Tuesday, January 14, 2020

31 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन



                        आज दिनांक 14 जनवरी 2020 को उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर रेन्ज इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) इन्दौर श्री सूरज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण, श्री आर.एस.देवके, श्री महेन्द्र जैन, उप पुलिस अधीक्षकगण, श्री सन्तोष उपाध्याय, श्री हरीसिंह रघुवन्शी, श्री आर.एस.ठाकुर, श्री एच.के.कन्हौआ, श्री बसन्त कौल, श्री उमाकान्त चैधरी, निरीक्षक श्री दिलीप सिंह परिहार एवं श्री अर्जुन सिहं पवार एवं अन्य यातायात के अधिकारी/कर्मचारियों व्दारा 31 वाॅ. सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किये गयेः-
·        अक्शा इन्टर नेशनल के प्रशिक्षणरत एयर होस्टेज की छात्राओं व्दारा रीगल चैराहें पर 40 सेकेन्ड रेड सिग्नल के दौरान अपने तरीके से यातायात जागरूकता के संबंध कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
·        पुलक चेतना मंच के माध्यम से यातायात पुलिस व्दारा अभय प्रशाल में आयोजित कार्यक्रम में 4000 से अधिक व्यक्तियों को यातायात नियमों के पालन हेतु ’’ यातायात संकल्प ’’ दिलाया गया।
·        यातायात पुलिस व्दारा डोमिनो पिज्जा के सहयोग से रीगल चैराहें से पलासिया, गीताभवन, व्हाईट चर्च ,मधुमिलन से रीगल चैराहे तक दो पहिया यातायात जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया है।
·        इन्दौर पुलिस व्दारा पुलिस लाईन इन्दौर में उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर रेंज शहर एवं समस्त अधिकारीगणों व्दारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत पतंग का वितरण एवं पतंगबाजी की जाकर यातायात नियमों का पालन करने का सन्देश इन्दौर की जनता को दिया गया।
·        यातायात पुलिस अधिकारियों व्दारा शहर के विभिन्न चैराहों पर रेडियम टेप चस्पा किये गये।
·        यातायात पुलिस सूबेदार योगेश राजपूत एवं व्दारा आज खजराना चैराहें पर आॅटो रिक्शा जागरूकता रैली निकाली गई ।
·        नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आर.आई. गु्रप व्दारा शहर के व्हाईट चर्च,नवलखा चैराहा,चैईथराम चैराहा आदि पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने हेतु अवगत कराया गया।
·        यातायात पुलिस के समस्त उप पुलिस अधीक्षकों एवं अधिकारी/कर्मचारियों व्दारा शहर के मुख्य चैराहों पर हेलमेट एवं सीट बेल्ट नही लगाने वालो को गुलाब के फूल देकर समझाईस दी गई एवं जिन वाहन चालकों के व्दारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करते पाये गये उन्हें भी गुलाब के फूल देकर अन्य लोगो को भी प्रेरित करने हेतु बताया गया।
·        यातायात पुलिस व्दारा बायपास रोड़ पर रोटरी क्लब के सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों व्दारा 160 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया।
·        सड़क सुरक्षा सप्ताह यातायात रथ,एल.ई.डी. वैन व्दारा यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु शहर के मुख्य मार्गो एवं कालोनियों में जाकर आम जनता में यातायात का प्रचार-प्रसार किया गया।
·        यातायात पुलिस के अधिकारियों व्दारा शहर के विभिन्न विद्यालयों में जाकर लगभग 2000 स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात शिक्षा की जानकारी दी गई।
·        सेम्यूलेटर प्रशिक्षण एवं सेफ्टी राईडिंग ब्रोसर वितरण कार्यक्रम।
·        उप पुलिस अधीक्षक श्री उमाकान्त चैधरी व्दारा एफ.एम.रेडियों के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने हेतु बताया गया।

दिनांक 15.01.2020 को होने वाले यातायात जागरूकता कार्यक्रम
1.यातायात विषय पर स्कूली छात्र छात्राओं की डिबेट (जूनीयर ग्रुप) 2, वाहनों की प्रदुषण चैकिंग, 3 नुक्कड़ नाटक, 4, वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण, 5, ड्रायवर ट्रेनिंग केम्प (लोक परिवहन) 6, हेलमेट रैली 7, एल.ई.डी वेन द्वारा यातायात फिल्म प्रदर्षन 8, स्कूलों में यातायात नियमों की जानकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम 9, चैराहों पर हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाने वाले वाहन चालको को गुलाब वितरण 10, एफ.एम. रेडियों पर यातायात नियमों का प्रचार प्रसार करना।












