Tuesday, February 4, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 116 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 04 फरवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 के सुबह से आज दिनांक 04 फरवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 116 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

04 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी एवं 163 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 07  गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी एवं 163 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्टें की कार्यवाही मे लिप्त मिलें, 27 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, विष्णु पिता भगवाराव, दिनेश श्रीवास्तव पिता बंसत श्रीवास्तव, हनुमंत पिता देवराव, विनांेद पिता नामदेव आरसुल, दीपक पिता विठलाराव और बंटी पिता हरी़दीवान, रवि पिता रामलाल रसोने, सत्यप्रिय पिता अभय सिंह, मुकेश पिता किशोरी लाल, मुन्ना पिता तेजराम, मुकेश पिता जगन्नाथ और मनीष पिता आंेकार चैंधरी, अनवर पिता अनुखा, मुकेश पिता मांगीलाल, राजेश पिता प्रेमनारायण, संदीप पिता अम्बादास पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सिलोटिया शमशान घाट के पास नदी के किनारे खुला मैदान से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, रमजान, भारत, महेश, रफीक, मनांेज, अनिल, जादुसिंह, गोपाल, राहुल, सरफराज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें जप्त किये गये ।
 पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 1730 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सिलोटिया शमशान घाट के पास नदी के किनारे खुला मैदान थाना मानपुर से सट्टे की गतिविधियों मंे लिप्त मिलें, सुलावद थाना पीथमपुर जिला धार निवासी महेश पिता मुलचंद्र बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 13 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरके ढाबा कंे पीछे ग्राम उपडीनाथा रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 488 बजरंग मंदिर के सामनंे ग्राम कनाडिया इन्दौर निवासी प्रवीण गोडाने कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
 पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 17.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिनेश पटेल के खेत के पास जंगल ग्राम उमरीखेडा इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम जडलवानी थाना बाग जिला निवासी करण अनारे जाति भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 07 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना व्दारकापुरी द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 2230 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जितू फत्तू के घर के पास हनुमान मंदिर गली रिषी पेैलेस कालोनी इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 427 रिषी पैलेस कालोनी इन्दौर निवासी सुनिल उर्फ सोनू और 181/4 हनुमान मंदिर वाली गली रिषी पैलेस इन्दौर निवासी जितू उर्फ फत्तू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रुपये कीमत के 96 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 1940 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भैरव महाराज चैराहा ग्राम सोलंिसदी थाना क्षिप्रा संे अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम सोलंिसदी निवासी देवकरण राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 1830 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामने ग्राम गुरान जिला सांवेर इन्दौर संे अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम  गुरान थाना सांवेर निवासी मुरारीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 0130 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टचवुड रिसोर्ट सिमरोल इन्दौर संे अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें,  प्रदीप सिंह, अभिजीत, प्रवीण, नवीन, आकाश, विक्की, भरत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 कोें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बरदरी वाली सड़क लवकुश चैराहा केे पास और बाणगंगा नाका इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 17 गांेविद कालोनी इन्दौर निवासी चेतन पिता दिनेश और 78/1 वृदांवन कालोनी बाणगंगा निवासी दीपेश उर्फ मोंटी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 कोें 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  दीन दयाल गार्डन के पास विष्णुपुरी कालांेनी ए.बी.रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, हास्तिनापुर ग्वालियर हाल 440 सेटैलाईट जक्शन महाविर राजोरिया का मकान देवास नाका इन्दौर निवासी दिनेश राजोरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना गंाधीनगर द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 कोें 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यरकारी स्कूल के पास आम रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, पंचायत क्षेत्र गंाधीनगर इन्दौर निवासी  भरूयु उर्फ दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को  19.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आई. डी.आ. मल्टी दशरथबाग कालोनी इन्दौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 155 आईडिया मल्टी इन्दौर निवासी पिन्टु पिता श्रीराम वरम यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
लिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 फरवरी 2020 को 12.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाराभाई साईं मंदिर के पीछे आड़ में इन्दौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 54 महावर नगर इन्दौर निवासी ंिरकू उर्फ रुपेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Monday, February 3, 2020

