Wednesday, January 22, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 144 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 22 जनवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2020 के सुबह से आज दिनांक 22 जनवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 144 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

28 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 28 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 57 गिरफ्तारी एवं 144 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जनवरी 2020 को 06 गैर जमानती, 57 गिरफ्तारी एवं 144 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआॅ/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 17 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 16.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, अमित, रोनक, आभाष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 950 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
                पुलिस थाना छोटी ग्वालाटोली द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शास्त्री ब्रीज यशवंत टी पुल के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, प्रकाश जरिया, राजु जायसवाल, सुरेंद्र वर्मा और राजेंश, विशाल साहु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 16.25 मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शहीद पार्क के पीछे खुला मैदान इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राहुल पिता कमलेश, मनीष पिता रामचंद्र कसाटे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 960 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 22.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रोड न 11 दिनेश टी स्टाल के पास नंदा नगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 170 अभिनंदन नगर सुखलिया निवासी जितेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 200 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 22.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, कुम्हारखाडी निवासी राजीव पिता दिनदयाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 कों 06.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माता मंदिर के पास बिजली के खंबे के पास अलवासा इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, निशाद पिता ईशाक, जुबेर पिता नसीर खां, केसर पिता बाबू परमार, जितेंद्र पिता तुलाराम परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1050 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआॅ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2020 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्यामचरण शुक्ल नगर काम्पलेक्स के पास से शराब  बेचतें/ले जाते मिले, मियाबाई की चाल हाट मैदान नवलखा इन्दौर निवासी राहुल पिता सुभाष प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2020 को 15.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विनोबा नगर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 62 विनोबा नगर निवासी सुनील कैथवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1540 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2020 को 16.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रिंग रोड शहीद पार्क के पास मैदान इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 35 विवेकानंद कालोनी जावरा हाल मालविय नगर निवासी शोभीत पिता बाबूलाल गौंड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1900 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2020 को 19.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेट्रो ढाबा के पास एबीरोड देवास नाका चैराहा इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, मेट्रो ढाबा के पास एबीरोड देवास नाका चैराहा इंदौर निवासी टीकाराम पिता मुन्नालाल अहीरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुलकर्णी का भट्टा नाले के किनारें परदेशीपुरा से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 391 बजरंग नगर निवासी रोहित ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 25 पाव अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2020 को 05.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नयापुरा बाणगंगा से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, नयापुरा बाणगंगा निवासी रामकन्या पति प्रकाश परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 4 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2020 को 20.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे फाटक के पास ग्राम पुवाल्डादाई से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम पुवाल्डादाई निवासी चेतन पिता चतुर्भुज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2020 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपिया के घर के बाहर ग्राम बिहाडिया खुडैल से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम बिहाडिया निवासी राजु यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2020 को 21.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बस स्टाप के पास मालवा मिल चैराहा की आम जगह से सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते हुए मिलें, 302 शिवाजी नगर इन्दौर निवासी सचिन चैरे को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2020 को 21.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरेकृष्ण विहार पानी की टंकी के पास निपानिया इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, स्कीम न 134 आईडिया बिल्डिंग इन्दौर निवासी आकाश पिता अर्जुन खरें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदशाह वाली दरगाह के पास ग्राउंड और चिडियाघर के पास रेसीडेंसी गार्डन के पीछे झाडियों की आड में से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 292 न्यु आजाद नगर निवासी शकील पिता बाबुलाल और हुसैनी चैक के पास आजाद नगर निवासी साजिद का पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, फ्लेट न 310 करूणा सागर अपार्टमेट कनाडिया रोड निवासी आयुष पांडे और 144 किर्ती रेसीडेंसी गोकुल नगर निवासी संस्कार उर्फ हर्ष दुबे और 201 अडोस पडोस अपार्टमेंट 35 आशीष नगर निवासी उत्कर्ष महेश्वरी का पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालका माता मंदिर के पीछे कुलकर्णी का भट्टा और भैरू बाबा मंदिर के पास शमशान घाट से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 353 बजरंग नगर इन्दौर निवासी अर्पित और 680 बजरंग नगर निवासी कार्तिक पारिक कों पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, January 21, 2020