· लाखों रूपये की धोखाधङीपूर्वक ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय ठग इंदौर क्राईम ब्रांच के हत्थे चढ़ा।



·        फर्जी उच्च अधिकारी, मजिस्ट्रेट, पुलिस अथवा जनप्रतिनिधि बनकर करता था लोगों को फोन, पारिवारिक समस्या बताकर, लोगों को झांसे में लेकर मांगता था लाखों रूपये की राशि।
·         आरोपी ने म0प्र0, राजस्थान, 0प्र0, गुजरात व अन्य कई प्रदेशों में वारदातें करना कबूला।
·         इण्टरनेट से मशहूर अथवा प्रतिष्ठित लोगों के मोबाईल नम्बर तथा नाम पता ज्ञात कर कॉल करता था आरोपी।
·        आरोपी किसी भी व्यक्ति की आवाज कॉपी करने में है माहिर, मिमिक्री आर्टिस्ट आवाज की नकल कर बनाता था लोगों को निशाना।
·         ठगी के लिये प्रयोग किये जाना फोन तथा सिम कार्ड प्रत्येक घटना के तुरंत बाद तोड़कर फेंक देता था आरोपी।
·        थाना पाली राजस्थान का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है आरोपी, राजस्थान के कई जिलों में आरोपी पर पूर्व से दर्ज है तीन दर्जन से भी अधिक अपराध।
·         मिस्टर नटवर लाल के नाम से मशहूर है ठगोरा।