सिक्का स्कूल की बाउंड्री वाल के पीछे चल रहा था जुआ , 16 जुआरी क्राईम ब्राँच इन्दौर की गिरफ्त मे। · 45 हजार रुपये नगदी व 12 मोबाईल जप्त। · अधिकतम आरोपी सिक्का व गुजराती स्कूल की गाडी से लेकर आते थे बच्चों को, स्कूल की छुट्टी होने के पहले खेलते थे जुआ।


· 

इंदौर- दिनांक 03 फरवरी 2020 -  इन्दौर शहर मे अवैध रुप से जुआ/सट्टा चलाने वालो व इनकी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध इंदौर पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं।
                                 क्राइम ब्रांच की टीम को इस कडी मे कार्यवाही के दौरान मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली की कुछ लोग सिक्का स्कुल के पीछे बाउंड्री वाल के पास चद्दर की आड मे रुपये पैसो का दाव लगा कर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना लसूडिया पुलिस को अवगत कराकर साथ लेकर मौके पर पहुंचे जहाँ दूर से देखा तो कुछ लोग ताश के पत्तो पर हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे जिन्हे घेराबन्दी कर पकडा तो 16 लोग पकडाये जिनसे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम (1) हनुमंत पिता स्व. देवराम काशी उम्र 58 साल नि, पार्क रोड थाना तुकोगंद इंदौर (2) मुकेश पिता किशोरी लाल जायसवाल उम्र 60 साल नि. स्कीम नंबर 51 इंदौर (3)विनोद पिता नामदेव  असुल उम्र 40 साल नि. 241 कन्नु पटेल की चाल इंदौर (4)मुकेश पिता जगन्नाथ बगोरिया उम्र 42 साल नि. रघुनंद बाग कबीट खेडी इंदौर (5) संदीप पिता अब्बु दास उम्र 71 साल नि. 240 कन्नु पटेल की चाल पाटनीपुरा इंदौर (6) दिपकपिता विठ्ठल राव नि. सी सेक्टर सुखलिया (7) मनीष पिता ओंकार लाल उम्र 38 साल नि. एम.आर.टेन. कल्पना नगर इंदौर (8)विष्णु पिचा भगवान राव नि. 109 दुबे का बगीचा राजकुमार मिल के पास इंदौर (9) राजेश पिता प्रेम नारायण रायरवार नि. वाल्मिकी नगर बाणगंगा (10) अनवर पिता अन्नु खान उम्र 65 साल नि.जुना रिसाला 96/2 इंदौर (11)दिनेश पिता बसंत श्रीवास नि. मयुर नगर मुसाखेडी (12)मुकेश पिता मांगीलाल बुर्रा उम्र 53 साल नि, 171 विजय नगर स्किम नं. 54 इंदौर (13) मन्नु पिता तेजराम जटाव नि. हवाबंगला इंदौर (14) सत्यप्रिय पिता अभय सिंह उम्र 39 साल नि. 245 भाग्य लक्ष्मी सेक्टर इंदौर (15) बन्नी पिता हरी दयमा उम्र 29 साल नि. 1/19 विजय नगर जैन मंदिर के पास इंदौर (16) रवि पिता राम उम्र 33 साल नि. 45 सोलंकी नगर इंदौर का होना बताये आरोपीगण के कब्जे से कुल 45000 रुपये नगदी एवं  12 मोबाईल तथा 52 ताश के पत्ते जप्त किये गये तथा आरोपीगण को विधीवत् गिरफ्तार किया गया तथा अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाया जाने पर थाना लसूडिया मे अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया । 
       आरोपीगण ने पूछताछ पर बताया की वह सब सिक्का स्कुल व गुजराती स्कूल मे बच्चो को छोडने व ले जाने का काम करते हैं । अधिकतम आरोपी आँटो, मैजिक मे ड्रायवरी करते है। बच्चो को छोडने के बाद फ्री समय मे जुआ खेलते है।
     क्राईम ब्रांच की टीम ने अवैध रुप से संचालित होने वाले जुए की धरपकड कर 16 आरोपीगण को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 55 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 03 फरवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 के सुबह से आज दिनांक 03 फरवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 55 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

