 12 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2020 को 12.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सर्विस रोड पालिवाल नगर पीएनबी बैंक के पास से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, सांई मंदिर के पास बडी ग्वालटोली निवासी पप्पु कैथवास कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
 पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2020 को 13.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे क्रासिंग के पास तलावली काकड इंदौर सें अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 55 तलावली काकड चांदा पंचवटी इंदौर निवासी नंदराम पिता रामलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे स 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2020 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिचैली हप्सी चैराहा बायपास रोड से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, रविदास नगर लसुडिया इंदौर निवासी मोहन मालविय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सुखलिया और लवकुश चैराहा सुलभ काम्पलेक्स के पास से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम सुखलिया इंदोैर निवासी सीमाबाई पति हरि चैहान और जितेंद्र पिता गिरधारी चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
 पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2020 को 23.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव नगर मुसाखेडी से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, शिव नगर मुसाखेडी इंदोैर निवासी पुजा उर्फ नीतु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2020 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपिया के घर के सामनें लिम्बोदी हरिजन मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, हरिजन मोहल्ला लिम्बोदी इंदोैर निवासी अनिता पति जुगल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2020 को 17.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदनी चैक रंगवासा से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, चांदनी चैक रंगवासा राऊ इंदोैर निवासी प्रकाश जसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रुपये की 05 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2020 को 08.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के साइड मे अर्जुनपुरा मल्टी से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 17 सी अर्जुनपुरा मल्टी इंदोैर निवासी श्याम पिता राजु महोबे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रुपये की 05 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2020 को 14.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गमलें वाली पुलिया के पास पंजाबी ढाबा के पीछे से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, झुलेलाल नगर राऊ इंदोैर निवासी धनराज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2020 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम शेरकुंड पुरानी पुलिया से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम शेरकुंड पुरानी पुलिया निवासी प्रकाश पिता अंबाराम डाबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1020 रुपये की 17 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2020 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सेजवानी बयडा आम रास्ता बेटमा से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, सेजवानी बेटमा निवासी गोपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 14 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 10 फरवरी 2020 कोें 13.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव विलास पैलेस बोरा मस्जिद के पास  इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 211 राज नगर डी सेक्टर चंदन नगर  निवासी चंदर टांेडरमल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा अवैध जप्त किया गया।
पुलिस थाना संयोगितागंज कल दिनांक 10 फरवरी 2020 कोें 16.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा देशी कलाली के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, ग्राम हरदा तह. नेपानगर थाना जिला बुरहानपुर निवासी राजेंद्र सिसौदिया को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू अवैध जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी दिनांक 10 फरवरी 2020 कोें 13.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रुस्तम का बगीचा पान की दुकान के पास  इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 536/7 नेहरु नगर निवासी आकाश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा अवैध जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा दिनांक 10 फरवरी 2020 कोें 13.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डमरु उस्ताद बिल्डिंग चैराहा पर आम रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, हाऊसींग बिल्डिंग पिपलिहाना इंदौर निवासी किसन तिरभान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा अवैध जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा दिनांक 10 फरवरी 2020 कोें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रातंर्गत विभिन्न स्थानो से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, भागीरथपुरा इंदौर निवासी निलेश और 115 नयी बारोली ग्राम मगप खेडा़ इंदौर निवासी अन्नू उर्फ दशरथ पिता मदनलाल राजारिया, नयी बारोली मगरखेडा रोड निवासी रवि पिता दयाराम जाटव और नयी  बारोली नगरखेडा निवासी गजा उर्फ राजमल पिता नारायण, 64/03 चमार मोहल्ला सत्यसाईं बाग कालोनी निवासी आशीष बामनिया पिता अनिल बामनिया और 136 कण्डीपुरा माताजी मंदिर के पीछे निवासी संजय पिता मुके कौशल और 599/11 नंदबाग कालोनी सेक्टर डी इंदौर निवासी कमलेश पिता रमेश खन्ना को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस थाना आजादनगर दिनांक 10 फरवरी 2020 कोें 20.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुसाखेडी चैराहा चैकिंग पाईंट इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, भील कालोनी मुसाखेडी इंदौर निवासी आवेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू अवैध जप्त किया गया।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर दिनांक 10 फरवरी 2020 कोें 16.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इन्द्रजीत नगर हनुमान मंदिर के पास  इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, इंद्रजीत नगर स्कीम नं. 103 तेजपुर गड़बडी इंदौर निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना दिनांक 10 फरवरी 2020 कोें 21.0 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरानी कलाली के पास रामकृष्ण कालोनी खजराना इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, धीरज नगर साहू इलेक्ट्राॅक्सि के पास खजराना निवासी दुर्गेश मेहरा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2020 को, 23.़35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राम मंदिर के पाछे बडीग्वालटोली इंदौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, बाबा बर्फनी धाम कालोनी मालवीय नगर थाना विजय नगर इन्दौर निवासी अमित कुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 05 फरवरी 2020 को, 15.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गली नं. 07 मयुर नगर मुसाखेडी से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, गली नं.07 मयुर नगर मसाखेडी इंदौर निवासी गौतम राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।