इंदौर- दिनांक 14 जनवरी 2020 -  पुलिस उपमहानिरीक्षक (शहर) इन्दौर श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र द्वारा लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर झांसे में लेकर, लोगों के साथ धोखाधड़ीपूर्वक ठगी की वारदातें करने वाले ठगों को पकड़ने के लिये इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मो0 युसूफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच के टीम प्रभारियों को इस दिशा में आसूचना संकलित कर ठगोरों को पकड़ने के लिये प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
           इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर को सूचना मिली कि कोई अज्ञात व्यक्ति छलपूर्वक, फोन कर, अधिकारियों के नाम का प्रयोग करते हुये फरियादी राम पिता मंगलसिंह तर्फे वर्तमान जनप्रतिनिधि विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय से 10 लाख रूपये की मांग कर रहा है जिसके तारतम्य में थाना परदेशीपुरा पर अपराध क्रमांक 19/20 धारा 419, 420 भादवि एवं 66 डी आईटी एक्ट का प्रकरण अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया जिसके अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रूपये के नगद ईनाम की उद्घोषणा पुलिस अधीक्षक (पूर्व) जिला इंदौर द्वारा जारी की गई थी। उपरोक्त प्रकरण के अज्ञात आरोपी की तलाश करते हुये क्राईम ब्रांच ने प्रकरण के संबंध में सूचना संकलन किया जिसके परिप्रेक्ष्य में सभी मोबाईल नम्बर तथा अन्य आवशयक बिन्दुओं के संबंध में जानकारी एकत्रित की जाने पर यह ज्ञात हुआ कि आरोपी का संबंध राजस्थान के पाली जिले से है बाद जिस नम्बर से फोन तथा मैसेज आये थे उसके उपयोगकर्ता की पुलिस टीम ने पहचान सुरेश उर्फ भेरिया पिता भंवरलाल घांची निवासी 03 रजत नगर, रामदेव रोङ के रूप में सुनिश्चित की।
आरोपी की तलाश हेतु क्राईम ब्रांच की टीम राजस्थान रवाना हुई जहां उसके गृहनिवास पर तलाश करने पर आरोपी नहीं मिला अतः पुलिस उसकी तलाश में राजस्थान के संभावित स्थलों पर दबिश देने हेतु कई जिलों में पहुंची बाद अथक प्रयास के बाद आरोपी को थाना फालना क्षेत्र राजस्थान से पतासाजी कर पकड़ने में सफलता मिली।
           आरोपी को पकड़कर पुलिस टीम इंदौर लाई जिसे थाना परदेशीपुरा के अपराध क्रमांक 19/20 धारा 419, 420 भादवि 66 डी आई टी एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। बाद आरोपी से की गई विस्तृत पूछताछ में आरोपी सुरेश ने बताया कि वह एक शातिर किस्म का ठग है वह किसी की भी एक बार आवाज सुनने के उपरांत उसकी आवाज की नकल करने मे माहिर है, आरोपी पर जिला पाली, माउंट आबू, जयपुर, जलौर, जोधपुर, अजमेर, सिरोही एवं सहित राजस्थान के कई अन्य शहरों मे तीन दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी सिर्फ 8 वीं कक्षा तक पढा है लेकिन मोबाइल का अच्छा जानकार है जिससे इंटरनेट के माध्यम से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, राजनेताओं, उधोगपतियों एवं संपन्न लोगों के मोबाइल नंबर निकालकर उनको फोन करता था। अपनी आवाज की नकल करने की कला का उपयोग कर अफसरशाही का रूआब दिखाते हुये वह लोगों को अपने झांसे मे लेकर रूपयों की ठगी करता था जोकि आर.टी.जी.एस., फण्ड ट्रांसफर, ऑनलाइन वैलेट्स आदि में लाखों रूपयों ठगी के जमा करा लेता था। बाद में अपना सिम कार्ड एवं अपना मोबाइल तोङकर फेंक देता था एवं बाद में किसी अन्य के नाम से सिम लेकर पुनः उपयोग करता था।
            आरोपी ने इंदौर की घटनाक्रम के संदर्भ में खुलासा किया के उसने इण्टरनेट के माध्यम से बेबसाईट पर इंदौर के विधायक के नाम को सर्च किया तो श्री आकाश विजयवर्गीय का नाम आया जिनका मोबाईल नम्बर उसने पता कर लिया। बाद आरोपी ने इंदौर पुलिस कण्ट्रोल रूम का इण्टरनेट से मोबाईल नम्बर ज्ञात कर, फोन कर इंदौर में पदस्थ पुलिस अधीक्षक के नाम पता किये तथा पुलिस अधीक्षक के नाम का दुरूपयोग कर आरोपी ने श्री आकाश विजयवर्गीय को कॉल कर 10 लाख रूपये किसी परिजन के बैंक खातें में जमा कराने की बात कही। आरोपी ने चतुराई दिखाते हुये जिस नम्बर से कॉल किया उसको ट्रू कॉलर पर एस0पी0 इंदौर लिखकर पंजीकृत कर लिया था।
      आरोपी राजस्थान के पाली थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जोकि क्षेत्र में मिस्टर नटवरलाल के नाम से मशहूर है लेकिन स्वभावगत आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। पूर्व आरोपी 6-7 बार जेल में भी निरूद्ध किया जा चुका है। आरोपी ने राजस्थान सहित म0प्र0 0प्र0 गुजरात तथा अन्य कई राज्यों में इस प्रकार ठगी की वारदातें कबूला है जिससे प्राप्त रूपये पैसे से वह जुआ सट्टा खेलता था। आरोपी ठग इतना बदमाश है कि कई बार जेल जाने के बाद भी लगातार वारदातें करता रहा जोकि लगभग 02 दर्जन जिले के सैकड़ों लोगों को ठग चुका है। आरोपी घर पर परिजनों के साथ भी नहीं रहता है जोकि पुलिस से बचने के लिये कई जिलों के अलग अलग ठिकानों पर ठहरता था अथवा अपनी कार में ही रात गुजारा करता था।



Monday, January 13, 2020

· थाना गाँधीनगर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुऐ महिला को चैन चुराते किया रंगे हाथो गिरफ्तार