03 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 84 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को 01  गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 84 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्टें की कार्यवाही मे लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राममंदिर के पास बिजली के नीचे शिवाजी नगर इन्दौर और शिवाजी नगर अरूण के घर के सामने से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, सतीष, शशीकांत और अरूण, सुभाष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को 2030 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई सुमन नगर रेल्वे पटरी के पास खम्बे के रांेशनी मे ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, अतुल, तेजमल, रोशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भावना नगर और रालामण्डल चैराहा इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 209 भावना नगर इन्दौर निवासी मोतीलाल बकावले और बबलू का मकान शांतिनगर सरकारी स्कुल के पास भावना नगर इन्दौर निवासी संजय जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रूपये कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
 पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जलसा ढाबा बायपास राऊ और बागरी मोहल्ला रंगवासा राऊ इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 103 विश्व शाखा कालोनी खरगोन हाल मुकाम गायत्री नगर इन्दौर निवासी दिव्येश और बागरी मोहल्ला रंगवासा इंदौर निवासी सन्तोषी पति विक्रम बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को 1700 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आठी का ढाबा आठमील से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम आठमील निवासी अशोक दांगी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को 1740 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गंगाघाटी गारी पिपल्या आम रोड़ ग्राम गारी पिपल्या संे अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, गंगाघाटी गारीपिपल्या निवासी मुकेश कुम्हार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ शौचालय के पास नवलखा बस स्टेंड इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिला, ग्राम खजाखेडी तह. कन्नौद जिला देवास निवासी राकेश उर्फ राठिया को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 कोें 02ः.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम राजौदा चमार मोहल्ला मन्दिर केे पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, ग्राम राजौदा सांवेर निवासी दुर्गेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से  एक अवैध तलवार जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 फरवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बरदरी वाली पहाडी के पास सांवेर रोड और रेवती टेकरी तालाव के पास बाणगंगा इन्दौर से मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, रेवती इंदौर निवासी गोपाल और ग्राम पालिया एम पी ई बी के पास पाली गली निवासी अमित पिता जितेंद्र चैधरी पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।





Sunday, February 2, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 53 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 02 फरवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2020 के सुबह से आज दिनांक 02 फरवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 53 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

09 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी एवं 94 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 फरवरी 2020 को 05  गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी एवं 94 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं/सट्टें की कार्यवाही मे लिप्त मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2020 को 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वल्लभ नगर आॅटो रिक्शा स्टेंड के पास से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 746 बजरंग नगर इन्दौर निवासी चित्रसेन उर्फ मुन्ना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 870 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना पढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2020 को 12.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेशमगली कबीट के पेड नीचे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, प्रदीप उर्फ कुनाल चैहान, गोलुनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2020 को 21.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधानगर बगीचें के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, मो बाबर, इमरान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2020 को 18.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जामली सरकारी कुएं के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, प्रभु, मांगीलाल, राधेश्याम, मानसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 770 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2020 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खडला गवली पलासिया और ग्राम गांगलाखेडी आरोपिया के घर के सामनें इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, खडला गवली पलासिया निवासी नानुराम और गागलाखेडी निवासी गीताबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
 पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचडेरिया चैराहा मंदिर के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम पंचडेरिया इंदौर निवासी अशोक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के ग्राम आक्या खिमाना काकड और मुकेश किराना की दुकान के सामनें से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम खैमान निवासी प्रेम बडोदिया और मुकेश मंडलोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पीछे ग्राम शिवगड से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम शिवगड थाना बेटमा निवासी रामरतन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1300 रूपयें कीमत की 26 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 01 फरवरी 2020 कोें 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव कुटीर कालोनी शिव मंदिर के पास अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 344 बी पुलक सिटी सिलीकान सिटी के पास निवासी मोहित आडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।