फर्जी तरीकें से कालोनी विकसित कर बेचनें वाले प्रकरण का फरार भू माफिया कमल सोलंकी, पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में



इंदौर- दिनांक 21 जनवरी 2020- श्री महालक्ष्मी नगर भूखंड विकास समिति इंदौर आवेदक अरुण पिता राजेंद्र नाथ सक्सेना निवासी 186 श्रीनगर एक्सटेंशन इंदौर व अन्य द्वारा शिकायत आवेदन पत्र वरिष्ठ कार्यालय में प्रस्तुत किया की उनके द्वारा श्री देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था मर्यादित इंदौर से भूखंड खरीदे थे। उक्त प्लॉटों पर असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जा कर वैभव लक्ष्मी नगर कॉलोनी विकसित कर प्लाट अन्य को बेच दिए गए ।
                शिकायत जांच पर से आरोपीगण रामकृष्ण तिरोले पिता चुन्नीलाल तिरोले निवासी 307/3 मालवीय नगर इंदौर, मनोज नागर, हेमंत यादव, राजेश राठौर, राकेश पांडे, दीनू चौहान, कमल सोलंकी व भारत रघुवंशी द्वारा साथ मिलकर उक्त प्लॉटों का सौदा कर रुपए प्राप्त किये तथा फर्जी नोटरी कर प्लाट बेच कर धोखाधड़ी की गई हैं।
                उक्त पर से आरोपीगण रामकृष्ण तिरोले पिता चुन्नीलाल तिरोले निवासी 307/3 मालवीय नगर इंदौर, मनोज नागर, हेमंत यादव, राजेश राठौर, राकेश पांडे, दीनू चौहान, कमल सोलंकी व भारत रघुवंशी के विरुद्ध अपराध धारा 420,467, 468, 471,120 b, 34 भादवी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
                प्रकरण में दौराने विवेचना पूर्व में आरोपी रामकृष्ण पिता चुन्नीलाल तिरोले उम्र 50 साल निवासी साईं श्रद्धा पैलेस खजराना इंदौर, मनोज पिता रामचरण नागर उम्र 44 साल निवासी धीरज नगर इंदौर, राजेश पिता किशोर राठौर उम्र 42 साल निवासी कृष्ण बाग कॉलोनी इंदौर व हेमंत पिता अयोध्या यादव निवासी 2/2, नंदानगर इंदौर की विधिवत गिरफ्तार ली गई।  प्रकरण के अन्य आरोपी कमल पिता भैरूलाल सोलंकी उम्र 44 साल निवासी 117 -118 श्री कृष्ण विहार कॉलोनी खजराना इंदौर को मुखबिर सूचना पर से गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण में शेष आरोपीयो की तलाश जारी है।
                उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक आनंद राय की सराहनीय भूमिका रही।



· रामबाग पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की तैयारी करते 05 बदमाश, क्राईम ब्रांच एवं पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार।



·        आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस सहित कटार, चाकू, सरिया, टामी, हथौड़ी व डंडा बरामद।