·        आरोपी महिला कथा सुनने आई महिलाओं को बना रही थी अपना निशाना

इंदौर- दिनांक 13 जनवरी 2020-      थाना गांधी नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित गौमटगिरी पर दिनांक 11/1/2020 से भागवत कथा का बड़ा आयोजन किया जा रहा है जिसमे प्रतिदिन हजारो की संख्या मे महिलाऐ व पुरुष कथा सुनने के लिये आते है ।उक्त कार्यक्रम मे किसी भी तरह की घटना घटित न हो इस हेतु   पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर शहर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र , पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झोन-2 पश्चिम श्री मनीष खत्री, के व्दारा नगर पुलिस अधीक्षक, गांधी नगर श्रीमती सौम्या जैन व थाना प्रभारी गांधी नगर संजय सिह बैस को निर्देशित किया है।
                 उक्त निर्देश  के तारतम में भागवत कथा के बड़े आयोजन को देखते हुऐ थाना प्रभारी गांधी नगर संजय सिह बैस व्दारा पूरे कार्यक्रम को सेक्टर मे तथा टीमो मे बांटकर थाना गांधी नगर पुलिस की व्यवस्था लगाई । उक्त टीमो व्दारा लगातार तत्परता के साथ कार्यक्रम मे आने वाले संदेहियो पर नजर रखी जा रही थी । दिनांक 13/1/2020 को भागवत कथा खत्म होने के बाद बड़ी संख्या मे महिलाएं घर जाने के लिये गौमटगिरी चौराहे पर सिटी बस व मैजिक का इंतजार कर रही थी उसी दौरान थाना प्रभारी गांधी नगर संजय सिह बैस, सउनि आर.एस.मीणा, सउनि सिकरवार, आर. बृजेन्द्र , आऱ. सुनिल, म.आर. राखी व म.आर. करिश्मा चौराहे पर खड़े होकर व्यवस्था देख रहे थे तभी गांधी नगर पुलिस ने एक महिला को साढ़े तीन तौला सोने की चैन चुराते पकड़ा गया जिससे मौके पर नाम पता पुछते पुष्पा बाई पति भीमा मराठा निवासी भीमा नगर थाना राजेन्द्र नगर का होना बताया । महिला आरोपीया पुष्पा बाई को मौके से गिरफ्तार कर थाने लाये जिससे अन्य संपत्ति संबधी अपराधो के संबध मे पुछताछ की जा रही है ।
                उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी गाँधी नगर संजय सिह बैस सउनि आर.एस.मीणा, सउनि सिकरवार, आर. बृजेन्द्र , आऱ. सुनिल, म.आर. राखी व म.आर. करिश्मा  की उल्लेखनीय भुमिका रही ।



मृत्यु का भय दिखाकर नकबजनी करने वाले प्रकरण में फरार, 10 हजार का ईनामी बदमाश थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में


·      
·        पुलिस टीम ने आरोपी को टांडा क्षेत्र के घने जंगलों से किया गिरफ्तार

इंदौर -  दिनांक 13 जनवरी 2020-    शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर (शहर) श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के द्वारा गंभीर अपराधो लुट , चोरी व नकबजनी के फरार आरोपियो की शीघ्र पतारसी करने  व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देशो के तारतम्य में  पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मोहम्मद युसूफ कुरैशी, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक झोन-3 डॉ प्रशांत चौबे व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय आजादनगर श्रीमान सुरेन्द्रसिंह तोमर द्वारा थाने की टीम को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पतारसी बाबत् समुचित दिशा निर्देश दिये गये ।
              उक्त निर्देशो के पालन मे थाना प्रभारी नीरज कुमार मेडा व उनकी टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए थाने के कुल 13 नकबजनी व चोरी के अपराधों में फरार चल रहे खुरबसिंह पिता जोगडिया जाति मसानिया भील उम्र 52 साल निवासी ग्राम गुराडिया थाना टांडा जिला धार को टांडा क्षैत्र के घने जगंलों से पकडकर गिरप्तार किया गया , आरोपी द्वारा ब्रजनयीन कालोनी , रामजी वाटिका . सैटेलाईट कालोनी , श्रीकृष्ण एवेन्यु लिम्बोदी आदि क्षैत्रों में अपने अन्य साथियों के साथ घटित की थी , जो अपने पुत्र करणसिंह व अंतरसिंह के पकड़े जाने के  बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा 10000 रुपये की घोषणा भी की गई थी ।             
                बदमाश मूल रूप से थाना टाण्डा क्षैत्र के ग्राम गुराडिया जिला धार का निवासी है । जिसके विरूद्ध पूर्व से पंजीबध्द अपराध की जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा इनके कुल चार साथी बारमसिंह,करणसिंह, अंतरसिंह व मगरसिंह सभी निवासी ग्राम गुराडिया जिला धार में से करण व अंतर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक निरुध्द में भेजा जा चुका है परंतु मगरसिंह व बारमसिंह वर्तमान में फरार है, जिनकी तलाश जारी है। यह बदमाश एक गिरोह के रुप में काम करते है तथा इन्दौर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में  दिन व रात्रि में चोरी की वारदात करते है । यह  मुख्यतः  एक से दो दिन पहले सुने मकानो व कालोनियो की रैकी करते है , उसके उपरांत दिन व रात्रि में ताला तोड कर चोरी की वारदात को अंजाम देते है ।
                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारीगणो के मार्गदर्शन में निरी. नीरज कुमार था.प्र. थाना तेजाजीनगर, उप निरीक्षक अमृतलाल गवरी , आर.3167 विजेन्द्रसिंह चौहान , आर.348 नितीन बिल्लौरिया , आर.1864 सौरभ शर्मा ,आर.928 राजुकिशोर मौर्य , आर.3678 सुरेश नाथ का सराहनीय योगदान रहा ।