Saturday, February 1, 2020

यातायात सलाह




इन्दौर दिनांक 01 फरवरी 2020- दिनांक 02.02.2020 को एन.आर.सी एवं सी.ए.ए. के विरोध में भगत सिंह के दिवाने संस्था व्दारा महालक्ष्मी नगर मैदान में आम सभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें काफी संख्या में आमजन एकत्रित होने की सम्भावना है, जो इन्दौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महालक्ष्मी नगर मैदान पहुॅचगें, सभा स्थल पर पहुचने हेतु यातायात पुलिस व्दारा निम्नानुसार यातायात मार्ग व्यवस्था लगायी गयी है-
1-   सदर बाजार क्षेत्र से सभा स्थल जाने वालो के लिये मार्ग - इस क्षेत्र से सभा स्थल आने वाले दरगाह टी, राजकुमार ब्रिज, जीएसटीआईएस, लेन्टर्न चैराहा, जंजीरावाला चैराहा, इण्डट्रीज हाउस, एल.आई.जी., विजयनगर ,रेडीसन चैराहा, साईकृपा कालोनी से  सभा स्थल महा लक्ष्मीनगर ग्राउण्ड पर जायेंगे।
2-   चन्दन नगर क्षेत्र से सभा स्थल जाने वालों के लिये मार्ग - इस क्षेत्र से सभा स्थल आने वाले फूटी कोठी, चाणक्यपूरी, गोपूर चैराहा, चोईथराम चैराहा, राजीव गाॅधी चैराहा, आई.टी.पार्क, तीन इमली चैराहा, मूसाखेड़ी ,पिपलियाहाना चैराहा , बंगाली चैराहा ,रेडिसन चैराहा, साईकृपा कालोनी से सभा स्थल महा लक्ष्मीनगर ग्राउण्ड पर जायेगें। 3-बाम्बे बाजार, लोहार पटटी की ओर से सभा स्थल जाने के लिये मार्ग- इस क्षेत्र से सभा स्थल आने वाले जवाहर मार्ग,यशवन्त चैराहा, नन्दलालपुरा, संजय सेतु,पटेल प्रतिमा,मधुमिलन,एम.वाय.एच., व्हाईट चर्च,ए.बी.रोड़ ,विजयनगर, रेडिसन चैराहा,.साईकृपा कालोनी से सभा स्थल महा लक्ष्मीनगर ग्राउण्ड पर जायेगें।
4-    मल्हारगंज, बडवानी चैकी, जूनारिषाला की ओर से सभा स्थल जाने के लिये मार्ग- इस क्षेत्र से सभा स्थल आने वाले नेताजी सुभाष मार्ग, नगर निगम चैराहा, मृगनयनी चैराहा, शास्त्री ब्रिज, रीगल चैराहा, हाईकोर्ट चैराहा, पलासिया चैराहा, ए.बी.रोड़ से विजयनगर, रेडिसन चैराहा, साईकृपा कालोनी से सभा स्थल महा लक्ष्मीनगर ग्राउण्ड पर जायेगें।
सभा स्थल में आने वाले वाहनों के लिये पार्किंग-
1. बाम्बे हास्पिटल चैराहे से महालक्ष्मी नगर कार्यक्रम स्थल तक का मार्ग पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
2. कार्यक्रम स्थल पर आने वाले रेडिसन चैराहा से एम.आर 10 होते हुए साईकृपा काॅलोनी टर्निंग से अन्दर पार्किग मैदान की ओर जा सकेगें।
3. कार्यक्रम स्थल पर आने वाले चार पहिया वाहनों को रेडिसन चैराहा से एम.आर 10 होते हुए साई कृपा काॅलोनी टर्निंग से अन्दर मंच के बाई ओर मैदान पार्किग करेगे।