इंदौर- दिनांक 21 जनवरी 2020- शहर में अपराध नियंत्रण हेतु बदमाशों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 20.01.2020 को रात्रि में 23.46 बजे थाना सेन्ट्रल कोतवाली पर क्राईम ब्रांच के उनि.अतुल सोलंकी द्वारा बताया कि, उन्हे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई है कि, महाराजा काम्लेक्स की पार्किंग में कुछ संदिग्ध लोग बैठे है, जिनके पास हथियार भी है, जो रामबाग स्थित पेट्रोल पम्प लूटने जैसी घटना को अंजाम देने की बातचीत कर रहे है।  मुखबिर कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली व उनकी टीम एवं क्राईम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची, तो महाराजा काम्पलेक्स की पार्किंग मे जाकर आड़ से देखा 5 संदिग्ध व्यक्ति बैठकर,  रामबाग स्थित पेट्रोल पम्प लूटने की बात करते हुए कह रहे थे कि थोडी देर के बाद रोड़ चलना बंद हो जायेगा तब वहां पहुंचकर घटना अंजाम देना है तथा आवश्यक होने पर अपने-अपने हथियारों का भी इस्तेमाल करना है। पुलिस टीमों ने तुरंत ही उन पर धावा बोला, जैसे ही उन लोगों ने पुलिस को देखा ये लोग गिरते पडते इधर उधर भागने लगे जिनको पुलिस टीमों ने धरदबोचा।
पूछताछ पर आरोपीगणो ने अपने नाम- (1) राहुल पिता शेरू सोलंकी उम्र 20 साल नि.ग्राम मुंडला दोस्तदार पट्रोल पम्प के पास उज्जैनी इन्दौर, (2) देवकरण पिता विष्णु पंवार उम्र 25 साल नि.ग्राम मुंडलादोस्तदार पेट्रोल पम्प के पास उज्जैनी इन्दौर, (3) अमजोत पिता पप्पु पारदी नि. मुंडला दोस्तदार पानी टंकी के पास उज्जैनी इन्दौर, (4) सत्यनारायण पिता गेंवंडर पारदी उम्र 30 साल नि. ग्राम मुंडला दोस्तदार काली चाट के पास उज्जैनी इन्दौर (5) अरूण पिता नरेश सोलंकी उम्र 30 साल नि ग्राम मुंडला दोस्तदार पेट्रोल पम्प के पास उज्जैनी इन्दौर का होना बताया। पुलिस द्वारा आरोपीगणो से एक देशी पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस, एक लोहे की धारदार नुकीली कटार, एक हथोडी, एक बांस का डण्डा, एक लोहे का सरिया, एक लोहे की टामी, एक तड़तड़ीदार चाकू जप्त कर थाना सेन्ट्रल कोतवाली पर अपराध क्र 11/2020  धारा 399 402 भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों एवं उनके आपराधिक रिकार्ड के बारें में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

उक्त कर्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेन्ट्रल कोतवाली बी.डी त्रिपाठी, क्राईम ब्रांच के उनि. अतुल सोलंकी, आर. 990 जितेन्द्र सिंह, आर. 3879 खजानसिंह थाना कोतवाली के सउनि देवानाथ पान्डेय, सउनि एस.एन.मौर्य, प्र.आर.1596 कल्याणसिंह, प्र.आर 2274 गुरूप्रसाद आर. 1539 राहुल, आर 833 प्रदीप जाट, आर. 1823 वीरनारायण, आर. 3246 गणेश का सराहनीय योगदान रहा।



o अभीजीत नगर में फर्जी तरीकें से कालोनी विकसित कर बेचनें वाला फरार भू माफिया अश्विन दुबे, पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा गिरफ्तार।



o   आरोपी प्रकरण पंजीबद्ध होने के बाद से ही लगभग एक माह से चल रहा था फरार।

इन्दौर दिनांक 21 जनवरी 2020-  इन्दौर पुलिस द्वारा भूमाफिया के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के तहत   पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा फर्जी तरीके से प्लाट की धोखाधड़ी करने वाले एक भूमाफिया को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
                पुलिस थाना चन्दन नगर क्षेत्र में नगर निगम झोन क्र 16 भवन अधिकारी के द्वारा सर्वे के दौरान पाई गई अवैध कालोनी अभिजीत नगर के संबंध में की गई रिपोर्ट पर से थाना चन्दन नगर में धारा 292(ग), 292(घ) नगर पालिका अधिनियम 1956, 420, 467, 468 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। एवं उक्त अपराध में अवैध कालोनी काटने वाले आरोपियों में से संजय दुबे पिता रमाशंकर दुबे निवासी शंकरगंज इन्दौर तथा गोविन्द कुशवाह पिता पन्नालाल कुशवाह निवासी नगीन नगर इन्दौर को थाना चन्दन नगर पुलिस टीम द्वारा पूर्व में गिरफतार किया जा चुका है।
               उक्त अपराध में भूमाफिया अश्विन दुबे अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से ही लगभग एक माह से फरार था जिसकी थाना चन्दन नगर पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। दिनांक 20.01.2020 को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश देकर आरोपी अश्विन दुबे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अवैध कालोनी के संबंद्ध में पूछताछ की जा रही है।
               उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चदंन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, उनि घनश्याम भदौरिया, प्रआर राकेश सिंह, आर नरेन्द्र सिंह तोमर, आर कमलेश चावडा, आर जितेन्द्र परमार व आर विजय कटारे की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 126 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 21 जनवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 के सुबह से आज दिनांक 21 जनवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 126 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