माननीय गृहमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया, 31 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ



 आज दिनांक 13 जनवरी 2020 को यातायात पुलिस  व्दारा 31 वाॅ. सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ अभय प्रशाल रेसकोर्स रोड़ इन्दौर से किया गया शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री बाला बच्चन जी मंत्री, गृह,जेल एवं तकनीकि विभाग म.प्र.शासन उप पुलिस महानिरीक्षक श्रीमति रूचिवर्धन मिश्र, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/पूर्व/पश्चिम इन्दौर एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
                                शुभारंभ के अवसर पर अक्शा गु्रप एयर होस्टेज की छात्र-छात्राओं व्दारा यातायात नियमों के संबंध में प्रस्तुति की गई, पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमति रूचिवर्धन मिश्र, व्दारा अपने उद्वबोधन में यातायात पुलिस व्दारा विगत वर्ष किये गये यातायात जागरूकता कार्यक्रमों से अवगत कराया गया एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्युओं को कम करने के लगातार किये जा रहे प्रयासों के संबंध में अवगत कराया गया, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव व्दारा भी अपने उदृबोधन में सड़क दुर्घटनाओं में अधिक संख्या में युवावर्ग की होने वाली मृत्युओं के संबंध में युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईस दी गई। मुख्य अतिथि माननीय श्री बाला बच्चन जी मंत्री, गृह, जेल एवं तकनीकि विभाग म.प्र.शासन व्दारा अपने उद्वबोधन में इन्दौर पुलिस व्दारा किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रमं, यातायात शिक्षा एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचार-प्रसार के फलस्वरूप इन्दौर जिले वर्ष 2015 की तुलना में वर्ष 2019 में सड़क दुर्घटनाओं में 42 प्रतिशत एवं मृत्यु में 26 प्रतिशत की कमी आयी है एवं इस संबंध में विभिन्न संस्थाओं एवं पुलिस व्दारा किये गये कार्यो की सराहना की गई। यातायात को सहयोग करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को मुख्य अतिथि व्दारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिये जाकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि व्दारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह 2020 की शुभारंभ की घोषणा की गई एवं यातायात नियमों के पालन करने के संबंध में ’’ शपथ ’’ दिलायी गई, बाद मुख्य अतिथि व्दारा यातायात रथ एवं एल.ई.डी. वैन,महिला हेलमेट जागरूकता रैली एवं वाकाथान रैली को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया गया जिसमें शहर के विभिन्न संस्थानों एवं स्कूलों, एन.एसी.सी. स्काउड गाईड,पीटीसी, एक्रोपोलिस, ओ.पी. जायसवाल गु्रप, रचना जौहरी ग्रुप, वेष्णव विद्यालय, गुरूकुल, लायन्स क्लब, व्यूटी गु्रप, आर.आई.गु्रप,सेज युनिवर्ससिटी, सी क्यूब,नगर सुरक्षा समिति आदि के 7000 से अधिक प्रतिभगियों ने भाग लिया, कार्यक्रम का मंच संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ0 प्रशान्त चैबे के व्दारा किया गया।