आम रहवासियों के वाहनों के लिये डायवर्सन प्लान-
1.  नरीमन चैराहा -बी.सी.एम. पेराडाईस की ओर से महालक्षमी नगर की ओर आने वाले वाहनोें को नरीमन चैराहा के पहले से डायवर्ट कर रिंग रोड की ओर भेजा जाएगा।
2.  गौरस दूध डेरी-नरीमन कालोनी की ओर से नरीमन चैराहा की ओर आने वाले वाहनों को गौरस दूध डेरी से डायवर्ट कर रिंग रोड की  तरफ भेजा जाएगा।
3.  बाम्बे हास्पिटल चैराहा-महालक्षमी नगर की ओर जाने वाहनों को सर्विस रोड से होते हुए गौरस दूध डेरी की तरफ से डायर्वट किया जा सकेगा।
4.  महालक्षमी नगर कालोनी गेट-बाम्बे हास्पिटल से नरीमन चैराहा की ओर जाने वाले आम वाहनों को महालक्षमी नगर कालोनी गेट से डायवर्ट किया जा सकेगा।
5.  कन्टेनजेन्सी प्लान- पार्किंग स्थल भर जाने के बाद वाहनों को रेडिसन से स्टार चैराहा की बांई ओर पार्क होंगे। रोड के दाहिने ओर वाहनों का आना7जाना किया जा सकेगा।
भारी वाहनों का डायवर्सन-
1.        देवास नाका- जो वाहन बापट चैराहा से आकर रेडिसन चैराहा होते हुए बाई पास जाना चाहते हैं उन्हें लसूडिया होते हुुए बाई पास की ओर डायवर्स किया जाएगा।
2.  लाभ गंगा- जो भारी वाहन बाई पास से स्टार चैराहा रेडिसन होते हुए देवास नाका कि ओर जाना चाहते हैं उन्हें बाई पास से मांगलिया होकर डायवर्ट किया जाएगा।





मैराथन दौड के दौरान निम्नानुसार रहेगे यातायात व्यवस्था




इन्दौर दिनांक 02 फरवरी 2020- दिनांक 02 फरवरी 2020 को नेहरू स्टेण्डियम एवं राजवाड़ा से 04 मैराथन दौड आयोजित की जा रहा है, मैराथन दौड में काफी संख्या में प्रतिभागी भाग लेगे, आमजनता की सुविधा को देखते हुए, दौड के लिये गुजरने वाले प्रतिभागियों के लिये मार्ग आवश्यकता अनुरूप कुछ-कुछ समय के लिये मार्ग डायवर्ड किया जायेगा, मैराथन दौड मार्ग निम्नानुसार रहेगा-
1.        5 कि.मी.मैराथन- समय 830 बजे से राजवाड़ा से पलासिया चैराहा, राईट टर्न होकर नेहरू स्टेडियम तक रहेगी।
2.        10 कि.मी. मैराथन समय 645 बजे से नेहरू स्टेडियम से एल.आई.जी. चैराहा,से वापस पलासिया चैराहा से नेहरू स्टेडियम तक रहेगा।
3.        21.097 कि.मी. समय 600 बजे से नेहरू स्टेडियम से पलासिय चैराहा,राजवाड़ा से वापस पलासिया चैराहा, से एल.आई.जी. चैराहा से तीन पुलिया से वापस एल.आई.जी. चैराहा,विजय नगर से वापस नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगी।
4.        42.195 कि.मी. समय 500 बजे से नेहरू स्टेडियम, राजीव गाॅधी चैराहा से वापस भवरकुॅआ, पलसीकर चैराहा से पलासिया राजवाडा से वापस एल.आई.जी. चैराहा से तीन पुलिया चैराहा, से वापस विजयनगर चैराहा, सुखलिया से वापस नेहरू स्टेडियम तक रहेगा।
      उपरोक्त मार्गो के चैराहों पर मैराथन के दौरान वाहनों के आवागमन को सामान्तर परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जायेगा।
परिवर्तित मार्ग -
1. जो वाहन चालक एयरपोर्ट की ओर जाना चाहते है मैराथन के दौरान रिगं रोड़ का उपयोग कर राजीगाॅधी चैराहा, चैईथराम चैराहा, माणिक बाग ब्रिज, महूनाका से एयरपोर्ट/रेडिसन चैराहा,बाम्बे हास्पीटल चैराहा,देवास नाका चैराहा,नई लोहामण्डी,बापट चैराहा, सुपर काॅरीडोर होकर एयरपोर्ट आ-जा सकते है।
2. रेल्वे स्टेषन आने वाले वाहन नोलखा चैराहा,अग्रसेन चैराहा,छावनी,मधुमिलन होकर रेल्वे स्टेषन आ-जा सकते है।
      वाहन चालकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिये उपरोक्तानुसार मार्गो का उपयोग करे।