24 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 24 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती, 47 गिरफ्तारी एवं 164 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 10 गैर जमानती, 47 गिरफ्तारी एवं 164 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर के पास बेकरी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 465 गफ्फार की चाल पाटनीपुरा निवासी आशिफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 19.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्टार चैराहा के पास स्ट्रीट लाईट के नीचें इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रोहित चैहान, राहुल चैहान, जाकीर चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांतेर पुलिया किशनगंज इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 35 बजरंग मोहल्ला मंहु निवासी राधेश्याम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 210 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआॅ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



अवैध शराब सहित, 11 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 07.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आनंद बाजार रवि पोहा वाले की दुकान के पास से शराब  बेचतें/ले जाते मिले, 51/53 बैकुंठधाम कालोनी इन्दौर निवासी दीना और अजय नीमा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शहीद पार्क भुसामंडी रोड और मैकेनिक नगर झंडा चैक के पास से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 326 न्यु गौरी नगर इंदौर निवासी मुरलीधर और 640 कृष्णबाग कालोनी निवासी विशाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2800 रूपयें कीमत की 43 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सीके डी होटल देवास नाका इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, लक्ष्मी पेंट्रोल पंप के पास सीकेडी होटल निवासी संजीव पिता रतनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास भुरी टेकरी इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, म न 11 टीन शेड भुरी टेकरी इंदौर निवासी शेखर बीरगड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1610 रूपयंे कीमत की 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 22.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार मिल एमआर 04 रोड से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 1510/10 नंदानगर निवासी धीरज सेंगर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रूपयें कीमत की 18 पाव अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील मोहल्ला लिम्बोदी से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, लई बस्ती लिम्बोदी निवासी रेखाबाई और सुकमाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर झुलेलाल नगर प्रतिक्षालय के पीछे राऊ से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, सिलीकाॅन सिटी राऊ निवासी कमनेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 18.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के पास से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 188 राजाबाग कालोनी निवासी विनोद उर्फ अजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 20.18 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बावलिया खुर्द जिला इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 51 पवन पुत्र नगर निवासी रवि आर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा हाट मैदान की आम जगह से सार्वजनिक स्थान पर शराअ पितें हुए मिलें, कलाली मोहल्ला इन्दौर निवासी अर्जुन शर्मा को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला चैराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, विशाल छाबडा का मकान गली न 5 महेश यादव नगर इन्दौर निवासी विनोद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुस्कान टेलर की दुकान के सामनें कुलकर्णी का भट्टा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 13 कुलकर्णी का भट्टा निवासी अर्जुन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 22.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मी मेमोरियल हास्पीटल न्यु पलासिया से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 2/3 न्यु पलासिया इंदौर निवासी कृष्ण कुमार और 38 गुलजार कालोनी निवासी सुल्तान पिता चुन्नु खान और 168 जुनी चाल निवासी कैलाश का पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चिडियाघर इन्दौर के पीछे दीवाल की आड में से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 185 लोहार गली मदीना नगर निवासी मो सलमान और वाटर पम्प आजाद नगर निवासी आशीक खान का पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आदर्श विहार स्कुल के पास बिचैली मर्दाना से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 484 विनोबा नगर पलासिया निवासी आनंद धीमान का पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दास बगीचा पंचकुशीयसा रोड से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 150 रतनबाग बी एयरपोर्ट रोड इन्दौर निवासी आशीष गोस्वामी और 1125 गंगा नगर धार रोड निवासी मुकेश कों पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Monday, January 20, 2020

पिपल्याहाना चौराहा फ्लाय ओवर ब्रिज के गार्डर निर्माण के दौरान, निम्मानुसार रहेगी वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था