                                शुभारंभ के पश्चात पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.एस.देवके, श्री महेन्द्र जैन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सन्तोष उपाध्याय, श्री हरीसिंह रघुवन्शी, श्री आर.एस.ठाकुर, श्री एच.के.कन्हौआ, श्री बसन्त कौल, श्री उमाकान्त चैधरी एवं निरीक्षक यातायात श्री दिलीप सिंह परिहार एवं श्री अर्जुन सिहं पवार, सुबेदारगण एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारियों व्दारा शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये-
             कार्यक्रम के पश्चात अभय प्रशाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा पाठक सोनी, उप पुलिस अधीक्षक श्री सन्तोष उपाध्याय, श्री हरीसिहं रघुवंशी एवं निरीक्षक दिलीप सिंह परिहार की उपस्थिति में, आयसर ग्रुफ एवं आर.आई.गु्रप के सहयोग से क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
             यातायात पलिस एवं एल.एन.कोचिगं संस्था के सहयोग से यातायात पार्क इन्दौर में 1200 स्कूली छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोंजन किया गया, कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्री बसंत कौल,सूबेदार काजिम हुसैन, सुमित बिलोनिया, कृष्णा मिश्रा, उजमा खान ,लक्ष्मी धार्वे उपस्थित रहे।
             यातायात सूबेदार सुरेन्द्र सिंह एवं देवास नाका ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन इन्दौर के सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया शिविर में आई क्लीनिक लारेन्स एण्ड मेव के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों व्दारा 200 से अधिक वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया
             उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आर.एस.ठाकूर व्दारा हमराह फोर्स के सहयोग से शहर के मुख्य चैराहों पर ओव्हर लोडिंग एवं ओव्हर क्राउडिंग की कार्यवाही एवं समझाईस दी गई।
             यातायात पुलिस के समस्त उप पुलिस अधीक्षकों व्दारा शहर के मुख्य चैराहों पर हेलमेट एवं सीट बेल्ट नही लगाने वालो को गुलाब के फूल देकर हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाने की समझाईस दी गई।
             नेपानीया स्थित महेन्द्रा वर्कशाॅप में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तारतम्य में  कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वर्षशाॅप के 175 से अधिक कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने की सपथ सुबेदार योगेश राजुपत व्दारा दिलायी गई।
             सड़क सुरक्षा सप्ताह यातायात रथ,एल.ई.डी. वैन व्दारा यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु शहर के मुख्य मार्गो एवं कालोनीयों में जाकर आम जनता में यातायात का प्रचार-प्रसार किया गया।
             यातायात पुलिस के अधिकारियों व्दारा शहर के विभिन्न विद्यालयों में जाकर यातायात शिक्षा का प्रचार-प्रसार कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
             उप पुलिस अधीक्षक श्री उमाकान्त चैधरी व्दारा एफ.एम.रेडियों के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने हेतु बताया गया।
             नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आर.आई. गु्रप व्दारा शहर के व्हाईट चर्च,नवलखा चैराहा,चैईथराम चैराहा आदि पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने हेतु अवगत कराया गया ।

दिनांक 14.01.2020 को होने वाले यातायात जागरूकता कार्यक्रम
1,पंतग वितरण बेहतर ट्राफिक बेहतर इन्दौर 2, रिफलेक्टिव टेप एवं सेफ्टी प्रोटक्शन डिवाईस की कार्यवाही,3.नुक्कड़ नाटक, 4. चैराहों पर हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाने वाले वाहन चालको को गुलाब वितरण ,5. वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण, 5. वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण, 6, यातायात फिल्म  प्रदर्शन एल.ई.डी. वेन द्वारा, ,यातायात रथ द्वारा यातायात के नियमों का प्रचार-प्रसार, 8,सेम्यूलेटर प्रशिक्षण एवं सेफ्टी राईडिंग ब्रोसर वितरण कार्यक्रम, 9, एफ.एम. रेडियों पर यातायात नियमों का प्रचार प्रसार 10, अक्शा इन्टर नेशनल के व्दारा हाई कोर्ट चैराहें पर ट्रेनी एयर होस्टेस के व्दारा यातायात जागरूकता के संबंध कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। 11, पुलक चेतना मंच के व्दारा अभय प्रशाल में आयोजित कार्यक्रम में 6000 से अधिक व्यक्तियों को यातायात नियमों के पालन हेतु संकल्प दिया जायेगा।