इंदौर- दिनांक 20 जनवरी 2020- आईडीए द्वारा निर्माणाधीन पिपल्याहाना चौराहा फ्लाय ओवर ब्रिज के गार्डर डालने के कारण, पीपल्याहाना चौराहे से बिचौली मर्दाना की ओर आने-जाने वाले रास्ते को दिनांक 21 जनवरी 2020 से बंद किया जा रहा है। अतः इंदौर यातायात पुलिस द्वारा लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गयी है-

जो वाहन चालक व्हाईट चर्च से बिचौली मर्दाना की ओर जाना चाहते है, वह बांये मार्ग पर 200 मीटर आगे शनि मंदिर के पास बनाये गये कट पाइंट से स्कीम न. 140 से होकर सीधे बिचैली मर्दाना की ओर जा सकेगें।

इसी प्रकार जो वाहन चालक व्हाईट चर्च की ओर आना चाहते है, वह पावा डेयरी से 200 मीटर आगे बनाये गये कट पाइंट से यू टर्न लेकर व्हाईट चर्च की ओर जा सकेगें।

अतः आमजनता से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिये दिनांक 21.01.2020 से कार्य समापन तक उक्त वैकल्पिक मार्ग उपयोग करें।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 126 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 20 जनवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 के सुबह से आज दिनांक 20 जनवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 126 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

45 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 45 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

20 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 89 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को 20 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 89 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित, 22 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुन प्याऊ के पास और नौलखा बस स्टेड के सामनें एबी रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 94 प्रिंस कालोनी कुशवाह नगर इन्दौर निवासी संजय पिता मोहनलाल परमार और छोटी ग्वालटोली इन्दौर निवासी अरविंद पिता भगवतसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 44 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को 22.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खटीक मोहल्ला से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 402 गवली मोहल्ला बडी ग्वालटोली इंदौर निवासी निलेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मधुमिलन चैराहा से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, भुवनेश्वर अग्निहोत्री को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विजय चाय की दुकान मेन रोड रूस्तम का बगीचा में से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी आशीष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को 21.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शहीद पार्क के पास सर्विस रोड से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 104/2 रूस्तम का बगीचा निवासी जितेंद्र पिता नारायण अहीरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचवटी कालोनी गेट के पास और पंजाबी ढाबा देवासनाका से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, अजयसिंह पिता सुखदेव और थनकसिंह पिता तुफानसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को 20.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिक्का स्कुल के पास सामनें स्कीम न 136 से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 351 कबीटखेडी निवासी सचिन यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानोें पर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम सुखलिया कांकड बाणगंगा निवासी तेजुबाई पति काशीराम और देव श्री कालोनी सुखलिया निवासी लखन पिता रामचंदर चैहान और दीपा पिता गोविंद चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील कालोनी मुसाखेडी से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 156 भील कालोनी मुसाखेडी निवासी मुकंद उर्फ खरबु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को 20.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील कालोनी लिम्बोदी से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, भील कालोनी लिम्बोदी निवासी सुशीलाबाई डालकें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजीव गांधी चैराहा के पास आतिश ढाबा और तीन ईमली ब्रीज के पास सर्विस रोड मशानिया के सामनें पालदा से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 3114 पंचमुर्ती नगर थाना चदंन नगर निवासी प्रमोद उर्फ गोलु और 92 अर्जुनपुरा मल्टी निवासी पवन पिता तरूण मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छोटा तेली मोहल्ला गोगा देव मंदिर के पास मंहु और धारनाका पुल के पास मंहु से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, मो अय्युब पिता अब्बास खान, इश्हाक पिता अब्बास खान, अजहर पिता इब्राहिम और सागर उर्फ गोलु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को 13.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिंजालिया वेयर हाउस के सामनें इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, लक्ष्मण खेडी कांकड सांवेर निवासी विजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम चांदेर पुलिया के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, चांदेर निवासी फुलसिंह पिता भेरूसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 36 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को 14.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडी ग्वालटोली इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 22 देवी इंद्रा नगर इन्दौर निवासी विजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जमजम चैराहा खजराना से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 1/1 दाऊदी नगर खजराना निवासी मो रईस मंसुरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को 13.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम भौरासला सुलभ काम्पलेक्स के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, ग्राम भौरासला कंट्रोल के पीछे इंदौर निवासी अर्जित उर्फ ककरिया पिता अशोक मेवाडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।
पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को 23.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडा बांगडदा चैराहा मंदिर के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, बडा बांगडदा इंदौर निवासी नारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को 10.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम रणावदा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, ग्राम रणावदा इंदौर निवासी गोविंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को 20.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुराना हाट मैदान धोबीघाट के पास छावनी से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 61/1 कलाली मोहल्ला इंदौर निवासी नितीन पिता पप्पु वर्मा का पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संजय नगर नाथ मोहल्ला राऊ से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, संजय नगर नाथ मोहल्ला राऊ इंदौर निवासी मनीष नाथ और ग्राम हीरापुरा कसरावद हाल मुकाम संजय नगर नाथ मोहल्ला राऊ निवासी अरूणनाथ का पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजे की पुड़िया एवं सेवन करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।





Sunday, January 19, 2020


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में,
61 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

इन्दौर-दिनांक 19 जनवरी 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2019 के सुबह से आज दिनांक 19 जनवरी 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल  61 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

10 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी एवं 96 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 जनवरी 2019 को 02 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी एवं 96 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआॅ/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2019 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रोड न 9 परदेशीपुरा से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 170 सोमनाथ की जुनी चाल निवासी निलेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 200 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2019 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर म न 108 भावना नगर के सामनें से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, म न 108 भावना नगर के सामनें निवासी मनोज पिता धन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1750 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2019 को 15.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लवकुश चैराहे के पास झाडी सांवेर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, अजय पिता लक्ष्मण कौशल, आशीष उर्फ आशी पिता छोटेलाल गोईया, विजय पिता नरसिंह गोयल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना बडगोंदा द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2019 को 17.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जाकुखेडी झाडिया कोलम्बां से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, शाहरूख खान, रईस, फारूख खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2300 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआॅ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2019 को 0.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शहीद पार्क के पास सर्विस रोड से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 235 सम्राट नगर थाना खजराना निवासी समद उर्फ अरमान खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2019 को 16.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मयंक ब्लु वाटर पार्क बिचैली हप्सी रोड से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, पिपल्याहाना काकड इंदौर निवासी कांहा बडवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1080 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2019 को 17.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अवंतिका गैस आफिस के पास झोपड पट्टी भवानी नगर से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, 767 गली न 01 भवानी नगर इंदौर निवासी गिरधारी पिता मोतीलाल राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2019 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पालिया मकान की आड में से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम पालिया इंदौर निवासी शांतिबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम मेडकवास और ग्राम रलायता तालाब के पास से अवैध शराब बेचतें/ले जाते मिलें, ग्राम मेढकवास इंदौर निवासी गोवर्धनसिंह उर्फ पप्पु और ग्राम रलायता निवासी जगदीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2019 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 56 दुकान शौचालय के पास और देशी शराब की दुकान मालवा मिल चैराहें के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 11 मित्रबंधु नगर निवासी रोहित उर्फ कासू पिता कैलाश यादव और 461 जनता क्वाटर निवासी अनिकेत पिता राजेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू व एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2019 को 13.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्मशाला के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 225 गोटु महराज की चाल निवासी राजा उर्फ रोहित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2019 को 15.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सम्पत हिल्स कालोनी बिचैली मर्दाना रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, बिचैली काकड इंदौर निवासी अमन देवडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध फालिया जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2019 को 13.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शमशान घाट के सामनें फिरोज गांधी नगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 36 वंशी प्रेस की चाल इंदौर निवासी गणेश उर्फ गनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2019 को 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बासपास रोड पुलिया के पास कैलोद करताल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, कुम्हार मोहल्ला करताल इंदौर निवासी धमेंद्र तवंर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध बंका जप्त किया गया।
पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 18 जनवरी 2019 को 16.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कंवरराम दास बगीचा सब्जी मंडी बीके कालोनी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमतें/ले जाते मिलें, 26 वीर सावरकर नगर तेजपुर गडबडी पुल इंदौर निवासी राजेश मालाकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।